Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • महिलाओं का विपक्ष ने किया अपमान:नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल

    महिलाओं का विपक्ष ने किया अपमान:नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल

    गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा मंगलवार को आमघाट स्थित गांधी पार्क में “महिला जन आक्रोश अभियान” के अंतर्गत मण्डल जन आक्रोश मार्च, पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के रवैये के प्रति अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस अवसर पर काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।


    नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति और समाज में समान भागीदारी प्रदान करना है। ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध विपक्ष द्वारा करना नारी सम्मान के खिलाफ बताया गया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और नारों के साथ पदयात्रा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात प्रतीकात्मक रूप से विपक्ष का पुतला दहन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।

    इस जन आक्रोश मार्च में भाजपा जिला मंत्री किरण सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनके अलावा विनोद अग्रवाल, सभासद एवं प्रतिनिधियों में मीनू मौर्या, कुसुम बिंद, सुनील वर्मा, कुंवर रूपेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू, सोनू गुप्ता, गोपाल जी वर्मा, शुभ्रांशु राय, पूनम राय, श्याम चौधरी और भानु केशरी समेत लोग शामिल हुए।

  • शिक्षा मित्रों का बढ़ा मानदेय, मंत्री और सांसद ने किया सम्मानित

    शिक्षा मित्रों का बढ़ा मानदेय, मंत्री और सांसद ने किया सम्मानित

    गाजीपुर। मंगलवार को जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में ’शिक्षा मित्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ’मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवन्त द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा जनपद गोरखपुर से किया गया जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा व सुना गया।


    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा मित्र बेसिक शिक्षा विभाग की रीढ़ हैं। विषम परिस्थितियों में भी अल्प मानदेय पर इनके द्वारा दी जा रही सेवाएँ सराहनीय हैं। सरकार और प्रशासन इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों को सीधा लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित इस निर्णय के तहत शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय पूर्व में रू0 10,000 से बढ़ाकर रू0 18,000 प्रति माह कर दिया गया है।

    उन्होने बताया कि जनपद में 2566 शिक्षा मित्रों को मानदेय 18000 रूपयें अप्रैल 2026 से लागू किया गया है। इसका भुगतान मई माह से संबंधित शिक्षामित्रों के बैंक खातों में सुनिश्चित कर दिया गया है।
    विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवन्त ने कहा गया है कि शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उनकी आजीविका में स्थिरता आएगी और वे और अधिक समर्पण के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार एवं शिक्षक-छात्र अनुपात को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसमें शिक्षामित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


    कार्यक्रम के दौरान ‘प्रतिभा सम्मान’ परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने वाले शिक्षा मित्रों को अंगवस्त्रम्म् प्रतीकात्मक चेक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बच्चों द्वारा शिक्षा के महत्व पर आधारित लघु नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त अतिथिओ का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह पहला ठोस कदम है जिसके फलस्वरूप वे तनावमुक्त होकर शिक्षण कार्य करेंगे एवं शैक्षिक गुणवत्ता में वृिद्व हो सकेगी।  इस अवसर पर जखनियां विधायक वेदी राम, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कार्यक्रम मंे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाष राय,

    नगर पालिका परिशद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी, अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकरी संतोश कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आलोक कुमार, जिला समन्वयक, प्रशिक्षण सर्वजीत यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया।

  • कटरिया कांड: जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मिले नेता प्रतिपक्ष

    कटरिया कांड: जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मिले नेता प्रतिपक्ष

    गाजीपुर। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने कटरिया कांड में जेल में निरुद्ध पुर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ताओं से जिला कारागार में भेंट किया। उन्होंने सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या के शरीर पर पड़े गंभीर चोटों को देखा। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन की कड़ी निन्दा करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सत्या के शरीर पर अनगिनत चोटों के निशान हैं, उनके तलवे पर अनगिनत लाठियां मारी गयी है ताकि उनके आंखों की रोशनी प्रभावित हो जायें। उनके सर के पीछे गंभीर चोट है। उनका सीटी स्कैन,एम आर आई, किडनी और लीवर जांच के साथ साथ सभी आवश्यक जांच और इलाज ट्रामा सेन्टर भेजकर कराने की मांग किया।इस बाबत उन्होंने शीर्ष अधिकारियों से वार्ता भी किया और निर्दोष जेल में बंद कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने की भी मांग किया।उन्होंने कहा इस मामले में निर्दोष जेल में हैं और दोषी बाहर घूम रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल जाने की सूचना होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने न वहां पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था किया और न ही प्रधान प्रतिनिधि और वहां मौजूद सत्ता संरक्षित गुंडों पर अंकुश ही लगाया। वहां प्रधान प्रतिनिधि और सत्ता संरक्षित गुंडों ने पहले से ही प्रतिनिधि मंडल पर हमले की तैयारी कर रखी थी। यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था। उन्होंने कहा प्रतिनिधि मंडल और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले प्रधान प्रतिनिधि और अन्य दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए था लेकिन पुलिस शांति पूर्वक पीड़ित परिजनों और उनको आर्थिक मदद के लिए गयी प्रतिनिधि मंडल के लोगों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि और प्रतिनिधि मंडल पर हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा इस सरकार में उल्टी गंगा बह रही है। निर्दोष जेल में और दोषी जेल के बाहर मौज कर रहे हैं। उन्होंने करंडा थानाध्यक्ष को तुरंत दूसरे जनपद में स्थानांतरित करने की मांग किया। कहा उनके पद पर बने रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। उन्होंने कहा सामंतियो, तानाशाहों,जोर जुल्म और ज्यादती के खिलाफ लड़ना हमारी फितरत रही है। योगी सरकार के कुशासन , पुलिस की ज्यादती और जुल्म के आगे समाजवादी कभी न झुके हैं और न झुकेंगे। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।


    पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आत्मा यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव मौजूद थे।

  • जनगणना 2027 में लगे लिपिक/परिचारक पद को जिला प्रशासन परिवर्तित करें:दुर्गेश

    जनगणना 2027 में लगे लिपिक/परिचारक पद को जिला प्रशासन परिवर्तित करें:दुर्गेश

    गाजीपुर। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को पत्रक देने गये, जिलाधिकारी के नामौजूदगी में उनके प्रतिनिधि अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनोद जोशी को पत्रक सौंपा। जिसके क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि विनोद जोशी से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पत्रक पर विधिवत प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूची एवं मकानों की गणना में लिपिक व चतुर्थश्रेणी कर्मियों का शिक्षक लिखकर प्रशिक्षण लेने एवं कार्य का सम्पादन करने हेतु नियुक्त किया गया है, जो त्रुटी पूर्ण है, जबकि उक्त कार्य हेतु जनपद में माध्यमिक शिक्षक संवर्ग प्रयाप्त संख्या में उपलब्ध हैं। उन्होंने जिलाधिकारी प्रतिनिधि से स्पष्ट किये की या तो लिपिक /परिचारतक को जनगणना कार्य से मुक्त किया जाय, या उनके सामने लगे शिक्षक पद को परिवर्तन किया जाय। प्रतिनिधि मंडल में दुर्गेश श्रीवास्तव,ओंकार नाथ पांडेय,अभय सिंह, राकेश पांडे,लालजी यादव, यस पाल सिंह,मयंक यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

  • जनपद के 6325 कृषकों को दिया गया क्षतिपूर्ति चेक

    जनपद के 6325 कृषकों को दिया गया क्षतिपूर्ति चेक

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति का हुआ वितरण।


    गाजीपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की खरीफ 2025 एवं रबी 2025 -26 मौसम की क्षतिपूर्ति वितरण का कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह भी उपस्थित थे।


    इस योजना अंतर्गत जनपद के 6325 कृषकों को कुल 3 करोड़ 87 लाख 13831 रुपए का भुगतान किया गया है। इसके पूर्व इस योजना में अंनन्तिम भुगतान के रूप में किसानों को 25% तत्काल भुगतान के रूप में तीन करोड़ 12 लाख 95 हजार 240 रुपए का भुगतान किया गया था जिसकी अवशेष धनराशि ग्राम पंचायत में क्रॉप कटिंग परिणामों में आए अंतर के आधार पर आज 74 लाख 40810 रुपए का भुगतान आज किया गया। इस मौके पर किसानों को सरिता अग्रवाल एवं राजन सिंह द्वारा डमी चेक देकर किसानों को सम्मानित भी किया गया।


    कार्यक्रम में उपस्थित एक प्रगतिशील किसान तेज प्रताप सिंह ने अपने अनुभव किसानों के साथ साझा करते हुए बताया कि पिछले खरीफ मौसम में धान की फसल हेतु 567 रुपए की प्रीमियम धनराशि की कटौती उनके बैंक खाते से की गई थी। इस संबंध में जब उन्होंने बैंक मैनेजर से कड़ा विरोध दर्ज कराया तो बैंक मैनेजर द्वारा 567 रुपए उन्हें वापस कर दिए गए। किस्मत का खेल देखिए कि उनकी धान की फसल मोंथा चक्रवात में बर्बाद हो गई । जब उन्हें क्षतिपूर्ति के रूप में बीस हजार रुपए प्राप्त हुए तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने जाकर बैंक मैनेजर से क्षमा मांगी और 567 रुपए उन्हें वापस किया।

    ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि उन्होंने 12 बीघा में धान की खेती की थी किंतु अपनी फसलों का बीमा नहीं कराया था। चक्रवात के कारण उनकी फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ था। आज उन्हें इस बात का अफसोस हो रहा है कि यदि उन्होंने बीमा कराया होता तो उन्हें भी क्षतिपूर्ति के रूप में कुछ धनराशि मिल जाती जिससे उनको हुए नुकसान की कुछ भरपाई संभव हो सकती थी। जिन किसानों को डमी चेक देकर सम्मानित किया गया उसमें नीरज कुमार राय को 74321 रुपए ,श्याम बिहारी सिंह यादव को 36765 रुपए, चंद्रमणि सिंह को 43458 रुपए,विमला देवी को 38714 रुपए, सुनील कुमार सिंह को 40594 रुपए, रघुनाथ सिंह यादव को 31348 रुपए,हरि नारायण राय को 36420 रुपए ,भोलानाथ राय को 38978 रुपए ,राधेश्याम राय को 40205 रुपए और सरजू राम को 11474 रुपए का डमी चेक देकर सम्मानित किया गया।

  • भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

    भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

    गाजीपुर। पं. बंगाल, पुदुचेरी और असम राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त करने से उत्साहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में आतिशबाजी व नारेबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ों पर नाचकर जश्न मनाया। पं. बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी मना रहे नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। देश की जनता विकास, सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में विश्वास के साथ खड़ी है, जिसका परिणाम इन चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।


    जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा की नीतियों, महामनिषियो की सोच,कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा केंद्र सरकार के कार्यो का यह परिणाम है कि पार्टी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन तथा देश की एकता के मजबूती का यह प्रमाण है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि यह जीत आने वाले समय में और बड़े बदलाव का संकेत है। भाजपा संगठन लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। तीन राज्यों की प्रचंड जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।


    जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने झूम कर झंडा लहराया और भारत माता की जय, वंदेमातरम भाजपा जिंदाबाद आदि के नारे लगाए।
    इस अवसर पर सरिता अग्रवाल,प्रो शोभनाथ यादव,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, साधना राय, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,किरन सिंह,राकेश यादव,राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, सुमन बिंद, हरेंद्र यादव, गर्वजीत सिंह, लालसा भारद्वाज, लालजी गुप्ता,पंकज राय अविनाश सिंह, राजेश सोनकर, अभिनव सिंह, नंदू कुशवाहा प्रीति गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी,बलवंत बिंद रामेश्वर तिवारी, ओमकार सिंह, विशाल चौरसिया,प्रदीप सिंह,दीलिप गुप्ता, अमित सिंह ,कमलेश ,पवन, शिवशंकर यादव सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

  • 5 मई से 5 जून तक छात्राएं कर सकती हैं ऑनलाइन आवेदन

    5 मई से 5 जून तक छात्राएं कर सकती हैं ऑनलाइन आवेदन

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी(बायो ) प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 5 मई 2026 से प्रारंभ हो रहा है। इस हेतु इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.gwpgc.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन कर 5 जून 2026 तक कर सकती हैं। इसी प्रकार महाविद्यालय में एमए एवं एमएससी (बॉटनी) कक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। जिसमें बीए/ बीएससी उत्तीर्ण छात्राएं अपने प्रवेश हेतु आवेदन कर सकती हैं।महाविद्यालय में स्नातक/ परास्नातक प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार प्रवेश काउंसलिंग के समय किया जाएगा।
    यहां पर चार संकायों -विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला- के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक एवं 7 विषयों – गृह विज्ञान,अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास मे एम ए अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी बॉटनी में 20 सीटों पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है जबकि बी ए के अंतर्गत कुल 827 सीटें एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। परास्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र में 40 एवं एम ए के अन्य सभी विषयों में 60-60 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं।
    महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार सुनिश्चित रोजगार करने हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा-बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं एडवांस्ड कंप्यूटर कोर्स – की शिक्षा अनिवार्य है। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष में बेसिक एवं एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स की शिक्षा भी दी जाती है। साथ ही यहां पर समय समय पर अनेक रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स/कार्यशाला भी संचालित किए जाते हैं।
    महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार स्नातक प्रवेश हेतु काउंसलिंग के संबंध में सूचना जून माह के अंतिम सप्ताह में दी जाएगी। छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल- इंटरमीडिएट के अंक पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग हेतु तैयार रहें। छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें एवं किसी भी जिज्ञासा के लिए दिए हुए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

  • एसडीएम के आदेश पर हुआ सीमांकन,पीड़ित पक्ष ने लगाया आरोप!

    एसडीएम के आदेश पर हुआ सीमांकन,पीड़ित पक्ष ने लगाया आरोप!

    गाजीपुर।नंदगंज थाना क्षेत्र के चिलार गांव में एक जमीन का विवाद पिछले काफी दिनों से चला आ रहा था जिसमें एक पक्ष सूर्य नागवंशी और दूसरा पक्ष जय नारायण दुबे थे और इनका भूमि विवाद आराजी नंबर 622 में काफी दिनों से चला आ रहा है और इसी मामले को लेकर जयनारायण दुबे की तरफ से कमिश्नर वाराणसी की कोर्ट में अपील भी किया गया है और इस मामले पर अभी कोई फैसला नहीं आया । लेकिन उसके पूर्व ही उप जिला अधिकारी सैदपुर के द्वारा एक आदेश 20 अगस्त 2025 को जारी किया गया था जिसको लेकर उक्त भूमि की मेड़बन्दी और सीमांकन की कार्रवाई को लेकर राजस्व टीम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे जिसको लेकर रविवार को राजस्व की टीम उक्त भूमि पर कार्रवाई किया वहीं जय नारायण दुबे का कहना है कि तीन बीघा 15 विश्वा 18 धुर का उनकी रजिस्ट्री 1986 का है लेकिन तहसीलदार के द्वारा एक बीघा जमीन विपक्षी को अधिक दे दिया गया जिसको लेकर कमिश्नरी में मुकदमा किया हूं

    जिसको लेकर आगामी 16 मई को तारीख भी पड़ी है लेकिन आज दीवाल जुड़वाया जा रहा है।

    इसी मामले पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विश्राम यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एसडीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में वह लोग मौके पर आए हुए हैं और दोनों पक्षों की सहमति से उसका अनुपालन कराया गया है इस दौरान जय नारायण दुबे की आपत्ति के मामले पर कहा कि उनके सामने किसी भी तरह का कोई आपत्ति नहीं किया है।

  • ग्राम प्रधानों की विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

    ग्राम प्रधानों की विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

    गाजीपुर।जनपद के समस्त विकास खंडों के सम्मानित ग्राम प्रधानों की विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यशाला में  फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण, गो आश्रय स्थलों के संचालन, विकसित भारत जी राम जी योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायत सचिवालयों के संचालन, प्रधानमंत्री आवास योजना,और फैमिली आई डी के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा व दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की कि वे सभी योजनाओं में पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ सहयोग करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।

    जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, कुछ लोगों द्वारा इसकी ब्लैक मार्केटिंग किया जाता है यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करते पाया जाता है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होने ग्राम प्रधानों को कहा कि आप भूमि विवाद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं, इसलिए इस रोल का अच्छे से निर्वाह करते हुए रोड के विवाद, आबादी का विवाद एवं  गांव के निजी खेतों का विवाद को सम्भ्रांत लोगों के साथ खुली बैठक बुलाकर लेखपाल से पैमाइश कराकर आप इसका निदान कर सकते हैं, उन्होंने अनुरोध किया कि आप अपनी भूमिका को अच्छे से निभाएं।  उन्होने गौ-आश्रय स्थल के संबंध में कहा कि निराश्रित पशुओं को गौशाला भेजें एवं जिन गांवों में गौशालाएं हैं उनको प्रॉपर्ली मेंटेन किया जाए बहुत से गोवंश का मूवमेंट दूसरे जनपद या बिहार राज्य की तरफ होता है, उस पर नजर रखें इस तरह की घटना हो रही हो तो आप अपने एसडीएम या संबंधित थाने पर जरूर सूचित करें जिससे कि गौ – हत्या या पशु क्रूरता के मामले में दंडात्मक कार्रवाई हो सके। उन्होने कहा कि जनपद में बहुत से लोग सेना एवं खेल से जुड़े हैं तो इसके लिए हर ग्राम पंचायत में एक अभियान चलाकर खेल का मैदान बनाया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वयं सहायता समूह बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है इसमें आप एक प्रेरणा का रोल अपना कर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में जोड़ने का कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना आपका संवैधानिक अधिकार एवं जिम्मेदारी भी है, कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपस में सामंजस बनाकर रखें प्रशासन आपके साथ है। उन्होने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में आप सहयोग करें जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो सके। उन्होने कहा कि आपका कार्यकाल मई 2026 तक है अगले एक महीने में जो भी विकास कार्य करने हैं, चाहे मनरेगा हो या वित्त आयोग का पैसा हो उसको खर्च करके अधूरे कार्य को पूर्ण करायें अगर कहीं भी समस्या हो रही हो तो आप मुख्य विकास अधिकारी या जिलाधिकारी को अवगत कराए समस्या का समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जाती हैं तो इसके लिए श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करायें जिससे कि उनको योजना का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में सौहार्दय का वातावरण बनाकर रखें। उन्होने ग्राम प्रधानों से कहा कि गांवो में यदि कोई भी समस्या होती है तो पहले ब्लाक स्तर या तहसील स्तर पर समाधान कराए यदि नही होता है तो जिलाधिकारी के सी0यू0जी0 नं0 9454417577 पर व्हाटसएप या काल के माध्यम से अवगत करायें। अंत में जिलाधिकारी ने अच्छे कार्य करने वाले ग्राम  प्रधानों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, प्रभारी सीडीओ/परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र उपाध्याय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, जनपद के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।

  • डीएम-एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

    डीएम-एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।  बैठक का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा, विकास कार्यों की प्रगति का आकलन और विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज एवं नगर निकाय से संबंधित कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाए,प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रमों को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। साथ ही, उन्होंने फील्ड स्तर पर निरीक्षण बढ़ाने, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें, जिससे जनपद के समग्र विकास एवं सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।
    पुलिस अधीक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। बैठक में  मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी, संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News