-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 102968 मामलों का किया गया निस्तारण


गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार जनपद न्यायाधीश द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। राकेश कुमार नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं विजय कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। उनके द्वारा जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किये गये प्रयासों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी तथा सामान्य अदालत एवं लोक अदालत में अन्तर को विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर संजय कुमार जनपद न्यायाधीश, राहुल कात्यायन, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अखिलेश कुमार पाठक, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, मो0 गजाली, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, अरविन्द मिश्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03, संजय कुमार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-4 एवं दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अध्यक्ष व महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन व न्यायालय के कर्मचारी सम्मलित हुए। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 112387 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 102968 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग के 7105 मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 18701 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 77162 मामले निस्तारित किये गये। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, गाजीपुर द्वारा 32 वाद निस्तारित किये गये व 06 जोड़ो को साथ-साथ भेजा गया तथा न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 61 वाद निस्तारित किये गये व कुल- 8625000/-रू0 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा जनपद न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता, मीडियाकर्मी तथा पुलिस एवं प्रशासन विभाग के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

-
लोक सभा चुनाव को लेकर डीएम ने की अधिकारियों संग बैठक,दिए निर्देश

लोक सभा चुनाव को लेकर डीएम ने की अधिकारियों संग बैठक, दिए निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थित मेे समीक्षा बैठक संम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा उनके कार्यो एंव दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें प्रेक्षक व्यवस्था, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर व्यवस्था, शांति व्यवस्था/आचार संहिता अनुपालन /क्रिटीकल/वर्नेबुल बूथों की संख्या, कार्मिकों की नियुक्ति, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था (मतदान/मतगणना कार्मिक), माइक्रोआब्जर्वर व्यवस्था, AMF सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा, निर्वाचन प्रबन्ध/टेन्ट व्यवस्था (नामांकन, पूर्वाभ्यास, पार्टी डिस्पैच एवं रिसप्शन तथा मतगणना व्यवस्था), वाहन व्यवस्था, फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की तैयारी, VST(Video surveillance team) VVT (Video viewingteam) LMT (Liquor Monitoring Team) उड़नदस्ता (Flying Squad) SST (Static surveillance team) AT (Accounts team) आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण, काल सेन्टर ,कन्ट्रोल, डाक मतपत्र/ई०डी०सी०, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण, ई०वी०एम० मतपत्र व्यवस्था, वीडियो/डिजिटल/वेबकास्टिंग/Still कैमरा/सी.सी. कैमरा की व्यवस्था,निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन लेखन सामग्री/प्रपत्र व्यवस्था, प्रेस व मीडिया से सम्बन्धित व्यवस्था खानपान व्यवस्था, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप)/मतदाता साक्षरता क्लब (ई०एल०सी०) दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (डीईएमपी) ऑफलाइन/ऑनलाइन, रूटचार्ट/सेक्टर जोन सम्बन्धी कार्य, कम्युनिकेशन प्लान सम्बन्धी कार्य, निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त स्थानीय डाक वितरण व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था/सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश, दूरभाष, आई0टी0टी0 सूचना प्राप्ति एवं प्रेषण, एम0सी0एम0सी0 कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेल एवं चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चुनाव से सम्बन्धित कार्यो की क्रमवार समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लगने के उपरान्त कार्य की गुणवत्ता एवं निष्पक्षता पूरी अपेक्षित होगी, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटे गाड़ियों एवं बसो के साथ भारी वाहनों की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित कर लिया जाय। जितने भी बूथ बनाये गये है उसके आने जाने वाले रास्ते एवं कमरो की रंगाई पोताई के साथ दरवाजे की मरम्मत अवश्य करा ली जाय। उन्होने बताया कि लगभग 2936 बूथ निर्धारित किये गये है एवं 1622 पोलिग सेन्टर बनाये गये है इन स्थानो पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि दिब्यागंजन हेतु 1630 व्हील चेयर की व्यवस्था एवं दवाओं की किट की व्यवस्था प्रचुर मात्रा में कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी को निर्देशित किया की चुनाव प्रारम्भ होने से पहले समस्त आय व्यय एवं सामाग्री की टेन्डिरिग कर लिया जाय। छोटे बड़े कार्यो की सूची बनाकर यह सुनिश्चित कर लिया जाय की इसमें प्रतिदिन की कोई भी कार्य छूटा तो नही है की चार्ट बना लिया जाय। भारत निवार्चन आयोग की गाईड लाईन एवं उनके प्रोफार्मो की गहन समीक्षा पहले से कर ली जाय। उन्होने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को टेडर कार्य एवं अधूरे कार्य को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया। माडल बूथ एवं सेल्फी बूथ चिन्हित कर पूर्ण रूप से तैयारिया कर ली जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको चुनाव सम्बन्धित कार्य दिये गये है उनको समय से पूर्ण कर ले, आदर्श आचार संहिता लगने के उपरान्त टीम गठित कर पूरी सामाग्री की व्यवस्था कर ली जाय। समस्त पेट्रोल पम्प एवं चौहारो पर लगे बैनर व पोस्टर हटाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी ,प्रोबेशन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी के साथ निर्वाचन कार्यालय से समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
तमंचा और चोरी के बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

तमंचा और चोरी के बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने शनिवार को तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसमें से दो बाल अपचारी है। इनके पास से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने अपने पुलिस टीम के साथ सन्त रविदास गेट सनेहुआ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन सवार व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी ली गयी तो इन सभी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला अभिनव गुप्ता उर्फ साहिल गुप्ता नि0ग्राम चक आजम थाना नोनहरा उम्र 19 वर्ष, दूसरा बाल अपचारी निवासी ग्राम चावनपुर गनी थाना कासिमाबाद और तीसरा बाल अपचारी निवासी ग्राम कटया परजीपाह थाना कासिमाबाद शामिल हैं। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उक्त स्पेलेण्डर UP54N4526 फिरदौस पुत्र फक्करे आलम निवासी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद की है, जिसे हम लोगों ने गांधी मेमोरियल मैदान के सामने से चोरी की थी। फिरदौस पुत्र फक्करे आलम के द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल के सम्बन्ध मे 7 मार्च 2024 को मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार किए गए अभिनव गुप्ता उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा शेष 2 बाल अपचारी को निगरानी मे लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल राजेश कुमार, का. सुजीत प्रसाद, का. सनोज यादव और का. विमलेश कुमार शामिल रहे।
-
थाना दिवस पर एसपी ने सुनी फरियाद,दिया निर्देश

थाना दिवस पर एसपी ने सुनी फरियाद, दिया निर्देश

गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर एसपी ओमवीर सिंह द्वारा थाना खानपुर पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया गया। इसके बाद एसपी ने आगामी लोकसभा चुनावों में ड्यूटी के लिए आने वाले केंद्रीय बालों के रुकने के लिए खानपुर थाना क्षेत्र स्थित रामजीत संस्थान महाविद्यालय तड़वा और श्री शिव यादव इंटर कॉलेज फरिदहा खानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं को चेक किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
-
महिलाओं के सम्मान में चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा….



गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बैजनाथ इण्टर कालेज रौजा के सभाकक्ष में शुक्रवार को किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डा. बीती सिंह, डा. पूजा श्रीवास्तव ने माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल ने कहा महिलाएं हर क्षेत्र में आंधी तूफान की तरह आगे बढ़ रही हैं, महिलाएं कुछ भी ठान लें तो कोई रोक नहीं सकता है। आज हम पायलट बन रहे हैं। शिक्षिका बना रहे हैं। चांद पर जा रहे हैं। यहां तक की चंद्रयान-3 में महिलाओं की बहुत बड़ी साझेदारी रही है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में ना रोक सकेगा तुझको कोई गर तू हिम्मत कर लेगी, हर मंजिल मिल जाएगी जब तू निडर होकर चल देगी शेर बोलीं। विशिष्ट अतिथि डा. बीती सिंह ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण का होना बहुत जरूरी है जिसके लिए शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ानी होगी। जब तक स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर नही देंगी तब तक सशक्त नही बन पाएंगी।


भाजपा मीडिया प्रभारी शशि कांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में महिलाएं पुरुषों से 10 कदम आगे चल रही है। केन्द्र में पहली बार मोदी की सरकार बनते ही सबसे पहला काम महिलाओं के सम्मान में पूरे देश भर में इज्ज़त घर के नाम से शौचालय बनवाकर सम्मान दिया गया। महिलाओं को स्वतंत्रता का अधिकार, आवास का अधिकार, राशन का अधिकार देकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाकर नारी सम्मान बढ़ाया है। साथ ही लोक सभा विधान सभा में 33% सीट महिलाओ के लिए आरक्षित कर आगे आकर समाज के भलाई करने के लिए उन्हें मजबूती दी है। कार्यक्रम में क्लब महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रिंकू यादव, उपाध्यक्ष सुषमा यादव तथा सचिव शहाना जहां ने स्कूल की प्रबंधक आशा मिश्रा को अंगवस्त्र देकर तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जबकि राज्य सभा सांसद डा0 संगीता बलवंत के प्रतिनिधि कुशाग्र तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि वेंकटेश को जनपद गवर्नर पवन पांडेय, पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा संयुक्त सचिव राम नाथ कुशवाहा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने किया।

स्कूल की छात्राए खुशी, अन्नू, श्रेयांशी, कायनात, इशरत आदि ने उपस्थित महिलाओं को मतदान अवश्य करने तथा कराने के लिए शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं सहित क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, डा० जितेन्द्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिन्द आदि उपस्थित रहे।

-
हॉकी प्रतियोगिता में करमपुर के अलावा इन टीमों ने मारी बाजी

गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में विभिन्न टीमों नें अपनी प्रतिभा दिखाई। चार दिवसीय यह प्रतियागिता 7 से 10 मार्च तक नेहरू स्टेडियम में संचालित रहेगी। प्रत्येक मैच में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सेल एकेडमी उड़ीसा एवं करमपुर के मध्य खेला गया, जिसमे करमपुर 4-2 से जीत दर्ज कर विजयी रहीं।

दूसरा मैच गाजीपुर एवं मऊ के बीत खेला गया जिसमे गाजीपुर 6- 3 से विजयी हुईं। तीसरा मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं साईं अलवर (राजस्थान) के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में एकतरफा मुकाबले में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज नें साईं अलवर (राजस्थान) पर 4-1 से बढ़त बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का चौथा मैच रायसेन (मध्य प्रदेश) एवं विवेक एकेडमी वाराणसी के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई। टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन आजाद, अब्दुल मजीद, नफीस अहमद, सर्वदेव यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, अकील अहमद, हीरा यादव, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। -
छात्राओं ने किया लोगों को जागरूक


गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के अंतर्गत गुरूवार को रक्तदान जागरूकता अभियान से संबंधित एक रैली आमघाट कोयला घाट कलेक्टर घाट से होते हुए सुभाष नगर तक निकाली गई। रैली को प्राचार्य अनिता कुमारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने रक्तदान जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे…
“रक्तदान महादान
इससे बड़ा ना कोई दान”
“रक्तदान अपनाओ सबका जीवन बचाओ”
“ब्लड को डोनेट करें इंसानियत को प्रमोट करें” आदि लगाए ।
साथ ही स्वयंसेवियों ने डोर टू डोर कैंपेन के तहत सुभाष नगर में लोगों को रक्तदान के महत्व एवं उसकी जरूरत को लेकर लोगों को जागरूक किया एवं अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। दोपहर 12 बजे से “युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका एवं राष्ट्रीय सेवा योजना” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के प्रोफेसर अखिलेश शर्मा शास्त्री ने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को समझाते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन डा गजनफर सईद ने किया।संगोष्ठी में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव , डॉ रामनाथ ,डॉ ओम शिवानी,डा राजेश एवं अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. हरेंद्र कुमार सहित सभी स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे ।
-
खिलाड़ियो ने अपनी मेहनत से जिले का नाम किया है रोशन: अभिनव सिन्हा


गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में हुआ। यह प्रतियागिता 7 मार्च से 10 मार्च 2024 तक संचालित रहेगी।
प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर यादव ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच साईं अलवर राजस्थान एवं सोनीपत हरियाणा के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में एकतरफा मुकाबले में साईं अलवर राजस्थान नें सोनीपत हरियाणा पर 8-0 बढ़त बनाकर विजयी घोषित हुईं। प्रतियोगिता का दूसरा मैच करमपुर एवं पटना के मध्य खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान करमपुर नें पटना को 7-0 की शिकस्त देकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता मे देश की विभिन्न राज्यो की टीमे प्रतिभाग करेगी। जिसमें मुख्यतः उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, सी आर पी एफ दिल्ली, सोनीपत हरियाणा, उड़ीसा सेल, अलवर साई (राजस्थान), स्पोर्टस हॉस्टल रामपुर, बिहार ईलेवन, वाराणसी, करमपुर, एवं मेजबान गाजीपुर के अलावा अन्य संभावित टीमें प्रतिभाग करेगी।

-
डीएम ने महिलाओं संग काटा केक, कहा….


गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूरे समारोह का संचालन अनुराग कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी एवं कीर्ति, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह तथा महिला विशेष हिंदी कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सभी महिलाओं के साथ केंक काटकार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र निर्माण तथा विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। महिलाएं हमारे समाज की मुख्य स्तंभ है। इनके सशक्तिकरण के दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने की जरुरत है। यूनियन बैंक महिलाओं के विकास तथा इनके सशक्तिकरण में सदैव अग्रणी रहा है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों, ग्राहकों को उचित सहायता प्रदान कर उनको आगे लाने के सफल प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है एवं यह तो उत्तर प्रदेश की मातृभाषा भी है। हिंदी अपनी स्पष्टता तथा वैज्ञानिकता के कारण आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रही है। आज पूरे देश ही नहीं विश्व में राजभाषा हिंदी का प्रयोग बहुत ही विस्तृत रुप से की जा रही है। हमें चाहिए कि हिन्दी को राजभाषा के रुप में पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. हिन्दी सदियों से भारत के लोगों की अभिव्यक्ति की भाषा रही है. आने वाले समय में इसकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है।

क्षेत्र प्रमुख कुमार दीप्तिमान गुप्ता ने कहा कि यूनियन बैंक में हिंदी के माध्यम से ही अधिकांश बैंकिंग कार्य किए जाते हैं, हमारा प्रयास रहा है कि ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उन्हीं की भाषा में प्रदान की जाए, इसके लिए हमारा बैंक सदैव प्रयासरत है. वर्तमान युग में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर से बेहतर परिणाम दे रही है, आने वाला समय महिलाओं का ही है, जो आज महिलाएं लड़ाकू विमान से लेकर अंतरीक्ष तक अपनी पहुंच बना रही है। हम लोगों को चाहिए कि हम लड़कियों को शिक्षित करते हुए उन्हें अवसर प्रदान करें ताकि वे समाज का नेतृत्व कर सके। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में राजभाषा दर्पण बुक का अवलोकन भी किया गया। कार्यशाला के उपरांत एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। उतकृष्ट 03 कर्मचारी को पुरस्कृत कर सभी को सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला के समापन के अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार एवं आशीष कुमार क्षेत्रीय कार्यालय, गाजीपुर ने सभी उपस्थित महिला स्टाफ सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी तथा अपने संबोधन में कहा कि आज के इस महिला विशेष कार्यशाला में जो भी उन्होंने सीखा है, उसे अपने दैनिक कार्यों में भी प्रयोग में लाना है। समापन के पश्चात प्रतिभागियों ने इसे अत्याधिक लाभप्रद एवं उपयोगी बताया।

-
शिवालयों पर पहुंचे डीएम-एसपी, दिया निर्देश


गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार तथा वर्ष का पहला त्यौहार महाशिवरात्रि से शुरू होकर छठ पूजा पर्व पर जाकर समाप्ता होता है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के समस्त शिव मन्दिरों पर भारी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु पहुचकर माथा टेकेगे। महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि, शान्ति जीवन जीने की कामना मागते है। काफी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़-भाड़ रहेगी। शिव मन्दिरो पर शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरूवार को महाहर धाम एवं अन्य शिवमन्दिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ की भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो पहले से तैयारिया कर लिया जाय। उन्होने महाहर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी कैमरा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लिया जाय।





