-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
पीएम-सीएम के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोग हुए लाभान्वित:सरिता


गाजीपुर। कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के उपलक्ष्य में संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में जनपद में कलेक्टेट सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चचल के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, जिला विकास अधिकारी, उप निदेकश कृषि, अधि अभि0 मण्डल विद्युत, विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ कृषकों की उपस्थित में सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा और सुना गया। इस योजना के अन्तर्गत जनपद को 1 अप्रैल, 2024 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। जिसक्रम में जनपद के निजि नलकूपो पर 39435 उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त होगा। अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देकर निजी नलकूपों के बिजली बिल 1 अप्रैल 2023 से माफ किया है। अब किसी भी किसान को कोई विद्युत बिल नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के निजी नलकूप उपभोक्ता 39435 लाभान्वित इस योजना से लाभ प्राप्त हुए हैं जिसमें प्रति माह विद्युत बिल 31.72 करोड रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करके लाभान्वित कराया जा रहा है। आप लोग भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। अधिशासी अधिकारियों से कहा कि इस योजना का प्रचार प्रसार कर जनपद के किसान भाइयों को लाभान्वित कराया जाए। उत्तर प्रदेश का किसान इंतजार कब से कर रहा था और आंदोलन भी करते थे। किसानों को जेल भी जाना पड़ता था। आज मुख्यमंत्री ने यह योजना लागू करके किसानों को लाभान्वित कराया है। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से आने वाले समय तक के लिए निजी नलकूपों का बिल माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी की सरकार देश में बनी है तो देश विश्व की पांचवी शक्ति बन चुका है।
-
इस देश और लोकतंत्र का नेतृत्व सिर्फ एक ही परिवार के लोग करते हैं:डा. संगीता

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों ने भारतीय जनता पार्टी का गठन सर्व समाज के सम्मान व विकास की जिस सोच के साथ किया था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साकार हो रहा है।यह बात आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा उन्होंने कहा कि इस देश और लोकतंत्र में कुछ ऐसे भी राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व सिर्फ एक ही परिवार के लोग करते हैं। ऐसे लोगों से हम किसी समानता का उम्मीद कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी पीडीए की बात करती है जो सिर्फ छलावा व भुलावा है। लेकिन ऐसे राजनैतिक लोगों की भावनाओं को जनता अच्छी तरह से जान चुकी है ।पिछड़ों, दलितों, नौजवानों ,गरीबों और महिलाओं के सम्मान की रक्षा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर रही है। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समर्पित संघर्षशील और अनुशासन प्रिय कार्यकर्ताओं के बदौलत आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने देश में विश्वास के साथ हो रहे विकास के सभी कार्यों का श्रेय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि आपका एक एक वोट राष्ट्र की शक्ति बन चुका है।आज हमारे कार्यकर्ताओं के मजबूत निर्णय के कारण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रचनात्मक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो निर्णय लिया है वह निर्णय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सकते थे ।जटिल से जटिल समस्याओं को हल करने का काम भी हमारे देश प्रदेश की सरकारों ने किया है। पिछली सरकारों में पिछड़े वर्ग को सिर्फ ठगने का काम किया। इस सरकार के में अगर सबसे ज्यादा योजनाओं का लाभ अगर किसी को मिला है तो पिछड़े समाज को मिला है।

लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि चुनावों में पिछड़ों की बात करने वाले लोग सत्ता में आने के बाद सिर्फ परिवार को बढ़ावा देते हैं, जाति को बढ़ावा देते हैं, समाज के पिछड़ों को भूल जाते हैं इस तुक्ष सोच को नेस्तनाबूद करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। समाज में सबको समान अधिकार प्राप्त हो, हर व्यक्ति को सम्मान मिले यह भारतीय जनता पार्टी और उसके सरकार का प्रयास है जो उज्जवल व विकसित भारत का मजबूत आधार है। सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत चुनावों की थोड़ी सी चुक हमे विकास की दौड़ से रोक दिया है इस बार की प्रचंड बहुमत की जीत गाजीपुर के विकास की गति तय करेगा। कार्यक्रम को मनोज बिंद, प्रेम सागर राजभर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत, सम्मान पुष्प गुच्छ,माला, स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र से किया गया। डा संगीता बलवंत सदस्य राज्यसभा ने नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल राजभर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कर बधाई दिया। आभार धन्यवाद प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल राजभर तथा संचालन महामंत्री संतोष कुशवाहा ने किया। -
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित

बिरनो गाज़ीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन बिरनो ब्लॉक के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह एवं जिला के भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सैकड़ो की संख्या मे आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं ने प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के माध्यम से अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।

वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यापक दृष्टिकोण वाला कानून है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और भारतीय विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा।
संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ये देश की महिलाओं की ताकत ही थी जिसने उन राजनीतिक दलों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने के लिए मजबूर किया जो पहले इसका विरोध कर रहे थे। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, खंड विकास अधिकारी और सहायता समूह की महिलाओं सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे। -
राज्यपाल के भाई का निधन

राज्यपाल के भाई का निधन, जिला जज ने मनाया शोक
गाजीपुर। सिविल बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओ ने शोक मनाया। इसकी जानकारी देते हुए सिविल बार संध के अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे संघ के वरिष्ठ सदस्य बृजलाल मिश्रा 72 वर्ष की तबीयत खराब होने से मेडिकल कालेज में भर्ती रहे बुधवार के दिन उन्हे घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। जो अपने पैतृक आवास सैदपुर के मलिकपुर गांव पहुंचे और वही पर उनकी कुछ देर बाद निधन हो गया। श्री मिश्रा 15 वर्ष तक शासकीय अधिवक्ता के रूप में अपने दाचित्व का निवर्हन किया और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के भाई थे। इनके निधन की खबर मिलते हुए अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार की अध्यक्षता में केन्द्रीय सभागार में सभी न्यायिक अधिकारियो व अधिवक्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शान्ति की कामना और शोक संतप्त परिवार की ढाढस बधाने अधिवक्ताओ का प्रतिनिधि मण्डल उनके आवास पहुचं कर बार का शोक प्रस्ताव प्रदान कर उनके दुख की घंडी में उनके साथ रहने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता पाक्सो प्रभु नरायण सिंह, रविन्द्रनाथ राय व रविन्द्र साहु मौजुद रहे। बार अपने परम्परा के अनुसार अपने दायित्यो का निहर्वन किया। अधिवक्ता बृजलाल मिश्रा का अन्तिम संस्कार गुरूवार को सैदपुर के पक्का घाट पर उनके छोटे पुत्र पवन मिश्रा ने मुखाग्नि देकर किया। अन्तिम संस्कार में चुन्नू मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, ओमकार मिश्रा, आनन्द मिश्रा,ओमप्रकाश मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परिवार में उनके बड़े पुत्र चन्दन मिश्रा व एक पुत्री व पत्नी का भरापुरा परिवार छोड़ गये। -
मांगो को लेकर किया प्रदर्शन,दिया सरकार को चेतावनी

मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, दिया सरकार को चेतावनी

गाजीपुर। बुधवार को इंडियन पब्लिक सर्विस एंप्लॉयीज फेडरेशन इप्पसेफ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर के एक दिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण में किया गया। यह प्रर्दशन 12 से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान प्रधानमंत्री भारत सरकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के सदर तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुख्य सलाहकार व कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष एस0पी गिरी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के विस्तृत प्रकाश डाला और कर्मचारियों को एकजूट होकर के आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी – अपनी आगामी आंदोलन में सहभागिता करने का अपील किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि निजीकरण आउटसोर्सिंग एवं ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णता समाप्त किया जाए, और नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, संविदा आउटसोर्सिंग व अन्य माध्यमों से कार्यरत कर्मियों को सम्मान कार्य समान वेतन निर्धारण किया जाए, प्रदेश में सीधी भर्ती का अधिकतम आयु 40 वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए एसीपी में 8-16-24 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नति वेतनमान अनुमान किया जाए। लैब टेक्नीशियन के जनपद अध्यक्ष आलोक राय द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी की 50 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों की स्क्रीनिंग के माध्यम से जबरन सेवा निवृत्ति को बंद किया जाए, उपार्जित अवकाश के संचय 300 दिन की सीलिंग समाप्त करते हुए तथा सेवानिवृत्ति पर 300 दिन के अवकाश नगदी कारण को बढा करके 600 दिन किया जाए, इसके अतिरिक्त पूर्व में लागू नगदी कारण व्यवस्था को बहाल किया जाए। रोडवेज परिषद के जिला मंत्री जयप्रकाश सिंह द्वारा परिवहन निगम को लंबित समस्याओं के बारे में बृहद प्रकाश डाला और प्रमुख सचिव परिवहन व प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ 8 अप्रैल 2018 को संपन्न समझौता के अनुसार परिवहन निगम कर्मचारियों की वेतन भी संगतियों का निवारण 31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का नियमित कारण व सेवानिवृत्ति उपरांत चिकित्सा सुविधा प्रदान करना एवं बकाया महंगाई भत्ते की किस्तों की देय दिनांक से भुगतान सहित अन्य निर्णय का अनुपालन किया जाए सहित सरकार को चेतावनी दिया कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो अगले आंदोलन में रोडवेज का एक चक्का नहीं हिलने दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल द्वारा सरकार को चेतावनी दिया गया कि जो ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारियों के साथ पदोन्नति के खिलाफ सरकार का सौतेला पन व्यवहार हुआ है, इसका घोर निंदा करते हैं और इसका जवाब सरकार को आगामी चुनाव में दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सत्याग्रह में आए सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया व कर्मचारियों से अपील किया कि आप सभी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार रहें। कहा कि जल निगम कर्मियों का विगत चार महीना से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। अगर जल निगम द्वारा कोई भी आंदोलन किया जाता है तो उसका परिषद पूर्ण समर्थन करेगा।
सत्याग्रह आंदोलन में विपिन सिंह, धर्मराज सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, देवेन्द्र कुशवाहा, कामेश्वर, अभय कुमार सिंह, धर्मराज सिंह, अजीत विजेता, अमित कुमार, जयप्रकाश यादव, विवेक कुमार, सुधीर जायसवाल, त्रिभुवन चौरसिया, संदीप, बुद्धि लाल, इम्तियाज अहमद मौजूद रहे। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन आलोक कुमार राय ने किया। -
कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन,सौंपा पत्रक

ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की सीएम घोषणा के बाद अब तक मदद न मिलने पर धरना

गाज़ीपुर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को उत्तर प्रदेश के ओला वृष्टि पीड़ित किसानों के पक्ष में जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल यूपी को संबोधित एक पत्रक मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस द्वारा ये मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की घोषणा के बावजूद अभी तक कोई सरकारी मदद पीड़ित किसानों को नहीं मिली है, जिसके लिए आज कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय पर किसानों के हित में धरना प्रदर्शन कर रही है। हमारी मांग है कि अविलंब पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा की जाने वाली घोषणाएं महज जुमला बन कर रह जा रही हैं, जल्द ही पीड़ित किसानों को मुआवजा मिले अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने बताया कि ओलावृष्टि से पीड़ित किसान सीएम योगी की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक मदद मिल नहीं सकी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेत्री कुसुम तिवारी, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, सुमन चौबे, राम नगीना पांडे, हामिद अली, राजेश गुप्ता, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र, मोहम्मद राशिद, मिलिंद सिंह, माधव कृष्ण, रईस अहमद, अखिलेश यादव ,राहुल कुशवाहा ,विनोद सिंह, जमुना शर्मा, आशुतोष सिन्हा, देवेंद्र कुमार सिंह, विजय, लखन श्रीवास्तव, शमीम, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शंभू सिंह कुशवाहा, सुधांशु तिवारी, अनुराग पांडे, जितेंद्र कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।
-
कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाता जागरूकता वैन रवाना

कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाता जागरूकता वैन रवाना
रायफल क्लब सभागार (निर्वाचन कार्यालय) से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रायफल क्लब सभागार/जिला निर्वाचन कार्यालय से बुधवार को मतदाता जागरूता वैन को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीडीओ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन कार्यालय से महुआबाग स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज तक वैन के साथ रैली भी निकाली गई। जहां पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसडीएम प्रखर उत्तम, डीआईओएस कैस्तुभ सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अरबिंद शर्मा, सविता सिंह समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी और शिक्षक व स्कूली छात्र-छत्राएँ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि चुनाव आयोग से एक वैन मिला है। ये वैन जिले के कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाताओं जागरूकता करने के लिए आज रवाना किया गया है। जो जमानिया, मोहम्मदाबाद और जहूराबाद विधानसभा में जाएगी। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा, हमलोगों का प्रयास है कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इसबार मतदान 75 प्रतिशत के पार हो जिससे जनपद गाजीपुर का नाम रोशन हो सके।


-
इलेक्ट्रोल बांड को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इलेक्ट्रोल बांड को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गाजीपुर। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राबाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य ब्रांच के सामने इलेक्ट्रोल बांड पर एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से वक्त क्यों मांगा इसको लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया। गाजीपुर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि क्या इस लोकतंत्र में लोगों को यह जानने का अधिकार नहीं है कि कौन किस पार्टी को कितना और किस समय चंदा दे रहा है? SBI 20 से 25 दिनों के बाद जागा और उसे एहसास हुआ कि उसे अतिरिक्त समय की जरूरत है। SBI और भारत सरकार द्वारा डोनर्स के नाम छिपाने की साफ कोशिश की जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव माधव कृष्ण ने कहा कि SBI को सिर्फ 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए 5 माह क्यों चाहिए। जानकारी देने की अंतिम तिथि से पहले SBI अचानक क्यों जागा। SBI किसको छुपा रहा है। क्या जनता को यह जानने का हक़ नहीं है कि- किसने, किसको, कितना पैसा दिया। अप्रत्याशित रूप से नहीं, बल्कि बेहद चौंकाने वाले से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और 30 जून तक का समय मांगा है। SBI न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा ऋणदाता है, बल्कि यह पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड बैंक है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जय प्रकाश यादव ने कहा कि SBI 48 करोड़ बैंक अकाउंट ऑपरेट करती है। 66,000 ATM, पूरे देश और भारत से बाहर इसकी लगभग 23,000 ब्रांच हैं। SBI को सिर्फ 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड पर डेटा देने के लिए 5 महीने की जरूरत है। एक क्लिक में डेटा निकाल सकता है। BJP इन नामों के सामने आने से इतनी डरी हुई क्यों है? इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कार्यकारी शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, अनुराग पाण्डेय, दिव्यांशु पाण्डेय, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु तिवारी, ओजस्व साहू, राहुल कुशवाहा, मंगल यादव उपस्थित रहें।
-
कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं:सांसद डा.संगीता बलवंत

कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं: सांसद डॉ. संगीता

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक कृषि के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के अन्तर्गत “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय कृषि” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इसी महाविद्यालय से राजनीति की शुरुआत 1997 में किया था तथा छात्र संघ चुनाव में रिकॉर्ड मतों से उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प आप युवा छात्रों को पूरा करना है। डॉ० बलवंत ने इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित किया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर के छात्रों का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव ( RAWE) का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र पी० जी० कॉलेज में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने किसानों के लिए सुन्दर रंगोली भी बनायीं। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाओं को चिन्हित किया। कहा कि भारत जैसे विशाल जनसँख्या वाले देश में कृषि क्षेत्र से ही रोजगार की समस्या को हल किया जा सकता है। प्रोफे० जी० सिंह कोऑर्डिनेटर ने कृषि छात्रों के लिए चलाये जा रहे रावे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, पी० जी० कॉलेज के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोफे० अरुण कुमार यादव, डॉ० के० के० पटेल, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० ओमकार सिंह, आशीष बाजपेयी, आशुतोष सिंह, डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
-
विजेता टीम को चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने दिया पुरस्कार

विजेता टीम को चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने दिया पुरस्कार

गाज़ीपुर। लकड़ी के टाल नवाबगंज में दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल नेपाली ने क्रिकेट मैच के मौक़े पर कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता साथ ही साथ आपसी सद्भाव भी बढ़ता है। खेल को खेल की तरह खेलना चाहिए। खेल में हार जीत लगी रहती है, जो हारता है वो सीखता है। फ़ाइनल मैच सी सिटी वाराणसी एवं हिन्द ट्रेडिंग ग़ाज़ीपुर के बीच खेला गया, जिसमे रोमांचक मुक़ाबले में ग़ाज़ीपुर की टीम ने वाराणसी को 2 रनों से हरा कर ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हिन्द ट्रेडिंग ग़ाज़ीपुर कि टीम में निर्धारित ओवर में 50 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए काँटे के मुक़ाबले में सी सिटी वाराणसी 2 रनों पराजित हो गई।
मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट आज़ाद, मैन ऑफ़ द मैच फाइनल लालू, बेस्ट बॉलर अनस और बेस्ट बैट्समैन का खिताब आज़ाद को दिया गया। इस
टूर्नामेंट के संरक्षक ज़ुबैर अहमद सिद्दीक़ी, ज़िशान ज्या साहब, आयोजन अब्दुल्लाह सिद्दीक़ी, सैफ़ ख़ान, फ़ैसल, ओसामा, आदि रहे। टूर्नामेंट में विशेष सहयोग आशा आश्वी सामाजिक सेवा ट्रस्ट का रहा, जिसके सचिव अमित सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अहमद नवाज़, आशीष जायसवाल सदस्य भगवान शाह उक्त समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम में संरक्षक ज़ुबैर अहमद सिद्दीक़ी (रि0 इनकम टैक्स ऑफिसर) ने नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल ”नेपाली” को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। अंत में पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता, उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को चेयरमैन ने पुरस्कार दिया। मुख्य ट्राफ़ी एवं 30 हजार नगद पुरस्कार विजेता एवं उपविजेता को 15 हज़ार नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ”नेपाली” के द्वारा दिया गया।





