-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
सपना सिंह ने किया सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास

सपना सिंह ने किया सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास

गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के समस्त सदस्यों के साथ सम्पन्न हुआ। बैठक में 19 दिसंबर 2023 के कार्यवाही की पुष्टि सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से की गयी। इस दौरान जनपद के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया तथा सदस्यों से अभद्र व्यवहार करने के कारण अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, जमानियाँ के विरूद्ध सदन द्वारा निन्दा का प्रस्ताव पारित किया गया।

जिला योजना वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिला योजना के सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत की वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवां वित्त आयोग के टाईड व अनटाईड अनुदानों के सापेक्ष कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। विभिन्न विकासखण्डों से प्राप्त मनरेगा योजनान्तर्गत कार्ययोजनाओं का अनुमोदन जिला पंचायत सदन द्वारा किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह द्वारा कुल 61 नवीन सड़कों का लोकार्पण किया गया तथा 39 सड़कों का शिलान्यास किया गया।

इस बैठक में जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, सदर विधायक जै किशन साहू, ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, सदस्य फेकू यादव, रामसागर यादव, खेदन यादव, नरेन्द्र राव, नरेन्द्र यादव, आकाश यादव, बसन्त यादव, पाचू यादव शशि प्रकाश सिंह, अजय राम, विद्या देवी सोनकर, रोखशाना, रेखा भट्ट एवं निशा यादव आदि सदस्य उपस्थित रहें। बैठक के अन्त में अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा उपस्थित विधायक एवं सदस्य का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

-
सीएम योगी ने दिया जनपद को पर्यटन विकास का सौगात

सीएम योगी ने दिया जनपद को पर्यटन विकास का सौगात

गाजीपुर। पर्यटन विकास आस्था एवं संस्कृति का सम्मान के अन्तर्गत 2800 करोड़ की 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वर्चुअल (लाईव) के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री ने आगे भी इसी तरह अधूरे परियोजनाओं को एक नये रूप देने की तैयारिया कर रहे है। इसी क्रम में रायफल क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह एवं एमएलसी विशाल सिंह चचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं जिला पर्यटन अधिकारी दिब्या तिवारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण देखा एवम सुना। योगी आदित्यनाथ के इस लोकार्पण और शिलान्यास में जनपद गाजीपुर में ग्राम सभा सिधौना पोस्ट रामपुर में गोमतीनदी स्थित महान सन्त पवहारी बाबा के हाथो स्थापित प्राचीन श्री सिद्धनाथ मन्दिर एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण, आदर्श रामलीला समिति सरतामगंज बाजार ब्लाक भदौरा में शेड का निर्माण, विधानसभा मुहम्मदाबाद में सोमेश्वर महादेव मन्दिर, बड़ा महादेवा बैजलपुर का प्रर्यटन विकास, विधानसभा जमानियॉ में राम जानकी मंदिर बरूईन का पर्यटन विकास, विधानसभा सैदपुर के अन्तर्गत औड़िहार में स्थित बराहधाम का पर्यटन विकास कार्य 5 पौराणिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन के द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। पर्यटन क्षेत्र के विकास से जनपद की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, धार्मिक और पौराणिक स्थलों को संरक्षित किया जाएगा।
-
सड़कों पर पुलिस बल के साथ गस्त करते दिखे डीएम-एसपी

सड़कों पर पुलिस बल के साथ गस्त करते दिखे डीएम-एसपी

गाजीपुर। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए एवं शान्ति व्यवस्था, बनाये रखने के लिए महाशिवरात्री एवं आगामी त्योहारों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न रास्तो से होते हुए एम0एच0 स्कूल तक पैदल गस्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजनमानस से शान्तिपूर्ण व भयमुक्त होकर मतदान करने तथा सभी त्योहारो को शान्तिपूर्वक मनाने के लिए सभी आमजन से अपील की। रूट मार्च में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शहरी, शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

-
मांगों को लेकर होगा सत्याग्रह आंदोलन:दुर्गेश श्रीवास्तव

6 मार्च 24 को पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा सत्याग्रह आंदोलन:दुर्गेश श्रीवास्तव

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन संपन्न हुई।जिसमें इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन( IPSEF)के राष्ट्रीय आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय कोर कमेटी द्वारा 20 :2:2024 उक्त आंदोलन सत्याग्रह का समर्थन किए जाने का निर्णय लिया गया है,व सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले करने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश से कम में जनपद मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर के प्रांगण पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर के 6 मार्च 2024 को दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक सत्याग्रह रूपी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।जिसमें जनपद से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंध संगठनों के अध्यक्ष मंत्री वह सदस्यों से अपील किया गया है कि उक्त धारणा को सफल बनाएं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कर्मचारी शिक्षकों का पुरानी पेंशन बहुत ही जवलंत मांग है।इसे बहाल करने के लिए कर्मचारी शिक्षक विगत वर्षों से आंदोलनरत रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है की कर्मचारी और शिक्षक समाज गाजीपुर से भारत सरकार सहित उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देने का कार्य करें और पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना में हुंकार भरें।जिससे पुरानी पेंशन बहाल के लिए सरकार को विवश किया जा सके।
उक्त बैठक में आलोक राय, अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडे, अमित कुमार, हनुमान यादव, बबुआ यादव, मनोज सिंह, बृजेश कुमार, प्रशांत कुमार, मांधाता सिंह, संजय यादव, रवि कुमार, गिरिजा कुशवाहा, देवेंद्र मौर्य,अभय सिंह, दिनेश यादव, अजीत विजेता, गोविंद, राजेश श्रीवास्तव,रामधनी, रविशंकर कुशवाहा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे । -
गरीब की सेवा करना भी गुनाह हो गया है:अफजाल अंसारी

गरीब की सेवा ही मेरी खता:अफजाल अंसारी

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के सैदपुर विधान सभा के तत्वावधान में बाजार स्थित निर्मल उपवन में सैदपुर विधान सभा के अध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह एवं बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक अंकित भारती और विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि इस देश प्रदेश का किसान और नौजवान दुखी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान नौजवान आत्महत्या कर रहा है। लेकिन यह सरकार उनके दुख दर्द मे शरीक न होकर सत्ता पर पुन: काबिज होने के लिए षड्यंत्र और साजिशें रचने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है।यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।यह चुनाव तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहेगा कि नहीं। यदि आप चाहते हो कि इस देश में लोकतंत्र,देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय, देश का सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहें तो इस देश से भाजपा सरकार को हर कीमत पर बेदखल करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर नाहक जुल्म करने का आरोप लगाते हुए कहा इस सरकार में गरीब की सेवा करना भी गुनाह हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही नीतियों के चलते उनके नेता भी परेशान है। उनके नेता टिकट वापस कर रहे हैं ,जिन्हें टिकट नहीं मिला वह सन्यास ले रहे हैं इसके बावजूद भाजपा सत्ता के मद में मदहोश होकर ” इस बार चार सौ पार ” का अंहकारपूर्ण नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है।उन्हें बेरोजगार नौजवानों और किसानों ,व्यापारियों, महिलाओं के गुस्से के अंदेशे से पूरी तरह बेख्याल है।
किसान और नौजवान चुनाव का इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जी के संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का नैतिक पतन होने के कारण देश में आज लोकतंत्र मृत्युशैय्या पर है। भाजपा सरकार ने लगातार नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार के पेपर लीक कारोबार के चलते नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं। भाजपा नौजवानों को नौकरी देना नही चाहती इसलिए पेपर लीक की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि दंभपूर्ण बोल,आचरण और वादाखिलाफी के चलते जनता भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज की तारीख में पीडीए तबके के साथ साथ परी जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।
विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान,छात्र ,व्यापारी सभी आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,ओपी भारती,हरिनाथ यादव, खेदन यादव, देवनाथ कुशवाहा,रामजी सोनकर, श्री राम गौतम,हीरा सिंह यादव, रजई यादव ,गोविंद यादव, राजू पांडे,रामविजय चौहान, रविन्द्र प्रताप यादव,हुकूम यादव, आदि उपस्थित थे।
इस बैठक का संचालन पूर्व विधान सभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने किया। -
डीएम ने किया विद्यार्थियों का आधार और प्रवेश पत्र से मिलान,पकड़े गए

डीएम ने किया विद्यार्थियों का आधार और प्रवेश पत्र से मिलान, पकड़े गए

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे लुटावन इण्टर कालेज सकरा जैतपुरा परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा परीक्षा केन्द्रों पर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया एवं एक एक कक्ष में उपस्थित छात्र/छात्राओं का आधार से प्रवेश पत्र का मिलान भी किया।

उन्होने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए, वही अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। हाईस्कूल की प्रथम पाली अंगेजी पेपर के दौरान उपस्थित 69700 छात्र/छात्राओ में 8906 छात्र अनुपस्थित पाये गये एवं इण्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 295 छात्र/छात्राओं में से 10 अनुपस्थित पाये गये। इसीक्रम में इण्टरमीडिएट की द्वितीय फिजिक्स परीक्षा में 8791 छात्र/छात्राओं में 6895 छात्र अनुपस्थित पाये गये। इसी क्रम में किसान इण्टर कालेज जवाहर नगर विद्यालय में केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा परीक्षा केे दौरान आधार कार्ड से मिलान करने पर 2 छात्र द्वारा आधार कार्ड से प्रवेश पत्र से अलग पाया गया। छात्र दुसरे के स्थान पर हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में पड़कें गये। जिस क्रम में छात्र को तत्काल बड़ेसर थाना में तहरीर देकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

-
छात्राओं ने लगाए नारे,किया जागरूक

छात्राओं ने लगाए नारे, किया जागरूक

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप कोर्डिनेटर अमित यादव ने मतदाता जागरूकता पर लघु नाटिका का मंचन व राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन छात्राओ की उपस्थित में सम्पन्न किया। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता रैली में जन-जन की है यही पुकार वोट डालो अबकी बार का नारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदुपर, तेतरी देवी महाविद्यालय सरायगोकुल द्वारा जागरूकता रैली में देते हुए अपने निर्धारित स्थल पर जाकर रैली समाप्त किया गया। रैली के दौरान छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गगन भेदी नारे लगाये जा रहे थे।

छात्राओ द्वारा रैली में जैसे चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, जागरूक देश की है पहचान हो शत प्रतिशत मतदान, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान के नारे लगाती रही। रैली में महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी सहित स्वयंसेवी ,छात्राएं मौजूद रहीं ।
-
देश के सभी नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं:एमएलसी चंचल

देश के सभी नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं:एमएलसी चंचल

गाज़ीपुर। लोकसभा चुनाव निमित्त बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी किया। जिसके प्रतिरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे “मोदी का परिवार” नाम लिखा जा रहा हैँ। जिसको ट्विटर पर खूब ट्रेंड भी किया जा रहा हैँ। जिसके क्रम में गाज़ीपुर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर मोदी का परिवार लिखकर समर्थन दिया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ की विपक्ष व्यक्तिगत और क्षुद्र टिप्पणियों पर उतर आया है। उसकी हताशा और परेशानी को भारतीय जनता पार्टी समझ रही हैँ। विपक्ष के नेताओं को हार का डर अभी से सताने लगा है। एमएलसी ने कहा अभी तो यह शुरुआत है। मुझे लगता है आने वाले दिनों मे कई विपक्षीय नेताओं का मानसिक संतुलन भी बिगड़ने वाला है। एमएलसी ने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि इस देश के समस्त नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं।
-
प्रदेश अध्यक्ष ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को वितरित किया मनोनयन पत्र

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी महिला सभा की बैठक जिलाध्यक्ष विभा पाल की अध्यक्षता में.पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस अवसर पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला सभा की नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया ।
इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने संगठन की समीक्षा करते हुए सभी से लोकसभा के चुनाव में तन- मन- धन से जुटने का आह्वान किया । उन्होंने सभी से अपने-अपने बूथ पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की आपकी सक्रियता इस सरकार को हटाने में बहुत ही कारगर साबित होगी। आप घरों-घरों में जाकर भाजपा की महिला विरोधी एवं मंहगाई के चलते पैदा हुई दुश्वारियों के बारें में महिलाओं को बताए और भाजपा सरकार के खिलाफ अलख जगाने का काम करें।उन्होंने भाजपा सरकार को महिला विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई और दुष्कर्म की घटनाओं के चलते देश प्रदेश की महिलाए खून के आंसू रो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच के चलते देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांझी विरासत की संस्कृति को नुक्सान पहुंचा है । उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार का खात्मा जरूरी है । उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता योगी और मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से में है । उन्होंने कहा कि इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा घबड़ाई हुई हैं।भाजपा के खिलाफ देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है । आज जरूरत है जनता के बीच जाकर उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने और उसके खिलाफ संघर्ष को तेज करने की । उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार को बनाने ओर हटाने में महिलाओं का अहम् योगदान होता है। पार्टी को जब-जब अवसर मिला है ,महिलाओं के हित में तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए गये हैं। उन्होंने कहा कि इस देश का संविधान और लोकतंत्र ही नहीं खतरे में है बल्कि उसकी साम्प्रदायिक नीतियों के चलते इस देश की सभ्यता और संस्कृति भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार द्वारा जो देशवासियों को यह झूठा पाठ पढ़ाया जा रहा है कि 2014से पहले इस देश में कोई विकास कार्य हुआ ही नहीं था हमारे कार्यकर्ताओं को अपने तर्क से भाजपा सरकार द्वारा बनाए जा रहे उस तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि यह झूठे और फरेबी लोग हैं झूठ गढ़ने और कुतर्क करने में इन्हें महारत हासिल है।इनके साजिशों और झूठे प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,डॉ सीमा यादव, कौशिल्या यादव, यशोदा पटेल, संगीता गुप्ता,कंचन रावत, अल्का अग्रवाल, दिनेश यादव, निशा कन्नौजिया,डॉ समीर सिंह, रत्नासरोज,गुलजारी देवी,अनिता सिंह,आमिर अली, अनिता यादव, बिन्दू बाला बिन्द, अर्चना कन्नौजिया,ममता यादव, रेखा कुमारी,वर्षा यादव,चंदन सोनकर, शोभा जायसवाल, फूलती देवी,कुत्ता देवी आदि उपस्थित थे। -
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार


भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार
गाजीपुर। शनिवार को कचहरी स्थित कामरेड सरजू पांडे पार्क में वर्तमान सरकार के अन्याय के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस सरकार में किसी को न्याय मिलना असंभव है। चाहें वह छात्रहित में हो, चाहे दलितहित में हो, या किसानहित हो। यहां सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। बीएचयू में जिस तरह छात्रा के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा घिनौना कार्य हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। यह कभी भी जनता का हित नहीं चाहती है, आज महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। दो दिन पहले रामपुर जिले में दलित छात्र की पुलिस की गोली से हुई मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सीबीआई से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर दलित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद और एक नौकरी मांग करती है। यह सरकार का दलित विरोधी मुखौटा सामने आ गया है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है, जिसमें न्याय की गुहार लगाना एक तरह से भैंस के आगे बीन बजाना है। एआईसीसी के सदस्य रविकांत राय ने कहा कि इस सरकार में छात्रों का परीक्षा पेपर लीक होता है। इस सरकार का लाइन ऑर्डर फेल हो चुका है। वर्तमान सरकार में न्याय पाना असंभव है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने धरना प्रदर्शन में कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तभी सबको न्याय मिलेगा। इस दौरान पूर्व विधायक अमिताब अनिल दुबे, डॉक्टर मारकंडे सिंह, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, लाल मोहम्मद, विद्याधर पांडे, अवधेश, सुमन चौबे, उषा चतुर्वेदी, महबूब निशा, किरण देवी, गयासुद्दीन, जफरुल्लाह अंसारी, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, रईस अहमद, जावेद खान, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र कुमार, राशिद भाई, शंभू कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पांडे, कुंदन खरवार, नसीम अहमद, शशि भूषण राय, सतिराम सिंह, आफताब आलम, प्रभु नारायण पांडे, अक्षय, अरविंद, मुसाफिर बिंद, पांचू बिंद, राहुल मौर्य, सुदामा यादव, सुशील सिंह, विजय शंकर पांडे आदि उपस्थित थे।





