-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
सामूहिक विवाह:एक-दूजे के हुए 171 जोड़े


गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में सोमवार को आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। सामूहिक विवाह योजना में कुल 171 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहित विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौधा उनके हाथे में दिया गया।

सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के महत्वकाक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 के बेटियोे को उन्होने अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया है, जिसका हम सभी सम्मान करते है। उन्होने कहा कि दानो में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है। आप जीवन में आगे बढ़े। जिस तरह यहा आज उत्सव हो रहा है वैसे ही आप का जीवन का हर दिन उत्सव भरा हो। उन्होने शादी समारोह में आए हुए वर एवं वधु के परिजनो के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। राज्यसभा सासंद ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएॅ दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सूत्र मे बध जाए और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके।बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। आभार जिला समाज कल्याण अधिकारी व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। -
विजेता टीम को सपा नेता राजकुमार पांडे ने दिया ट्रॉफी, कहा….

राजकुमार पाण्डेय के हाथों विजेता टीम को मिली ट्रॉफी
गाजीपुर। मौनी बाबा स्पोर्टिंग क्लब चोचकपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। जिसका फाइनल मैच टीम महरौली और खुलासपुर के बीच हुआ। मुकाबले में 140 रन महरौली की टीम ने बनाया जबकि 141 रन बनाकर खुलासपुर की टीम विजय हुई। मुख्य अतिथि सपा नेता और समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने विजयी टीम को ट्रॉफी वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। न जीतने वाले को अति उत्साही होना चाहिए और न हीं हारने वाले को निराश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां एक तरफ शरीर स्वस्थ रहता है, वही आगे बढ़ाने की इच्छा भी पैदा होती है। कार्यक्रम में तमाम क्षेत्रीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे। -
पीएम मोदी ने दी गाजीपुर को बड़ी सौगात, किया लोकार्पण


गाजीपुर। गाजीपुर सिटी स्टेशन से दिलदारनगर को जोड़ने की पुरानी मांग और जरूरत को देखते हुए गंगा नदी पर तत्कालीन सांसद एवं रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 नवंबर 2016 को गाजीपुर की धरती से ही शिलान्यास किए परियोजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को आजमगढ़ से लोकार्पण किया। 1650 करोड़ की लागत की इस परियोजना में गंगा नदी पर रेल पुल सहित गाजीपुर सिटी एवं गाजीपुर घाट 16•79 किमी नई रेल लाइन का निर्माण पूर्ण हुआ है। इस नई रेल लाइन निर्माण के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल पुल एवं 12 छोटे पुलों का निर्माण तथा रेल लाइन के साथ साथ इसका विद्युतीकरण किया गया है। इस मार्ग के बन जाने से गाजीपुर सिटी से पटना की दूरी 24 किमी कम हुई है। इसके बनने से दूरी के साथ साथ समय में भी बचत होगी।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गाजीपुर सिटी – ताड़ीघाट नव निर्मित रेल खंड पर हरी झंडी दिखाकर एक ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट-दिलदारनगर जं रेल मार्ग पर एक जोड़ी नई मेमू ट्रेन के अलावा दिलदारनगर जं ताड़ीघाट विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार गाजीपुर सिटी तक किया गया है। आज के इस कार्यक्रम में गाज़ीपुर सिटी स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद राज्य सभा डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनिता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, सरोजेश सिंह, अभिनव सिन्हा, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, राजेश राजभर, विनोद अग्रवाल, शैलेश राम, साधना राय, रासबिहारी राय, अनिल राजभर, प्रमोद वर्मा, विरेन्द्र चौहान, मनोज बिन्द, नीतीश दूबे, निखिल राय, अविनाश सिंह, अखिलेश राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
-
प्रथम स्थान पर पीजी कॉलेज-द्वितीय स्थान पर महिला पीजी कॉलेज

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्रज्ञा रेंजर टीम ने विगत 8 और 9 मार्च को बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर जौनपुर में आयोजित 32 वे विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागम में संघर्षपूर्ण मुकाबले में द्वितीय स्थान पर रही। जबकि रेंजर्स वर्ग में पीजी कॉलेज प्रथम एवं बयालसी महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रही। इस समागम में जौनपुर और गाजीपुर से जुड़े जनपद में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाली कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रज्ञा रेंजर टीम ने मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, पोस्टर, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ-फांस-बंधन एवं पायनियरिंग प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान पर रहीं तथा वर्दी, निबंध, नाटक, टेंट, टीम काउंसिल, किम्स गेम, सेंड स्टोरी, झांकी, रोल प्ले आदि में द्वितीय स्थान पर रही।


महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम अपने टीम लीडर समीना, उप लीडर सुरेखा बिंद के नेतृत्व में सीनियर रेंजर सविता रावत, रितु यादव तथा रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। टीम की इस जीत पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी, एवं प्राध्यापक डॉ विकास सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ निरंजन कुमार, डॉ शिखा सिंह ऑफर रेंजर टीम और प्रभारी डॉ शिव कुमार को बधाइयां दी। प्रज्ञा टीम की ओर से रितु यादव, कंचन, जेबा, जोया, शिल्पी, रागिनी, प्रीति, अंकिता पांडेय आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजेता टीम को समापन सत्र के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ अनिल प्रताप सिंह, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ जगदीश सिंह दीक्षित तथा डॉ अलकेशरी सिंह ने ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया।

-
फाइनल मुकाबले में दो दो की बराबरी पर रहे प्रयागराज और करमपुर टीम

गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में खेला गया। यह प्रतियागिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में 7 से 10 मार्च 2024 तक संचालित थी। रविवार को प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर (गाजीपुर) के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहीं और दोनों टीमें मैच के दौरान निर्धारित समय में दो दो के बराबरी पर रहीं। निर्णय हेतु ट्राईवेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुईं। बेस्ट प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी एवं मैन ऑफ द टोर्नामेंट रायसेन मध्यप्रदेश के शाह फैसल रहे।

खिलाड़ियों का सम्मान समारोह क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद अब्दुल मजीद, सर्वदेव सिंह यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, इरशाद अहमद , नज़ीर अहमद,अकील अहमद ,हीरा यादव, राकेश तिवारी, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, , मो0 इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
-
गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में खेला गया। यह प्रतियागिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में 7 से 10 मार्च 2024 तक संचालित थी। रविवार को प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर (गाजीपुर) के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहीं और दोनों टीमें मैच के दौरान निर्धारित समय में दो दो के बराबरी पर रहीं। निर्णय हेतु ट्राईवेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुईं। बेस्ट प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी एवं मैन ऑफ द टोर्नामेंट रायसेन मध्यप्रदेश के शाह फैसल रहे। खिलाड़ियों का सम्मान समारोह क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद अब्दुल मजीद, सर्वदेव सिंह यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, इरशाद अहमद , नज़ीर अहमद,अकील अहमद ,हीरा यादव, राकेश तिवारी, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, , मो0 इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। -
एमएलसी चंचल ने किया लोकार्पण


गाजीपुर। रविवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बिरनो ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोर एवं ग्राम पंचायत लहुरापुर में विधायक निधि योजना अंतर्गत बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। इसी बीच ग्रामपंचायत शेखपुर मे (शेखपुर रूहीपुर मार्ग पर रामदुलार कनौजिया के घर से बनवासी बस्ती भुसरूपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क) तथा ग्रामपंचायत अरशदपुर में ( चुनमुन राय के खेत से बसंत राम के मकान तक सीसी रोड )का भी लोकार्पण किया। तत्पश्चात मनिहारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कस्बा दयालपुर( शादियाबाद) में पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, पुर्व ब्लॉक प्रमुख सादात कमलेश सिंह होकाडु ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष राम, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक , विनीत सिंह ,प्रधान मधुबन अंशु सिंह, प्रधान हंसराजपुर ज्ञानेंद्र गुप्ता ,प्रधान क़स्बादयालपुर रियाज़ उर्फ गुड्डू, प्रधान शेखपुर, प्रधान अरसदपुर , प्रधान कोर प्रमोद सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि लहुरापुर अजीत सिंह, प्रधान तारनपुर मन्नू सिंह, प्रधान अविसहन अरविंद सिंह झप्सू, प्रधान खड़गपुर लल्लन सिंह, प्रधान सरवनडीह रमेश यादव, दिनेश वर्मा ,भट्ठा संघ महामंत्री लल्लन सिंह ,राजेश सिंह, सतीश सिंह सहित आदि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

-
शिविर का हुआ समापन, छात्राओं ने किया जागरूक


गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के अंतर्गत आज सातवें दिन शनिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह 9:00 बजे गंगा गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान से संबंधित आमघाट से कलेक्टर घाट होते हुए ददरी घाट तक एक रैली निकाली गई । रैली को प्राचार्य अनिता कुमारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी, डा रामनाथ केशरवानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने गंगा स्वच्छता जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे…
“गंगा को स्वच्छ बनाना है
गंदगी को हटाना है”
” गंगा तट पर वृक्ष ललगाए
गंगा का स्वच्छ बनाएं”
” घाट घाट चमकाएंगे
गंगा को स्वच्छ बनाएंगे”
आदि लगाए ।सप्त दिवसीय समापन शिविर के मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडे एवं संजय कुमार सोनी रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने की।अतिथियों का स्वागत एवं सप्त दिवसीय कार्यक्रम आख्या वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अमित यादव ने प्रस्तुत किया।

प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रनिर्माण में योगदान करने हेतु मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रेया मौर्य और उसकी टीम ने मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अर्चिता ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। बुशरा अली और टीम ने सोशल मीडिया के प्रभावों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि राम नगीना यादव ने समाज कल्याण से संचालित सामूहिक विवाह योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना वृद्धाश्रम एवं एटीएस विद्यालय के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि दिलीप पांडे एवं संजय कुमार सोनी ने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर गजनफर सईद ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉक्टर राजेश कुमार यादव डॉ विकास सिंह डॉक्टर सर्वेश सिंह डॉक्टर हरेंद्र यादव डॉ संगीता मौर्य प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार सिंह एवं शिक्षिका मंजू आनंद, प्रीति सिंह,रीना आदि उपस्थित रहे।
-
ग्रामीणों ने दिया संकल्प पत्र पर सुझाव

संकल्प पत्र सुझाव अभियान में ग्रामीणों ने दिए अपने सुझाव
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान में एल ई डी वैन सुझाव पेटिका के साथ शनिवार को खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार पहुंची। जहां क्षेत्र भर के लोगों ने राष्ट्र हित , समाज हित एवं विकसित भारत के कार्य योजनाओं हेतु अपने अपने सुझाव पत्र पेटिका मे डाला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता देश हित, समाज हित, राष्ट्रीय नवनिर्माण के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार की विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों के आधार भूत ढांचे के विभिन्न विकास परक कार्यों के परिणाम तथा जनता के विश्वास के बल पर आज देश विकसित भारत सपने को पूर्ण करने का संकल्प ले रहा है। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष चौहान.लाल बहादुर यादव .श्याम कुंवर मौर्या.संजीव पांडेय. अचल सिंह, तेज बहादुर सिंह,.विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे। -
पीएम मोदी करेंगे रेल सह रोड ब्रिज का लोकार्पण

पीएम मोदी करेंगे रेल सह रोड का लोकार्पण

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी सरकार की बहुप्रतीक्षित 1650 करोड़ की योजना गंगा नदी पर रेल सह सड़क परियोजना का लोकार्पण तथा गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से दिलदारनगर तक के लिए एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रविवार को बर्चुवल करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का निरीक्षण किया। कहा कि यह परियोजना गाजीपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस मार्ग से दिल्ली और हावड़ा की दूरी और समय भी कम होगा। वहीं गाजीपुर मे रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री धनेश्वर बिंद,भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा और रासबिहारी राय उपस्थित रहे।





