-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
सीओ सिटी ने दिया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार


गाजीपुर। बुधवार को जिला खेल कार्यालय के तत्ववावधान में सीनियर वर्ग बालक/बालिकाओं एथलेटिक्स व कबड्डी बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय द्वारा किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 105 बालक व 70 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में कबड्डी खेल में 10 टीमो ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाईनल मैच बाबा इन्द्रदेव डिग्री कालेज महेशपुर गाजीपुर बनाम सी0एस0 मीरानपुर गाजीपुर के मध्य खेला गया जिसमें बाबा इन्द्रदेव डिग्री कालेज महेशपुर गाजीपुर 27-11 से विजयी रही। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव, ग्यासुद्वीन आजाद, नफीस अहमद, अश्विनी कुमार राय, अकरम अहमद, अमरजीत सिंह, पारसनाथ सिंह, कन्हैया यादव, छोटेलाल यादव, नागेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहें। एथलेटिक्स बालक वर्ग मे 100 मी0 मोहित प्रसाद-प्रथम, रिषभ् सिंह- द्वितीय, दीपक सिंह- तृतीय, 200 मी0 मोहित प्रसाद-प्रथम, सत्यान्द कुमार- द्वितीय, निखिल शर्मा- तृतीय, 400 मी0 अनिल बिन्द- प्रथम, अंकुर गुप्ता- द्वितीय, सत्यानन्द कुमार- तृतीय, 800 मी0 अष्विनी राजभर- प्रथम, विकेन्द्र कुमार-द्वितीय, अभिशेक बिन्द- तृतीय, 1500 मी0 पवन राजभर- प्रथम, बृजेश बिन्द- द्वितीय, भोला यादव- तृतीय रहे।
-
लजीज़ व्यंजनों के हैं शौक़ीन तो आइए पिंड बलूची, यहां है स्वाद का खजाना



गाज़ीपुर। आल इंडिया रेस्टोरेंट की श्रंखला में पिंड बलूची एक्सप्रेस ने जिले के सिकंदरपुर-कचहरी रोड पर अपनी 64 वें रेस्टोरेंट की ग्रैंड ओपनिंग बुधवार को किया। रेस्टोरेंट का शुभारंभ एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि रासबिहारी राय की मौजूदगी में बुधवार के दिन मां अन्नपूर्णा की स्तुति कर रेस्टोरेंट संचालित किया गया। पिंड बलूची एक्सप्रेस रेस्टोरेंट के संस्थापक सरदार जसपाल सिंह चड्ढा है। पिंड बलूची फ्रेंचाइजी के इंडिया हेड मोहित पैन्यूली ने बताया कि भारत के 11 राज्यों के 18 शहरों में पिंड बलूची के 63 रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट में उत्तर भारतीय वेज व नॉनवेज दोनों प्रकार के भोजन उपलब्ध है। उत्तरी भारत, दिल्ली व पंजाबी स्टाइल के वेज-नानवेज रेसिपी की विशेष सौगात मिलेगी। पिंड बलूची रेस्टोरेंट को गांव की रूपरेखा में सजाया- संवारा गया है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति एक बार रेस्टोरेंट में आएगा वह बार-बार यहां आना चाहेगा। बलूची ग्रुप की स्थापना 1992 में दिल्ली में की गई थी।


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों 1997 में दिल्ली के हौजखास स्थित ‘पार्क बलूची’ संस्थापक सरदार जसपाल सिंह चड्डा को बेस्ट रेस्टोरेंट का नेशनल टूरिज्म अवार्ड मिल चुका है। जिले की फ्रेंचाइजी संचालक पंकज राय ने बताया कि गाज़ीपुर में लजीज व्यंजनों के काफी शौकीन हैं। उसी कड़ी में बेहतरीन स्वाद के साथ ग्राहकों को व्यंजन मिलेंगे। यहां की दाल मखनी, दही कबाब, ढाबा मटन, चिकेन आजवाइन का स्वाद एक बार जो चख लेगा वो बार बार आएगा। उनका कहना है कि जिले में संचालित अन्य रेस्टोरेंट से काफी कम मूल्य पर अच्छी डिशेज मिलेगी। शुभारंभ के इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पंजाबी ढोल-ताशे के साथ किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सभासद सोमेश मोहन राय, अभिनव सिंह छोटू, पूर्व सभासद संजय सिंह, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, व्यवसायी महेंद्र सिंह, समाज सेवी वीरेंद्र सिंह कुश, एलएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, नीतीश दुबे, कमलेश सिंह, अमित सिंह, मुकेश उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद शर्मा, पारस नाथ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


-
पीएम मोदी ने चार जातियों का जिक्र किया:अनिल राजभर

पीएम मोदी ने चार जातियों का जिक्र किया:मंत्री अनिल राजभर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवाऐंजन मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक में भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प अभियान सुझाव पत्र पेटिका में समाज के अधिवक्ताओं, अध्यापकों, सहकारी समिति सदस्यों, आदि लोगों के विचार संकलित किया। पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अंदर चार जातियों का जिक्र किया है। जिसमें किसान, नौजवान, गरीब और महिला है। और इन चारों जातियों को आधार बनाकर देश का विकास कर रहे है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश के विकास की वृहद परिकल्पना 2014 में रखी थी जो आज अपनी योजनाओं के माध्यम से सारी परिकल्पना चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के नाम पर मोदी सरकार और देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां-जहां है वहां लगातार सर्वांगीण विकास के साथ काम कर रही है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की ओर लोग आकर्षित हैं। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट किया तब 37.5 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को मिला और यह गर्व की बात है कि कूल प्रस्ताव का 26% प्रस्ताव कृषि पर आधारित है। यह निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गेम चेंजर की तरह का फैसला हमारे निवेशको ने किया है ,आज हम 37.5 लाख करोड़ को धरातल पर उतरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10:30 लाख करोड़ को हम जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहे हैं तो हम 30 लाख लोगों के बेरोजगारी की समस्या का समाधान भी करने जा रहे हैं। पिछले 6 वर्षों में 8 लाख से ज्यादा हमारी सरकार ने सरकारी नौकरी दिया, हमने 14 लाख से ज्यादा युवाओं को समायोजित करके युवाओं को बड़ा अवसर दिया है। आज हमारा युवा उत्तर प्रदेश से पलायन नहीं कर रहा है बल्कि बाहर जाने वालों का प्लान रुका है। युवा उत्साहित है, एक जिला एक उत्पाद योजना से मध्यम और लघु उद्योग प्रोत्साहित हो रहा है विकास अपने लक्ष्य की ओर सरकार के प्रयास से तेज गति से आगे बढ़ रही है ।आज निवेशकों की दृष्टि में उत्तर प्रदेश देश में 12 वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है ।तो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने में सहायता मिली है ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश के साथ-साथ उद्यम प्रदेश बन रहा है।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, पारस नाथ राय,ओमप्रकाश राय, योगेंद्र सिंह , जिला मीडिया शशिकांत शर्मा , अविनाश सिंह रिशु, राजेश चौहान, रामलाल सिंह, पप्पू चौबे, आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन अशोक पांडेय ने किया। -
विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उत्तर प्रदेश विकसित होगा:डा.संगीता बलवंत

विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उत्तर प्रदेश विकसित होगा: राज्य सभा सांसद डॉ संगीता

गाजीपुर। नगर विकास विभाग की परियोेजनाओ का लोकापर्ण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण मंगलवार को सासंद राज्यसभा डा संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। मुख्य अतिथि सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री 2047 तक देश को विकशील देश की कतार से हटाकर विकसित देश बनाना चाहते है। विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उ0प्र0 विकसित होगा। इसके लिए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री लगे हुए है, तो हमारे भी कतर्व्य है कि अपना योगदान दे अपने समाज अपने प्रदेश के लिए। उन्होने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पारित किया गया जो कि सरकार महिलाओ के लिए कार्य कर रही है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि योजनाओं का निर्माण कार्य जो नगर विकास में हुए है उसका लोकापर्ण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जिसमें जनपद के 03 कार्य शामिल है। मलीन बस्ती का विकास एवं नगर विकास द्वारा कई योजनाए संचालित कि जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिसमे जनपद में बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, समस्त सभासद, लाभार्थी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
मुख्तार के रिश्तेदारों का 17 लाख कुर्क कर किया जब्त

मुख्तार के रिश्तेदारों का पैसा कुर्क कर किया जब्त
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा IS-191 आपराधिक गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य व उसके सगे साले अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धनराशि 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त अनवर शहजाद तथा सरजील उर्फ आतिफ रजा पुत्र जमशेद रजा निवासी सैय्यदबाड़ा थाना कोतवाली के विरुद्ध जंगीपुर थानाध्यक्ष द्वारा प्रेषित आख्या के आधार पर मंगलवार को जारी जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के आदेश के अनुपालन मे अभियुक्त द्वारा संचालित कम्पनी मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के बैंक खातों से ट्रांसफर करके अपने रिश्तेदारों (IS-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास व उमर अंसारी व चचेरे भाई मंसूर अंसारी) के विभिन्न बैंक खातों में संरक्षित 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिनके खातों से संपत्ति कुर्क की गई उनके ऊपर जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
-
CAA कानून लागू होते ही नगर में डीएम-एसपी ने किया गस्त,लोगों से की बात

CAA कानून लागू होते ही नगर में डीएम-एसपी ने किया गस्त, लोगों से की बात

गाजीपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने, रमजान माह व आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी एसपी ओमवीर सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गस्त/रूट मार्च/एरिया डोमिनेशन किया। गस्त के दौरान डीएम-एसपी ने शहर के आम जनमानस से संवाद किया। लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के सकारात्मक पक्ष से अवगत कराया। इस दौरान इन्होंने किसी भी तरह के अफवाहों का प्रचार प्रसार न करने व सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की। यह रूट मार्च पुलिस चौकी विशेश्वरगंज से शुरू होकर खोवामंडी, रजदेपुर, टाउनहॉल, चीतनाथ, नखास, खुदाईपूरा, एमएएच इंटर कॉलेज के रास्ते कोतवाली पहुँचकर समाप्त हुआ। इस रुट मार्च में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सीओ सिटी प्रभाकर पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय, पुलिस बल और केंद्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
-
विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए फिर से कमल खिलाइए:डा.संगीता बलवंत

विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए फिर से कमल खिलाइए:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। भारतीय रेल के 85 करोड़ रूपये से अधिक के आधुनिकीकरण विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास तथा 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद गुजरात से रवाना किया। जिसका सजीव प्रसारण गाजीपुर सिटी स्टेशन पर मगंलवार को किया गया। जिसमें “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” के तहत स्टॉल का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित राज्यसभा सांसद डाक्टर संगीता बलवंत ने संबोधित करते कहा कि भारत का परम् सौभाग्य है की अटल बिहारी बाजपेई के बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जो विकासशील भारत को विकसित भारत बना रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 का काल खंड भारत का स्वर्णिम काल खंड है। जिसमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है। जब प्रधानमंत्री हैट्रिक लगायेंगे तो देश पांचवी से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गाजीपुर में विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए 2024 में फिर गाजीपुर लोकसभा में कमल खिलाइए और मोदी के हाथों को मजबूत करिए।

भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चाहे वह रेल, सड़क, वायु या जल मार्ग हो। सबके इंस्फ्रास्ट्रकचर में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे है। आज प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” का शुभारंभ कर हमारें श्रमिक भाईयो के लिए नए अवसर पैदा किए है। आज देश को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी समर्पित किया है। उन्होंने विशेष जोर देते कहा कि गाजीपुर से भी लखनऊ और दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो। इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में गाजीपुर में भी कमल खिलाइए। लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने पूर्व रेल राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद रहें मनोज सिन्हा का जिक्र करते हुए कहा कि गाजीपुर में बिना किसी मांग के स्टेशनों का कायाकल्प, रेलवे के डेमू और मेमू शेड जैसे बड़े कारखाने, ट्रेनिंग सेंटर, बड़े महानगरों के लिए ट्रेनों का संचालन जैसें अनेकों विकास के कार्य हुए है। ऐसे ही विकास कार्य पुनः हो इसके लिए आप सब फिर से गाजीपुर में कमल खिलाइए। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व आज के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और (सिनियर डीएमई एनईआर) अपूर्व स्वर्णकार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह तथा अपने स्वागत संबोधन से किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सोमारू चौहान, रासबिहारी राय, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, निखिल राय, शशांक राय, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, शिवम त्रिपाठी, संदीप राय, गिरधारी जायसवाल, सतीश राय, विशाल चौरसिया, अतुल सिंह, हिमांशु राय सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।
-
सीएम ने लिया संज्ञान,मृतक के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार का ऐलान





गाजीपुर।जनपद मऊ के ग्राम खिरियां से बस द्वारा एक बारात महाहर धाम मन्दिर जा रही थी। मन्दिर से लगभग दो से तीन सौ मीटर की दूरी पर ही बस हाई टेंशन तार की चपेट मे आ जाने के कारण बस मे आग लग गई। बस मे बैठे 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया तथा 6 लोगो की हालत गम्भीर होने पर उपचार हेतु मेडिकल कालेज गोराबाजार मे भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहुचे मंत्री अनिल राजभर ने घायलो से जिला अस्पताल मे मिलकर उनका हाल जाना तत्पश्चात घटना स्थल पर पहुचकर मृतक एंव घायलो के प्रति संवेदना व्यक्त करते कहा कि मुख्यमंत्री जी को इस दुर्घटना का संज्ञान होने पर तत्काल उन्होने मृतको एवं घायलो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनो को 05-05 लाख एवं घायलो को पचास हजार की आर्थिक सहायकता के साथ निःशुल्क उपचार का निर्देश दिया। मौके पर मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा, डी आई जी ओम प्रकाश सिह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पहुचकर मृतको एवं घायलो व्यक्तियों के संवेदना व्यक्त की। -
गाजीपुर बस हादसे में मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त कार्रवाई,तीन निलंबित एक की सेवा समाप्त

गाजीपुर बस हादसे में मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त कार्रवाई
तीन निलंबित एक की सेवा समाप्त
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा पर मंत्री ए.के. शर्मा दुखी
ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को संबल दें
मंत्री श्री शर्मा ने मण्डलायुक्त, डीएम, एमडी समेत अन्य अधिकारीयों से बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा
मृतक के परिजनों से मिलने व घायलों का हॉल जानने गाजीपुर और मऊ पहुंचे

लखनऊ। गाजीपुर जिले में एक बस के हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से दुःखद हादसा हुआ है। बस में लगी आग से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी वहीं कई लोग झुलस गए हैं। ऊर्जा एवं नहर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने घटना की जानकारी होते ही तीन अधिकारियों को निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मंत्री श्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, एस डी ओ संतोष चौधरी और जेई प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, ज़िलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही मंत्री श्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे।
बता दें कि गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी हैं, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी जिसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।
-
दस वर्षों में पीएम मोदी ने जीता लोगों का विश्वास


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर सोमवार को फतेहउल्लाहपुर में किसानों के साथ संवाद किया तथा भोजन भी किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत दस वर्षों में अपने काम का लोहा मनवाकर देश के एक एक व्यक्ति का विश्वास व भरोसा को जीता है। उन्होंने कहा कि देश का विकास और सम्मान भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत और विचारों में निहित है। मंत्री ने कहा कि जिस तरह से देश का विकास 10 वर्षों में हुआ है अगर आजादी के बाद 50 वर्षों तक देश की सरकारों ने काम किया होता तो आज देश विकसित भारत होता यहां का किसान , नौजवान, गरीब और महिला सब खुशहाल मजबूत रहा होता। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने किसानों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, शशिकांत शर्मा, मुरली कुशवाहा, अरविंद सिंह जितेंद्र पांडेय, टुनटुन राय, राजेश राजभर, संदीप सिंह, सोनू, गुड्डू राजभर,राम जी बलवंत आदि उपस्थित थे । संचालन मनोज बिंद ने किया






