-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
यह लोकतंत्र का अंतिम होगा चुनाव: सांसद

यह लोकतंत्र का अंतिम होगा चुनाव: सांसद
गाजीपुर। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधान सभा के तत्वावधान में सदर विधान सभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पार्टी के गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सदर विधायक जै किशन साहू के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया। स्वागत समारोह के पूर्व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और महामंत्री भगवान यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा। यह चुनाव देश तोड़ने वाली भाजपा और संविधान बचाने वाली समाजवादी पार्टी के बीच है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अपने ऊपर किये गये जुल्मों सितम की चर्चा करते हुए कहा कि बिना कसूर और खता की सजा दे रही है भाजपा सरकार। बस मेरा कुसूर सिर्फ इतना रहा है कि सदैव जान जोखिम में डालकर गरीबों के जान माल की रक्षा करता रहा हूं। उन्होंने भाजपा के इस बार चार सौ के पार के नारे पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में बोल रही है, वह खुद नहीं बल्कि उनका गुरुर बोल रहा है। जनता सत्ता से बेदखल कर उनके गुरुर को तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने ईडी, सीबीआई और इलेक्ट्रानिक मीडिया को भाजपा का कवच बताते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी भाजपा को नही बचा पायेगी। किसान और नौजवान वक्त का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के जुल्मों सितम के आगे समाजवादी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कल अखिलेश को सीबीआई द्वारा नोटिस भेजने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में है। अपनी पराजय निकट देख वह अपना आपा खो बैठी है। वह विरोधी दलों के नेताओं को जेल में डालकर अपने नापाक मंसूबों को पूरा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान, छात्र सभी आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का नौजवान भाजपा के जुल्मों सितम के आगे झुकने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। सदर विधान सभा के विधायक जै किशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अशोक कुमार बिंद, सूरज राम बागी, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सिंकदर कन्नौजिया, अमित ठाकुर, सीमा यादव, उपेन्द्र यादव, राय, शेर अली राईनी,परशुराम बिंद,दिनेश यादव,अभिनव सिंह, रीना यादव, राहुल सिंह,राजेश कुमार यादव, भरत यादव, रामविजय यादव, कंचन रावत,संतोष यादव, बिंन्दू बाला ,अनिता यादव, देवेन्द्र यादव टिंकू,पांचू यादव,लाल बहादुर यादव, कन्हैया यादव, चन्द्रेश्वर यादव,अल्का अग्रवाल, शिशु यादव,परवेज अहमद,अमित कुमार शर्मा,राकेश यादव, डाॅ राजेश रावत आदि उपस्थित थे।इस बैठक की अध्यक्षता और संचालन विधान सभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया।
-
जिले में प्रथम आगमन पर राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत का हुआ जोरदार स्वागत


राज्य सभा सांसद बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर हुआ डॉ संगीता बलवंत का जोरदार स्वागत
भाजपा के दिग्गज नेताओं ने किया शीर्ष नेतृत्व का आभार
भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दुष्यंत अग्रहरि के वहां पर सवार राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य, डा संगीता बलवंत सांसद निर्वाचित होने के बाद वृहस्पतिवार को पहली बार भारी वाहन काफिले के साथ लखनऊ से पैतृक जनपद गाजीपुर पहुंची। जहां जिले की सीमा में प्रवेश करने पर खानपुर थाना क्षेत्र के साई कि तकिया से लगायत भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह बैंड बाजा के साथ भारी जोश उत्साह से नारे बाजी करते हुए फ़ूल माला से अभुतपूर्व स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डा संगीता बलवंत को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र के साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया। इसके आलावा कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं तथा हजारों कार्यकर्ताओं ने बारी बारी पुष्प, माला भेंट करते हुए, उनके साथ फोटो खिंचवाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत डा संगीता बलवंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीटों मे से भारतीय जनता पार्टी से आपकी बहन और बेटी संगीता बलवंत को जो अवसर दिल्ली जाने का मिला है वह इस बात का शंखनाद है की आगामी लोकसभा चुनाव में भी गाजीपुर से भारतीय जनता पार्टी का कमल परचम लहराएगा। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राज्यसभा में भेज कर जो दायित्व दिया है , अंत्योदय और राष्ट्र के विकास में हमारी प्राथमिकता होगी। संगठन ने जो यह अवसर हमे दिया है इसके लिए मैं संगठन को धन्यवाद आभार के साथ स्वयं को गौरवशाली महसूस करती हूं। स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि डा संगीता बलवंत एक कुशल कर्मठ योग्य नेता है वो जनपद की भावना, आवश्यकता तथा कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेगी मै ऐसी अपेक्षा और विश्वास व्यक्त करता हूं। जिलाध्यक्ष ने जनपद को राज्य सभा में नेतृत्व प्रदान करने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद आभार व्यक्त किया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि डा संगीता बलवंत जनपद के विकास, सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने तथा देश हित में लिए गए निर्णय में सहयोगी बनेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में विकास के विश्वास की भावना का संचार हुआ है।
पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक संगठन है जहां समाज के हर क्षेत्र और वर्ग को नेतृत्व प्राप्त है। जहां छोटा से छोटा कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि डा संगीता बलवंत को राज्य सभा में भेजकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना काम कर दिया है।अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर कमल का परचम लहराये और देश में नरेंद्र मोदी की प्रचंड बहुमत की सरकार बने। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,पूर्व विधायक भोनू सोनकर, निषाद पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद, सरिता अग्रवाल, बिजेंदर राय, विजय शंकर राय, प्रो सोभनाथ यादव, राजेश राजभर, राजन सिंह ब्लाक प्रमुख, विनोद अग्रवाल, सुरेश, विनोद खरवार, डॉ प्रदीप पाठक, लोकसभा विस्तारित रवि प्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नितीश दुबे, अभिनव सिंह छोटू ,अविनाश सिंह, गोपाल राय, माया सिंह, मनोज बिंद, रासबिहारी राय ,सोमारू चौहान, साधना राय, वीरेंद्र चौहान, विश्व प्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राइनी, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दुष्यंत अग्रहरि सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

-
प्रथम आगमन पर डॉ संगीता बलवंत का होगा भव्य स्वागत


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत का प्रथम आगमन वृहस्पतिवार को गृह जनपद में हो रहा है।डा संगीता बलवंत वृहस्पतिवार को पूर्वाह्न छ: बजे लखनऊ से चलकर सड़क मार्ग से सुल्तानपुर , जौनपुर के रास्ते चंदवक होते हुए 10-00 बजे,खानपुर बेलहरी (साई की तकिया) से जनपद में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओंअ द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। तत्पश्चात 10-30 बजे, बिहारीगंज डगरा,10-45 बजे, औड़िहार सैदपुर तिराहा के रास्ते बाजार होते 11-00 बजे, सैदपुर तहसील द्वार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 11-30 बजे,बासूपुर,11-15 बजे,पियरी, 11-30 बजे,देवकली,11-45 बजे, नन्दगंज बाजार होते हुए, 12-15 बजे, कुसम्ही कला,12-25,,सहेडी,12-40,फतेहउल्लाहपुर, 1-00 बजे,महाराजगंज,1-15 बजे,लंगडपुर, 1-20 बजे,कलौता चौराहा,1-30 बजे, पुलिस लाइन के रास्ते पीजी कॉलेज चौराहा,1-40 बजे,पीरनगर, शास्त्री नगर, 1-45 बजे, कचहरी ,1-50 बजे,महुआबाग से 2-00 मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर सकलेनाबाद, लंका,वंशीबाजार, प्रकाशनगर होते हुए अपराह्न 2-30 बजे पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।
इस बात की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के माध्यम से दिया है। -
106 सहायिकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

106 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कर बनाया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा विभाग में पूर्व से कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका को प्रमोशन देकर उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनाया गया। जिसके लिए बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वहीं गाजीपुर में नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन गाजीपुर के राइफल क्लब में जिला अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रही। इस दौरान कुल 106 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि जनपद के 4127 आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से कुपोषित को सुपोषित करने और गर्भवती महिलाओं की पोषण की देखरेख के लिए विभाग के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है । इसमें तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर अगस्त महीने में 709 आंगनबाड़ी सहायिकाओं से आवेदन लेकर आरक्षण प्रक्रिया के तहत लिस्ट को प्रमोशन हेतु शासन को भेजा गया था। जहां से 175 को सेलेक्ट कर लिस्ट जनपद को भेजा गया। वही एक बार फिर जनपद स्तर पर जब स्कूटनी कराई गई तब 106 पत्र निकाल कर आए। जिन्हें बुद्धवार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाए जाने को लेकर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बात का ध्यान रखा गया है की उक्त कार्यकर्ता उक्त केंद्र का या फिर उस गांव के आसपास के रहने वाली हो। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को पोषण ट्रैक्टर पर कार्य करने के लिए शासन के द्वारा मोबाइल दिया जाता है। जो पूर्व में ही विभाग को प्राप्त हो चुका है । अब इन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अगले एक सप्ताह में प्रशिक्षण देकर इन लोगों को मोबाइल वितरित कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त ब्लॉकों के सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकत्रि मौजूद रही।
-
स्वच्छ, स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करना जनसेवा का कार्य: प्रो. राघवेन्द्र


आज के समय में स्वच्छ, स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करना जनसेवा का कार्य : प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय
गाजीपुर। उज्ज्वल सेवा संस्थान की ओर से पी० जी० कॉलेज के गेट के पास रियायती दर पर “एक थाली, घर वाली” कैंटीन की शुरुआत की गई। पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बुधवार को फीता काटकर रियायत दर के कैंटीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपलब्ध लोगों को निशुल्क भोजन भी स्वयं उपलब्ध कराया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय दर्शन के आधार की कड़ी में यह कैंटीन काम करते दिख रही है। अन्त्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम पायदान पर पड़े व्यक्ति का उदय। सामाजिक पायदान के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मानजनक रूप से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन करने का अधिकार है। सरकार की ओर से भी तमाम योजनाओं को चलाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से आस पास के विद्यालयों के छात्र-छात्रओं, निकट ही मौजूद सदर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों के तीमारदारों एवं राहगीरों को सस्ते दर पर भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। मेरा मानना है कि एक थाली घर वाली 30 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करना आज के इस महंगाई के समय में जनसेवा का कार्य है। इस अवसर पर उपस्थित पी० जी० कॉलेज इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रोफे० (डॉ०) एस० एन० सिंह ने भी उज्जवल सेवा संस्थान की ओर से शुरू किए गए कैंटीन की सराहना की। संस्था की ओर से सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस कैंटीन को शुरू करने के पीछे बहुत ही नेक मकसद है। भूखे लोगों को कम दाम पर शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना इसका मूल उद्देश्य है। पी० जी० कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही सदर अस्पताल इलाज के लिए आने वाले लोगों को सुबह 9 से सायं 5 बजे तक कैंटीन के जरिए रियायती दर पर भोजन उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि उज्ज्वल सेवा संस्थान 2023 में स्थापित हुई थी और फिलहाल इस ट्रस्ट के तहत इस निशुल्क कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर पुनीत सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजमत, अकरम, निर्भय, आकाश, रईस आदि मौजूद रहे।

-
डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण, दिया निर्देश


गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने, निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को सामूहिक रूप से तहसील सेवराई के दारूल उलूम अहले सुन्नत गौसिया में 7 बूथ जिसमें 317 से 323 तक, कम्पोजिट विद्यालय बारा में 3 बूथ जिसमें 14, 15 एवं 16 बूथ, एवं कम्पोजिट विद्यालय सेवराई में 8 बूथ जिसमें 401 से 408 तक बूथो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कार्य में कोई अंश छुट न पाये इसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। आने जाने वाली सड़क, टूटी फर्स को ठीक कराने को कहा। उन्होने कहा कि बूथो पर जहा मतदान स्थल बनाये गये है वहां निर्वाचन आयोग की जो भी गाइड लाईन है उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये इसमे किसी प्रकार से लापरवाही न हो।

-
जिले के कई थानों की बदलेगी सूरत, डीएम-एसपी ने किया शिलान्यास



गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से (वर्चुवल) लाईव प्रसारण के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 2,310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास तथा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई थानो की सौगात दी। इसी क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के 8 थानो में बैरक/हास्टल/विवेचना कक्ष/साईबर सेल का निर्माण कार्य हेतु थाना गहमर से उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिलाधिकारी ने शासन की इस महत्वाकाक्षी योजनाओं एवं परियोजनाओ का शासन-प्रसाशन, मुख्यमंत्री एवं पुलिस विभाग को बधाई देते हुए आभार व्यक्त की। उन्होने कहा कि इससे पुलिस विभाग अपना बेहतर कार्य करेेगी। पुलिस विभाग शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है जिससे हमारे जनपद में भी निवेशको की संख्या बढ़ी है। इसको धरातल पर लाने के लिए वातावरण बनाया गया है। पूर्व में ग्राउण्ड सेरमनी में लगभग 6 सौ करोड़ की परियोजना धरातल पर आयी है। जो विछले वर्ष एमएयू साइन हुआ था तभी सम्भव हुआ है। जब लोगो को विश्वास हुआ है कि हम उत्तर प्रदेश में और जनपद गाजीपुर में भी बिजनेश करेगे तो हमारा विजनेस एवं निवेश सुरक्षित है।

इस अभूतपूर्व कार्य के लिए मै मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूॅॅ और जनपद के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में कार्य सम्पन्न किया गया है। इस कार्य को विशेष ध्यान में रखते हुए बेसिक इन्फ्रास्टेक्टर को कैसे विकसित किया जाय हर थाने का उन्होने कायाकल्प कराया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को कोटी-कोटी बधाई देती हू, और इन सब सुविधाओं को धरातल पर लाने के लिए अधि0अभि0 पी0डब्लू डी को धन्यावाद देते हुए समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराकरा गुणवत्ता को बनाये रखा। उन्होने सभी से अनुरोध किया कि जो लोग भी इसका प्रयोग करेगे वे इसकी गुणवत्ता को बनाये रखेगे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इस क्षेत्र के पधारे हुए महानुभाव एवं पत्रकार बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो देखा यह एक हिस्सा मात्र था इसके पहले जनपद में 27 थाने है 26 सामान्य थाने 01 महिला थाना है और सभी थानो पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ है। इसमे 16 से 32 सीट के हास्टल है। आज जिनका हुआ वह 16 थे। इसके अलावा एक कार्यक्रम हो चुका है। जिसमें काफी थानो के शिलान्यास हो चुके है। इसी के साथ-साथ विवेचना कक्षो का भी निर्माण हुआ है। इसके अलावा शासन से मिले पुलिस विभाग के निधि द्वारा निर्माण कार्य चल रहे है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानो का उपयोग सर्वप्रथम जनता का है। इससे सभी को लाभ मिलेगा, कोई भी व्यक्ति पहुचने के बाद वापस नही जायेगा। शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जायेगा। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी फरीयादी अपनी शिकायत लेकर थाने या चौकी पर आता है तो उसके साथ सामान्य व्यवहार किया जाय जिससे उसे न्याय मिल सके। आगामी चुनाव को देखते हुए कहा कि यह चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से कराया जायेगा यदि चुनाव के दौरान चुनाव कार्य में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न करना है तो वह पूरे प्रसाशनिक व्यवस्था का दोषी होगा, उसके विरूद्ध कठोरत्तम कार्यवाही की जायेगी। साईबर से सम्बन्धित कोई भी कार्य हो तो आज से जनपद में प्रारम्भ हो गया है। अगर आपके बिना जानकारी के खाते से किसी अन्य खाते में पैसा ट्रान्सफर हो गया है या किसी के माध्यम से फ्राड किया जा रहा हो तो साईबर क्राइम के अन्तर्गत आता है जो आपके दूर हो तो तत्काल टोल-फ्री नम्बर -1930 पेन इण्डिया नम्बर है जो तत्काल शेयर कर सकते है तो आपका पैसा एक बढ़ी हानी या नुकसान से बच सकते है।

-
153 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

गाजीपुर।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आई0टी0 एजुकेशन, बरहपुर, देवकली, गाजीपुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं होली हर्ब्स प्रा0लि0, क्वैस सर्विस प्रा0लि0, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 05 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 376 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 153 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला-शिव पुजन सिंह इण्टर कॉलेज, केलही, बिरनो, गाजीपुर में दिनांक-29.02.2024, को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।
-
देश की संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प


गाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में देश की प्रथम राष्ट्रपति ,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डा. राजेंद्र बाबू की पुण्यतिथि पर पीर नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और देश की संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया ।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र बाबू इस देश के महान नेता थे । वह शुचिता और विद्वता तथा सरलता और सादगी के प्रतीक थे । वह अत्यंत मेधावी थे । वह महान कानूनविद होने के साथ-साथ सरलता और सादगी के प्रतीक थे । वह महात्मा गांधी के अत्यंत प्रिय थे । उन्हें बिहार का गांधी भी कहा गया । वह इतने नैतिक और ईमानदार थे की उनके राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनके पास रहने के लिए अपना कोई निजी आवास नहीं था।उन्होंने बिहार कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सदाकत आश्रम को अपनी रहने का ठिकाना बनाया । वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं ,उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सभासद परवेज अहमद,अशोक कुमार श्रीवास्तव ,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, ,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, राजेश श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महासभा के महामंत्री अरुण सहाय ने किया । -
डा.संगीता बलवंत को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न



गाजीपुर।जिले की सदर विधानसभा की पूर्व विधायक, पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा सदस्य चुने जाने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पटाखे फोड़े और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया ।डा. संगीता बलवंत की साहित्य में अभिरुचि के साथ साथ छात्र जीवन से ही राजनैतिक लगाव रहा है।डा. संगीता बलवंत की दर्जनों साहित्यिक रचनाएं प्रकाशित है। वहीं वह पूर्व में गाजीपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्र संघ उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायक तथा अब राज्य सभा के लिए चुनी गई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डा. संगीता बलवंत की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति है। भारतीय जनता पार्टी ने सर्व समाज को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। विशेष रूप से डा. संगीता बलवंत सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई शुभकामना। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर लोकसभा सीट भी जितेगी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और समृद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव से प्रयासरत रही है।आज डा. संगीता बलवंत को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने यह साबित कर दिया है।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जहां जाति और धर्म , अमीर गरीब से परे समाज के हर वर्ग को यहां तक की कमजोर से कमजोर को भी नेतृत्व प्राप्त है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लास से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत कि बधाई देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। पटाखे की आवाज बहुत देर तक आसमान में रंग बिखेरती रही।
इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश, संतोष जायसवाल, रासबिहारी राय, सुनिल गुप्ता, अविनाश सिंह, गिरधारी जायसवाल, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू, काशी नाथ तिवारी,हर्षजीत सिंह,शशांक राय,शिवम त्रिपाठी, निखिल राय, मुरली कुशवाहा, सूर्य प्रकाश यादव, परवेज खान, योगेश शुक्ल, हिमांशु यादव, रामनिवास मौर्य, सुनील चौहान सहित आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





