Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • एक दिवसीय रोजगार मिला का हुआ आयोजन

    एक दिवसीय रोजगार मिला का हुआ आयोजन

    गाजीपुर।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन,गाजीपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में गाजीपुर पब्लिक स्कूल, अवती, नगसर,परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं होली हर्ब्स प्रा0लि0, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 04 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 267 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 125 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला-राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आई0टी0 एजुकेषन, सावित्री बालिका इण्टर कालेेज के पास, बरहपुर, नन्दगंज, देवकली, गाजीपुर में दिनांक-28.02.2024, को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

  • डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हो रहे माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे सर्वप्रथम मॉ0 शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इण्टर कॉलेज जलालाबाद, मॉ विणावादनी स्कूल हरदासपुर खुर्द, जय सत् गुरू देव जनता इण्टर कालेज दुल्लहपुर गाजीपुर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मॉ विणावादनी विद्यालय में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के तौर पर नियुक्त अनिल कुमार कम्प्यूटर आपरेटर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होने परीक्षा केन्द्रो के विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि किसी दशा में परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर आपरेटर पद का कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रो कक्ष निरीक्षक के रूप में नही रखे जाएंगे अन्यथा की स्थिति मे पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण करते हुए छात्र/छात्राओं का प्रवेश पत्र से मिलान भी किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिया,समस्त सेक्टर मजिस्टेªटो को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। हाईस्कूल की प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान उपस्थित 59049 छात्र/छात्राओ में 9876 छात्र अनुपस्थित पाये गये एवं इण्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 416 छात्र/छात्राओं में से 19 अनुपस्थित पाए गए। इसी क्रम में इण्टरमीडिएट की द्वितीय परीक्षा में 6090 छात्र/छात्राओं में 439 छात्र अनुपस्थित पाए गए।
     जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो संबंधित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा, उन्होंने  संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी सभी को सख्त निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाए।

  • ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का एमएलसी और डीएम ने किया शुभारंभ

    ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का एमएलसी और डीएम ने किया शुभारंभ

    गाजीपुर। राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्ट सबमिट 2023 का आयोजन किया गया था। इन प्रस्ताव/ एम ओ यूज को धरातल पर लाने कि कार्यवाही विभाग द्वारा कि जा रहीं है।  जिसके सम्बन्ध में सोमवार को जनपद स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी /4.0 कार्यक्रम का आयोजन शहनाई लान बंधवा में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवत्रम देकर किया गया। प्रदेश स्तर पर यह कार्यक्रम लखनऊ मे आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण दिखाया गया।
    कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि आज उ0प्र0 के बड़े वैभव का दिन है। 2017 मे जब उ0प्र0 मे योगी की सरकार बनी तब से लेकर अब तक प्रदेश में बड़ा परिवर्तन आया। गाजीपुर  मे आज व्यापारी  निर्भिक होकर अपना व्यापार स्थापित कर रहे है। जनपद मे अबतक 369 निवेशक धनराशि 3499.34 करोड़ का निवेश प्रस्ताव इन्वेस्ट यू0पी के पोर्टल पर पंजीकृत कराया जा चुका है। जिसमें से 322 निवेशको द्वारा धनराशि रू0 3442.66 करोड़ का ए एम यू जारी किया जा चुका है। सरकार द्वारा जनपद का ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का लक्ष्य 1000 करोड निर्धारित किया गया था. जिसके सापेक्ष 96 निवेशको द्वारा धनराशि रू0 576.31 करोड एवं रोजगार 4044 को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी हेतु तैयार किया गया है। 96 इकाईयों में 12 इकाईयो के अतिरिक्त शेष सभी इकाईयों में कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

    इस प्रकार 2017 के पश्चात प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था में लगातार सुधार से निवेश का अच्छा वातारण तैयार हुआ है जिससे निरन्तर निवेशकों की सख्या में वृद्धि हो रही है एवं निवेश धरातल पर उतर रहा है, जैसा कि जनपद-गाजीपुर में वर्ष 2018 में तीन इकाई वर्ष 2019 में शून्य वर्ष-2022 में चार इकाईयां। आज के इस ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में 96 इकाईया 576.31 करोड रोजगार 4044 घरातल पर आ चुकी है जो विगत सेरेमनी की तुलना में बहुत अधिक है। परन्तु लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अभी और प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि इस जनपद का बड़ा ही गौरवशाली इतिहास रहा है । यह जनपद कृषि एवं यहा के युवा में सेनाभर्ती के लिए जाने जाते है। जो व्यापारी जनपद में उद्योग करने से कतराते थे आज उद्योग स्थापित कर रहे है। विगत छः वर्षाे मे इसमे अभूतपूर्व सुधार हुआ है और अब जो जनपद में सकरात्मकता बनी वह कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के बाद जो व्यवस्था यहा चल रही है उसका परिणाम यह रहा है कि जो इन्वेस्टर समिट आयोजित हुआ था उसमे बहुत लोगो ने बढ चढ कर अपना एम एम यू साईन किया था  और इस जनपद के उद्यमी जो बाहर के प्रदेशो में अपना उद्यम कर रहे थे उनका घर वापसी हुआ। विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश कुमार सिंह ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के 05 बडे उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने पर अंगवत्रम स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने  जनपद के उत्पादो का लगाये गये स्टाल के माध्यम से अवलोकन किया। आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं संचालन दुर्गेश कुमार ने किया।  इस अवसर पर जनपद के उद्यमी, उपजिलाधिकारी सदर, जी एम डी आई सी, समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

  • 108 एंबुलेंस ने मरीज को पहुंचा बीएचयू

    108 एंबुलेंस ने मरीज को पहुंचा बीएचयू

    108 एंबुलेंस ने मरीज को पहुंचा बीएचयू वाराणसी

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई गई निशुल्क एंबुलेंस सेवा लगातार अपनी सेवा के माध्यम से लोगों को जिंदगी देने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में गाजीपुर के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरिज जो बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया था। उसे बीती रात क्विक रिस्पांस करते हुए बीएचयू वाराणसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि रविवार की रात 108 एंबुलेंस के लिए जिला अस्पताल से एक कॉल आया था। और बताया गया  कि एक महिला मैना देवी उम्र 65 निवासी करवानिया मोहम्मदाबाद की निवासी है। जिसे लकवा मार दिया था। उसे जिला अस्पताल की तरफ से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया था। इसके बाद इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश और पायलट संतोष कुमार बताए गए लोकेशन से मरीज को लेकर बीएचयू वाराणसी के लिए रात करीब 12:30 बजे वाराणसी के लिए लेकर चले। इस दौरान रास्ते में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश के द्वारा उनकी देखभाल करते हुए वाराणसी तक पहुंचाया गया । और वहां पर एडमिट कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

  • एक बार फिर एमएलसी चंचल बने पीड़ित परिवारों के लिए देवदूत

    एक बार फिर एमएलसी चंचल बने पीड़ित परिवारों के लिए देवदूत

    एमएलसी चंचल ने अपने निजी सचिव के जन्मदिन पर दिया एक करोड़ का तोहफा

    गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निजी सचिव अमित नागवंशी ने बताया कि 70 पीड़ित परिवारों को कूल एक करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के रूप में प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि विगत दिनों लखनऊ में एमएलसी विशाल सिंह चंचल को सभी बीमार लोगों की सूची हमने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सूची को मुख्य सचिव गृह के सामने प्रस्तुत किया था। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान की थी। इन पीड़ित लोगों में बहुत सारे छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। 2 माह का चंचल कुशवाहा, 4 साल का कार्तिक, 4 साल की आर्या, खुशबू गुप्ता सहित दो अन्य जनपदों के भी पीड़ित थे। इसमें से एक पीड़ित प्रयागराज (इलाहाबाद) और दूसरा पीडित बलिया का था। अमित ने बताया कि एमएलसी यह इच्छा थी की सभी लोगों को एक ही साथ उनके जन्मदिन पर आर्थिक सहायता मिले। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता मिलते ही सभी  पीड़ित परिवारों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल को धन्यवाद एवं अमित नागवंशी को आशीर्वाद दिया।

  • उप राज्यपाल और कुलपति ने दिया छात्र-छात्राओं को उपाधि और गोल्ड मेडल

    उप राज्यपाल और कुलपति ने दिया छात्र-छात्राओं को उपाधि और गोल्ड मेडल

    उप राज्यपाल और कुलपति ने दिया छात्र-छात्राओं को उपाधि और गोल्ड मेडल


    दीक्षांत समारोह में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां



    गाजीपुर। (भांवरकोल) देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए अनंत अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी भी प्रगति के इन अवसरों का लाभ उठाएंगे और समाज के ऐसे वर्ग जो  उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से अब तक वंचित हैं, उन तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का काम भी करेंगे। यह बात रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खरडीहा महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिवर्तन के मुताबिक नौजवान बदलाव क्या चाहता है और उस बदलाव में उनके संकल्पों के मुताबिक व्यवस्था क्या जुटाई गई है इसका प्रयत्न विगत 10 वर्षों में तेज गति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया गया है।  मनोज सिन्हा ने कहा कि 13 फरवरी को बृज मंगल राय जिन्हें लोग आदर से मंत्री जी कहते थे उनकी पुण्यतिथि थी, उसमें आना चाहता था लेकिन कुछ कारणों बस उपस्थित नहीं हो सका। आज मंत्री जी के कर्मठ और संघर्षमय जीवन के वट वृक्ष समान इस महाविद्यालय में आकर मुझे उन्हें नमन करने का अवसर मिला है। यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा करता हूं कि मंत्री जी के निष्काम, कर्म सेवा और करुणा के मूल्यों को अपने जीवन में जरुर ढालेंगे और प्राप्त साध्य आप सबके जीवन का ध्येय बने। आप सभी इस विद्यालय से यही प्रेरणा लेकर जाएं। उनका आशीर्वाद विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा आप सभी को जरूर देगा ।

    उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि कर्म के नियम को भ्रम में नहीं डाला जा सकता है। किसी भी राष्ट्र की प्राण शक्ति का सबसे बड़ा स्रोत उसका युवा वर्ग है। इनकी ऊर्जा से भविष्य के रास्ते निर्मित होते हैं, अगर एक रास्ता बंद होता है तो अनेक रास्ते युवा बना लेते हैं। राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म, समभाव, भाईचारा और साहस के साथ अपनी क्षमता अपने समर्थ और पुरुषार्थ से नए समाज की संरचना करते हैं। मनोज सिन्हा ने कहा कि आज इस महाविद्यालय की उपाधि लेकर कर्म क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी छात्रों से कहना चाहता हूं कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतवर्ष की सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों के भी आप ध्वजवाहक हैं इसका सदैव ध्यान रखिएगा। मैं मानता हूं युवा चेतना अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य के लक्ष्यों के दिशा में काम करती है। आपके इरादे स्पष्ट होने चाहिए, आपके हौसले बुलंद होने चाहिए, क्योंकि आप ही समाज की नये भविष्य की दिशा तय करने वाले हैं।राष्ट्र का निर्माण आपको करना है सच है कि आज हम दुनिया की पांचवी आर्थिक ताकत बन गए हैं। दुनिया की अपेक्षा आज भारत से बढी है। आगे 24- 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी  पहचान बना सके यह केवल भारत के प्रधानमंत्री का स्वप्न नहीं बल्कि भारत के हर नागरिक का यह स्वप्न बन गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कूलपति वंदना सिंह ने कहा कि हम आभारी हैं बृजमंगल राय जी का जिनमें शिक्षा को स्थापित करने के लिए दूरदर्शिता, क्षमता और दृढ़ता थी। हम उन्हें नमन करते हैं।  उपाधि वर्षों की कड़ी मेहनत और निष्ठा के परिणाम में सफलता का प्रतीक है।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के कुल 27 छात्र छात्राओं को उपाधि तथा छात्रों को गोल्ड मेडल मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल तथा  कुलपति वंदना सिंह ने दिया। तथा मानव मूल्य एव मानवाधिकार पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इससे पहले विद्यालय प्रबंधक शशिकांत राय, प्राचार्य कुंवर भानु प्रताप सिंह आदि के द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि प्रेमनारायण सिंह ने भी सम्बोधित किया। स्वागत उदबोधन प्राचार्य कुंवर भानु प्रताप सिंह ने दिया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलपति वंदना सिंह तथा संचालन प्रो चंद्रकांता राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, उपेन्द्र तिवारी, प्रबंधक शशिकान्त राय, ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय, अवधेश राय, आनन्द राय मुन्ना, पियुष राय, विनोद राय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, श्यामराज तिवारी,सशांक शेखर राय, सतीश राय, अनिल राय, राजेश मिश्रा, विजय शंकर राय, रामनरेश कुशवाहा, शोभनाथ यादव, रविन्द्र राय,जयकृष्ण राय , अभिनव सिंह छोटू,अविनाश सिंह, राघवेन्द्र पांडेय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

    डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

    परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे डीएम-एसपी, देते रहे निर्देश



    गाजीपुर। 18 फरवरी को दो पालीयों में होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन एवं पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर ने रविवार को सामुहिक रूप से लूर्दस कानवेन्ट बालिका इण्टर कालेज तुलसीसागर, सेटजान्स स्कुल एवं इण्टर कालेज खलिसपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में परीक्षा के दौरान लगाये गये सीसीटीवी कैमरा देखा एवं परीक्षा केन्द्रो में पहुचकर दे रहे परीक्षार्थियों को गभीरता से देखते हुए उन्होने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ स्टेट्रिक मजिस्टेªट को कड़े निर्देश दिया कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कड़ाई से अपने कार्यो एवं दायित्वो का शत प्रतिशत निर्वहन किया जाय। किसी भी केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।  

  • युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

    युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

    एक बडी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी

    गाजीपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम “युवा चौपाल” की कार्यशाला शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन के कांफ्रेंस हॉल में जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा की युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य निर्माण, आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने योजनाओं के माध्यम से समर्पित प्रयास किया। यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव 2024 के प्रति एक बहुत बडी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि भाजपा जैसे कार्यकर्ता किसी भी राजनैतिक दल में नहीं मिलेंगे, जो सदैव समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से संगठन और समाज की सेवा करते हैं। और इसी सेवा भाव के साथ आप सभी को युवा चौपाल कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व ने दिया है ।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए पार्टी शिर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गए इस जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करेंगे।
    कार्यशाला का संचालन भाजयुमो महामंत्री विवेकानंद राय ने किया एवं समापन महामंत्री अविनाश सिंह सोनू ने किया।
    कार्यशाला में भाजयुमो उपाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, हर्षित सिंह,, जिला मंत्री प्रीति गुप्ता,जितेंद्र उपाध्याय,कोषाध्यक्ष आशुतोष राय,सदस्य शिवम राय ,गौरव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,सौरभ उपाध्यक्ष,दुष्यंत अग्रहरि,मुकेश मौर्या,रिपयुञ्जय गुप्ता, सुनील चौधरी,योगेश शुक्ला,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा छापा

    डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा छापा

    डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा छापा

    गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर और आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)- के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर०पी० सिंह नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को छापा मारकर खाद्य पदार्थों पनीर/दूध के 3 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये। जिसमें काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नवली स्थित प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध के 2 नमूने, यादव पनीर भण्डार सुहवल स्थित प्रतिष्ठान से पनीर का 1 नमूना लिया। लिए गए नमूनें को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० भेजा। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर०पी० सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। जांच टीम में अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, गुलाबचन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह, एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीग शामिल रहे।

  • महिला पीजी कॉलेज के शिक्षक ने बनाया डिजाइन, सरकार ने दिया प्रमाण पत्र

    महिला पीजी कॉलेज के शिक्षक ने बनाया डिजाइन, सरकार ने दिया प्रमाण पत्र

    महिला पीजी कॉलेज के शिक्षक ने बनाया डिजाइन, सरकार ने दिया प्रमाण पत्र

    गाजीपुर। भूजल में उपस्थित अर्सेनिक को हटाने के लिए एक पोर्टेबल फ़िल्ट्रेशन उपकरण का नवीन डिज़ाइन डॉ. अकबरे आज़म, राजकीय महिला पी॰ जी॰ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर एवं साथी पर्यावरण वैज्ञानिको द्वारा किया गया है। यह फ़िल्ट्रेशन उपकरण भूजल से अर्सेनिक को हटाने के साथ-साथ पीने के पानी को सुरक्षित और शुद्ध बनाने का काम करता है। डॉ अकबरे आजम के इस डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पेटेंट के रूप में प्रमाणपत्र दिया गया है। डॉ. अकबरे आज़म ने मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार को बताया, “भूजल में अर्सेनिक की मात्रा बढ़ रही है और यह जनस्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रहा है। इस उपकरण का डिज़ाइन इस समस्या का हल प्रदान करने का प्रयास है।” उन्होंने इस डिजाइन को प्रभावी, सस्ता, और पोर्टेबल बनाने का प्रयास किया है ताकि लोग इसे घरेलू उपयोग के लिए आसानी से ले सकें। भविष्य में यह फ़िल्ट्रेशन उपकरण एक सरल और प्रभावी प्रक्रिया के माध्यम से भूजल से अर्सेनिक को हटाने में उपयोगी साबित होगा। इसके अलावा, यह उपकरण पानी को पीने योग्य बनाने के लिए अन्य जहरीले पदार्थों को भी निकाल सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने इस उपकरण के डिज़ाइन को बड़ी उपलब्धि मानते हुए कहा, “यह डिज़ाइन न केवल जनस्वास्थ्य के प्रति ध्यान देता है, बल्कि हमारे सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी संवेदनशीलता प्रदर्शित करता है।” इस उपकरण के सफल डिज़ाइन के लिए डॉ. अकबरे आज़म को महाविद्यालय परिवार ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Uttar Pradesh Fast News