Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • कोतवाली पुलिस ने किया इनामियां को गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने किया इनामियां को गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने एक इनामियां फरार को किया गिरफ्तार

    गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने 8 फरवरी को ग्राम निगाही बेग थाना कोतवाली क्षेत्र में गोवध की घटना कारित करने वाले वांछित व पुरस्कर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत 8 फरवरी 2024 को निगाही बेग थाना कोतवाली क्षेत्र मे 23.5 कि0ग्रा0 गोमांस, एक लोहे की बांकी, दो लोहे का चाकू, एक लोहे की कुल्हाडी व गोमांस काटने का ठीहा ( गुटका ) बरामद हुआ था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें 8 फरवरी कोही 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बचे एक अभियुक्त मेराज पुत्र अब्दुल बारी निवासी मोहल्ला निगाही बेग थाना कोतवाली की गिरफ्तारी जो फरार था शेष थी। फरार अभियुक्त के ऊपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। जिसको बुधवार को निगाही बेग थाना कोतवाली से शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने अपने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्णानन्द यादव, उप निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता और हेड कांस्टेबल रमेश तिवारी थाना कोतवाली शामिल रहे।

  • परीक्षा खत्म होने तक सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं होना चाहिए:डीएम

    परीक्षा खत्म होने तक सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं होना चाहिए:डीएम

    परीक्षा खत्म होने तक सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं होना चाहिए:डीएम

    गाजीपुर। 17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस परीक्षा को देखते हुए परीक्षा केन्द्रो में होने वाली परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण, सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज बासुपुर, टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर, आदर्श इंटर कॉलेज सियावा भितरी सैदपुर, समता स्नातकोत्तर महाविद्यालय सादात, श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज सादात सहित विभिन्न विद्यालयो का स्थलीय निरीक्षण किया।

    निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे के संचालन के साथ एक-एक कमरो की निगरानी कैसे हो रही है इसकी जानकारी लेते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश दिये कि किसी प्रकार से सी0सी0टी0वी कैमरा परीक्षा से पूर्व एवं समाप्ति तक बन्द नही होने चाहिए। विद्युत की पार्याप्त व्यवस्था हेतु जनरेटर मौके पर उपस्थित रखे। उन्होने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ केन्द्र व्यवस्थापक का आई कार्ड अवश्य बनाये एवं उन्हे गले में लटकाए। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

  • स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज ने कार्यशाला का किया आयोजन

    स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज ने कार्यशाला का किया आयोजन

    स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज ने कार्यशाला का किया आयोजन

    सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) के जरिए चिकित्सकों में टीबी को लेकर जिज्ञासा बढ़ाना जरूरी

    स्वास्थ्य विभाग व महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यशाला

    • कॉलेज के हर विभाग से टीबी मरीजों का ज्यादा से ज्यादा नोटिफिकेशन पर दिया ज़ोर
    • ज्यादा से ज्यादा लोगों की हो टीबी की स्क्रीनिंग, किसी भी रोगी का न छूटे नोटिफिकेशन – डॉ मनोज
    • टीबी के उपचार में सहायक नई दवाओं के लाभ के बारे में दी जानकारी
    • उपचार के दौरान एक भी दिन दवा खाना न छोड़ें, सभी दवाएं सुरक्षित व लाभकारी – डॉ मिथलेश

    गाज़ीपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘सतत चिकित्सा शिक्षा’ (सीएमई) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ आनंद मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में अधिकारियों के द्वारा टीबी के कारण, लक्षण, स्क्रीनिंग, निदान, नोटिफिकेशन एवं सम्पूर्ण उपचार के साथ जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने एकमत से कहा कि टीबी को लेकर चिकित्सकों में जिज्ञासा बढ़ाना जरूरी है। प्राचार्य प्रो डॉ आनंद मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सतत चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से चिकित्सकों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाना था, जिससे टीबी रोगियों व जनमानस को बेहतर सेवाएं मिल सकें। साथ ही चिकित्सक सहित अन्य पेशेवरों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में टीबी के उपचार में सहायक नई दवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कॉलेज के हर विभाग से टीबी मरीजों को नोटिफ़ाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेडिकल कॉलेज में मौजूद सीबी नाट व ट्रू नाट जांच को सुदृढ़ करने पर ज़ोर दिया गया। कल्चर जांच (कौन सी दवा चलानी है और कौन सी बंद करनी है) पर भी जानकारी दी गई। कॉलेज के चिकित्सकों के सवालों की जिज्ञासा का समाधान भी किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक क्षय मुक्त भारत को लेकर देश के प्रधानमंत्री का विजन तभी पूरा हो सकता है जब ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो और किसी भी टीबी रोगी का नोटिफिकेशन न छूटे।
    डब्ल्यूएचओ के ज़ोनल ऑफिसर डॉ वीजी विनोद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से टीबी के निदान, उपचार, नई दवाओं आदि के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि टीबी के सम्पूर्ण उपचार के लिए प्रतिदिन दवा खाना बेहद जरूरी है। सभी दवाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित और बेहद फायदेमंद हैं। कई दवाएं बहुत महंगी हैं लेकिन सरकार की ओर से दी जा रही हैं जिसका टीबी रोगियों को लाभ उठाना चाहिए। एनटीईपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार ने कहा कि टीबी रोगी सम्पूर्ण उपचार के दौरान एक भी दिन दवा खाना न छोड़ने के लिए प्रेरित करें। टीबी के सम्पूर्ण उपचार के लिए उसका कोर्स का पूरा होना बहुत जरूरी है। कई टीबी रोगी बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं या फिर बदल-बदल कर इलाज करते हैं जिससे उनकी स्थिति बिगड़ जाती और कई बार बीमारी बहुत गंभीर स्थिति में पहुँच जाती है। ऐसे में मरीजों का सरकार द्वारा निर्देशित दवाओं से उपचार करने पर जोर दिया जाना चाहिए। साथ ही एचआईवी, डायबिटीज मरीजों की टीबी की नियमित जांच की जाए। बैठक में सह आचार्या डॉ भानु प्रताप पाण्डेय, डॉ चंद्रमौली मिश्रा, डॉ धनंजय, पीपीएम समन्वयक अनुराग पाण्डेय, एसटीएस सुनील कुमार वर्मा, एसटीएलएस वैंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, कमलेश कुमार, संजय सिंह यादव, समस्त प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, सीनियर व जूनियर रिसर्च फैलोशिप, सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • डा.सानन्द सहित सैकड़ों को सपना सिंह ने कराई भाजपा की सदस्यता ग्रहण

    डा.सानन्द सहित सैकड़ों को सपना सिंह ने कराई भाजपा की सदस्यता ग्रहण

    डा.सानन्द सहित सैकड़ों को सपना सिंह ने कराई भाजपा की सदस्यता ग्रहण

    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी से स्थानीय निकाय के उम्मीदवार रहे डा सानन्द सिंह, सेना से सेवा निवृत्त कल्पनाथ बिंद, रामकुवर चौहान पूर्व प्रधान सौरम, फतेहउल्लाहपुर की ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, सलामतपुर अगस्ता की ग्राम प्रधान संगीता देवी, सेमरा चक फ़ैज़, राजेश यादव पूर्व प्रधान बक्सा, ग्राम प्रधान पचारा अफताब आलम, ग्राम प्रधान रानी देवी ने बुधवार को भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता विधानसभा मिलन समारोह में भाजपा जिला कार्यालय पर ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने पार्टी पट्टा व टोपी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।

    इस अवसर पर सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजनीतिक दल है जो पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं एकात्म मानववाद के अंत्योदय विचारों पर समर्पित होकर काम करती हैं। आज पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा और विश्वास है। इस अवसर पर डा सानन्द सिंह ने कहा कि देश की सभ्यता, संस्कृति को संरक्षित करने, देश को विश्व पटल पर स्थापित करने तथा विकसित भारत बनाने की संकल्पना और भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याण की लक्ष्य निर्धारित राजनीति मेरे प्रेरणा का स्रोत है ।जिसके सिद्धांत विचारों मे निष्पक्षता बिना भेद समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से सम्मान स्थान देने की वैचारिक व्यवस्था संगठन के मजबुती का आधार है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा समर्पित संगठन के एक कार्यकर्ता के रूप में मै आज अपने आप को गर्वान्वित महसूस करता हूं। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के उपसभापति अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री विधानसभा संयोजक सुरेश बिन्द, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश पांडेय, मयंक जायसवाल, मनोज बिन्द, हरेंद्र यादव ,गोपाल राय ,उमेश दुबे, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया।

  • स्काउट गाइड के रोवर रेंजर प्रभारियों एवं प्राचार्यो की हुई बैठक

    स्काउट गाइड के रोवर रेंजर प्रभारियों एवं प्राचार्यो की हुई बैठक

    स्काउट गाइड के रोवर रेंजरप्रभारियों एवं प्राचार्यो की हुई बैठक

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से जुड़े जनपद गाजीपुर के स्काउट गाइड के रोवर रेंजरप्रभारियों एवं प्राचार्यो की एक बैठक सोमवार की शाम आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभू राम प्राचार्य  राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर ने किया। इस बैठक में गाजीपुर में रोवर्स रेंजर्स गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। सभी उपस्थित प्रभारियो को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने महाविद्यालय में रोवर रेंजर की इकाइयां अवश्य गठित कर ले तथा उनका पंजीकरण करा लें। जो इकाइयां पहले से गठित है वे मार्च सत्र की समाप्ति के पहले अपना शुल्क जमा कर नवीनीकरण करा लें। सभी पंजीकृत इकाइयां फरवरी माह की अंत तक अपना प्रगतिशील प्रशिक्षण संपन्न कर लें। इस बैठक में आगामी जनपद समागम स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिला संगठन आयुक्त दिनेश सिंह ने सभी प्रभारी से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को सर्वोत्तम क्रेडिट रैली एवं बीएसजी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए तैयार कर उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित कराए। बैठक में रोवर्स रेंजर्स गतिविधियों को जनपद में अधिक से अधिक प्रसारित करने एवं स्काउटिंग को गांव की ओर ले जाने, स्काउट गाइड से जुड़े प्रशिक्षण हेतु अधिक फंड दिलाने, विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने, महाविद्यालयो के प्रशिक्षित प्राध्यापकों को प्रशिक्षण का दायित्व, राज्यपाल पदक और राष्ट्रपति पदक की तैयारी कराने आदि के संबंध में व्यापक सुझाव आए। सर्व समिति से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रतियोगिता या समागम के अवसर पर उसके परिणाम लिखित रूप में तत्काल जारी किए जाएंगे।

    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वामी सहजानंद के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार राय ने आगामी समागम में अधिक से अधिक टीमों को प्रभावित करने तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय समिति में जौनपुर के स्काउट गाइड से जुड़े लोगों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात उठाई। रविंदर कौर शोखी सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त वाराणसी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स गतिविधियों को गति देने के लिए स्काउटिंग से जुड़े तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डाला और जिला आयुक्त  (रोवर्स) डॉ  शिव कुमार को इस सफल बैठक के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभू राम ने जनपद में रोवर रेंजर गतिविधियों की सराहना की तथा आशा व्यक्त कि आगामी समय में विश्वविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स गतिविधियों को नई ऊंचाई तक ले जाने में गाजीपुर से पर्याप्त सहयोग और समर्थन मिलेगा। इसके पूर्व महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर कलर पार्टी ने एवं  प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने पुष्प कुछ भेंटकर मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभूराम का स्वागत किया। बैठक के संयोजक डॉ शिव कुमार जिला आयुक्त रोवर्स ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी उपस्थित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ मनोज कुमार तिवारी, डॉ सतीश कुमार राय, डॉ अमित कुमार केसरी, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार यादव, ज्योत्सना बिंद, अमन कुमारी राय, डॉ मनोज कुमार निराला, डॉ धर्मेंद्र कुमार मौर्य, डॉ कुंजलता, डॉ राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • लोक सभा चुनाव में सपा को मजबूत करेगा पाल समाज

    लोक सभा चुनाव में सपा को मजबूत करेगा पाल समाज

    दूसरी बार मुलायम सिंह यूथ के जिलाध्यक्ष बने विनोद 

    लोक सभा चुनाव में सपा को मजबूत करेगा पाल समाज

    घर घर सपा की नीतियों को पहुचायेंगे विनोद पाल


    गाजीपुर । मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार विनोद कुमार पाल धनगर के मनोनीत होने पर पाल समाज के लोगो ने बधाई दी । विनोद पाल धनगर ने कहा कि सपा मुखिया को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझा और दूसरी बार मुलायम सिंह यूथ विग्रेड का जिलाध्यक्ष बनाया है । 2024 लोक सभा चुनाव में पाल समाज समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अपने समाज के बीच पहुंच कर सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के क्रांतिकारी नेता जो संघर्ष के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले जो हमेशा निष्ठा के रूप में समाजवादी के नीतियों को गांव- गांव और मुहल्ले- मुहल्ले पहुचांने का काम किया और अपने पाल समाज और अन्य समाज को लगातार जोड़ ने का काम किया है। भाजपा सरकार ने पाल समाज को ठगने का काम किया है और नवजवानों को रोजगार के बजाय बेरोजगार बना रही है। इस वजह से पाल समाज समाजवादी पार्टी को मजबूत करेगी। इस मौके पर सपा अध्यक्ष गोपाल यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, जितेंद्र पाल , छात्र सभा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह कुशवाहा, कमल पाल , गोपाल कुशवाहा, संतोष पाल , श्याम विहारी ,अरविंद यादव आदि रहे।

  • जिले में धारा 144 हुआ लागू

    जिले में धारा 144 हुआ लागू

    जिले में धारा 144 हुआ लागू

    गाजीपुर। इस वर्ष दिनांक 22 फरवरी यू०पी० बोर्ड की परीक्षा, 8 मार्च महाशिवरात्री और 25 मार्च होली को देखते हुए जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना आवश्यक है। उक्त परिस्थितियों में लोक व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जनहित में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) ने जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निम्नलिखित निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू कर दिया। इस स्थिति में प्रश्नगत आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश जनपद के सीमा क्षेत्र में 2 फरवरी से दो माह तक अथवा इसके पूर्व जब तक इस आदेश को वापस न ले लिया जाय, प्रभावी रहेगा।

  • पुलिस परीक्षा कराने के लिए प्रशासन तैयार,72 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    पुलिस परीक्षा कराने के लिए प्रशासन तैयार,72 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    पुलिस परीक्षा कराने के लिए प्रशासन तैयार, 72 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    गाजीपुर। 17 और 18 फरवरी को जनपद के कुल-45 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालीयों में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता किया। इसमें
    जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 45 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में कुल 18 हजार यानी कि 4 पालियों मे कुल 72 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस हेतु 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समस्त केन्द्रो पर केन्द्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक केन्द्र व्यवस्थापको की तैनाती की गयी है। इस हेतु पुलिस लाईन सभागार मे समस्त सेक्टर/स्टेटिक/केन्द्र व्यवस्थापको/पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर निर्देशित किया गया है।

    उन्होने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रो एंव केन्द्र व्यवस्थापको के कन्ट्रोल रूम में सी सी टी वी कैमरा की व्यवस्थाओ को सुश्चित कराने हेतु पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा अलग से कार्यदायी संस्था नामित की गयी है जो परीक्षा के पूर्व से समाप्ति तक सभी व्यवस्थाए सुनिश्चत करेगे। उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडित/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, इलेक्ट्रानिक गैजेट, जैसे-मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का समान आदि पूर्णतया प्रतिबंधित है। किसी भी अभ्यर्थी को उक्त सामग्री/उपकरण परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अन्दर न ले जाने दिया जायेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों, प्रमुख स्थानों/ चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक (पुलिस) नियुक्त किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सभी चौराहों/तिराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया टीम व अभिसूचना तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा दिनेश कुमार , एस पी सिटी ज्ञानेन्द्र, एस पी ग्रामीण बलवंत, जिला विद्यालय निरीक्षक , समस्त उपजिलाधिकारी , तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रयास, महिलाएं हों समृद्ध:डा संगीता बलवंत

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रयास, महिलाएं हों समृद्ध:डा संगीता बलवंत

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रयास, महिलाएं हों समृद्ध: डा संगीता बलवंत

    गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर पर आयोजित शक्ति वंदन अभियान में सोमवार को समाज व नारी कल्याण क्षेत्र में विभिन्न विशिष्ट कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की बहनों के सम्मान तथा चाय पर चर्चा के एक दिवसीय आयोजन सभी विधानसभाओं में किया गया। सदर ब्लाक परिसर में आयोजित सदर विधानसभा का शक्ति वंदन अभियान तथा सम्मान समारोह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री डा संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सम्मान के लिए लगातार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि खामोश घुंघट में रहने वाली महिलाएं भी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने पैरों पर खड़ा हो कर आत्मनिर्भर बन सके, इसके उन्होंने इसका पूरा पूरा प्रयास भी किया है। कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि वह किसी के आगे हाथ न फैलाएं बल्कि स्वयं की कमाई से अपना निजी खर्च तथा परिवार चलाने में समर्थ सक्षम बन सके। इसके लिए महिलाओं को घर से बाहर निकल कर काम करने का अवसर प्रदान किया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने कहा कि सरकार ने नारी शक्ति के आर्थिक समृद्धि और सम्मान के लिए अतुलनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण का लगातार प्रयास का परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर नारी शक्ति संवाद तथा महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूह की कृष्णा भारती, सुनीता देवी आदि महिलाओं ने अपने अनुभव में बताया कि स्वयं सहायता समूह उनके जीवन में कैसे रोशनी ला रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक काशी नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी, सुनीता सिंह, हिमांशु यादव,विनय कुशवाहा, राम जी बलवंत, संजय बिंद, विद्या गुप्ता आदि सैकड़ों समुहो की महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय राजभर ने किया।

  • राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने पर डॉ संगीता बलवंत ने कहा……

    राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने पर डॉ संगीता बलवंत ने कहा……

    राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने पर डॉ संगीता बलवंत ने कहा……

    गाजीपुर। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से सात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और यूपीए सरकार में मंत्री रहे व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए आरपीएस सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि गाजीपुर से भाजपा से सदर विधायक और सहकारिता मंत्री रह चुकी डॉ संगीता बलवंत को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन, मुगलसराय से पूर्व विधायक साधना सिंह और मथुरा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है। यूपी विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या देखते हुए भाजपा के सभी प्रत्याशियों का राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होना तय है। बातचीत के दौरान डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विकास पुरुष रहे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ही अपने देवतुल्य नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देती हूं।

Uttar Pradesh Fast News