Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सैंकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को दिया गया कंबल और अनाज

    सैंकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को दिया गया कंबल और अनाज

    सैंकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को दिया गया कंबल और अनाज

    गाजीपुर। विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित अनाज बैंक ने भूख की पीड़ा से मुक्ति दिलाने के लिए अनाज बैंक शाखा द्वारा सोमवार को चीतनाथ घाट पर कम्बल और अनाज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर कोतवाल दीन दयाल पाण्डेय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनाज बैंक की ओर से सैंकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को चावल, आटा, तेल, कंबल आदि का दीन दयाल पांडे ने वितरण किया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि इस ठंड में निराश्रित परिवार को भूख की समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन अनाज बैंक का यह उद्देश्य ‘कोई भी भूखा ना सोए’ गरीब परिवार के लिए वरदान है। भूख की समस्या एक वैश्विक समस्या है। विशाल भारत संस्थान द्वारा अनाज बैंक के माध्यम से गरीबों का पेट भरना समाज के लिए एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला वाइस चेयरमैन बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जो भी निराश्रित परिवार के बच्चे, वृद्ध अथवा महिला है वह भूखे न सोए इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत जिला चेयरमैन शंकर पांडे ने किया। इस अवसर पर डाo अविनाश राय, प्रवीण सिंह, स्वप्निल राय, राजेश शर्मा, विप्लव रावत, प्रदीप रावत, अंकित शर्मा, निक्की, निर्गुण केशरी, समाजसेवी मनीष जायसवाल आदि लोग को उपस्थित रहे।

  • डिम्पल यादव का मनाया जन्मदिन

    डिम्पल यादव का मनाया जन्मदिन

    महिला सभा ने मनाया डिम्पल यादव का जन्मदिन

    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष विभा पाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर सोमवार को पार्टी की वरिष्ठ नेता, मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
    इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने डिम्पल को पार्टी की एक कर्मठ, समर्पित नेता बताते हुए कहा कि वह सरलता, सादगी की पर्याय है। वह सहृदय होने के नाते कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी को अवसर मिला महिला सशक्तिकरण के लिए अनेको फैसले लिएं गये। समाजवादी पार्टी ने महिलाओ के सशक्तिकरण को हमेशा अत्यन्त महत्व दिया है। हमारी सरकार मे महिलाओ की शिक्षा आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की थी। रानी लक्ष्मीबाई महिला सशक्तिकरण कोष की स्थापना कर महिलाओं को आर्थिक मदद करने, वूमेन पावर लाइन 1090 हेल्प लाइन कन्या विधा धन, निशुल्क शिक्षा, 102 नम्बर की एम्बुलेंस सेवा आदि तमाम योजनाएं लागू कर समाजवादी पार्टी ने महिलाओ को शक्तिशाली समृद्ध और सम्पन्न बनाने का काम किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, डॉ सीमा यादव, अल्का अग्रवाल, रीना यादव, संगीता यादव, कंचन रावत, गोपाल यादव, वर्षा यादव, अनीता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एक गिरफ्तार

    गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम विद्यापार थाना कोतवाली क्षेत्र से वादी की बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि 26 दिसंबर 2023 को विद्यापारा थाना कोतवाली क्षेत्र से काल्पनिक नाम राधा पुत्री श्याम निवासी विद्यापार थाना कोतवाली के गुम हो जाने के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 618/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसके बाद दौरान विवेचना अपह्रता / पिडिता की बरामदगी कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी। पिडिता के मेडिकल व बयान से उक्त मुकदमे मे अभियुक्त भानु प्रताप सिंह पुत्र सतीष कुमार निवासी तेजपुर पुलिस चौकी नन्दना थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर का नाम प्रकाश मे आया। जिसके बाद उक्त मुकदमे मे धारा 376(3) भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया तथा वाँछित अभियुक्त भानु प्रताप सिंह पुत्र सतीस कुमार निवासी तेजपुर पुलिस चौकी नन्दना थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर 30 वर्ष को आज सोमवार को कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे द्वारा माल गोदाम रोड थाना कोतवाली से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभिराज सरोज, हेड कांस्टेबल हरिगोविन्द दूबे और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

  • कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 13 जनवरी 2022 को DCM ट्रक UP22T2592 का नम्बर प्लेट बदल कर अवैध शराब लेकर जाते समय पकडे जाने के सम्बन्ध मे सदर कोतवाली थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 548/2022 धारा 60/72 आबकारी अधि0 व 419,420,465,468 भादवि पंजीकृत किया गया था जिसमे चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष एक अभियुक्त वांछित था। सोमवार को वांछित अभियुक्त रहीश पुत्र सद्दीक निवासी नगलिया अकिल थाना अजिम नगर जनपद रामपुर को कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे ने बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे।

  • अधिकारियों संग डीएम ने किया साफ सफाई

    अधिकारियों संग डीएम ने किया साफ सफाई

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के आवाह्न पर देश प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 14 जनवरी 2024 को जनपद में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमे जिले भर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया एवं साफ-सफाई की। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शास्त्री नगर चौराहा, सिकन्दरपुर, कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान में स्वयं झाड़ू एवं फावडे के साथ उपस्थित होकर  साफ-सफाई करते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं अपील  किया। स्वच्छता अभियान में  गोराबाजार हनुमान मन्दिर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, लंका बस स्टैण्ड से लंका गेट नं0-04 तक डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव ने उपस्थित होकर साफ- सफाई की। इसके अतिरिक्त समस्त शासकीय कार्यालयो, तहसीलो, विकास खण्डो, मे सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की गयी।

  • वृद्धजनों और मरीजों में सर्वेश्वरी समूह ने वितरित किया खाद्य सामग्री

    वृद्धजनों और मरीजों में सर्वेश्वरी समूह ने वितरित किया खाद्य सामग्री

    गाजीपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव व अघोर परिषद ट्रस्ट वाराणसी के सौजन्य से श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गाजीपुर द्वारा महिला अस्पताल गाजीपुर व मेडिकल कालेज द्वारा संचालित जिला अस्पताल में सभी मरीजों को फल ब्रेड बिस्कुट एवम अन्य सामग्री का वितरण प्रसाद के रूप में रविवार को प्रत्येक मरीज को किया गया साथ में सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यो एवं साहित्य की पर्ची भी सामग्री के साथ दिया गया। समूह के सदस्यों द्वारा सभी मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की अघोरेश्वर महाप्रभु से प्रार्थना भी की गई, आज एक अन्य कार्यकम के अंतर्गत श्री सर्वेश्वरी समूह सैनिक द्वारा वृद्धा आश्रम लंगडपुर गाजीपुर जाकर सभी वृद्धजनों को भी उक्त सामग्री का वितरण किया गया और सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया गया। आज के कार्यकम में प्रमुख रूप से संजय सिंह भारत ट्रांसपोर्ट, केपी सिंह प्रबंधक सनबीम स्कूल, संजीव सिंह, मंटू राय ,आलोक सिंह ,अश्वनी सिंह,अरविंद सिंह, भैरव सिंह उतरा पांडे,अंचल सिंह ,शीलेंद्र सिंह , डीआर सिंह ,शिवानंद सिंह व श्री सर्वेश्वरी समूह के सभी भक्तगण उपस्थित रहे ।

  • चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे सर्वसम्मति से रोटरी क्लब के नए अध्यक्ष मनोनित

    चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे सर्वसम्मति से रोटरी क्लब के नए अध्यक्ष मनोनित

    वरिष्ठ रोटेरियन चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे सर्वसम्मति से रोटरी क्लब, गाजीपुर के नए अध्यक्ष मनोनित।

    गाजीपुर। “रविवार” को गाजीपुर रोटरी क्लब की मीटिंग में वरिष्ठ रोटेरियन चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे (सी पी चौबे) को सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2024 – 25 के लिए क्लब का अध्यक्ष मनोनित किया गया। रोटरी अध्यक्ष जिशान जिया के साथ सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर सचिव रोटेरियन विनीता सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, असित सेठ, डॉ० उमेश चंद्र राय, संजर नसीर, राजेश गुप्ता, विवेक नारायण, विनय सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

  • सपना सिंह और अभिनव सिन्हा ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र

    सपना सिंह और अभिनव सिन्हा ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र

    गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम रविवार को नगर के कृषि विज्ञान केंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा नगर के लंका मैदान में आयोजित हुआ। लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र समृद्धि क्रम में दिया गया एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि संकल्पों को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार समाज के सबसे पिछड़ी कतार में खड़े व्यक्ति जिसे अब तक सरकार की ‌योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त हो सका है उनको केन्द्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। जिसका लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को साकार कर रही है।

    कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिंन्हा रहे। उन्होंने कार्यक्रम कहा कि विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली और यह भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि समृद्धशाली, वैभवशाली, प्रतिभाशाली पुरातन संस्कृति और सनातन सभ्यता का गौरवशाली देश भारत के विकसित होने से पुरे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का संचार होगा। क्योंकि वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है जो महा उपनिषद सहित कई ग्रन्थों में लिपिबद्ध है। और उसका परिणाम होगा विश्व में सुख और समृद्धि का संचार होगा।

    नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर, बेबस, लाचार को कैसे मिले इसको ध्यान मे रखकर सरकार ने यह भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का सर्वव्यापी अभियान चलाया है जो बेबस लाचार के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के गारंटी वाली गाड़ी विश्वास और भरोसे का संचार है। इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ।योजना से वंचित पात्रों का विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये।

    इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय, जिला मंत्री सुरेश बिंद, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, सोमेश राय, नीलिमा गांधी, अजय राय दारा, अजय कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा, शिवम त्रिपाठी, दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, रामेश्वर तिवारी, ऋषभ राय, मु० शाहिद आदि लाभार्थी एवं नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद अग्रवाल एवं संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।

  • फार्मों के प्रगति और निस्तारण की डीएम ने की समीक्षा, दिया निर्देश

    फार्मों के प्रगति और निस्तारण की डीएम ने की समीक्षा, दिया निर्देश

    गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तैयारियो के सम्बन्ध मे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक मे ईआरओ नेट पर 27 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक  प्राप्त फार्म -6,7 व 8 की प्रगति तथा 27 अक्टूबर 2023 से 12 जनवरी 2024 तक फार्म -6, 7 व 8 के निस्तारण की समीक्षा की तथा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन से पूर्व सम्बन्धित से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने विधान सभावार पी एस ई एव डी एस ई, जेण्डर रेशियो/ ई0पी रेशियों, एज कोहार्ट, अण्डर प्रासेस फार्म टाईमलाईन एवं कुल मतदाताओ के सम्बन्ध मे समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य मे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन अवश्य किया जाये इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जितने भी प्राप्त आवेदन है उसका निस्तारण किया जाये।

  • राम नाम के बहाने अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा:गोपाल

    राम नाम के बहाने अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा:गोपाल

    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने तथा पार्टी के दृष्टिकोंण से कमजोर बूथों को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव द्वारा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष तौकीर खान, प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद सिद्दकी तथा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव और प्रदेश सचिव रामनिवास यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सही मायने में राजधर्म का पालन नही कर रही है। वह लगातार अपने द्वारा की गयी वादा खिलाफी और बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता, अपराध, दुष्कर्म की घटनाओं के चलते बढ़ते जनाक्रोश से बचने के लिए धर्म की चादर के पीछे छिपना चाहती है, लेकिन मुल्क की जनता उनके मंसूबे से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है, वह जान चुकी है कि भाजपा के पास हिंदू मुसलमान करने के अलावा और कोई दूसरा एजेंडा नही है जिसे लेकर वह जनता के बीच जायें। उन्होने जनता को उनकी साम्प्रदायिक सोच और साजिशों से सावधान रहने का आहवाहन करते हुए कहा कि जनता के बुनियादी सवालों पर बहस नहीं करना चाहती क्योंकि वह जनता के बुनियादी सवालों को हल करने में पूरी तरह विफल रही है।

    उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार राम मंदिर निर्माण के बहाने देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर रही है। उन्होंने वाराणसी जनपद के भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों द्वारा बीएचयू की छात्रा के साथ किये गये दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को राम के चरित्र और आदर्श से कुछ भी लेना देना नही है वह केवल राम नाम के बहाने अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही है। भाजपा सरकार देश में धार्मिक आधार पर देश के बंटवारे की साजिश रच रही है लेकिन समाजवादी पार्टी उनके इस नापाक मंसूबे को कत्तई पूरा नही होने देंगी । समाजवादी पार्टी देश की एकता और अंखडता,देश के लोकतंत्र और संविधान और उसके धर्मनिरपेक्ष स्वरूप सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने सत्ता की नही बल्कि हमेशा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी है। जुल्म और जालिम के खिलाफ लड़ना हमेशा अपना धर्म माना है।उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आहवाहन किया और कहा देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने की जरूरत।


    इस बैठक में मुख्य रूपसे रामधारी यादव, डां नन्हकू यादव, पुर्व विधायक त्रिभुवन राम, मन्नू सिंह, आमिर अली, मदन यादव, खेदन यादव, आत्मा यादव, राम जी राय, रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आशीष यादव उर्फ राहुल यादव, डा.समीर सिंह, सुर्यनाथ यादव, विभा पाल, रामवचन यादव, मुन्नी लाल राजभर, अशोक कुमार बिन्द, जमुना यादव, गोवर्धन यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, राजेन्द्र यादव, जै हिंद यादव, अनिल यादव, आजाद राय, पूजा गौतम, रमेश पांडे, दिनेश यादव, रमेश यादव, राजेश यादव, रजनीकांत यादव, राजेश गोंड़, सिकंदर कन्नौजिया, शिववच्चन यादव, प्रभुनाथ राम, अभिषेक कुशवाहा, सुभाष यादव, शिवशंकर यादव, शोभनाथ यादव, संजय कन्नौजिया, जयराम यादव, पारस पाठक, राकेश यादव, आदित्य यादव, शेर अली राईनी, कैलाश यादव, पांचू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Uttar Pradesh Fast News