Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र और आवास की चाभी

    प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र और आवास की चाभी



    गाजीपुर। विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम पंचायत बभनवली कला मे मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। उन्हाने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम गॉव – गॉव में आयोजित किये जा रहें है जिससे कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल सके। मंत्री ने उज्जवला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन एवं अन्य प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की मंशा है कि देश के प्रत्येक नागरीकों को जो योजना प्राप्त करने के योग्य है उन्हे अवश्य योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

    कार्यक्रम के दौरान उन्होने  योजनाओं से वंचित लोगो से जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति छुट गये है वे लगाये गये स्टाल पर सम्पर्क कर अपना रजिस्टेशन करा ले जिससे उनको योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा स्वामित्र योजना के तहत घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से गर्भावती महिलाओ की गोदभराई एवं बच्चो का अन्न प्रासन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागो द्वारा योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • चार ठग गिरफ्तार, एक फरार

    चार ठग गिरफ्तार, एक फरार

    गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना नंदगंज पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय ठग/जालसाज गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ठगी के रुपये व फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। 15 जनवरी को थाना स्थानीय पर पंजीकृत जालसाजी मुकदमे के वादी मुकदमा शिवराज यादव पुत्र स्व0 अभयनाथ सिंह यादव निवासी ग्राम कुवरपुर थाना नन्दगंज शादियाबाद मोड़ पर आकर थाना पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर 2023 को मेरे साथ जालसाजी करके मेरा 12 लाख रूपये एक महीने मे दोगुना कर देने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त फिर किसी नये घटना को अंजाम देने के लिए रामपुर बन्तरा ओवरब्रिज के नीचे इकट्ठा हुए है तथा मुझे भी मेरा रुपया देने के लिए बुला रहे हैं। वादी मुकदमा के इस सूचना पर बन्तरा ओवरब्रिज के नीचे से सोमवार की शाम समय करीब 6 बजे 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर 1 व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से ठगी द्वारा प्राप्त 1 लाख 82 हजार रुपये व ठगी में इस्तेमाल करने वाले फर्जी 10 आधार कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो जनपद गाजीपुर, वाराणसी , चंदौली, आजमगढ़ व जौनपुर में फैला हुआ है, जिसके लोगों द्वारा किसी व्यक्ति को पहले पैसा दुगुना करने के नाम पर ले जाते हैं और हमी लोगों में से कोई व्यक्ति कपड़े का व्यवसायी, कोई मैनेजर, कोई ज्योतिषी (पण्डित) बन जाता है और उस व्यक्ति को पहले कुछ रुपये जिताये जाते हैं फिर एक मोटी रकम साजिश के तहत हरा दिया जाता है और हम लोग उसका सारा पैसा जीत लेते हैं। हम लोग अपने असली नाम का प्रयोग कहीं नहीं करते। सबका नाम, पता व आधार कार्ड फर्जी होता है, जिससे दुबारा हम लोग उस व्यक्ति की पकड़ में नहीं आते। गिरोह के सभी सदस्यों द्वारा पैसों को आपस में बाँट लिया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रविन्द्र राम उर्फ बबलू पुत्र राजपति राम निवासी ग्राम सरुपहा थाना-देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष, राणा प्रताप सिंह पुत्र स्व0 अभिमन्यु सिंह नि0 ग्राम बैसर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 37 वर्ष, सत्य नारायण श्रीवास्तव पुत्र स्व0 राम औतार श्रीवास्तव नि0 ग्राम रामपुर बढवाना थाना मेहनगर उम्र करीब 65 वर्ष और अजय राम पुत्र दिनेश राम निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट लहरतारा जनपद वाराणसी उम्र करीब- 38 वर्ष है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना नंदगंज मय टीम और रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट मय टीम शामिल रहे।

  • एमएलसी चंचल ने कार्यकर्ताओं संग की घाट की साफ-सफाई

    एमएलसी चंचल ने कार्यकर्ताओं संग की घाट की साफ-सफाई

    एमएलसी चंचल ने कार्यकर्ताओं संग की घाट की साफ-सफाई

    गाजीपुर। सैदपुर नगर पंचायत स्थित बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई कार्यक्रम मे मगंलवार को भाग लिया। एमएलसी चंचल ने मंदिर के बगल मे लगे पथ्थर के चबूतरे पर झाड़ू लगाया तथा सीढ़ियों को पानी से धुलाई कर स्वछता अभियान मे सहभाग किया।
    एमएलसी चंचल ने कहाँ की यह सफाई अभियान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पुण्य अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिरों के स्वच्छता अभियान आह्वान पर पुरे देश मे सभी मंदिरो पर स्वछता अभियान चलाया जा रहा हैँ। उन्होंने कहाँ कि कई वर्षो के तपस्या के बाद प्रभु श्रीराम का मंदिर अब बनकर तैयार हुआ हैँ।

    प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभु श्रीराम काज में श्रमदान कर इस अभियान का हिस्सा बनना सभी के लिए सौभाग्य की बात हैँ। कार्यक्रम उपरांत अपने निधि से घाट पर 16 लाख रूपये घाट की सीढ़ी एवं चबूतरे का चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने वाराणसी स्थित नमो घाट के तर्ज पर उचित बैठने की व्यवस्था के साथ घाट का और सुंदरीकरण करने हेतु आश्वासन दिया। कहां की एस्टीमेट के अनुसार संबंधित विभाग को धनराशि स्वीकृत कर दिया जाएगा। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, अधिशासी अधिकारी, नायब तहसीलदार सैदपुर, आशु दुबे, सभासद गणपत वर्मा, सभासद गणेश वर्मा, सभासद बृजेश जैसवाल, पवन सिंह, हरि शरण वर्मा, प्रिंस यादव, आलोक जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, विनोद प्रजापति, आशीष श्रीवास्तव, शैलू सिंह, ओमकार मिश्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • हाथ में झाड़ू-पोछा लेकर पंकज सिंह चंचल ने की संकट मोचन मंदिर की साफ-सफाई

    हाथ में झाड़ू-पोछा लेकर पंकज सिंह चंचल ने की संकट मोचन मंदिर की साफ-सफाई

    हाथ में झाड़ू-पोछा लेकर पंकज सिंह चंचल ने की संकट मोचन मंदिर की साफ-सफाई

    गाजीपुर। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुर्व 14 जनवरी से चल रहे स्‍वच्‍छता अभियान के क्रम में मंगलवार को ददरीघाट स्थित संकटमोचन मंदिर परिसर में भाजपा युवा नेता व जिला पंचायत अध्‍यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल के नेतृत्व में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंकज सिंह ने मंदिर परिसर में झाड़ू पोछा लगाकर पूरे मंदिर को पानी से धोया। इसके बाद मूर्तियों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर उन्‍होने बताया कि पुरे जनपद में चल रहे स्‍वच्‍छता अभियान में यह सफाई कार्यक्रम किया गया है। ददरीघाट का मंदिर नगर का सबसे भव्य और आस्था अराधना का बड़ा केंद्र है इसलिए आज इस मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया है।

    उन्‍होने कहा कि करीब पांच सौ वर्षों बाद रामलला अपने घर में विराजमान होंगे। इसको लेकर पूरे हिंदू समाज में भारी उत्‍साह है। पूरा देश श्री राम मय हो गया है। युवा वृद्ध और बालक सबके मन और मुंह से जय श्रीराम का उदघोष है। उन्‍होने कहा कि 22 जनवरी प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन क्षेत्रीय मंदिरों में भव्‍य आयोजन किये जा रहे हैं। जिला पंचायत कार्यालय, आवास, सहित सभी जगहों पर दीप जलाकर दीपोत्‍सव मनाया जायेगा। उन्‍होने बताया कि जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के नेतृत्‍व में मंदिरों में भंडारा का आयोजन भी किया गया है। जिसमे हजारों लोगों को प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष साधना राय, सभासद शनि चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव, शाश्वत सिंह, शिशु, गौतम, शैलेंद्र सिंह, पप्‍पू सिंह, संजीव सिंह उर्फ बॉबी, मयंक सिंह राणा, अजय सिंह शास्‍त्री, पंकज राय, विपलव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

  • किन्नर को गोली मारने वाला गिरफ्तार

    किन्नर को गोली मारने वाला गिरफ्तार

    किन्नर को गोली मारने वाला गिरफ्तार

    गाजीपुर। 8 जनवरी को नंदगंज थाना क्षेत्र में एक किन्नर पर प्राण घातक हमला किया गया था, जिसमें किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को मीडिया के सामने पेश किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक ने किन्नर के साथ छेड़छाड़ किया था जिससे नाराज होकर किन्नर ने इसकी पिटाई कर दी थी इसके बाद खुन्नस खाए हुए युवक ने किन्नर पर गोली चलाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज को थाना क्षेत्र के बलवंत गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह शामिल रहे।

  • कुंवर वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात लड़की को अनाथालय को किया सुपुर्द

    कुंवर वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात लड़की को अनाथालय को किया सुपुर्द

    कुंवर वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात लड़की को अनाथालय को किया सुपुर्द

    गाजीपुर। एक अज्ञात लड़की घर से भागकर देर रात्रि फुल्लनपुर, काली नगर कॉलोनी निवासी प्रियंका सिंह पत्नी हैप्पी सिंह के घर के पास आ गई। देर रात्रि होने के कारण और कोई अनहोनी के डर से प्रियंका सिंह ने उस अज्ञात लड़की को अपने घर ले जाकर खाना-पीना खिलाकर परिजनों के बारे में पूछा। लड़की कुछ भी स्पष्ट बताने में असमर्थ थी। देर रात्रि होने के कारण प्रियंका सिंह उस अज्ञात लड़की को अपने घर पर रखी और सुबह अज्ञात लडक़ी को नाश्ता-पानी कराकर अज्ञात लड़की के परिजनों के बारे में पता लगाने के लिए लड़की को अपने साथ लेकर विभागों के चक्कर लगाती रही। लेकिन इनको कोई मदद नही मिली। तब प्रियंका सिंह अपने पति हैप्पी सिंह के कहने पर कुंवर वीरेंद्र सिंह से सम्पर्क की। फिर वीरेंद्र ने उस अज्ञात लड़की को साथ लेकर वन स्टॉप सेन्टर में कार्यरत प्रियंका प्रजापति के यहाँ पहुँचे। जहां प्रियंका प्रजापति के सहयोग से बाल सुधार गृह के सी.डब्लू.सी ऑफिस में जय प्रकाश भारती एवं नीलेश सिंह के यहाँ पहुँचे। जहां पर सबकी मदद से अज्ञात लड़की को लिखा-पढ़ी कराकर अनाथालय भेजवा दिया गया है।

  • चेयरमैन शमशेर खान,अध्यक्ष चंद्रभान चौबे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने अनस जमाल

    चेयरमैन शमशेर खान,अध्यक्ष चंद्रभान चौबे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने अनस जमाल

    चेयरमैन शमशेर खान, अध्यक्ष चंद्रभान चौबे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनस जमाल बने

    गाजीपुर। 15 जनवरी 2024 को जिले के एक सभागार में जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। इस समारोह में चंदौली जिला के सचिव अरविंद शंकर पाठक द्वारा प्रेक्षक की भूमिका अदा करते हुए पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव जैबुन निशा ने किया। नवगठित पदाधिकारीयों में चेयरमैन शमशेर खान, अध्यक्ष चंद्रभान चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनस जमाल, उपाध्यक्ष संजय सिंह, दिलीप कुशवाहा
    महासचिव, मोहम्मद सरवर कोषाध्यक्ष, रामप्रवेश कुशवाहा संयुक्त सचिव, हरेंद्र विक्रम, आजाद राईनी
    लीगल एडवाइजर बने। पवन पांडे, मोहम्मद आफताब संगठन के सभी सदस्यों एवं जिले में बॉडीबिल्डिंग के सभी खिलाड़ियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • पिता की पुण्यतिथि पर विशाल चौरसिया ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    पिता की पुण्यतिथि पर विशाल चौरसिया ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    पिता की पुण्यतिथि पर विशाल चौरसिया ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी विशाल चौरसिया ने अपने पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के प्रथम पुण्यतिथि पर बीती रात रेलवे स्टेशन, मिश्रबाजार और महुआबाग में गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।

    इस पुनीत कार्य में परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रात्रि में भ्रमण कर लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस मौके पर समाजसेवी विशाल चौरसिया ने कहा पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों की मदद कर काफी खुशी का अहसास हो रहा है।

    आज ही के दिन पिछले वर्ष पिताजी का निधन हो गया था। इस मौके पर अर्चना चौरसिया, राजवीर,अविश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

  • स्वयंसेवकों ने किया वाहन चालकों को जागरूक,बताए वाहन चलाने के नियम

    स्वयंसेवकों ने किया वाहन चालकों को जागरूक,बताए वाहन चलाने के नियम

    स्वयंसेवकों ने किया वाहन चालकों को जागरूक, बताए वाहन चलाने के नियम

    गाजीपुर। नेहरु युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लंका चौराहा पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा सोमवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सलाह दी गई तथा इसके दुष्परिणामों के बारे में भी अवगत कराया गया। चार पहिया वाहन में अधिकांश व्यक्ति सीट बेल्ट का प्रयोग न करते हुए पाए गए जिन्हें जागरुक किया गया। जागरुकता अभियान 17 जनवरी तक चलाया जाएगा। जागरुकता अभियान में सुरेंद्र सिंह टी एस आई, एच पी सी टी अश्विनी पांडे, देव प्रकाश,  प्रमोद कुमार, कमलेश गौतम ने सहयोग किया। नेहरु युवा केंद्र के उप निदेशक कपिल देव ने बताया कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के इस तरह के अभियान चलाने से कमी आएगी। उन्होंने सभी से अपील किया कि सड़क पर चलते वक्त नियमों का अवश्य पालन करें। जागरुकता टीम का नेतृत्व नेहरु युवा केन्द्र के लेखा एवम कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। स्वयं सेवक खुशबू वर्मा ,शाश्वत सिंह ,सुमन बिंद, सत्यकेश, रुद्र नारायण ,रवि कुमार, पिंकी कुमारी, दीपक तिवारी आदि की भूमिका सराहनीय रही।

  • भारती युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित हुए जयप्रकाश यादव

    भारती युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित हुए जयप्रकाश यादव

    ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद के हरिबल्लमपुर (अलावलपुर ) निवासी जयप्रकाश यादव को भारती युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित हुए है। जयप्रकाश यादव सबसे पहले कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष फिर बलिया लोकसभा अध्यक्ष उसके बाद प्रदेश सचिव और भदोही जनपद के प्रभारी बनाए गए थे। एक संघर्ष सील युवा नेता माने जाते हैं ,वर्तमान समय मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भी है। प्रदेश महासचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
    जयप्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक रास्ते को बंद करने पर तुली हुई है। महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

Uttar Pradesh Fast News