Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 100 से ज्यादा बच्चों का हो चुका है क्लब फुट का इलाज और ऑपरेशन

    100 से ज्यादा बच्चों का हो चुका है क्लब फुट का इलाज और ऑपरेशन

    3 सालों में 100 से ऊपर बच्चों का हो चुका है क्लब फुट का इलाज और ऑपरेशन (टेनोटोमी)

    गाजीपुर। अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लबफुट (एएफईसी) एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत में क्लबफुट को खत्म करने के लिए समर्पित है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में अनुष्का फाउंडेशन, कोटक एसेट मैनेजमेंट के सीएसआर इनिशिएटिव के सहयोग से 4 बच्चों का क्लब फुट के तहत सफल ऑपरेशन (टेनोटोमी) एवं इलाज किया गया। जनपद में चल रहे इस तरह के ऑपरेशन (टेनोटोमी)का अवलोकन करने के लिए डॉ शुभलाल देवरिया से गाजीपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर पिछले कई बुधवार से क्लब फुट के तहत चल रहे इलाज एवं ऑपरेशन के तहत 25 बच्चों का अवलोकन किया। मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ केके यादव ने बताया कि इस तरह के क्लब फुट का ऑपरेशन एवं इलाज पिछले 3 सालों से चल रहा है। अब तक करीब इस कार्यक्रम के तहत करीब 100 से ऊपर बच्चों का क्लब फुट के तहत ऑपरेशन एवं इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि दो बच्चो का टेनोटोमी तथा दो बच्चो का प्लास्टर एवम् 21 बच्चो का इलाज का अवलोकन करने के लिए देवरिया के डॉ शुभलाल आज गाजीपुर आए हुए थे जो की पॉन्सेटी मेथड के ट्रेनर है उन्होंने सभी बच्चों का अवलोकन किया जो कि जूते (ब्रेस) पहन रहे है अब तक गाजीपुर क्लब्फ़ूट क्लिनिक पर 100 से ऊपर बच्चो का इलाज किया जा चुका हैं। मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के डॉ सतीश सिंह ने बताया की क्लबफुट, एक जन्म दोष जिसमें एक या दोनों पैर अंदर की ओर मुड़े होते हैं, बच्चों में विकलांगता का एक प्रचलित कारण है, जो भारत में सालाना 800 नवजात शिशुओं में से 1 को प्रभावित करता है। हमारे देश में हर साल 33,000 बच्चे क्लबफुट के साथ पैदा होते हैं। उचित उपचार के बिना, क्लबफुट वाले बच्चों को स्थायी विकलांगता का सामना करना पड़ता है। अनुपचारित क्लबफुट बेहद दर्दनाक हो सकता है, और प्रभावित बच्चों में भेदभाव, उपेक्षा, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, अशिक्षा और शारीरिक और यौन शोषण का खतरा अधिक होता है। सौभाग्य से, पोन्सेटी विधि, एक न्यूनतम लागत की स्वर्ण मानक प्रक्रिया है जो एक प्रभावी समाधान प्रदान करती है। कार्यक्रम का उद्देश्य जिला अस्पतालों / मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक डॉक्टरों की क्षमता बढ़ाकर स्थानीय उपचार प्रदान करना है। अनुष्का फाउंडेशन देश के हर जिले में क्लबफुट कार्यक्रम लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर बच्चे को इलाज तक पहुंच मिल सके। एएफईसी पूरे भारत में 10 राज्यों और 137 जिलों में क्लबफुट कार्यक्रम संचालित करता है, इसकी स्थापना के बाद से इसमें 12,000 से अधिक बच्चे नामांकित हैं। क्लबफुट क्लिनिक पर सपोर्टिव सुपरविज़न के दौरान ब्रांच मैनेजर अनुष्का फ़ाउंडेशन भूपेश सिंह तथा आनन्द विश्वकर्मा ज़िला समन्वयक ग़ाज़ीपुर क्लब्फूट कार्यक्रम आदी लोग उपस्थित रहे।

  • प्राथमिकता के आधार पर हुआ हर वर्ग का विकास: सरोज कुशवाहा

    प्राथमिकता के आधार पर हुआ हर वर्ग का विकास: सरोज कुशवाहा

    मरदह। जंगीपुर विधानसभा के मरदह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दुर्गुशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदबोधन का विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के माध्यम से सजीव प्रसारण हुआ। जहां उपस्थित माताओं, बहनो और ग्रामीणों के साथ सुना गया एवं इसके अतिरिक्त अबिसहन तथा गोविंदपुर किरत ग्राम पंचायतों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद मिर्जापुर की प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग का विकास प्राथमिकता के आधार पर हुआ है। तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कानून बनने से देश की महिलाएं वैधानिक रूप से सशक्त हुई है।


    भाजपा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि देश की जरूरतों एवं जिम्मेदारियों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश की सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत अगर 2047 तक विकसित होने के लिए संकल्पित हो रहा है तो यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम और प्रयास है। लोकसभा संयोजक ने कहा कि चुनाव में अपने संकल्प पत्र मे जनता से अपने किए हर संकल्प को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरा किया है। और जनता के सहयोग से करने का प्रयास कर रही है ।उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक जरूरी और दुसरी सरकारों के लिए हर कार्य असंभव ही नहीं बल्कि पुर्व कि सरकारों के सोच में भी नहीं था उसे पूरा किया है। विकसित भारत के लिए संकल्प यह सिर्फ सोच नहीं बल्कि केंद्र सरकार के विगत नौ वर्षों का समर्पित प्रयास है।


    इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे और सरकार की योजनाओं से लोगों को बताया तथा वंचित लोगों का पंजीकरण किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू,शैलेश राम, शशि प्रकाश सिंह, प्रमोद राय, धनंजय चौबे चंद्रभान सिंह नीरज सिंह, पिंटू चौबे, सरिता देवी, अभिनव सिंह बूथ अध्यक्ष नागेंद्र राम,संजय कुशवाहा, किरण सिंह चतुर्भुज चौबे सोमनाथ यादव,अतेन्द्र सिंह (उप निदेशक कृषि)
    एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

  • डीएम ने दिया निर्देश, 20 जनवरी तक बंद रहेगा……

    डीएम ने दिया निर्देश, 20 जनवरी तक बंद रहेगा……

    जिलाधिकारी द्वारा भीषण शीतलहरी को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्र को पुनः 20 जनवरी तक बंद रखने का दिया गया निर्देश।

    गाजीपुर। जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा चलने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी स्कूल 3 साल से 6 साल के बच्चों के लिए चलाया जाता है। मौजूदा समय में भीषण शीत लहरी को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि जनपद के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के विद्यालयों में चलते हैं। जिसे पूर्व में जिलाधिकारी के आदेश पर 17 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से भीषण शीतलहरी को देखते हुए इस अवकाश को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवकाश के दिनों मे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपने निर्धारित समय से केंद्र पर उपस्थित रहकर शीतकालीन अवधि में विभागीय कार्यों का संपादन करेंगी। जैसे टेक होम, राशन का वितरण, समुदायिक गतिविधियां, विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस तथा पोषण ट्रेकर से संबंधित समस्त कार्यों व अन्य शासकीय कार्यों का निर्वहन पूर्व की भांति करती रहेंगी। यदि इसमें किसी के द्वारा कोई लापरवाही की जाती है तो वह क्षम्य में नहीं होगा।

  • वृद्धों को भोजन करा मनाई पिता की पुण्यतिथि

    वृद्धों को भोजन करा मनाई पिता की पुण्यतिथि

    वृद्धों को भोजन करा मनाई पिता की पुण्यतिथि


    गाज़ीपुर : करंडा ब्लाक के ग्राम सभा ब्राह्मणपुरा निवासी शिक्षक पवन दुबे ने पिता स्व रमाकांत दुबे की पुण्यतिथि लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम आश्रम में वृद्धजन को भोजन कराके मनाई।
    मां वृंदा देवी व समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में पुत्र पवन दुबे ने पिता की तीसरी पुण्यतिथि वृद्धजन की सेवा में समर्पित किया। आश्रम पहुंचे स्वजन अपने हाथों से परोसकर वृद्धों को भोजन करा आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष डा. देवेश सिंह, निलेश दुबे, नितीश दुबे, बृजेश मास्टर, अमितेश मिश्रा, सुशांत दुबे, मनमेंद्र दुबे, सूर्यकुमार दुबे, अर्शदीप आदि मौजूद रहे।

  • 1 से 8 तक बंद रहेंगे स्कूल

    1 से 8 तक बंद रहेंगे स्कूल

    ग़ाज़ीपुर।भीषण शीतलहर और ठंड का प्रकोप इन दिनों पूरे जनपद में देखते हुए जनपद में कक्षा 1 से 8 तक चलने वाले सभी विद्यालयों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आगामी 20 जनवरी तक सभी परिषदीय विद्यालय के साथ ही मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।

    बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने आज एक आदेश जारी करते हुए मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषद मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त निजी विद्यालय एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों को 18 जनवरी से 20 जनवरी तक शैक्षिक कार्य को स्थगित रखने का आदेश दिया है। इस दौरान विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक शिक्षक अनुदेशक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का संपादन करते रहेंगे।

  • 108 एंबुलेंस ने मरीज की बचाई जान

    108 एंबुलेंस ने मरीज की बचाई जान

    108 एंबुलेंस ने गंभीर मरीज की बचाई जान

    हार्ट के मरीज को 108 ने ईलाज करते हुए पहुचाया बीएचयू वाराणसी

    गाजीपुर।108 और 102 एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आमजन के लिए निशुल्क एक ऐसी सुविधा जिससे अब तक न जाने कितने लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फिर हार्ट प्रॉब्लम के क्रिटिकल मरीज को जिला अस्पताल से हायर सेंटर बीएचयू वाराणसी को इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की देखरेख में पहुंचाया गया। रास्ते में स्थिति गंभीर होने पर इलाज करते हुए मरीज को बीएचयू वाराणसी में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

    102 और 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि करंडा ब्लॉक के लोखंच आंध्रकला गांव के रहने वाले कालू बिंदु जिनके हार्ट में प्रॉब्लम थी। वह जिला अस्पताल में एडमिट थे। यहां के डॉक्टर के द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया था। जिसके लिए 108 एंबुलेंस की डिमांड की गई और उस डिमांड के सापेक्ष मनिहारी ब्लॉक के ईएमटी संतोष यादव और पायलट कन्हैयालाल कन्हैया लाल यादव अपनी गाड़ी लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। उसके बाद मरीज को वाराणसी के लिए रेफर कर कर चले। इस दौरान रास्ते में एक दो जगह मरीज को समस्या आई। जिसके लिए इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन संतोष यादव ने ईआरसीपी से सलाह लेकर मरीज को रास्ते में दवा देते हुए बीएचयू तक पहुंचाया। जहां पर उसे एडमिट करा कर उसका इलाज शुरू किया गया। जहां पर वह खतरे से बाहर है।

  • जिले में पहला अभिनय एक्टिंग एकेडमी खुला

    जिले में पहला अभिनय एक्टिंग एकेडमी खुला

    जिले में पहला अभिनय एक्टिंग एकेडमी खुला

    गाजीपुर। नौकापुरा मुहल्ले में जिले की प्रथम एक्टिंग एकेडमी ‘अभिनय एकेडमी’ का उद्घाटन बुधवार को पूर्व जिला सहकारी चैयरमैन अरुण सिंह ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव अरुण कुमार का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि कर्मक्षेत्र में जो योगी की भाँति चलते हैं, वे ही कर्मयोगी बनते हैं। अरुण जी ने अच्छी सोच को शुभकामनाएँ देते हुए एकेडमी के स्वर्णिम भविष्य की कामना प्रकट की। इस मौके पर एकेडमी ने अंगवस्त्र देकर अरुण सिंह का सम्मान किया। उद्घाटन में सम्मिलित होने वालों का सिलसिला रात्रि 9 बजे तक चलता रहा। ‘अभिनय एकेडमी’ का उद्देश्य ग़ाज़ीपुर में विभिन्न क़लाओं का प्रसार करना है। अभिनय, गायन, नृत्य व वादन चारों क़ला का प्रशिक्षण एक ही एकेडमी में प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में होगा। मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव अरुण कुमार ने एकेडमी के बारे में बताते हुए कहा कि यह एकेडमी ग़ाज़ीपुर वासियों के लिए एक सुअवसर है। अभिनय जगत में अपना भविष्य बनाने के लिए। उद्घाटन समारोह में चंद्रशेखर, मनोज पांडेय, प्रिंस सिंह, डॉक्टर विजेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिन्हा, डॉक्टर राजेश सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, शीर्ष दीप शर्मा, मनीष पाल, सुरजीत कुमार, हिमांशु यादव, प्रद्युमन यादव, शुभम राय, विशाल सिंह, समीर यादव, राकेश शर्मा, वेद प्रकाश राय, अनुश्री श्रीवास्तव, डॉ.उरूज फातिमा, स्नेहा वर्मा, माया नायर, मिश्रीलाल निषाद, प्रदीप राय, आबिद राइनी, पुष्कर उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। अकेडमी के निदेशक संजीव अरुण कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का तेज गति से हुआ सर्वांगीण विकास:सपना सिंह

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का तेज गति से हुआ सर्वांगीण विकास:सपना सिंह

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का तेज गति से हुआ सर्वांगीण विकास: सपना सिंह

    गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम के जनजाति जन नायक भगवान विरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर से पुरे देश में शुरू विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आज देवकली ब्लाक के शिकारपुर ग्राम पंचायत में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर पर बुधवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन सभ्यता, संस्कृति के साथ ही देश के सर्वांगीण विकास तेज गति से हुआ है। और आज उसी तेज गति के सर्वांगीण विकास का परिणाम है कि देश विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक समृद्धि के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा तरह तरह से प्रयास किया जा रहा है, कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया और देश के सैनिकों के मनोबल को बढ़ावा मिला की हमारे सैनिक दुश्मन के घर में घुसकर मार करने और सुरक्षित लौटने मे समर्थ हुए है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश प्रदेश में समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति को समाजिक सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि जिस गति से विगत नौ वर्षों में देश की विकट समस्याओं का समाधान हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया। जन सुविधाओं से सम्बंधित विभागो के स्थापित पटलों पर योजनाओं के लाभ से वंचित पात्रों का पंजीकरण किया गया। मौके से लाभार्थियों में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया जिसमें उज्वला गैस के लाभार्थियों में कनेक्शन तथा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने उपस्थित विशाल जन समूह को देश के विकास के लिए नैतिक मूल्यों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, पुर्व जिला उपाध्यक्ष सोमारु चौहान, मुरली कुशवाहा, संजय बिंद प्रधान, अनुप गुप्ता प्रधान, संजय कुमार प्रधान, कमलेश गुप्ता, काशी चौहान, उदय प्रताप सिंह तथा नोडल अधिकारी आंचल सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम जी बलवंत तथा संचालन मनोज बिंद ने किया।

  • ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त, विभाग पूर्ण रूप से तैयार

    ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त, विभाग पूर्ण रूप से तैयार

    जनपद की 22 ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त, स्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग पूर्ण रूप से तैयार

    ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’को सफल बनाए जाने के लिए जनपद स्तरीय सत्यापन समितियां गठित

    निर्धारित छह मानकों के अनुसार होगा ग्राम पंचायतों व उनके आंकड़ों का भौतिक सत्यापन

    गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर जनपद के 12 ब्लॉक की 22 ग्राम पंचायतों को ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ बनाए जाने के लिए चिन्हित किया गया है। शासन से निर्धारित छह मानकों को पूरा कर प्रथम चरण में सभी 22 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने दी।
    सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए जनपद स्तरीय तीन सत्यापन समिति का गठन किया गया है। ब्लॉक स्तर पर गठित समितियों के द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं उनके आंकड़ों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग पूर्ण रूप से तैयार व सक्रिय हैं। इस संबंध में मंगलवार को शासन स्तर से विभिन्न दिशा निर्देश प्राप्त हुये हैं, जिनको जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) अंशुल कुमार मौर्य के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
    जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 12 ब्लॉक से 22 ग्राम पंचायतों क्रमशः रेवतीपुर से दशमंतपुर व सुगमालिया, कासिमाबाद से रोहिली व शक्करपुर, सादात से भीरभन व रानीपुर, बारचवार से पिहुली व कुबरी, मोहम्मदाबाद से करनपुरा, भांवरकोल से गोदीखास, करंडा से लीलापुर व सोनहरिया, बिरनों से माधोपुर व बल्लीपुर, देवकली से शिवदासीचक व लोनेपुर, सैदपुर से ईचवल व गौरी, मरदह से कंसहरी व कलवार, जमानिया से रामपुर सलेनपुर, करजही, जगदीशपुर व सरया को चिन्हित किया गया है। इस कार्य में पंचायती राज विभाग व अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
    एनटीईपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय सत्यापन टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अध्यक्ष एवं जिला क्षय रोग अधिकारीको सहयोजक नामित किया गया है। जनपद स्तरीय सत्यापन कमेटी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उनके द्वारा नामित सदस्य जिला पंचायती राज अधिकारी एवं उनके द्वारा नामित सदस्य, जिला क्षय रोग अधिकारी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधि, मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए टीम का गठन किया गया है।प्रत्येक टीम में दो जनपद स्तरीय अधिकारियों (प्रथम सदस्य के रूप में चिकित्सा अधिकारी, आईएमएके प्रतिनिधि, मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रतिनिधि, द्वितीय सदस्य के रूप में डीपीआरओ, एडीपीआरओ, उप डीपीआरओ एवं अन्य विभाग के प्रतिनिधि) को सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक टीम को एनटीईपी के सदस्य फैसिलिटेटर के रूप में सहयोग प्रदान करेंगे। इन टीमों के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
    यह होंगे निर्धारित मानक – डीपीसी डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए शासन स्तर से छह मानक निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं-
    • संभावित टीबी जांच की संख्या (प्रति 1000 की आबादी पर),
    • टीबी नोटिफिकेशन दर (प्रति 1000 की आबादी पर),
    • टीबी उपचार की सफलता दर,
    • दवा संवेदनशीलता जांच की दर,
    • निक्षय पोषण योजना
    • टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को प्राप्त पोषण संबंधी सहायता

  • अधिकारियों संग प्रभारी मंत्री ने लगाया झाड़ू, किया अपील

    अधिकारियों संग प्रभारी मंत्री ने लगाया झाड़ू, किया अपील

    अधिकारियों संग प्रभारी मंत्री ने लगाया झाड़ू, किया अपील

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के आवाह्न पर देश प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक  जनपद में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम मे मंगलवार को जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वराह घाट मंदिर औड़िहार के मंदिर प्रागंण एवं आस पास में अधिकारियों संग स्वच्छता अभियान में बढचढ कर हिस्सा लिया एवं साफ-सफाई की। मंत्री ने मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू एवं फावडे के साथ उपस्थित होकर  साफ-सफाई करते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं अपील  किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, पुलिस अधिक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News