-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
नोडल अधिकारी और डीएम ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

नोडल अधिकारी और डीएम ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम विकास खण्ड सैदपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चिलौना में भारत सरकार द्वारा नामित जनपद नोडल अधिकारी प्रेम कुमार नागर संयुक्त सचिव पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो का स्वागत मोमेन्टो, स्मृति चिन्ह एवं अंगवंत्रम देकर किया गया। छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा विद्यालय के बच्चो द्वारा डी बी टी से सम्बन्धित नाटक एवं पी0टी का प्रदर्शन बेहद ही सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा का जो अभियान चला ये हम सभी का दायित्व है कि इस योजना को सफल बनाये। ये हम सभी के उस मकसद को पूरा करने का मौका है। शासन की जो भी योजना संचालित है, यह योजना उन पात्र व्यक्तियों का हक हैं और नागरिक होने के नाते अपना यह कर्तव्य है कि आप अपना हक प्राप्त करे। अतः जो भी पात्र है उनके लिए यह एक अच्छा मौका है तथा उनकी जिम्मेदारी है कि आप यहां आकर अपना क्लेम बताते हुए अपनी पात्रता स्थापित करे। उन्होने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि जो भी व्यक्ति पात्र होते हुए योजनाओ से वंचित है उसे इसके बारे मे सूचना देते हुए लाभ दिलाये। उन्होने ग्राम पंचायत चिलौना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम पर प्रशंन्नता भी व्यक्त की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी योजनाओं को हर घर-घर तक पहुचायी जाय जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की योजना से वंचित न रह पाय। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वयं सहायकता समूह, पेंशन आदि के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण किया। इस दौरान पात्र लाभार्थियो जिन्हे योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है उन्होेने ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘ के माध्यम से लोगो को जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान परिसर में विशेष एल ई डी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को देखा व सुना गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाल लगाकर लोगो को योजनाओ की जानकारी दी गयी एवं पात्रो का रजिस्टेशन भी किया गया। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि के द्वारा भी किया गया। मंच से कृषि, पशुपालन, सप्लाई विभाग, बैक, मत्स्य, चिकित्सा, महिला कल्याण एवं बाल विकास आदि विभागो के अधिकारियो द्वारा अपने-अपने विभागो की योजनाओ की जानकारी दी गयी तथा ड्रोन के माध्यम से खेत में दवा के छिड़काव का लाईव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प के प्रति लोगो को शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सम्बोधन व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी को जनपद आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी अनुराग ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, वेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण, उप निदेशक कृषि एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
मेरा भारत विकसित भारत विषय पर आयोजित हुई जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

मेरा भारत विकसित भारत विषय पर आयोजित हुई जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

गाजीपुर। जिले के नेहरु युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेरा भारत विकसित भारत विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सत्यदेव डिग्री कॉलेज में गुरूवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधन निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में अनिमेष कुमार मिश्रा ,मृत्यंजय कुमार राय तथा कंदर्प तिवारी नेतृत्व स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्यायक मंडल में डा सारिका सिंह विभागाध्यक्ष इतिहास राजकीय महिला पीजी कालेज, डॉ स्मिता राय विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय , राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ यादवने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सानंद सिंह ने कहा कि माव प्रधानमंत्री के लालकिला की प्राचीर से विकसित भारत की परिकल्पना के साथ आज माई भारत विकसित भारत / 2047 विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से आज वास्तव में युवाओं के मन में क्या चल रहा है ,उसे नजदीक से सुनने का अवसर मिल रहा है ।आजादी प्राप्ति से लेकर आज तक हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर बढ़ता रहा है ।जब हमारा देश 2047 में 100वी वर्षगांठ मना रहा होगा तो विकसित भारत के रूप में दुनिया में सर्वशक्तिमान देश के रूप में स्थापित होगा। इसी अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए 2047 के भारत की नीव विभिन्न माध्यमों से रखी जा रही है ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानचार्य चंद्र केश तिवारी, दिग्विजय सिंह काउंसलर , साक्षी सिंह ,निधि सिंह यादव, अमृता राय, खुशबू वर्मा ,चंदन पटेल, मोनू राम, राहुल का सहयोग सराहनीय रहा । संचालन अंगद सिंह यादव ने किया । सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामचंद्र ने किया।
-
श्रीराम शोभा यात्रा 13 जनवरी को

श्रीराम शोभा यात्रा 13 जनवरी को
गाजीपुर। श्रीराम जन्मभुमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान के तहत नगर क्षेत्र में 13 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा निकाला जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दीनदयाल ने बताया कि काशी प्रान्त के निर्देश पर नगर क्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन 13 जनवरी को किया जा रहा है जिसमें लगभग 40 हजार रामभक्त एकत्रित होकर उर्दू बाजार से यात्रा निकालेगा। जो चीतनाथ, स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेषरगंज, सकलेनाबाद होते हुए श्रीराम लीला लंका मैदान में समापन होगा। भव्य श्रीराम शोभा यात्रा में माताए बहनो सहित हजारो रामभक्तो की यात्रा में नगर के संभ्रान्त नागरिको द्वारा चाय स्टाल व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा। जिसमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधी व आमजन शामिल रहेगे।
-
गाजीपुर के इतिहास पर पुस्तक लिखना सराहनीय कार्य:नदीम अधमी

गाजीपुर के इतिहास पर पुस्तक लिखना सराहनीय कार्य: नदीम अधमी
अंग्रेजी में उबैदुर्रहमान सिद्दीकी की गाज़ीपुर के इतिहास पर पुस्तक पर चर्चा

गाजीपुर। ख्यातिलब्ध इतिहासकार एवं लेखक उबैदिर्रहमान सिद्दीकी की अंग्रेजी में गाजीपुर के इतिहास, साहित्य, एवम अठारह सौ सत्तावन से लेकर 1942 के आंदोलन पर पुस्तक पर एक चर्चा अब्दुल समद सोसाइटी मुहल्लह मच्छरहट्टा में आयोजित की गई. उसमे इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह हो, उसपर विस्तार से विद्वानों ने प्रकाश डाला। शाह फैज़ पब्लिक कॉलेज के डायरेक्टर डाक्टर नदीम अधमी ने कहा कि निश्चित उबैदुर्रहमान साहब की यह एक हजार पृष्टो पर आधारित जनपद गाजीपुर के इतिहास पर पुस्तक सराहनीय कार्य है। इस पुस्तक के लोकार्पण कैसे किया जाए, उसपर आज एक चर्चा रखी गई है, शीघ्र इसका एक भव्य आयोजन किया जाएगा। संजय कुमार ने कहा कि उबैदुर्रहमान सिद्दीकी साहब की जनपद पर यह पहली पुस्तक है जिसमे जनपद के राजनैतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक इतिहास के अलावा अप्रकाशित अभिलेख अठारह सौ सत्तावन से लेकर 1942 तक के स्वंतत्रता आंदोलन से संबंधित अभिलेखों को प्रकाशित किया गया है तथा इसके लिए एक बड़े सेमिनार कराए जाने हेतु यह मीटिंग की गई है जिसे शीघ्र से शीघ्र आयोजित की जाएगी। एम ए एच इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल खालिद आमीर ने कहा कि इस पुस्तक में जिस तरह से उबैद साहब ने देश विदेश के संग्रहालयों , पुस्तकालयों से गाजीपुर जनपद से संबंधित प्राचीन काल से लेकर जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन तक के समय को समेटा है, निःसंदेह एक बहुत अहम काम किया है, इसके लिए हम सभी मिलकर एक आयोजन करेंगे जिसमे जनपद एवं देश की प्रसिद्ध संस्थानों के विद्वानों को बुलाया जाएगा। किडजी स्कूल के मैनेजर अहमर जमाल ने कहा कि यह कार्य सराहनीय योग्य है जो उबैदुर्रहमान साहब ने सर अंजाम दिया है, जिसके लिए यह कार्यक्रम रखा गया कि किस तरह से एक अच्छा आयोजन हो, विस्तार से चर्चा की गई है। इस बैठक में संजीव कुमार संजू, डाक्टर उरुज इस्लाम, प्रमोद कुमार राय, मुहम्मद रेहान, मुहम्मद अदनान, मुहम्मद अयान भी इस चर्चा में शामिल थे।
-
श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए भवानी नंदन यति को मिला निमंत्रण पत्र

श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे भवानी नंदन यति, मिला निमंत्रण पत्र

गाजीपुर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हथियाराम मठ के महंत श्री श्री 1008 भवानी नंदन यति को अयोध्या में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के 100 सेवा प्रमुख दिनेश चंद पांडे, जिला मंत्री बिपीन श्रीवास्तव डब्बू और जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह ने हथियाराम मठ जाकर भवानी नंदन यति को अयोध्या धाम से आए निमंत्रण पत्र को समर्पित किया। सभी ने आग्रह किया कि वह इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कष्ट करें। जिसके बाद महंत जी ने सभी का स्वागत किया तथा अंग वस्त्रम देकर सभी पदाधिकारियो को सम्मानित करते हुए असश्वासन दिया कि वह अवश्य इस महान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्राण प्रतिष्ठा अभियान के संयोजक संतोष यादव उपस्थित रहे।
-
कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन,सौपा पत्रक

यूपी में बढ़ते अपराध और सरकार द्वारा साजिश कर अपने विरोधियों पर कार्यवाही की जांच कर कार्यवाही के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा पत्रक

गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सूबे की भाजपा सरकार के खिलाफ संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर गांधीवादी तरीके से एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज यूपी में अपराध चरम पर है,अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध को रोक पाने में पूरी तरह से असफल और लाचार हैं, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, फर्जी पुलिसिया कार्यवाही और अपराध रोकने में असफल सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर डीएम गाजीपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को पत्रक भेजी है। वहीं पूर्व विधायक पशुपति राय ने बताया कि वर्ष 2023 के एनसीआरबी रिपोर्ट आंकड़ों के अनुसार महिलाओं पर अपराध में यूपी पहले स्थान पर है और इसी रिपोर्ट के अनुसार देश में होने वाले अपराधों में 15% अपराध सिर्फ उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जी की लोकसभा काशी में आईआईटी छात्र के साथ अश्लील और घिनौनी करतूत करने वाले भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता निकले, अंत तक उन्हें बचाने का प्रयास हुआ लेकिन सच को बहुत देर तक नहीं छुपाया जा सकता। सुनील राम ने कहा कि हमारी मांग है कि यूपी में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए वाराणसी की बेटियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी इस घटना के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे और प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय राय ने कहाँ पर उनके ऊपर जो फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है उनके ऊपर से उसे मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए क्योंकि उनका कथन बिल्कुल सही था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह,महबूब निशा ,डॉ सुमेर कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता,सतीश उपाध्याय, हामिद अली , सदानंद गुप्ता, आलोक यादव, रईस अहमद, ओमप्रकाश पांडे ,सदानंद गुप्ता, विद्याधर पांडे, रतन तिवारी,ओमप्रकाश पासवान, सूरज खरवार, आशुतोष सिन्हा, राजेश सिन्हा, लखन श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, विपिन बिहारी वर्मा, संतोष कुमार पांडे, रामप्रसाद मोहम्मद कादिर आदि लोग उपस्थित है।
-
पूजित अक्षत के साथ घर-घर वितरीत किया गया श्री राम मंदिर का फोटो

पूजित अक्षत के साथ घर घर वितरीत किया गया श्री राम मंदिर का फोटो

गाजीपुर। श्रीराम मन्दिर अयोध्या धाम से आये हुए पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाने के अभियान में श्री राम भक्तों की टोली सुनील सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रौजा क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों में घर घर जय श्री राम उदघोष के साथ पूजित अक्षत तथा भगवान श्री राम की नवनिर्मित मंदिर की फोटो वितरित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने नये घर में विराजमान हो रहे है। यह शुभ अवसर जन आंदोलन, संघर्ष और बलिदान के बाद संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आज के इस अभियान में अभिनव सिंह, सुधा सिंह, अविनाश सिंह, मयंक जायसवाल, नितीश दुबे, रीता सिंह, पिंकी राय, पम्मी सिंह, अंजनी सिंह, प्रिंस सिंह एवं तमाम माताएं बहने उपस्थित रही।

-
चेकिंग अभियान में बकाएदारों से की गई वसूली

चेकिंग अभियान में बकाएदारों से की गई वसूली

गाजीपुर। एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुए टाउन एसडीओ सुधीर कुमार ने बुधवार को बीकापुर चौराहा से लेकर अंधऊ रोड तक चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे कुल 12 उपभोक्ताओं का बकाया पर लाइन पोल से खोली गई। वही लगभग 32 लोगो का बकाया ओटीएस के तहत जमा कराया गया। टाउन एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि 16 जनवरी तक ओटीएस की अंतिम तिथि है। जिसमे जितने भी बकायेदार उपभोक्ता है वे लोग नजदीकी उपखंड कार्यालय में जाकर अपना अपना पंजीकरण ओटीएस के तहत करवा ले, नही तो ओटीएस बित जाने के बाद सीधे विद्युत बकाया पर एफआईआर दर्ज कराकर राजस्व विभाग द्वारा बिल वसूल की जाएगी। वही विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़े जाने पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
-
दो दिवसीय भूख हड़ताल पर कर्मचारी

मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ दो दिवसीय भूख हड़ताल पर कर्मचारी

गाजीपुर। 10 जानवरी से 11 जनवरी 2024 तक बीएसएनल एम्पलाइज यूनियन ने सभी जिलों में गाजीपुर के जिला सचिव के नियम विरुद्ध स्थानांतरण के मामले को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल किया है। जिले के बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक एवं अधिकारियों का भ्रष्टाचार छुपाने के लिए नाना तरह की साजिश एवम षडयंत्र करके लखनऊ परिमंडल बीएसएनएल के अधिकारियों ने नियम विरुद्ध राकेश कुमार मौर्य जिला सचिव का ट्रांसफर गाजीपुर से कानपुर कर दिया है । जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य ने गाजीपुर बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर लगभग डेढ़ दो वर्षों से वाराणसी एवं परिमंडल लखनऊ के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते रहे हैं। बता दें कि जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य ने जब भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग को 17 मार्च 2023 एवं 17 अप्रैल 2023 को पत्र लिखा जिससे अधिकारी वर्ग नाराज हो गए और जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य के ऊपर दबाव बनाने लगे की बैठकर समझौता कर लो नहीं तो परेशान हो जाओगे। परंतु जब राकेश कुमार मौर्य जिला सचिव ने समझौता करने से मना कर दिया तब परिमंडल कार्यालय लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक राजीव जोहरी ने साजिश एवं षड्यंत्र के तहत 26 अक्तूबर 2023 को राकेश कुमार मौर्य जिला सचिव का स्थानांतरण नियम विरुद्ध आनन फानन में करके 31 अक्तूबर 2023 को सेवानिवृत हो गए। नियम विरुद्ध स्थानांतरण के खिलाफ प्रथम मान्यता प्राप्त बीएसएनल इंप्लाइज यूनियन के परिमंडल सचिव ने कई बार धरना प्रदर्शन एवं सत्याग्रह लखनऊ परिमंडल कार्यालय में किया। परंतु परिमंडल लखनऊ के अधिकारियों ने नहीं माना। तब जाकर आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला सचिव भूख हड़ताल पर हैं। जो कल तक चलेगी। मांगे पूरी न होने पर परिमंडल कार्यालय लखनऊ में 16 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2024 तक भूख हड़ताल की जाएगी। अगर तब भी मांग पूरी नहीं हुई (स्थानांतरण निरस्त) नहीं हुआ तो पूरे भारत में बीएसएनल एम्पलाइज यूनियन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करेंगी। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाएगी।
-
विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था:एमएलसी चंचल

विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था:एमएलसी चंचल

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत कार्यालय सैदपुर के प्रांगण मे मंगलवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर, संचालन भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम उपरांत सैदपुर नगर पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के यहाँ अयोध्या से आए पूजीत अक्षत वितरण कार्यक्रम मे भी एमएलसी चंचल ने सहभाग किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस (डाकबंगला) सैदपुर मे आम जन की समस्याओ जैसे जमीन विवाद, पानी, बिजली सरकारी योजनाओं संबंधित शिकायत को संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर एमएलसी द्वारा निस्तारण कराया गया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अगर समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही है तो वह सरकार विफल है।



आज उनके विचारों के प्रति संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हम योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह पहली ऐसी सरकार है जो आम जनमानस के घर-घर पहुंचकर सरकार के प्रति फीडबैक लेने का कार्य कर रही है। हम ऐसी सरकार के जनप्रतिनिधि हैं जो जमीन पर काम करते हैं। अन्य की सरकारों ने जनता को केवल मूर्ख बनाने का कार्य किया था। विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था। उनके द्वारा जमीन से लेकर आसमान और पाताल तक भ्रष्टाचार करने का कार्य किया था। आज वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत में संपूर्ण विकास कार्यों के साथ-साथ भारत का डंका पूरे विश्व में बजाने का कार्य किया है। लेकिन आज केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर हमारी वर्तमान की डबल इंजन की सरकार लाभ दिला रहे हैं। चौपाल में उपस्थित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित अधिकारियों को एमएलसी चंचल ने निर्देशित किया कि जब तक एक-एक व्यक्तियों का कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक चौपाल में ही रुके रहे।




एमएलसी चंचल ने कहा कि भारत को संपूर्ण विकास की दिशा में ये संकल्प यात्रा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हैँ। जिसके लिए हम सभी लोग लगातार मेहनत कर रहे हैँ।
कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने वहाँ उपस्थित पात्र महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, स्वनिधि योजना के तहत पात्रों को (स्ट्रीट वेंडर) विश्वकर्मा योजना के लाभ दिलाया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास की चाबी वितरित किया गया, तथा बाल विकास पुस्टाहार के तहत अन्नप्राशन कराया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर पुष्पेंद्र पटेल, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, कार्यक्रम संयोजक संतोष चौहान, वरिष्ठ नेता शैलू सिंह, आँशु दुबे, अविनाश बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, हिमांशु सिंह, समस्त सभासद गण नगर पंचायत सैदपुर, कार्यक्रम से समन्धित सभी विभागीय अधिकारी गण, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक,अमित नागवंशी, अनूप जायसवाल, शिव दयाल सिंह, हरीशरण वर्मा, दयानन्द जायसवाल, पवन सिंह, विनोद प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे।








