-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था:-एमएलसी चंचल
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत कार्यालय सैदपुर के प्रांगण मे मंगलवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर, संचालन भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम उपरांत सैदपुर नगर पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के यहाँ अयोध्या से आए पूजीत अक्षत वितरण कार्यक्रम मे भी एमएलसी चंचल ने सहभाग किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस (डाकबंगला) सैदपुर मे आम जन की समस्याओ जैसे जमीन विवाद, पानी, बिजली सरकारी योजनाओं संबंधित शिकायत को संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर एमएलसी द्वारा निस्तारण कराया गया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अगर समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही है तो वह सरकार विफल है। आज उनके विचारों के प्रति संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हम योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह पहली ऐसी सरकार है जो आम जनमानस के घर-घर पहुंचकर सरकार के प्रति फीडबैक लेने का कार्य कर रही है। हम ऐसी सरकार के जनप्रतिनिधि हैं जो जमीन पर काम करते हैं। अन्य की सरकारों ने जनता को केवल मूर्ख बनाने का कार्य किया था। विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था। उनके द्वारा जमीन से लेकर आसमान और पाताल तक भ्रष्टाचार करने का कार्य किया था। आज वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत में संपूर्ण विकास कार्यों के साथ-साथ भारत का डंका पूरे विश्व में बजाने का कार्य किया है। लेकिन आज केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर हमारी वर्तमान की डबल इंजन की सरकार लाभ दिला रहे हैं। चौपाल में उपस्थित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित अधिकारियों को एमएलसी चंचल ने निर्देशित किया कि जब तक एक-एक व्यक्तियों का कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक चौपाल में ही रुके रहे।
एमएलसी चंचल ने कहा कि भारत को संपूर्ण विकास की दिशा में ये संकल्प यात्रा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हैँ। जिसके लिए हम सभी लोग लगातार मेहनत कर रहे हैँ।
कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने वहाँ उपस्थित पात्र महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, स्वनिधि योजना के तहत पात्रों को (स्ट्रीट वेंडर) विश्वकर्मा योजना के लाभ दिलाया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास की चाबी वितरित किया गया, तथा बाल विकास पुस्टाहार के तहत अन्नप्राशन कराया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर पुष्पेंद्र पटेल, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, कार्यक्रम संयोजक संतोष चौहान, वरिष्ठ नेता शैलू सिंह, आँशु दुबे, अविनाश बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, हिमांशु सिंह, समस्त सभासद गण नगर पंचायत सैदपुर, कार्यक्रम से समन्धित सभी विभागीय अधिकारी गण, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक,अमित नागवंशी, अनूप जायसवाल, शिव दयाल सिंह, हरीशरण वर्मा, दयानन्द जायसवाल, पवन सिंह, विनोद प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे। -
फाइनल मैच में पखनपुरा और अटवा की टीम रही विजयी


बालक फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पखनपुरा और अटवा की टीम ने मारी बाजी
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाईनल व फाईनल मैच आज शनिवार को किया गया, जिसका पहला सेमीफाईनल मैच पखनपुरा बनाम एम0एच स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें पखनपुरा 4-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाईनल मैच स्टेडियम बनाम अटवा के मध्य खेला गया जिसमें अटवा 2-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाईनल मैच पखनपुरा बनाम अटवा के मध्य खेला गया जिसमें अटवा 1-0 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता फाईनल मैच का उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया एवं विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण के अवसर पर पूर्व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, अश्विनी राय व्यायाम प्रशिक्षक शिक्षा विभाग गाजीपुर, विनोद जायसवाल, बृजेश कुमार, रोशन लाल यादव, योगेन्द्र सिंह, अंजनी वर्मा, फुटबाल के वरिष्ट खिलाड़ी राजू, मोईन खान, रिंकू राय एवं नफीस अहमद, उपस्थित थे। फुटबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन संगीता यादव के द्वारा किया गया। जिसमें फुटबाल प्रतियोगिता के निर्णायक इस्खार अहमद एवं मो0 अजिम, गुडडू रहें। -
कला गुरु की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ ”सम्भावनाएं – 2024″


कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ ”सम्भावनाएं – 2024″
गाजीपुर। मंगलवार को प्रख्यात चित्रकार व कला शिक्षक डॉ. राज कुमार सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर इनके शिष्यों ने एवं इनके द्वारा स्थापित किया गया सम्भावना कला मंच द्वारा शहीद पार्क, मुहम्मदाबाद में “सम्भावनाएं – 2024” चित्रकला कार्यशाला, विचारगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसे देख इस कला गुरु की कहावत सत्य साबित हुई। इस आयोजन में एक स्टालेशन आर्ट प्रदर्शित किया गया था जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था जिसका शीर्षक “जब तक जिया, रंग भरते जिया” था, जिसे देख यह प्रतित हो रहा था कि यह कला गुरु इस आयोजन में साक्षात् खड़े हैं, जिसे चित्रकार सुधीर सिंह के निर्देशन में कृष्ण कुमार पासवान, बृजेश कुमार व शिवांशी शर्मा ने मिलकर बनाया था। इस आयोजन की सुरुवात प्रख्यात कला गुरु, शिक्षक व सम्भावना कला मंच के संयोजक डॉ. राज कुमार सिंह एवं इस कला मंच के संरक्षक रहे स्व. रामायन सिंह यादव के छविचित्र पर मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र कुशवाहा लोकरंग सांस्कृतिक समिति जोगिया, कुशीनगर, मोती प्रधान, सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह ने पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस आयोजन के चित्रकला कार्यशाला में देश के कई चर्चित चित्रकारों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें डॉ. रामबली प्रजापति, गाज़ियाबाद, भूपेंद्र कुमार अस्थाना, लखनऊ, अनिल शर्मा, वाराणसी, संजीव सिंहा भोजपुरी चित्रकार, आरा, बिहार, मीनाक्षी कलबुर्गी, कर्नाटका ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक व भावपूर्ण चित्र सृजित किये। इस आयोजन में इन सभी आमंत्रित चित्रकारों को मंचासीन मुख्य अतिथियों के हाँथों स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर “सम्भावना कला रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया एवं प्रबल चित्रकार, कला लेखक, लोक रंग कर्मी रहे राकेश कुमार ‘दिवाकर’ (स्मृति शेष), आरा, बिहार को “डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला सम्मान” से नवाजा गया। इस चित्रकला कार्यशाला में डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक चित्र बनाये। इस आयोजन में सम्भावना कला मंच के कलाकार रवि चौरसिया, पंकज शर्मा, डॉ राजीव गुप्ता, श्वेता राय, आशीष गुप्ता, वरुण मौर्य, ग़ज़ाला परवीन, चन्दन, सपना सिंह, मीरा वर्मा, अंजलि, गोपाल, उत्कर्ष आदि के चित्रों एवं कविता पोस्टर की चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी जो इस कार्यक्रम में एक आकर्षक छटा बिखेर रही थी। इस आयोजन के विचारगोष्ठी में सुभाष चंद्र कुशवाहा की, अमर नाथ तिवारी ‘अमर’, सूर्यनाथ पाण्डेय, पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा, मोती प्रधान, जगत नारायण सिंह, बलिराम पटेल, डॉ वशीम अख्तर, शहीद, जफ़र, कार्तिकेय आदि बुद्धिजीवियों ने डॉ. राज कुमार सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपनी विचारों को रखा। इस कला गुरु को स्नेहिल श्रद्धांजलि अर्पित करने व आधुनिक समकालीन चित्रकारों के लोक संवाद करती कृतियों को देखने पूरे गाज़ीपुर से बुद्धिजीवी, कलाप्रेमी आदि के साथ – साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का संचालान विनय तिवारी एवं डॉ राजीव गुप्ता ने व सम्भावना कला मंच के संरक्षक सुजीत कुमार ने सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापित किया। -
भाजपा करंडा मंडल अध्यक्ष बने उमेश चंद्र दुबे

भाजपा करंडा मंडल अध्यक्ष बने उमेश चंद्र दुबे
ग़ाज़ीपुर। ग्राम सभा मैनपुर निवासी उमेश चंद्र दुबे सर्वसम्मति से करंडा मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह पेशे से किसान उमेश चंद्र दुबे 1995 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। इससे पूर्व बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक के पद पर रहे है। वरिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए जाने से गांव सहित क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है। -
पीएम मोदी के योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों को मिला है:सरिता अग्रवाल


गाजीपुर। सदर ब्लाक की अंतिम विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ आज सोमवार को ग्राम पंचायत भदेव के अम्बेडकर पार्क सोमवार को पहुंची। जहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में जन संवाद के माध्यम से देश भर के विभिन्न राज्यों से जुड़े लाभार्थियों से संवाद को भी सुना व देखा गया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की भावनाओं को भी जाना और उन्होंने यह भी जाना की सरकार के कार्यों का और योजनाओं का जनता के जीवन में क्या असर हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा की देश की यह पहली सरकार है जिसने समाज के सबसे कमजोर और गरीब लोगों के कल्याण और सम्मान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान के माध्यम से किसानों की जोताई, बुआई, सिंचाई की व्यवस्था किया। गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से गरीबों के चुल्हा नही बुझने दिया। उज्जवला के माध्यम से रसोई गैस की व्यवस्था, बच्चों के जन्म पर प्रसुता को पैसा, बच्चों के प्राथमिक शिक्षा के लिए कापी,किताब, ड्रेस, जूता आदि की व्यवस्था, आयुष्मान के माध्यम से पांच लाख रुपए की चिकित्सा की मुफ्त व्यवस्था, शादी अनुदान सहित जन्म से लेकर शादी, भोजन बीमा आदि की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा किया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आज यहां इस लिए आई है कि प्रधानमंत्री ने जो सरकार की योजनाओं को लागू किया है उसका लाभ पात्र लाभार्थियों को प्राप्त हो।और इसका भी प्रयास सरकार ने किया है कि जिन्हें नहीं मिल रहा है ऐसे लोगों को सुचिबद्ध कर लाभ प्रदान किया जाए। इस अवसर पर महिलाओं के सोहर गायन के साथ गोद भराई एवं अन्नप्राशन के संस्कार पुर्ण कराया। तथा योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। विभिन्न विभाग के उपस्थित कर्मचारी योजना का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, बीडीओ बृजेश कुमार अस्थाना, अभिनव सिंह, हैदर नकी रिजवी, संतोष प्रजापति आदि उपस्थित थे।
अध्यक्षता ग्राम प्रधान अभिमन्यु यादव, संचालन मंडल महामंत्री सतीश राय ने किया। -
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम की हुई विदाई


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर एएनएम सविता चौबे का हुआ विदाई समारोह
गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर तैनात एएनएम सविता चौबे जो 31 दिसंबर को अपने नौकरी के कार्य अवधि को पूरा करते हुए सेवानिवृत हुई। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को भव्य तरीके से विदाई समारोह का आयोजन अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।। इस अवसर पर संबंधित कर्मियों ने सविता चौबे के कार्यकाल के दौरान किए गए बेहतर कार्य की सराहना किया। बीपीएम धीरज विश्वकर्मा ने बताया कि सविता चौबे जो नियमित टीकाकरण के साथ ही साथ विभागीय कार्यों को पूरी तत्परता से निभाते हुए सेवानिवृत हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान जिस तरह से महामारी चली हुई थी । और टीकाकरण का कार्य जोरो पर था। ऐसे वक्त में सविता चौबे ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसे विभाग कभी भुला नहीं पाएगा। इस कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार और अन्य सभी कर्मचारियों की तरफ से सविता चौबे का विधिवत विदाई समारोह किया गया। जिसमें उन्हें रामचरितमानस ,छड़ी वह अन्य उपहार दिए गए। इस अवसर पर विपिन तिवारी, बीसीपीएम विजय बहादुर, अनुराग चौबे, जेपी यादव ,रंजू देवी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम का संचालन लल्लन राम के द्वारा किया गया। -
डीएम ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक, दिए निर्देश


गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद के समस्त राजनैतिक दलो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ विचार विर्मश कर राजनैतिक दलों/अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार हेतु प्रयुक्त की जाने वाली वस्तुओं के रेट चार्ट को निर्धारित एवं अधिसूचित किये जाने हेतु बैठक कर निर्देश दिये। जिसका भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टि कलेक्टर सालिक राम, वरिष्ठ कोषधिकारी उमेश उपाध्याय, राजेश कुमार यादव समाजवादी पार्टी जिला सचिव, रविकान्त कांग्रेस पार्टी, सुबाष राम सिपाही गोंड बसपा़, जावेद अहमद आम आदमी पार्टी, राजन कुमार प्रजापति भाजपा, आदित्य नाथ सिंह कुशवाहा बसपा एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।
-
दिग्गजों ने दी उपेंद्र राय के मां को श्रद्धांजलि


गाजीपुर। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की माताजी स्वर्गीय राधिका देवी की आज आठवीं पुण्यतिथि है. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की दिवंगत माताजी को गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस प्रार्थना सभा में उपेंद्र राय ने अपनी दिवंगत माताजी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु सहित सूबे की कई जानी-मानी हस्तियां और जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उन्होंने भी स्वर्गीय राधिका देवी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया

अपनी दिवंगत माताजी को याद करते हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने दिल को छू लेने वाले भाव व्यक्त किए. उन्होंने कहा, “मां की पुण्यतिथि पर मां का याद आना स्वाभाविक है. मां की मौजूदगी की कमी जीवनभर महसूस होगी. मां की ममता के बिखरे टुकड़े जब भी नजर आए, उसे जोड़कर उस कमी को कम करने का प्रयास रहता था. पर चाहतों और उम्मीदों के उन्माद से वह टुकड़े बिखर ही जाते हैं। सर्वप्रथम श्रद्धांजलि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय जी के पिता नंदकिशोर राय, चाचा अवध किशोर राय,बड़े भाई डॉ निरंजन राय, भाई राजेश राय भाई राकेश राय भाई नरेंद्र राय परिवार के सभी सदस्य और तमाम आए हुए अतिथियों और आम जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

-
डीएम ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण, दिया निर्देश



गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन का सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने रविवार को कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देश दिया कि अभी से स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने जगह-जगह टूटे नाली, सड़क को ठीक कराने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, तहसीलदार सदर, लो0नि0वि के अधीशासी अभियन्ता, ई0ओ नगर पंचायत जंगीपुर, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।


-
इन लोगों के समृद्धी के लिए काम कर रही है सरकार: सुनील सिंह


गाजीपुर। जखनियां ब्लाक के मेहंदी पुर ग्राम पंचायत में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हम कभी जिस देश के परतंत्र थे, हमारी अर्थव्यवस्था आज उस देश से भी मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार विगत नौ वर्षों में लगातार काम के माध्यम से इस देश के गांव, गरीब, महिला, किसान, नौजवान के समृद्धी के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर सुनील सिंह द्वारा महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरिकेश यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, मयंक जायसवाल, वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय, मनोज यादव, सुशील सिंह, अविनाश सिंह, दरोगा विश्वकर्मा, नितिश दूबे, गुलाब कुशवाहा, निखिल राय, खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।







