-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने की बाल विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को राइफल क्लब सभागार में बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में हॉट कुक्ड के सचांलन की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि को-लोकेटेड केन्द्रों पर शत-प्रतिशत भोजन विद्यालय में बनाया जाय। जिन केन्द्रों पर खाना बनाया जा रहा है वहाँ 3 से 6 वर्ष के बच्चों की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर गरम भोजन दिया जाय तथा उसका नियमानुसार ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्यापन करते हुये हस्ताक्षर करें। कहा कि बर्तन व्यवस्था की समीक्षा में कम केन्द्रों पर बर्तन व्यवस्था पर जिला पंचायत राज अधिकारी, विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रतिदिन समीक्षा कर बर्तन व्यवस्था 11 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जाय। हाट कुक्ड योजना की समीक्षा में यह निर्देश दिया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी / मुख्य सेविका द्वारा प्रतिदिन समीक्षा करते हुये 2-2 केन्द्रों की निरीक्षण रिपोर्ट फोटोयुक्त प्राप्त किया जाय तथा क्रास चेकिंग मुख्य सेविका से कराया जाय। हाट कुक्ड के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन हेतु निर्धारित प्रारूप के अनुसार ब्लाक स्तरीय टीम बनाते हुये निर्धारित प्रारूप पर समीक्षा की जाय। 15 जनवरी से नियमित सत्यापन कराया जाय। जिन केन्द्रों का अवशेष बैंक खाता खुला नहीं है उसे प्रबन्धक, अग्रणी बैंक से सहयोग लेकर खाता 11 जनवरी 2024 तक खोल लिया जाय, जिससे कन्वर्जन कास्ट की व्यवस्था समस्त केन्द्रों पर हो पाये। रजिस्टर क्रय जो ऑगनबाड़ी स्तर से किया जा रहा है उसे तत्काल क्रय करते हुये रजिस्टर पर गरम भोजन व्यवस्था का अंकन किया जाय। जबतक रजिस्टर प्राप्त न हो एक अन्य रजिस्टर पर उसका लेखा-जोखा रखा जाय तथा उस पर प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर अनिवार्य रुप से कराया जाय। लर्निंग लैब की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कर कार्यपूर्ति करते हुये यथाशीघ्र उद्घाटन कराया जाय। पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का मोबाइल वेरिफिकेशन का कार्य 10 जनवरी 2024 तक पूर्ण कराया जाय। उक्त निर्देशों का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

-
तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष: तहसीन अहमद


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में विधानसभा मे चल रही बूथवार कमेटी की समीक्षा और मतदाता सूची में बढ़े हुए नामों पर चर्चा की गयी। इसके साथ साथ नगर कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। सदर विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्आहन किया। कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। जनता लगातार बढ़ती मंहगाई, बेराजगारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के चलते बेहाल है। सरकार गरीबों की समस्याओं को लेकर उलदासीन है। उसे गरीबों की कोई चिंता नही है वह केवल पूंजीपति मित्रों के हित सरक्षित करने में व्यस्त है। यह सरकार झूठ, फरेब की पर्याय बन कर रह गयी है। विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि देश की मौजूदा हालात चिंताजनक है। उन्होंने सभी से जनहित में संघर्ष करने का आह्वाहन करते हुए कहा देश को तानाशाह भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष है।

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, समीर सिंह, बृजदेव खरवार, बलिराम यादव, पंकज यादव, रविन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बिंद, देवेंद्र यादव टिंकू, संतोष यादव, शिशु यादव, उपाध्यक्ष रामदरश वनवासी, सुभाष यादव, अभिनव सिंह, प्रभुनाथ राम, सचिव नीतीश खरवार, सूरज खरवार, अमन जायसवाल, त्रिवेणी चौहान, सेक्टर प्रभारी अशोक यादव, राधेश्याम यादव, राजाराम, रामाशीष यादव, सिंघासन यादव, हवलदार यादव, जितेंद्र भारती, तेज नारायण यादव, शशि यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रवि यादव, नगर महासचिव बॉबी चौधरी, परवेज अहमद, शहनवाज खान, शिब्लू, लाल बहादुर यादव, आदित्य यादव, बचनू यादव, अनवर अंसारी, अनिल यादव, गोपाल जी गुप्ता, अवधेश यादव, राजेश रावत, महिला सभा की अध्यक्ष विभा पाल, रीना यादव, अनिता यादव, अतुल यादव, विक्की यादव, मो. नवाब, मोहन रावत, मो. इलियास, छन्नू यादव, मो.शादाब आलम, मो.जावेद, राजदीप रावत, नूर नवाज़, शेखू अंसारी, विपिन कुशवाहा, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रमेश यादव ने किया।
-
सपाइयों ने की मासिक बैठक

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक विधान सभाध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में विधानसभा मे चल रही बूथवार कमेटी की समीक्षा ,मतदाता सूची में बढ़े हुए नामों पर चर्चा की गई । इसके साथ- साथ नगर कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया।

सदर विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। जनता लगातार बढ़ती मंहगाई,बेराजगारी,भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के चलते बेहाल है। सरकार गरीबों की समस्याओं को लेकर उलदासीन है। उसे गरीबों की कोई चिंता नही है वह केवल पूंजीपति मित्रों के हित सरक्षित करने में व्यस्त है। यह सरकार झूठ,फरेब की पर्याय बन कर रह गयी है।
विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि देश की मौजूदा हालात चिंताजनक है।उन्होंने सभी से जनहित में संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा देश को तानाशाह भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष है।
इस बैठक में बृजदेव खरवार, आमिर अली, बलिराम यादव, समीर सिंह, पंकज यादव, रविन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बिंद, देवेंद्र यादव टिंकू, संतोष यादव, शिशु यादव, उपाध्यक्ष रामदरश वनवासी, सुभाष यादव, अभिनव सिंह, प्रभुनाथ राम, सचिव नीतीश खरवार, सूरज खरवार, अमन जायसवाल, त्रिवेणी चौहान, सेक्टर प्रभारी अशोक यादव, राधेश्याम यादव, राजाराम, रामाशीष यादव, सिंघासन यादव, हवलदार यादव, जितेंद्र भारती, तेज नारायण यादव, शशि यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रवि यादव, नगर महासचिव बॉबी चौधरी, परवेज अहमद, शहनवाज खान, मो.शिब्लू, लाल बहादुर यादव, आदित्य यादव, बचनू यादव, अनवर अंसारी, अनिल यादव, गोपाल जी गुप्ता, अवधेश यादव, राजेश रावत, महिला सभा की अध्यक्ष विभा पाल, रीना यादव, अनिता यादव, अतुल यादव, विक्की यादव, मो.नवाब, मोहन रावत, मो. इलियास, छन्नू यादव, मो.शादाब आलम, मो.जावेद, राजदीप रावत, नूर नवाज़, शेखू अंसारी, विपिन कुशवाहा, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रमेश यादव ने किया। -
निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ डीएम की बैठक


गाजीपुर। आगामी लोकसभा सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सकुशल सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन कार्य मे लगे प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक ली। बैठक मे जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य मे लगाये गये अधिकारियो/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जिन्हे भी जो कार्य सौपे गये है उन समस्त कार्योे को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेशो के अन्तर्गत नियमानुसार नियत तिथियो मे पूर्ण करायें। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही करने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
-
गौमांस के साथ एक गिरफ्तार, कई सामान बरामद

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस द्वारा गौमांस ,चापड़, ठेहा लकड़ी, डिजिटल तराजू, स्टील राड़ एवं मोपेड वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को गौकशी कर गौ मांस बिक्री करने वाले अभियुक्त शाने अहमद उर्फ सोनू कुरैशी पुत्र अताउल्लाह कुरैशी निवासी वार्ड नं0 5 गुरूसेवक नगर थाना जंगीपुर को उसके निजी घर से 35 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी करने के उपकरण के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका एक सहयोगी भागने में सफल रहा। गौकशी करने वाले उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 35 किलोग्राम गौमांस, दो चापड़, एक ठेहा लकड़ी, एक हैंगिग डिजिटल तराजू, एक स्टील राड़ चर्बी साफ करने वाला और एक टीवीएस मोपेड जिसका संख्या UP61AJ0476 है को बरामद किया गया।
-
समाधान दिवस पर अनुपस्थित मिले अधिकारी तो डीएम ने दिया ये निर्देश


गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिती में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 118 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 7 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 441 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य तहसील दिवस में अधिशासी अभियन्ता विद्युत हाईड्रिल, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-
अखिलेश यादव का हुआ भव्य स्वागत


ग़ाज़ीपुर।शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग से सड़क दुर्घटना में मृत बलिया के जिलाध्यक्ष रहे राजमंगल यादव के त्रयोदशाह कार्यक्रम शामिल होने जा रहे लखनऊ से बलिया जाते वक्त जनपद में हैदरगंज मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक डा.विरेन्द्र यादव,विधायक जै किशन साहू के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
स्वागत के दौरान अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी मे तन-मन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सब के लिए चुनौती है जो देश में लोकतंत्र के भविष्य को तय करेगा। उन्होंने कहा देश संकट में हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश की सत्ता को तानाशाह सरकार से मुक्त कराना जरूरी।स्वागत के दौरान महेन्द्र चौहान,रविन्द्र प्रताप यादव,हरेन्द्र विश्वकर्मा,जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,जहूराबाद विधान सभा के अध्यक्ष जै हिंद यादव,अवधेश यादव के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत के क्रम में पखनपुरा में मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। -
लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र


ग़ाज़ीपुर।जंगीपुर विधानसभा के विकास खण्ड सदर के शुभाखरपुर ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को विस्तार से योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश बदल रहा है,देश की व्यवस्था बदल रही है, लोगों में विकसित भारत का भाव पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सरकार लगातार समर्पित होकर कार्य कर रही है। राजनेताओं से जो जनता का विश्वास कम हो गया था या उठ गया था वह नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है।इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, प्रो धर्मेन्द्र सिंह, सतीश राय,अभिनव सिंह, राजाराम कुशवाहा, संतोष सिंह, पुजारी तिवारी एवं बूथ अध्यक्ष राजेश यादव एवं अन्य संगठन की विशिष्ट जन उपस्थित रहे । -
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

राजनीतिक दलों के मौजूदगी में डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण
गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देश पर शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों/मंत्रियों/प्रतिनिधियों के उपस्थिति मे रायफल क्लब एवं आर टी0आई में ई0वी0एम गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी निष्ठा से रखे एवं आस-पास किसी भी अन्य व्यक्त उपस्थित नही रहे। उन्होंने गोदाम में रखे गये ई0वी0एम मशीन का साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, ए0आर कापरेटिव एवं समस्त राजनैतिक पाटिर्यो के दल मौजूद रहे। -
डीएलएड परीक्षा को लेकर एडीएम ने की बैठक, दिया निर्देश

8 से 13 जनवरी तक होगा डीएलएड के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा
गाजीपुर। डीएलएड/बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 8, 9 व 10 जनवरी एवं 11,12 व 13 जनवरी 2024 को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा नकल विहीन, पारदर्शी सुचिता और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवथापक की उपस्थिति में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के समय केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सील बंद प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी स्टैटिक मजिस्टेस्ट, पर्यवेक्षक तथा केंद्र व्यवस्था ध्यान रखेंगे की परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, मोबाइल फोन न जाने पाए क्योंकि वह पूर्णता वर्जित रहेगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी केंद्र व्यवस्थापक डाइट द्वारा निर्धारित वाहन के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में कराएंगे। परीक्षा की सुचिता और शांतिपूर्ण नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु द्वितीय सेमेस्टर में लगभग 6200 परीक्षार्थी हेतु कुल कुल 10 सेक्टर तथा 21 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी सेंटर पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा एक पर्यवेक्षक लगाए गए। जबकि चतुर्थ सेमेस्टर में 4500 परीक्षार्थी के लिए 6 सेक्टर तथा 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण एवं सुचिता पूर्ण परीक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाए गए। बैठक में उप शिक्षा निदेशक उदयभान एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सचल दल गठित किया गया है। कक्ष निरीक्षक हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षको को लगाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा की बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्टेट, पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।





