-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने की राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों संग बैठक

गाजीपुर। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबन्धित कार्याे की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों एव उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम को पदाधिकायों के समक्ष रख कर बताया गया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 जनवरी 2023 के स्थान पर 12 जनवरी 2024 को कराया जायेगा एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश 22 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होने बताया कि 4 जनवरी 2024 तक फार्म 6, 7, व फार्म 8 समस्त विधान सभा क्षेत्र में फार्म 6 के 138161, फार्म 7 के 41137 व फार्म 8 के 16509 फार्म प्राप्त हुए। जिसके अनुसार ई-रोल फीडिंग कराया गया। उन्होने फार्म 9, 10, 11 प्राप्त की जानकारी ली तो राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सभी फार्म हार्ड एवं सॉफ्ट कापी साप्ताहिक रूप से प्राप्त कर लिया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान फार्म-6 नाम सम्मिलित किये जाने, फार्म-7 नाम अपमाजिर्तत किये जाने एवं फार्म-8 नाम संशोधित कराये गये जिसमें हम पदाधिकारियों को किसी प्राकर की कोई आपत्ति नही है। जिलाधिकारी ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को 6 जनवरी 2024 तक फार्म- 6, 7, एवं 8 फार्म को प्राप्त करा दिया जाय। उन्होने चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि आयोग से प्राप्त पत्रो की सूचना अध्यक्ष /मंत्रीयों के साथ पदाधिकारियों को भी वाट्सप एवं ई-मेल के माध्यम से तत्काल सूचना दी जाय। -
जरूरतमंदो की मदद करके दिल को मिलता है सुकून:समाजसेवी संजय सिंह

जरूरतमंदो की मदद करके दिल को मिलता है सुकून:समाजसेवी संजय सिंह

गाजीपुर। शुक्रवार को इस कड़कड़ाती ठण्ड को देखते हुए समाजसेवी एवं पूर्व सभासद संजय सिंह ने अपने राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर 500
लोगों को कम्बल वितरण किया। जिसमें दिव्यांग, विधवा, महिलायें और वृद्धजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कम्बल वितरण से पहले दिव्यांग, विधवा, महिलायें सहित गरीब लोगों का समाजसेवी ने पेट भी भरने का काम किया। इस दौरान समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि कम्बल वितरण का कार्य हर वर्ष तण्ड के मौसम में किया जाता है।
साथ में यह भी प्रयास किया जाता है कि कोई भी व्यक्ति जो इस लायक है। वह कम्बल पाने से वंचित न रह जाये। श्री सिंह ने यह भी कहा कि कम्बल पाकर किसी का दिन नही कटेगा पर इस ठण्ड से उसको कुछ राहत जरूर मिलेगी। कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करने से हमे खुशी मिलती है। उससे मेरे दिल को बहुत सुकुन मिलता है। उन्होंने हर समाजसेवी से यही अपील किया कि आप भी अपने आस पास के दिव्यांग, विधवा महिलाओं और गरीब असहाय को ज्यादा नहीं तो एक ही सही उनके बीच ठण्ड में कम्बल जरूर पहुंचाये ताकि उनको इस ठण्ड में कुछ राहत मिल सके। इस कम्बल वितरण समारोह में मुख्य रूप से शैलेन्द्र सिंह, श्वेताभ सिंह, विनोद शर्मा, मोहित
श्रीवास्त, प्राशु राय, विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’, संजीव सिंह, मिंटू राय, अमीत राय, राजन आर्य, धर्मेन्द्र आर्य, संतोष चौधीर, मनोज सिंह, रामाकान्त द्विवेदी, लल्लन सिंह, विरेन्द्र सिंह, मिथिलेश सिंह, शिवराम चौधरी, सुजीत कुमार, बिन्नी पाण्डेय, बिहारी
यादव, अशोक चौधरी सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।
-
स्व.कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्व कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे स्व. कल्याण सिंह के शुक्रवार को 92 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता, राम भक्त तथा कुशल प्रशासक के रुप में विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कुशल नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्व निर्वहन और जिम्मेदारियों से कत्तई पिछे नहीं हटे और मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना उचित समझा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि एक इंटर कॉलेज के शिक्षक से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल तक के संघर्षों भरे सफर की डगर बेहद कांटों भरी रही है। युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि कठिन और कठोर परिस्थितियों में विभिन्न सामाजिक पदों का सफल निर्वहन कल्याण सिंह जी की विशेषता रही है। उनका जीवन भारतीय जनता पार्टी और भगवान श्रीराम की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहा। इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
गोष्ठी को विधानसभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश आदि ने सम्बोधित किया। गोष्ठी का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश बिन्द,,राजन प्रजापति, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, सुनील गुप्ता, नितिश दूबे,नन्दू कुशवाहा, मुरली कुशवाहा,अजय कुशवाहा, रंजीत कुमार, आदि लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। -
युग बदला है, वातावरण बदला है, वायुमंडल बदला है:प्रान्त प्रचारक

युग बदला है, वातावरण बदला है, वायुमंडल बदला है:प्रान्त प्रचारक

गाजीपुर। श्रीराम जन्मभुमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान के तहत काशी प्रान्त से आये प्रान्त प्रचारक रमेश ने नगर के मध्य अग्रसेन मैरेज हाल में गुरूवार के दिन में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। उन्होने बताया कि एक समय था जब अयोध्या से आई हुई राम ज्योति को हम छिप-छिप कर उसका भ्रमण करते थे ताकि कोई पुलिस वाला देख ना ले की जो पुलिस वाले देखते थे तो पडक़कर जेल में डाल दिया करते थे
इसका भी समय था कि जब हिंदू समाज का व्यक्ति आरती लेकर जाता था तो राम नाम सत्य का नारा भी नहीं लग सकता था
यहां तक की टीका तिलक लगाने वाले व्यक्ति को भी कुछ घंटे के लिए थाने व चौकी पर बैठा दिया जाता था। आज वातावरण बदला है वहीं पुलिस वहीं प्रशासन वहीं शासन आज स्वयं राम काज में लगे हैं-युग बदला है वातावरण बदला है वायुमंडल बदला है
आज संघ की जो ख्याति है वह किसी उपकार से नहीं अपने संघर्ष के बल पर आई है श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान का मंदिर किसी के उपकार से नहीं समाज के संघर्ष से वहां बन रही है। श्रीराम मंदिर समर्पण अभियान के समय समाज ने दिल खोलकर भगवान श्रीराम के कार्य में धन समर्पित किया काशी प्रांत का लक्ष्य 51 करोड़ था जिसकी अपेक्षा 72 करोड रुपए आये। कार्यकर्ता मे नया जोश उत्साह भरते हुए श्रीराम मंदिर के अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम मे तन-मन से लगकर सभी हिन्दू घरो तक पहुंचाने का निर्देश दिया और आगामी 22 जनवरी को अपने आसपास के सभी मंदिरो मठो पर भजन किर्तन के साथ साथ दीप प्रज्जवलन कर दीपावली मनाने की अपील किया। बैठक में विभाग संघचालक सच्चिदानंद, जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर संघचालक दीनदयाल, सह जिला संघचालक सुभाष, विभाग प्रचारक अजीत, सह विभाग प्रचारक दीपक, सह जिला कार्यवाह विपिन, जिला व्यवस्था प्रमुख देवशरण, अभियान के जिला संरक्षक विनोद अग्रवाल व जितेंद्र पांण्डेय, अभियान के नगर संरक्षक मंडल के सदस्य अजय अग्रवाल, विक्रम अग्रहरि, मनोज जायसवाल, श्रीप्रकाश, संजीव गुप्ता, जिला संयोजक विपिन श्रीवास्तव, नगर संयोजक अशोक राय, रविराज गुप्ता, दिनेश चन्द्र मुन्ना, सुधीर केसरी, राज बिहारी राय, नीलम चतुर्वेदी, सरोज कुशवाहा, किरण सिंह, ज्ञान प्रकाश, बृजकिशन आदि राम भक्त उपस्थित रहे। -
54 नए कुष्ठ रोगी हुए चिन्हित

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में 54 नए कुष्ठ रोगी हुए चिन्हित

ग़ाज़ीपुर।कुष्ठ रोगी खोजी अभियान जो 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक पूरे जनपद में पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाया गया। जिसका सकारात्मक परिणाम भी निकाल कर सामने आया। इस अभियान में 54 कुष्ठ रोगियों की खोज हुई है।जिन्हें एमडीटी के तहत इलाज किया गया। साथ ही यह संभव है कि इस अभियान का आने वाले कुछ समय में और परिणाम निकल कर सामने आए। क्योंकि बहुत सारे लोग सामाजिक डर से अपने इस रोग को किसी को बताना नहीं चाहते हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही साथ एसीएमओ और नोडल कुष्ठ रोग डॉ रामकुमार खुद इस अभियान में ग्राउंड पर पहुंचकर रोगियों की खोज की।
नोडल डॉ रामकुमार ने बताया कि यह अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान में था। क्योंकि सरकार के द्वारा इसे पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाया गया था। जिसमें घर-घर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे और रोगियों के बारे में जानकारी हासिल किया। इसी क्रम में वह स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत ग्राम होलीपुर सहित कई गांव में रोगियों के खोज में जुटे।
यह अभियान 21 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक चला। जिसमें करीब 35 लाख लोगों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 2060 संदिग्ध रोगी पाए गए। संदिग्ध की जांच के पश्चात 54 कुष्ठ रोगी की पुष्टि हुई। इसके पश्चात इन सभी मरीजों को एमडीटी योजना के तहत इलाज किया गया।
कुष्ठ एक संक्रामक रोग है। यह ‘माइकोबैक्टीरियम लेप्रे’ नामक जीवाणु के कारण होता है, जो एक एसिड-फास्ट रॉड के आकार का बेसिलस है। यह त्वचा के अल्सर, तंत्रिका क्षति और मांसपेशियों को कमजोर करता है। कुष्ठ रोग में त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे दिखाई देते हैं।धब्बे संवेदना रहित होते हैं और रोग की शुरुआत बहुत धीमी गति व शांति से होती है। यह तंत्रिकाओं, त्वचा और आंखों को प्रभावित करता है। सभी संक्रामक रोगों में कुष्ठ रोग अत्यधिक घातक है, क्योंकि इस रोग में स्थाई शारीरिक दिव्यांगता हो सकती है एवं इस रूप में विशेष रुप से रोग में दिखने वाली दिव्यांगता ही मरीज के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव के लिए जिम्मेदार है।
यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह गंभीर विकृति और दिव्यांगता का कारण बन सकता है। कुष्ठ रोगियों के पैरों के तलवों में छाले, मांसपेशियों की कमजोरी और वजन में कमी सामान्य सी बात है।
कुष्ठ रोग का शीघ्र पता चल जाए तो इसका उपचार मल्टी ड्रग थेरेपी (एम.डी.टी.) द्वारा संभव है। एमडीटी के उपचार के बाद इस रोग की पुनरावृत्ति दुर्लभ होती है | कुष्ठ रोग के लक्षण दिखने पर अपने क्षेत्र की आशा या एएनएम से संपर्क करें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एमडीटी निःशुल्क उपलब्ध है।
-
राजकुमार पाण्डेय के जन्मदिन को सपा सुप्रीमों ने बनाया खास, दिया….

गाजीपुर। मशहूर समाजसेवी और सपा नेता राजकुमार पांडेय का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर सपा सुप्रीमो द्वारा उन्हें बेहतरीन उपहार देते हुए पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। यह खबर मिलते ही राजकुमार पांडेय के समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से राज कुमार पाण्डेय को समाजवादी पार्टी उ०प्र० की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने राजकुमार पांडे के प्रदेश सदस्य नामित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। प्रदेश सदस्य नामित किए जाने पर राजकुमार पांडेय ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी का एक सिपाही हूं। हाई कमान ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जीत का परचम जरूर लहराएगी।

मालूम राजकुमार पांडेय की जिले में एक समाजसेवी के रूप में भी पहचान है। श्री पांडेय असहाय और जरूरतमंदों की मदद सालों से करते आ रहे हैं। उन्होंने कंबल वितरण से लेकर गरीब परिवारों के घर शादी विवाह या तेरहवीं जैसे आयोजनों में यथा संभव मदद करने का काम किया है। क्षेत्र के तमाम मंदिरों के निर्माण में भी श्री पांडेय हमेशा सहयोग देते रहे हैं। इतना ही नहीं जनपद में ब्राह्मण समाज में भी उनकी एक अलग दमदार पहचान है। साथ ही समाज के सभी वर्गों में भी लोकप्रिय है। कोरोना कल में उन्होंने सैकड़ो गरीबों जरूरतमंदों को आर्थिक मदद करने का काम भी किया था। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है। -
पृथ्वी में डाले गए बीज व गाय की सेवा से फल की प्राप्ति होती है:पंडित अशोक कृष्ण


गाज़ीपुर। शास्त्रीनगर के हरिहर पैलेस में चल रही भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक पंडित अशोक कृष्ण महाराज ने रुक्मिणी – कृष्ण विवाह प्रसंग पर प्रकाश डाला। भगवान श्रीकृष्ण की झांकी स्वरूप बारात डीएम आवास के पास स्थित काली माता मंदिर से चलकर कथा स्थल तक आयी। वृंदावन से पधारे कथा वाचक अशोक कृष्ण महाराज का कहना है कि ब्राह्मण के मुख से निकले वेद मंत्र से भगवान गदगद होकर शिष्य पर कृपा की वर्षा करते है। उनका कहना है कि जीवन में सार्थकता व भजन हो तो भगवान जीव से दूर नही रहते। आंखों में चढ़ी माया रुपी मोतियाबिंद दूर होते ही, भगवान भक्त को दिखने लगते है। भगवान जब भक्त को अपना बनाते है तो उसके पास दो मार्ग प्रदान करते है। प्रथम गुरु का द्वितीय स्वयं अपना। पृथ्वी और गाय को एक समान बताते हुए कहा कि जिस प्रकार पृथ्वी में डाले गए अन्न से फल की प्राप्ति होती है, उसी प्रकार गाय की सेवा से हमें फल मिलता है। पृथ्वी का दोहन नही करना चाहिए और साक्षात पृथ्वी स्वरूपा गौ माता की सेवा करें। गृहस्थ आश्रम को सबसे बड़ा बताते हुए कहा कि परिवार में मनुष्य इंसान बन कर रहे तो रामलीला है, नही तो महाभारत है। मनुष्य तप, जप और ज्ञान के बल से भगवान की प्राप्ति कर सकता है। इस मौके पर डा. डीपी सिंह, रामानंद सिंह, गर्वजीत सिंह, शालिनी सिंह, रीता सिंह, अर्चना तिवारी, शकुंतला सिंह, विजय सिंह, गिरजा राय, सरोज, जयदीप, संजय , डिंपल आदि मौजूद रहे।
-
महाकवि गोपाल दास नीरज को दी गई श्रद्धांजलि


गाज़ीपुर।गुरुवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चंदन नगर स्थित आवास पर महाकवि गोपाल दास नीरज की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांंजलि अर्पित किया।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने नीरज जी को नमन करते हुए कहा कि नीरज जी हिंदी के महान साहित्यकार,शिक्षक ,काव्य वाचक और गीत लेखक के साथ साथ महान गीतकार थे। कवि सम्मेलनों के मंच के वह गीत प्रस्तुति और संचालन के महान फनकार थे।वह पहले व्यक्ति थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र मे भारत सरकार ने उन्हें दो-दो बार सम्मानित किया। पहले उन्हें पद्म श्री और फिर पद्म भूषण से ।यही नहीं फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिए लगातार तीन बार फिल्म फेयर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।मुलायम सिंह ने अपने कार्यकाल में भाषा संस्थान का अध्यक्ष नामित कर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया था।उनकी रचना संसार का फलक इतना बड़ा है कि वह अपने चाहने वालों के दिलों में आजीवन जिंदा रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन लाल श्रीवास्तव,चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,अश्वनी श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव,हर्ष,आर्यन,प्रियांशु, आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया। -
25 जनवरी तक किसी भी हाल में फॉर्म भरकर पोर्टल पर फीड करें अधिकारी


गाजीपुर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराने के लिये मतदान कार्मिकों की व्यवस्था हेतु एन0आई0सी0 पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र-01 फीड किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी, मतदान कार्मिक लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गुरूवार को समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकास भवन सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में बताया कि अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण निर्धारित प्रपत्र-01 एवं 02/ 03 पर फीड अनिवार्य रूप से किया जाना है। जिसमे प्रपत्र-02 पर अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण तथा प्रपत्र-03 पर बैंक/बीमा के अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण एकत्रित कर उसकी साफ्टकॉपी (एक्सल में) हिन्दी यूनीकोड में तैयार कर एन0आई0सी से अपने विभाग का यूजर आई.डी. व पासवर्ड प्राप्त कर सम्बन्धित वेब पोर्टल पर प्रपत्र-02 एवं 03 से सम्बन्धित सूचना फीड किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 जनवरी, 2024 तक किसी भी दशा में अपना-अपना प्रपत्र फार्म भरकर पोर्टल पर फीड कर दिया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। समयान्तराल में फीडिंग प्राप्त न होने पर उचित कार्यवाही भी की जायेगी।

-
बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित


ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत गत 10 दिसंबर को हुए स्व.आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम गुरुवार को पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर घोषित किया गया । जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से सायमा तथा आरजेपी स्कूल सैदपुर से काव्या रही।द्वितीय स्थान पर मार्टिन्स चिल्ड्रेन अकेडमी भावरकोल से अभिमन्यु शुक्ला तथा तृतीय स्थान पर राहुल सांकृत्यायन, ऊमा विद्यालय गौसपुर से अनामिका यादव रहीं। सेंट जॉन्स स्कूल से रितिका यादव, रामेश्वरम गुरुकुलम मेदनीपुर से अनन्या सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से अनुष्का यादव सांत्वना पुरस्कार तथा रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से अनन्या सिंह व डिवाइन हर्ट पब्लिक स्कूल अगस्ता से छवि सिंह को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी प्रकार ज्येष्ठ वर्ग में रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज से रिद्धिमा प्रथम,एडुरेंन ग्लोबल स्कूल से राजनंदिनी द्वितीय,सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से जान्हवी सिंह तृतीय,जबकि रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से छवि वशिष्ठ, सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल से राशि सिंह, सन्त कबीर पब्लिक स्कूल से आकांक्षा यादव व मार्टिन्स चिल्ड्रेन अकेडमी से राजिया परवीन को सांत्वना पुरस्कार तथा सेंट मैरिज कान्वेंट से मांडवी दुबे, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से रिया यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन अकेडमी से रंजना बौद्ध को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में लूर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज से संश्रिता यादव प्रथम, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज से रिचा राय द्वितीय, तथा एडुरेंन ग्लोबल स्कूल से ज्योति यादव तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कारों के लिए तथा चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से स्नेहा तिवारी,राहुल सांकृत्यायन ऊमा विद्यालय से सपना यादव,सनफ्लावार कान्वेंट नंदगंज से अंजली यादव तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से रिद्धिमा यादव का चयन किया गया। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने बताया कि प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कारों का वितरण 27 वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा। जबकि सांत्वना तथा प्रोत्साहन पुरस्कारों का वितरण विद्यालयों के माध्यम से किया जाएगा । इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी डॉ जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, सुषमा यादव, पवन कुमार पांडे, राहुल मिश्रा, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रामनाथ कुशवाहा, रिंकू यादव समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।





