Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • चेयरमैन अविनाश जायसवाल के हाथों कंबल पाकर खिल उठे चेहरे

    चेयरमैन अविनाश जायसवाल के हाथों कंबल पाकर खिल उठे चेहरे

    गाजीपुर। गुरूवार को सामाजिक सेवा ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल “नेपाली” रहे। जिन्होंने सैकड़ों जरूरतमंद और वृद्धजनों में कंबल वितरित किया। अध्यक्ष के हाथों सैकड़ो जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड में राहत मिलने से उनके चेहरे पर खुशी छा गई। अविनाश जयसवाल ने कहा कि इस भीषण ठंड में जरूरतमंदों और वृद्धजनों के बीच कंबल वितरित करके दिल को बहुत सुकून मिला। उन्होंने कहा कि यथासंभव मदद किसी को भी जरूरतमंद लोगों की करनी चाहिए।

    बता दें कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में असहाय और गरीब लोगो की हर संभव मदद करना है। ट्रस्ट पिछले कई सालों से इस तरह का कार्यक्रम करती रही है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। आगामी कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा आँख का आपरेशन, बच्चों को स्कूल बैग और भोजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौक़े पर ट्रस्ट अध्यक्ष आशा देवी, उपाध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल, आशीष जयसवाल लड्डू ट्रस्ट सदस्य, अमित सिंह यादव ट्रस्ट सदस्य, अहमद नवाज़ ट्रस्ट सदस्य, मनीष जयसवाल ट्रस्ट सदस्य, अरविंद जयसवाल, धीरज गुप्ता एडवोकेट, गौतम सहित आदि भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।

  • डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

    डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

    गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी,समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में गुरुवार को बैठक सम्पन्न हुई।

    उन्होंने कहा इस कार्य मे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन अवश्य किया जाए,इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा किसी भी मतदेय स्थल पर फार्म 06, 07 ,08  की कमी नहीं होनी चाहिए। सुपरवाइजर मतदेय स्थलों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण करें। सुपरवाइजर पहली बार निर्वाचक नामावली का कार्य करने वाले बीएलओ के कार्यों पर विशेष ध्यान रखे। इस दौरान उन्होंने बूथ लेबल ऑफिसर के कार्य प्रणाली को भी देखा तथा पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं को शत प्रतिशत वोटर लिस्ट में जोड़ने, साथ ही जो मतदाता स्थान परिवर्तित करके नए स्थानों से जुड़े हैं उनके नाम को भी जोड़ा अथवा हटाया जाए। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान में संलग्न कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें।

  • हित एंड रन मामले में डीएम एसपी ने की यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक

    हित एंड रन मामले में डीएम एसपी ने की यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक

    गाजीपुर। बुधवार जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रक, बस, यूनियन तथा ट्रांस्पोर्ट एवं पेट्रोल पम्प संचालको के हड़ताल समाप्त करने के सम्बन्ध में बैठक की गई। जिसमें समस्त सम्बन्धित अधिकारी व पेट्रोल पम्प, ट्रांसपोर्ट एवं संचालक उपस्थित रहे। उन्होने हिट एण्ड रन कानून के सम्बन्ध में वार्ता की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा परिवहन व्यवस्था को पूर्व के भाती सुचारू रूप से चलते रहने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की।

    सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन द्वारा भी सहयोग की अपील की गयी। पेट्रोल पम्प संचालकों से व्यवस्था में कमी न होने की अपेक्षा की गयी। बैठक में उपस्थित समस्त लोग अपनी सहमती जताते हुए सहयोग करने का सहमती दीए। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन निगम उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने समस्त पम्प मालिको को निर्देशित किया कि प्रत्येक पम्प पर पीने का पानी, शौचालय, वहा भरने वाली मशीन के साथ साथ साफ-सफाई लगातार रखी जाय। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे किसी भी व्यक्ति को तेल की कमी नही होगी। शान्ति पूर्वक पेट्रोल एवं डीजल ले।

    इस दौरान मार्कण्डेय सिंह, आमिर अली, संजीव सिंह, प्रह्लाद जयसवाल, ओमप्रकाश यादव और नफीस अहमद मौजूद रहे।

  • नाबालिग बच्चों को दी बाइक या कार तो जाएंगे जेल, भरेंगे जुर्माना

    नाबालिग बच्चों को दी बाइक या कार तो जाएंगे जेल, भरेंगे जुर्माना

    लखनऊ। अब प्रदेश में 18 साल से कम आयु के कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थल में दो-चार पहिया वाहन नहीं चलाएगा। शासन की ओर से इसे लेकर जारी निर्देश के बाद परिवहन विभाग के सहयोग से माध्यमिक विद्यालयों में सख्ती की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाएगी। इसके तहत हर विद्यालय में एक रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। सभी कक्षाओं में एक-एक विद्यार्थी को रोड सेफ्टी कैप्टन बनाया जाएगा। विद्यालय में एक क्लास सड़क सुरक्षा की जानकारी पर भी लगेगी। हर विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल बनाकर परिवहन विभाग के सहयोग से ऑनलाइव व ऑफलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं 18 साल से कम आयु के बच्चे कोई भी मोटर वाहन न चलाएं, इसके लिए जागरूकता के साथ सख्ती भी की जाएगी। परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह की ओर से इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक से इसके लिए विद्यालयों में अभियान चलाने को कहा गया है। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस को इसके लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को भी रोड सेफ्टी नोडल शिक्षक नामित किया जाए। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दें और उन्हें इसकी शपथ भी दिलाई जाए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के नियमों से संबंधित वॉल पेंटिंग कराई जाए। विद्यार्थियों के वाट्सअप ग्रुप बनाकर इससे संबंधित जानकारी व सुझाव साझा किए जाएं। निदेशक ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी इसके लिए प्रयोग किया जाए। छात्रों को बताया जाए कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया है कि विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्ल्ब के गठन के लिए प्रति विद्यालय पांच हजार कुल 44.95 लाख रुपये के बजट की और विद्यालय की दीवारों पर यातायात नियमों व स्लोगन लिखवाने के लिए भी प्रति विद्यालय 500 रुपये के बजट की व्रूवस्था के लिए परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा गया है। निदेशक ने कहा है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों से समन्वयक कर इस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

  • डीएम व एसपी ने जनपदवासियों से की अपील

    डीएम व एसपी ने जनपदवासियों से की अपील

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  ट्रक,बस, यूनियन तथा ट्रांस्पोर्ट एवं पेट्रोल पम्प संचालको के हड़ताल समाप्त करने के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिसमें समस्त संबंधित अधिकारी व पेट्रोल पम्प ट्रांसपोर्ट एवं संचालक उपस्थित रहे। उन्होने हिट एण्ड रन कानून के संबंध में वार्ता की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा परिवहन व्यवस्था को पूर्व के भाती सुचारू रूप चलते रहने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन) द्वारा भी सहयोग की अपील की गयी। पेट्रोल पम्प संचालकों से व्यवस्था में कमी न हो की अपेक्षा की गयी। बैठक में उपस्थित समस्त लोग अपनी सहमती जताते हुए सहयोग करने का सहमती दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) तथा क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने समस्त पम्प मालिको को निर्देशित किया कि प्रत्येक पम्प पर पीने का पानी, शौचालय, वहा भरने वाली मशीन के साथ-साथ साफ-सफाई लगातार रखी जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त उपलब्धता है। जिससे किसी भी व्यक्ति को तेल कमी नही होगी। शान्ति पूर्वक पेट्रोल एवं डीजल ले।

  • न्यू मार्केट के दो दवा विक्रेताओं पर गिरी गाज

    न्यू मार्केट के दो दवा विक्रेताओं पर गिरी गाज

    गाजीपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देश पर औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा नगर में स्थित दो थोक दवा विक्रेता चौरसिया मेडिसिन कार्नर, प्रो0-नितिन चौरसिया न्यू मार्केट मिश्र बाजार और दवा केन्द्र प्रो0-धीरज गुप्ता न्यू मार्केट मिश्र बाजार के प्रतिष्ठान का दिनांक 15 सितम्बर 2023 को औचक निरीक्षण कर छापा मारा गया था। छापेमारी के दौरान इनके प्रतिष्ठान पर रखे हुए दस्तावेजो का गहन निरीक्षण किया गया। दस्तावेजो के निरीक्षण से पता चला कि उपरोक्त प्रतिष्ठान नशीली दवाओं और फेन्सिडिल कफ सिरफ (कोडिनयुक्त) के क्रय-विक्रय में लिप्त हैं। इस मामले में आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल वाराणसी को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गयी थी। जिसके क्रम में बुधवार को सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनो थोक विक्रेताओं के प्रोडक्ट परमीशन को निरस्त कर दिया गया है। जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा निरन्तर जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग करने पर दोषियों के विरुद्ध औषधि प्रसाधन एवं सामग्री अधिनियम-1940 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

  • दो थोक दवा विक्रेताओं पर हुई यह कार्यवाही

    दो थोक दवा विक्रेताओं पर हुई यह कार्यवाही

    दो थोक दवा विक्रेताओं पर हुई यह कार्यवाही

    गाजीपुर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देशन में औषधि निरीक्षक,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा दो थोक दवा विक्रेताओं,चौरसिया मेडिसिन कार्नर, प्रो0-नितिन चौरसिया,न्यू मार्केट मिश्र बाजार, दवा केन्द्र प्रो0-धीरज गुप्ता,न्यू मार्केट मिश्र बाजार गाजीपुर के प्रतिष्ठान का 15.09.2023 को औचक निरीक्षण छापा मार कर किया गया था।मौके पर इनके प्रतिष्ठान पर रखे हुए दस्तावेजो का गहन निरीक्षण किया गया। दस्तावेजो के परिशीलन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त प्रतिष्ठान नशीली दवाओं यथा फेन्सिडिल कफ सिरफ(कोडिनयुक्त)के क्रय-विक्रय में लिप्त पाए गए, जिसकी आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल वाराणसी को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई थी। उपरोक्त के  क्रम में सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनो थोक विक्रेताओं के प्रोडक्ट परमीशन को निरस्त कर दिया गया है। जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा निरंतर जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।निरीक्षण के समय नशीली दवाओं के दुरुपयोग पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध औषधि प्रसाधन एवं सामग्री अधिनियम-1940 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

  • सपना सिंह ने दिया प्रमाण पत्र और उज्वला गैस का कनेक्शन

    सपना सिंह ने दिया प्रमाण पत्र और उज्वला गैस का कनेक्शन

    गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मंगलवार को सदर ब्लाक के सकरताली तथा सकरा गांव में आयोजित किया गया। सकरताली गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का हर संभव सम्मान बढ़ाने का काम किया है। तथा उनके आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के लिए लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है की केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना महिलाओं के समृद्धि और सम्मान में निहित है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इसके लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं।

    जिला मंत्री सुरेश बिंद ने सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए आयुष्मान, किसान सम्मान, उज्जवला गैस, कुसुम योजना, शादी अनुदान,श्रम कार्ड आदि के लाभ को बताया। लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश ने प्रधानमंत्री के सोच और सपनों को साकार करने में उपस्थित लोगों के भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम जनता में भरोसे और विश्वास का नाम है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विभाग, क़ृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बैंकिंग सहित विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने विभाग से जुड़ी योजनाओं की पुरी जानकारी उपलब्ध कराई।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा उज्वला गैस कनेक्शन का वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों को विकसित भारत के लिए लोगों को श्पथ दिलाकर प्रतिबद्ध किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप यादव तथा संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी वृजेश अस्थाना, गोपाल राय, सुधाकर राय, राजीव मिश्र,अमरेन्द्र सिंह, शिवप्रकाश त्रिपाठी, राजेश तिवारी, पंकज सिंह, लल्लन सिंह,निशा सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • गाजीपुर के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन,रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

    गाजीपुर के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन,रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

    असम में कुंग फू वुशू नेशनल खेल में खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण,2 रजत और 3 कांस्य पदक जीता

    ग़ाज़ीपुर।ताइक्वांडो के प्रति अब युवक और युवतियों के क्रेज आत्मरक्षार्थ खेल को लेकर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जिसका नजरा आज गाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जब असम के मिर्जा जिले में आयोजित तीन दिवसीय कुंग फू वुशू नेशनल खेल में शामिल 43 बच्चों में से सात बच्चों ने पदक जीत कर घर वापस पहुंचे। जिनका रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

    गाजीपुर के केएस मिक्स मार्शल आर्ट अकादमी के 11 खिलाड़ियों सहित उत्तर प्रदेश के कुल 43 बच्चों ने असम के मिर्जा जिले में तीन दिवसीय कुंग फू वुशू नेशनल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उसमें शामिल हुए थे जिसमे गाजीपुर के 11 बच्चे भी शामिल थे। जिसमें से 9 बच्चों ने पदक हासिल किया है।9 पदक में से चार स्वर्ण पदक, दो रजत और तीन कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया है।

    जय दुबे ने 42 से 46 किलो वर्ग भार में स्वर्ण पदक, ज्ञानेंद्र कुमार बिंद ने 46 से 49 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आलोक बिंद ने 51 से 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आयुष वर्मा 46 से 50 किलो में रजत पदक, रोशनी कुशवाहा 23 से 25 किलो में स्वर्ण पदक ,प्रभास राम बिंद ने 70 किलो में रजत पदक जीता। वही संजना रजनीश और प्रियांशु दुबे ने कांस्य पदक जीता है।

    यह प्रतियोगिता कोच कृष्ण कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।आज अपने कोच के साथ जब खिलाड़ी गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। तो यहां पर स्थानीय लोगों ने कोच के साथ ही सभी खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

  • कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह

    कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह


    कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह


    उनके पदचिह्नों पर चलने से होगा कर्मचारी समाज का भला



    गाजीपुर। श्रमिक उत्थान समिति की ओर से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता डीएन सिंह की 61वीं जयंती सोमवार को फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठ एवं जुझारू नेता बताया। राज्य कर्मचारियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों के हित की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। कर्मचारी हितों की खातिर हमेशा लड़ाई लड़ने वाले ऐसे कर्मचारी नेता आदर्श प्रतिमान स्थापित करते हैं। वह कर्मचारियों के किसी भी हद तक जाकर सम्मान के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। नारायण उपाध्याय ने कहा कि आज भले हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां व उनका संघर्ष संगठन के प्रति आज भी जीवंत है। वही परिवारजनों द्वारा असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किया गया। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शिक्षणेत्तर संघ के जिलामंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, ओमकार राय, रमाकांत, गोस्वामी प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, विष्णुदेव यादव, रविन्द्र नाथ तिवारी, राजवीर सिंह, गायत्री सिंह. आशुतोष कुमार पाण्डेय, धीरेन्द्र राय, सतेन्द्र कुमार गुप्ता, आलोक आदि मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News