-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
अपराध निरोधक समिति में छात्रों को साइबर सुरक्षा और यातायात के लिए किया जागरूक,शिवकांत मिश्रा ने बचाव के बताए नियम



गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर के तत्वावधान में शहीद स्मारक गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, मोहम्मदाबाद में साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके साथ कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर, साइबर क्राइम प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, शुभम सिंह, डॉ. आस्था साक्षी (मिशन शक्ति प्रभारी), डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. माधवम सिंह, मोहम्मद रशीद रब्बानी, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह,वसीम रजा, सुजीत कुमार सिंह, शेरशाह, मुकेश उपाध्याय, विनीत दुबे तथा कमलदेव राय समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने किया। जबकि संचालन डॉ. माधवम सिंह द्वारा किया गया।साइबर सुरक्षा सत्र में साइबर प्रभारी शिवाकांत मिश्रा एवं शुभम सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं संदिग्ध लिंक या .apk फाइल्स से बचाव के उपाय बताए। वहीं यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए छात्रों को ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तार से बताया।
क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। या cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं। कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने भी साइबर जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया और छात्रों को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर फैल रहे नए साइबर फ्रॉड्स और फर्जी ऐप्स से बचने के तरीके साझा किए। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। -
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सरिता अग्रवाल ने किया शुभारंभ


गाजीपुर।जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बालको की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया़। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल जी के कर कमलो द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि को सर्वदेव सिंह यादव पूर्व क्रीड़ाधिकारी, बुके व नफीस अहमद के द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया । इस प्रतियोगिता में कुल 04 टीमो ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम (ए) बनाम नेहरु स्टेडियम (बी) के मध्य खेला गया। जिसमे नेहरु स्टेडियम (ए) 02-01 से विजयी रही। इस अवसर पर जनपद गाजीपुर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य योगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र यादव, दुर्गेश पाल, बृजेश यादव, करन कुमार, जगदीप कुमार, परवेज अहमद, राजन प्रजापति, मुकेश गुप्ता,जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के कर्मचारी/खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार हॉकी प्रशिक्षक के द्वारा किया गया।
-
स्वछता समिति की समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ की गई समीक्षा बैठक



गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार में स्वछता समिति की जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए, व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए, जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके। पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। जिसमें सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कवच को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील कराए एवम पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय को जल्द पूर्ण कराया जाए अन्यथा वहा के सचिव प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाए।
-
जहूराबाद व मुहम्मदाबाद विधानसभा में 13 -14 नवंबर को निकलेंगी विशाल पदयात्रा

जहूराबाद व मुहम्मदाबाद विधानसभा में सरदार पटेल की स्मृति में विशाल पदयात्रा 13 -14 नवंबर को

गाज़ीपुर(कासिमाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संचालन के लिए जहूराबाद विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्र के एक विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल पदयात्रा की रुपरेखा तैयार हुई। मुख्य अतिथि जीतेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह यात्रा हजारों लोगों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास चावनपुर से चल कर कासिमाबाद चौराहा, बाजार, तहसील तिराहा होते हुए वेद बिहारी पोखरा स्थित रामलीला मैदान में संपन्न होगी।
बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरिक्षित अभियान में भाजपा की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कृष्णानंद राय, मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, धनंजय ओझा, मनोज सिंह, धनंजय चौबे, नितीश उपाध्याय, अनुराग शर्मा, जवाहर चौहान, हरे राम चौहान, रजनीश राय, शिव गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी और संचालन मयंक राय ने किया।मुहम्मदाबाद । सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती अभियान में 8 किलोमीटर की पदयात्रा को लेकर आज भाजपा मुहम्मदाबाद विधानसभा की बैठक सतीश राय गुड्डू की अध्यक्षता मे एक पैलेस में हुई। जहां विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के सम्मान में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत निर्माण में महापुरुषों के योगदान उनके व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा बहुत ही महत्वपूर्ण तथा प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर बैठक में 14 नवंबर को 8 किलोमीटर की पदयात्रा का मार्ग तय किया गया जो ब्रॉडवे ग्लोबल स्कूल मलिकपुरा से चक इब्राहिम, मुर्की आघाध, लोकनाथ पाह,महरुपुर, बालापुर, डोमनपुरा ,पासीपुरा, सलेमपुर, दाउदपुर, मलिकपुर होते सहित पार्क मोहम्मदाबाद में समाप्त होगी।
बैठक मे वीरेंद्र राय, रविंद्र नाथ राय, सतीश राय, राजेश राय, रामजी गिरी, सतेंद्र राय, आलोक शर्मा, सत्येंद्र राम, सुरेश गीरी, कृष्ण कुमार राय सहित सभी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक उपस्थित रहे। अध्यक्षता सतीश राय व संचालन शशांक राय ने किया। -
महिलाओं,बच्चो को सरकार की विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी





गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा,सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद अन्तर्गत थाना गहमर के गहमर इंटर कालेज, थाना दिलदारनगर, थाना नोनहरा के ग्राम तिलाडी में रामदरश इंटर कालेज, थाना सादात, थाना जंगीपुर के कृष्णा जूनियर हाई स्कूल, थाना सादात, थाना बिरनो, थाना शादियाबाद, थाना भॉवरकोल, थाना मोहम्मदाबाद एवं थाना मरदह में पहुचकर महिलाओं/बच्चो/जनमानस को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई। नए कानून बी0एन0एस0, बी0एन0एस0स0 के बारे में भी जानकारी दी गई। स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के संबंध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
-
जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजन


गाजीपुर।लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में सरदार/150 एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ )वी. के. राय के अध्यक्षता में आयोजित इस वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, उसकी सबसे बड़ी चुनौती भी रहा जिसमें गाजीपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा आयुषी सिंह पुत्री अशोक सिंह एवं पलक सैनी पुत्री अमित सैनी क्रमशः तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के लिए स्थान प्राप्त किया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय की विजय लक्ष्मी प्रजापति पुत्री रामजी प्रजापति एवं आद्या रघुवंशी पुत्री नरेन्द्र सिंह रहीं। वहीँ द्वितीय सांत्वना के लिए साधना यादव पुत्री रमेश सिंह यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रहीं। निर्णायक मंडल का दायित्व महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ नरनारायण राय , डॉ अजय कुमार सिंह एवं डॉ कृष्णकांत दूबे ने निभाया। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पीयूष सिंह मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 के मध्य चलने वाली जिला स्तरीय एकता पदयात्रा के संदर्भ में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन एवं नियमों की जानकारी डॉ कृष्णकांत दूबे ने किया। इस वाद- विवाद प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ राकेश पांडेय ने किया।
-
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक


गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिकारी,समस्त उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक जिलाधिकारी कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान 28 अक्टूबर 2025 के निर्देशानुसार मतदेय स्थान का सम्भाजन आयकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर कराए जाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में राजन प्रजापति, कार्यालय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, रविकान्त राय, सदस्य उ०प्र० कांग्रेस कमेटी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,सुभाष राम सिपाही, जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी, राजेश यादव, जिला सचिव, समाजवादी पार्टी, आदित्य कुशवाहा, जिला महासचिव, बहुजन समाज पार्टी, गाजीपुर, जावेद अहमद आम आदमी पार्टी, गाजीपुर, नागेन्द्र शर्मा आम आदमी पार्टी गाजीपुर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आयोग के निर्देशों से सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण को अवगत कराया गया एवं उन्हें आयोग से प्राप्त निर्देशों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई। भौतिक सत्यापन दिनांक (29.10.2025 से 04.11.2025) के बारे में समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया। मतदेय स्थलों का सम्भाजन, मतदेय स्थल भवन व उससे सम्बद्ध किए जाने वाले निर्वाचक नामावली के सुसंगत भाग के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद किया जाएगा। अर्थात् भवन के सत्यापन के साथ-साथ यह भी देखा जाएगा कि उस मतेदय स्थल में अंकित मतदाताओं का निवास उस भवन के आस-पास भौतिक रूप से होना चाहिए। मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के पश्चात् मतदेय स्थलों की एक नई सूची तैयार की जाएगी, जिसका आलेख्य प्रकाशन दिनांक 10.11.2025 को किया जाएगा, जिसकी प्रति समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। तत्पश्चात् मतदेय स्थलों की इस आलेख्य सूची पर राजनैतिक दलों, विधायकों, सांसदों की एक बैठक आयोजित कर आलेख्य सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। मतदेय स्थलों को रनिंग नम्बर दिए जाएगे, कोई भी सहायक मतदेय स्थल नहीं बनाया जाएगा। सम्भाजन की कार्यवाही के दौरान राजनैतिक दलों से प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों की सूची तैयार की जाए तथा यह भी उल्लेख किया जाए कि प्रस्ताव स्वीकृत किया गया या नहीं। दोनों दशा में स्वमुखरित आदेश के द्वारा प्राप्त प्रत्यावेदनों का निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने की अपेक्षा की गयी है, ऐसे निर्णय की प्रति राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध करायी जाए। यदि राजनैतिक दलों के प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाते हैं तो रिपोर्ट में इनके स्वीकृत न किए जाने के कारणों का उल्लेख भी करना होगा।
उन्होने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जहां नई आवासीय कालोनियां गत कुछ वर्षों में बनी है और उसमें नागरिक निवास करने लगे है तो वहां पर यथा आवश्यकता नया पोलिंग स्टेशन बनाया जाए। विशेष परिस्थितियों में 300 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों को रखा जाना अपरिहार्य हो तो प्रस्ताव में उस मतदेय स्थल को बनाए रखे जाने के संबंध में स्पष्ट कारण का उल्लेख किया जाए। अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानान्तरित किया जाए। ऐसे मतदेय स्थलों को चिन्हित किया जाय, जो मुख्य गांव या बस्ती से पर्याप्त दूरी पर है, उन मतदेय स्थलों को वहां से हटाकर मतदान क्षेत्र के अंतर्गत किसी सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाए। पोलिंग स्टेशन की दूरी दो किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे मतदेय स्थल उपयुक्त भवन न उपलब्ध होने के कारण मतदान क्षेत्र से बाहर स्थित है और अब मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपयुक्त भवन उपलब्ध हो गया है तो ऐसे मतदेय स्थलों को मतदान क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया जाए। सभी मतदेय स्थल यथा सम्भव भूतल पर होना चाहिए। दिव्यांगजनों एवं अशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर रैम्प की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। किसी भी राजनैतिक दल या लेबर यूनियन कार्यालय से 200 मीटर के अंदर कोई भी मतदेय स्थल न बनाया जाए। यदि कोई मतदेय स्थल निजी भवन में स्थापित है और यदि शासकीय भवन उपलब्ध हो गये हो तो उस मतदेय स्थल को शासकीय भवन में स्थानान्तरित कर दिया जाए। मतदेय स्थलों के संबंध में राजनैतिक दलों से प्राप्त सभी शिकायतों तथा सुझावों की सम्यक रूप से जांच की जाए तथा उन्हें उपर्युक्त उत्तर देते हुए उनका निपटान किया जाए। मतदेय स्थल को बनाते समय ए०एम०एफ० सम्बन्धी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाय।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आलेख्य सूची 10.11.2025 तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उक्त आलेख्य सूची के संबंध में प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया जा सके। उपस्थित प्रतिनिधियों से यह भी अपेक्षा की गयी कि वे अपने-अपने दलों के बी०एल०ए० नियुक्त कर शीघ्र जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। उपस्थिति कतिपय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि बी०एल०ओ० के फार्म भरने एवं सूची तैयार करने में समय लग रहा है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि जैसे-जैसे बी०एल०एल० की नियुक्ति हो जाए। सूची उपलब्ध जल्द ही करा दिया जाएगा।
-
मोक्षदायिनी मां गंगे की भव्य आरती




गाजीपुर। नगर में सोमवार को चीतनाथ घाट पर समग्र गंगा के तत्वाधान मे सांयकाल भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस गंगा आरती के मुख्य अतिथि संगीता पाण्डेय ने गंगा आरती मे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसकी जानकारी देतेे हुए गंगा समग्र के संरक्षक सर्वजीत सिंह ने बताया कि मां गंगा की निश्चल, अविरल धारा ने मानव समाज को मोक्ष दिया है और मानव सभ्यता के लिए मां गंगा वरदायनी, मोक्षदायिनी के रूप मे अमृततुल्य बनी हुई है। इनके स्वच्छ व अविरल धारा सत्ययुग से लगातार बहती रही है आज कलयुग मे हम लोगो का दायित्व है कि इस अविरल धारा को चीरकाल तक प्रवाहित होता रहे। इसके लिए हमे तरह तरह के प्रयास करके जनजागरूकता के माध्यम से किया जाता है। इसी जनजागरूकता व गंगा सफाई के उददेश्य से सोमवार को चीतनाथ घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। वाराणसी से आये पुरोहितो द्वारा गंगा आरती सायंकाल किया गया। जिसमे क्षेत्र के सेवाबस्ती सहित संभ्रान्त लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे समग्र गंगा के जिला संयोजक कृपाशंकर ने सभी आगन्तुको को श्रीराम नाम का पिताम्बर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेे आयी प्रमुख उद्यमी संगीता पाण्डेय, आराधना सिंह, नगर प्रचारक विक्रम, विजय नरायण राय, नितिन अग्रहरि, शंकर पाण्डेय, अशोक सिंह, विप्लव रावत, प्रदीप रावत, विनोद बिन्द, अशोक सिंह, स्वपनिल राय सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे। -
दूसरे दिन भी आयोजित हुआ रोजगार योग्यता कौशल कार्यशाला

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार योग्यता कौशल कार्यशाला का दूसरा दिवस सफलतापूर्वक संपन्न
गाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में naandi फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित रोजगार योग्यता कौशल (Employability Skills) कार्यशाला का दूसरा दिवस मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षक मोहम्मद साकिब ने आज विद्यार्थियों को संचार कौशल (Communication Skills), ईमेल शिष्टाचार (Email Etiquette), शारीरिक भाषा (Body Language), सौंदर्य एवं स्वच्छता (Grooming and Hygiene) के विषय में प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इन महत्वपूर्ण विषयों से अपने व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार योग्यता को बढ़ाने के उपयोगी सुझाव प्राप्त किए।
कार्यशाला की उपयोगिता और छात्राओं में बढ़ती रुचि को देखते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने घोषणा किया कि तीन दिवसीय कार्यशाला को बढ़ाकर छह दिवसीय किया गया है, जिससे छात्राओं को और अधिक गहराई से प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
आज के सत्र के अंत में प्राचार्या और प्रशिक्षक मोहम्मद साकिब का धन्यवाद ज्ञापन डॉ शंभू शरण प्रसाद ने किया । यह कार्यशाला छात्राओं को व्यावसायिक सफलता के लिए आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रही है।
-
13 दिसंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों का होगा निस्तारण

गाजीपुर। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13.12.2025 को जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियाँ व जमानियाँ के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।





