-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
अनाधिकृत स्थलों पर फैले कूड़ा-कचरा को उचित स्थान पर करें निस्तारित:सीडीओ


गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी को अनाधिकृत स्थलों पर फैले कूड़ा-कचरा को जल्द से जल्द उचित स्थान पर निस्तारित कराने एवं गंगा ग्राम आर्द्रभूमि समिति का गठन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तिकरण कार्य को युद्ध स्तर पर चलाने हेतु निर्देश दिया। बैठक में प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, नामित सदस्य जिला पर्यावरण समिति शैलेष राम एवं जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

-
सपा का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन


गाजीपुर।4 नवम्बर को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि विगत तीन दिनों पूर्व हुई असमय बरसात से धान,आलू,दलहन व तिलहन की फैसलों को पहुंचे नुकसान के बदले जांचकर किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाए,धान लगे खेतों से जल्द से जल्द पानी निकालने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान पहले से ही भाजपा सरकार के सौतेले व्यवहार से काफी दुखी था। किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा सरकार का वादा भी पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है। खाद , पानी , बिजली समय से न मिलने से किसान खुद ही परेशान हैं।असमय हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदेश सरकार तत्काल किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान कर किसानों को राहत पहुंचाने का काम करें। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,कन्हैयालाल विश्वकर्मा,जवाहिर यादव, हरेंद्र यादव लालू,विवेक यादव, आनंद सिंह यादव, आदि मौजूद थे। -
चला विद्युत चेकिंग अभियान, काटी गई केबिल और दर्ज हुआ मुकदमा

सक्सेज स्टोरी अभियान के तहत एक्सियन गोपाल सिंह के नेतृत्व में चला विद्युत चेकिंग अभियान
बकायेदारों की काटी गई केबिल, तीन पर चोरी का मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। सक्सेज स्टोरी अभियान के तहत अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में शहर में व्यापक विद्युत चेकिंग अभियान मंगलवार को चलाया गया। इस दौरान रायगंज, टाउनहॉल और कपूरपुर क्षेत्रों में दर्जनों उपभोक्ताओं के बिजली बकाया पर कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 12 उपभोक्ताओं की केबिल बकाया भुगतान न करने पर काटी गई, जबकि तीन लोग चोरी से बिजली उपभोग करते हुए पकड़े गए। इन तीनों के खिलाफ विजिलेंस थाने में विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।वही पांच उपभोक्ताओं के परिसर में पुराने मीटर के जगह नया स्मार्ट मीटर लगाया गया।

अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि नगर के तीन फीडर लाल दरवाजा, पुलिस लाइन नंबर-1 और बड़ीबाग को “सक्सेज स्टोरी” के तहत चयनित किया गया है। इन फीडरों पर विद्युत बकाया, लाइन लॉस और अत्यधिक बिजली चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनज़र यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सात उपभोक्ताओं के मीटर में स्टोर रीडिंग पाई गई, जिन सभी पर संबंधित रीडिंग के अनुसार चार्ज लगाया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

-
7 से 9 नवंबर तक ‘लिटरेचर फेस्टिवल 2025’ का भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क और भारत डायलॉग्स के तत्वावधान में होगा भव्य आयोजन


गाजीपुर। 7 से 9 नवंबर तक ‘लिटरेचर फेस्टिवल 2025’ का आयोजन किया जाएगा। भारत एक्सप्रेस और भारत डायलॉग्स द्वारा आयोजित यह महोत्सव पूर्वांचल का अब तक का सबसे बड़ा साहित्य एवं कला समारोह होगा। इसकी जानकारी भारत डायलॉग्स के सह-संस्थापक और फेस्टिवल के निदेशक विवेक सत्यमित्रम् ने दी।
महोत्सव का मुख्य आयोजन 7 नवम्बर को वाराणसी के होटेल दी क्लार्क्स में जबकि 8 और 9 नवंबर को गाजीपुर के होटल नंद रेजिडेंसी और अति प्राचीन रामलीला मैदान लंका में होगा। “जड़ो की ओर” टॉपिक पर केंद्रीत इस महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता, लेखक, साहित्यकार, गायक, कलाकार, कवि और शायर भाग लेंगे। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय और भारत डायलॉग्स की सह-संस्थापक पूजा प्रियंवदा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
इस तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य कर्टेन-रेज़र कार्यक्रम 7 नवंबर को वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इसमें दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, फिजी, सूरीनाम, मॉरीशस, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रह रहे गिरमिटिया समाज के इतिहास, वर्तमान, चुनौतियों और भारत के साथ उनके संबंधों पर चर्चा होगी। विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ-साथ कई इतिहासकार, साहित्यकर्मी, शिक्षाविद और वरिष्ठ पत्रकार भी इसमें शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, ‘गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ में देश-विदेश के 200 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार, अभिनेता, संगीतकार, राजनेता, राजनयिक, भाषाविद, इतिहासकार और सिनेमा तथा लोककला से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।
आयोजकों ने बताया कि गाजीपुर हमेशा से सांस्कृतिक और साहित्यिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यह फेस्टिवल गाजीपुर के उन गौरवशाली नामों और कहानियों को सामने लाएगा जो अब तक हाशिए पर रहे हैं। यह महोत्सव स्वामी सहजानंद सरस्वती, कुबेर नाथ राय, नजीर हुसैन, राही मासूम रजा, डॉ. विवेकी राय और विश्वनाथ सिंह गहमरी जैसी महान विभूतियों, यहां के भोजपुरी साहित्य और गिरमिटिया विरासत को उचित सम्मान दिलाने का एक गंभीर प्रयास है। ग़ाज़ीपुर लंका मैदान में 6 प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
-
पूर्व जिलाध्यक्ष को बनाया गया काशी का जिला प्रवासी

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को भाजपा शीर्ष संगठन द्वारा वाराणसी जनपद का जिला प्रवासी बनाए जाने पर बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। इस नयी जिम्मेदारी पर भाजपा पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं तथा शुभ चिंतकों मे हर्ष व उत्साह है।
भाजपा काशी क्षेत्र द्वारा सुनील कुमार सिंह को वाराणसी जिले का जिला प्रवासी बनाया गया है। शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं ने नये दायित्व की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता,कुशल संगठन कर्ता सुनील सिंह को दिए गए इस नये दायित्व से भाजपा संगठन बहुत मजबूत होगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नये दायित्व के प्रति शीर्ष नेतृत्व का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी व विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। -
डीएम की अध्यक्षता में हुई धान खरीद को लेकर बैठक, दिया गया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को धान खरीद के सम्बन्ध में कार्यशाला/प्रशिक्षण/बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम जनपद में धान खरीद वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा तहसीलवार/ब्लॉकवार/संस्थावार अनुमोदित धान क्रय केन्द्रों के दृष्टिगत विपणन शाखा धान खरीद केन्द्रों पर खरीद से सम्बन्धित तैयारियों, यथा-उपकरण, बोरा, चावल मिलों की जियो टैगिंग, मिलों का भौतिक सत्यापन, ऑनलाइन मिलों का पंजीयन, क्रय केन्द्रों की जियो टैगिंग, केन्द्रों से मिलों का रूट चार्ट निर्धारण (के0एम0एल0 फाइल) एवं क्रीत धान के सुरक्षित भण्डारण आदि के सम्बन्ध में बैठक मंे उपस्थित समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक से जानकारी चाही। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद मंें विपणन शाखा के 38, पी0सी0एफ0 के 22, पी0सी0यू0 के 71, यू0पी0एस0एस0 के 13, मण्डी समिति के 08 एवं भारतीय खाद्य निगम के 01, कुल 153 धान क्रय केन्द्रों का अनुमोदन हुआ है। सभी केन्द्रों की जियो टैगिंग एवं ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग पूर्ण है। वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत कुल 53 मिलों द्वारा आवेदन किया गया है, जिसमें से समस्त 53 मिलों का भौतिक सत्यापन एवं 52 मिलों का ऑनलाइन डाटा लॉक/सत्यापन पूर्ण है। केन्द्रों से मिलों की दूरी फीडिंग गतिमान है। ऑनलाइन स्वचालित व्यवस्था के अन्तर्गत मिलों का केन्द्रों से सम्बद्वीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण हो जायेगा। धान खरीद हेतु समस्त केन्द्रों पर उपकरण यथा-इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छनना, पॉवर डस्टर, कृषकों को बैठने की व्यवस्था, त्रिपाल, कम्प्यूटर/लैपटॉप, बैनर इत्यादि उपलब्ध है।

धान खरीद हेतु जनपद में कुल 1541.798 गांठ नये जूट बोरे उपलब्ध है। धान खरीद हेतु जनपद में ई-पॉप मशीन प्राप्त हो गयी है। समस्त केन्द्रों को ई-पॉप मशीन एवं आईरिस स्कैनर का वितरण हो रहा है।
बैठक/कार्यशाला में जिलाधिकारी ने धान खरीद के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा कि सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मो0नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय केन्द्र पर पूर्वान्ह 09ः00 से 10ः00 के मध्य ई-पॉप मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज किया जायेगा। सभी केन्द्रों पर किसान सम्पर्क रजिस्टर बनाया जायेगा, जिसमें तिथि, क्रम संख्या, किसान का नाम, पता, मो0नम्बर, सम्भावित क्रय तिथि एवं विक्रय हेतु सम्भावित मात्रा का अंकन किया जायेगा। साथ ही समस्त केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु टोकन रजिस्टर बनाते हुए किसानों के मध्य टोकन वितरित किया जायेगा। सभी तहसील में धान खरीद से सम्बन्धित एक-एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा, जिसका नम्बर तहसील स्थित समस्त धान क्रय केन्द्रों पर प्रदर्शित किया जायेगा। कन्ट्रोल रूम में एक रजिस्टर बनाया जायेगा, जिस पर दैनिक रूप से कृषकों से सम्पर्क का सम्पूर्ण विवरण अंकित किया जायेगा। धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जायेगा। केन्द्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जायेगा, फिर भी मानक में नहीं होने पर अस्वीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर किया जायेगा। रिजेक्शन रजिस्टर में नाम, पता, पंजीकरण, फोन, मात्रा, स्वीकृति का कारण दर्ज किया जायेगा, केन्द्र प्रभारी कृषक को अपीलीय अधिकारी का नाम व मो0 नम्बर, किसान अपील कर सकता है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/मण्डी सचिव/केन्द्र प्रभारी/02 प्रगतिशील किसान अपीलीय समिति में होंगे। किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जायेगा। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार किया जायेगा। अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अनुराग पाण्डेय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0, जिला प्रबन्धक पी0सी0यू0, जिला प्रबन्धक यू0पी0एस0एस0, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति जंगीपुर, मण्डी निरीक्षक दिलदारनगर, मण्डी निरीक्षक मुहम्मदाबाद, मण्डी निरीक्षक सैदपुर, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक एवं समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी, गाजीपुर उपस्थित रहे। -
आत्मनिर्भर लड़की ही महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनती है:प्राचार्य डॉ. अनिता

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार योग्यता कौशल कार्यशाला का आयोजनगाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में सोमवार को नंदी फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय रोजगार योग्यता कौशल (Employability Skills) कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन सत्र में प्राचार्या डॉ अनीता कुमारी ने कहा कि रोजगार योग्यता कौशल आवश्यक जीवन कौशल हैं, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारते हैं और विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई लड़की आत्मनिर्भर होती है, तो वही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनती है।

कार्यक्रम के स्वागत भाषण में डॉ. शंभू शरण प्रसाद, कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर निरंतर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करता है, क्योंकि सशक्त महिला ही समाज को सशक्त बना सकती है। धन्यवाद ज्ञापन में मोहम्मद साकिब, नंदी फाउंडेशन के प्रशिक्षक ने कहा कि हमें इस महाविद्यालय के साथ जुड़कर खुशी हो रही है और हम आगामी तीन दिनों में सभी विद्यार्थियों को आवश्यक रोजगार योग्यता कौशल सिखाने का प्रयास करेंगे।

उद्घाटन सत्र के बाद कार्यशाला का पहला प्रशिक्षण सत्र आरंभ हुआ, जिसमें प्रशिक्षक साकिब ने विद्यार्थियों को अपनी शक्तियों और कमजोरियों की पहचान करने तथा रोजगार योग्यता कौशल के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया। इस कार्यशाला में 40 से अधिक छात्राओं ने पंजीकरण कराया और सक्रिय रूप से भाग लिया। इनमें शमाइला नाज़, रिद्धा यादव और रूपाली ने विशेष रूप से उल्लेखनीय योगदान दिया।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं के आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल और रोजगार योग्यता को बढ़ाना है, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।
-
जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्राप्त किया प्रथम स्थान!
गाजीपुर। सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में सरदार@150 एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अनिता कुमारी के संरक्षण में आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता का विषय “सरदार पटेल: एकीकृत भारत के निर्माता” रहा जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान पुत्री जावेद इदरीसी प्रथम एवं विजयलक्ष्मी प्रजापति पुत्री राम जी प्रजापति द्वितीय स्थान पर रही तथा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा आराध्या प्रजापति पुत्री जवाहर प्रजापति एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की आद्या रघुवंशी पुत्री नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रज्ञा वर्मा पुत्री मनोज कुमार वर्मा एवं आकांक्षा सिंह पुत्री अजय कुमार सिंह को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। निर्णायक मंडल का दायित्व महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ ओम शिवानी, डॉ नेहा एवं डॉ मनीष सोनकर ने निभाया। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, मेरा युवा भारत से लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पीयूष सिंह मौजूद रहे।

यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 के मध्य चलने वाली जिला स्तरीय एकता पदयात्रा के संदर्भ में आयोजित की गई। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ केसरवानी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


-
महिला आयोग के उपाध्यक्ष ने किया महिला जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण





गाजीपुर। चारू चौधरी उपाध्यक्ष ( उपमंत्री स्तर प्राप्त ) उप्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जिला अस्पताल का का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्ड , एसएनसीयू लेबर रूम ,अल्ट्रासाउंड रूम एवं ओपीडी का निरीक्षण किया गया। जिसमें ओपीडी में पाया गया कि डॉक्टर द्वारा मरीजो को अल्ट्रासाउंड ब्लड टेस्ट आदि करने हेतु बाहर के प्राइवेट लैब भेजा जाता है अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक दिन में 10 या 12 मरीज का अल्ट्रासाउंड होता है दवाइयां बाहर से लेने को लिखी जाती हैं निरीक्षण के दौरान ओपीडी में उपस्थित मरीजों द्वारा अपनी समस्या उपाध्यक्ष से कही गई। अस्पताल में मरीज के सुगमता हेतु जो लिफ्ट लगे थे वह भी संचालन में नहीं थे जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा सीएमएस एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देश दिया गया कि व्यवस्था सही किया जाए, जिससे किसी मरीज को कोई असुविधा न हो । इसके साथ ही फॉक्सगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला के गोद भराई व शिशु का अन्नप्राशन करते हुए महिलओ को समय से दवा व पौष्टिक आहार लेने की हिदायत दी गयी। प्राथमिक विद्यालय फाक्सगंज का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक में 14 बच्चे थे बच्चो के पास प्रापर स्कूल यूनिफार्म नही थे 4 टीचर्स में मात्र 1 ही टीचर एक ही क्लास में सब बच्चों को पढ़ाते हुए पाए गए , बच्चो के पढ़ायी में लापरवाही एवं विद्यालय की कमियों को देखते हुए चारु चौधरी उपाध्यक्ष द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में जांच कर स्थिती सही करने को निर्देशित किया गया ।
-
समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘‘मिशन शक्ति-5.0‘‘ अभियान

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘‘मिशन शक्ति-5.0‘‘ अभियान




महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर पंफलेट आदि के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किया जागरुक
गाजीपुर।महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई, नए कानून बी0एन0एस0, बी0एन0एस0स0 के बारे में भी जानकारी दी गई। स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के संबंध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया। महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।





