Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • पीएम मोदी ने महिलाओं के समृद्धी, सुरक्षा और सम्मान में वृद्धि किया:-शीला सिंह

    पीएम मोदी ने महिलाओं के समृद्धी, सुरक्षा और सम्मान में वृद्धि किया:-शीला सिंह

    गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में हुई।
    कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए दो दिवसीय प्रवास पर जनपद में आई अंडमान निकोबार राज्य की भाजपा उपाध्यक्ष शीला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के समृद्धी और सुरक्षा के साथ साथ महिलाओं के सम्मान में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक और अधिकार के प्रति भारतीय जनता पार्टी सदैव से प्रयत्नशील रही है। बैठक में नमो एप्प तथा विकसित भारत संकल्प अभियान के प्रति योजना रचना बनाई गई। बैठक का संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा रूद्रा पांडेय,पूनम मौर्या,किरन सिंह, कंचन गीरी, सुनिता सिंह, गुड्डी पांडेय,आशा प्रजापति, रोली शर्मा,नीलम सिंह आदि महिलाएं मौजूद रही।

  • नमो एप्प और भारत संकल्प अभियान को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला

    नमो एप्प और भारत संकल्प अभियान को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला

    भाजपा कार्यालय पर किया गया जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन



    गाजीपुर। नमो एप्प एवं विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर शनिवार को जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने सभी मोर्चा अध्यक्षों से लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प अभियान में हमारे कार्यकर्ता वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करा कर तथा उन्हें पात्रता लाभ दिलाकर सरकार के उद्देश्य में सहयोगी बन पुण्य के भागी बने।
    जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अधिकारीक नमो एप्प के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के कार्य व्यवहार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराकर संगठन उद्देश्य को पूर्ण करे। लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार विजय से विपक्ष पुरी तरह बेहाल हो चुका है जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय जनता के कार्यकर्ता लगातार समर्पित होकर जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सबके प्रति आभार धन्यवाद लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने जताया। संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्देमातरम गायन से हुआ। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश,प्रो शोभनाथ यादव, वृजनन्दन सिंह,राजेश राजभर, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, विनोद अग्रवाल, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राम, सरोज मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,राजन प्रजापति, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, संकठा प्रसाद मिश्र,मनोज बिंद,विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश कुमार राम, गुलाम कादिर राइनी, विनोद खरवार, रूद्र प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, हरेन्द्र यादव, अनिल पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।

  • एक मुस्त समाधान योजना को लेकर अधिशाषी अभियंता हेमंत सिंह की अपील

    एक मुस्त समाधान योजना को लेकर अधिशाषी अभियंता हेमंत सिंह की अपील

    अधिशाषी अभियंता हेमंत सिंह ने किया जनप्रतिनिधियों एवं विद्युत उपभोक्ताओं से अपील

    एक मुस्त समाधान योजना अपने अंतिम चरण में समाप्ति की ओर

    विद्युत चोरी की पेनाल्टी से बचने का अंतिम अवसर

    गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अधिशाषी अभियंता हेमंत सिंह ने उपभोक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील किया। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एवं अन्य सभी राजनीतिक दल के समस्त पद धारक एवं समस्त उपभोक्ताओ को अवगत कराया कि एक मुश्त समाधान योजना 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। अतः आपसे अनुरोध है कि आप अपने क्षेत्र के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं को ओटीएस की जानकारी उपलब्ध कराए जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। सरचार्ज पर 80 प्रतिशत की छूट मिल रही है। 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने पर आप योजना का लाभ लें सकते है। कहा कि 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराकर शेष धनराशि किस्त में भी जमा कर सकते है। पहली और अंतिम बार बिजली चोरी के पेनाल्टी में भी 55 प्रतिशत का छूट दिया गया है। जो 15 दिसंबर तक लागू है। जिसके लिए आप 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। एक बार में धनराशि की व्यवस्था नहीं होने पर किस्त में भी जमा कर सकते है। इसके लिए 31 दिसंबर तक 10 प्रतिशत जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पेनाल्टी कम करने के लिए जनप्रतिनिधि से भी बहुत लोग संपर्क करते है। यह सुनहरा मौका है, ऐसे उपभोक्ता को सूचित करे जिससे बिजली चोरी के एफआईआर से निजात पाएं। योजना के अंतिम दिनों में लंबी लाइन लगती है जिससे बचने के लिए अभी रजिस्ट्रेशन कराए। ऐसा ना हो की अंतिम दिनों में लंबी लाइन या सर्वर की समस्या होने पर आप योजना से वंचित हो जाए। जो बकायेदार उपभोक्ता इस योजना में अपना पंजीकरण नही कराएगा उनकी विद्युत लाइन डिस्कनेक्ट करते हुए आरसी की कार्यवाही की जायेगा। और बिना भुगतान कराए लाइन जोड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराया जायेगा। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है की ससमय रजिस्ट्रेशन कराकर बिजली बकाए से एवं विद्युत चोरी की पेनाल्टी से निजात पाए। बिजली बचाए जनहित में जारी।

  • सीएमओ कार्यालय में मिला बीपीएम व बीसीपीएम को प्रशिक्षण

    सीएमओ कार्यालय में मिला बीपीएम व बीसीपीएम को प्रशिक्षण

    टीबी उन्मूलन के लिए निक्षय पोर्टल पर सही फीडिंग व कार्यों की मॉनिटरिंग जरूरी

    सीएमओ कार्यालय में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बीपीएम व बीसीपीएम को मिला प्रशिक्षण

    अधिक नोटिफिकेशन, स्क्रीनिंग, निर्धारित मानकों पर शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग पर भी दिया ज़ोर

    वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना हम सभी की प्राथमिकता – डीटीओ



    गाज़ीपुर। जनपद के गोरा बाजार स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त 16 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक (बीपीएम) और ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (बीसीपीएम) को प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों को निक्षय पोर्टल 2.0 पर टीबी नोटिफिकेशन व निक्षय पोषण योजना की सही फीडिंग, ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग, नोटिफिकेशन और टीबी मुक्त भारत के तहत निर्धारित किए गए 11 मानकों पर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग करने पर ज़ोर दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार सिंह, जिला पीपीएम समन्वयक अनुराग कुमार पाण्डेय एवं डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ वीजी विनोद ने करीब 35 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। डीटीओ डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन समेत जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में टीबी नोटिफिकेशन बढ़ाने पर पूरा ज़ोर दिया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर अभियान और विशेष शिविर लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। ब्लॉक सीएचसी-पीएचसी के समस्त स्टाफ समेत एनटीईपी के सभी कर्मी और स्वास्थ्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना हम सभी की प्राथमिकता है।

    डीपीसी डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में बीपीएम को निक्षय पोर्टल 2.0 और निक्षय पोषण योजना को लेकर की जा रही फीडिंग की सही मॉनिटरिंग की जानी चाहिए, जिससे जनपद की उपलब्धि बेहतर प्रदर्शित हो। बीसीपीएम को समुदाय में लोगों की ज्यादा से ज्यादा टीबी स्क्रीनिंग, नोटिफिकेशन और टीबी स्कोर के लिए निर्धारित मानकों को लेकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग हर माह समय से की जाए। टीबी स्कोर से ही जनपद की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। इसके अलावा आयुष्मान भारत – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के टीबी उन्मूलन कार्यों की भी मॉनिटरिंग की जाए। सामुदायिक स्तरीय बैठकों में लोगों के बीच टीबी के लक्षण, कारण, स्क्रीनिंग, जांच, उपचार व निक्षय पोषण योजना के तहत रोगियों को उपचार के दौरान हर माह दिए जा रहे 500 रुपये के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए। टीबी के सम्पूर्ण उपचार व इलाज अधूरा न छोड़ने के बारे में भी जानकारी दी जाए। कासिमाबाद ब्लॉक की बीसीपीएम शमा परवीन ने बताया कि प्रशिक्षण में टीबी के नोटिफिकेशन बढ़ाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग जांच व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। जन जागरूकता पर भी ज़ोर दिया गया। अब वह ब्लॉक पर जाकर समस्त स्वास्थ्यकर्मियों, सीएचओ और आशाओं को इसके बारे में विस्तार से बताएंगी जिससे वह लोगों को जागरूक कर सकें। देवकली ब्लॉक के बीपीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण में निक्षय पोर्टल और निक्षय पोषण योजना के सही फीडिंग को लेकर मिली जानकारी के बारे में वह डाटा ओपरेटर व अन्य संबन्धित स्वास्थ्यकर्मी को इसकी जानकारी देंगे, जिससे रिपोर्टिंग बेहतर हो सके।

  • डबल इंजन की सरकार जरूरतमंदों के साथ:-एमएलसी चंचल

    डबल इंजन की सरकार जरूरतमंदों के साथ:-एमएलसी चंचल

    एमएलसी विशाल सिंह ने महिलाओं को दिया नि शुल्क गैस कनेक्शन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां



    गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम हंसराजपुर के पंचायत भवन मे शनिवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच का प्रमाण है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब गांव – गांव तक पहुंच रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अगर समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही हैं तो वह सरकार विफल है। लेकिन आज केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर हमारी वर्तमान की डबल इंजन की सरकार लाभ दिला रहे हैं।

    एमएलसी चंचल ने कहा कि भारत को संपूर्ण विकास की दिशा में ये संकल्प यात्रा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हैँ। जिसके लिए हम सभी लोग लगातार मेहनत कर रहे हैँ। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने वहाँ उपस्थित पात्र महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन अपने हाथों वितरित किया तथा बाल विकास पुस्टाहार के तहत अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, मनिहारी प्रधान संघ अध्यक्ष अंशु सिंह, ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, संदीप सिंह मिंटू, अजय सिंह, बुद्धिराम यादव, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक, अमित नागवंशी और अनूप जायसवाल सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रितेश कुमार ने किया।

  • क्षेत्रीय निदेशक के पद का पदभार संभालेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतन

    क्षेत्रीय निदेशक के पद का पदभार संभालेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतन

    गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतन कुमार राम का चयन इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा क्षेत्रीय निदेशक पद पर होने के कारण 13 दिसंबर को महाविद्यालय से कार्य मुक्त हो गए और 14 दिसंबर को इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा में अपनी जोइनिंग भी प्रस्तुत कर दी। डॉ संतन कुमार राम ने महाविद्यालय में लगभग 12 वर्षों तक असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी। इनके संयोजकत्व मे महाविद्यालय में तीन राष्ट्रीय सेमिनार और एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित हुई। ‘जल- मानवता की अतृप्त प्यास’ विषय पर आपकी एक संपादित पुस्तक भी आई। यह डेढ़ दर्जन से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं तथा वर्तमान में इनके अधीन चार शोध छात्र वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शोधरत है। इन्होंने भारत की नदी जोड़ो परियोजना विषय से संबंधित केन- बेतवा लिंक पर अपना मौलिक शोध कार्य किया, जो काफी चर्चा में रहा। महाविद्यालय के नैक, रूसा, परीक्षा विभाग, नई शिक्षा नीति, प्रसार व्याख्यान, कौशल विकास अन्य महत्वपूर्ण समितियो एवं गतिविधियों के माध्यम से महाविद्यालय जीवन के विकास में अपना सर्वोत्तम योगदान दिया। शुक्रवार को डा संतन कुमार को विदा करते हुए प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि महाविद्यालय में आपकी कमी सदैव महसूस होगी।

    महाविद्यालय के प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद, स्टाफ क्लब सचिव डॉ शिव कुमार, डॉ विकास सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ राजेश यादव, डॉ हरेंद्र यादव, कार्यालय सहायक राधेश्याम सिंह एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने डॉ संतन कुमार का माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ भेंट करते हुए उनके नए दायित्व निर्वहन की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें विदा किया। डॉ राम ने समस्त महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए यहां बिताएं गए क्षणों को अपने जीवन का श्रेष्ठ समय बताया।

  • 31 दिसंबर तक विद्युत उपभोक्ता ले सकते हैं ओटीएस का लाभ

    31 दिसंबर तक विद्युत उपभोक्ता ले सकते हैं ओटीएस का लाभ

    ओटीएस का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार


    विद्युत विभाग का सर्वर हुवा फेल



    गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अंतर्गत सब डिवीजन दिलदारनगर में ओटीएस का लाभ लेने के लिए सुबह 8 बजे से ही लंबी लाइन कैश काउंटर पर लग गई, जिसमे विद्युत विभाग का सर्वर पूरी तरह से प्रभावित रहा। वही बहुत सारे उपभोक्ता निराश होकर अपने अपने घर चले गए। सहायक अभियंता कमलेश प्रजापति ने बताया कि ओटीएस का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं का बिल जमा करते समय सर्वर की ज्यादा समस्या रही, जिसमे सर्वर कभी आ रहा था कभी जा रहा था। वही जब सर्वर चलता था तो 4 घंटे का कार्य 8 घंटे में हो रहा था। फिलहाल हम लोग दिलदारनगर सब डिवीजन के अंतर्गत किसी भी तरह शाम तक लगभग 21 लाख बिल ओटीएस के तहत जमा कराए है। आगे उन्होंने यह भी उपभोक्ताओं से अपील किया की जिसका भी विद्युत बिल बकाया है एवं विद्युत चोरी में राजस्व निर्धारण लगा है उन लोगो को ओटीएस के तहत 31 दिसंबर तक लाभ दिया जायेगा। अतः सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता हैं कि एकमुश्त समाधान योजना का लाभ अपने निजी खंडो उपखंडो एवम समस्त विद्युत उपकेंद्रों तथा मीटर रीडर, सहज जन सेवा केंद्रों, विद्युत सखी से संपर्क कर अपना बकाया बिल पर ओटीएस का लाभ ले सकते हैं।

  • मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध और शक्तिशाली हो रहा है:शीला सिंह

    मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध और शक्तिशाली हो रहा है:शीला सिंह

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध और शक्तिशाली हो रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान के साथ मुख्य धारा से जोड़ने का जो प्रयास विगत नौ वर्षों में हुआ है वह सरकार की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। यह बात शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अंडमान निकोबार की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शीला सिंह ने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन जमानियां विधानसभा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान भदौरा बाजार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों के साथ दुल्हन पैलेस में संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में स्थापित भाजपा नेतृत्व की सरकारों से समाज का हर वर्ग संतुष्ट एवं संतृप्त महसूस कर रहा है। यह सिर्फ कोरी बातें नहीं बल्कि ऐसा हम लोगों से मिलकर उनसे बात चीत कर कह रहे है।


    इस अवसर पर शीला सिंह ने करहिया स्थित मां कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन किया।कसेरा पोखरा स्थित मुसहर बस्ती के लाभार्थियों संग मुलाकात कर सेल्फी भी लिया गया।दिलदारनगर स्थित भक्सी में भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सुमन मौर्या के घर भोजन तथा जमानियां कस्बा मे शोसल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा गुड्डी पांडेय के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनिता सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय,रूद्रा पांडेय,पूनम मौर्या,किरन सिंह, महामंत्री महिला मोर्चा माया सिंह आदि उपस्थित थी।

  • यादव समाज के महासम्मेलन की तैयारी पूरी:सुजीत

    यादव समाज के महासम्मेलन की तैयारी पूरी:सुजीत

    यादव समाज के महासम्मेलन की तैयारी पूरी:सुजीत



    गाजीपुर।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में यादव समाज का महासम्मेलन 17 दिसम्बर को 11 बजे जलसा गार्डेन बबेड़ी में आयोजित होने वाला है। शुक्रवार को अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन सदर ब्लॉक रामज्ञान सिंह यादव व देवकली पँचम के जिला पंचायत पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार यादव सहेड़ी के नेतृत्व में ब्लॉक के दर्जनों गाँव मे गणमान्य जनों को निमंत्रण वितरण करके कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया गया। इस अवसर पर यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि इस सम्मेलन के सयोंजक पूर्व प्रधान बक्कसुपुर संजय यादव व प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर यादव है। इस महासम्मेलन का उद्देश्य समाज को जगाना है यादव समाज के दोनों कुरी ग्वाल और ढरोड में रोटी बेटी का नाता हो तेरही व दहेज मुक्त समाज हो और समाज शिक्षा युक्त बने इसी के साथ ब्लॉक सदर के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नाम चुन कर ब्लॉक अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों की घोषणा होगी। इस महासम्मेलन में सांस्कृतिक मंच भी होगा। मशहूर कलाकार रजनीकांत द्वारा समाज पर लोग गीत गाकर संदेश भी दिया जाएगा इस निमंत्रण वितरण कार्यक्रम में जिला संरक्षक रामनगीना यादव , जिला कार्यालय प्रभारी अजय प्रताप यादव , बबेड़ी के प्रधान संजय यादव आदि लोग थे।

  • डीएम ने किया निरीक्षण,ली जानकारी

    डीएम ने किया निरीक्षण,ली जानकारी


    गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने  विकास खण्ड रेवतीपुर के धान क्रय केन्द्र बी-पैक्स साधन सहकारी समिति लि0 ताड़ीघाट (अ व ब )का स्थलीय निरीक्षण कर धान क्रय के संबंध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होनें क्रय केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखो व किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा क्रय हेतु उपकरणों तथा इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, टोकन रजिस्टर, डेली क्रय किये गए धान की स्थिति आदि के बारे जानकारी ली। धान क्रय केन्द्र पर धान खरीद की स्थिति की जानकारी लेते हुए धान क्रय केन्द्र बी0-पैक्स ताड़ीघाट (अ) पर कुल  60 कृषक पंजीकृत रहे। जिसमें 52 कृषकों द्वारा धान खरीद-4858 कुन्तल किया गया तथा मिल को धान डिलीवरी-3200 कुन्तल, केन्द्र पर अवशेष धान-1658 कुन्तल बचा एवं धान खरीद केन्द्र बी-पैक्स ताड़ीघाट (ब) पर कुल पंजीकृत 54 कृषकों द्वारा 4954.800 कुन्तल धान क्रय किया गया। जिसमें मिल को धान डिलीवरी 3200 कुन्तल के उपरान्त केन्द्र पर अवशेष धान 1754 कुन्तल मौके पर पाया गया।

    निरीक्षण के दौरान धान क्रय केन्द्र पर नमी मापक यत्रं खराब पाई गई, केन्द्र प्रभारी द्वारा अभिलेखों का रख-रखाव सही नही था तथा प्रभारी द्वारा केन्द्र पर अवशेष क्रय किये गये धान के बोरो की संख्या सही नही पाई गई। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अवशेष धान की डिलीवरी जी0पी0एस0लगे ट्रक द्वारा संबंधित मिल को डिलीवरी किया जाए, जिससे धान खराब न हो। उसके उपरान्त निरीक्षण के दौरान मौके पर धान क्रय केन्द्र पर फर्जी व्यक्ति अरविन्द राय ग्राम-डूहिया पोस्ट ताड़ीघाट पाये जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल थाना प्रभारी को बुलकार थाने भेजा तथा कड़े निर्देश दिए कि धान क्रय केन्द्रो पर कृषकों के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति दिखे नही अन्यथा की स्थिति में पाये जाने पर केन्द्र प्रभावी स्वम जिम्मेदार होगे।
    जिलाधिकारी ने आदेशित किया कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान होना चाहिए यहां के लेखपाल को निर्देश दिया कि वह सीमान्त किसानो को प्रत्येक गांव में जाकर जागरूक करते हुए धान क्रय केन्द्र पर ही अपना धान बिक्री करने हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केन्द्र पर किसानों को बैठने के लिए पेयजल व्यवस्था एवं  अन्य व्यवस्था करे जिससे किसानों को कोई परेशानी न होने पाए। किसी भी धान क्रय केन्द्र पर बिचौलियों के माध्यम से क्रय किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।  निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी सुधाकर राय, किसान सुभाष राय के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News