-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
5 जनवरी को जिले के सभी पत्रकार संगठनो का होगा महासम्मेलन

5 जनवरी को कौशल राहुल शर्मा के जन्मदिन पर जिले के सभी पत्रकार संगठनो का होगा महासम्मेलन
गाजीपुर। अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज के संपादक किरण नाई के बड़ी बहन सरिता राहुल शर्मा के बड़े सुपुत्र कौशल राहुल शर्मा के पहले जन्मदिन पर गाजीपुर जिले के समस्त पत्रकार संगठनों के पत्रकार बंधुओ का हंसराजपुर में महासम्मेलन होगा। इस मौके पर पत्रकार जगत के माने जाने पत्रकार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयो सहित क्षेत्रीय विधायक सहित ग्राम प्रधानों की मौजूदगी रहेगी। यह कार्यक्रम गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत हंसराजपुर बभनौली ग्राम सभा मालती निवास (पारस हार्डवेयर के सामने ) पर आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सुनिश्चित हुआ है। -
बाबा साहेब के संघर्ष ने लाखों लोगों में आशा का संचार किया:-डीएम



गाजीपुर। भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दिये जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिह, मुख्य राजस्व अधिकारी व कलेक्ट्रेट परिवार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के छवि चित्र पर पुष्पांजलि तथा फूल माला चढाकर नमन किया। जिलाधिकारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके जीवन संघर्षों को याद किया तथा उनके शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, न्यायायिक योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का 67वां परिनिर्वाण दिवस है। बाबा साहेब के संघर्ष ने लाखों लोगों में आशा का संचार किया और उनके प्रयासों ने भारत को ऐसा व्यापक संविधान प्रदान किया जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।


यह दिवस हम सबको उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों पर चलने के लिए पुनर्संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि जाति आधारित भेद भाव के विरूद्ध लड़ाई, सामाजिक न्याय की प्रतिस्थापना, सशक्तीकरण के साधनों के रूप में शिक्षा पर विशेष जोर एवं समावेशी व समतावादी समाज की स्थापना के सन्दर्भ में उनका दर्शन आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। हमें बाबा साहब द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ चलने का व्रत लेना होगा और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे, जिन्होने शोषितों और वंचितो के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
-
देश के संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक और भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वह एक विधिवेत्ता,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे । उन्होंने समाज और राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभाते हुए अछूतों, स्त्रियों और मजदूरों को मानवीय अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त दलितों की मुक्ति एवं सामाजिक समता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही है। आज न्यायपालिका, चुनाव आयोग और प्रेस कोई स्वतंत्र नहीं रह गया है। उन्होंने सरकार की तानाशाही रवैए की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जनता की मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।भाजपा सरकार संविधान की भावनाओं से खेलने का काम कर रही है।वर्तमान भाजपा सरकार अपने हित में संविधान को तोड़ने मरोड़ने का काम कर रही है। संविधान की रक्षा के लिए हमें हर स्तर पर संघर्ष करने की जरूरत है।
विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है। इस देश का संविधान, लोकतंत्र, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। देश के हुक्मरान डॉ भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बदलना चाहते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी अम्बेडकर जी के संविधान पर आंच नहीं आने देगी। संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करेगी ।
विधायक जै किशन साहू ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके द्वारा किया गया संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश की वर्तमान हुकूमत की तानाशाही नीतियों से हम बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर ही देश को बचा सकते हैं।
पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों और गरीबों के हक को छिनना चाहती है। हमें बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर पिछड़ों और गरीबों के हक और अधिकार को बचाने की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,खेदन यादव ,सूरज राम बागी,रविन्द्र प्रताप यादव, देवनाथ कुशवाहा,मदन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव , तहसीन अहमद, शिवशंकर यादव,राजेंद्र यादव, केसरी यादव,गोवर्धन यादव,रीता विश्वकर्मा,राजेश कुमार यादव ,अमित ठाकुर,दिनेश यादव, रमेश यादव, सुभाष यादव गुड्डू,पूजा गौतम, परशुराम बिंद,रीना यादव, कंचन रावत,चन्द्रबली यादव, टिंकू यादव,आलोक कुमार, रणजीत यादव,सुनील यादव,रामदरस पाल,संगीता यादव, अनिल यादव,जयराम यादव, देवेन्द्र यादव,उपेन्द्र यादव,अदनान खां,रामजी सोनकर, रमेश गोड़, डॉ राजेश रावत, पन्ना लाल,आदि उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। -
ठेकेदार को न तो शासन का डर है न तो प्रशासन का:-शम्मी

ठेकेदार के सामने ना डीएम साहब की सुनवाई न सीएम साहब की:- शम्मी
गाजीपुर। बुधवार को धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन भी सीवर के कार्य में देरी वह अनियमितता के खिलाफ जल निगम व नमामि गंगे के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई। वहां मौजूद स्थानी लोगों ने बताया कि बड़ी बाग बाईपास, नवाबगंज, झंडा तर, रजदेपुर, कचहरी रोड, गोरा बाजार तथा महुआ बाग से लेकर फैक्ट्री तक हर महीने सीवर की खुदाई होती है लेकिन आज तक एक भी रोड का कार्य पूरा नहीं हो सका। लोगों ने कार्यदाही संस्था पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया तथा उच्च स्तरीय विभागीय जांच की मांग की।

इस दौरान धरने के आयोजक नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शमी ने कहा कि कार्यदाई संस्था गुंडो की तरह काम कर रही है, ना उन्हें डीएम साहब का डर है और ना ही सीएम साहब का डर है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यदाई संस्था कार्य योजना को लेकर शहर की जनता को लिखित आश्वासन नहीं देती है तो या आंदोलन अनिश्चितकालीन के लिए बढ़ा दिया जाएगा। धरने में मौके पर दीपक सिंह पूर्व प्रधान, राजेश प्रजापति पप्पू पूर्व महामंत्री पीजी कॉलेज, रोहित यादव छात्र नेता, अमित उपाध्याय, इमरान अंसारी, जैद सिद्दीकी, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, सूरज सहित आदि लोग मौजूद थे।

-
अबतक 2174 किसानों से खरीदा जा चुका है धान


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो पर धान क्रय से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में बताया कि जनपद में 4 दिसंबर 2023 तक कुल 2174 किसानों से 19120.471 मी0 टन धान की खरीद हुई है, जो आवंटित लक्ष्य 228000 मी0टन के सापेक्ष 8.39 प्रतिशत है। कुल क्रय धान 19120.471 मी0 टन के सापेक्ष 4186.86 मी0टन धान का प्रेषण केन्द्रों से सम्बद्व चावल मिलों को जी0पी0एस0 युक्त वाहन से हुआ है, जो 21.90 प्रतिशत है। कृषकों को देय धनराशि 41 करोड़ 74 लाख के सापेक्ष 27 करोड़ 47 लाख का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है, जो 65.82 प्रतिशत है। पी0एफ0एम0एस0 रिपोर्ट के अनुसार विपणन शाखा के 2, पी0सी0यू0 शाखा के 9, यू0पी0एस0एस0 शाखा के 6 एवं मण्डी समिति के 1, कुल 18 किसान इनवैलिड प्रदर्शित हो रहे हैं, जिसके कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है।

वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत विपणन शाखा के 37, पी0सी0एफ के 19, पी0सी0यू0 के 76, यू0पी0एस0एस0 के 31, मंडी समिति के 4, मण्डी समिति से सम्बद्व एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के 5 एवं भारतीय खाद्य निगम के 1, कुल 173 क्रय केन्द्र अनुमोदित हुए हैं। जिसके सापेक्ष विपणन शाखा के 37, पी0सी0एफ0 के 14, पी0सी0यू0 के 75, यू0पी0एस0एस0 के 31, मंडी समिति के 4, मण्डी समिति से सम्बद्व एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के 4 एवं भारतीय खाद्य निगम केे 1, कुल 166 क्रय केन्द्रो की ऑनलाइन फीडिंग हो गया है। पी0सी0एफ0 संस्था के 5, पी0सी0यू0 के 1 एवं मण्डी समिति से सम्बद्व एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के 1, कुल 7 क्रय केन्द्रों की ऑनलाइन फीडिंग शेष है। पी0सी0एफ0 के 8, पी0सी0यू0 के 15, यू0पी0एस0एस0 के 5 एवं मण्डी समिति से सम्बद्व एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के 3, कुल 31 क्रय केन्द्रों पर खरीद शून्य है। विपणन शाखा के 37, पी0सी0एफ0 के 7, पी0सी0यू0 के 48, यू0पी0एस0एस0 के 21 एवं मण्डी समिति के 1, कुल 114 ट्रकों में जी0पी0एस0 इंस्टाल हो गया है। इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

-
डीएम ने लगाया जुर्माना, जांच के लिए भेजा नमूना



गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में 200 बेडेड महिला छात्रावास एवं मल्टीपरपज कान्फ्रेन्स हाल के निर्माण एवं आदर्श गॉव रघुनाथपुर में बन रहे सॉलीड वेस्ट कचरा प्रबन्धन का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजकीय महिला डिग्री कालेज गाजीपुर में 200 बेडेड महिला छात्रावास एवं मल्टीपरपज कान्फ्रेन्स हाल के निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना की स्वीकृत लागत 16.24 करोड़ है, जिसके सापेक्ष 5.68 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 4.85 करोड़ रूपये व्यय कर कार्य कराया जा रहा है। परियोजना को पूर्ण करने की तिथि 31 अगस्त 2024 है। परियोजना स्थल पर 20 श्रमिकों को कार्य करना बताया गया जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या को बढ़ाकर निर्धारित समयावधि में परियोजना को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्य स्थल पर उपस्थित अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के परिनिरीक्षणीय शिथिलता के कारण कालम की ढलाई के समय शरिंग के फैल जाने के कारण कालम की फिनिशिंग प्रभावित हुई है।


जिस पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया कि डी.पी.आर. में वर्णित व्यवस्था के अनुसार ठेकेदार मेसर्स पहलवान कान्स्ट्रक्शन, लखनऊ के विरूद्ध अर्थ दण्ड लगाते हुए वसूली करना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि कार्य स्थल पर प्रयुक्त हो रही सामग्री तथा-ईंट, सीमेन्ट, बालू का नमूना एकत्र कर अपनी प्रयोगशाला में जॉच कराकर अवगत करायें। प्रेक्षा करने पर अवर अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि सामाग्री के थर्ड पार्टी वैल्यूएशन हेतु नमूना काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी को भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट 15 दिनों में प्राप्त होगी। परियोजना प्रारम्भ करने की तिथि 1 मार्च 2023 है और कार्य स्थल पर लगभग 27 प्रतिशत कार्य हो जाने के बाद भी सामाग्री की थर्ड पार्टी वैल्यूएशन हेतु नमूना इतना विलम्ब से भेजा जाना कार्यदायी संस्था के गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के प्रति उदासीनता का परिचायक है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता प्रतिदिन कार्य स्थल पर उपस्थित रहते हुए अपनी तकनीकि देख-रेख में डी पी आर में वर्णित व्यवस्था अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करेगे। निरीक्षण के समय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड-3, लोक निर्माण विभाग, कार्यदायी संस्था यू.पी. सिडको, गाजीपुर के सहायक अभियंता, पी.पी. बन्दा एवं अवर अभियंता और रोहित मौर्य उपस्थित थे।

-
पांच दिवसीय पीएम विश्वकर्मा बैच का डीएम ने किया शुभारंभ



गाजीपुर। यूनियन बैंक द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को 5 दिवसीय पीएम विश्वकर्मा बैच (दर्जी)का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रमुख के0 डी0 गुप्ता यूनियन बैंक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों में कार्य करने का हौसला कड़ी मेहनत दूरदर्शिता पक्का इरादा लगन शीलता व जीतने का जुनून जिद लगन व आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करने के गुण मंत्र प्रदान की एवं गुणों को आत्म सात करने पर जोर दिया। वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्ग प्रशस्त करने का गुण मंत्र प्रदान की एवं कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचानपत्र के माध्यम से मान्यता दी जाएगी। योजना के तहत 5 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर के साथ 1 लाख रुपये (पहली किश्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किश्त) तक ऋण सहायता दी जाएगी। इसी क्रम में क्षेत्र प्रमुख के0डी0 गुप्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से समस्त महिला प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ट्रेनिंग पाने वाले कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। इस योजना के तहत लोगों को 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है।


साथ ही, 5 दिनों तक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15,000 रुपये का अनुदान देने की सुविधा है जिसकी जानकारी क्षेत्र प्रमुख के द्वारा दिया गया । संस्था के निदेशक संजय सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को ससमय उपस्थित हो के प्रशिक्षण लेने का अनुरोध किया जिससे सबका सर्टिफिकेट मिल सके एवं वहां पर उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थियों सफल उद्यमी बनने का आग्रह किए। अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के बैंक से होने वाली किसी भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया एवं डी. सी. एन. आर. एल. एम. गोपाल कृष्ण चौधरी सभी प्रशिक्षणार्थियों को ब्लाक से मिलने वाली सभी योजना की जानकारी दी। जिला सेवायोजन आधिकारी मुकेश कुमार रोजगार के प्रति प्रशिक्षणार्थियों को उत्साहित किया। धन्यवाद ज्ञापन अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार के द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन निदेशक संजय सिंह ने किया। इस मौके पर संकाय मुकेश कुमार श्रीवास्तव, संकाय लक्ष्मीकांत तिवारी, कार्यालय सहायक अभिषेक सिंह और कार्यालय सहायक इल्मा नूर आदि उपस्थित रहे।

-
जनपद स्तरीय “बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता” का होगा आयोजन

गाजीपुर। मंगलवार को वेलफेयर क्लब तथा बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ (संयुक्त) की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पीरनगर पर की गयी। जिसमे जनपद स्तरीय “बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता” अंतर्गत लिखित परीक्षाओं के आयोजन तथा परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गयी। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि के अनुसार सामान्य ज्ञान ,गणित एवम तार्किक शक्ति, चित्रकला एवं निबंध की प्रतियोगिता 10 दिसम्बर दिन रविवार को जनपद के 06 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी जिसमे गाजीपुर सदर क्षेत्र में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल रौजा को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहाँ महाराजगंज, आदर्श गाव, रेवतीपुर, सुहवल क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षा देंगे जहाँ राहुल प्रताप मिश्रा को केंद्र व्यस्थापक नियुक्त किया गया है। वहीं गाजीपुर घाट, खालिसपुर, कठवामोड़ के अभ्यर्थियों के लिए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया को केन्द्र बनाया गया है केन्द्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार बिंद होंगे, गौसपुर फिरोजपुर के छात्रों के लिए अवध इंटरनेशनल स्कूल को जहां रामनाथ कुशवाहा केन्द्र व्यस्थापक होंगे तथा मुहम्मदाबाद, सुरतापुर, मिर्जाबाद, शेरपुर के अभ्यर्थियों को मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल में परीक्षा देनी होगी। जहा सुषमा यादव को केन्द्र व्यस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है, कासिमाबाद क्षेत्र में सूरज इंटरनेशनल स्कूल को केन्द्र बनाया गया है जहा अलावलपुर, गंगौली, नारायनपुर, महेशपुर के छात्र परीक्षा देंगे सत्यदेव दुबे केंद्र व्यस्थापक होंगे, शादियाबाद चौचकपुर करण्डा के छात्रो के लिये रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज केंद्र व्यस्व्थापक पवन पांडेय होंगे जबकि सैदपुर, देवकली तथा देवचंदपुर के छात्रो के लिए आरजेपी स्कुल सैदपुर केंद्र व्यस्थापक अनिल कुशवाहा होंगे। क्लब पीआरओ के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल सम्पादन हेतु ओजस कोचिंग शाखा नवाबगंज के 120 अनुभवी एवं कुशल छात्र छात्राये कक्ष निरीक्षक नियुक्त किये जायेंगे जबकि सुचिता व पारदर्शिता के लिये सत्य प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र प्रताप मिश्रा, धीरेन्द्र त्रिपाठी को प्रेक्षक जबकि डा0 जितेन्द्र कुमार को केन्द्रीय प्रेक्षक बनाया गया है। प्रतियोगियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका कंट्रोल नम्बर 9415881122 है। बैठक में क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, जनपद गवर्नर पवन पाण्डेय, अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ रिंकू यादव, क्लब आडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव राम नाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा , सत्य देव दूबे , अजय यादव , राम कुमार ,राम नगीना प्रजापति, सतेन्द्र श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे । क्लब महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा यादव ने किया।
-
सीवर लाइन के खिलाफ शम्मी ने शुरू किया अनशन

गाजीपुर। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के द्वारा सीवर लाइन की कार्यदाई संस्था जल निगम तथा नमामि गंगे द्वारा कार्य में देरी अनियमितता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन दिवसीय अनशन की शुरुआत मंगलवार को लंका मैदान के गेट नंबर 4 पर शुरू हुआ।

श्री सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से पूरा शहर सीवर के कार्य से परेशान है। सीवर की कार्यवाही संस्था जगह-जगह पूरे शहरी क्षेत्र में सीवर के खुदाई करके पिछले 1 साल से छोड़ दी है जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शादी विवाह के मौसम में पूरा शहर जाम के जाम से जूझ रहा है।

लोगों ने कार्यदाई संस्था के सीवर बचाने के प्लान पर भी सवाल उठाया और बताया कि एक-एक साल से सीवर की लाइन पड़ जाने के बाद भी उसे रोड को मरम्मत करके चलने योग्य नहीं बनाया गया जबकि कार्यदाई संस्था के कॉन्ट्रैक्ट में यह साफ तौर पर लिखा हुआ है की एक रोड जिसको कि वह बना रहे हैं उसके खत्म होने तक किसी दूसरे रोड की खुदाई नहीं करेंगे ।

लोगों ने कहा की सीवर के कार्य मे भ्रस्टाचार चरम पर है और नियमों की धज्जियाँ ठेकेदार द्वारा खुलेआम उड़ाई जा रही है।
आंदोलन में शामिल लोगों ने कहा की कार्य को लेके जब तक कोई ठोस आश्वासन प्रशासन द्वारा नहीं मिलता है तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। धरने में मनीष पांडे, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सूरज, मनोज, प्रदीप विजय राय आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।
-
स्टाफ नर्सों को एमएलसी ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा….



गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज सभागार में एक कार्यक्रम के तहत नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। इस दौरान 141 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने स्टाफ नर्सों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी में 2341 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये है। इन नर्सों को यूपी के विभिन्न मेडिकल कालेज और सरकारी अस्पतालों में तैनात किया गया है। इस बड़ी संख्या में नर्सों के पदों पर हुई नियुक्ति से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यूपी सरकार लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में जुटी हुई है ,लगभग हर जिले में अब मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है, इससे जिले में डॉक्टरों की कमी पूरी हो रही है जिससे अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है, मैंने शहर की जनता और प्राचार्य की माँग पर महिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम मशीन भी दिया है, आगे भी शासन से और सुविधाओं को बढ़ावा मिले इसका सार्थक प्रयास किया जाएगा।


इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ कॉलेज के कैम्पस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्वायज होस्टल, लाइब्रेरी रूम, क्लास रूम, अटेंडेंस रजिस्टर ,फील्ड इत्यादि का भी निरीक्षण करते हुए उचित दिशा निर्देश भी प्राचार्य को दिए ।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आनंद मिश्रा ,सीएमएस राजेश सिंह, एसीएमओ ,डॉ राजेश सिंह आदि उपस्थित थे ।






