Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 17 दिसंबर को होगा यादव समाज का महासम्मेलन

    17 दिसंबर को होगा यादव समाज का महासम्मेलन

    यादव समाज का महासम्मेलन 17 दिसंबर को समाज मे भारी उत्साह :सुजीत यादव


    गाजीपुर। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव के नेतृत्व में कचहरी पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिलाध्‍यक्ष सुजीत कुमार यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्‍वावधान में वीर अहीरों के एक ही नारा रोटी बेटी का नाता, दहेज मुक्‍त समाज, सब शिक्षित हो समाज एक हो के नारे को लेकर 17 दिसंबर जलसा गार्डन बबेड़ी गाजीपुर में कार्यक्रम आयोजित है। सुजीत यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में यादव महासभा के एकजुटता, दहेज व तेरहवीं मुक्‍त समाज के स्‍थापना के लिए विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा यादव महासभा ब्‍लाक सदर के अध्‍यक्ष पद की भी घोषणा की जाएगी। उन्‍होने जनपद के सभी यदुवंशियों से अपील किया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर समाज को विकसित बनाने में सहयोग दें। महासम्मेलन के कार्यक्रम के प्रभारी यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष वृज किशोर यादव व कार्यक्रम सयोंजक पूर्व प्रधान बक्कसुपुर आलमपट्टी संजय यादव है। इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष के साथ जिला सँरक्षक राम नगीना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वृज किशोर यादव, जिला उपाध्यक्ष सिंहासन यादव, जिला कार्यालय प्रभारी अजय यादव, नेता पारस यादव आदि लोग उपस्थित थे।

  • नमो कबड्डी प्रतियोगिता जनपद के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है:-सपना सिंह

    नमो कबड्डी प्रतियोगिता जनपद के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है:-सपना सिंह

    गाजीपुर। (कासिमाबाद) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गुरूवार को डी डी पब्लिक स्कूल कादीपुर के खेल मैदान में हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह और क्षेत्रीय मंत्री कृष्णानंद राय ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इससे पहले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा किसानों के साथ ही जवानों और युवाओं को भी साथ ले कर चलता है। नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद के युवाओं को प्रोत्साहन का एक बड़ा मंच प्राप्त हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करते हुए समाज में भाईचारे को बढ़ावा दिया है। पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा युवा देश के भविष्य है और खेल युवाओ के सम्पूर्ण विकास का सफलतम मार्ग खेल देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है।


    प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह ने किसान मोर्चा गाजीपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी किसान मोर्चा ने जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह तथा सहयोगियों के प्रयास से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर प्रदेश में एक बड़ा संदेश दिया है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं सभी लोगों के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजेता महेशपुर ए तथा उप विजेता महेशपुर बी टीम को शील्ड और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। विजेता टीम की कप्तान अंकिता यादव तथा उप विजेता टीम की कप्तान सुमन बिंद को उत्कृष्ट खेल के लिए पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, धनंजय चौबे, अशोक सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संपूर्णानंद उपाध्याय, शशिभूषण सिंह, धर्मेंद्र यादव, प्रफुल्ल सिंह अकरम, मोनू सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शुभांशु मिश्रा ने किया।

  • अब तक इतने नए मतदाताओं को किया गया है पंजीकृत

    अब तक इतने नए मतदाताओं को किया गया है पंजीकृत

    गाजीपुर। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबन्धित कार्याे की समीक्षा बैठक गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में समस्त ई आर ओ, ए ई आर ओ की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ। बैठक मे जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर 2023 से 6 दिसम्बर 2023 तक बी एल ओ द्वारा समस्त सम्बधित बूथो पर मतदाता सूची मे नये मतदाताओ के नाम जोड़वाने एवं संशोधित करवाने का कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसमें 5 दिसम्बर तक फार्म-6 मे कुल 94, 248, फार्म-7 मे कुल 31,715 एवं फार्म-8 मे कुल 11,787 पंजीकृत हुए। उन्होने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओ के लिए फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य मतदाताओं को विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ के नाम जोड़ने हेतु फार्म-8 का उपयोग 9 दिसम्बर तक कराया जायेगा।

    उन्होने कहा किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाय। जिन मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने की कार्यवाही की जानी है। उन्होने समस्त ई0आर0ओ एवं ए0ई0आर0ओ को अपने-अपने क्षेत्रो के बी एल ओ को निर्धारित समयान्तराल तक अपने-अपने कार्य को पूरा कराने हेतु निर्देशित करने को कहा।  बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन से  सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित थे।  

  • डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने दी चेतावनी

    डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने दी चेतावनी

    डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

    अन्नदाता के साथ वर्तमान सरकार कर रही है उत्पीड़न:सुनील राम

    गाजीपुर। जिला कांग्रेस/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में जनपद में हो रहे डीएपी खाद की किल्लत व बढ़े हुए दामों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
    जिलाध्यक्ष सुनील राम और का. शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन और सहकारी समितियां को डीएपी खाद की किल्लत के लिए चेताया है।उन्होंने कहा है कि इस वक्त बुवाई का सीजन चल रहा है, और किसान भाइयों तक डीएपी खाद नहीं पहुंच पा रही है, जिसकी किल्लत से हमारे जनपद के किसान भाई परेशान है, इसलिए जल्द से जल्द सहकारी समितियों पर “डीएपी खाद”, 2 दिन में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत के विरुद्ध जोरदार धरना, अनशन और प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ वर्तमान सरकार उत्पीड़न कर रही है।
    एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं कर पा रही है, और नहीं तो डीएपी खाद का दाम वृद्धि कर किसानों पर कर्ज लाद रही। इस वृद्धि को जल्द से जल्द वापस लिए जाए नहीं तो हम कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे।
    पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव वह पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सरकार दलित पिछड़ों और किसान विरोधी है यह कभी भी किसानों का हित नहीं चाहती है। वर्तमान सरकार हिटलर शाही रवैया अपना कर जनता को डरा एवं धमका रही है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। महंगाई चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे किसानों के हित के लिए हम किसी हद तक जा सकते हैं। यह अन्नदाता के साथ सरकार सरासर गलती कर रही है, वर्तमान सरकार के मंसूबे ठीक नहीं है। यह किसान विरोधी है।
    मुख्य रूप से मनोज यादव, संदीप विश्वकर्मा, पशुपति नाथ राय, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, राजेश गुप्ता, हामिद अली, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, अनुराग पांडे, जय विजय गुप्ता, विद्याधर पांडे, इरफान खान, सबीबुल हसन, आदिल, अख्तर, ओम प्रकाश पांडे, अविनाश राजभर, सूरज खरवार, आलोक यादव, प्रांजल कुमार, मनोज पहलवान, शशिकांत कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, प्रमिला देवी, शंभू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

  • लम्बित ई चालानों का लोक अदालत में कराएं निस्तारण:-टीएसआई मनीष

    लम्बित ई चालानों का लोक अदालत में कराएं निस्तारण:-टीएसआई मनीष

    गाजीपुर। लम्बित यातायात ई-चालान एवं लम्बित अन्य सभी मामलों के निस्तारण के लिए 9 दिसंबर दिन शनिवार को जनपद न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में जनपद के सभी जनपद वासियों से अपील किया गया है कि लोक अदालत में समय से पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निस्तारक कराएं और इस लोक अदालत के आयोजन का लाभ लें। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इस लोक अदालत में जिले के सभी लंबित ई चालानों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अपिल किया है कि जिस भी व्यक्ति के वाहन का चालान हुआ है वह लोग अदालत में पहुंचकर अपने लंबित ई चालानों को जमा कर लाभ उठा सकते हैं।

  • जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सीएम से मिले पीयूष राय

    जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सीएम से मिले पीयूष राय

    ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं और विकास की योजनाओं को लेकर भाजपा नेता पीयूष राय ने गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान पीयूष राय ने लोगों के आवागमन को ध्यान में रखकर शेरपुर-रामपुर के बीच केंद्रीय मंत्री द्वारा गंगा नदी पर पुल बनाए जाने की घोषणा के बाद अधिकारियों द्वारा इसे फिरोजपुर-बारा के बीच स्थानांतरित न किए जाने की मांग की। सीएम योगी ने पीयूष राय की बातों और मांगों को सुनने के बाद सकारात्मक आश्वासन भी दिया है।

    पूर्व भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय के पुत्र पीयूष राय ने बताया कि मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई है। पूर्व विधायक अलका राय द्वारा लिखे पत्र को सीएम को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि सड़क एवं परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी द्वारा शेरपुर-रामपुर गंगा नदी पर पुल की महत्वाकाक्षी परियोजना के निर्माण की घोषणा किया गया था, जिस पर डीपीआर की प्रकिया शुरू कर दी गयी थी। बताया कि यह परियोजना किन्हीं कारणों से शेरपुर-रामपुर से हटाकर फिरोजपुर-बारा के बीच अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसका सामाजिक एवं राजनैतिक नुकसान हो सकता है। पीयूष राय ने मामले में संबंधित अधिकारियों से जनमानस के विचारों को ध्यान रखकर पुनः अवलोकन कराने की मांग सीएम से की है। उन्होंने बताया कि बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

  • वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

    वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

    गाजीपुर। स्वावलंबी भारत अभियान अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान विदेशी सामानो का विरोध कर शहादत देने वाले बाबू गेनू के स्मृति में 9 दिसम्बर को अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद मे वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की दर्जनों प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा जनपद के हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बात गुरूवार को प्रेस वार्ता के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा शनिवार को पुर्वाह्न 10 बजे होगा। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पुर्णकालिक विवेक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, अमरेन्द्र, कार्यक्रम संयोजक रानू मिश्रा, मयंक जायसवाल एवं भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा मौजूद रहे।

  • टीबी के नए मरीज को 500 रुपये प्रति माह:-सीएमओ

    टीबी के नए मरीज को 500 रुपये प्रति माह:-सीएमओ

    सीएमओ की अध्यक्षता में आयोजित हुई राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की प्रेस कान्फ्रेंस

    सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान व निक्षय पोषण योजना की प्रगति के बारे में दी जानकारी

    जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों में टीबी की जांच, उपचार, दवा आदि की सुविधा मौजूद

    सरकार के द्वारा टीबी के नए मरीज को 500 रुपये प्रति माह अच्छे पोषण के लिए – सीएमओ



    गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में बुधवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान सीएमओ ने 23 नवंबर से पाँच दिसंबर तक संचालित किए गए विशेष सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की समीक्षा की। साथ ही जनपद में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि गाजीपुर की आबादी लगभग 43.55 लाख के सापेक्ष सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में लक्षित 20 प्रतिशत आबादी को कवर किया गया। इस दौरान करीब लक्षित 8.66 लाख लोगों की स्वास्थ्य टीम के द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 267 टीम तैनात की गई थीं। दस दिवसीय अभियान में टीम के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष करीब 7.81 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 2948 व्यक्तियों में टीबी के संभावित लक्षण पाये गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। इसमें सिर्फ 31 व्यक्ति पॉज़िटिव पाये गए। 66 व्यक्तियों की पहचान क्लीनिकली और रेडियोलोजी द्वारा निदान किया गया। इस तरह कुल 101 टीबी रोगियों की पहचान सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में की गई। इन सभी मरीजों का तत्काल नोटिफिकेशन करते हुये उपचार शुरू किया गया। इसके साथ ही इस वर्ष जनपद में जनवरी से अबतक 5711 लक्ष्य के सापेक्ष 4206 रोगियों (सरकार व निजी क्षेत्र) को नोटिफ़ाई किया गया। इसमें ड्रग सेंसेटिव टीबी मरीजों की संख्या 4108 और ड्रग रजिस्टेंट टीबी रोगियों की संख्या 98 है। इन सभी रोगियों का उपचार चल रहा है। इसके साथ ही उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार के दौरान हर माह 500 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है।

    इस वर्ष अब तक जनपद की नोटिफिकेशन को लेकर उपलब्धि 74 फीसदी है। उन्होंने बताया कि जनपद में पिछले वर्ष जनवरी से नवंबर तक कुल 4299 टीबी रोगियों को नोटिफ़ाइ किया गया था। इसमें से 3776 टीबी रोगी का उपचार पूरा हो चुका है, जिसकी उपलब्धि 88 प्रतिशत है। शेष रोगी उपचार पर हैं। सीएमओ ने जिला क्षय रोग इकाई के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द सभी उपचारधीन टीबी रोगियों की बैंक डीटैल को प्राप्त करे, जिससे उन्हें निक्षय पोषण योजना का लाभ मिल सके। नोटिफिकेशन के लक्ष्य को समसी रहते प्राप्त करें। निजी चिकित्सकों को ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि क्षय रोग से संबन्धित सभी प्रकार की जांच, दवाइयाँ सभी सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क मौजूद हैं। टीबी के नए मरीज को 500 रुपये प्रति माह अच्छे पोषण के लिए सरकार द्वारा दिये जा रहे हैं। निजी चिकित्सालयों में भी जिन टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है, उन टीबी मरीजों को भी 500 रुपये सरकार द्वारा प्रदान किया जाना है। यदि कोई व्यक्ति नए क्षय रोगी की प्रथम सुचन देता है तो उसे भी सरकार द्वारा 500 रुपये प्रदान किए जाते हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि जनपद में टीबी की जांच व उपचार की सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें टीबी यूनिट की संख्या 19, समस्त 16 ब्लॉक सीएचसी व पीएचसी में बलगम परीक्षण केंद्र (डीएमसी) की संख्या 37, सीबी नाट की सुविधा जिला क्षय रोग केंद्र (डीटीसी) एवं सीएचसी मुहम्मदाबाद और ट्रू नाट की सुविधा डीटीसी, सीएचसी जखनिया, भदौरा और सैदपुर में मौजूद है।

    उन्होंने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत वर्तमान में 4734 पंजीकृत हुये हैं। इसमें से 4177 रोगियों की बैंक डीटैल प्राप्त हुईं हैं, जिसमें से 3865 (82%) रोगियों की जानकारी वैरिफ़ाई हुई हैं। वर्तमान में 3473 टीबी रोगियों के खाते में लगभग 88.21 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला पीपीएम समन्वयक एके पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजदु रहे।

  • विमेंस लीग किक बॉक्सिंग में शाह फैज़ स्कूल की छात्रा ने मारी बाजी

    विमेंस लीग किक बॉक्सिंग में शाह फैज़ स्कूल की छात्रा ने मारी बाजी

    विमेंस लीग किक बॉक्सिंग में शाह फैज़ विद्यालय की कृति कौर ने जीता रजत पदक


    गाजीपुर। चाहे खेल का मैदान हो या शिक्षा का शाह फैज़ पब्लिक स्कूल नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहाँ के छात्र हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग विमेंस लीग 2 और 3 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ में आयोजित किया गया, जिसमें किक बॉक्सिंग एसोसिएशन गाजीपुर अकैडमी की 14 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के तरफ से 47 kg (K. L., L.C.) दोनों वर्ग में कक्षा 7 की कृति कौर ने रजत पदक जीत कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में गाजीपुर ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहा। यह टीम देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में मेरठ रवाना हुई थी जो कि इस टीम के कोच व शाह फैज़ विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक हैं।विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने कृति कौर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा मैडल व सर्टिफिकेट देकर उनको व कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति को सम्मानित किया।

  • बहुजन सोच समता मुलक समाज के प्रणेता थे डा.भीमराव अंबेडकर:सुनील राम

    बहुजन सोच व समता मुलक समाज के प्रणेता थे डा.भीमराव अंबेडकर:सुनील राम

    गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के पास बैठकर के उनका परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पितकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साथ उनके मूर्ति के नीचे बैठकर के एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समता मूलक समाज का महानायक बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ अंबेडकर सर्व समाज के लिए जो संविधान प्रस्तुत किया समाज के हर वर्गों की उन्नत और खुशहाली उसमें समावेश था।
    गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बहुजन सोच एवं समता मूलक समाज के प्रणेता डॉ आंबेडकर थे। बाबा साहब ने हमेशा कमजोर वर्ग दलित पिछड़े के लिए संघर्ष करते रहे,आज उनकी देन है कि दलित और पिछड़े अपने अधिकार के प्रति सचेत होते हुए विकास करने में सफल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर साहब ने देश में समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जीवन प्रयत्न संघर्ष किया। उनके विचारों से हम इस देश में गैर बराबरी सामाजिक आर्थिक राजनीतिक हर स्तर पर निजात के लिए संघर्ष कर सकते हैं । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कहां की वर्तमान समय में कुछ असामाजिक शक्तियां बाबा साहब के विचारों को खत्म करके एक नया संविधान रचने की कोशिश कर रही है, लेकिन दलित पिछड़े अल्पसंख्यक महिलाओं व नौजवान कार्यकर्ता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगे ।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, राघवेंद्र जी, मुसाफिर बिन्द ,चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, शंभू कुशवाहा, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश मुन्ना, विद्याधर पांडेय, झुन्ना शर्मा, आशुतोष गुप्ता, प्रमिला भारती, महबूब निशा ,सुमन चौबे, विश्वनाथ जायसवाल, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,अविनाश राजभर, शबीहूल ,आदिल अख्तर, बृजेश कुमार, राघवेंद्र कुमार, आलोक यादव, विजय शंकर पांडे, सुशील कुमार सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Uttar Pradesh Fast News