Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • महिला पीजी कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

    महिला पीजी कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को प्रज्ञा रेंजर टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला मुख्य आयुक्त रोवर एवं प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार ने कहा कि प्रत्येक मानव को मानव होने के कारण कुछ विशेष मौलिक अधिकार प्राप्त है जिसे मानवाधिकारों के रूप में जाना जाता है। असमानताओं को कम करना तथा मानवाधिकारों को आगे बढ़ाना वर्ष 2023 के विश्व मानवाधिकार की मुख्य थीम है। इस अवसर पर उपस्थित प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद ने सभी मनुष्य स्वतंत्र पैदा हुए हैं तथा अधिकारों एवं सम्मान में समान है।

    इन अधिकारों का संरक्षण एवं क्रियान्वयन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्राचीन इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ विकास सिंह ने मानवाधिकारों को उसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में समझाते हुए बताया कि यूरोप में पुनर्जागरण काल के पूर्व ईश्वर एवं धर्म की सत्ता प्रबल थी तथा राजतंत्र में मानवाधिकारों पर बात करना बेमानी था। लेकिन पुनर्जागरण एवं उसके पश्चात अमेरिका एवं फ्रांस की क्रांति के पश्चात मानव अधिकारों के संरक्षण एवं क्रियान्वयन को प्राथमिकता के रूप में लिया जाने लगा। युद्ध एवं अन्य परिस्थितियों में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन ने वैश्विक संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयास करने के तहत 1948 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।

    प्रत्येक समय एवं क्षेत्र में विशिष्ट पीड़ित लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण की वकालत की जाती रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने रेंजर बच्चों से मानव अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा मानव अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का आह्वान किया। इस दिवस की प्रासंगिकता इसी में है कि हम धरती पर कहीं भी शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज को अपना समर्थन दें। यही दिवस की सच्ची सार्थकता होगी। इस अवसर पर डॉ अकबरे आजम ने सड़क सुरक्षा की बात करते हुए कहा कि जब हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा तभी हम अपने अधिकारों की बात कर पाएंगे। रेंजर श्रेया श्रीवास्तव, अंकिता पांडेय ने मानवाधिकार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रेंजर जयति जैन, आभार ज्ञापन रेंजर लीडर सविता रावत ने किया। इस अवसर पर समीना, प्रीति बिंद, तनु कुशवाहा, नेहा कुमारी, विनीता कुमारी, साधना यादव आदि रेंजर्स उपस्थित रहे।

  • मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नजरों में दिखी हिमांशु सिंह की अहमियत

    मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नजरों में दिखी हिमांशु सिंह की अहमियत

    गाजीपुर। स्वतंत्र देव सिंह का ग़ाज़ीपुर दौरा हो और हिमांशु सिंह की चर्चा ना हो ये कैसे हो सकता है। हिमांशु सिंह और जलशक्ति मंत्री के पारिवारिक संबंध और काली गाड़ियों का क़ाफ़िला आज फिर से नया आयाम जनपद में देखने को मिला। प्रोटोकॉल तोड़ कर हिमांशु के घर पर विशाल सिंह चंचल के साथ भोजन किया एवं परिवार के लोगो से मिले।

    बता दें कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन आज गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा मे आयोजित बृहद रोजगार मेला कार्यक्रम के में हुआ। जहां सैकडो गाड़ियों संग हिमांशु सिंह भारी संख्या मे अपने समर्थकों के साथ स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। तय प्रोटोकॉल के अनुसार जल शक्ति मंत्री जब वृहद रोजगार मेला कार्यक्रम मोहम्मदाबाद से गाजीपुर की ओर चले तो अपने प्रिय अनुज पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हिमांशु सिंह को अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

    कार्यक्रम के मुताबिक हिमांशु के घर जोरदार माला फूल से मंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर एमएलसी विशाल चंचल भी उपस्थित रहे। मालूम हो कि जल शक्ति मंत्री का जब भी गाजीपुर प्रवास का कार्यक्रम होता है तो मंत्री का भोजन हिमांशु सिंह के आवास पर ही होता है। हिमांशु सिंह के घर से भोजन उपरांत स्वतंत्र देव सिंह गाजीपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीक्षा बैठक में पहुंचे।

  • कांग्रेस के नेतृत्व की सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है

    कांग्रेस के नेतृत्व की सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है

    गाजीपुर। कांग्रेस सांसद धीरज शाहू के घर से 220 करोड़ से ज्यादा नोटों के आयकर द्वारा बरामदगी तथा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित सरयू पांडेय पार्क में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों पर धरना क्रम में आज धरने का आयोजन किया गया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व की सभी सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है। और जब जब देश और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनी है तब देश की जनता की गाढ़ी कमाई सरकार के विधायक, सांसद मंत्री अपने घरों में भरते रहे है। ऐसे लोगों को सोच लेना चाहिए कि देश की व्यवस्था बदल गई है और अब देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है। पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मजबुती और संविधान की सोच को साकार करने के लिए लोकतंत्र से भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इस ओर तेज गति से अग्रसर है। जिलाधिकारी की ओर से उप जिलाधिकारी सदर ने पत्रक लिया।


    इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रो शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिन्द, रविप्रकाश, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, शैलेश राम,विश्व प्रकाश अकेला, सरोज मिश्रा,रूद्रा पांडेय, राजेश राजभर, साधना राय, अविनाश सिंह,अनिल पांडेय,राजन प्रजापति, गुलाम कादिर राइनी, विरेन्द्र चौहान, कंचन गीरी, लालसा भारद्वाज,सतीश राय, आलोक शर्मा, कृष्णानंद राय, सुधीर केशरी, अखिलेश राय, गोपाल राय नीतीश दूबे सहित आदि अन्य लोग धरने में उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

  • भारत संकल्प यात्रा में शिविर लगाकर दी गई जानकारी, किया गया नामांकन

    भारत संकल्प यात्रा में शिविर लगाकर दी गई जानकारी, किया गया नामांकन

    गाजीपुर। सदर विधानसभा के सदर मंडल पश्चिमी मे सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली तथा मनिहारी ब्लाक के हरिहरपुर पंचायत भवन पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शनिवार को योजना प्रचार वाहन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बर्चुवल संबोधन सुना गया तथा लाभार्थियों संग अधिकारियों ने शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी तथा पात्र वंचितों का नामांकन किया गया। बयेपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि देश 2047 मे अपनी आजादी के 100 वें वर्ष गांठ अवसर पर विकसित भारत की श्रेणी में विश्व पटल पर स्थापित हो। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज देश भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है और यह विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते कहा कि सरकार की योजनाओं का लक्ष्य भारत के समृद्धी और जनता के सामुहिक विकास का मानक तय करते हुए लोगों के सामाजिक सम्मान को बढा रहा है।

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, खंड विकास अधिकारी सदर, प्रधान पंकज सिंह, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे। हरिहरपुर ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश गलत नीतियों तथा राजनैतिक कारणों से पिछे चला गया नहीं तो आज जिस इमानदारी और निष्ठा से सरकार काम कर रही है देश बहुत पहले ही विकसित हो गया होता। इस अवसर पर लोगों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित कराया गया । तथा किसान सम्मान निधि और उज्जवला गैस के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा कनेक्शन भी वितरित किए गये। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद,समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव,खंड विकास अधिकारी अंकुर राय,काशी चौहान, मुरली कुशवाहा सुशील सिंह, राजेश राजभर, उमाशंकर यादव, प्रधान धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।

  • शम्मी का पांचवे दिन भी धरना जारी

    शम्मी का पांचवे दिन भी धरना जारी

    गाज़ीपुर।शहर में सीवरेज पाइपलाइन निर्माण की कार्यदाई संस्था जल निगम तथा नमामि गंगे द्वारा कार्य में देरी, अनियमितिता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में शनिवार को 5 वें दिन भी धरना प्रदर्शन लंका मैदान के गेट नंबर 4 पर जारी रहा।

    इस दौरान मौजूद लोगो ने शासन प्रशासन की उदासीनता और कार्यदाई फर्म की लापरवाही व भ्रष्टाचार पर जमकर विरोध जताया।

    सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि विगत 4 वर्षों से पूरा शहर सीवर के कार्य से परेशान है। सीवरेज पाइप लाइन निर्माण की कार्यदाई संस्था ने जगह-जगह पूरे शहरी क्षेत्र में खुदाई करके पिछले 1 साल से छोड़ दिया है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों ने कार्यदाई संस्था के सीवर बनाने के प्लान पर भी सवाल उठाया और बताया कि एक-एक साल से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद भी रोड को मरम्मत करके चलने योग्य नहीं बनाया गया। गड्ढों में तब्दील सड़के लोगों के लिए हादसे का कारण बन रही है।

    कहा कि सीवर के कार्य मे भ्रस्टाचार चरम पर है, नियमों की धज्जियाँ ठेकेदार द्वारा खुलेआम उड़ाई जा रही है। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    धरने में प्रदीप बिंद, रोहित यादव, अनिल सिंह, इमरान अंसारी, मनीष पांडे, बृजेश राय आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।

  • निजी मेडिकल स्टोर करें क्षय रोगियों का नोटिफिकेशन

    निजी मेडिकल स्टोर करें क्षय रोगियों का नोटिफिकेशन

    जनपद के सभी निजी मेडिकल स्टोर शत-प्रतिशत क्षय रोगियों का करें नोटिफिकेशन।

    टीबी प्रतिरोधी औषधियों पर निजी विक्रेताओं के संवेदीकरण को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला।

    मरीजों के नोटिफिकेशन व सम्पूर्ण उपचार में सहयोग करने की सीएमओ ने की अपील।


    गाजीपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम(एनटीईपी) के शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर टीबी प्रतिरोधी (एंटी) औषधियों पर निजी औषधि विक्रेताओं का संवेदीकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. देश दीपक पाल के निर्देशन पर आयोजित कार्यशाला में जनपद के करीब 1896 निजी औषधि विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार सिंह, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक (डीपीपीएमसी) अनुराग कुमार पाण्डेय, जिला औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य, सीनियर टीबी सुपरवाइज़र (एसटीएस) सुनील कुमार वर्मा व केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने विक्रेताओं को टीबी उन्मूलन, नोटिफिकेशन व सम्पूर्ण उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निक्षय पोर्टल पर समस्त निजी औषधि विक्रेता स्वयं क्षय रोगियों का पंजीकरण कर शत-प्रतिशत नोटिफिकेशन करें। इसके लिए सभी को लगातार सूचित किया जा रहा है ,जिससे निजी क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष टीबी मरीजों को शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सके। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया कि निजी क्षेत्र में नोटिफिकेशन बढ़ाने के लिए निजी औषधि विक्रेताओं को लगातार सूचित किया जा रहा है। यह अभियान 14 दिसंबर तक संचालित किया जा रहा है। इन विक्रेताओं को प्रति क्षय रोगी के नोटिफिकेशन करने के लिए 500 रुपए और उपचार पूरा होने पर आउटकम देने के लिए 500 रुपए सरकार की ओर से दिये जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि जिन निजी चिकित्सालयों, चिकित्सकों, नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर या पैथोलॉजी लैब के अंतर्गत क्षय रोगियों का उपचार चल रहा है, उस चिकित्सालय, चिकित्सक या अन्य से नामित व्यक्ति ही निक्षय पोर्टल पर क्षय रोगियों के नोटिफिकेशन व पंजीकरण का कार्य करें। साथ ही उनके नमूनों की जांच के लिए बलगम परीक्षण केन्द्रों व अन्य जांच के लिए सैम्पल भेजना सुनिश्चित करें। इन नंबरों पर किया जा सकता है निक्षय पोर्टल से संबन्धित किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर डीपीपीएमसी अनुराग कुमार पाण्डेय (9305887379) और डीपीसी डॉ मिथलेश (9415861884) से प्रातः 10 बजे से सायं पाँच बजे तक कार्य दिवस पर सम्पर्क किया जा सकता है। डीपीसी ने बताया कि इस साल अब तक जनपद में लक्ष्य 5711 के सापेक्ष 4211 टीबी मरीज नोटिफ़ाई किए जा चुके हैं, जिसमें पब्लिक सेक्टर में लक्ष्य 4886 के सापेक्ष 3672 और प्राइवेट सेक्टर में 826 के सापेक्ष 539 मरीज नोटिफ़ाई किए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी निजी चिकित्सकों व औषधि विक्रेताओं से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि शासन के निर्देश के क्रम में नये टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन कराना हमारी जिम्मेदारी है। अतः सभी लोग शत-प्रतिशत क्षय रोगियों का नोटिफिकेशन करना सुनिश्चित करें।

  • पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, कहा..

    पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, कहा..

    गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छावनी लाइन के प्रांगण में सरकार की अनेक योजनाओं में उज्वला गैस कनेक्शन, हर घर जल योजना, आयुष्मान भारत, जन धन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में लोगों को विस्तार से बताकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर संगीता बलवंत पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की अनेक योजनाओं को बताया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश के नागरिकों का सम्मान करना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश और व्यक्ति के लिए जो कुछ असंभव लगता था उस असम्भव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्भव बनाया है। मनोज बिन्द अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बताया की सरकार हर घर जल योजना को लाकर सभी

    को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का काम किया है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पथ पर जन कल्याण योजनाओं के माध्यम से अग्रसर है। जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने भी सरकार के योजनाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी,मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल महामंत्री मुरली कुशवाहा, मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान, रंजीत कुमार, छावनी लाइन ग्राम प्रधान लालमुनि देवी, पंकज विश्वकर्मा, यूनियन बैंक के स्टाफ जिला अस्पताल के स्टाफ और विद्यालय के सभी स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के लाभार्थी उपस्थित थे।

  • शीतलहर में रहें सतर्क, लें जानकारी और करें यह काम

    शीतलहर में रहें सतर्क, लें जानकारी और करें यह काम

    गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा) ने जनपदवासियों से अपील किया है कि शीतलहर एव घने कोहरे से बचाव हेतु अत्यधिक ठण्ड/ शीतलहर होने पर छोटे बच्चों, बुजुर्गा एवं गर्भवती महिलाओं को घर के अन्दर ही रखें। अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर जाये, स्थानीय रेडियों, दैनिक समाचार पत्र टी०वी० मोबाईल फोन एवं वाटसअप के माध्यम से मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें। स्वयं सर्तक रहे और अन्य व्यक्तियों को भी सर्तक करें। शरीर को सूखा रखें, गीले कपड़े कदापि न पहने, यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, गीले कपड़े से ठण्ड लगने की प्रबल सम्भावना बनी रहती है, मिटटी का तेलं, कोयले की अंगीठी, हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानियाँ बरते, कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन बेन्टिलेशन, वायु- संचार बनाये रखें ताकि कमरे में विषाक्त, जहरीला धुआं इकट्ठा न हो, सोने से पहले हीटर, ब्लॉवर, कोयले की अगीठी आदि को अवश्य बंद कर दें, कई स्तरों वाल गर्म कपड़े जैसे-ऊनी कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर इत्यादि का प्रयोग आपको शीतदंश/ठण्ड के प्रभाव से बचा सकता है। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थाे का नियमित सेवन किया जाना लाभकारी होगा, हाइपोथर्मिया के लक्षणों जैसे-असामान्य शरीर का तापमान, भ्रम या स्मृति हानि, बेहोशी, विचलन, असीमित ठिठुरना सुस्ती, थकान, तुतलाना, थकावट इत्यादि की स्थिति उत्पन्न होने पर अपने नजदीकी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सम्पर्क करें। शीतदंश/ठण्ड के लक्षणों जैसे- शरीर के अंगो का सुन्न पडना, हाथों-पैरों की उँगलियों, कान नाक आदि पर सफेद या पीले रंग के दाग उभर आने पर अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवाइओ का प्रयोग करें, अपने आस-पास अकेले रहने वाले पड़ोत्तियों की जानकारी रखें, विशेषकर बुजुर्गों व्यक्तियो का पूर्ण विवरण एवं मोबाईल नम्बर अवश्य रखे, किसी भी आपात कालीन स्थिति से निपटने के लिए एक आपातकालीन डायरी बनाये जिसमें पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन एवं अन्य महत्त्वपूर्ण विभागों के नम्बर दर्ज रखें और इसकी जानकारी परिवार के प्रत्येक सदस्यों को होनी चाहिए, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढके,  शीतलहर में गाड़ियों में फॉग लाईट का इस्तेमाल करें, ठंड के मौसम में पशुओं को थनैला मिल्क फीवर नेमोटाइटिस आदि रोग होने का खतरा रहता है इसलिए पशुओं को समय-समय पर चिकित्सक को दिखाते रहें, पशुओं को रात में खुले पेड़ के नीचे अथवा घर से बाहर ना निकालें, पशुओं को ठंड के समय में गुड़ व कैल्शियम टॉनिक पिलाएं, पशुओं को ठंड के मौसम में जूट की बोरी अथवा घर में पड़ा पुराना कंबल उढाएं।

  • एमएलसी प्रतिनिधि ने दिया प्रमाण पत्र, कराया भूमि पूजन

    एमएलसी प्रतिनिधि ने दिया प्रमाण पत्र, कराया भूमि पूजन

    गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत डूडा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जनपद के नगर पालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड जमलापुर के लालबहादुर कुशवाहा, रीना देवी, मनीषारानी, कंचन का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुक्रवार को मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक द्वारा सामूहिक भूमि पूजन संपन्न कराया गया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, परियोजनाओं अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, सिविल इंजीनियर अर्जुन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सभासद एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • शम्मी के धरने का इन्होंने किया समर्थन, कहा…..

    शम्मी के धरने का इन्होंने किया समर्थन, कहा…..

    क्षत्रिय महासभा तथा विश्व हिंदू महासभा अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने किया सीवर के खिलाफ चल रहे धरने का समर्थन



    गाजीपुर। शुक्रवार को धरने के चौथे दिन नमामि गंगे व जल निगम के खिलाफ आंदोलन जारी रहा। इस दौरान धरने को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। धरना स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि शहर के मुख्यालय पर रोडो की ऐसी दयनीय स्थिति पहले कभी नहीं थी। हर तरफ जाम के चलते मुवक्किल समय से अपनी तारीख तक देखने कोर्ट नहीं पहुंच पा रहे हैं। आए दिन सीवर के कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में लोगों के गिरने व घायल होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है। लोगों ने एक सुर में कहा कि अगर इस समस्या का जल्द निस्तारण नहीं होता है तो हम सभी लोग एक साथ मिलकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरने का समर्थन करने पहुंचे क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सीवर के चलते इस प्रकार की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सीवर के चलते अगर किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित विभाग व संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

    धरने के संयोजक विवेक कुमार सिंह शम्मी ने धरने का समर्थन के लिए सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सीवर के कार्य में देरी के खिलाफ जल्द अगर कोई निर्णय नहीं होता है तो हम सभी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश सिंह, एडवोकेट राजेश राय, विनय राय, रणजीत सिंह, श्याम जी सिंह, प्रमोद राय सहित अन्य आदि अधिवक्ता व मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News