-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, की यह मांग

ग़ाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल मिलकर भड़सर पुलिस चौकी इंचार्ज श्वेता पांडे एवं उनके साथ कल रात समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के सचिव गोपाल यादव के घर में घुसकर जुल्म, ज्यादती और दुर्व्यवहार और बर्बरता पूर्ण तथा तोड़फोड़ की कारवाई में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग किया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर यह पुलिस की जुल्म ज्यादती है। रात में नाहक बिना किसी आधार के गोपाल यादव के घर में घुस जाना,घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना, खिड़की दरवाजे तोड़ना पुलिस की इस कार्रवाई को किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि बिरनो थाना अंतर्गत शहाबुद्दीन पुर निवासी बसंत यादव उर्फ गोपाल यादव पार्टी का कार्यकर्ता और सम्मानित पदाधिकारी हैं। उस पर किसी भी संगीन धारा में न तो मुकदमा दर्ज है और न ही वह आपराधिक प्रवृत्ति का है, इसके बावजूद उस पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना और जिला बदर की कार्रवाई कर उसे हैरान , परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना कदापि न्यायोचित नहीं है। उन्होंने गोपाल यादव पर से जांच कर गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा वापस लेने और जिला बदर की कार्रवाई को खत्म करने की भी मांग किया।उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से उसके पूरे परिवार में भय व्याप्त हो गया है।परिजन बुरी तरह से भयभीत हैं। पुलिस की इस बर्बरपूर्ण कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में खौफ और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम न्याय दिलाना है न कि दहशत फैलाना।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि तमाम वांछित और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग खुलेआम घुम रहे हैं पुलिस उन्हें तो पकड़ नहीं पा रही है बल्कि झूठी शिकायत पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में शामिल दोषी पुलिसजनों पर कार्रवाई नहीं होती तो पार्टी को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव,निजामुद्दीन खां, दिनेश यादव, दिनेश यादव,सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या, अनिल यादव,हरवंश यादव आदि शामिल थे। -
‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ में लोगों को दिया गया योजनाओं का लाभ


गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सलेमपुर में खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान ग्रामीण संवाद यात्रा के क्रम में आज चतुर्थ दिन मंगलवार को निर्धारित ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ जिले वासियों ने सहभागिता किया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया।

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।

-
पांच गौ तस्करों को 11 गोवंश के साथ किया गिरफ्तार


गाजीपुर। जमानियाँ थाना पुलिस ने 11 गोवंश के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्य अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पशु तस्करी रोकने के लिए वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर दैत्राबीर बाबा मन्दिर के पास से गोवंश को मांस बिक्री हेतु वध करने के प्रयोजन से पैदल ही बिहार ले जाते समय पांच तस्करों को 11 गोवंशो के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राम नरायन बिन्द पुत्र मुन्नी बिन्द निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियाँ 40 वर्ष, शेषनाथ पुत्र झेंगुरी बिन्द निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियाँ 45 वर्ष, प्रदीप बिन्द पुत्र पप्पू बिन्द निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियाँ 24 वर्ष, सुनील बिन्द पुत्र शिवराम निवासी ग्राम बड़सरा थाना करण्डा 21 वर्ष और मुन्ना बिन्द पुत्र लालता बिन्द निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर थाना जमानियाँ 42 वर्ष है।
-
एसपी ने बच्चों के सवालों का दिया जवाब, बताया यातायात का नियम



गाजीपुर। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे यातायात माह के तहत सेंट जॉन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षित यातायात के लिए उन्हें भी अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया। बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित सवाल भी एसपी से किया गया, जिसका जवाब उन्होंने विस्तार से दिया गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि बिना लाइसेंस बनवाए कोई भी वाहन आपलोग ना चलाएं और अपने परिजनों को भी बिना हेलमेट के और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने दे।


वाहन चलाते समय शराब का सेवन कदापि न करें। इस अवसर पर एसपी ने बच्चों को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1098, 1076 सहित अन्य नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध तथा उससे बचने के उपायों एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए भी बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान एसपी ने बच्चों को साइबर क्राइम और महिला मिशन शक्ति की भी जानकारी दी। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और यातायात पुलिस कर्मी मौजूद थें।


-
हरिवंश राय बच्चन की मनाई गई जयंती


ग़ाज़ीपुर।सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके चंदन नगर स्थित आवास पर महाकवि एवं गीतकार हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विचार एवं काव्य गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कवियों ने हरिवंश राय बच्चन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने जनपद की नवोदित कवियत्री शालिनी श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र एवं अंगम् वस्त्र प्रदान कर हरिवंश राय बच्चन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर महासभा की नवनियुक्त महिला सभा की जिलाध्यक्ष क्षमा श्रीवास्तव का और कविगणों का भी स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ नवोदित कवि अरुण सिन्हा की रचना”चैन की बंशी बजा दे कन्हैया “से हुई।
मशहूर कवि विजय कुमार मधुरेश ने “डर चमन से नहीं बहारों से है,
तुफां से नहीं डर किनारों से है,
पालकी में बिठाकर लिये जा रहे दुल्हनों को,
तो डर बस कहारों से है।”
के माध्यम से वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक हालात पर कटाक्ष किया।
कवि दिनेश कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत”एक गीत लिख रहा हूं,
एक दर्द लिख रहा हूं,
तेरी याद में सब कुछ भूल रहा हूं,
फिर भी तेरी याद में कई खत ,
सुबह और शाम लिख रहा हूं।”
को श्रोताओं द्वारा खुब सराहा गया ।
कवि आशुतोष श्रीवास्तव ने अपने प्रस्तुत मुक्तक के माध्यम से
“इस माइक,मंच और माला ने,
क्या क्या न करा डाला,
कभी खुद को श्री, श्रीमान लिखा,
कभी खुद को लिखा वरिष्ठ,
खुद से पहनी माला,
और बन गये अतिथि विशिष्ट।”से वर्तमान राजनीतिज्ञों पर व्यंग्य कसा।
कवियत्री शालिनी श्रीवास्तव ने अपनी रचना
“विश्व का युद्धघोष है,
स्वयं का परितोष है,
प्रमाद युद्ध का,
तुम रोक दो।”
से विश्व में छिड़े युद्धों पर चिंता जाहिर की।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने हरिवंश राय बच्चन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का महान कवि एवं गीतकार बताया। उन्होंने कहा कि बच्चन जी की रचनाएं मानवीय संवेदनाओ से भरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाओं में जीवन,उत्साह, उम्मीद और आत्मबल है।उनकी कवितायें घोर निराशा के क्षणों में एक उम्मीद जगाने के साथ साथ रोशनी के किरण की तरह हमें रास्ता दिखाती है।
इस विचार एवं काव्य गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रेम कुमार श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव ,अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव,अतुल कुमार सिन्हा,के सिन्हा, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शेखर श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव नन्हे, शिवम् श्रीवास्तव,हर्ष, आर्यन, प्रियांशु, हिमांशु,मेघा,रिया, माधुरी श्रीवास्तव,विभा श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
इस काव्य एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता एवं संचालन महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। -
शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र, कहा….


गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोनयन पत्र वितरण के पूर्व समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस पी सिंह पटेल जी एव विशिष्ट अतिथि संजय राय प्रियदर्शी को माल्यार्पण कर एवं अगम् वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर मुख्य अतिथि एस पी सिंह पटेल ने उन्हें सांगठनिक कार्यों के गंभीर होने की हिदायत दिया और कहा देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे गंभीर परिस्थितियों में संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है । आज देश का लोकतन्त्र और संविधान दोनों खतरे मे है। उन्होंने कहा लोकतंत्र और संविधान के सुरक्षित रहने पर ही गरीबों को न्याय और उनका हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते आम जन दुखी हैं, लेकिन भाजपा सरकार को देश के गरीबों के सुख दुख से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस देश के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्ष स्वरूप की सुरक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव , सुदर्शन यादव , डां नन्हकू यादव, सुधीर यादव ,रविन्द्र प्रताप यादव , कन्हैयालाल विश्वकर्मा, संजय यादव ,चन्द्रिका यादव ,शिवशंकर यादव डा विजय बहादुर यादव, राजेश यादव , दिनेश यादव, रणजीत यादव, अमित ठाकुर , रजनीकांत यादव ,बंशराज यादव ,कृष्णा यादव, सिकन्दर कनौजिया ,विभा पाल, रीना यादव ,नरसिंह यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन नगीना यादव ने किया।
-
शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र, कहा….


गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सोमवार को मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोनयन पत्र वितरण के पूर्व समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस पी सिंह पटेल एव विशिष्ट अतिथि संजय राय प्रियदर्शी को माल्यार्पण कर एवं अगम् वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर मुख्य अतिथि एस पी सिंह पटेल ने उन्हें सांगठनिक कार्यों के गंभीर होने की हिदायत दिया और कहा देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे गंभीर परिस्थितियों में संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आज देश का लोकतन्त्र और संविधान दोनों खतरे मे है। उन्होंने कहा लोकतंत्र और संविधान के सुरक्षित रहने पर ही गरीबों को न्याय और उनका हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। आज देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते आम जन दुखी हैं, लेकिन भाजपा सरकार को देश के गरीबों के सुख दुख से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस देश के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्ष स्वरूप की सुरक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव , सुदर्शन यादव , डां नन्हकू यादव, सुधीर यादव ,रविन्द्र प्रताप यादव , कन्हैयालाल विश्वकर्मा, संजय यादव ,चन्द्रिका यादव ,शिवशंकर यादव डा विजय बहादुर यादव, राजेश यादव , दिनेश यादव, रणजीत यादव, अमित ठाकुर , रजनीकांत यादव ,बंशराज यादव ,कृष्णा यादव, सिकन्दर कनौजिया ,विभा पाल, रीना यादव ,नरसिंह यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन नगीना यादव ने किया।
-
जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न


गाजीपुर। जमानिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवैथा में साधु जी का कुटिया पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। वही प्रतियोगिता का नर्सरी कहा जाने वाला ग्राम देवैथा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्तिथ उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव ने कहा कि आज बढ़ती हुई प्रतियोगिता के माहौल में सभी बच्चों को प्रतियोगी होना अति आवश्यक है। वही कार्यक्रम संचालन कर रहे मुस्लिम राजा खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 945 बच्चे एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान देवैथा हाजी गयासुद्दीन खान, समाज सेवक अरविंद यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि रामपुर फूफूआव सैफ खान एव सुधीर मौर्या कैरियर प्वाइंट मौजूद रहे। कार्यक्रम के वक्ता के रूप में शामिल आसिफ, तौसीफ गोया एवं मास्टर खालिद खान रहे। साथ-साथ मंच संचालन का कार्यभार मुस्लिम राजा खान ने संभाला। ज्ञात हो को कार्यक्रम का अयोजन राकेश कुमार , नरेन्द्र चौधरी, सुमित प्रजापति एव अमित प्रजापति थे।
प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया था जिसमें लड़का एवं लड़कियों का अलग-अलग ग्रुप था। कक्षा 3 से 5 ग्रुप C, कक्षा 6 से 8 ग्रुप B और कक्षा 9 से 12 ग्रुप A रहा। इस अवसर पर अमजद खान , सुबहान खान , skbm, मोईन खान QEC , सिबगत खान UPS , धर्मराज सिंह , याशिर खान , अख्तर खान , मिन्हाज खान , फिरोज अहमद , विपिन प्रजापति के साथ गांव एव इलाके के सैकड़ों लोग मौजुद रहे। -
मोहम्मदाबाद पहुंचा संकल्प यात्रा, जनप्रतिनिधियो और ग्रामीणों लिया शपथ



गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम अबादन उर्फ बैरान में खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान ग्रामीण संवाद यात्रा के आज तिसरे दिन सोमवार को निर्धारित ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ गाजीपुर वासियों ने सहभागिता किया। आजादी के 100वीं वर्षगाठ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2022 को लाल किले के प्राचीर से पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी थी। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्थाट लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। उपस्थित महिला स्वयं समूंह की सदस्यों, स्कूल छात्र/छात्राओं व स्थानीय कलाकारों द्वारा धरती कहे पुकार के सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए स्वच्छता गीत से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व खिलाड़ियों व अन्य लोगों को अभिनन्दन करते हुए पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए भूमि रिकार्ड का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओ0डी0एफ0 प्लस स्थिति, जल जीवन मिशन की संतृप्ति पर बल दिया गया।


ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।
राजस्व विभाग के अन्तर्गत लाभार्थियों को घरौनी का वितरण/स्वामित्व योजना से संतृप्त किया गया। ग्राम विकास विभाग के अन्तर्गत पक्का गॉव, पक्का घर का उत्सव मनाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं समूह सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मनरेगा जाब-कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों ने अपनी जुबानी में अपने लाभ/सफलता की कहानी सुनाकर लोगों को प्रेरित किया। सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों जैसे ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ ग्रामीण संवाद यात्रा कार्यक्रम पर सरस्वती बन्दना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। अमृत अग्रणी जिला प्रबन्धक के द्वारा बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न/मिलट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। -
सड़क पर अचानक दिखने लगे यमराज, बाइक और कार सवारों को रोककर दी हिदायत



गाजीपुर। यमराज जो धरती पर लोगों का प्राण हरने का कार्य करते हैं शायद इसीलिए कोई नहीं चाहता है कि यमराज से से उनकी मुलाकात हो बावजूद इसके लोग ना चाहते हुए भी अपनी मौत को बुला लेते हैं। हम बात कर रहे हैं सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की जो लोगों की लापरवाही की वजह से लगातार जान जा रही है। मौत के आंकड़ों में इजाफा होता जा रहा है। इसी को देखते हुए नवंबर महीने को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस महीने में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन कोई ना कोई कार्यक्रम यूकर लोगों को हेलमेट लगाने के साथ ही साथ यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।


बावजूद लोग नियमों का पालन करने के बजाय उसकी अनदेखी करते हुए चल रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को यातायात विभाग के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यमराज को सड़क पर उतारा गया जो सड़कों पर बिना हेलमेट पहन कर चलने वाले बाइक सवार के साथ ही साथ चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वाले लोगों को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दिया। वहीं कुछ ऐसे भी लोग मिले जो बाइक पर सवार होने के बावजूद दोनों सवार हेलमेट लगाए हुए थे, ऐसे लोगों को क्षेत्राधिकार सदर के द्वारा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।


आज के इस कार्यक्रम में यमराज के द्वारा बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को दंड स्वरूप उन्हें गदे से पीटा गया और फिर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए उन्हें यातायात विभाग जागरूकता का पंपलेट भी थमाया गया। इस दौरान बाइक सवार आगे से नियमों के पालन करने का वचन भी दिया। नुक्कड़ नाटक धूम आर्केस्ट्रा के कलाकार धनंजय धूम सागर व लोक कला मंच के कलाकार राकेश शर्मा, सोनू शराबी, आर्यन राज व अन्य कलाकारों के द्वारा किया गया। इस दौरान सीओ सिटी गौरव कुमार, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल बाल कृष्ण मौर्य सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।





