Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • महाविद्यालय के खिलाफ अक्रोशित छात्रों ने अपने खून से लिखा पत्र

    महाविद्यालय के खिलाफ अक्रोशित छात्रों ने अपने खून से लिखा पत्र

    गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने सत्रहवें दिन शनिवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। छात्रों ने आक्रोशित होकर अपने खून से राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र लिखा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों द्वारा छात्रहित में उठाई गई मांग कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार उपेक्षा करने पर आक्रोशित धरनारत् छात्रों ने अपने खून से कुलाधिपति/राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र में अपने साथ महाविद्यालय में हो रहे खुलेआम शोषण, अत्याचार व अवैध वसूली तथा छात्रसंघ बहाली सहित 32 सूत्रीय मांगों का दुखड़ा लिखकर डाक के माध्यम से पत्र भेजकर जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण कि मांग की। छात्र नेता निखिल राज भारती ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन तमाम अनियमितता कर रहा है और जिला प्रशासन उसे सहयोग कर रहा है जिस वजह से वे छात्रों के साथ हिटलरशाही रवैया अपनाया हुये है जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा कि छात्रों कि सभी मांगे जायज है और जल्द से जल्द पूरी नहीं किया गया तो छात्र 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे।

    आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल आरती बिन्द, विकास यादव, निलेश बिंद ,राहुल कुमार, रणविजय प्रताप, अमृतांश बिंद, आलोक कुमार राय, अनूप यादव, शैलेश यादव, जितेंद्र राय, प्रशांत कुमार बिंद, सुजीत यादव, राकेश यादव आदि छात्र मौजूद थे।

  • महर्षि वाल्मीकि की मनाई गई जयंती

    महर्षि वाल्मीकि की मनाई गई जयंती

    गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर महाकाव्य रामायण के रचनाकार राष्ट्रकवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सत्य और सदाचार को अपनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी का व्यक्तित्व अत्यंत विराट था। उन्होंने उन्हें आदि कवि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रचनाओं से मर्यादा, सत्य, प्रेम, मित्रत्व व सेवक के धर्म को परिभाषित किया। उनके द्वारा दी गयी शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर प्रगतिशील और समरसता युक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में बाल्मीकि जी के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।

    सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक उनके आदर्श और विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा पुंज रहेंगे। उनके जीवन का समता, त्याग और करूणा का संदेश सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामधारी यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां, डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव, राजेश यादव, विभा पाल, राजेश गोड़, जयराम यादव, रामप्रकाश यादव, रामाशीष यादव, डॉ राजेश रावत, सुग्गु यादव, हरवंश यादव, चौथी यादव, अवधेश कुशवाहा, शेर अली राईनी, लड्डन खां आदि उपस्थित रहे।
    इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

  • डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, कहा-कब्जा करने वालों पर करें कार्यवाही

    डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, कहा-कब्जा करने वालों पर करें कार्यवाही

    गाजीपुर। शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना भावरकोल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक ने उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर थाना भवरकोल मे 5 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायत पत्र दिया। जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर तत्काल जेल भेजा जाय। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी भावरकोल, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य अधिकारी एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पांच लोगों को किया गिरफ्तार

    पांच लोगों को किया गिरफ्तार

    गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने गोवंश, पिकप और स्कार्पियो के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार की शाम को नोनहरा थाना प्रभारी ने अपने पुलिस टीम के साथ 8 गोवंश बौरी पुल के पास से मुखबीर की सूचना पर बरामद किया। इस दौरान उन्होंने एक पिकप UP54AT1549 व एक स्कार्पियो नं. UP16AH1520 को मौके से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम लालू यादव उर्फ शुभम यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी रामपुर अछार थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष, हाशिम नट पुत्र जुम्मन नट निवासी तराँव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 31 वर्ष, मुफिद पुत्र सेवक निवासी तराँव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष, बृजमोहन यादव उर्फ मोनू पुत्र उमाशंकर यादव निवासी रामपुर अछार थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र करीब 25 वर्ष और राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी भुड़की थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नोनहरा थाना उप निरीक्षक सुदामा प्रसाद, कांस्टेबल सोनू गौड़, कां. आदर्श यादव, का. प्रवेश गौड़, कां. कासिम सिद्दीकी, कां. आलोक वर्मा, हेड कांस्टेबल विनय यादव, हे.का. शैलेन्द्र यादव, का. प्रमोद सरोज और का. राकेश सोनकर शामिल रहे।

  • 29 और 30 अक्टूबर को होगा धावा शरीफ़ में दिग्गज सायरों का जमावड़ा

    29 और 30 अक्टूबर को होगा धावा शरीफ़ में दिग्गज सायरों का जमावड़ा

    गाजीपुर। 29 व 30 अक्टूबर 2023 को धावा शरीफ में उर्स फखरूल मशायख व ऑल इण्डिया नातिया मुशायरे का आयोजन फखरे मिल्लत सैय्यद जफर इकबाल साहब की सरपरस्ती में किया जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार को शमस स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैय्यद जफर इकबाल ने दी। उन्होंने कहा कि इसके अंर्तगत 29 अक्टूबर को शाम 4 बजे दरगाह शरीफ पर झंडा रोहण और सलामी पेशगी की जायेगी। तत्पश्चात सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। जिसमे तारिक सईद अलीगढ़ी, डॉ मो० अहमद दिल्ली, डॉ अजहरुल कादरी, अफजल मिस्बाही वाराणसी, डा० मन्नान रजा उत्तराखण्ड इत्यादि अपने विचार व्यक्त करेंगे। महफिले समा कव्वाली का आयोजन भी होगा। दुसरे दिन 30 अक्टूबर शाम 5:30 बजे चादर पोशी की जायेगी। रात 9:30 बजे से आल इण्डिया मुशायरे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के मशहूर शायर शिरकत करेगे।

  • छात्रों के आंदोलन को हल्के में न लें कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन, नही तो….

    छात्रों के आंदोलन को हल्के में न लें कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन, नही तो….

    गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने सोलहवें दिन शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। धरना का समर्थन करते हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि छात्रसंघ बहाली सहित 32 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र जो गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं इनके आंदोलन को कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन हल्के में न ले अन्यथा आंदोलन की चिंगारी पूरे जनपद में उग्र छात्र आंदोलन का रूप ले सकती है जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ खुलेआम शोषण, अत्याचार व अवैध वसूली कर रहा है और छात्रों कि जायज मांगों कि अनदेखी कर रहा है जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे यदि 48 घंटे में छात्रों कि मांग को पूर्ण नहीं करता है तो छात्र दिनांक – 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी।

    छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज भारती, प्रद्युम्न सिंह यादव,आकाश कुमार चौधरी,अमृतांश बिंद,विकास यादव,शैलेश यादव, निलेश बिंद ,रामाशीष,अमित,विजय प्रताप,राहुल कुमार,निखिल राज भारती,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,अनुज राय,विशाल गुप्ता,आयुष कमलेश यादव,संदीप चौहान,राकेश यादव,अनूप यादव सनी,पासवान,गोलू गुप्ता,अभिमन्यु कुमार,चंदन सिंह कुशवाहा,अभिनव कुमार,अभिषेक ,पवन,आरती बिंद,रविकांत यादव आदि छात्र मौजूद थे।

  • शक्ति दीदी ने छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक

    शक्ति दीदी ने छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन, जागरुकता, कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान


    जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निस्तारण


    महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त


    गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन हेतु विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों व समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा शुक्रवार को गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त बनाया जा रहा है। महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।
    महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई के हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसमें महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सुनी जाती है। महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। तथा शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है। शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बीट पुलिस अधिकारी के द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रुप से किया जाता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं/बालिकाओं को कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/ महिला सुरक्षा विशेष दल व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। आप की वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाता है।

    सभी थानो में महिलाओं की सुरक्षा/ सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है। इसके साथ ही छात्राओं/महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बर तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी छात्राओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

  • रामनरेश राय और रवि राय की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

    रामनरेश राय और रवि राय की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

    गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियुक्त /गैंग सरगना रामनरेश राय पुत्र स्व0 दीनानाथ राय व गैंग सदस्य रविशंकर राय उर्फ रवि राय पुत्र रामनरेश राय निवासी कपूरपुर मिश्र बाजर थाना कोतवाली की अचल बेनामी/नामी संपत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 9 करोड रुपये है। इसको कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। बता दें कि 20 अक्टूबर 2023 को विवेचक करंडा थानाध्यक्ष द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा की गई संस्तुति दी गई। जिसके आधार पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा 26 अक्टूबर 2023 को पारित कुर्की आदेश धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया क्लाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियुक्त /गैंग सरगना रामनरेश राय पुत्र स्व0 दीनानाथ राय व गैंग सदस्य रविशंकर राय उर्फ रवि राय पुत्र रामनरेश राय निवासी कपूरपुर मिश्र बाजर थाना कोतवाली की अचल बेनामी संम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 9 करोड़ रुपये को शुक्रवार को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। मालूम हो कि अभियुक्त रामनरेश राय और इसके बेटे रवि राय द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक ब्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने व अपने स्वयं के तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक तथा भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित बेनामी अचल संपत्ति को अपने तथा अपने पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के नाम से क्रय किया गया था। जिसको आज कुर्क किया गया।

    कुर्क की गयी भू-सम्पत्ति में से 3.9.2020 को अभियुक्त/गैंग लीडर राम नरेश राय उपरोक्त द्वारा स्वयं के नाम से मौजा बाग बेगम साहब, परगना व तहसील जिला गाजीपुर में आ0ना0- 2/3 रकबा 0.0760 हे0 व आ0नं0 – 2/5 रकबा 0.4360 हे0 जुमला दो गाटा कुल रकबा 0.5120 हे0 में से 0.04445 हे0 यानि 03 बिस्वा 10 धूर क्षेत्रफल – 444.5 वर्गमी0 क्रय किया गया है। 15/01/2022 को अभियुक्त रविशंकर राय उर्फ रवि राय उपरोक्त द्वारा स्वयं के नाम से मौजा बाग बेगम साहब परगना व तहसील जिला गाजीपुर में आ0न0 -2/4 रकबा 0.2810 हे0 का 2/20 यानि रकबा 0.0281 हे0 यानि 271 वर्गमी0 क्रय किया गया है। 16/3/2023 को अभियुक्त रविशंकर राय उपरोक्त द्वारा स्वयं के नाम से मौजा सिकन्दरपुर परगना व तहसील गाजीपुर में आ0नं0 126 रकबा 0.1780 हे0 में से रकबा 0.0127 हे0 यानि 127 वर्गमी0 भूमि क्रय किया गया है। 8/02/2022 को अभियुक्त/गैंग लीडर रामनरेश राय उपरोक्त द्वारा अपनी पत्नी प्रभा राय के नाम से मौजा बिन्दवलिया परगना व तहसील व जिला गाजीपुर में आ0नं0 – 773 रकबा 0.1470 हे0 का 1/2 यानि रकबा 0.0735 हे0 क्रय किया गया है। अभियुक्त रामनरेश राय और उसके बेटे रवि राय का प्रयागराज जिले के थाना हंडिया सहित जिले के सदर कोतवाली और सुहवल थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुर्की की कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव सिंह, शहर कोतवाल अशेषनाथ सिंह, जंगीपुर थाना प्रभारी अमित पाण्डेय और करंडा थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

  • किया जेल का निरीक्षण, दिया निर्देश

    किया जेल का निरीक्षण, दिया निर्देश

    गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव दीपेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित को दिया गया। उन्होंने बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 960 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 844 पुरूष, 53 महिला के साथ 9 बच्चा निरूद्ध है व 63 अल्पवयस्क है। बंदियों को सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पालक, मूली) तथा सायं का भोजन-रोटी, चावल, चना, उरद की दाल सब्जी (आलू, लौकी) दिया जाता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारागार कारापाल उपस्थित रहे।

  • डीएम ने छात्राओं को दिलाई शपथ, कहा….

    डीएम ने छात्राओं को दिलाई शपथ, कहा….

    गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर, 2023 से 9 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाले लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय महिला महाविद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होने वहां उपस्थित  छात्राओ को मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में शपथ दिलायी तथा 18 वर्ष एवं उससे उपर के मतदाताओ मे मतदाता रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण किया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा देश एक लोक तंन्त्रात्मक देश है। यहा प्रत्येक 5 वर्ष में चुनाव होते है। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। मतदान से ही एक विकसित एंव मजबूत  राष्ट्र का निर्माण होता है। हम सब का दायित्व है कि अपने-अपने मतो का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाये तथा अपने परिवार, पास -पडोस, गॉव, मुहल्ला में भी लोगो को मतदान हेतु प्रेरित करे। उन्होने कहा कि जनपद में 27 अक्टूबर, 2023 से 9 दिसम्बर, 2023 तक यह अभियान चलेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  कार्यक्रम में  मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से जोडे व हटाये जायेगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6 क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8 क भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं।

    उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं । उन्होने बताया कि  1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्टूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत आगामी 04 नवंबर, 2023 दिन शनिवार, 05 नवम्बर, 2023 दिन रविवार, 25 नवम्बर, 2023 दिन शनिवार, 26 नवम्बर, 2023 दिन रविवार, 02 दिसम्बर, 2023 दिन शनिवार एवं 03 दिसम्बर, 2023 दिन रविवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, डिप्टी कलेक्टर, प्रभारी प्रधानाचार्य महिला पी जी कालेज, एंव अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News