Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • डीएम ने किया रोड शो का शुभारंभ, बताया श्री अन्न का महत्व

    डीएम ने किया रोड शो का शुभारंभ, बताया श्री अन्न का महत्व

    गाजीपुर। शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का शुभारंभ स्थान राईफल क्लब से मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा झण्डा दिखाकर किया गया। जिलाधिकारी ने श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया तथा बताया कि श्री अन्न मे आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते है, जो कुपोषण को दूर करता है, इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। जनपद में 16000 हे0 मे बाजरा का उत्पादन किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे विश्व में मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश भारत है,। प्रधानमंत्री का सपना है कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढाना तथा भोज्य पदार्थों में शामिल किया जाना है। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी है, फाईबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है, गत वर्ष जनपद मे बाजरा खरीद हेतु दो क्रय केन्द्र करण्डा एवं मुहम्मदाबाद में खोला गया है। जहाँ पर किसान 2500 रू0 प्रति कुंटल पर बिक्री की गयी।

    उक्त रोड-शो मे बाल विकास परियोजनाओं की महिलाओ, पी०जी० कालेज गाजीपुर के छात्रो एवं सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर से बड़ी संख्या में महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है, जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर पड रहा है, जिसको कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जाय। श्री अन्न बिना रासायनिक उर्वरक के भी उगाया जा सकता है। उक्त रोड-शो राईफल क्लब से रौजा, मिदनापुर, सैनिक चौराहा, हेतिमपुर, पी०जी० कालेज गाजीपुर होते हुये विकास भवन गाजीपुर पर समाप्त हुआ।

  • इन क्षेत्रों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

    इन क्षेत्रों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

    बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति


    गाजीपुर। 8 अक्टूबर 2023 को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र अंधऊ से निर्गत 33 केवी फीडर प्रकाश नगर, कोर्ट, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, रौजा,पीरनगर, जखनिया, हंसराजपुर, महाराजगंज, जखनियां तहसील जंगीपुर, मरदह पंप कैनाल, 10 एमवीए फर्स्ट, सेकंड की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर 132 केवी मुख्य बस बार का मरम्मत कार्य के कारण पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। अपरिहार्य कारणों से शटडाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन गाज़ीपुर एल.के प्रजापति द्वारा दी गई है।

  • कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

    कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

    पत्रकारों की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

    गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के वरिष्ठ पत्रकारों के यहां छापे की कार्यवाही के बाद उनकी गलत धाराओं में गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए, कांग्रेस ने नारेबाजी की,कहा पत्रकारों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार के इशारे पर हुई उत्पीड़न की कार्यवाही बताया है, इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी वर्ग ने गांधीवादी तरीके से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से भेजा।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने केंद्र की मोदी सरकार को न्यूज क्लिक वेबसाइट से जुड़े ठिकानों और वरिष्ठ पत्रकारों पर गलत छापेमारी का आरोप लगाया है और कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सरकार डरा धमका कर अपने नियंत्रण में रखना चाहती है और जो भी इनके काले कारनामों का सच जनता को दिखाता है उस पर ये भाजपा सरकार उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर रही है।उन्होंने बताया कि गाजीपुर के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर निवासी सुरेश चंद पांडे वरिष्ठ पत्रकार दैनिक शुभ भास्कर और नेशनल न्यूज 9 के रिपोर्टर की पिटाई के बाद गलत तरीके से एफआईआर निंदनीय है। इसका भी विरोध जिला कांग्रेस कमेटी करती है। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इसे मोदी सरकार का षड्यंत्र बताया। वहीं प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रकारों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में है, 3 अक्तूबर को नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में 7 पत्रकारों के घर पर रेड डाली गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पत्रकारों के घर रेड डाली, इसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया। पत्रकारों के लैपटॉप- मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में भी लिया। जो कि गलत है। एआईससी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि पत्रकारों पर हमला कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

    पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय,प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा,पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह,बटुक नारायण मिश्रा राम नगीना पांडे ज्ञान प्रकाश सिंह हामिद अली रतन तिवारी दिव्यांशु पांडे ,सतीश उपाध्याय, मनीष राय, धर्मेंद्र कुमार, सुधांशु तिवारी ,आलोक यादव, शंभू सिंह कुशवाहा, संगीता राजभर, प्रमिला भारती, राजेश कुमार गुप्ता, अनुराग पांडे ,सबीहूल हसन, आदिल अख्तर ,शशि भूषण राय ,विनोद सिंह, गुलबास यादव, रईस अहमद, राघवेंद्र चतुर्वेदी, अजय चंद्र चौबे, संजय गुप्ता, विद्याधर पांडे, महबूब निशा, राजेश उपाध्याय, साजिद खान, मोहम्मद कादिर, अखिलेश यादव, मंगल यादव, सूरज खरवार सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • पूर्व सांसद और उनके पुत्र ने किया योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद

    पूर्व सांसद और उनके पुत्र ने किया योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद

    गाजीपुर। योगी सरकार ने मेघबरन सिंह स्‍टेडियम के विस्‍तारीकरण व सुंदरीकरण के पांच करोड़ रुपए दिया। यह जानकारी पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने शास्त्री नगर स्थित आवास पर गुरूवार को पत्रकार वार्ता में दी। योगी सरकार में मेघबरन सिंह स्‍टेडियम के नवीनीकरण व सुंदरीकरण के लिए उत्‍तर प्रदेश प्रोजेक्‍ट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा गठित टीम ने मुल्‍याकंन एवं परीक्षण डीएम गाजीपुर के नेतृत्‍व में किया। इस स्टेडियम के सुंदरीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए अनुमानित लागत 4 कराड़ 87 लाख 68 हजार रुपया प्रशासनिक एवं वित्‍तीय स्‍वीकृ‍ति हुआ। जिसके क्रम में दो करोड़ 43 लाख रुपये की स्‍वीकृति निेर्गत करने का शासन ने आदेश दे दिया है। इसके लिए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह व उनके पुत्र अनिकेत सिंह ने सीएम योगी के प्रति आभार प्रकट किया है।

  • कोई भी फर्जी व्यक्ति इस कैंपस में ना आए:डीएम

    कोई भी फर्जी व्यक्ति इस कैंपस में ना आए:डीएम

    गाजीपुर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रयोगार्थ प्रस्तावित 2936 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 4698-बी0यू0, 3964-सी0यू0 एवं 4258-वी0वी0पैट मशीनों का एफ0एल0सी0 का कार्य किया जाना है। इस क्रम में गुरूवार को विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो की उपस्थिति में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर0टी0आई0) स्ट्राग रूम खोलकर बी0ई0एल0 बैंगलोर द्वारा नामित इंजीनियर्स के माध्यम ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट की एफ0एल0सी0 प्रारम्भ किया गया।

    मौके पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने भी एफ0एल0सी के कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसी टीवी कैमरा को चेक किया एवं आदेश दिया कि कोई भी फर्जी व्यक्ति इस कैंपस में ना आए। इस मॉनिटर के पास पल पल की निगरानी रखी जाए। इसी क्रम में एंट्री रजिस्टर को भी चेक किया एवं आदेश दिया कि प्रत्येक उस व्यक्ति का एंट्री और एग्जिट रजिस्टर पर नाम चढ़ाया जाय जिस व्यक्ति की यहां पर ड्यूटी है एवं अवैध कोई व्यक्ति ना आए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

  • प्रभारी मंत्री ने सुना जन समस्या, बताया सरकार की उपलब्धि

    प्रभारी मंत्री ने सुना जन समस्या, बताया सरकार की उपलब्धि

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने गुरूवार को लोकनिर्माण विभाग के अतिथि गृह में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों व जिला पदाधिकारियों संग बैठक कर जिले की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा पुरे प्रदेश में अपराध और अपराधियों के उपर कि गयी प्रभावी कार्यवाही से लोगों के विश्वास मे वृद्धि हुई है, जिससे निवेश के लिए लोग उत्सुकता से उत्साहित हुए है और प्रदेश के राजस्व में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में लिए गए लक्ष्य 35000 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि सितम्बर में ही पुर्ण हो गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, डा प्रदीप पाठक, अवधेश राजभर, प्रो शोभनाथ यादव, विपिन सिंह, शैलेश राम, अखिलेश सिंह, अभय सिंह, शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है:जै किशन साहू

    भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है:जै किशन साहू

    ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने,संगठन को और मजबूत बनाने पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकार प्रवीर पुरकायस्थ, उर्मिलेश , अभिसार शर्मा आदि पत्रकारों की गिरफ्तारी और उनके साथ की गई दुर्भावनपूर्ण कार्यवाही की निन्दा करते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। इस बैठक में पीजी कालेज और सहजानंद डिग्री कालेज में छात्रसंघ का चुनाव कालेज प्रशासन से जल्द से जल्द कराने की मांग किया गया। पीजी कॉलेज और सहजानंद डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव न करायें जाने पर कालेज प्रशासन की घोर निन्दा की गई और कालेज प्रशासन को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए बैठक में उपस्थित छात्र नेताओं ने कालेज प्रशासन को यह चेतावनी दिया कि यदि कालेज प्रशासन ने जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा नहीं किया तो वह एक बड़े छात्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें। यदि इस आंदोलन से शहर की आबोहवा खराब होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला एवं कालेज प्रशासन की होगी।

    इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक जै किशन साहू ने देश‌ के राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने भाजपा राज की तुलना इंदिरा जी के शासनकाल में लगायें गये आपातकाल से करते हुए कहा कि जिस तरह से इमरजेंसी में इंदिरा जी की तानाशाही हुकूमत के दौरान सारे राजनीतिज्ञों को जेल में ठूंस दिया गया था ठीक उसी तरह आज की मोदी -योगी सरकार सीबीआई,ईडी का ग़लत इस्तेमाल करते हुए विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में ठूंसने का काम कर रही है। इमरजेंसी के दौरान भी प्रेस पर सेंसरशिप लागू थी ठीक उसी तरह आज भी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकारों को जेलों में डाला जा रहा है। देश में बहुत ही खौफनाक मंजर है। देश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और मोदी जी किस स्तर तक नीचे जा सकते हैं इसकी कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। भाजपा लगातार नफरत और घृणा की राजनीति कर रही है। वह विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह सीबीआई और ईडी का ग़लत इस्तेमाल कर विरोधी दलों के नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। उन्होंने कहा कि इस देश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। भाजपा सरकार का जनता की बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार पूरे कार्यकाल चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम करती रही है।

    सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि भाजपा सरकार मदान्ध हो गई है। वह सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप शनाप फैसले ले रही है।इस सरकार से समाज के सभी वर्ग दुखी हैं। समाज का कोई भी वर्ग खुशहाल नहीं है। उन्होंने नगर की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की सड़कें बदहाल है। कीचड़ से सनी सड़कों पर नगरवासियों का निकलना दूभर हो गया है। सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग चोटिल होने को मजबूर हैं। बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। लगातार वर्षा हो जाने से नगर में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। नगर की समस्याओं को लेकर नगरपालिका पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है।

    इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी,रमेश यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव,डॉ समीर सिंह, बांबी चौधरी,प्रभु नाथ राम,भरत यादव, सुभाष यादव,रामज्ञान यादव,रामविजय यादव, देवेन्द्र यादव टिंकू, शिवपूजन यादव पांचू, रामचन्द्र गुप्ता राकेश यादव,अभिनव सिंह, दिनेश यादव,इलियास अहमद, खुर्रम अली,राधेश्याम यादव, बचनू यादव,कमलेश बिन्द,गोपाल जी गुप्ता,सिंहासन यादव, मूरत यादव,अशोक यादव , विजय यादव,आदित्य यादव,त्रिवेणी चौहान,महेन्द्र बिन्द,विक्की यादव,सुरज खरवार,अजय यादव, जितेन्द्र कुमार भारती,केशनाथ पासी आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सदर विधानसभा के महासचिव अंजनी कुमार यादव ने किया।

  • प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण, दिया अधिकारियों को निर्देश

    प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण, दिया अधिकारियों को निर्देश

    गाजीपुर। प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत डहराकलां विकास खण्ड सैदपुर मे गुरुवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रभारी मंत्री ने करोड़ो रूपये की लागत से शासन की निर्मित विभिन्न योजनाओ का शुभारम्भ एवं लोकार्पण  किया। चौपाल के माध्यम से  संवाद स्थापित ग्रामवासियों को समस्याओ को सुना। जन चौपाल कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय की छात्राओ द्वारा स्वागतगीत एवं नाटक के माध्यम से सबका मन मोह लिया।मंत्री ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए बच्चियो को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जन चौपाल कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्व0 प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क उ0 प्र0 प्रदेश शासन रवीन्द्र जायसवाल ने दिन गुरूवार को ग्राम पंचायत डहराकलां पहुचकर लगभग 04 करोड़ 89 लाख से निर्मित परियोजनाओ का शुभारम्भ/लोकापर्ण किया। ग्रामीणो से चौपाल के माध्यम  से संवाद स्थापित कर उन्हे प्राप्त हो रही  शासन की योजना की जानकारी ली।प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शासन की समस्त लाभपरक योजनाओ को धरातल पर उताकर पात्रो को लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होने बारी-बारी  ग्रामीणो  से उनकी समस्याओ को सुना।उन्होंने संबंधित अधिकारी को उनके समस्याओ के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जो  पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, वृद्धा पेशन, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना एवं शासन की अन्य योजना से वंचित है उसका आवेदन कराते हुए उसे लाभ दिया जाए।

    उन्होने कहा कि अगले सप्ताह फिर से चौपाल का आयोजन कर इसकी समीक्षा की जाएगी। जिसमे कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओ से वंचित न रहने पाए। उन्होने कहा आज इस चौपाल का मतलब है कि आप लोगो से आमने सामने बात हो सके, और जान सकुॅ कि धरातल पर आखिर क्या चल रहा है। इस संबंध में जो रिपोर्ट दिल्ली व लखनऊ भेजी जा रही वह कितना सही है इसी उद्देश्य से आपके सम्मुख उपस्थित हुआ हू। आप लोगो को जो भी शिकायते है उसे आप लोग बेहिचक मुझसे कह सकते है। यदि शासन की किसी भी योजनाओ मे पात्रो से  किसी भी कार्मिक, प्रधान, सचिव या अधिकारी द्वारा पैसा मागने की कोशिश की जा रही है तो उसे मुझे अवश्य अवगत कराए,उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि गॉव में पानी की समस्या थी और एक मात्र साधन कुआं था। जिससे गॉव की महिलाओ को भोजन बनाने में काफी दिक्कते होती थी लेकिन आज इस पानी की टंकी के शुभारम्भ होने से गॉव के सैकड़ो परिवार तक पाईप लाईन के माध्यम से घर-घर पानी पहुचाने का काम किया गया है। उन्होने कहा कि पानी को इकट्ठा करने के लिए इसी गॉव के 05 महिलाओ को प्रशिक्षित भी किया गया जो बराबर इसकी जांच करती रहेगी। यदि पानी मे किसी प्रकार की समस्या आती है तो वो तत्काल रिपोर्ट कर संबंधित अधिकारी को अवगत कराएगी।
    चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने 02 करोड़ 85 लाख की लागत से पानी की टंकी का फीता काटकर शुभारम्भ एवं 02 करोड़ 04 लाख की लागत से कुल दस कार्याे का लोकार्पण भी किया।

    जिसमें हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर विक्रमपुर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन निर्माण भुंवरपुर एवं फुलवरियां खुर्द, राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी/आयुष हेल्थ वेलनेस सेन्टर विक्रमपुर, ग्राम पंचायत मंझारिया मे सकल नारायण के घर से सूर्य नाथ यादव के घर तक ढक्कनदार नाली निर्माण कार्य, ग्राम पं0 शिव सिंह चक मे देवसरन के घर से रामकरन चौहान के घर तक इण्टर लांकिग कार्य, विकास खण्ड देवकली के अन्तर्गत साधन सहकारी समिति देवचन्दपुर का मरम्मत व नवीनीकरण कार्य, ग्रामपंचायत एकावसपट्टी में लालजी बिन्द के घर से पिन्टू यादव के खेत तक इण्टर लॉकिंग कार्य, पंचायत भवन ग्राम पं0 रमरेपुर एवं पंचायत भवन ग्राम पं0 औड़िहार मे कराये गए कार्याे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अन्त मे मंत्री ने पात्रो व्यक्तियो मे आयुष्मान कार्ड एवं किसानो मे तोरिया बीज के मिनी किट का वितरण का लाभान्वित उन्हे किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर, नगर पालिका अध्यक्षत जमानिया, दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल (नेपाली)  जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी ,परिेयोजना निदेशक ,समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण, पार्टीपदाधिकारी, भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।  
    उसके उपरान्त मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने भुतहियाटाड़ चौराहे (सैनिक चौराहे के नाम) से जाना जाता है उस चौराहे का मंत्री जी ने उद्घाटन किया।

  • नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने किया प्रभारी मंत्री स्वागत

    नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने किया प्रभारी मंत्री स्वागत

    गाजीपुर। (सैदपुर) भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला अध्यक्ष बनने के बाद गुरूवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में पधारे जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल का जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा भारी उत्साह के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का माल्यार्पण कर बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, शशिकांत शर्मा, पंकज सिंह चंचल, नितिश दूबे आदि उपस्थित थे।

  • युवाओं को रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला होना चाहिए:प्राचार्य

    युवाओं को रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला होना चाहिए:प्राचार्य

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को महाविद्यालय की नवाचार परिषद एवं अविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में युवा उद्यमिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सावित्रीबाई फुले सभागार में किया गया। महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्य डॉक्टर सविता भारद्वाज ने युवाओं में उद्यमिता पर विशेष बल देते हुए बताया कि आज के युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब हमारे युवाओं में उद्यमशीलता की प्रवृत्ति का विकास हो। अविष्कार फाउंडेशन की तरफ से श्रेया ने उद्यमिता विकास पर एक विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बाजार मांग पर आधारित लघु एवं कुटीर उद्योगो को स्थापित करने के विचार ,आवश्यक पूंजी एवं उत्पादों के विपणन पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी बताया कि आज का दौर स्टार्टअप्स का है। महिलाओं को उद्यमशीलता की प्रवृत्ति विकसित करके सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनना चाहिए।

    इस कार्यशाला का संचालन करते हुए नवाचार परिषद के प्रभारी डॉक्टर शंभू प्रसाद ने छात्राओं को नवाचार एव उद्यमिता प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के शिक्षक डॉ शिवकुमार, डॉ सारिका सिंह एवं डॉ हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन डॉ पीयूष सिंह ने किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने भी इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Uttar Pradesh Fast News