Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सचिव ने किया जेल का निरीक्षण, किया कैदियों से बात, दिया निर्देश

    सचिव ने किया जेल का निरीक्षण, किया कैदियों से बात, दिया निर्देश

    गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव दीपेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 963 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 853 पुरूष, 48 महिला के साथ 9 बच्चा निरूद्ध है व 62 अल्पवयस्क है। इनको सुबह का नाश्ता-चना, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, चौकी) तथा सायं का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल सब्जी (आलू, भिंडी) दिया जाता है।

    सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राकेश वर्मा व कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

  • इंदिरा गांधी की तरह मोदी सरकार कर रही है काम: गोपाल यादव

    इंदिरा गांधी की तरह मोदी सरकार कर रही है काम: गोपाल यादव

    गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में मतदाता सूची में बढ़ाने और संगठन को और मजबूत बनाने के साथ साथ जनता की मौजूदा समस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक में 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 11 आक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती और 12 अक्टूबर को राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित करने का भी निर्णय लेने के साथ साथ पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में मुलायम सिंह की प्रतिमा लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने तत्काल बूथ कमेटी तथा सदस्यता रशीद जमा करने की हिदायत दी ।
    कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में लगातार फैल रहे डेंगू बुखार तथा अन्य संक्रामक बीमारियों, नगर सहित जनपद की तमाम टूटी फूटी सड़कों, अनियमित विधुत आपूर्ति, आये दिन जनपद में हो रहे अपराध और सड़क दुर्घटना पर योगी सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि योगी सरकार जनसमस्याओं और जनता के बुनियादी सवालों को हल करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के विशेष अभियान कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से समाजवादी नेताओं के विचारों और पार्टी के कार्यक्रमों तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव -गांव और घर -घर जाने का आह्वान किया। कहा मोदी-योगी सरकार चाहे जितना जुल्मों सितम कर लें आने वाले लोकसभा के चुनाव में उसकी हार तय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के बढ़ती तानाशाही आपातकाल की याद दिला रही है।‌ आपातकाल में इंदिरा गांधी की ही की ही तरह मोदी सरकार भी सरकार की नीतियों और उनके विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले नेताओं, पत्रकारों और कलाकारों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेलों में डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा देश के राजनीतिक हालात काफी खराब है। मोदी -योगी की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के चलते देश प्रदेश का हर शख्स परेशान हैं। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने जनता की कमर तोड़ कर रख दिया है। यह सरकार गरीबों के आंसू पोंछने में नाकाम साबित हुई है। इस सरकार ने अपना पूरा ध्यान सरकारी सम्पत्तियो को बेचकर अपने पूंजीपति साथियों के साथ अपनी तिजोरी भरने में लगा रक्खा है। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, मारकन्डेय यादव, जमुना यादव, सिंकदर कन्नौजिया,मदन यादव, सदानंद यादव,डॉ सीमा यादव,रविन्द्र प्रताप यादव, अशोक कुमार बिंद, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, बृजदेव खरवार,आशीष यादव उर्फ राहुल यादव,गोवर्धन यादव, तहसीन अहमद,जै हिंद यादव, राजेंद्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, कमलेश यादव, विभा पाल,नस्सन खां, सत्या यादव,दिनेश यादव,राम जी सोनकर, शिववच्चन यादव,परशुराम बिंद, बलिराम यादव,रमेश गोड़ ,रामदरस पाल,रामदरस बनवासी,लाल जी राम, अदनान खां, उपेन्द्र यादव, राजेश यादव,भरत यादव,सूर्यनाथ यादव, रीना यादव, पूजा गौतम, गोविंद यादव, बांबी चौधरी, महेंद्र बिंद, शिवशंकर यादव, अजय यादव, अम्बिका यादव,पारस प्रजापति,रामकृत राजभर, रमेश यादव,कन्हैया यादव, गरीब राम,जगत मोहन बिंद,दारा यादव, राजेंद्र यादव, शिशु यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

  • 2274 मरीज का हुआ ईलाज

    2274 मरीज का हुआ ईलाज

    आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत 2274 मरीज का हुआ ईलाज



    गाजीपुर। भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्स हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढाने एवं महत्वपूर्ण स्वस्थ्य सेवाओं से संतुष्ट करने के उद्देश्य से आयुष्मान भव:अभियान 13 सितम्बर से किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर शनिवार एवं स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का बृहद आयोजन किया जा रहा है।



    इस अभियान में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ के द्वारा आनलाईन पोर्टल के माध्यम से 2274 मरीजों का उपचार एवं परामर्श दिया जा चुका है। साथ ही साथ टीबी रोगियों की पहचान हेतु बलगम जांच एवं सीनाट जांच पर फोकस किया जा रहा है।इसके साथ ही ग्राम बैठकों एवं आयुष्मान कार्ड बनाने में लगी टीमों एवं सहयोगी विभागों के साथ प्रत्येक दिवस समन्वय स्थापित करते हुऐ अधिक से अधिक कार्ड बनाने की योजनाबद्ध तरीके के कार्य भी लगातार किया जा रहा है। वही 3 अक्टूबर से शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत मलेरिया स्लाइड जांच प्रत्येक माह अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत 3423 व्यक्तियों का किया गया।



    बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत छुटे हुऐ पात्र लाभार्थी को चिन्हांकित करते हुऐ वृहद रुप से ग्राम सभा एवं छोटे से छोटे पुरवो में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत बडे पैमाने पर किया जा रहा है। जिसमें ग्राम स्तर पर आशा,आशा संगीनी ,एएनएम एवं कम्युनिस्ट हेल्थ आफिसरों के द्वारा प्रत्येक दिन अपने क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करते हुऐ बनवाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने में ब्लॉक आपरेटर कृष्णा सिंह एवं बी सी पी एम मनीष कुमार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

  • जिले में धारा 144 लागू, नहीं करना होगा यह काम

    जिले में धारा 144 लागू, नहीं करना होगा यह काम

    गाजीपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) अरूण कुमार सिंह ने बताया है कि इस वर्ष हिन्दू समुदाय का प्रमुख पर्व महानवमी (दुर्गापूजा) व विजयादशमी 23 व 24 अक्टूबर, दीपावली 12 नवंबर, गोबर्धन पूजा 13 नवंबर, भैयादूज 14 नवंबर, डाला छठ का पर्व 19 नवंबर तथा कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 27 नवंबर 2023 को पड़ रहा है। विजयादशमी व डाला छठ के दिन जगह-जगह पर मेले का आयोजन भी होता है, जिसमें काफी भीड़-भाड़ होती है। विजयादशमी, दीपावली व छाला छठ हिन्दू समुदाय का महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। इन अवसरों पर जगह-जगह पर मेले का आयोजन भी होता है, जिसमें काफी भीड़-भाड़ होती है। दीपावली से पूर्व धनतेरस के दिन पुरूष एवं महिलाएं देर रात तक बर्तन एवं आभूषणों की खरीददारी करते हैं। इस अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा अशान्ति एवं उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा सकता है तथा व्यवधान डालकर शान्ति व्यवस्था भंग करने की आशंका है, जिससे जन – जीवन एवं जन सम्पत्ति को नुकसान हो सकता है। उक्त त्यौहारों के अवसर पर कभी-कभी शान्ति व कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वर्तमान समय में प्रदेश के अन्य जनपदों में कानून व्यवस्था व विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना एवं प्रदर्शन हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए उक्त त्यौहारों को सकुशल एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने तथा कानून एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना आवश्यक है। अतएव उक्त परिस्थितियों में लोक व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जनहित में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा–144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा) अरूण कुमार सिंह ने गाजीपुर जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निम्नलिखित निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू किया है। तात्कालिक आवश्यकता के महत्व को देखते हुए उक्त आदेश पारित करने के पूर्व आम नागरिकों को व्यक्तिगत या सामूहिक सूचना देकर सुनवाई हेतु पर्याप्त समय नहीं है, इस स्थिति में प्रश्नगत आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। आदेश के किसी अंश का उल्लंघन भा०द०वि० की धारा 188 के  अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।  किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे और न ही गैर कानूनी सभा करेंगे तथा न ही ऐसे स्थान पर प्रदर्शन व अनशन आदि का आयोजन करेंगे। कोई भी व्यक्ति या लाइसेंस धारक अपना लाइसेंसी असलहा लेकर किसी भी परिस्थिति में विचरण नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र धारदार हथियार, विस्फोटक पदार्थ, तेजाब या लाठी एवं बल्लम आदि और आक्रमण होने वाले अस्त्र लेकर नहीं चलेगा और न कोई ऐसा अस्त्र, किसी सार्वजनिक स्थान पर एकत्र करेगा और न प्रदर्शित करेगा। ऐसे वृद्ध अथवा अपंग जो बिना छड़ी लाठी के नहीं चल सकते हैं तथा जो सरकारी कर्मचारी ड्यूटी आदि पर तैनात होंगे, वे इस प्रतिबन्ध से मुक्त होंगे। कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जुलूस या गिरोह बनाकर किसी सार्वजनिक वाहन या मार्ग पर सामान्य आवागमन में कोई अवरोध नहीं करेगा, न ऐसी चेष्टा करेगा और न ही समूह या जुलूस बनाकर सार्वजनिक मार्गों पर चलने वाले वाहनों या अन्य सरकारी जन सम्पत्तियों की कोई तोड़-फोड़ करेगा या न उन्हें अन्य प्रकार से हानि पहुंचायेगा। दो पहिया वाहनों पर एक साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही चल सकेंगे। कोई भी व्यक्ति गलत खबरें या अफवाहें, जिससे शान्ति भंग होने की आशंका हो सकती है, नहीं फैलायेगा और न किसी प्रकार ऐसी अफवाहों को किसी अन्य माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति के पास भेजेगा। कोई भी व्यक्ति अपने मकान के छत पर या सार्वजनिक स्थान पर ईंट, कंकड़, पत्थर अथवा किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ एकत्र नहीं करेगा और न ही किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई ऐसा नारा लगायेगा और न ही कोई ऐसा भाषण करेगा और न कोई ऐसा पोस्टर लगायेगा जिससे विभिन्न सम्प्रदायों, धर्मों या वर्गों के बीच द्वेष की भावना फैले या शान्ति भंग होने की आशंका हो। कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक वाहन या मार्ग पर सामान्य आवागमन में कोई अवरोध नहीं करेगा. न ऐसी चेष्टा  करेगा और न ही समूह या जुलूस बनाकर सार्वजनिक मार्गों पर चलने वाले वाहनों या अन्य सरकारी जन सम्पत्तियों की कोई तोड़-फोड़ नहीं करेगा या न उन्हें अन्य प्रकार से हानि पहुंचायेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह या संस्था द्वारा गतवर्ष / परम्परा से भिन्न किसी देवी / देवता की मूर्ति स्थापना / पूजा आदि सार्वजनिक स्थल पर नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह या संस्था द्वारा पूर्व से निर्धारित स्थान के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर देवी देवता की मूर्ति का विसर्जन नहीं करेगा।  उक्त आदेश धार्मिक जुलूसों एवं परम्परागत त्यौहार, शवयात्रा, परम्परागत तथा सार्वजनिक रास्ते से गुजरने वाले उक्त जुलूसों पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश जनपद गाजीपुर सीमा क्षेत्र में 1-10-2023 से दो माह तक अथवा इसके पूर्व जब तक इस आदेश को वापस न ले लिया जाय, प्रभावी रहेगा।

  • 381 में सिर्फ 38 का हुआ निस्तारण

    381 में सिर्फ 38 का हुआ निस्तारण

    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 126 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। लेकिन मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 381 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर सिर्फ 38 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • तीन शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    तीन शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना जंगीपुर पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल, तमंचा व मोटर साइकिल के साथ अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को चेकिंग के दौरान चोरी करने वाले एक गिरोह को तीन लोगों पकडा गया। पकड़े गए अभियुक्तों में विनय सिह यादव पुत्र उमाशंकर सिह यादव निवासी गडेरिया का पुरा थाना मुहम्मदाबाद उम्र करीब 21 वर्ष, पीय़ूष यादव पुत्र विनोद यादव निवासी फुलवारी खुर्द थाना सैदपुर उम्र करीब 18 वर्ष और मनीष यादव पुत्र अशोक सिंह यादव निवासी इमली महुआ आदर्श बाजार थाना कोतवाली उम्र करीब 19 वर्ष शामिल हैं। उनके कब्जे से चोरी के 4 एन्ड्रायड मोबाइल, एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर और चोरी के 1 मोटर साइकिल बरामद किया गया। यह गिरोह रात्रि के दौरान सुन सान सडको हाईवे इत्यादी स्थानो पर अकेले राहगिर को देखकर उनके सामान मुख्यतः मोबाईल या मोटरसाइकिल को चोरी कर लेते है। गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर जंगीपुर और बिरनो थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल राहुल भारतीय, का. राहुल गुप्ता, का. जितेश कुमार और का. संजीव कुमार थाना जंगीपुर शामिल थे।

  • शौर्य जागरण यात्रा का विहिप और बजरंग दल करेगा स्वागत

    शौर्य जागरण यात्रा का विहिप और बजरंग दल करेगा स्वागत

    गाज़ीपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की तत्वाधान में शुरू की गई शौर्य जागरण यात्रा रविवार के दिन जनपद में प्रवेश करेगी। यात्रा 30 सितंबर के दिन सोनभद्र जिले के ज्वाला देवी मंदिर से शुरू की गई। शौर्य जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमर बलिदानियों को याद करना है। विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि शौर्य जागरण का मुख्य उद्देश्य अमर बलिदानियों के विषय में बताना। युवाओं को जागरूक करना व हिंदू धर्म की महत्ता को बताना है। विहिप व बजरंग दल द्वारा यात्रा का स्वागत शाम छः बजे हंसराज पुर में किया जाएगा। उसके पश्चात जंगीपुर, रौजा, मिश्र बाजार, लालदरवाजा, झन्नु लाल चौराहा, महुआबाग होते हुए माधव सरस्वती विद्यालय तक जाएगी। यात्रा का समापन दस अक्टूबर को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विद्यालय में सभा के पश्चात संपन्न होगी। उक्त बातें विहिप जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके दी गई। इस मौके विपिन श्रीवास्तव, विनीत सिंह, दिनेश चंद्र पांडेय, पंकज तिवारी, रवि गुप्ता, रविराज हिंदू आदि लोग मौजूद रहे।

  • डीएम ने किया रोड शो का शुभारंभ, बताया श्री अन्न का महत्व

    डीएम ने किया रोड शो का शुभारंभ, बताया श्री अन्न का महत्व

    गाजीपुर। शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का शुभारंभ स्थान राईफल क्लब से मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा झण्डा दिखाकर किया गया। जिलाधिकारी ने श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया तथा बताया कि श्री अन्न मे आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते है, जो कुपोषण को दूर करता है, इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। जनपद में 16000 हे0 मे बाजरा का उत्पादन किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे विश्व में मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश भारत है,। प्रधानमंत्री का सपना है कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढाना तथा भोज्य पदार्थों में शामिल किया जाना है। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी है, फाईबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है, गत वर्ष जनपद मे बाजरा खरीद हेतु दो क्रय केन्द्र करण्डा एवं मुहम्मदाबाद में खोला गया है। जहाँ पर किसान 2500 रू0 प्रति कुंटल पर बिक्री की गयी।

    उक्त रोड-शो मे बाल विकास परियोजनाओं की महिलाओ, पी०जी० कालेज गाजीपुर के छात्रो एवं सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर से बड़ी संख्या में महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है, जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर पड रहा है, जिसको कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जाय। श्री अन्न बिना रासायनिक उर्वरक के भी उगाया जा सकता है। उक्त रोड-शो राईफल क्लब से रौजा, मिदनापुर, सैनिक चौराहा, हेतिमपुर, पी०जी० कालेज गाजीपुर होते हुये विकास भवन गाजीपुर पर समाप्त हुआ।

  • इन क्षेत्रों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

    इन क्षेत्रों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

    बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति


    गाजीपुर। 8 अक्टूबर 2023 को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र अंधऊ से निर्गत 33 केवी फीडर प्रकाश नगर, कोर्ट, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, रौजा,पीरनगर, जखनिया, हंसराजपुर, महाराजगंज, जखनियां तहसील जंगीपुर, मरदह पंप कैनाल, 10 एमवीए फर्स्ट, सेकंड की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर 132 केवी मुख्य बस बार का मरम्मत कार्य के कारण पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। अपरिहार्य कारणों से शटडाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन गाज़ीपुर एल.के प्रजापति द्वारा दी गई है।

  • कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

    कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

    पत्रकारों की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

    गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के वरिष्ठ पत्रकारों के यहां छापे की कार्यवाही के बाद उनकी गलत धाराओं में गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए, कांग्रेस ने नारेबाजी की,कहा पत्रकारों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार के इशारे पर हुई उत्पीड़न की कार्यवाही बताया है, इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी वर्ग ने गांधीवादी तरीके से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से भेजा।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने केंद्र की मोदी सरकार को न्यूज क्लिक वेबसाइट से जुड़े ठिकानों और वरिष्ठ पत्रकारों पर गलत छापेमारी का आरोप लगाया है और कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सरकार डरा धमका कर अपने नियंत्रण में रखना चाहती है और जो भी इनके काले कारनामों का सच जनता को दिखाता है उस पर ये भाजपा सरकार उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर रही है।उन्होंने बताया कि गाजीपुर के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर निवासी सुरेश चंद पांडे वरिष्ठ पत्रकार दैनिक शुभ भास्कर और नेशनल न्यूज 9 के रिपोर्टर की पिटाई के बाद गलत तरीके से एफआईआर निंदनीय है। इसका भी विरोध जिला कांग्रेस कमेटी करती है। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इसे मोदी सरकार का षड्यंत्र बताया। वहीं प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रकारों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में है, 3 अक्तूबर को नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में 7 पत्रकारों के घर पर रेड डाली गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पत्रकारों के घर रेड डाली, इसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया। पत्रकारों के लैपटॉप- मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में भी लिया। जो कि गलत है। एआईससी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि पत्रकारों पर हमला कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

    पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय,प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा,पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह,बटुक नारायण मिश्रा राम नगीना पांडे ज्ञान प्रकाश सिंह हामिद अली रतन तिवारी दिव्यांशु पांडे ,सतीश उपाध्याय, मनीष राय, धर्मेंद्र कुमार, सुधांशु तिवारी ,आलोक यादव, शंभू सिंह कुशवाहा, संगीता राजभर, प्रमिला भारती, राजेश कुमार गुप्ता, अनुराग पांडे ,सबीहूल हसन, आदिल अख्तर ,शशि भूषण राय ,विनोद सिंह, गुलबास यादव, रईस अहमद, राघवेंद्र चतुर्वेदी, अजय चंद्र चौबे, संजय गुप्ता, विद्याधर पांडे, महबूब निशा, राजेश उपाध्याय, साजिद खान, मोहम्मद कादिर, अखिलेश यादव, मंगल यादव, सूरज खरवार सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News