-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
10 अक्टूबर से शुरू होगी हरिशंकरी की रामलीला

धनुष मुकुट पूजन, नारद मोह लीला एवं रामजन्म का परंपरागत तरीके से हरिशंकरी में होगा शुभारंभ
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति होने वाली अति प्राचीन रामलीला मंचन का शुभारंभ मंगलवार को “एकादशी” को सायंकाल 7 बजे से, गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरी मोहल्ला के अति प्राचीन “राम चबूतरा” पर परंपरागत ढंग से वंदे वाणी विनायको, आदर्श रामलीला मंडल, रायबरेली के ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा शुभारंभ किया जा रहा है। इस अति प्राचीन रामलीला मंचन का शुभारंभ धनुष मुकुट पूजन, नारद मोह लीला एवं रामजन्म के साथ मंचन एवम भव्य पूजन के साथ प्रारंभ होगा।अति लोकप्रिय इस कार्यक्रम के पूजन में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सरिता अग्रवाल, उनके पति व प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी सदर गाजीपुर गौरव कुमार एवं प्रबुद्ध कमेटी पदाधिकारी, सदस्य व नागरिक गण उपस्थित रहेंगे।
-
सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई के महानायक थे कांशीराम:गोपाल

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर दलितों,वंचितों,शोषितों के मसीहा,समाज सुधारक ,सामाजिक परिवर्तन के अलम्बरदार,सामाजिक न्याय के पुरोधा कांशीराम की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।

विचार गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांशीराम के अधूरे पड़े मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया है।
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांशीराम जी सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई के महानायक थे ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अम्बेडकर वादियों के साथ मिलकर कांशीराम जी के अधूरे पड़े मिशन को पूरा करने का काम करेगी । उन्होंने कहा कि कांशीराम जी आजीवन दलितों,वंचितों और उपेक्षितों के समग्र उत्थान हेतु संघर्ष करते रहे। वह दलितों और उपेक्षितों में सम्मान और स्वाभिमान की भूख पैदा करने के साथ-साथ सत्ता शासन में भागीदारी की जमकर वकालत करते रहे। उन्होंने कहा कि आज अम्बेडकर जी द्वारा रचित संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर दिया है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलने की तैयारी में है। वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों को अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के पक्ष में भी सदैव से रही है और सदैव रहेगी। भाजपा दलितों और पिछड़ों को क्षमादान वाला आरक्षण समाप्त करने की साज़िश रच रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी उनके इस नापाक मंसूबों को कतई पूरा नहीं होने देगी।
उन्होंनेकहाकि हर दल ने दलितों को छला है केवल समाजवादी पार्टी ने ही उन्हें पूरा सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पराजित करने के लिए समाजवादी और अम्बेडकरवादी एकजुट रहेंगे। समाजवादी पार्टी ही संविधान बचा पाएंगी। हर तरह की विषमता के विरूद्ध समाजवादी ही संघर्षरत रहे हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से डा.नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,विजय बहादुर यादव, सूरज राम बागी,सदानंद यादव, भानु यादव, डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव, राजेश कुमार यादव,विभा पाल, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, रीना यादव, बलिराम यादव,द्वारिका यादव, अरुण यादव,मंजीत राजन,विवेक यादव आदि उपस्थित थे। इस विचार गोष्ठी का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
-
टीबी मुक्त भारत पर होगा मंथन, ग्राम प्रधान व सीएचओ निभाएंगे अहम भूमिका


ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त भारत पर होगा मंथन, ग्राम प्रधान व सीएचओ निभाएंगे अहम भूमिका
टीबी मुक्त पंचायत व फैमिली केयर गिवर मॉड्यूल पर सोमवार से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
• प्रत्येक टीबी यूनिट/ब्लॉक स्तरीय सीएचसी व पीएचसी से एक-एक अधिकारी
एनटीईपी कर्मी और सहायक विकास अधिकारी को बनाया जायेगा मास्टर ट्रेनर
• ब्लॉक पर ग्राम प्रधान, सचिव और सीएचओ को करेंगे प्रशिक्षित, जांच व उपचार में बनेंगे सहायक
• टीबी मरीज की देखभाल के लिए घर का एक सदस्य अथवा करीबी बनेगा फैमिली केयर गिवर
गाज़ीपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रत्येक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग के संयुक्त प्रयास से टीबी मुक्त पंचायत बनाने की योजना को धरातल पर उतारने की पहल की जा रही है। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायतों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में टीबी के लक्षणों, जांच और इलाज के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत की विकास योजनाओं में टीबी मुक्त पंचायत की गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही टीबी मरीज की देखभाल के लिए उसके घर के एक सदस्य अथवा करीबी को फैमिली केयर गिवर भी बनाया जाएगा। इसी को लेकर सोमवार (नौ अक्टूबर) से सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें हर टीबी यूनिट/ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी-पीएचसी) से एक अधिकारी, जिला क्षय रोग केंद्र के एक एसटीएस, एसटीएलएस या हेल्थ सुपरवाइजर के साथ एक सहायक विकास अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार व मंगलवार को चलने वाले इस प्रशिक्षण में करीब 35 स्वास्थ्यकर्मियों और 16 सहायक विकास अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। यह सभी मास्टर ट्रेनर ब्लॉक पर ग्राम प्रधान, सचिव, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद ग्राम प्रधान और सचिव मिलकर पंचायत समिति के अन्य सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे। सीएचओ, आशा- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद यह लोग समुदाय को टीबी के लक्षण, रोकथाम, भ्रांतियों को दूर करने, उपचार, जांच और उपलब्ध सुविधाओं समेत टीबी रोगियों के लिए सरकार की ओर से प्रदान किये जाने वाले विभिन्न लाभों के बारे में जागरूक करेंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांव को टीबी मुक्त करने के लिए जांच और उपचार की व्यवस्था को दुरुस्त करना तथा एक वर्ष में प्रत्येक 1000 की आबादी पर 30 संभावित मरीज खोज कर जांच करना है। पिछले तीन सालों में जिन क्षेत्रों में अधिक या कम टीबी मरीज मिले हैं उनकी सूची ग्राम और वार्ड वार तैयार करेंगे। उनमें से हर माह 10-10 ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया जायेगा। इसके बाद वहाँ विशेष ध्यान देकर स्क्रीनिंग, जांच, उपचार, परामर्श, पोषण व भावनात्मक सहयोग प्रदान कर जल्द से जल्द टीबी मुक्त पंचायत के रूप में घोषित किया जाएगा। इस कार्य में ग्राम प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) सहित ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, एनटीईपी कर्मी व अन्य स्वास्थ्यकर्मी सहयोग करेंगे।जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि हर टीबी यूनिट पर तैयार होने वाली तीन मास्टर ट्रेनर्स (प्रशिक्षकों) की यह टीम ग्राम प्रधान, सचिव और सीएचओ को प्रशिक्षण देगी। सभी मिलकर क्षय रोगियों की जल्दी पहचान और उपचार के लिए काम करेंगे, जिससे टीबी मुक्त पंचायत का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता संभावित टीबी मरीजों की जानकारी दर्ज करेंगी और इसकी सूचना सीएचओ को देंगी। मरीजों को दवा उपलब्ध कराएंगी। वह बैंक खाते का विवरण दर्ज कराएंगी, जिससे इलाज के दौरान टीबी रोगियों को सही पोषण के लिए हर माह निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये मिल सकें।डॉ मिथलेश ने बताया कि अब तक टीबी का उपचार ले रहे मरीजों के लिए एक ट्रीटमेंट सपोर्टर नियुक्त किया जाता था, जो कि आशा कार्यकर्ता होती थी। लेकिन अब मरीज का ध्यान रखने के लिए उसी के परिवार से अथवा उसके किसी नजदीकी व्यक्ति को केयर गिवर का दायित्व सौंपा जायेगा। यह पहल टीबी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करके उन्हें रोकने और बीमारी के दौरान समय पर रेफरल द्वारा रोगी और उनके परिवार के सदस्यों की समुचित देखभाल और सहायता सुनिश्चित करेगी। इससे उपचार, उचित पोषण और उपचार के मानकों का पालन करने में मदद मिलेगी और टीबी से ग्रसित व्यक्तियों के समग्र स्वास्थ्य परिणामों में सुधार होगा।

-
14 अक्टूबर से शुरू होगी चकिया की रामलीला


रामलीला की तैयारी को मिला अंतिम रूप 14 अक्टूबर से शुरू होगी चकिया की रामलीला
गाजीपुर। देशभर में नवरात्रि, दशहरा एवं दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह मूर्ति एवं पुतला बनाने का कार्य अंतिम रूप ले लिया है। रामलीला एवं मूर्ति पंडालों को बनाए जाने का कार्य भी अपने आखिरी पड़ाव पर है। इसी कड़ी में रामलीला समिति चकिया की तैयारी भी पूरी हो चुकी हैं। समिति के अध्यक्ष यशवंत पाण्डेय ने बताया कि रामलीला समिति चकिया द्वारा 14 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन किया जाना है और 24 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाबत समिति के उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, प्रबंधक राजेश पाण्डेय तथा महामंत्री कृष्णानंद पाण्डेय भी अपनी दायित्वों के निर्वहन में लगे हुए हैं। समिति के पदाधिकारीयो ने बताया कि समिति के कार्यकर्ता एक महीने पहले से ही रामलीला के अभ्यास कार्य में लगे हुए हैं। रामलीला के दौरान प्रयोग में किए जाने वाले जरूरी वस्त्रो की भी खरीदारी कर ली गई है। हालांकि मौसम को भी आयोजन के विपरीत रहने की संभावना है। लेकिन समिति की कार्यकर्ता पूरे जोश और उमंग के साथ इसका सामना करने के लिए तैयार है। -
कुंडेश्वर प्रथम और गौसपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया

क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजमेंट के तहत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कुंडेश्वर प्रथम तो गौसपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया

गाजीपुर। क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजमेंट जिसके अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केदो का कुल 7 बिंदुओं पर राज्य-स्तरीय टीम के द्वारा मूल्यांकन किया जाता है। और इसी मूल्यांकन के आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों को फर्स्ट, सेकंड और थर्ड कैटिगरी में चयनित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। इसी के तहत गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद के अंतर्गत दो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कुंडेश्वर प्रथम और गौसपुर ने दूसरा स्थान जनपद में प्राप्त किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशीष राय ने बताया कि क्वालिटी एश्योरेंस के तहत राज्य स्तर की एक टीम अपने निर्धारित बिंदुओं पर पिछले दिनों स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचालित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया था। इसी के तहत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कुंडेश्वर 82.9% अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान और गौसपुर 78.3% अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि इसी योजना के तहत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रघुवरगंज का भी कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्थान को प्राप्त करने के लिए टीम के द्वारा हॉस्पिटल का मेंटेनेंस, स्वच्छता, बेस्ट मैनेजमेंट, हाइजीन प्रमोशन, इनफेक्शन कंट्रोल, बिल्डिंग व रिकार्डो का रखरखाव को आधार बनाया गया है।
-
कोर्ट ने दुष्कर्मी को दस साल की सजा सुनाई

गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश SC/ST मोहम्मद गजाली की अदालत ने शनिवार को दुष्कर्म के मामले में आरोपी फिरोज को 10 साल की सजा के साथ 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। अभियोजन के अनुसार थाना कोतवाली के गोराबाजार निवासी रामाश्रय भारती ने थाना कोतवाली में इस आशय की तहरीर दिया कि 18 जुलाई 2011 को सुबह 4 बजे फिरोज उसकी पुत्री को बहलाफुसला कर घर से भगा ले गया। वादी की सूचना पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरांत पीड़िता को बरामद किया और उसका डाक्टरी कराने के उपरान्त न्यायालय में बयान दर्ज कराया। दौरान विवेचना राविया खातून, कमलेश व कल्लू डोम उर्फ अजय का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने चारो आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण आरोपी कमलेश की मृत्यु हो गई। शेष आरोपियों का विचारण शुरू हुआ। अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने कुल 6 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। शनिवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए राविया खातून और कल्लू डोम उर्फ अजय को दोषमुक्त कर दिया और वही फिरोज को दोषी मानते हुए उपरोक्त सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया।
-
तीन लोगों को चार साल की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम चंद्रप्रकाश तिवारी की अदालत ने शनिवार को हत्या के प्रयास के मामले में 3 लोगों को 4 साल की कैद के साथ प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार 10 जनवरी 2013 को समय 10:30 बजे दिन में स्कूटर से मोहम्दाबाद कचहरी आ रहा था कि कठउत बाजार में सड़क पर दीनानाथ राय की सफेद सफारी बिना नंबर की गाड़ी जिसमे चालक की सीट पर झुंना राय, बैठा था तथा गाड़ी में रामजी राय तथा दीनानाथ बैठे थे। जैसे ही गाड़ी BSNL टावर के पास पहुचा वादी की हत्या करने की गरज से वादी की स्कूटर में पीछे से टक्कर मार दिया। पुनः गाड़ी बैक करके वादी को कुचलने का प्रयास किया। वादी शिवकुमार राय की तहरीर पर थाना मोहम्दाबाद में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरान्त आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने कुल 6 गवाहों को पेश किया। सभी ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। शनिवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
-
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ


गाज़ीपुर।शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और स्वच्छता समारोह स्टार पैलेस खजूरिया में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष के पद पर रोशन लाल, जिला महामंत्री अजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला संगठन मंत्री, इम्तियाज अहमद, जिला संप्रेक्षक मुकेश कुमार रावत ने अपने अपने पद और गोपनीयता की शपथ लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारी को शपथ दिलाया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव,पंचायती राज विभाग के लेखाकर जितेन्द्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यभान राय रहे। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रोशन लाल और जिला महा मंत्री अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारी साथियों के साथ हो रहे अन्याय को सफाई कर्मचारी संघ बर्दास्त नहीं करेगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मचारी संघ के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सदैव साथ रहा है और भविष्य में सफाई कर्मचारियों की लडाई में कंधे से कन्धा मिलाकर साथ रहेगें। इस दौरान पंचायती राज विभाग के लेखाकर जितेन्द्र सिंह को पुन: सफाई कर्मचारी संघ का सर्व सम्मति से जिला संरक्षक मनोनित किया गया। इस दौरान जिला संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्यायों के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा। इसी दौरान महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारीयों को भी मनोनित किया गया।

जिसमें महिला मोर्चा की अध्यक्ष संतोषी राय, मंत्री जानकी कन्नौजिया, उप मंत्री सीमा, उपाध्यक्ष कुसुम चौबे, अंजू भारती, कांति वर्मा,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पूनम गोस्वामी को मनोनित किया गया।

शपथ ग्रहण में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रिका राम, राजनाथ राम, शंकर वर्मा, रामसिंहासन राम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, शिवकुमार, कृष्ण मुरारी, प्रेमचन्द चौधरी, अरविंद सिंह, सुभाष सिंह,ओंकारनाथ पांडे, आलोक राय,पवन पांडे, शिव प्रकाश त्रिपाठी, संजय यादव,सूर्यभान राय, शशि प्रकाश राय, मनीष राय, महेश भारती, कामेश्वर रावत, मंत्री जयप्रकाश भारती, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र बिंद, नरसिंह प्रसाद, रियाज खां, पंचमी, रामप्यारे चौरसिया, राकेश कुमार राय, ललन प्रसाद, सुदेश कुमार, सुग्रीव राम, दिलीप, जवाहिर बिंद, फगुनी राम आलोक कुमार, अरूण कुमार, छ्वीनाथ राम, विजय बहादुर पाल, राजू यादव, रमेश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित हजारों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने उपस्थित सभी सफाई कर्मचारी साथियों एवं सम्मानित अतिथिगण का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।




-
छात्र नेताओं ने भरी हुंकार, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे…..



गाजीपुर। शनिवार को स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रसंघ बहाली को लेकर के तीनों महाविद्यालय पीजी कॉलेज, स्वामी सहजानंद व हिन्दू पीजी कॉलेज की एक संयुक्त छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ छात्र नेताओं के नेतृत्व में बैठक किया गया। बैठक में मुद्दा छात्रसंघ बहाली व लोकनायक बलिया से चल कर गाजीपुर होते हुए महामना वाराणसी तक जाने वाली पदयात्रा जो गाजीपुर में नौ तारीख को आने वाली है। उसे सफल बनाने हेतु सभी पूर्व छात्रसंघ के पदाधिकारी व वरिष्ठ छात्रनेताओ ने अपनी बात रखी। सभी ने छात्र नेताओं ने एक स्वर में सरकार से छात्रसंघ बहाली की मांग किया है। मांग पूरी नहीं होने पर सभी छात्र सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को बाध्य होंगे। बैठक का संचालन कर रहे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव राजनीति की नर्सरी है और सरकार को इसे बढ़ावा देना चाहिए ना कि छात्रों का शोषण करना चाहिए।


बैठक में उपस्थित तीनो महाविद्यालयों के छात्रनेता में सिध्दांत सिंह करन, दीपक उपाध्याय, अभिषेक राय, डॉ समीर सिंह, सत्येन्द्र यादव सत्या,दिनेश यादव, बिट्टू सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह यादव राजन, अभिषेक यादव, विपुल मिश्रा, निमेष पाण्डेय, मनीष चौधरी, शशांक उपाध्याय, संदीप राय,शिवम सिंह कुनाल,पिंटू यादव,शिवम उपाध्याय, अविनाश राय,ऋषभ राय, रणजीत यादव, सत्यपाल यादव, राकेश यादव, गोविन्द सिंह यादव, देवेन्द्र यादव, शैलेश यादव, विकास यादव,अनुज कुमार, बृजेश सिंह, सुधांशु तिवारी, अतुल यादव, ओजस्व साहु, प्रदीप यादव, विवेक राय, नागेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, राहुल यादव जरगो,राजू यादव,प्रिस, अभिषेक गौण,निलेश बिन्द,धीरज सिंह,रोशन सिंह राहुल यादव, कमलेश गुप्ता, धन्नजय कुशवाहा, ईश्वर यादव, रविप्रकाश, निखिल राज, विधानचंद्र राय,राजू पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार,अभय, राकेश यादव आदि छात्र मौजूद थे।
-
लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे सैकड़ों शिक्षक

प्रांतीय आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति
नौ अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में सैकड़ों शिक्षक होंगे शामिल
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक शनिवार को अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ में नौ अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया। श्री राय ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 एवं 21 की व्यवस्थाओं को यथावत अधिनियमित रूप में माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में समाहित किये जाने, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा शर्तें लागू किए जाने, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य किए जाने, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण एवं बकाया बेतन भुगतान किए जाने सहित विभिन्न मार्गो को लेकर राज्य सरकार को पूर्व प्रेषित ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं होने तथा अन्य घटक संगठनों की माँगों को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के आवाहन पर नौ अक्टूबर बेसिक शिक्षा निदेशालय, विद्याभवन निशातगंज, लखनऊ में विशाल धरना का आयोजन किया गया है।
धरने में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ, उ०प्र० शिक्षक महासंघ एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के अलावा उप्र शिक्षक महासंघ के घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में सम्मलित होगें। बैठक में चौधरी दिनेश चन्द्र राय, नारायण उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय, प्रकाश चन्द्र दूबे, राणाप्रताप सिंह, डॉ रियाज अहमद, अमित कुमार राय, रत्नेश कुमार राय, जयशंकर राय, सत्येन्द्र सिंह, शैलेन्द्र यादव, सूर्यप्रकाश राय, अविनाश गौतम, उमेश चन्द्र राय, अनिल दूबे, अमित यादव, प्रदीप वैश्य, रविन्द्र तिवारी, मनोज सिंह, विष्णु शंकर पाण्डेय, दीपक खरवार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शिवकुमार सिंह तथा संचालन प्रत्यूष त्रिपाठी ने किया।





