-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
हर ब्लॉक व टीबी यूनिट से स्वास्थ्यकर्मी व एडीओ पंचायत को बनाया गया मास्टर ट्रेनर

टीबी मुक्त पंचायत व फैमिली केयर गिवर मॉड्यूल पर दिया प्रशिक्षण
हर ब्लॉक व टीबी यूनिट से स्वास्थ्यकर्मी व एडीओ पंचायत को बनाया गया मास्टर ट्रेनर
- अब मास्टर ट्रेनर्स ग्राम प्रधान, सचिव व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को करेंगे प्रशिक्षित
- जनपद में मौजूद हर क्षय रोगी के लिए तैयार होगा एक फैमिली केयर गिवर


गाज़ीपुर।प्रधानमंत्री के आह्वान पर वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लिए जिला क्षय रोग विभाग और पंचायती राज विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे टीबी मुक्त पंचायत व टीबी फैमिली केयर गिवर मॉड्यूल को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। जिला पंचायती राज विभाग से ब्लॉक वार एक -एक प्रतिनिधि के अलावा जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक (डीपीपीएमसी), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक (बीपीएम), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम), क्षय रोग विभाग से वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (एसटीएस), वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक (एसटीएलएस), टीबीएचवी को जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार और डब्ल्यूएचओ के डॉ वीजे विनोद ने प्रशिक्षण दिया। सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत वर्ष 2025 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनपद प्रतिबद्ध है। ट्रेनिंग ले चुके मास्टर ट्रेनर्स अब टीबी मुक्त पंचायत अभियान का लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्राम प्रधान और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को प्रशिक्षण देंगे, साथ ही हर क्षय रोगी के लिए एक फैमिली केयर गिवर भी तैयार करेंगे। इसके साथ पंचायत समिति, जन आरोग्य समिति और ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) का भी संवेदीकरण करना है। उन्होंने कहा कि इससे सामुदायिक स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और क्षय रोगियों को सामाजिक स्तर पर मिलने वाले तिरस्कार से मुक्ति के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार मिलने में मदद मिलेगी। शासन से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक क्षय रोगी के परिवार या करीबी लोगों में से ऐसे व्यक्ति की पहचान की जाएगी जो उसे उपचार प्राप्त करने में मदद कर सके, उसकी देखभाल कर सके, रोगी के लिए जरूरी पोषण का ध्यान रख सके। ऐसे व्यक्ति को फैमिली केयर गिवर (प्राथमिक देखभाल कर्ता) कहा जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि फैमिली केयर गिवर को क्षय रोगी के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जाना होगा, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) उसे क्षय रोग के उपचार के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही इस बात का भी प्रशिक्षण देंगे कि रोगी की दवाओं और उनके असर का उसे किस प्रकार से ध्यान रखना है। उसे बताया जाएगा कि टीबी की दवाओं के साथ अच्छा पोषण जरूरी होता है। रोगी को भोजन में क्या-क्या देना चाहिए। फैमिली केयर गिवर समुदाय में टीबी के प्रति जागरूकता और जानकारी बढ़ाने में भी क्षय रोग विभाग की मदद करेंगे।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत एक हज़ार की जनसंख्या पर कम से कम 30 संभावित मरीज की जांच की जाएगी। साथ ही उपचार की सफलता की दर 85 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 19 टीबी यूनिट/ब्लॉक के 35 स्वास्थ्यकर्मी एवं 16 ब्लॉक के एडीओ पंचायत को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण ले चुके एडीओ पंचायत एवं स्वास्थ्य कर्मी ग्राम प्रधान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी के मरीज़ों को गोद लेने के लिए भी ग्राम प्रधानों को ग्राम स्तर पर प्रोत्साहित करना है।
प्रशिक्षण सत्र में जिला पीपीएम समन्वयक अनुराग कुमार पाण्डेय एवं टीबी विभाग के सभी कर्मचारी शामिल रहे। -
हर ब्लॉक व टीबी यूनिट से स्वास्थ्यकर्मी व एडीओ पंचायत को बनाया गया मास्टर ट्रेनर

टीबी मुक्त पंचायत व फैमिली केयर गिवर मॉड्यूल पर दिया प्रशिक्षण
हर ब्लॉक व टीबी यूनिट से स्वास्थ्यकर्मी व एडीओ पंचायत को बनाया गया मास्टर ट्रेनर
- अब मास्टर ट्रेनर्स ग्राम प्रधान, सचिव व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को करेंगे प्रशिक्षित
- जनपद में मौजूद हर क्षय रोगी के लिए तैयार होगा एक फैमिली केयर गिवर


गाज़ीपुर।प्रधानमंत्री के आह्वान पर वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लिए जिला क्षय रोग विभाग और पंचायती राज विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे टीबी मुक्त पंचायत व टीबी फैमिली केयर गिवर मॉड्यूल को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। जिला पंचायती राज विभाग से ब्लॉक वार एक -एक प्रतिनिधि के अलावा जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक (डीपीपीएमसी), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक (बीपीएम), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम), क्षय रोग विभाग से वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (एसटीएस), वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक (एसटीएलएस), टीबीएचवी को जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार और डब्ल्यूएचओ के डॉ वीजे विनोद ने प्रशिक्षण दिया। सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत वर्ष 2025 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनपद प्रतिबद्ध है। ट्रेनिंग ले चुके मास्टर ट्रेनर्स अब टीबी मुक्त पंचायत अभियान का लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्राम प्रधान और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को प्रशिक्षण देंगे, साथ ही हर क्षय रोगी के लिए एक फैमिली केयर गिवर भी तैयार करेंगे। इसके साथ पंचायत समिति, जन आरोग्य समिति और ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) का भी संवेदीकरण करना है। उन्होंने कहा कि इससे सामुदायिक स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और क्षय रोगियों को सामाजिक स्तर पर मिलने वाले तिरस्कार से मुक्ति के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार मिलने में मदद मिलेगी। शासन से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक क्षय रोगी के परिवार या करीबी लोगों में से ऐसे व्यक्ति की पहचान की जाएगी जो उसे उपचार प्राप्त करने में मदद कर सके, उसकी देखभाल कर सके, रोगी के लिए जरूरी पोषण का ध्यान रख सके। ऐसे व्यक्ति को फैमिली केयर गिवर (प्राथमिक देखभाल कर्ता) कहा जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि फैमिली केयर गिवर को क्षय रोगी के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जाना होगा, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) उसे क्षय रोग के उपचार के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही इस बात का भी प्रशिक्षण देंगे कि रोगी की दवाओं और उनके असर का उसे किस प्रकार से ध्यान रखना है। उसे बताया जाएगा कि टीबी की दवाओं के साथ अच्छा पोषण जरूरी होता है। रोगी को भोजन में क्या-क्या देना चाहिए। फैमिली केयर गिवर समुदाय में टीबी के प्रति जागरूकता और जानकारी बढ़ाने में भी क्षय रोग विभाग की मदद करेंगे।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत एक हज़ार की जनसंख्या पर कम से कम 30 संभावित मरीज की जांच की जाएगी। साथ ही उपचार की सफलता की दर 85 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 19 टीबी यूनिट/ब्लॉक के 35 स्वास्थ्यकर्मी एवं 16 ब्लॉक के एडीओ पंचायत को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण ले चुके एडीओ पंचायत एवं स्वास्थ्य कर्मी ग्राम प्रधान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी के मरीज़ों को गोद लेने के लिए भी ग्राम प्रधानों को ग्राम स्तर पर प्रोत्साहित करना है।
प्रशिक्षण सत्र में जिला पीपीएम समन्वयक अनुराग कुमार पाण्डेय एवं टीबी विभाग के सभी कर्मचारी शामिल रहे। -
मानसिक रोगियों में हुआ फल और सर्टिफिकेट वितरण,दी गई जानकारी

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक रोगियों में हुआ फल और सर्टिफिकेट वितरण

ग़ाज़ीपुर।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस जो प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाता है इसी को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन प्रभारी सीएमओ डॉ जे एन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक रहना है और अन्य को करना है इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस बार का थीम मेंटल हेल्थ इस यूनिवर्सल ह्यूमन राइट रहा। इस कार्यक्रम में गोष्ठी के अलावा हस्ताक्षर अभियान के साथ ही मानसिक विकलांग को सर्टिफिकेट और फल वितरण का भी कार्यक्रम किया गया।
प्रभारी सीएमओ डॉ जे एन सिंह ने बताया की हर साल 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने मिलकर वर्ष 1992 में 10 अक्टूबर के दिन ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ सेलिब्रेट करने की घोषणा की थी। उसके बाद से यह दिन प्रत्येक वर्ष मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर बनाए रखने के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने और मेंटल हेल्थ के मुद्दों को लेकर समाज में मौजूद स्टिग्मा को कम करना भी है। हर साल इसे एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है।
उन्होंने बताया की हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग इसपर ध्यान नहीं देते। फिजिकल और मेंटल हेल्थ एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। किसी भी एक पहलू को नजरअंदाज करना दूसरे पहलू को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करता है। बड़े-बूढ़े से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चे भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो इस प्रॉब्लम को छिपाने की जगह उस पर ध्यान देने की जरूरत है। वरना आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है।

मानसिक रोग के लक्षण
नींद ना आना या देर से नींद आना, चिंता घबराहट या उलझन, आत्महत्या का विचार आना ,बेहोशी के दौरे आना, बेवजह शक से ग्रसित रहना, शराब गाजा भांग का नशा करना, आवश्यकता से अधिक साफ सफाई ,उदास या मायूस रहना ,किसी कार्य में मन ना लगा ,गुस्सा आना, सर दर्द या भारीपन बना रहना, बुद्धि का विकास कम होना, बुढ़ापे में याददाश्त की कमी का होना, भूत प्रेत देवी देवता की छाया का भ्रम होना।
इस कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, एनसीडी से रवि शंकर चौरसिया ,डॉ शाहबाज, अंकित आनंद, गौरव कुमार गिरी, राघवेंद्र शेखर सिंह, अनिल चौबे, अनिल शर्मा ,वीरेंद्र पांडे, नीरज श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे।
-
181 छात्राओं की जांच के साथ हुई प्रतियोगिता

किशोर स्वास्थ्य मंच 2023 के तहत 181 छात्राओं की जांच के साथ हुए प्रतियोगिता

ग़ाज़ीपुर।राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोर स्वास्थ मंच 2023 का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज मुहम्मदाबाद पर मंगलवार को वृहद रूप से आयोजित किया गया। जहां पर 181 छात्राओं का जांच किया गया और जांच के उपरांत उन्हें सलाह और एनीमिया ,आयरन और आईएफए की गोली दी गई। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया और विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की तरफ से कॉलेजों में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्देश दिया गया था। उसी के क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों का हीमोग्लोबिन जांच कर एनिमिया व अन्य बीमारियों की पहचान एवं संदरभन साथ एनीमिया, आयरन और आई एफ ए की गोलियों के साप्ताहिक सेवन की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें पोषण के महत्व के बारे में और प्रतिभागियों को किशोरी सूरक्षा योजना, विशेषकर मेन्स्टूअल हाईजीन, लिंग हिंसा , तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व उनके दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया।
इस दौरान आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को अपना आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवा लेने के बारे में भी जानकारी दिया गया। जिस की जरूरत पड़ने पर आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाया जा सके। इसके अलावा टीबी के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि अगर लगातार 2 सप्ताह तक खांसी आ रही हो तो उसकी जांच अवश्य करा ले। क्योंकि 2025 तक टीबी मुक्त भारत का प्रधानमंत्री का सपना है।
छात्रों को एनीमिया यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद , रंगोली तथा भाषण प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर इंटर की सरिता, द्वितीय स्थान प्राप्त रचना एवं मोनिका हाईस्कूल की छात्रा रही। एवं रंगोली प्रतियोगिता में जानकी क्लास 12, एवं रिमझिम क्लास10 रही । सभी को अधीक्षक डॉ आशीष राय के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में 181 छात्राओं की जांच किया गया जिसमें आरबीएसके की टीम डा आर के वर्मा, आशा सिंह स्टाफ नर्स, रंजना देवी एएनएम , डब्ल्यू एच ओ से अभिषेक द्विवेदी,मोहित एल टी , सतीश के साथ साथ विद्यालय से कंचन एवं निशा एवं अन्य रही।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार ने किया एवं विद्यालय प्रबंध समिति का कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-
मुलायम सिंह यादव की मनाई गई पुण्यतिथि


गाज़ीपुर।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पूरे जिले में ब्लाक स्तर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक,देश के रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक रहे श्रृद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।
इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भी विचार गोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव एवं उनके साथियों ने अपने समाजवादी गीत के माध्यम से नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सर्वसमाज का नेता बताया और कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। वह सामाजिक न्याय और और धर्म निरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे।गरीब नेता जी के राजनीति के केन्द्र में था। वह आजीवन समाज से गैरबराबरी समाप्त कर समता मूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे।उन्होंने नेता जी को गरीबों का रहनुमा और हर दिल अजीज बताते हुए कहा कि नेता जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। गैरबराबरी के खिलाफ वह आजीवन संघर्ष करते रहे। उनकी संघर्ष गाथा हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है यदि व्यक्ति संघर्ष करेगा तो उसके लिए कोई मंजिल नामुमकिन नहीं है ।
सदर विधायक जै किशन साहू ने नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता जी अपने कार्यों, विचारों, वसूलों और सिद्धान्तों के लिए हमेशा याद किए जायेंगे। नेता जी अमर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जैसे नेता आज भारत की राजनीति में दुर्लभ हो गए है। उनके अंदर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता थी। उनके मन में गरीबों के लिए गहरी वेदना और पीड़ा थी। जब भी अवसर मिला गरीबों ही नहीं समाज के हर तबके के लिए दिल खोलकर कलम चलाई। वह सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने कहा कि नेता जी ने हमेशा हम सबको संघर्ष का पाठ पढ़ाया और वह गरीबों पिछड़ों के सवाल पर आजीवन संघर्ष करते रहे। नेता जी साहस और सत्य के पर्याय थे। उनके सिद्धांतों और उसूलों को अपने जीवन में आत्मसात कर नेता जी को हमेशा के लिए जीवंत रखने की जरूरत है। वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने कहा कि नेता आंदोलन के नेता थे और हमेशा हम सबको ग़रीबों के सवाल पर आंदोलन की प्रेरणा देते थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,सिंकदर कन्नौजिया,अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,निजामुद्दीन खां, मदन सिंह यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ सीमा यादव, विभा पाल ,सुबच्चन यादव,सदानंद यादव, पुर्व प्रमुख ममता यादव,राजकिशोर यादव, आत्मा यादव,चौथी यादव,केसरी यादव,कैलाश यादव, नरसिंह यादव,भरत यादव, डॉ समीर सिंह,दिनेश यादव,रामविजय यादव,सूर्यनाथ यादव , पंकज यादव,रमेश यादव, गोपाल जी गुप्ता, पूजा गौतम,डॉ राजेश कुमार रावत,राजेश कुमार यादव, बांबी चौधरी,कंचन रावत, विशाल मद्धेशिया,राजदीप रावत,रीना यादव,मो.जुम्मन, कमलेश यादव,द्वारिका यादव,आदित्य यादव,हरवंश यादव,बैजू यादव, राधेश्याम यादव,राजवंश पासी, देवेन्द्र यादव,प्रेमनारायण राम,राजनाथ कुशवाहा, कृष्णानंद यादव,इलियास अहमद, सतिराम यादव,जगत मोहनबिंद, अनुराग यादव, देवानंद, आदि उपस्थित थे।
इस विचार गोष्ठी का संचालन सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया।
-
जिला जज ने बच्चों को किया सम्मानित, कहा…..



गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा निर्देश पर स्वच्छता जागरूकता अभियान 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 के अन्तर्गत निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक स्तर, माध्यमिक स्तर एवं उच्च स्तर के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने हेतु सोमवार को जिला पंचायत सभागार में एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जनपद न्यायाधीश चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव प्रथम, शरद कुमार चौधरी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं दीपेन्द्र कुमार गुप्ता पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, ए0डी0एम अरूण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्ष अधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी एवं अन्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।


समारोह का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वच्छता को अपनाने, ईमानदारी एवं मेहनत से कार्य करने की शिक्षा दी। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के उत्कृष्ट सफाई कर्मी राजेश कुमार रावत को जनपद न्यायाधीश द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।


-
अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को डीएम ने की सम्मानित


गाजीपुर।भारत सरकार के नीति आयोग के द्वारा 30 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नई दिल्ली में आकांक्षात्मक विकास खण्ड़ों में सबकी आकाक्षाएॅ सबका विकास थीम पर आधारित 03 से 09 अक्टूबर तक निर्धारित संकल्प सप्ताह के रूप मनाये जाने का आह्वाहन किया गया था। नीति आयोग द्वारा जनपद गाजीपुर के दो विकास खण्ड बिरनो एवं बाराचवर को आकांक्षी विकास खण्ड के रूप में चयनित किया गया है। इस क्रम में विगत दिनों दोनों विकास खण्डो में संकल्प सप्ताह का आयोजन किया गया था। संकल्प सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विभागो द्वारा विकास खण्डो के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने विभागीय योजनाओ से संबंधित कार्यो को कराया गया चाहे वो स्वास्थ्य एवं पोषण से हो या शिक्षा, बाल विकास ,समूह, स्वच्छता , कृषि, जल जीवन से संबंधित हो । जिससे विकास खण्ड का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस क्रम मे सोमवार को विकास खण्ड बाराचवर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संकल्प सप्ताह का समापन किया। मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह देकर किया गया। समूह की महिलाओ एवं कम्पोजित विद्यालय बाराचवर की छात्राओ द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोदभराई एवं अन्न प्रासन के पश्चात 21 टी बी रोगियो मेे स्वास्थ्य एवं पोषक किट का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागो द्वारा अच्छे कार्य करने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, कृषि विकास के कर्मचारियो, सफाईकर्मी, समूह की महिलाओ, रोजगार सेवक, बैंक सखी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अर्न्तगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदो के परिजनो को अंगवत्रम देकर सम्मानित करने के पश्चात कलश में मिट्टी डाकर वीर, शहीदो नमन किया ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने संबोधन में कहा कि नीति आयोग द्वारा संकल्प सप्ताह का यह कार्यक्रम एक सफल सप्ताह के रूप में मनाया गया है, और यह यहीं समाप्त नही हो रहा है यह कार्यक्रम विभिन्न विभागो द्वारा विकास खण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु चलाया जायेगा। जिससे आंकाक्षी विकास के रूप मे चयनित यह विकास खण्ड विकास के पथ पर अग्रसर हो और यहां सरकार की हर सुविधाएॅ लोगो को प्राप्त हो जो प्रत्येक विकास खण्डो मिलती है। उन्होने स्वाथ्य एवं पोषण, शिक्षा, बाल विकास, कृषि, जल जीवन मिशन, स्वच्छता एवं अन्य बिन्दूओ पर विस्तार पूर्वक जानकार देते हुए बताया कि जब तक लोगो में जन जागरूकता नही बढेगी तब तक गॉव का सर्वांगीण विकास सम्भव नही है। इसलिए हमे चाहिए की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे और लोगो को भी इस विषय मे जागरूक करे, ये हम सब की जिम्मेदारी है,अपने कूड़े का निस्तारण चिहिन्त स्थलो पर ही करे तभी जाकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सम्भव होगी।

समूह सखी के माध्यम से गॉव में महिलाओ द्वारा बनाए गए समूह को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। बी सी सखी के माध्यम से गॉवो पैसो की लेन देन बिना किसी समस्या के आपके घर एवं गॉव पर ही हो जाएगा। इन्ही सभी योजनाओ को आपतक पहुचाने एंव आपको अवगत कराने के लिए आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम चलाया गया है ताकि लोगो मे जागरूकता हो और गॉव विकास के पायदान पर आगे बढे। उन्होने ब्लाक प्रमुख बाराचवर के द्वारा संकल्प सप्ताह के प्रत्येक कार्यक्रम मे सक्रियता भाग लेने एवं उपस्थित होकर अपना मार्ग दर्शन देने पर प्रशंन्नता जाहिर की। उन्होने कहा कि आकांक्षी ब्लाक का कार्य चलता रहेगा जिसका उद्देश्य विकास खण्ड में शिक्षा, स्वाथ्य, शौचालय, पानी स्वच्छता या अन्य विकास परक बिन्दूओ पर निरंतकर सुधार करना है। आज हम सब को संकल्पित होना होगा कि नीति आयोग द्वारा चयनित इस विकास खण्ड को सबसे उपर लेकर जाना है और प्रयास करना है कि जनपद के दोनो विकास खण्ड बिरनो एवं बाराचवर प्रथम पायदान पर पहुचे, प्रत्येक क्षेत्र मे अच्छा विकास हो, ताकि लोग कह सके कि हम लोग विकसित है, सशक्त है और सुख समृद्धि के साथ है। मुख्य विकास अधिकारी ने आंकाक्षी विकास खण्डो मे कराए गए कार्याे की विस्तृत रूप से जानकारी दी एंव विकास खण्ड के विकास हेतु जागरूकता लाने एवं अन्य लोगो को भी जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी बाराचवर अरूण कुमार वर्मा ने किया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख बाराचवर,, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, समस्त ग्राम प्रधान, आशा, आगनवाडी, एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
-
सैंकड़ों छात्र नेताओं ने दे दिया बड़े आंदोलन की चेतावनी


गाजीपुर। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर लोकनायक बलिया से गाजीपुर होते हुए महामना (बनारस बीएचयू) तक की पदयात्रा पर नागेन्द्र सिंह झुन्नू के नेतृत्व में निकले पदयात्रा में छात्र नेता आदित्य योगी, सूरज गुप्ता, आदर्श मिश्रा, अमित यादव, मदनी नसीम, रोहित कुमार, शैलेश सिंह, धनंजय सिंह, सुनील सिंह पप्पू, नितेश सिंह, रंजन गुप्ता तथा विकास गुप्ता आदि का तीनों महाविद्यालय पीजी कॉलेज, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज व हिन्दू पीजी कॉलेज के संयुक्त मिलकर छात्र नेताओं ने सैकड़ों कि संख्या में गाजीपुर घाट होते हुए शहर के विभिन्न जगहों जैसे रौजा, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार आमघाट, महुआबाग, कचहरी, सरजू पाण्डेय पार्क, सिंचाई विभाग, शास्त्रीनगर, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, विकास भवन, पीजी कॉलेज चौराहे, पीजी कालेज प्रांगण में चन्द्रशेखर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा महराजगंज होते हुए सहेडी तक छात्रों ने लगातार भव्य स्वागत किया और पदयात्रा के दौरान जगह-जगह चौराहे पर स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।


बता दें कि छात्रसंघ गाजीपुर के छात्र नेताओं कि पदयात्रा में सैकड़ों कि संख्या शामिल होने कि खबर से जिला प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन ने एक दिन पहले ही दोनों महाविद्यालयों को बंद करा दिया था। ताकि भीड़ न जुट सकें। परन्तु छात्र नेताओं के सैकड़ों कि संख्या में पदयात्रा में शामिल होने से प्रमुख चौराहों पर घंटों जाम कि स्थिति देखने को मिली। सभी छात्र नेताओं ने एक स्वर में छात्रसंघ बहाली की मांग की लगातार नारे के साथ उठाते रहें। और मांग पूरी न होने पर इससे भी बड़े आंदोलन कि चेतावनी भी देते रहें। पदयात्रा का स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से डॉ समीर सिंह, सिध्दांत सिंह करन, दीपक उपाध्याय, अभिषेक राय, ,सत्येन्द्र यादव सत्या, दिनेश यादव, प्रद्युम्न सिंह यादव राजन, अभिषेक यादव, मनीष चौधरी, मनीष सिंह, पिंटू यादव, शिवम उपाध्याय, अविनाश राय, ऋषभ राय, रणजीत यादव, सत्यपाल यादव, राकेश यादव, गोविन्द सिंह यादव, देवेन्द्र यादव, शैलेश यादव, विकास यादव, अनुज कुमार, बृजेश सिंह, सुधांशु तिवारी, अतुल यादव, ओजस्व साहु, प्रदीप यादव, विवेक राय, नागेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, राहुल यादव जरगो, राजू यादव, प्रिस, अभिषेक गौण, निलेश बिन्द, धीरज सिंह, रोशन सिंह, राहुल यादव, कमलेश गुप्ता, धन्नजय कुशवाहा, ईश्वर यादव, रविप्रकाश, निखिल राज, विधानचंद्र राय, राजू पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार, अभय, राकेश यादव आदि सैकड़ों छात्रनेता मौजूद थे।


-
22 एचआरपी सहित 88 महिलाओ की हुई जांच व ईलाज

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस में 22 एचआरपी सहित 88 महिलाओ की हुई जांच व ईलाज

गाजीपुर। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदबाद जो प्रथम संदर्भ में इकाई के रूप में शुमार है। यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 22 एचआरपी महिलाएं सहित 88 महिलाओ ने ईलाज एवं परामर्श के साथ ही निशुल्क जांच भी कराया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) मुहम्मदाबाद पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन सोमवार को किया गया। केंद्र पर नियमित जांच व उच्च जोखिम युक्त गर्भावस्था की चिह्नित लाभार्थी को प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। हर माह की इन चारों दिवसों का सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किए जाने वाले पीएमएसएमए दिवस के साथ एफआरयू पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया गया।

इस दिवस पर गर्भवती की प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन जांच, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, सिफ़लिस, वजन, ब्लड प्रेशर एवं अन्य जांच की नि:शुल्क सुविधा हुई। इसके साथ ही टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका, आयरन, कैल्शियम एवं आवश्यक दवाएं मुफ्त दी गई । एचआरपी युक्त महिलाओं की पहचान, प्रबंधन एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया । पोषण, परिवार नियोजन तथा प्रसव स्थान के चयन के लिए सलाह भी दिया गया । साथ ही साथ यहां हेल्थ एटीएम के माध्यम से डिजिटल पैरामीटरो पर भी गभर्वती महिलाओं की जांच की गई। बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि महिलाओं को शासन के द्वारा निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी दी गई। जो पिछले दो-तीन सालों से चल रहा है। ई रूपीस वाउचर के जरिए अल्ट्रासाउंड जो पीपीपी मॉडल पर कराया जा रहा है। उनका भुगतान रूपीस बाउचर जो विभाग के द्वारा जनरेट कर लाभार्थी को दिया जा रहा है। और उस के माध्यम से अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक के द्वारा तत्काल स्कैन करने पर लाभार्थी के मोबाइल पर ओटीपी आता है। और ओटीपी डालते ही अल्ट्रासाउंड का भुगतान तत्काल संचालक को हो जाता है। आज के आयोजन में एएनसी 88,हिमोग्लोबिन 88,एचआईवी 66,पीपीमोड़ पर अल्ट्रासाउंड 39,एचआरपी 22,पेट जांच 81 गर्भवती महिलाओ की हुई,साथ ही 88 का वजन जांच एवं हेल्थ एटीएम का 19 महिलाओ ने लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में डा0 नीरज मौर्या महिला रोग विशेषज्ञ, प्रियंका स्टाफ नर्स, इकराम गांधी लैब टेक्नीशियन, नीरा राय काउंसलर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

-
सीएमओ ने किया आईएमआई 5.0 के तीसरे चरण का शुभारंभ,बच्चों को पिलाई दवा

सीएमओ ने किया आईएमआई 5.0 के तीसरे चरण का शुभारंभ
अर्बन पीएचसी हाथी खाना पर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग का करें सहयोग – सीएमओ
जन्म से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती को समय पर लगवाएँ सभी टीके

गाज़ीपुर।नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी खाना के अंतर्गत कांशीराम आवास चांदमारी के नियमित टीकाकरण बूथ से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई-5.0) के तीसरे व अंतिम चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। बूथ पर कई बच्चों को मीजल्स-रूबेला सहित अन्य टीके भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त 16 ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी-पीएचसी) व स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी तीसरे चरण की शुरुआत की गई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी मण्डल की अपर निदेशक डॉ मंजुला सिंह ने मण्डल स्तर पर वाराणसी के चौकाघाट सीएचसी से अभियान का शुभारंभ किया।
सीएमओ डॉ देश दीपक पाल ने कहा कि नियमित टीकाकरण अभियान में किसी कारणवश छूटे पाँच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती को प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 चलाया गया है। अभियान में बच्चों को प्रमुख रूप से मीजल्स-रूबेला का टीका लगाया जाएगा। साथ ही गर्भवती को टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका लगाया जाएगा। यह टीका गर्भवती को व उनके गर्भस्थ शिशु को टिटनेस व डिप्थीरिया (गलघोंटू) रोग से बचाता है। उन्होंने परिजनों से अपील की कि अपने घर के आसपास के परिजनों को पाँच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए पीएचसी-सीएचसी जाने के लिए प्रेरित करें।
सीएमओ ने कहा कि कोई भी बच्चा छूटा हो तो उसका टीकाकरण अवश्य कराएं। सभी टीके पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। टीका लगने के बाद सामान्य बुखार हो सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रतिकूल प्रभाव से निपटने को रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) तैयार की गई है। इसके अलावा नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पर भी चिकित्सक से सलाह ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि आईएमआई 5.0 के तीसरे चरण के लिए जिले के छूटे पाँच वर्ष तक के 15468 बच्चों एवं 3482 गर्भवती को टीकाकरण के लिए लक्षित किया गया है। इसके लिए जनपद में करीब दो हजार टीकाकरण सत्र आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान बच्चों को 11 बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा, जिनमें डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, क्षय (टीबी), हेपेटाइटिस-बी, मैनिंजाइटिस, निमोनिया, हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप-बी संक्रमण, डायरिया रोटा वायरस और खसरा-रूबेला (एमआर) शामिल है। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की कि इस टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों व टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों के बच्चों और गर्भवती की शत-प्रतिशत टीके पर ज़ोर दिया जाएगा। टीकाकरण सत्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, वीएचएसएनडी सत्र, समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंन्द्रों में भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान में प्रमुख रूप से मीजल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण के साथ ही “पाँच साल, सात बार छूटे न टीका एक भी बार” पर जोर दिया जाएगा।
इस दौरान अर्बन नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ मुंशीलाल, जिला नगरीय समन्वयक अशोक कुमार, एमओआईसी डॉ ईशानी ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस मौके पर यूएनडीपी से प्रवीण उपाध्याय,यूनिसेफ से डीएमसी बलवंत सिंह, चाई से मणि शंकर एवं अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।





