-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
छात्र नेता फहद ने जरूरतमंदों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

किया फल वितरित, कराया जरूरतमंदों को भोजन
छात्र नेता ने जरूरतमंदों के बीच मनाया अपना जन्मदिन


छात्र नेता अपने टीम के साथ अस्पताल में मरीज को फल वितरित किया गाजीपुर। छात्र नेता और समाजसेवी फहद वहीद फैज ने अपना जन्मदिन हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों और जरूरतमंदों के बीच फल, दूध और भोजन वितरित कर मनाया। छात्र नेता ने अस्पताल में फल और दूध का वितरण करने के बाद रोडवेज और रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर असहाय जरूरतमंदों को भोजन भी कराया। छात्र नेता ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मैंने अपना जन्मदिन जरूरतमंदों के बीच इसलिए मनाया क्योंकि उन लोगों के बीच अपना जन्मदिन मना कर मुझे बहुत ही अच्छा लगता है।


स्टेशन पर असहाय जरूरतमंदों को अपनी टीम के साथ भोजन कराया इन लोगों के बिना मेरा जन्मदिन मनाना मुझे अच्छा नहीं लगता है। फहद वहीद ने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि केक काटकर लोग अपने जन्मदिन को खास बनाते हैं लेकिन मैंने अपना जन्मदिन जरूरतमंदों के बीच रहकर मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान छात्र नेता के साथ रोहित कुशवाहा, आकाश गुप्ता, अंकुर पांडे, प्रिंस अग्रहरि, रेहान अशरफ, रजनीश मिश्रा, शुभम राय, मुलायम यादव, इशाद अहमद, सनी विश्वकर्मा और उत्कर्ष राय सहित कई लोग मौजूद रहे।


-
उपभोक्ता के द्वार के तहत लगाया गया मेगा कैंप



विद्युत विभाग उपभोक्ता के द्वार के तहत लगाया गया मेगा कैंप
गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार विद्युत वितरण खंड द्युतिय आमघाट के तहत मोहल्ला राजदेपुर में विद्युत विभाग उपभोक्ता के द्वार के द्वारा मेगा कैंप बुधवार को लगाया गया। इस कैंप मे मुहल्ले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या बारीकी से सुनी गई। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्युत विभाग उपभोक्ता के द्वार द्वारा सभी मुहल्लों में कैंपिंग करके क्षेत्र की विद्युत उपभोक्ताओं की बारीकी से समस्या सुनी गई। इस दौरान जो भी समस्या हुई उसको तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तर्ज पर आज मोहल्ला राजदेवपुर में मेगा कैंप लगाया गया, जिसमे टाउन टू फीडर की लाइट इस मुहल्ले में जाती है। जिस पर लाइन लॉस बहुत ज्यादा है, जिसमे इस मुहल्ले में चेकिंग किया गया। इस दौरान लगभग 10 लोगो का मौके पर घर के अंदर लगे मीटर को बाहर लगवाया गया।

वही सभी लोग मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे मौके पर पकड़े गए। जिनमे सभी लोगो को समझाया गया एवं सख्त हिदायत दी गई की सभी मुहल्लेवासी विद्युत चोरी करके विद्युत उपभोग ना करे, क्योंकि विद्युत चोरी से लाइन लॉस भी बढ़ जा रही है, जिसमे आए दिन ट्रांसफार्मर फुकना आम बात हो गई है। कहा कि सही विद्युत उपभोक्ता सही से विद्युत उपभोग नही कर पाते है। जिसमे उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि विद्युत चोरी करना एक संगीन अपराध है जो भविष्य में पकड़े जाने पर भारी भरकम जुर्माने के साथ ही साथ एफआईआर करने को हम बाध्य होंगे। आगे उन्होंने यह भी बताया कि कैंप में कुल 7 लोगो की बिल रिवीजन संबंधित समस्याएं आई एवं दो लोगो का लोड बढ़ाने का पत्र मिला। जिसमे सभी लोगो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी पूरे शहर में ऐसा ही कैंप लगाकर लोगो की विद्युत संबंधित समस्यायों को सुनकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कैंप में मुख्य रूप से अवर अभियंता रौजा अश्वनी पटेल, जीएमटी वेदांत त्रिपाठी, ऑपरेटर हिमांशु कुमार, लाइनमैन नईम अहमद, रामजी, जित्तू मीटर रीडर शैलेंद्र कुमार सहित समस्त विद्युत कर्मी मौजूद रहें।
-
एमएलसी चंचल से मिले मीटर रीडर के कर्मचारियों ने की शिकायत


एमएलसी विशाल सिंह चंचल से मिले बिजली मीटर कर्मचारी
बिजली मीटर रीडर कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन
गाज़ीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के सब डिविजन रेवतीपुर, जमानिया, दिलदारनगर के मीटर रीडर के कर्मचारियों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल से मिलकर पत्र के माध्यम से शिकायत किया। मीटर रीडर विलिंग कार्य पिछले 3 दिनो से बंद किए हुये है। कर्मचारियों ने बताया कि हम लोग मेसर्स स्ट्रलिंग टेक्नोलाजी कम्पनी के माध्यम से डोर टू डोर विलिंग का कार्य करते है। जहां कंपनी द्वारा मात्र 6000 महीना तनख्वाह दिया जाता है। कंपनी मानदेह के अनुसार बेतन नही देती है। पिछले मई और जून में कम्पनी द्वारा सभी कर्मचारीयों के 6000 वेतन में से 3500, 4500 मनमानी कटौती करके बाकी के 1500 से 2000 रूपया कर्मचारियों के खाते में भेजा है। कर्मचारियों ने कटौती को लेकर विरोध किया तो कम्पनी के मैनेजर मनोज त्रिपाठी का कहना है कि आप लोगो के अधिशाषी अभियन्ता द्वारा टारगेट पूरा नही करने पर माह जून का कम्पनी के बिल बाउचर को 4 लाख 80 हजार पेमेन्ट के तौर पर काट लिया है।
कर्मचारियों ने बताया कि अधिशाषी अभियन्ता हेमन्त सिंह कम्पनी से बिल बाउचर के नाम पर कमीशन मांग रहे थे। जिससे कम्पनी उतना कमीशन देने में सक्षम नही है जिससे तानाशाही रवैया से अधिशाषी अभियन्ता जून माह का पूरा पैसा कम्पनी का पेनाल्टी के तौर पर काट लिया। वही कम्पनी पिछले 22 महिने से किसी भी मीटर रीडर को ईपीएफ का पैसा अभी तक नही दिया है ना ही ESI का लाभ मिलता है। परन्तु ये दोनों का पैसा कम्पनी प्रति माह काट रहा है। कर्मचारियों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल से निवेदन किया कि विद्युत विभाग के प्रबन्धक निदेशक एमडी से बात कर हम लोगो का कटा हुआ पैसा वापस दिलवाने के साथ ही साथ 2 माह का पेमेन्ट और 22 महिने का इपीएफ दिलाए। इस मौके पर बिजली कर्मचारी सुनील यादव, दिनकर राय, संजय उपाध्याय, सुजीत उपाध्याय, प्रकाश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

-
सदस्य ने किया छात्राओं के साथ भोजन, जाना शिक्षा का हाल और दिया निर्देश



गाजीपुर। सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अशोक कुमार यादव ने जनपद में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सदस्य ने जिला अस्पताल गोराबाजार, पोषण पुर्नवास, प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर शक्का का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जिला अस्पताल के विभिन्न वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती हुए मरीज से उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सको की उपस्थिति, दवाओ की उपब्धता की जानकारी ली एवं अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र में बच्चों को फल वितरण किया। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर सक्का पहुचकर उन्होने विद्यालय के बच्चो से शिक्षा की गुणवत्ता जानी एवं आंगनबाड़ी केंद्र मीरनुपर सक्का में नवजात शिशुओ का अन्न प्रासन एवं धात्री महिलाओ की गोद भराई की रस्म अदायगी कर बच्चो मे फल वितरण किया। सदस्य ने दोपहर में विद्यालय मे बनाये गये भोजन को स्वयं चख कर उसकी गुणवत्ता चेक किया। तत्पश्चात कस्तूरबा विद्यालय छावनी लाईन का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान गणेश चर्तुदशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आरती कर पूजा अर्चन किया। छात्राओ से शिक्षा की गुणवत्ता जानी एवं मध्यांन्न भोजन सदस्य ने छात्रावास में ही किया। तत्पश्चात सदस्य ने निरीक्षण गृह लो0नि0वि0 मे प्रेस प्रतिनिधियो संग प्रेस वार्ता कर शासन की योजनाओ की जानकारी दी। उसके उपरान्त उन्होने स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला कल्याण, श्रम विभाग, आबकारी विभाग एवं अन्य संबन्धित विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर शासन के योजनाओ के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


-
सीएम योगी ने राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ,प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित


गाजीपुर। राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को लोक भवन से किया। इस अवसर पर उन्होने प्रदेश के 1359 आगनवाड़ी केन्द्रो का लोकार्पण/शिलान्यास, 101 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास, तथा 02 लाख आगनवाड़ी कार्यकत्रियों एंव सहायिकाओ को यूनिफार्म हेतु डी बी टी के माध्यम से उनके खाते मे धनराशि का अन्तरण किया।इसके साथ ही राष्ट्रीय पोषण अभियान के अन्तर्गत गोद भराई एवं अन्न प्रासन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसका सीधा प्रसारण राईफल क्लब सभागार में देखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय, सीडीपीओ प्रशान्त सिंह, समस्त सीडीपीओ सहित आगनबाड़ी कार्यकत्री, धात्री महिलाएॅ, उपस्थित रही।
जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम राईफल क्लब सभागार मे मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने इस अभियान के अन्तर्गत 10 कुपोषित बच्चे जो उपचार के पश्चात सुपोषित हुए उनकी माताओं को प्रमाण पत्र एवं बच्चो को खिलौने देकर सम्मानित किया । इसके साथ ही 10 धात्री महिलाओ मे फल एवं पोषाहार का वितरण एवं 10 शिशुओ का अन्न प्रासन कराया गया।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह जो 1 से 30 सितम्बर तक चलाया जा रहा है,शुभारंभ पर उपस्थित आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने आज इस अभियान का शुभारंभ लोक भवन से किया है, इसी क्रम मे आज हम लोग यहां एक़ित्रत हुए है जिसका मूल मकसद पोषण जैसे महत्तपूर्ण विषय पर जानकारी प्राप्त करना है। उन्होने कहा कि आगनबाडी कार्यकत्री अपने-अपने क्षेत्रो मे इस अभियान को सफल बनाते हुए लोगो मे जागरूकता लाए तथा लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें । जागरूकता के माध्यम से ही महिलाएॅ स्वस्थ्य रहेगी तभी वे अपने शिशुओ की भी देख-भाल कर सकेगी, जिससे एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण होगा। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा पिछले कई वर्षाे से पोषण अभियान पर विशेष बल दिया जा रहा है।
सभी आगंनवाड़ी कार्यकत्रियों का दायित्व है कि वे अपने-अपने क्षेत्रो के ऐसे शिशुओ को चिन्हित करे जो कुपोषण से ग्रसित है तथा उन्हे चिकित्सीय सुविधा एवं निश्चित पोषाहार उपलब्ध कराते हुए कुपोषण से सुपोषण की तरफ लेकर आए। यह एक महत्तपूर्ण कार्य है जिससे समाज का उत्थान होगा। उन्होने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आशा, ए एन एम के साथ मिलकर वी एच एन डी दिवस पर बच्चो एव गर्भवती महिलाओ की जॉच अवश्य कराने का निर्देश दिया।

मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने इस अवसर पर समस्त आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए पूरी लगन के साथ इस अभियान को सफल बनाने की बात कही। उन्होने कहा कि शासन की मंशा है कि इस अभियान से जुड़ी प्रत्येक जानकारी जनपद के हर एक जनमानस को प्राप्त हो जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। आगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर पोषण अभियान एवं बीमारियों से बचाव की जानकारी दे। कोई भी बच्चा कुपोषित न हो। कार्यक्रम के अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पाण्डेय ने मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, एवं उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। -
सपाइयों ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि


गाज़ीपुर।समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर मंगलवार को एक शोकसभा आयोजित हुई। इस शोकसभा मे प्रसिद्ध समाजशास्त्री, समाजवादी चिंतक और डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.सत्यमित्र दूबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि दूबे जी गाजीपुर के माटी के लाल थे । उनकी विद्वता और वाकपटुता के सभी लोग कायल रहे। वह इन्दिरा गाँधी ओपेन विश्वविद्यालय ( इग्नू) नई दिल्ली, एनसीईआरटी ( नीपा) , डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय असम के प्राध्यापक रहे , और देश- विदेश में कई विश्वविद्यालयों में विज़िटिंग प्रोफ़ेसर के रूप में कार्य किये । उनके निधन से पूरा का पूरा समाजवादी परिवार बहुत दुखी और मर्माहत है।
उनका निधन हम सबके सबके लिए अपूरणीय क्षति है । उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है।
वह प्रख्यात समाजवादी नेता दलश्रृंगार दूबे के पुत्र थे ।समाजवादी विचारधारा उनको विरासत में मिली थी। समाजवाद उनके खुन में था। उन्हे डा. राम मनोहर लोहिया के साथ काम करने का मौका मिला था। वह जीवन पर्यन्त समाजवादी विचारधारा के साथ जीते रहे ।समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता जी, अखिलेश जी और पूरे समाजवादी खेमे के साथ उनके घनिष्ठ सम्बन्ध रहे । उन्हे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था ।
शोकसभा मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, सदानंद यादव, अशोक कुमार बिंद, निजामुद्दीन खां,रामाशीष यादव, राधेश्याम यादव, छन्नू यादव,पारस यादव आदि मौजूद थे। इस शोकसभा का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। -
रोडवेज कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो:दुर्गेश

रोडवेज कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो:दुर्गेश

गाज़ीपुर।मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के प्रतिनिधि मंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा।उन्होंने आरोप लगाया कि गाजीपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बी0के0 पांडेय द्वारा आए दिन कर्मचारी को प्रताड़ित व गाली गलौज दिया जाता है,जिससे परेशान होकर उमेश तिवारी कनिष्ठ लिपिक,16-9-2023 से हार्ट अटैक के कारण निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।नियाज अहमद तीन स्मित दिनांक 5-9-2023 को स्टेशन परिसर में ही मृत पाए गए,अजय कुमार सिंह संविदा चालक 7-9-2023 को कार्यशाला परिसर में बस के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए व श्री दया पाल कनिष्ठ लिपिक को 18-9-2023 को बस स्टेशन परिसर में कर्मचारीयों,यात्रियों व हमराहियों के बीच सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा गाली गलौज एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा था,जिससे उक्त कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया गया, जिसको लेकर के रोडवेज कर्मचारीयों में आक्रोश व्याप्त है, जिसको लेकर के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा मांग पत्र अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नवीन को प्राप्त कराया गया,जिलाधिकारी से मांग पत्र पर वार्ता किया गया,कि उपरोक्त प्रकरण में उच्चस्त्रीय जांच कराते हुए,दोषी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बी0के0पांडेय के ऊपर सुसंगीत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाए,व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के स्थानांतरण के लिए अर्ध शासकीय पत्र निर्गत किया जाए, क्योंकि रोडवेज कर्मचारियों के साथ और भी तरह के अप्रिय घटना घट सकते हैं ।जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जांच टीम गठित कर दिया गया।प्रतिनिधिमंडल को अस्वस्थ किया कि जांचों उपरांत दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडेय,राकेश पांडेय, सुभाष सिंह,मांधाता सिंह,अभय सिंह जयप्रकाश सिंह, दया पाल, संतोष अमित, आदि लोग मौजूद रहे। -
पुलिस के खेल को एमएलसी ने किया फेल, कोतवाल सहित चौकी इंचार्ज सस्पेंड


गाजीपुर। अपने ही खेल में फसी सदर कोतवाली पुलिस। सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को महज मारपीट में दर्ज किया है। युवक को गोली मारने की इस घटना में पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीसागर का है। जहां युवक न्याय न मिलने पर एक हफ्ते बाद अपने परिजन के साथ एमएलसी विशाल सिंह चंचल के कार्यालय पर न्याय की फरियाद लेकर पहुंचा । जहां एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने युवक की आपबीती सुनी और युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां युवक का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसके बाएं कंधे में धंसी गोली को निकाला। पीड़ित युवक का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। तुलसीसागर मुहल्ले में रहने वाले युवक आलोक बलवंत को पिछले 11 सितम्बर को मामूली विवाद में मनबढ़ लोगों ने गोली मार दी। जो उसके बाएं कंधे में लगी। घटना के बाद पीड़ित और उसके परिजनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने अपना खेल शुरू कर दिया। थाने पर पहुंचे पीड़ित के केस को हत्या के प्रयास के बजाय मामूली मारपीट में दर्ज किया गया। जब पीड़ित युवक और उसके परिजन 17 सितम्बर को एमएलसी विशाल सिंह चंचल से उनके कार्यालय पर जाकर मिले, और आपबीती बताई तो एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने एसपी से इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने की बात कही। मामला एमएलसी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित युवक को मेडिकल कालेज ले गयी। जहां उसे भर्ती किया गया। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने युवक के 18 सितम्बर को ऑपरेशन कर कंधे में धंसी गोली निकाली। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में एसपी ने आनन फानन में सदर कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह और गोराबाजार के चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से कासिमाबाद थानाध्यक्ष अशेष नाथ सिंह को शहर कोतवाल नियुक्त किया है।
-
31सदस्यीय पदाधिकारियों की कमेटी घोषित किया


ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अनुमति एवं सहमति से अपनी 31सदस्यीय पदाधिकारियों की कमेटी घोषित किया। कमेटी में सभी जाति एवं धर्म के लोगो का समावेश किया गया है।
दिनेश सिंह यादव -नगर अध्यक्ष,
उपाध्यक्ष -परवेज अहमद,छन्नू यादव,अभिषेकचौरसिया,आकिब शिब्लू,अतुल कुमार यादव
महासचिव -मोहम्मद आरिफ उर्फ बांबी चौधरी
कोषाध्यक्ष -राजदीप रावत
सचिव-गोपाल जी गुप्ता,मो.इलियास उर्फ बुचुनू,विपिन कुशवाहा,मोहन रावत, मुहम्मद फिरोज अहमद,शोभनाथ गोड़,चंदन कुमार पाल, प्रेमनारायण राम, अमिता सिंह,विक्की यादव तथा धन्नो यादव, मुहम्मद नवाब, अमित कुमार शर्मा, डॉ राजेश रावत,अनूप श्रीवास्तव,प्रिंस कुमार,शादाब आलम उर्फ शब्बू,भुवाल यादव, तनवीर अहमद उर्फ बड़े,जावेद अख्तर, अरुण कुमार सिंह पटेल उर्फ मुन्ने,शमशाद अहमद और नूर नवाज को बतौर सदस्य नामित किया है।
कमेटी घोषित करते वक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,जिला उपाध्यक्ष आमिर अली , विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, डॉ समीर सिंह, कमलेश यादव,बाबी चौधरी आदि उपस्थित थे। -
धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन गिरफ्तार


गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस द्वारा धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सोमवार को सैदपुर थाना प्रभारी वन्दना सिंह ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित 3 अभियुक्त विपुल यादव उर्फ विपुल पास्टर पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम शरीफपुर थाना सैदपुर, विजेन्द्र यादव उर्फ विजेन्द्र पास्टर पुत्र देवनाथ निवासी ग्राम शरीफपुर थाना सैदपुर और कमलेश यादव उर्फ कमलेश पास्टर पुत्र राममूरत निवासी ग्राम रईशपुर थाना सैदपुर को शरीफपुर गांव से गिरफ्तार किया। इनके पास से ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार व ईसाई धर्मे से सम्बन्धित किताब कापी डायरी व अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामकुमार दुबे, उ0नि0 श्रीप्रकाश मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।





