Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • मिशन शक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

    गाजीपुर।मिशन शक्ति-05” उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान फेज-05 के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों थाना मरदह, करीमुद्दीनपुर, दुल्लहपुर, बहरियाबाद, ग्राम कृतसिंहपुर कस्बा जखनियां थाना भुड़कुड़ा, थाना सादात रेलवे स्टेशन, थाना जमानियां रेलवे स्टेशन, थाना जंगीपुर, थाना रामपुर मांझा, थाना करीमुद्दीनपुर, थाना सुहवल, थाना करण्डा, भॉवरकोल, में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया। जनपद गाजीपुर के जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में सत्यदेव डिग्री कॉलेज थाना ग्राम बोरसिया थाना नोनहरा में जाकर सरकार के द्वारा चलाई गई अभियान को वे हेल्प नंबर 1090,1098,1076,1930,112,102,108, विभिन्न नंबरों के बारे में को जागरूक किया गया। जनपद गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जनपद के थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की छवि हुई मजबूत:डा.संगीता बलवंत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की छवि हुई मजबूत:डा.संगीता बलवंत

    गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश व प्रदेश मे चल रही भारतीय जनता पार्टी सरकार निर्माण व सृजन क्षेत्र मे लगातार काम कर रही है ,देश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है।आज भारत सिर्फ खादी और पुरवा के निर्माण तक सीमित और निर्भर ना रहते हुए निर्माण व सृजन के विभिन्न क्षेत्रों में तेज गति से काम कर रहा है अगर रक्षा के क्षेत्र में देखा जाए तो ब्रह्मोस, तेजस व अर्जुन जैसी शक्तियां भारत के गौरव गान में शामिल है। यह बात आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने भाजपा जिला कार्यालय पर कही। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे तथा 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्थापित प्रदेश सरकार द्वारा देश व प्रदेश की दशा व दिशा बदलने के संकल्पों को लेकर काम किया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की शक्ति व सामर्थ्य को समझते हुए देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम कर रहे है।आज सरकार की निष्ठा व ईमानदारी भरे प्रयास से 24 करोड़ लोग गरीबी जीवन रेखा से बाहर समृद्धि का जीवन जी रहे हैं,गरीब कल्याण, क्षेत्र विकास सृजन तथा निर्माण के क्षेत्र में तेज गति से कम हो रहा है ।उन्होंने कहा कि देश की यह पहली सरकार है जो यह जानती है कि भारत के विकास व उन्नति का सपना लोगों के आत्मनिर्भर होने से पूरा होगा और आत्मनिर्भरता स्वदेशी उत्पादों के सम्मान और समृद्धि से आएगी। आज स्वदेशी सामानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने समर्पित रूप से कदम उठाया है ।डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की छवि मजबूत हुई है, देश का सम्मान बढा है ।देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ ही अपनी विश्व गुरु की कोई पहचान को पुनः प्राप्त करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक भाजपा द्वारा चलाया जा रहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश के लिए महत्वपूर्ण है । जिसमें युवा, महिला, खेल, शिक्षा, कृषि, स्वदेशी आदि विषयों पर अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं,यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहे हैं ।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, महामंत्री दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अवधेश राजभर, गर्वजीत सिंह उपस्थित थे।

  • डा.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर  विचार गोष्ठी हुई आयोजित

    डा.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर  विचार गोष्ठी हुई आयोजित

    गाज़ीपुर।रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. लोहिया को एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और प्रखर राजनेता बताते हुए कहा कि लोहिया जी ने अपने जीवन को समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता के खिलाफ संघर्ष करने में समर्पित कर दिया। डॉ. लोहिया ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश में व्याप्त सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई।
    राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक प्रखर समाजवादी विचारक थे, जिन्होंने समाज में समानता और न्याय की वकालत की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी पार्टी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि डॉ. लोहिया के आदर्श और विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करेगी ।
    इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल,रविन्द्र प्रताप यादव, आत्मा यादव,जमुना यादव , गोपाल जी श्रीवास्तव,अभिषेक कुशवाहा,जयराम यादव, दिनेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव, रामाशीष यादव, जयराम भारती, रामप्रताप यादव,सुग्गु यादव,रामप्रकाश यादव,जुमाउद्दीन,अजय भारती, छन्नू यादव, योगेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • डीएम-एसपी ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण,5966 अभ्यर्थी रहें अनुपस्थित

    डीएम-एसपी ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण,5966 अभ्यर्थी रहें अनुपस्थित

    गाजीपुर।जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल, नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्दश इण्टर कालेज महुआबाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग एवं विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कुल 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 04 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 25 केन्द्र व्यवस्थापनक एवं 25 सह केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किए गए थें। परीक्षा दो पालियों मे सम्पन्न हुई। जिसमें 10872 मे से प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में मिलाकर कुल 5966 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।

  • डीएम-एसपी ने किया नवीन स्टेडियम का औचक निरीक्षण

    डीएम-एसपी ने किया नवीन स्टेडियम का औचक निरीक्षण

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से नवीन स्टेडियम गोराबाजार (आर0टी0आई0) का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बास्केटबाल कोर्ट एवं स्टेडियम परिसर तथा प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम जैसे सार्वजनिक खेल स्थलों का संरक्षण एवं समुचित रखरखाव आवश्यक है, ताकि जनपद के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले।

  • कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की 48 वीं जयंती पर चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन

    कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की 48 वीं जयंती पर चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन

    कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की 48 वीं जयंती पर चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन

    गाज़ीपुर।प्रख्यात चित्रकार कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की 48 वीं जयंती पर सम्भावना कला मंच के तत्वाधान में कला – सूत्रम् आर्ट स्टूडियो, वाराणसी के द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को तृतीय “कला – लोक” चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय, नगर क्षेत्र, गाज़ीपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान कम्पोजिट विद्यालय के नन्हें चित्रकार छात्रों ने “चित्रकार राज कुमार सिंह की कलात्मक जीवन और प्रेरणा, प्राकृतिक धरोहर व संस्कृति, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता ही सेवा, दहेज प्रथा एक अभिशाप” आदि विषयों पर चित्र बनाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।
    इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अरशी हुसैन, साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी ‘अमर’, विशिष्ठ अतिथि राज्य पुरस्कार प्राप्त मती शीला सिंह, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, विनय तिवारी, सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह, कला – सूत्रम् आर्ट स्टूडियो के निर्देशक सुधीर सिंह आदि ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस आयोजन में कला – सूत्रम् के निर्देशक सुधीर सिंह एवं युवा चित्रकार पंकज शर्मा ने अतिथियों को एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस आयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता को कक्षा 5 एवं 6, कक्षा 7 और कक्षा 8 में अलग अलग कराया गया, जिसमें लगभग 70 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कक्षा 5 व 6 में नीरज कुमार बिंद – प्रथम, मेहविश आलम – द्वितीय व अनन्या रावत – तृतीय स्थान, कक्षा 7 में खुशी गुप्ता – प्रथम, नूर सबा – द्वितीय एवं तुलसी कश्यप तृतीय स्थान और कक्षा 8 में गौरी कश्यप – प्रथम, अर्चना विश्वकर्मा – द्वितीय एवं गौरी बिंद – तृतीय स्थान पर रहें। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ साथ पाँच पाँच सांत्वना पुरस्कार के लिए भी चयनित किया गया। इन सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं आर्ट किट देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। इस आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में पंकज शर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता, शिवांशी शर्मा, बृजेश कुमार, राहुल यादव व उत्कर्ष सिंह का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में अमर नाथ तिवारी, विनय तिवारी आदि ने कला गुरु के जीवनी पर विस्तृत से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में कला – सूत्रम् के निर्देशक सुधीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन चित्रकार डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने किया।

  • पूरी भव्यता से संपन्न हुआ श्री राम राज्याभिषेक

    पूरी भव्यता से संपन्न हुआ श्री राम राज्याभिषेक

    पूरी भव्यता से संपन्न हुआ श्री राम राज्याभिषेक

    गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में 20 दिनों तक चलने वाले रामलीला मंचन का समापन हरिशंकरी स्थित प्राचीन राम चबूतरे पर समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। बीती शाम श्री राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम विधि विधान एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय की मौजूदगी रही।

    लंका पर विजय की प्राप्ति के बाद हरिशंकरी के प्राचीन चबूतरे पर श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। राजा राम और माता जानकी सहित भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमानजी विराजमान हुए। भक्तों ने उनकी पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस अवसर पर गाजीपुर में नवरात्रि के अवसर पर सजे सुंदर दुर्गा पंडालों को और कार्यक्रम के सेहयोगियों को अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” की ओर से प्रशस्तिपत्र दिया गया। यह प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के हाथों दिया गया।

    राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने उपस्थित जनता और कमेटी पदाधिकारियों को नमन करते हुए कहा, कि भगवान राम की कथा हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। रामायण के पात्रों से हमें जीवन जीने का सही तरीका सीखने को मिलता है। और जिस तरह से अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” द्वारा चार सौ साल से परंपरागत ढंग से रामलीला मंचन किया जाता है ये पूरे शहर में एक उत्सव की तरह आयोजन होता है, लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं जो बहुत ही सराहनीय है।

    वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय ने कहा, भगवान राम की रामलीला हमें जीवन के मूल्यों और आदर्शों की याद दिलाती है। रामायण के पात्रों की तरह हमें भी अपने जीवन में सत्य और न्याय का पालन करना चाहिए।”

    इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने रामलीला कमेटी की प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम मंच का संचालन अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे, लाइट, साउंड के माध्यम से देर रात तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ0 संगीता बलवंत एवं विशिष्ट अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न तथा हनुमान जी को माला पहनाकर आरती की। साथ ही कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी उपप्रबंधक मयंक तिवारी कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल कृष्णांश त्रिवेदी ने प्रभु श्री राम की आरती किया।

    पूजन आरती के बाद कमेटी की कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी संयुक्त मंत्री लक्ष्मीनारायण उपमंत्री पं0 लवकुमार त्रिवेदी प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी,कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को मालापहनाकर स्वागत किया। साथ ही अनुज‌अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, सुधीर कुमार अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, राजेश प्रसाद,असितसेठ, राहुल अग्रवाल, राम जी पाण्डेय, राजेन्द्र विक्रम सिंह रामजी सिंह ने भी अतिथियो को माला पहनाकर स्वागत किया।

    कार्यक्रम में अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से नगर में नवयुवकश्री दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ के अध्यक्ष सुधीर केशरी को मूर्ति सजावट पर प्रथम पुरस्कार, मिश्रबाजार दुर्गापूजा समिति मिश्रबाजार के अध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता को बिजली सजावट हेतु द्वितीय पुरस्कार, बालदुर्गा पूजा समिति बूढा महा देवा रूईमंडी के अध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल को तृतीय पुरस्कार, दुर्गा पूजा समिति टेढवा अध्यक्ष लवकुश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वाराणसी तथा प्रयागसे आएहुए कलाकारो द्वारा श्री दुर्गा जी, शंकर जी विष्णु जी आदि देवताओ का संगीतमय भजन के साथ झांकी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम रात1बजे तक चला। इसके बाद 12अक्टूबर रविवार को दोपहर12बजे हवन के बाद राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला का कार्यक्रम समाप्त हुआ।

    इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, गुड्डू केसरी, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेन्द्र विक्रम सिंह, अजय पाठक, सुधीर कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, कृष्णांश त्रिवेदी आदि रहें। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ‘बच्चा’ ने किया।

  • सीएम योगी ने किया महंत रामआश्रय दास के मूर्ति का अनावरण, लगाया रुद्राक्ष का पेड़

    सीएम योगी ने किया महंत रामआश्रय दास के मूर्ति का अनावरण, लगाया रुद्राक्ष का पेड़

    मुख्यमंत्री ने महंत रामआश्रय दास पी जी कालेज में महंत की मूर्ति का अनावरण किया।


    मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।


    कार्यक्रम में स्थानीय संत महात्माओं को सम्मानित किया गया।


    मुख्यमंत्री ने गाजीपुर के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


    ’गाजीपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के महत्व को रेखांकित किया


    गाजीपुर। मुख्यमंत्री ने शनिवार को भुड़कुड़ा स्थित महंत रामआश्रय दास पी जी कालेज में एक पेड मॉ के नाम 2.0 के अन्तर्गत रूद्राक्ष का पौध रोपण करने के पश्चात कालेज परिसर मे ही महंत रामआश्रय दास की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा भुड़कुड़ा पहुचकर पूजा अर्चन किया। तत्पश्चात पुनः सड़क मार्ग द्वारा ही महंत रामआश्रय दास पी जी कालेज पहुचकर प्रबुद्ध जन संवाद संगम कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महंत रामआश्रय दास के जीवन और उनके द्वारा शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महंत जी के आदर्श और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत रामआश्रय दास जी ने शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उनकी स्मृति में इस मूर्ति का अनावरण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि उ0प्र0 के अन्दर डबल इंजन की सरकर है जो कि विरासत की सुरक्षा करते हुए प्रत्येक क्षेत्र मे कुछ नये परिवर्तन कर रहा है और विकास की प्रकिया कि हर एक क्षेत्र मे उ0प्र0 को विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे है। उ0प्र0 प्रदेश भारत की अर्थ व्यव्यवस्था का अग्रणी प्रदेश बनकर नेतृत्व कर रहा है। इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। 08 वर्ष से डबल इंजन की सरकार ने उ0प्र0 बिमारू राज्य से उठाकर देश के विकास का ग्रोथ इंजन के रूप मे स्थापित किया है।

    उन्होने कहा कि 2047 मे जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष बना रहा होगा उस समय हमारे पास जैसा भारत चाहिए उस भारत के निर्माण के लिए विकसित भारत प्रधानमंत्री जी का संकल्प है तो विकसित भारत के लिए विकसित उ0प्र0 और विकसित उ0प्र0 के लिए विकसित गाजीपुर होगा। जिसकी शुरूआत स्कूलो और कालेजो से होना चाहिए। महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, इण्टर कालेज एवं अन्य संस्थानो को भी विससित उ0प्र0 की संकल्प से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रो मे यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर,निवेश आदि क्षेत्रो मे अपना सुझाव समर्थ उ0प्र0 पोर्टल या क्यू आर स्कैनर पर भेजे । उन्होने सभी को आमंत्रित किया कि विकसित उ0प्र0 के लिए हम सब को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।

    इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक बेदी राम, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, प्रो0 वंदना सिंह मा0 कुलपति पूर्वचल विश्वविद्यालय जौनपुर, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित काफी संख्या में लोग रहे।

  • गाजीपुर जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर बोले सीएम योगी

    गाजीपुर जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर बोले सीएम योगी

    सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन पूजन’ मुख्यमंत्री ने मठ में विधिवत पूजन किया और माता वृद्धम्बिका का आशीर्वाद लिया।

    प्रबुद्ध जनों से संवादर गाजीपुर के विकास सांस्कृतिक महत्व और सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई।


    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने शनिवार को जनपद के अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन पूजन किया। प्रबुद्ध जनों से महत्वपूर्ण संवाद किया और महंत रामाश्रय दास पी जी कालेज भुड़कुड़ा में महंत रामआश्रय दास की मूर्ति का अनावरण किया। यह कार्यक्रम जिले के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को पुनः उजागर करने वाला रहा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन अतिथियों, जनपद के शहीदो (परम वीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद एवं महावीर चक्र विजेता रामउग्रह पाण्डेय)  के परिजनो को अंग वस्त्रम एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में विधिवत पूजन अर्चन किया। मठ की अधिष्ठात्री देवी वृद्धम्बिका माता का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने प्रदेश और जनपद की सुख.समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उपस्थित आगन्तुको को आशीर्वचन प्रदान किए। सिद्धपीठ हथियाराम मठ गाजीपुर की धार्मिक धरोहर में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, और यहां का दर्शन पूजन कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय रहा।
    सिद्धपीठ हथियाराम मठ परिसर में आयोजित प्रबुद्ध जनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गाजीपुर के विकास, सांस्कृतिक महत्व और सामाजिक समरसता पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए विख्यात है, और यहां के संत.महात्माओं का योगदान समाज को नई दिशा देने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गाजीपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


    उन्होंने प्रबुद्ध जनों से संवाद करते हुए कहा कि गाजीपुर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने मठ और मंदिरों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये स्थल न केवल आध्यात्मिक शांति के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द के भी प्रतीक हैं। उन्होने कहा कि आज पूज्य भवानी नन्दन यति जी महाराज के सानिध्य मे  बुढिया देवी माता का दर्शन का शौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस सिद्ध पीठ पर यहां कि सन्यासी परम्परा के अनुसार 900 वर्षो से पूरे क्षेत्र में एवं पूर्वी उ0प्र0 में व्यापक आस्था का केन्द्र बनकर लोक मंगल कि कामना लेकर हर श्रद्धालु आता है और अपनी अपनी भावना के अनुरूप उसका फल प्राप्त होता है। गाजीपुर जनपद वास्तव में समृद्धि परम्परा का पहार है। पूरी दुनिया में अलग-अलग देश की अपनी पहचान है वैसे ही भारत अपनी आध्यत्मिक चेतना के लिए जाना जाता है। और यही कारण है कि त्रेता युग से जनपद गाजीपुर आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर जागृती का कार्य करता है। त्रेता युम में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसो का आतंक बढ़ गया था। वह केवल कर्म काण्ड नही था बल्कि भारत के अनुसंधान बिन्दु की यज्ञ कार्यशाला थी।

    अनेक पुज्य संतो की आध्यात्मिक साधना के केन्द्र जनपद गाजीपुर रहा है और इस जनपद में 900 वर्ष पूर्व यहा पर सन्यासियों की परम्परा प्रारम्भ हुई इस परम्परा में बहुत ही लम्बी श्रृंखला है। जो पूरे क्षेत्र को अपनी आधात्मिक उर्जा का लाभ देते रहे है। और उसी आधात्मिक परम्परा में आज के महामंण्डलेश्वर भवानी नन्दन यती जी महाराज इस पूरे क्षेत्र में अपने आधात्मिक उर्जा से आलोकित करते हुए लोक मंगल की कामना के साथ कार्य कर रहें है। संत लोक कल्याण के लिए समर्पित होता है। माध्यम अलग हो सकते है कोई आधात्मिक क्षेत्र में अपनी आध्यात्मिक उर्जा से लोक मंगल की कामना करता है। उसके अनुरूप समाज में जनजागरण अभियान चलाता है और आधात्मिक एवं भौतिक दृष्टि से उन सभी कार्यो को आगे बढाकर राष्ट्र मंगल की कामना में अपना योगदान देता है। यही भारत की सबसे बड़ी पहचान है। दुनिया में भारत की पहचान अपनी आध्यात्मिक तेजना को लेकर है। जब तक भारत का नागरिक अपनी आध्यात्मिक चेतना को ध्यान में रखकर कार्य करेगा फिर उसके उपरान्त भौतिक विकास के कार्यक्रमों को आगे बढ़ायेगा तो उसके परिणाम उतने ही मजबुती के साथ भारत को पुनः विश्वगुरू के रूप में स्थापित करने में मददगार होगा।

    जब हम किसी कार्य के प्रति संकल्प लेते है तो थोड़ा धैर्य रखना चाहिए आज से 7 या 08 वर्ष पहले राम मन्दिर एक सपना था लेकिन पूरे देश का संकल्प था जो कि परिणाम सबके सामने है गत् वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा रामलला की मूर्ति मन्दिर में स्थापित की गयी। यह केवल भारत में ही सम्भव है। अपनी विरासत के प्रति भावना रहनी चाहिए इसके लिए देश के उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया कि सर्व सहमति से सैकड़ों वर्षो से चली आ रही विवाद को खत्म किया। और अयोध्या एक नई अयोध्या के रूप में भारत को पहचान दे रही है। हर भारतीय के मन में भारतीयता का भाव रहना चाहिए। उन्होने कहा कि माहाराज गाजी के पुत्र विश्वामित्र है। वे पहले ऐसे ऋषि है जिन्होने आतंकवाद को पहचाना था। देश में  सर्वाधिक सैनिक देने वाला गॉव जनपद गाजीपुर ही है। ये हमारा राष्ट्रीय दायित्व है उस दायित्व के लिए हम लोग हमेशा भगवान कृष्ण की वाणी को अपने जीवन का हिस्सा मानते है। सज्जनो का हर हाल में संरक्षण होना चाहिए, विकास के कार्य होना चाहिए, मठ मंदिरों के पूर्णोद्धार का कार्य होना चाहिए, अपने पूज्य सन्तो ऋषि मुनियों की परम्परा को गौरव की पूर्ति करते हुए उस क्षेत्र के विकास को सरकार योगदान दे सकती है। तो ये हमारा गौरव होता है।

    संस्कृति, शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। लेकिन साथ-साथ अपराध और माफिया प्रवृत्ति के लिए जिरो टारलेन्स निति के तहत भी कार्य कर रही है। क्योकि यहीं तो भगवान राम और भगवान कृष्ण की शिक्षा है। अच्छा कोई भी करे उसका समर्थन करें और प्रत्यक्ष रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए परिवारवाद, जाति, क्षेत्र, भाषा से उपर से उठकर हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीयता, को क्षति पहुचाता है तो इसका जबाब देने के लिए समाज को तैयार करना होगा। आज सौभाग्य है कि 900 वर्षो से उच्च आध्यात्मिक विरासत के प्रति हथियाराम मठ का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। पीठाधेश्वर भवानीनन्दन यति एवं उनके शिष्यो का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। एवं सभी क्षेत्रवासीयों पर मॉ भगवती की कृपा बनी रहे इसी की कामना की। हथिया राम मठ मे विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी लगाकर लोगो को सरकार की योजनाओ से लाभान्वित किया गया।  


    इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, एमएलसी विनीत सिंह, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक बेदी राम, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, बृजेंद्र राय, सानंद सिंह, देवरहा बाबा, सत्यानंद महाराज, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, सरोज कुशवाहा,मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित काफी संख्या में लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष यादव ने किया। कार्यक्रम समापन के उपरांत हजारों की संख्या में लोगों ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर क्षेत्र के प्रांत प्रचारक श्री राम सिंह की वयोवृद्ध माता रुक्मिणी देवी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।

  • सैफई पहुंच राजकुमार पांडेय ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, सपा सुप्रीमो से की मुलाकात

    सैफई पहुंच राजकुमार पांडेय ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, सपा सुप्रीमो से की मुलाकात

    सैफई पहुंच राजकुमार पांडेय ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, सपा सुप्रीमो से हुई आत्मीय मुलाकात
    इटावा/ग़ाज़ीपुर। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अखिलेश यादव ने परिवार के साथ सैफई समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने भी सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजकुमार पांडेय की व्यक्तिगत मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आत्मीय मुलाकात के विषय में बताते हुए सपा नेता राजकुमार पांडेय ने कहा कि वह सपा संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जी से मुलाकात हुई और आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया।

    मालूम हो कि राजकुमार पांडेय गाजीपुर में पिछले कई सालों से समाज सेवा की मिसाल बन चुके हैं। तमाम गरीब, निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों की आए दिन मदद करते रहते हैं। समाज का एक तबका उन्हें मसीहा के रूप में मानता है। समाज के सभी जाति और धर्म के लोगो के बीच उनकी सेवा मिसाल बनती जा रही है। यही कारण है कि आए दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के साथ वायरल हो रही उनकी तस्वीरें, अखिलेश यादव की नजरों में राजकुमार पांडेय की अहमियत को साफ बयां करती है।

Uttar Pradesh Fast News