Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • मानशी बनी एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी

    मानशी बनी एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी

    गाजीपुर। सिटी स्टेशन के जीआरपी थाना में शिवनाथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 6वीं कक्षा की छात्रा मानशी बनी एक दिन की थानाध्यक्ष। मिशन शक्ति के तहत  शिवनाथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआ बाग  स्कूल की कक्षा 6 की मेधावी छात्रा मानशी बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष बुधवार को बनाई गई। महिला सशक्तिकरण के तहत बुधवार को जीआरपी सिटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिवनाथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग की मेधावी छात्रा कु मानशी ने एक दिन की थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं व युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करना था। थाना में मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना। अपने संबोधन में मनशी ने कहा कि आज की बेटियों को डरने की बजाय आत्मरक्षा में निपुण बनना चाहिए। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों को बारीकी से समझा एवं स्टेशन परिसर से गुजरने वाली छात्राओं को सुरक्षा के संबंध में आदेशित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने यात्रियों और रेलकर्मियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी असुरक्षित स्थिति में तत्काल सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है।इस अवसर पर जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनि0 पवन कुमार, म0का0 सुमित्रा पटेल, कांस्टेबल रणबीर प्रसाद सहित थाना स्टाफ, यात्री, रेलकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने महिला सुरक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

  • पटाखे की दुकानों व गोदाम का किया निरीक्षण,किसी भी निर्देशों का न करें उल्लंघन

    पटाखे की दुकानों व गोदाम का किया निरीक्षण,किसी भी निर्देशों का न करें उल्लंघन

    गाजीपुर। तहसील सदर में वयेपुर में झिगुरपट्टी व जंगीपुर स्थित पटाखों की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी वि/रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानो के लाईसेंस व उनके नवीनीकरण, स्टाक रजिस्टर तथा वहा उपलब्ध पटाखों के साथ सुरक्षा की जॉच की गई। जॉच में पाया गया कि सभी दुकानो/गोदामों पर सुरक्षा के दृष्टिगत फायर इस्टींयूसर सिलेंडर बालू, पानी  पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थे।समस्त दुकान मालिकों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित मान के अनुरूप पटाखों की बिक्री करें तथा किसी भी निर्देशों का उल्लघन न करें।

  • डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में ‘‘निपुण भारत मिशन’’ एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम निपुण भारत मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया। विद्यालयों में कायाकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स में से जो भी पैरामीटर्स विद्यालय में असंतृप्त रह गए है, उनको पूर्ण कराने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारियो को खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अकादमिक रिर्सोस पर्सन(ए0आर0पी0) के रिक्त पदो पर द्वितीय चरण के चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने हेतु जिला समन्वयक प्रशिक्षण को  निर्देशित किया गया। जनपद के परिषदीय जर्जर विद्यालयों का आंकलन त्रिस्तरीय सदस्यीय समिति से जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।  
    बैठक के दौरान जनपद स्तरीय टास्क फोर्स व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण करने एवं विद्यालयी व्यवस्था को दुरूस्त कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इण्टर कालेज, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक एवं एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।  

  • सीडीओ ने की बैठक,अधिशासी अभियंता को कारण बताओं नोटिस

    सीडीओ ने की बैठक,अधिशासी अभियंता को कारण बताओं नोटिस

    गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता जल निगम शहरी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सीवर का गृह संयोजन कार्य पूर्ण कराए गृह संयोजन कार्य की प्रगति धीमी होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को गंगा ग्राम सेवा समिति एवं ग्राम आर्द्रभूमि समिति का गठन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया।सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से पड़े ठोस अपशिष्ट का तत्काल निस्तारण करने को निर्देश दिया। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • विद्यालय में जागरूकता रैली का हुआ आयोजन,आशा कार्यकत्रियों एवं महिलाओं को किया सम्मानित

    विद्यालय में जागरूकता रैली का हुआ आयोजन,आशा कार्यकत्रियों एवं महिलाओं को किया सम्मानित

    गाजीपुर।जनपद के विभिन्न विकास खंडों में मिशन शक्ति 5.0 अन्तर्गत आशा एवं महिलाओं के साथ गोष्ठी, विद्यालय में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान  सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिसमें विकास खण्ड देवकली, भदौरा, मनिहारी, जखनियां एवं अन्य विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों  में आशा कार्यकर्त्री एवं महिलाओं के साथ एक गोष्ठी कर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज विकास खंड जखनियां में इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं महिला कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने आशा कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना की।उन्हें समाज में प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी और विकास खंड के अन्य अधिकारी व कार्मिक, आशा कार्यकर्त्री एवं महिलाएं भी उपस्थित थे।

  • सख्त निर्देश देते हुए डीएम ने रोका वेतन

    सख्त निर्देश देते हुए डीएम ने रोका वेतन

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना मे प्राप्त आवेदनो का सत्यापन का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को सत्यापन कर फेैमिली पहचान पत्र बनवाए। उन्होने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की प्रगति बढाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड किया जाये। सेतु निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया सेतु निर्माण में जो भी समस्या आती है उसे तत्काल अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाय। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।


    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गयी। बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समेत समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • डॉ. मनोज सिंह बने अध्ययन परिषद के नए संयोजक, छात्रों ने किया स्वागत

    डॉ. मनोज सिंह बने अध्ययन परिषद के नए संयोजक, छात्रों ने किया स्वागत


    डॉ. मनोज कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विषय के अध्ययन परिषद के नए संयोजक, छात्रों ने किया स्वागत


    गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 68 के अधीन डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत वाद (संदर्भ संख्या 35/2024, डॉ. मनोज कुमार सिंह बनाम कुलपति) के प्रश्नगत प्रकरण पर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। अंतिम निस्तारण से पूर्व, कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विषय के नियम विरुद्ध गठित अध्ययन परिषद को भंग कर दिया है और पूर्व संयोजक की नियुक्ति निरस्त करते हुए, डॉ. मनोज कुमार सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विषय के अध्ययन परिषद का नया संयोजक नियुक्त किया है।


    कुलपति के इस निर्णय का शिक्षा जगत में स्वागत किया गया है। नए संयोजक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपनी नियुक्ति के उपरांत, अध्ययन परिषद की पहली बैठक 15 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से विश्वविद्यालय सभागार में आहूत की है। इस बैठक में मनोविज्ञान विषय के शैक्षणिक उन्नयन, पाठ्यक्रम सुधार और विभाग के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। इस अवसर पर, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों के एक दल ने पी.जी. कॉलेज, गाज़ीपुर के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अध्ययन परिषद (मनोविज्ञान) के नव-नियुक्त संयोजक डॉ. मनोज कुमार सिंह से मिलकर उन्हें बधाई दी। छात्रों ने आशा व्यक्त की है कि उनके गतिशील और न्यायोचित नेतृत्व में मनोविज्ञान विषय प्रसिद्धि और उन्नति की ओर अग्रसर होगा और शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।


    डॉ. मनोज कुमार सिंह ने इस ज़िम्मेदारी के लिए कुलपति प्रो. वंदना सिंह का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वे विश्वविद्यालय के नियमों और छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मनोविज्ञान विभाग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संयोजक के अलावा 6 सदस्य कमेटी में बनाए गए हैं। स्वागत करने वाले छात्रों आकाश चौधरी,निलेश बिन्द, रोहित, कल्पना,जिकरा, असलम,सना,अंकित, दीपक उपाध्याय इत्यादि छात्र मौजूद थे।

  • नारी शक्ति ही राष्ट्र की आधारशीला

    नारी शक्ति ही राष्ट्र की आधारशीला

    राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति का किया आहवाहन:शिवानी

    गाजीपुर। राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के योगदान को लेकर राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में सोमवार को अग्रसेन मैरेज हाल में आयोजित की गई। विजयदशमी कार्यक्रम के उपलक्ष्य मे मुख्य अतिथि अर्चना राय प्रधानाचार्या लक्ष्मी बाई इण्टर कालेज व पूजा श्रीवास्तव प्रधानाचार्या बैजनाथ इण्टर कालेज एवं मुख्य वक्ता शिवानी सिंह जिला सह बौधिक प्रमुख ने संयुक्त रूप से अष्ट भुजा माता, राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका वंदिनी लक्ष्मीबाई केलकर मौसी व द्वितीय संचालिका सरस्वती बाई आप्टे के चित्र पर मार्लापण व दीप प्रज्जवलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने बताया कि यह हिन्दू समाज का मातृ शक्ति का संगठन है, समिति की स्थापना वंदिनी लक्ष्मीबाई केलकर ने सन् 1936 मे स्थापना की गई। इस समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण व शस्त्र पूजन से हुआ। गणवेश व मंगलवेश धारी सेविकाओं ने अनुशासित शोभा यात्रा, संगठन शक्ति एवं आत्मरक्षा का सशक्ति संदेश दिया। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म का विजय का प्रतीक है। नारी शक्ति ही राष्ट्र की आधारशीला है और उसका शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। उन्होने समिति के तीन आदर्शो मातृत्व, कृतित्व और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेविकाओ से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्रिय होने का आहवाहन किया। उन्होने राष्ट्र निर्माण मे महिलाओ की भूमिका को समय देने की आवश्यकता पर बल देने की बात बतायी और साथ ही साथ पंच परिवर्तन में कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी जागरण, नागरिक कतर्व्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।व्यक्ति का व्यक्तित्व, कृतित्व व नेतृत्व का निर्माण हमारे शाखा से होता है जो कि एक घंटे के लिए जरूरी है। वंदे मातरम, भारत माता के आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यवाहिका नीलम चौबे, नगर कार्यवाहिका सोनी सिंह, प्रियंका दीदी, कल्याणी दीदी, प्रेमलता दीदी, पलक, रोशनी, श्वेता, पूनम, ज्योति, पूजा, निधि व अन्य सेविकाओ की उपस्थित रही।

  • सासंद-विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर हुई बैठक, दिए गए निर्देश

    सासंद-विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर हुई बैठक, दिए गए निर्देश

    गाजीपुर। सासंद एवं विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन सोमवार को विकास भवन के सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सांसद डॉ0 संगीता बलवंत राज्य सभा उ0प्र0, मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप, जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त उप जिलाधिकारी समस्त ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी एवं पार्टी के कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    सांसद विधायक खेल स्पर्धा में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों के पंजीकरण पर करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सांसद खेल स्पर्धा के पोर्टल पर करवाये। राज्यसभा सांसद द्वारा निर्देशित किया गया की ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा युवाओं का रजिट्रेशन कराकर इस स्पर्धा से जोड़ा जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को इस प्रतियोगिता का लाभ प्राप्त हो सके। विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन नवंबर माह एवं सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन दिसंबर में माह के अंत में किये जाने का निर्णय लिया गया।

  • क्रिकेट,शतरंज,रेसलिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किया

    क्रिकेट,शतरंज,रेसलिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किया

    गाजीपुर।मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त बालिकाओं द्वारा प्रतिभा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या और सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक कुश कुमार राय और अन्य प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने से संबंधित अपने कार्यों और उच्च मनोबल का परिचय दिया गया। अपने अनुभव को उनके द्वारा साझा किया गया उनके द्वारा यह बताया गया की चुनौतियां तो बहुत है लेकिन कठिन मेहनत और आत्मविश्वास से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है अंत में प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। रेसलिंग में रामकरण इंटर कॉलेज इसोपुर की बच्चियों अनामिका, सविता एवं वन्य बच्चियों को और एमएएच इंटर कॉलेज की कबड्डी टीम और आज की बालिका इंटर कॉलेज की क्रिकेट शतरंज रेसलिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किया गया।

Uttar Pradesh Fast News