Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का हुआ भव्य आयोजन

    छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का हुआ भव्य आयोजन

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को अंग्रेज़ी विभाग द्वारा नवनामांकित छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन गुरुवार को किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात अक्षिता एवं गोल्डी द्वारा आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली अंदाज़ में प्रतिक्षा और संतुष्टि ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.अनीता कुमारी एवं अंग्रेज़ी विभाग के प्राध्यापकों डॉ शैलेन्द्र कुमार यादव एवं डॉ रामनाथ केसरवानी ने नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


    इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के कपिल देव राम एवं सुभाष प्रजापति की उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि कॉलेज जीवन आत्मविश्वास, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम समय होता है। कार्यक्रम में श्वेता ने मनमोहक सोलो डांस परफॉर्मेंस दी, जबकि श्रेय मौर्या ने अपनी शानदार सोलो प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पूरे आयोजन का संचालन और मार्गदर्शन एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राएँ सृष्टि, अन्नू और निशात द्वारा किया गया जिनके मार्गदर्शन में अन्य स्वयंसेवकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।


    कार्यक्रम के दौरान “फ्रेशर ऑफ द ईयर” का चयन भी किया गया।
    बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा एवं एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा सैयद बुशरा अली को फ्रेशर ऑफ द ईयर का खिताब प्राप्त हुआ।
    कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा समस्त छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार, प्राध्यापक डॉ सारिका सिंह, डॉ आनंद, डॉ शिखा, डॉ मनीष, डॉ हसीन अहमद, आयुश्री सिंह सहित अंग्रेजी विभाग की छात्राएं उपस्थित रहे ।

  • नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर किया गया जागरूक

    नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर किया गया जागरूक

    गाजीपुर। ‘मिशन शक्ति’ चरण -05 के अंतर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में जिला परिवीक्षा अधिकारी के द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं उनकी टीम इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही। वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति ने महाविद्यालय छात्राओं को बताया कि उत्तर प्रदेश में ‘वन स्टॉप सेंटर’ योजना एक सरकारी पहल है जो हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, पुलिस और मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है। यह योजना संकटग्रस्त महिलाओं को अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराती है।

    योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकारें करती हैं और यह केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसमें केंद्र सरकार 100% वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हिंसा से प्रभावित महिलाओं को निजी और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित और एकीकृत सहायता प्रदान करना। आपातकालीन और गैर-आपातकालीन स्थिति में महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और पुलिस सहायता तक तत्काल पहुंच सुगम बनाना। महिलाओं के खिलाफ हिंसा से लड़ने के लिए एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सेवाओं को उपलब्ध कराना, इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव ने छात्राओं को बताया कि उत्तर प्रदेश में बाल संरक्षण के लिए मुख्य रूप से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड और सामान्य) और मिशन वात्सल्य (पूर्व में एकीकृत बाल संरक्षण योजना) जैसी योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों को ₹4,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता, मुफ्त शिक्षा (अटल आवासीय विद्यालय/कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय), लैपटॉप/टैबलेट और कन्याओं के विवाह के लिए ₹1,01,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

    मिशन वात्सल्य का उद्देश्य बच्चों को शोषण, उपेक्षा और परित्याग से बचाना और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
    महाविद्यालय की ‘मिशन शक्ति’ प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. शशि कला जायसवाल नहीं कहा कि छात्राएं इन सभी योजनाओं से अवगत होकर इसे का लाभ उठा सकती हैं क्योंकि इनका संचालन प्रदेश सरकार महिलाओं के विशेष हित को ध्यान में रखते हुए कर रही है। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और ‘मिशन शक्ति’ के इस विजन को सार्थक बनाने के लिए उनके योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अन्य विभागों से बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • अपराध निरोधक समिति ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

    अपराध निरोधक समिति ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

    दीपावली से पूर्व वृद्धजनों के चेहरों पर खिला मुस्कान

    अपराध निरोधक समिति ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर दीपावली पर्व से पूर्व गुरुवार को वृद्धजनों के बीच खुशियां बांटने का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला अपराध निरोधक समिति गाज़ीपुर और एसपीएस स्कूल के संयुक्त सहयोग से वृद्धा आश्रम लंगड़पुर छावनी लाइन गाजीपुर में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम के दौरान आश्रम में निवास कर रहे 65 वृद्धजनों को फल, मिष्ठान, कपड़े और देशी घी वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में त्योहार से पूर्व एक छोटी-सी खुशी और अपनापन लाना था।

    आश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह ने अपराध निरोधक समिति और एसपीएस स्कूल के इस सराहनीय कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

    जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि अपराध निरोधक समिति द्वारा समय-समय पर बंदी सुधार, साइबर जागरूकता, यातायात जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, डॉ अनिल चौहान, मुकेश उपाध्याय, कन्हैया चौहान , फूलचंद चौहान , मुन्ना चौहान , वीरेंद्र चौहान सिंहासन यादव कैलाश यादव सुनील सिंह और प्रभाकर सिंह सहित कई पदाधिकारी व सहयोगी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और दीपावली पर वृद्धजनों को विशेष खुशी देने के लिए समिति को धन्यवाद दिया।

  • बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन,प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

    बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन,प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

    गाजीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।  
     सर्वप्रथम कार्यशाला के उद्देश्य के विषय में संबोधित करते हुए उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय कुमार यादव द्वारा अवगत कराया गया कि आज इस कार्यशाला का उद्देश्य न केवल बैंकर्स और मिशन टीम के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना है, बल्कि ग्रामीण आजीविका मिशन के लक्ष्यों को गति प्रदान करना भी है। जैसा कि आप जानते हैं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (छत्स्ड) का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों, विशेषकर गरीब महिलाओं को संगठित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। स्वयं सहायता समूहों ¼NRLM½ के माध्यम से महिलाएं अब बचत, ऋण, उत्पादन, विपणन और सेवा-क्षेत्र की विविध गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इन समूहों की प्रगति में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वित्तीय समावेशन की दिशा में बैंकिंग सहायता वह आधार है, जिस पर इन समूहों की आजीविका संरचना खड़ी है। बैंक केवल ऋण देने वाली संस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवर्तन का भागीदार है। प्रत्येक समूह को उचित समय पर ऋण उपलब्ध कराना, डिजिटल बैंकिंग की जानकारी देना, वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देनाकृये सभी कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं।
      कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि मिशन के अंतर्गत आज प्रदेश के प्रत्येक जनपद में हजारों समूह सक्रिय हैं। ये समूह न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, और सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक बन चुके हैं। अतः मैं सभी बैंकर्स से अपेक्षा करता हूँ कि वेSHGs   के साथ संवेदनशीलता और सहयोग की भावना से कार्य करें। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएँ, ताकि कोई पात्र समूह वित्तीय सहायता से वंचित न रह जाए। साथ ही, मैं मिशन टीम से भी अपेक्षा करता हूँ कि वे बैंकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, ऋण पुनर्भुगतान की स्थिति पर सतत निगरानी करें और समूहों की वित्तीय अनुशासन में मदद करें। यदि बैंक और मिशन एक-दूसरे के पूरक बनकर कार्य करें, तो हम प्रदेश में गरीबी उन्मूलन और समृद्धि के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। विगत वर्ष 2024-25 में सभी के सहयोग से कुल 2270 के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 2713 स्वयं सहायता समूहों का सी.सी.एल. कराया गया साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी 2900 के लक्ष्य के सापेक्ष 2764 स्वयं सहायता समूहों का सी.सी.एल. कराया जा चुका है। ये मिशन टीम व सभी बैंकर्स के माध्यम से ही सफल हुआ है, आशा है कि इस कार्यशाला के माध्यम से नए विचार और पहलें सामने आएँगी, जो हमारे सामूहिक प्रयासों को नई दिशा देंगी। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हर ग्रामीण परिवार को आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा साझा उद्देश्य होगा।
     कार्यशाला में क्षेत्र प्रमुख, यूनियन बैंक आफ इंडिया, संजय कुमार सिन्हा द्वारा अपने संबोधन में कहा  कि हमारा लक्ष्य केवल ऋण वितरण नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका का निर्माण है। जब कोई ग्रामीण महिला अपने समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनती है, तो वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारती है, बल्कि पूरे समाज में आत्मविश्वास और प्रगति का संदेश देती है। अंत में, मैं सभी बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस मिशन में निरंतर सहयोग दिया है।
     कार्यशाला में राष्ट्रीय रिसोर्स पर्सन द्वय दिलीप मित्रा व अजित कुमार, क्षेत्र प्रमुख, यूनियन बैंक आफ इंडिया-पूर्वी श्री मुकेश रमन, क्षेत्रीय प्रबन्धक, यू पी ग्रामीण बैंक अनिरुद्ध सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख पियूष सिंह परमार, उप क्षेत्रीय प्रबन्धक अतुल शर्मा, जिला मिशन प्रबन्धक, ब्लाक मिशन प्रबन्धक, विभिन्न बैंक शाखाओं के शाखा प्रबन्धक एवं बैंक सखी उपस्थित रहे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबन्धक, ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं बैंक सखियों को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • घर व आसपास न होने दें जल जमाव व गंदगी

    घर व आसपास न होने दें जल जमाव व गंदगी

    घर व आसपास न होने दें जल जमाव व गंदगी
                                                         
    गाजीपुर। त्योहारों का सीजन आ रहा है। यही मौका है कि घर, छत व आसपास के स्थानों की अच्छे से साफ-सफाई कर ली जाए। छत पर पड़े निष्प्रयोज्य बर्तनों, बोतलों, गमलों, टायरों, कूलर आदि में एकत्रित पानी को अलग कर सफाई कर ली जाए। घर के बाहर लगी झाड़ियों की कटाई कर ली जाए। जमा हुई गंदगी, कचरा आदि को भी दूर कर लिया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ सुनील पाण्डेय का ने कही।
    उन्होंने कहा कि घर व आसपास कहीं भी जल जमाव या गंदगी एकत्रित न होने दें, क्योंकि जिन स्थानों पर पानी ठहरेगा या जल जमाव की स्थिति पैदा होगी, वहाँ मच्छरों का लार्वा पनपेगा। इसकी वजह से वेक्टर (मच्छर, मक्खी आदि) जनित विभिन्न संक्रामक व संचारी रोग उत्पन्न होंगे। त्योहार के समय में सभी का स्वास्थ्य बेहतर हो, खुशहाल हो, इसके लिए हमें जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। सीएमओ ने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य समेत 10 विभागों के सहयोग से जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी संचालित किया जा रहा है। संचारी रोगों विशेषकर डेंगू पर प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण के लिए निरोधात्मक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में डेंगू, मलेरिया व मच्छर जनित अन्य बीमारियों को रोकने के लिए जन-जागरूकता का कार्य किया जा रहा है जिससे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सके। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर जन-जागरूकता के माध्यम से बदलते मौसम, संचारी रोगों से बचाव और साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी जा रही है। शहरी क्षेत्र के लिए गठित की गयी नगर पालिका की टीम वार्ड और मोहल्लों में जाकर जन-जागरूकता के साथ ही फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव का कार्य कर रही हैं, जिससे इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।
    उन्होंने बताया कि वेक्टर जनित अधिकतर बीमारियाँ मच्छरों के काटने से फैलती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों से बचाव करना बहुत जरूरी है। इसके लिए घर व आस-पास साफ-सफाई रखें तथा जल का भराव न होने दें। झाड़ियों और नालियों को साफ सुथरा रखें, आसपास रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल आयल या मिट्टी का तेल डालकर लार्वा को नष्ट करें, घर के दरवाजे और खिड़की पर मच्छर रोधी जाली लगाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। कूलर, फ्रिज आदि को साप्ताहिक रूप से साफ करें। छत पर निष्प्रयोज्य बर्तन, पाइप, टायर, नारियल के खोल आदि न डालें। गमलों और फूलदानों को भी साफ रखें। डीएमओ ने बताया कि इस साल अब तक डेंगू के 30 मरीज मिले हैं। डेंगू से अभी तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है। वर्ष 2024 में 112, वर्ष 2023 में 283, वर्ष 2022 में 190 और 2021 में 112 डेंगू के एलाइजा पुष्ट मरीज पाये गए थे। वहीं कालाजार का मरीज पिछले 2 वर्षों से सूचित नही हुआ है। गैर प्रान्तों और जनपदों से ग्रसित होकर अब तक 11 मलेरिया धनात्मक आए हैं जो उपचार के उपरांत स्वस्थ हो चुके हैं। आगामी त्योहारों के अवसर पर और ग्रसितों की आशंका के मद्देनजर सभी  चिकित्सालयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खानपान पर दें ध्यान दृ सीएमओ ने बताया कि बुखार की स्थिति में मरीज को पूरी तरह से आराम करना चाहिए। अधिक से अधिक तरल पदार्थों जैसे ताजे फलों का जूस, दाल का पानी, नारियल पानी, ओआरएस घोल, दूध-छाछ, ताजे फल, प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों आदि का सेवन करना चाहिए। तले भुने, गरिष्ठ भोजन, दर्द निवारक दवाओं आदि से बचना चाहिए।
    डेंगू, मलेरिया व बुखार में अंतर समझना जरूरी दृ सीएमओ ने बताया कि आम लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि उन्हें मलेरिया हुआ है या डेंगू या सामान्य बुखार है। मलेरिया का बुखार ठंड देकर आता है तो डेंगू में लगातार बुखार के साथ हड्डियों-जोड़ों में दर्द रहता है। इस तरह के कोई भी लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श लेकर मलेरिया और डेंगू की जाँच करानी चाहिए। जनपद के सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मलेरिया व डेंगू के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

  • मिशन शक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

    गाजीपुर।मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति-5.0 उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमें मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों थाना दिलदारनगर, भुड़कुडा, नोनहरा, ग्राम पंचायत भारौली थाना करीमुद्दीनपुर, शादियाबाद, मरदह, बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय खानपुर थाना खानपुर, थाना बहरियाबाद, ग्राम सभा तड़वां टप्पा सौरी थाना शादियाबाद, थाना जमानियां, रेवतीपुर एवं अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, विद्यालयों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई गई  हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 112, 102, 108, सी0यू0जी0नं0-9454403443 एवं विभिन्न नंबरों के बारे में लोगो को जागरूक किया गया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जनपद के थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

  • बीसी सखी के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    बीसी सखी के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2025 को जनपद में बीसी सखी के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी  संजय सोनी, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, सीएचएल समन्वयक  संतोष सिंह, तथा बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्मिकों के साथ-साथ जनपद की विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की बैंक सखियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 102, 108) तथा साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता के विषय में जानकारी प्रदान की गई। बैंक सखियों को बैंकिंग सेवाओं में उनकी भूमिका, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान तथा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।
    इसी क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों  मरदह, मनिहारी, बराचवर, बिरनों मुहम्मदाबाद, जखनियां, एवं विभिन्न विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में  मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए विशिष्ट उपलब्धियों हेतु महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में भी बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी प्रदान किया गया।
    इसी क्रम में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दौरान यूपी ट्रेड स्वदेशी मेला लंका गाजीपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम उद्योग विभाग आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में   05 महिलाओं को  सिलाई मशीन, 02 महिलाओं – शीतल यादव, बिंदु कुमारी को लोन दिया गया, तथा 02 महिला उद्यमियों -रेहाना परवीन, फातिमा खातून को उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया गया।

  • लापरवाही हुई तो होगी कार्यवाही:डीएम

    लापरवाही हुई तो होगी कार्यवाही:डीएम

    गाजीपुर। जिला सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। समीक्षा में निर्देश दिये गये कि समस्त अधिकारी बैठक में स्वयं प्रतिभाग करेंगे एवं अनुपालन आख्या के साथ कृत कार्यवाही का विस्तृत विवरण फोटोग्राफ्स सहित  क्रमिक माह एवं विगत वर्ष में उसी माह के तुलनात्मक विवरण के साथ संलग्न करेंगे। माह सितम्बर की मासिक बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में पड़ने वाले सड़को के दोनो तरफ झाड़ियों की छटाई करवाने हेतु निर्देश दिये गये। हिट एण्ड रन केस के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने हेतु मीडिया में प्रचार-प्रसार करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित करायी जाय एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन हेतु जानकारी दी जाये। हिट एण्ड रन के लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जाये।

    परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियो को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी दिशा निर्देशो का विद्यालयो में प्रतिमाह आयोजित होने वाली पैरेन्ट्स टीचर मीटिंग में हैण्डविल (प्रचार सामाग्री) के माध्यम से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी उक्त दिशा निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चत कराया जाय एवं अनुपालन आख्या जिलाधिकारी को अवलोकनार्थ प्रस्तुत की जाय। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयोें की प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने हेतु अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में नियमित भ्रमण कर अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध में निर्देश दिए गए कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात, व  सहायक सम्भागीय अधिकारी, (प्रवर्तन एवं प्रशासन) विद्यालय प्रबन्धकों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक कर विद्यालयों के समस्त वाहनों के परमिट व फिटनेस की समीक्षा कर यह प्रमाण प्राप्त करेंगे कि बिना फिटनेस एवं परमिट के नवीनीकरण के किसी भी वाहन से परिवहन नहीं किया जा रहा है। विद्यालय प्रबन्धन का यह दायित्व होगा कि यदि वाहनों को आउटसोर्सिंग से रखा गया है तो यह ऑपरेटर से परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य लेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।

    दुर्घटना होने पर विद्यालय प्रबंधन का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। इस दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि विद्यार्थी  जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वह दो पहिया वाहन नहीं चलाएगा एवं दोपहिया वाहनों से आने वाले लाइसेंस धारक विद्यार्थी हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेंगे इसमें किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को सूचित किया जाए एवं प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाये। ई रिक्शा वह अन्य छोटे वाहनों से आने वाले विद्यार्थी उस वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक न लाये जाये एवं उल्लंघन की दशा में अभिभावकों को सूचित किया जाए एवं विद्यार्थी के सुरक्षित विद्यालय तक आवागमन हेतु प्रेरित किया जाये। इसके अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी के गठन किया जाये। कमेटी द्वारा प्रत्येक माहं की पहली तारीख को इसकी सूचना जिला अधिकारी कार्यालय को दी जाएगी एवं विद्यार्थियों को आवागमन हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर अक्टूबर माह से जिला प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

    इस सम्बन्ध में लापरवाही पाये जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अधिकारियों द्वारा किये गये भ्रमण की आख्या फोटोग्राफ्स के साथ प्रेषित की जायें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देेश दिये गये एवं प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं थाना व अस्पताल पर होडिग्सं लगाये जाने एवं अनुपालन आख्या के साथ स्थल भी सूची एवं फोटोग्राफ्स प्रेषित किये जायें। एम्बुलंेस नोडल द्वारा अवगत कराया गया कि गोल्डेन ऑवर में घायल व्यक्ति को चिकित्सा केन्द्र पर पहुँचाने हेतु सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पहुचाने के लिए 37-एम्बुलेन्स उपलब्ध है। एम्बुलेन्स को तत्काल घटनास्थल पर पहँुचने के लिए एम्बुलेस नोडल को निर्देश दिये गये।   हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जायें अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किये जाने पर कार्यवाही की जाय। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया कि टोल प्लाजाओं पर हो रही अवैध पार्किंग पर एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों द्वारा रोक न लगा पाने पर एन0एच0ए0आई0 के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।

    सम्बन्धित थानाध्यक्ष इस प्रकार की अवैध पार्किंग को चेक करायेगें एवं अनुपालन न होने पर जिला प्रशासन को अवगत करायेगें। हाईवेे पर चलने वाले, दो पहिया वाहनो पर बिना हेडमेट चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको पर कडी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध मंे जागरूक किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिये गये। जनपद में इस वर्ष के चिन्हित 17 ब्लैक स्पॉट पर जनपदीय समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर स्थलवार सुधार कियें जाने हेतु तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा तत्काल सुधार कार्य करायें जानें हेतु निर्देश दिये गये। एन.एच.ए.आई. वाराणसी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके कार्य क्षेत्र के सभी ब्लैक स्पाट पर आवश्यकता अनुसार रोड मार्किग, साईनेज, आर.बी.एम. का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-31 पर मार्ग के कटो पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना दिया है। ऐसे अवैध कटो पर तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज करायी जाय। स्थानीय लोगों द्वारा क्षति पहुॅचाये जाने पर कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। उन्हे पुनः बन्द कराया जाये। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर दो बार केबिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) को निर्देश दिया गया कि अगली बार चोरी होने पर पुलिस चौकी रजागंज एवं थाना सुहवल की जिम्मेदारी तय की जायेगी। राष्ट्रीय मार्गो पर पटरियों को सही कराया जाये एवं पॉट होल्स की तत्काल मरम्म्त करायी जाये। बैठक का संचालन लो0नि0वि0 के सहायक अभियन्ता, अनुराग यादव द्वारा किया गया। बैठक में लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता, बी.एल. गौतम, जे.पी. यादव, यातायात निरीक्षक सहित परिवहन, एन.एच.ए.आई., स्वास्थ विभाग, जल निगम के अधिकारियो व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहें।

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

    उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

    गाजीपुर।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं का प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख अभियान मिशन शक्ति फेज़-5.0 के तहत, बेसिक शिक्षा विभाग, गाज़ीपुर द्वारा जिला अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा को गति प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित हुआ। जो न केवल उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी जागृत करता है। समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने मनमोहक स्वागत गीत से सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिकाएँ सौंपना रहा। इन्हें क्रमशः जिला अधिकारी, सीडीओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर एवं नगर तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर की भूमिकाओं में सम्मानित किया गया। छात्राओं को विशेष आसनों पर विराजमान कर माल्यार्पण एवं अभिनंदन प्रदान किया गया, जो महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत एवं प्रेरणादायक संदेश बन गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा से जुड़े संदेशों को जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। इसी क्रम में जिले के 16 ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र से बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह में उत्साह का संचार हुआ। समापन सत्र में सम्मानित शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति अभियान से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव एवं विचार साझा किए, जिसने पूरे आयोजन को एक प्रेरणादायी माहौल प्रदान किया। यह समारोह न केवल शिक्षिकाओं के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है, अपितु भावी पीढ़ी को सशक्त नेतृत्व एवं समान अवसरों की दिशा में प्रोत्साहित भी करता है। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर एवं नगर अलोक कुमार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर उदय प्रताप राय की रही। सम्मानित शिक्षिकाओं में सपना राय, रीतु श्रीवास्तव, माया सिंह, मंजू राय, रिंकू सिंह, सुमन यादव, कविता तिवारी, सरोज भारती, प्रियंका आदि शामिल रहीं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गाज़ीपुर के स्टाफ सदस्य एवं वहाँ की छात्राएँ तथा व्यायाम शिक्षक, गाज़ीपुर अश्विनी कुमार राय भी उपस्थित रहे।

  • डीएम ने की जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक,किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए

    डीएम ने की जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक,किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का भुगतान पेण्डिंग न रहें, तत्काल भुगतान करें। उन्होने कहा कि टी0बी0 मरीजो को सरकारी दवा ही दी जाए एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाए,समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए।बैठक मे जिलाधिकारी ने ओ पी डी एवं आई पी डी की समीक्षा, एफ आर यू0 , आर बी एस के कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा,परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है, उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News