-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जिला कारागार में अपराध निरोधक समिति ने दिया स्वदेशी सामान

गाजीपुर। दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर की ओर से जिला कारागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जेल में बंद बंदियों को स्वदेशी व मिट्टी से जुड़ी वस्तुएं — जैसे मिठाई, दीपक, बाती, मोमबत्ती, घी और तेल — भेंट कीं। समिति का उद्देश्य बंदी सुधार के साथ-साथ समाज में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने यह संदेश दिया कि लोग दीपावली में प्राकृतिक और मिट्टी से बनी वस्तुओं का उपयोग करें, अहंकार को त्यागें और मन से मन मिलाकर दीप जलाएं ताकि पर्व का सच्चा अर्थ साकार हो सके।
इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सहायक सचिव सुजीत कुमार सिंह, निशांत सिंह, सुनील सिंह और शेरशाह मौजूद रहे।
जेलर शेषनाथ यादव ने अपराध निरोधक समिति के कार्यों की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने समिति की पहल की प्रशंसा की और संदेश दिया कि दीपावली ध्वनि प्रदूषण रहित एवं सुरक्षित ढंग से मनाएं।
-
जो समय की कीमत नहीं समझता, समय उसकी कीमत नहीं समझता:डा. मंगला राय

जो समय की कीमत नहीं समझता, समय उसकी कीमत नहीं समझता – डा. मंगला राय पूर्व डीजी
वार्षिक पत्रिका ‘कर्मभूमि’ का विमोचन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
गाज़ीपुर। पीजी कॉलेज मलिकपूरा एवं महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “ग्रामीण भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के निर्माण में स्थानीय अभिभावकों का योगदान” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने अभिभावकों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन से पूर्व, अतिथियों ने महाविद्यालय प्रांगण में स्थित संस्थापक बाबू भगवान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सेमिनार हॉल में मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके उपरान्त महाविद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा के संरक्षकत्व एवं प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में संचालित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य डॉ. मंगला राय, पूर्व महानिदेशक, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद और विशिष्ट अतिथियों क्रमशः प्रो. हरिकेश सिंह, पूर्व कुलपति, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा, प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व पारस नाथ राय प्रबंधक, शबरी महाविद्यालय सिखड़ी गाजीपुर एवं डॉ. हरि प्रसाद सिंह, संस्थापक प्रतिनिधि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों का परिचय डॉ. पूजा साहू ने तथा “कर्मभूमि पत्रिका” विशेषांक तथा संगोष्ठी का बीज वक्तव्य वासुदेवन मणि त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात “कर्मभूमि” पत्रिका विमोचन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रधान संपादक प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह तथा संपादकीय सहयोगी प्रो. चन्द्र भान सिंह, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. दीपक कुमार यादव, वासुदेवन मणि त्रिपाठी एवं डॉ. शिव प्रताप यादव के सहयोग से किया गया। अपने वक्तव्य में पारस नाथ राय ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तो प्रो. हरिकेश सिंह ने शिक्षा संस्थाओं के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए “कर्मभूमि” पत्रिका के विशेषांक तथा प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के कार्यों की सराहना की। प्रो. राजशरण शाही ने “शिक्षक, शिक्षा और सम्मान” विषय पर वक्तव्य देते हुए पारंपरिक गुरुकुल पद्धति एवं आधुनिक शिक्षण प्रणाली की तुलना प्रस्तुत की। अपने सारगर्भित उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मंगला राय ने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत और अनुशासन की सीख देते हुए कहा कि “जिसने समय की कीमत नहीं की, समय उसकी कीमत नहीं करता। शिक्षा कितनी भी महंगी हो, फिर भी वह सस्ती ही है।” उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के द्वारा शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज शिक्षा का निजीकरण बनाम सरकारीकरण उसी प्रकार की बहस है जैसी जैविक बनाम रासायनिक कृषि की। अध्यक्षीय संबोधन से पूर्व अतिथियों द्वारा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने शिक्षा में अभिभावकों के योगदान की महत्ता पर कहा कि ग्रामीण समाज की सक्रिय भागीदारी से ही शिक्षा संस्थान अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा की वकालत की। कार्यक्रम का सफल संचालन कल्चरल क्लब के संयोजक डॉ. सर्वेश पाण्डेय एवं डॉ. अंजली यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रताप यादव ने किया। -
डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन
गाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियाँ और आकर्षक दीये बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल परिसर दीपों की रोशनी और रंगों की छटा से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्री आमिर अली ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को निखारती हैं, बल्कि उन्हें हमारी समृद्ध संस्कृति से भी जोड़ती हैं।विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और दीपावली की मंगलमयी कामनाएँ व्यक्त की।
-
सांसद विधायक खेल स्पर्धा को लेकर भाजपा की हुई बैठक


गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प अभियान मे युवा शक्ति महोत्सव अंतर्गत सांसद विधायक खेल स्पर्धा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पर भाजपा की बैठक मे मुख्य अतिथि डा संगीता बलवंत ने कहा कि खेलों के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। खेलो के माध्यम से जहां आपसी सहयोग और एकता के साथ समाज में सामंजस्य स्थापित होगा वही स्वस्थ व समृद्ध मस्तिष्क का निर्माण देश की प्रगति की संकल्पना को साकार करेगा।डा संगीता बलवंत ने कहा कि इस खेल स्पर्धा में ज्यादा से ज्यादा युवा भाग ले सके, इसके लिए रजिस्ट्रेशन ज्यादा से ज्यादा कराने का प्रयास किया जाए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस प्रति स्पर्धा में सिनियर व जूनियर दो वर्ग मे कुल 9 तरह के खेलो को शामिल किया गया है। जिसमें खो-खो, हाकी, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती,जुडो, फुटबॉल,बालीबाल जैसे महत्वपूर्ण और पुराने खेल शामिल हैं। जो ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, विधानसभा व जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।जिनमें भाग लेने के लिए युवाओं को जागरूक करना है।खेल स्पर्धा मे भाग लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रम समाज के मजबूती व रचनात्मक रूप से जनता के साथ जुड़कर उसमें भाग लेने के उद्देश्य को पूरा करते है।
कार्यक्रम संयोजक राजन प्रजापति ने विस्तार से खेल स्पर्धा के आयोजन पर विचार व्यक्त किए और कहा कि सदर विधानसभा का 14 नवंबर,
बैठक को पूर्व विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, दयाशंकर पांडेय, लालसा भारद्वाज, श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला, विष्णु प्रताप सिंह, शैलेश कुमार, गुलाम कादिर राइनी, मनोज बिंद , दिलीप गुप्ता, काशी चौहान , आलोक शर्मा, धनेश्वर बिंद, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। -
सम्पूर्ण समाधान दिवस:265 शिकायत पत्र में 33 का निस्तारण



गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 61 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 265 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 33 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें शून्य निस्तारण रहा। तहसील मुहम्मदाबाद में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 08 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, तहसीलदार सेवराई, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। -
त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक,दिए निर्देश



गाजीपुर। आगामी त्यौहार धनतेरस, दिपावली एवं छठ पूजा, गोवर्धन पूजा, भैयादूज के दृष्टिगत जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियो संग बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विस्तृत चर्चा की।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बैठक में उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार के समय अपने- अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें तथा जर्जर तार, खम्भे, विद्युत आपूर्ति को सही कराने तथा रास्तो पर विशेष रूप से मौके का निरीक्षण कर ढीले एव लटके हुए जर्जर तारो को प्राथमिकता के तौर पर सही कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया वे पहले ही सुनिश्चित कर ले कि वे अपने -अपने क्षेत्रो मे उचित एवं चिन्हित स्थानो पर ही पटाखे की दुकान लगाई जाए । उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति द्वारा अवैध पटाखो का भण्डारण न किया जाए, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा यह कृत्य होना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने डाला छठ के त्योहार को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे घाटो का चयन करते हुए वहां समुचित व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित करा ले। जिससे व्रती महिलाओ को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके साथ ही उन्होने घाटो पर बैरिकेटिंग विद्युत प्रकाश, नाव, चेजिंग रूम, गोता खोर, खोया पाया केन्द्र की व्यवस्था का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद में सभी स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबन्द रहेगी और सभी चौराहों पर पिकेट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की टीम जनपद में भाई चारा, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने समस्त संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखें। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी निवासियों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से तैयार है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं और समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/शहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त संबंधित अधिकारीगण, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत उपस्थित थे। -
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में विकसित उत्तर प्रदेश की संवाद बैठक संपन्न






गाजीपुर।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत के सभाकक्ष (सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल) में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में विकसित उत्तर प्रदेश @2047 की संवाद बैठक संपन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के संकल्प के संबंध में बहुमूल्य सुझाव संबंधित एजेंडा पढ़ा गया।
संवाद बैठक में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत,विधायक सदर जैकिशन साहू, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत, जमानिया के प्रतिनिधि संतोष सिंह कुशवाहा, फेकू यादव सदस्य जिला पंचायत, आलोक कुमार सदस्य, जिला पंचायत शैलेश सदस्य जिला पंचायत, शैलेन्द्र सिंह सदस्य जिला पंचायत, आकाश यादव सदस्य, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र राव सदस्य जिला पंचायत उपस्थित रहें। सदस्यों द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के संकल्प के संबंध में प्रकाश डालते हुए अपना -अपना सुझाव दिया गया। अपर मुख्य अधिकारी द्वारा समर्थhttps://samarthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल पर अपना सुझाव साझा करने तरीके पर प्रकाश डाला गया। सभी से सुझाव साझा करने का अनुरोध किया गया। फेकू यादव, सदस्य जिला पंचायत की धर्मपत्नी व अनिता देवी सदस्य जिला पंचायत के श्वसुर जी के देहांत होने की खबर पर जिला पंचायत परिवार द्वारा उनके परिवार के लोगों को संबल व आत्मा की शान्ति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया। अन्त में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सांसद, विधायक एवं सदस्यगण का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। -
विभिन्न स्कूलों के लगभग 14 वाहनों का चालान

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन में आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में यात्री / मालकर अधिकारी, यातायात निरीक्षक, गाजीपुर के साथ संयुक्त टीम बनाकर नन्दगंज, चोचकपुर, करण्डा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्कूल/विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन को अवगत कराते हुए सचेत किया गया कि आपके स्कूल में संचालित होने वाली ऐसी वाहन जिनके फिटनेस, बीमा वैध नही है को तत्काल बैध कराना सुनिश्चित करे, अन्यथा आपके स्कूल के वाहन बिना वैध पत्र के बच्चों को लाने लेजाने का कार्य करते है तो वाहन द्वारा सड़क पर होने वाली किसी भी प्रकार के दुर्घटना के लिए विद्यालय प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अभियान के क्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 14 वाहनों का चालान भी किया गया। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
-
सड़क सुरक्षा पर छात्राओं ने बनाया पोस्टर, किया जागरूक

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में गुरुवार को “सड़क सुरक्षा” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य, प्रोफेसर अनीता कुमारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने पोस्टरो के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व , यातायात नियमों के पालन और दुर्घटना से बचाव के संदेश को प्रस्तुत किया।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ” सड़क सुरक्षा हमारे जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है और युवा पीढ़ी को इस दिशा में जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी डॉo मनीष कुमार सोनकर द्वारा किया गया तथा निर्णायक की भूमिका में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉo शिव कुमार , डॉ o आनंद कुमार चौधरी एवं डॉo पियूष सिंह रहे। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता एवं संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
जिसमें प्रथम स्थान पर लक्ष्मी राय बीए तृतीय वर्ष , अंतरा पांडे द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष, श्रेया मौर्य तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष रही। कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉo रामनाथ केसरवानी जी का रहा। इस अवसर पर डॉo हसीन अहमद, डॉo ओम शिवानी, डॉ o नेहा मौर्य ,डॉo राजेश यादव , डॉ o गजनफर सईद एवं अन्य शिक्षक ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

-
जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में 08 प्रार्थना पत्रों का किया अवलोकन



गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जनपद के 106 से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) के द्वारा किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में 08 प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। प्रार्थना पत्र के साथ शिकायत के बारे में स्वयं पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को पत्र जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में जिला सैनिक बन्धु बैठक में आयी शिकायतों का 15 दिन में संबधित विभाग से निस्तारण की रिपोर्ट प्राप्त होनी चाहिए,आवेदनकर्ता को भी उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने प्राप्त पुराने प्रकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक का समापन अन्त में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, के द्वारा सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अधिकारीगण का आभार के साथ किया गया।





