Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराते हुए करें कार्यवाही:डीएम

    किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराते हुए करें कार्यवाही:डीएम

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक बुधवार को रायफल क्लब सभागार में हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर, परिवहन, खनन, विद्युत, मण्डी, की मासिक लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली मे प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी तालाब, खेल मैदान, चारागाह एवं ग्राम सभा की भूमि को प्राथमिकता के तौर पर चिन्हित करते हुए उसपर भू-माफियाओं केे द्वारा किये गये अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होने आई जी आर एस की समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे किया जाये अन्यथा निस्तारण न होने के कारण डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

    उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी को मत्स्य पालन पट्टे का सत्यापन कराने तथा तहसील अन्तर्गत ग्रामो में एक अभियान चलाकर वरासत दर्ज कराने का निर्देश दिया जिसमें लेखपाल गॉव गॉव में जाकर एक पखवाड़ा के तहत वरासत दर्ज करायेगे। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थे।

  • कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को किया दोषमुक्त,जाने पूरा मामला

    कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को किया दोषमुक्त,जाने पूरा मामला

    गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने आज फैसला दिया है।मामले में निर्णय देते हुए गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोष मुक्त कर दिया है।कोर्ट ने मामले में फैसला देते हुए मुख्तार अंसारी को बरी कर दिया है।गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में मुख्तार के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश का मामला विचाराधीन था।वर्ष 2009 में मुहम्मदाबाद थाने में मीर हसन ने सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था।इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्तार पर धारा 120 बी के तहत आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया था।मामले में मुख्य आरोपी सोनू यादव पहले ही कोर्ट से बरी किया जा चुका है।एमपी/एमएलए कोर्ट में मुख्तार पर केस विचाराधीन था।मामले में कोर्ट ने आज फैसला देते हुए मुख्तार को दोष मुक्त कर दिया।कोर्ट के इस फैसले से माफिया मुख्तार के लिए राहत की खबर है।

  • सौ से ज्यादा लोगों को एमएलसी ने दिलाई आर्थिक सहायता

    सौ से ज्यादा लोगों को एमएलसी ने दिलाई आर्थिक सहायता

    गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में जून 2022 से 31 मार्च 2023 तक 110 लोगों को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता दिलायी है। एम एल सी का कहना है कि हमारा ये प्रयास है कि गाजीपुर का कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज कराने से न चुके और गाजीपुर का अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति छूट न जाये यही प्रयास हैं। आपको बता दें कि गाजीपुर में भाजपा का कोई भी प्रतिनिधि न होने के कारण एमएलसी चंचल गाजीपुर के एकलौते जनप्रतिनिधि हैं जो उच्च सदन में गाजीपुर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हैं। आज उसी की देन है कि पूर्वांचल में मुख्यमंत्री का कहीं भी दौरा होता है तो एमएलसी को सूचना पहले ही प्राप्त होती है। आर्थिक सहायता गाजीपुर में सबसे पहले प्राप्त होती है। आर्थिक सहायता प्राप्त कर चुके लोगों ने एमएलसी आभार व्यक्त किया।

  • अपनी हार व हताशा को छिपाने के लिए फर्जी लेटर दिखा रहे है विधायक जै किशन साहू:शम्‍मी सिंह

    अपनी हार व हताशा को छिपाने के लिए फर्जी लेटर दिखा रहे है विधायक जै किशन साहू:शम्‍मी सिंह

    गाजीपुर।सदर विधायक जै किशन साहू के बयान पर पलटवार करते हुए विवेक सिंह शम्‍मी ने कहा कि अपनी हार व हताशा को छि‍पाने के लिए तत्‍कालीन जिलाध्‍यक्ष रामधारी यादव का फर्जी लेटर प्रेसवार्ता में दिखा रहे हैं। उन्‍होने बताया कि जब मैं पार्टी से निकाल दिया गया हूं तब मुझे तत्‍कालीन जिलाध्‍यक्ष रामधारी यादव 24‍ सितंबर 2022 को सक्रिय सदस्‍य का रसीद कैसे जारी कर सकते हैं। बाद में समाजवादी बुलेटिन के आजीवन सदस्‍य के लिए मुझे 7 दिसंबर 2022 को 20 हजार की रसीद प्रदान की गई है।शम्मी सिंह ने कहा कि वह अपनी हार स्‍वीकार करें और अपने वादे के अनुसार प्रदेश कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्य करें।

  • रिकार्ड मतों से जीतने वाले सभासद बने भाजपा के सोमेश

    रिकार्ड मतों से जीतने वाले सभासद बने भाजपा के सोमेश

    गाजीपुर नगर पालिका में सबसे ज्यादा रिकार्ड मतों से जीतने वाले सभासद बने भाजपा के सोमेश राय

    दूसरी बार लगातार जीतने वाले वार्ड सभासद सोमेश ने 81.38% मत पाकर कायम किया रिकार्ड।

    महात्मा गांधी नगर वार्ड संख्या 21 के निवर्तमान सभासद भी हैं सोमेश राय।

    गाजीपुर। आमघाट कालोनी के युवा समाजसेवी “सोमेश राय” 27 साल की आयु में दूसरी बार नगर पालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड नं. 21 महात्मा गांधी नगर “आमघाट” से दोबारा भरी मतों से चुनाव जीतकर सभासद चुनें गए। आपको बता दें कि सोमेश राय इस बार 81.38 फीसदी मत पाकर गाजीपुर में सबसे अधिक अंतर से जीतने वाले जनप्रतिनिधि बन गए हैं। सोमेश राय के वार्ड नं. 21 में कुल 2716 मतों के सापेक्ष 1247 मत पड़े थे, जिसमें 33 मत अवैध हो गए थे, जबकि 988 मत सोमेश को मिले थे, जबकि बाकी दो अन्य प्रत्याशियों की जमानत भी नहीं बच सकी।

    गाजीपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा की चेयरमैन सरिता अग्रवाल के साथ कुल 25 वार्डों में 14 सभासद भाजपा के सिंबल से जीते हैं, और सभी 25 वार्डों में सोमेश सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले सभासद हैं, सोमेश का कहना है कि इस बार शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से वार्ड के साथ पूरे नगर को स्वच्छ सुंदर और आदर्श नगर पालिका बनाने का संकल्प हम लोगों ने लिया है जिसे इस बार बोर्ड दमदारी से पूरा करेगा।

  • लोकसभा उप चुनाव को लेकर डीएम ने किया ई.वी.एम गोदाम का निरीक्षण

    लोकसभा उप चुनाव को लेकर डीएम ने किया ई.वी.एम गोदाम का निरीक्षण

    गाजीपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार 75-गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र रिक्त हो जाने के कारण निकट संभावित उप चुनाव के दृष्टिगत उक्त निर्वाचन के प्रयोगार्थ प्रयुक्त होने वाले ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट की एफ0एल0सी0 का कार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर०टी०आई०) के परिसर स्थित सभाकक्ष में 16 मई 2023 से आयोग द्वारा निर्धारित समय पूर्वान्ह 9 बजे से प्रारम्भ होकर रात्रि 7 बजे तक किया जाना है।

    जिसको लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला निर्वाचन कार्यालय मे निर्मित ई0वी0एम0 गोदाम एवं क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान सभाकक्ष का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वहां रखी गयी ई वी एम की यथा स्थिति की जानकारी लेते हुए सभाकक्ष की साफ-सफाई का निर्देश दिया। मौके पर जिला विकास अधिकारी, ई0डी0एम0 विनय सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • डीएम ने अधिकारियों का रोका वेतन

    डीएम ने अधिकारियों का रोका वेतन

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु) और मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयो पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही की बात कही। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।

    आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां डिफाल्टर होने पर दोनो अधिकारियों का वेतन रोकने एवं खण्ड विकास अधिकारी भांवरकोल के मीटिग मे अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि चारागाह की जमीन तैयार कर गौशाला हेतु हरा चारा की बुआई किया जाय एवं पशुओं को गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त शेड एवं चारा, पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतो मे खराब हैण्ड पंम्पो को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया जिससे गर्मी मे पीने के पानी की समस्या न होने पाये साथ ही सभी विकास खण्डो मे कम से कम दो अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • इस नम्बर पर कॉल करते ही यातायात पुलिस करेगी समस्या का निस्तारण

    इस नम्बर पर कॉल करते ही यातायात पुलिस करेगी समस्या का निस्तारण

    गाजीपुर। जनपद में यातायात निदेशालय उ०प्र० द्वारा जारी टोल फ्री ट्रैफिक हेल्प लाइन नम्बर 18001801490 और वाहट्स एप नम्बर 7839854683, 9454402555 गाजीपुर यातायात हेल्फ लाइन नम्बर 6389025758 को जारी किया गया है। इस पर यातायात समबन्धी समस्या, सुझाव एवं सहायता हेतु जिले की आम जनता काल कर सकती है। जनपद की यातायात पुलिस द्वारा काल कर दर्ज की गई शिकायतों का और यातायात सम्बन्धी समस्याओं के सुधार हेतु हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इसकी जानकारी यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने दी।

  • करो और सीखो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    करो और सीखो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    गाजीपुर। सुभाष नगर स्थित शाह फ़ैज पब्लिक स्कूल, सुभाष के प्राथमिक कक्षा के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस के अवसर पर ‘ करो और सीखो’ प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इस प्रतियोगिता मे बच्चों ने
    पर्यावरण, विज्ञान और गणित विषय से सम्बधित मॉडल और चार्ट बना कर उसे बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रदर्शित करते हुए वर्णित किया। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों में रेन वाटर ‘हार्वेस्टिंग ‘ वाल्कनो ‘ सेंस ऑर्गन” पाचन तंत्र व सौर मंडल से संबंधित मॉडल उत्कृष्ट रहे। इस अवसर पर हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्य तसनीम कौसर व उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय नें बच्चों द्वारा बनाए गये मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा द्वितीय के छात्रों ने सुन्दर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत करने में प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव और गणित व विज्ञान विषय के शिक्षको नें सराहनीय योगदान दिया।

  • सैकड़ों सपाइयों ने दिया इस्तीफा,सपा MLA पर लगा बड़ा आरोप

    सैकड़ों सपाइयों ने दिया इस्तीफा,सपा MLA पर लगा बड़ा आरोप

    गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद अचानक समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के साढ़े तीन सौ समर्थकों ने रविवार को एक साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कल शनिवार को नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में उनके द्वारा बनाए गए साढ़े तीन सौ सदस्यों ने समाजवादी पार्टी से जै किशन साहू के विधान सभा सदस्य रहने तक समाजवादी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का काम किया। आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने बताया कि 2022 के चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी के नगरपालिका चेयरमैन द्वारा यह गठजोड़ कर लिया गया था,वो उनको विधानसभा जिताएंगे और मौका आने पर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के हिसाब से सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मन मुताबिक प्रत्याशी दिया जाएगा।

    जो परिणाम कल मतगणना के बाद सामने आया उसमे समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी पिछली बार के मतों से और ज्यादा अंतर से चुनाव हार गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक जै किशन साहू जी इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। कहा कि जै किशन साहू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा टिकट वितरण को लेकर बनाई गई कमेटी के रिपोर्ट को तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की मंशा को दरकिनार करते हुए प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी में काम न करने की धमकी देते हुए तथा उनके द्वारा तय प्रत्याशी के न जीतने पर चपरासी तक बनने की बात कहके प्रदेश नेतृत्व को गुमराह किया गया। सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से प्रत्याशी देकर वर्तमान चेयरमैन की जीत सुनिश्चित कराई गई।

    उन्होंने विधायक से सवाल पूछा की शरीफ राइनी के समर्थन देने के बावजूद भी भाजपा कैसे 3353 मतों से चुनाव जीत गई जबकि पिछले चुनाव में शरीफ के बसपा से लड़ने और सांसद अफजाल अंसारी के जोरदार प्रचार करने के बावजूद भी केवल मामूली अंतर के वोटों से भाजपा चुनाव जीती थी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित थी क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध हो गया था तथा तत्कालीन D M मंगला प्रसाद ने इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी थी। पूरे शहर के नागरिक भी बदलाव चाहते थे लेकिन विधायक जैकिशन साहू और भाजपा नेता विनोद अग्रवाल के बीच 2022 के विधान सभा चुनाव में हुई डील की वजह से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका में फिर से पांच सालो के लिए काबिज हो गई। उन्होंने कहा कि हमसब लोग समाज की सेवा जारी रखेंगे और नगरपालिका में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।

    मौके पर इस्तीफा देने वालो में व्यापार प्रकोष्ठ के रजनीश मिश्रा, सक्रिय सदस्य इंदिवर वर्मा, मनीष पांडे, मु परवेज, सिंटू यादव, दीपक उपाध्याय, भोला रावत, विक्की वर्मा, मंगल सिंह, कमलेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, गुड्डू यादव, अनुज यादव, विशाल सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक मौर्या और शुभम श्रीवास्तव सहित आदि 350 लोगो ने इस्तीफा दिया।

Uttar Pradesh Fast News