-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
शमशान घाट पर शव जलाने के लिए दिया जाएगा

गाजीपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गो आश्रय स्थल परजीपाह से निर्मित गोबर के कंडे की आपूर्ति जनपद में प्रथम बार शमशान घाट पर की गयी। गोबर से कंडे बनाने का कार्य जनपद मे पहली बार बन्दना स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रारम्भ किया गया। गोबर के कंडे का प्रयोग शमशान घाट पर शव जलाने हेतु किया जायेगा। इस कार्य से जहाँ समूह की महिलाओं के आय में वृद्धि हो रही है।


वहीं लकड़ी की बचत भी होगी। इस संबंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि लकड़ी से कंडे बनाने की एक एक मशीन हर विकास खण्ड मे स्थित गो आश्रय स्थल में समूह के माध्यम से लगायी जाएगी। सभी कंडे की आपूर्ति शमशान घाट पर की जाएगी। इस कार्य से समूहों को काफी लाभ मिलेगा। पूर्व में दो समूहों, गो आश्रय संचालक एवं शमशान घाट के ठेकेदार के मध्य अनुबंध किया गया है।

-
छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली, लगाए नारे



गाजीपुर। गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के सातवें दिन का प्रारंभ प्रार्थना एवं योगाभ्यास से हुआ। इस दौरान छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। जिसे प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महुआ बाग, मिश्र बाजार होते हुए पुन: महाविद्यालय पहुंची। रैली में छात्राएं -नशे को जो अपनाएगा, पूरे जीवन पछताएगा, न काम का न काज का, नशा दुश्मन है जान का, नशे को दूर भगाएं खुशहाली लाएं आदि नारे लगाती रही।

शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राम नगीना यादव समाज कल्याण अधिकारी रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने की। समापन समारोह का संचालन स्वंयसेवी करिश्मा पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रीती गुप्ता, पूजा, उपमा पाठक आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव ने किया। समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने स्वयंसेवीओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि समाज कल्याण से संबंधित किसी भी विषय के लिए उनका विभाग सदैव तत्पर है। छात्राओं के लिए पूर्णतया समर्पित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के शीघ्र शुभारंभ का उन्होंने आश्वासन दिया।

डा गजनफर सईद ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविर बच्चों के चतुर्मुखी व्यक्तित्व निर्माण में महती भूमिका निभाता है। अवश्य ही यह बच्चे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपना बेहतरीन योगदान करेंगे। इस अवसर पर पूजा भारती, मांडवी गुप्ता, तनु गुप्ता, सोनी, करिश्मा पाठक को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। डा संगीता मौर्य ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डा उमाशंकर प्रसाद, डॉ अरुण सिंह, डा शिवकुमार, डा शशिकला, डा हरेंद्र, डा राजेश आदि शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवी उपस्थित रही।

-
गुजरात की कंपनी ने जिले के सैकड़ों बेरोजगारों को दिया रोजगार

सुजुकी मोटर्स ने 160 लोगों को दिया रोजगार नौकरी

(दुल्लहपुर) गाजीपुर। भारत की सबसे बड़ी कार मैनुफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी रोजगार देने के लिए जिले में आई। उसने भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के जखनियां गांव स्थित साबिर अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में गुरुवार को अहमदाबाद गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर्स ने इच्छुक अभ्यर्थियों का परीक्षा लेकर परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया। इस दौरान कंपनी के सुनील कुमार ने 160 आईटीआई के विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद इंटरव्यू लिया और सारे विद्यार्थियों को नौकरी देने के लिए आवेदन फार्म भी लिया। इस मौके पर कंपनी के कैरियर एचार्य सुनील कुमार ने बताया कि बेरोजगारी दूर करने के लिए मारुति सुजुकी रोजगार के अवसर खोला है। जिसमें 21000 मानदेय में रखा जाएगा। जिसमें 160 विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा जिले में भी 17 मार्च को आदर्श आईटीआई कॉलेज में चयन किया जाएगा। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट लेकर शामिल हो सकता है। इस मौके पर प्रबंधक अमीर अली, धर्मवीर भारद्वाज, अमरनाथ यादव, संदीप कुमार, गोविंद पटेल, शेर बहादुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-
Y 20 प्रतियोगिता के लिए चार लोगों का हुआ चयन



गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर तकनीकी शिक्षा अनुसंधान संस्थान (टेरी) के सभागार में चंद्रकांत यादव जिला युवा कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को Y 20 के अंतर्गत युवाओं का जनपद स्तर पर चयन हेतु भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसका विषय स्वास्थ्य कल्याण एवं खेल था। इस प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने Y 20 कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य स्तर पर 24 मार्च 2023 को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता हेतु विदुषी सिंह एवं अनुराग चतुर्वेदी को चयनित किया गया। 6 अप्रैल 2023 को आईआईटी कानपुर के लिए रूद्र प्रताप सिंह एवं निशा कुशवाहा को चयनित किया गया। निर्णायक की भूमिका में कमला प्रसाद गुप्ता सहायक प्रोफेसर, दुर्गेश कुमार सिंह सहायक प्रोफेसर, डॉ अमित प्रताप आदि रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुशबू वर्मा, राहुल, सौरभ आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के पी गुप्ता ने किया।


-
Y 20 प्रतियोगिता के लिए चार लोगों का हुआ चयन



गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर तकनीकी शिक्षा अनुसंधान संस्थान (टेरी) के सभागार में चंद्रकांत यादव जिला युवा कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को Y 20 के अंतर्गत युवाओं का जनपद स्तर पर चयन हेतु भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसका विषय स्वास्थ्य कल्याण एवं खेल था। इस प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने Y 20 कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य स्तर पर 24 मार्च 2023 को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता हेतु विदुषी सिंह एवं अनुराग चतुर्वेदी को चयनित किया गया। 6 अप्रैल 2023 को आईआईटी कानपुर के लिए रूद्र प्रताप सिंह एवं निशा कुशवाहा को चयनित किया गया। निर्णायक की भूमिका में कमला प्रसाद गुप्ता सहायक प्रोफेसर, दुर्गेश कुमार सिंह सहायक प्रोफेसर, डॉ अमित प्रताप आदि रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुशबू वर्मा, राहुल, सौरभ आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के पी गुप्ता ने किया।


-
गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें अफसर: एसपी



गाजीपुर। एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की। इस दौरान एसपी ने विभिन्न थानों से आए हुए कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी की बैठक की। जिसमें गैर जनपद से लगे सीमाओं पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने के लिए एसपी ने अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने मादक पदार्थों तथा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


एसपी ने सभी को सख्त निर्देश दिया गया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कदापि न बक्शा जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्यवाही पूर्ण करने आदेश दिया। यह भी निर्देश दिया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए।अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। थाने के हिस्ट्रीशीटरो पर थाने के सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक नजर रखें। प्रत्येक थाना प्रभारी थाने पर आए हुए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करे एवं प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करे। सभी पुरुष और महिला आरक्षियों को उनके बीट में भेजे व उनसे जानकारी प्राप्त करें। घटित घटनाओं से सम्बन्धित अपराधियों की गिरफ्तारी में तत्परता दिखाते हुए अतिशीघ्र गिरफ्तार करें।
इस अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ग्रामीण सहित सभी क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहें।

-
चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार


गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने बाइक चोर को चोरी की गयी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक फूलचंद्र पाण्डेय के साथ क्षेत्र के भुजाड़ी पुल पर बुधवार की रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर अमन राव उर्फ दाऊ पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बनियापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को एक बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल स्पेलण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना चकिया जनपद चन्दौली में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर वाराणसी के शिवपुर थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
-
कर्मचारियों ने मनाया होली मिलन समारोह


गाजीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पूर्व से घोषित होली मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उनके द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि होली मिलन समारोह में हम कर्मचारी और अधिकारी एक मंच पर इस पर्व को मनाते हैं,आगे भी इस तरह का समारोह होना चाहिए, उनके आयोजक मंडल के प्रति अभार व्यक्त किया गया।विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और विकलांग कल्याण अधिकारी द्वारा हम कर्मचारी अधिकारी कभी कभार ऐसा मौका आता है कि हम एक साथ सब इस कार्यक्रम को मनाते इनके द्वारा परिषद के पदाधिकारियों के अभार व्यक्त किया।अपर मुख्य अधिकारी पंचायत जिला और वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक द्वारा कवियों को सम्मानित किया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के पूरे टीम द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों और कवि रेशमी शाक्या, बादशाह राही, मधुरेश यादव,दिनेश चंद्र शर्मा, राजेश शर्मा,सहित कवियों को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया।होली मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
होली मिलन समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,जय प्रकाश सिंह,मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, अरुण श्रीवास्तव, अमित कुमार,बृजेश राय एस0पी0गिरी, इम्तियाज, विजय श्रीवास्तव, मान्धाता सिंह, रोशन लाल दिनेश यादव,जय प्रकाश बिंद, विनोद चौधरी, संतोषी राय, पूनम गोस्वामी, बिपिन सिंह धर्मवीर सिंह, नागेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,दिवाकर सिंह मानवेन्द्र सिंह, दिग्विजय, अभिजीत, योगेंद्र पटेल,विनय उपाध्याय, अभय सिंह, देवेन्द्र मौर्या, डी0एस0राय प्रवीण सिंह, अनिल कुमार, अनिल गोस्वामी,रमेश चंद्र, बुद्धि लाल, हरेन्द्र विक्रम, श्रुति,गिरिजा कुशवाहा, श्रीकांत यादव, अश्वनी कुमार सिंह,दिवाकर सिंह काकन, धर्मेंद्र,संजय,बिंद सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश पांडेय व आलोक राय ने किया।
-
बैठक में एमएलसी ने दिया अधिकारीयों को निर्देश, कहा…..



गाजीपुर। एम एल सी विशाल सिंह चंचल ने बुधवार को लोक निर्माण गेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एमएलसी ने इस दौरान पीडब्लूडी,सिचाईं विभाग,लघुडाल सिचाईं विभाग,नलकूप विभाग,जल निगम ग्रामीण और जल निगम शहरी के अभियंताओं के साथ मीटिंग कर पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुए कार्यों की समीक्षा की।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने परियोजना निदेशक,उप परियोजना निदेशक मनरेगा,जिला विकास अधिकारी समेत समस्त विकास खण्डों के बीडीओ के साथ भी समीक्षा बैठक की।इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विभागों के अफसरों को विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के तहत सभी कार्य समय से पूर्ण कराये जाएं।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अफसरों को खास हिदायत देते हुए कहाकि शासन की किसी भी योजना के क्रियान्वयन और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।


-
एमएलसी के सामने खोद दी गई सड़क

शहर में बनाये जा रहे सीवरेज सिस्टम के कार्य की जांच।
डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने कई स्थानों पर की जांच।
जांच के दौरान सीवरेज सिस्टम के कार्य मे मिली खामियां।


200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है सीवरेज सिस्टम।
सीवरेज सिस्टम के निर्माण कार्य में शिकायत पर शुरू हुई जांच।
बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह ने डीएम को लिखा था जांच के लिए पत्र।


गाजीपुर। डीएम के आदेश पर शहर में बनाये जा रहे सीवरेज सिस्टम के कार्य की स्थलीय जांच की जा रही है। डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने कई स्थानों पर सीवरेज सिस्टम के कार्य की जांच की है। जांच टीम ने शहर के कई इलाकों में सड़क खोद कर सीवरेज सिस्टम के कार्य की तकनीकी जांच की। जांच के दौरान सीवरेज सिस्टम के कार्य मे खामियां मिली हैं। बता दें कि शहर में 200 करोड़ की लागत से सीवरेज सिस्टम बनाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे शहर में सीवर पाइप लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। जल निगम की ओर से शहर में सीवरेज सिस्टम का कार्य कराया जा रहा है। सीवरेज सिस्टम के निर्माण कार्य में लगातार शिकायतें मिल रही थी। सीवरेज सिस्टम के कार्य मे मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता विहीन काम कराये जाने की शिकायतों पर बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह ने डीएम को मामले की जांच के लिए पत्र लिखा था। जिस पर डीएम आर्यका अखौरी ने एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा की अगुवाई में जांच कमेटी बनाकर कार्यों की भौतिक और तकनीकी जांच का आदेश दिया। इसी क्रम में कई स्थानों पर कमेटी ने जांच की। मौके पर कार्यों में खामियां पायी गयी हैं। फिलहाल कमेटी जांच पूरी कर डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर पालिका ईओ, प्रदीप पाठक और हिमांशु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








