Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • अंबिका दुबे ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

    अंबिका दुबे ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

    अंबिका दुबे ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

    गाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की विकास भवन इकाई का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, मृत्युंज्य सिंह बने मंत्री,धर्मेंद्र यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत हुए।
    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम संरक्षक अम्बिका दूबे ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर 27 जनवरी को सम्पन्न अधिवेशन के नव नियुक्तपदाधिकारियों द्वारा आज विकास भवन परिसर में विकास भवन की इकाई पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद नव निर्वाचित पाधिकारियो को पद एवम गोपनीयता की शपथ पूर्व जिलाध्यक्ष एवम परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे के द्वारा दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए ,अपनी शुभकामना दी।अम्बिका दूबे ने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्या का समाधान अधिकारियों एवम संघ के मध्य का सामंजस्य एवम संवाद स्थापित कर निराकरण किया जाएगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवम मंत्री मृत्युंजय सिंह ने विकास भवन के कर्मचारियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के विश्वाश पर खरा उतरने का प्रयास होगा।मंत्री जितेंद सिंह ने कहा कि विकास भवन के समस्त कार्यालय के कर्मचारियों की सहमति बना कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।विकास भवन की संरक्षिका सविता सिंह ने विकास भवन की इकाई के गठन के आयोजन को परिषद के इतिहास में मिल का पत्थर बताया। इस अवसर परिषद के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप, अध्यक्ष सुबास सिंह,मंत्री बैजनाथ तिवारी,प्रमुख उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, संप्रेक्षक जमुना यादव,राम नगीना यादव,ईश्वर यादव,राजेश यादव,संजय दुबे,पंकज यादव,आलोक चौबे,संतोष यादव तेजबहादुर,बृजेश यादव,सूर्यकांतसहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सविता सिंह व संचालन संजय दुबे ने किया।

  • डीएम ने की बैठक,लगाई फटकार

    डीएम ने की बैठक,लगाई फटकार

    डीएम ने की बैठक,लगाई फटकार

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में जिला अनुश्रवण /मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को रायफल क्लब सभगार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने पशु आश्रय स्थलो में संरक्षित पशुओ की जानकारी लेने पर बताया कि जनपद में 47 गो-आश्रय स्थल है, जिसमें 6006 पशु संरक्षित है तथा सहभागिता योजना में 605 पशुओ को पशुपालको के सुपुर्द किया गया है। जिलाधिकारी ने माह दिसम्बर 2022 में स्थाई/अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलो पर संरक्षित गोवंश के भरण पोषण मांग हेतु धनराशि अनुमोदन के सम्बंध में फाईल पस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड मनिहारी मे ग्राम हरदासपुर काशी एवं विकास खण्ड देवकली के ग्राम सरौली में छुट्टा पशुओ के शिकायत पर फटकार लगाते हुए पशुओ को गोवंश आश्रय स्थलो पर संरक्षित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त यदि कही भी इस तरह की शिकायत आती है तो सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी एवं विकास खण्ड जिम्मेदार होगे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि जिन व्यक्तियो या पशु पालको द्वारा पशुओ को सड़को पर छोड़ा जाता है तो उसके विरूद्ध ततकाल कार्यवाही की करते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाए। जिलाधिकारी मनरेगा अन्तर्गत निर्माणाधीन दो गो-आश्रण स्थलो को जिसमें चमड़ा गोदाम एवं जल्लापुर के सचालन न होने पर खण्ड विकास अधिकारी सदर को स्पष्टिकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर बनाये गए कन्ट्रोल रूम मे प्राप्त शिकायतो को तत्काल निस्तारण कराया जायें । जिलाधिकारी ने उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं एवं कितने पशुओ को आश्रय स्थल मे रखा गया है,जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देश दिया कि इस योजना में जरूरतमंद परिवारो को दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाए तथा उसका समय से भुगतान भी किया जाय।
    उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाय। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिए जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। इसमे लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत , एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • घर घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, डीएम ने किया अपील

    घर घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, डीएम ने किया अपील


    गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार 30 जनवरी को प्रत्येक वर्ष ’’कुष्ठ रोग दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। जिसके तहत राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में ’’कुष्ठ रोग दिवस’’ के सम्बन्ध मे बैठक कर जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया कि ’’हम सभी जनपद के लोग और जिला प्रशासन इस आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने दें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पूर्ण योगदान देंगे। उन्होने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि इस बार 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2023  तक सघन कुष्ठ रोगी खोज एवं निगरानी अभियान चलाया जाना है, जिसके अन्तर्गत घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को खोजा जायेगा। इसलिए अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इस अभियान को सफल बनायें। उन्होने यह भी कहा कि कुष्ठ रोग एक दीर्घ कालीन संक्रामक रोग है, जो माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु द्वारा फैलता है, इसको हेन्सन रोग के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्यतः हाथों, पैरों की परिधीय तंत्रिका, त्वचा, नाक की म्यूकोसा और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग की पहचान शीघ्र न हो तथा उसका ससमय उपचार न हो तो यह स्थायी विकलांगता उत्पन्न कर देता है। जागरूकता एवं ज्ञान के आभाव के कारण समाज में कुष्ठ रोग के प्रति कलंक एवं भेदभाव के चलते कुष्ठ रोग के फैलाव एवं उपचार के प्रति गलत फहमी बढ़ती जा रही है। कुष्ठ रोग से जुड़ा हुआ यह कलंक जीवन के अनेक पहलुओं जैसे कि सामाजिक प्रतिष्ठा, रोजगार अवसरों, वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2023 तक जनपद के समस्त ग्राम सभाओं/पंचायतों/नगरीय क्षेत्रों में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसमें ग्रामसभाओं में इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज संस्थान, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, महिला और बाल विकास सहित अन्य विभागों के सहयोग एवं समन्वय से किया जायेगा। इसके साथ ही कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए विभिन्न आई0ई0सी0 गतिविधियों का आयोजन कुष्ठ पखवाड़े के दौरान किया जायेगा। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • डीएम ने रोका वेतन, दिया सख्त निर्देश, कहा……

    डीएम ने रोका वेतन, दिया सख्त निर्देश, कहा……

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार में हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत देवकली, मिर्जापुर, मनिहारी, जखनियां, भदौरा, मुहम्मदाबाद, बाराचवर एवं मरदह के एम ओ वाई सी के द्वारा कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए प्रगति मे सुधार लाने तथा वी एच एन डी कार्यक्रम में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, सुभाकरपुर, बाराचवर के एम ओ वाई सी को स्पष्टिकरण एंव मरदह एम ओ वाई सी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा /जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, स्वयं सहायता समुह के माध्यम से दिये जाने तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने  प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया। कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केन्द्रो पर जे एस वाई भुगतान पेन्डिग है उसका ततकाल निस्तारण करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम) डा0 उमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश सिंह समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • टॉप-10 अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की गई चर्चा

    टॉप-10 अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की गई चर्चा

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में माह दिसम्बर,2022 में किये गये अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जनपद में टाप-10 अपराधियों के मुकदमो की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हे सजा दिलाए जाने पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त ई-प्रासिक्यूशन पर 13 के0पी0आई0 में किए गए कार्यो की समीक्षा तथा माह दिसमम्बर, में विभिन्न न्यायालयों द्वारा किए गए दोषसिद्धि या दोषमुक्ति के आदेश की समीक्षा तथा अपील प्रस्तावित किया गया है कि नही की समीक्षा की गई,महिला अपराधों एवं पाक्सो अपराधो में अपराधियों को अधिक सजा दिया जाने पर निर्देश दिया। बैठक के दौरान अभियोजन के देवेन्द्र कुमार सिंह को अच्छे कार्य हेतु प्रशस्ति-’पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

  • बीएसए ने प्रस्तुत किया प्रगति का खाका

    बीएसए ने प्रस्तुत किया प्रगति का खाका

    बी0एस0ए0 ने प्रदेश में प्रस्तुत किया निपुण भारत अभियान में जनपद के उत्तरोत्तर प्रगति का खाका।


    गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर निपुण भारत अभियान के प्रगति के लिए आयोजित बैठक में जनपद में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही उत्तरोत्तर कार्य की बेहतरीन प्रस्तुति करके प्रदेश में एक बेहतरीन मिशाल पेश किया है। ज्ञात हो कि जबसे जनपद में हेमन्त राव की तैनाती हुई है उन्होंने अपने कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही परिषदीय विद्यालयों की ब्यवस्था को लेकर चिंतित दिखे और उसमें सुधार को लेकर निरन्तर प्रयासरत रहे और उस प्रयास का फल अब विद्यालयों में दिखने लगा है। चाहे विद्यालयो में अध्यापको की उपस्थिति हो या विद्यालय का टाईलीकरण हो। बालक बालिका शौचालय/मूत्रालय हो, विद्युतीकरण हो ऊर्जीकरण हो, रँगाई पोताई हो, समरसेबुल से नल जल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो, दिब्यांग बच्चो की आश्यकता अनुरूप उपकरण वितरण और उनके लिए विशेष शिक्षा व्यबस्था के साथ ही बी0एस0ए0 ने अपने विशेष प्रयासो से स्थानीय स्तर पर लोगों से मदत लेकर जनपद के सैकड़ों विद्यालयों के कक्षा कक्षो को स्मार्ट क्लास में परिवर्तित करते हुए उसका लोकार्पण उ0प्र0 सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के हाथों कराकर जनपद में एक बेहतरीन मिशाल प्रस्तुत की थी। इसके साथ ही उनके द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में किये गए विशेष प्रयास व रुचि के बदौलत जनपद ग़ाज़ीपुर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में ऑल वोवर चैंपियन रहा था। इसी बेहतरीन प्रयासों को देखते हुए प्रदेश स्तर पर महानिदेशक बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विजय किरण आनन्द ने प्रदेश के विभिन जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के बीच बी0एस0ए0 ग़ाज़ीपुर को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया और मौके पर उपस्थित ग़ाज़ीपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी जोरदार प्रस्तुति से प्रदेश में जनपद की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए किये गए प्रयासों का लोहा मनवाया।

  • शाह फैज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी बापू को श्रद्धांजलि

    शाह फैज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी बापू को श्रद्धांजलि

    गाजीपुर। सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि को शाह फैज पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने बापू के बलिदान को याद किया और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील किया। भारत की आजादी में बापू के योगदान को भला कौन भुला सकता है। मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन है। ऐसी सोच रखने वाले बापू ने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। अहिंसा पथ का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर शाह फैज पब्लिक स्कूल में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। आज की प्रार्थना सभा भी बापू पर ही आधारित थी जिसमें देश के लिए बापू के बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य तस्नीम कौसर, उप प्राचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर नेहा कुरेशी सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी संग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

    डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

    डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को खण्ड विकास कार्यालय मरदह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने स्वच्छ भारत मिशन एंव मनरेगा सेल के तहत होने वाले कार्याे की जानकारी ली, तथा कार्याे को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि इसमे किसी प्रकार की शिकायत नही प्राप्त होनी चाहिए । उन्होने कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश देते हुए कहा कि इसमे किसी प्रकार का गलत भुगतान न हो। इस दौरान कार्यालय मे उपस्थिति पंजिका रजिस्टर को चेक किया। कार्यालय के अधिकारियो को निर्देश दिया कि कार्यालय मे रोजाना 10 से 12 बजे बैठकर जनता दर्शन की समस्याओं के मामलो का निस्तारण करने के उपरान्त ही निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण का कार्य सम्पादित करेगे । जिलाधिकारी ने ओडीएफ प्लस के तहत होने वाले कार्यो की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया। गुणवत्ता की जांच हेतु सम्बनिधत इंजीनियर उत्तरदायी होगे ।इस दौरान जिलाधिकारी ने दैनिक सुनवाई रजिस्टर , मनरेगा स्टाफ रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, मूवमेन्ट रजिस्टर को चेक किया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी योजना में गलत भुगतान होने पर सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

  • सिद्धार्थ राय हुए सम्मानित

    सिद्धार्थ राय हुए सम्मानित

    गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज में सोमवार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सिद्धार्थ राय को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कर्नाटक के हुबली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केन्द्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर और केन्द्रीय खेल मंत्री प्रहलाद जोशी के द्वारा संयुक्त रूप से सिद्धार्थ राय को दिया गया। सनबीम स्कूल में सिद्वार्थ राय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ राय उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्हें गोल्ड मेडल मिल चुका है। एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में कैंपस प्लेसमेंट भी मिलने के बाद भी उन्होने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होने अपने गांव में कुछ करने की सोची। इसके बाद हरिहरपुर हाला गांव में उन्होंने अपनी बंजर जमीन पर तालाब खुदवाया और दो गाय भी पाल लीं ।आज वो स्थल खुर्पी के नाम से एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बन चुका है । सनबीम स्कूल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सदर तहसीलदार अभिषेक कुमार ,वाराणसी के एसडीएम ज्ञानप्रकाश एवं समाजसेविका अलका पाण्डेय और जिले के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, डिप्टी डायरेक्टर शोभा सिंह , डायरेक्टर नवीन सिंह , असिस्टेन्ट डायरेक्टर प्रवीण सिंह , स्मिता सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजा राम का गीत गाकर सद्बुद्धि की कामना की

    कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजा राम का गीत गाकर सद्बुद्धि की कामना की

    बापू की शहादत पर कांग्रेस पार्टी ने रघुपति राघव राजा राम का गीत गाकर सबके सद्बुद्धि की कामना की

    गाज़ीपुर। आज ही के दिन साल 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी, गाज़ीपुर के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में महात्मा गांधी की आमघाट पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में रघुपति राघव राजा राम का गीत जो बापू को पसंद था,उसे सामूहिक रूप से गाते हुए सबके सद्बुद्धि की कामना की। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली और साथ ही लोगों में राहुल गांधी के लिखे पर्चे भी बाटे।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्वतंत्रता मिलने के ठीक छठे महिने में ही रूढ़िवादी और कट्टर विचारधारा के लोगों ने बापू की दिल्ली स्थित बिरला भवन में गोली मारकर हत्या कर दी थी,बापू हे राम कहते हुए अपने अहिंसा, सद्भावना और एकता में अनेकता जैसे राष्ट्रवादी विचार हमें सौंपकर चले गए, आज उसी जनभावना को देश में घर-घर जोड़ने काम हमारे नेता और सांसद राहुलगांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं, और आज श्रीनगर में यात्रा का समापन तिरंगा फहराने के साथ बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दिए हैं। इस अवसर पर मार्कण्डेय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता को कोटि कोटि नमन, बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लोगों को लड़ना सिखाया। महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें नमन। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश को प्रेम के साथ जीना और सच के लिए लड़ना सिखाया, उनकी शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन है।

    इस अवसर पर प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, बटुक बाबा,अजय सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे ,शबीहूल हसन , मंसूर जैदी , दिव्यांशु पांडे ,सुधांशु तिवारी ,धर्मेंद्र कुमार ,सीमा विश्वकर्मा,संदीप विश्वकर्मा, मनीष राय ,राम नगीना पांडे ,हामिद अली ,आदिल अख्तर, अनुराग पांडे, डॉ सुमेर कुशवाहा, रामवृक्ष यादव ,आलोक यादव, लाल मोहम्मद, राशिद, राजेश गुप्ता ,जय विजय, अरुण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पासवान, कैलाशपति कुशवाहा ,जाफर सिद्धकी ,झुन्ना शर्मा, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शक्ति आनंद, सतीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News