-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जेपी नड्डा ने विकास को लेकर और योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को लेकर कही ये बात…..






गाजीपुर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्य नाथ एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का संतो, ऋषियो, सेवियो की इस पावन धरा जनपद आगमन पर स्वागत किया। जनपद मुख्यालय के आई टी आई मैदान में शुक्रवार को आयोजित विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमो का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि जनपद की पहचान महाराज गाधि व महर्षि विश्वामित्र से है जिसका संत तुलसीदास जी रचना रामचरित मानस में भी है। महर्षि विश्वामित्र की इस पावन धरा पर प्रधानमंत्री के अनुकम्पा से और जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री थे तब जो मेडिकल कालेज इस जनपद को प्राप्त हुआ है उसका नाम भी महर्षि विश्वामित्र के नाम पर ही रखा गया है। उन्होने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा जनपद में हुए विकास कार्याे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार एवं संगठन ने मिलकर जिस प्रकार जनपद मे कार्य किया है और जनपद मे जो परिवर्तन दिखा है वो किसी से अछूता नही है। एक ओर जहां जनपद में विकास परक योजनाओ का कार्य बिना भेदभाव से किया गया वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए पेशेवर अपराधियों एवं माफियाओ के लिए किस प्रकार कार्यवाही होनी चाहिए उसका जीता जागता उदाहरण गाजीपुर की धरती बना है। आज हर एक क्षेत्र एवं गॉव की कनेक्टिविटी बनी है। पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे बनने से जनपद की कायाकल्प ही बदल गयी है। पहले गाजीपुर से लखनऊ जाने में 7 से 8 घण्टे लग जाते थे अब मात्र ढाई से तीन घण्टे मे ही लखनऊ पहुच सकते है। आज आपके पास अपना मेडिकल कालेज है। पूर्व रेलमत्री (राज्य मंत्री) के कार्यकाल में रेवले की कनेक्टिविटी में प्रगति हुई और साथ-साथ प्रधानमंत्री की अनुकम्पा से दुनिया का सबसे बड़ा रीवर कू्रज भी वाराणसी से गाजीपुर होकर ही डिब्रूगढ के लिए प्रस्थान किया था। इससे यहां के किसानो को जल मार्ग के द्वारा अपना खाद्यान्न भेजने की सुविधा मिलेगी, हर घर नल की योजना हो, हर गरीब को अपना आवास हो, हर गरीब के घर बिजली चमकती हुई दिखाई दे, यह लोक कल्याण एंव सुरक्षा का माहौल केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही सम्भव हो पाया है।





इस क्रम को निरन्तरता दे सके, इसी का आह्वाहन करने के लिए आज मै यहां आया हूॅ। उन्होने कहा कि जाति, धर्म मजहब की राजनीति कभी किसी का कल्याण नही कर सकती। हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मार्ग पर चलते हुए बिना भेद भाव के कार्य किया है, और करती रहेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षत जे0पी नड्डा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए जनपद में डबल इंजन की सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्याे के बारे उपस्थित जन सामान्य को विस्तृत रूप से बताया। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम मे दर्शन पूजन किया गया।





इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौधरी, केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री आयुष विभाग उ0प्र0 दयाशंकर दयालू, सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सांसद आजमगढ दिनेश लाल यादव, एम एल सी विशाल सिंह चचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, पूर्व सहकारिता मंत्री संगीता बलवन्त, पूर्व विधायक अलका राय, सूनीता सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सुनिल ओझा, प्रदेश सगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री व काशी क्षेत्र प्रभारी, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी सहित एडीजी जोन वाराणसी राजकुमार, आईजी के. सत्यनारायण, जिलाधिकारी आर्यका आखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित समस्त जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कर्मी उपस्थित थें।
-
सैनिकों के सम्मान में जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात…..

पीएम मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुए अभुतपूर्व कार्य : जेपी नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गाजीपुर में पूर्व सैनिकों से संवाद कर किया सम्मानित





गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा प्रवास योजना के अन्तर्गत नंद रेसीडेंसी में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों का सम्मान किया व उनसे संवाद किया। पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसी धरती पर आने का सौभाग्य मिला है जिसका संबंध परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद से है, राम उग्रह पांडेय से है। ऐसी वीरों की भूमि को मैं नमन करता हूं। कहा कि आप सबने अपना पुरा जीवन अनुशासित तरिके से राष्ट्र को दिया है। कहा कि जिस तरह से आपने देश की सेवा की उसी तरिके से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हमलोग भी देश की सेवा कर रहे हैं। कहा कि आज की सरकार आपके द्वारा किए गये प्रत्येक कार्य की कदर करती है। श्री नड्डा ने कहा कि आपने सिर्फ बार्डर पर ही नहीं, आपदा की हर घड़ी में देशवासियों की सेवा की है इस कारण आज हम सब सुरक्षित है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभुतपूर्व कार्य हुए हैं। विश्व पटल पर भारत ने साबित कर दिया कि आतंकवाद का हमेशा मुंह तोड जवाब दिया है। आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान आज दुनिया से अलग थलग पड़ चुका है। श्री नड्डा ने कहा कि यूपीए सरकार में पनडुब्बी घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला हुआ। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय सेना को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया। विदेशों से आयात न कर अपने देश में आधुनिक हथियारों का निर्माण शुरू हुआ। कहा कि पहले हमारे सैनिकों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं थे। आज हम बुलेट प्रूफ जैकेट बनाते भी है और दुसरे देशों को देते भी है। सैनिकों के सम्मान में वार मेमोरियल बनाया गया। नेवी के झंडे से अंग्रेजों का प्रतीक चिन्ह हटाकर शिवाजी की राजमुद्रा को अंकित किया गया। उन्होंने कहा कि सीमा पर सैनिकों को दुश्मन की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए पहले हेडक्वार्टर से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन अब सरकार ने सैनिकों को छुट दे रखी है कि जहां से भी गोली चले उसे उसी की भाषा में बिना देर किए जवाब दे। कहा कि आज यूपी में डिफेंस कारिडोर बन रहा है। पीएम मोदी का मानना है कि फौजी ताकतवर होगा तो ही देश ताकतवर बनता है। कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री है जो हर वर्ष सैनिकों के साथ दिपावली मनाते हैं। कहा कि पुलवामा की घटना पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान से कहा था कि तुमने बहुत बड़ी गलती की है जिसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा और कुछ दिनों बाद ही भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की। कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे दुनिया के अंदर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है ऐसे ही गाजीपुर सेना, अर्धसैनिक बल एवं पुलिस बल में सर्वाधिक जवानो को भेजने वाला जनपद है। मातृ भूमि की सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं पीएम मोदी का ध्येय है कि “नेशन फर्स्ट, उसी तरह प्रत्येक सैनिक का ध्येय होता है देश पहले। और इसीलिए आजादी के बाद सैनिकों की जो मांग थी “वन रैंक वन पेंशन उसे पीएम मोदी ने 2014 में सत्ता संभालते ही सैनिकों के सम्मान में पुरा किया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने सैनिको एवं पूर्व सैनिकों को सरकारी सेवाओं में स्थान देने और रिजर्वेशन के कोटे को बढाने का कार्य किया। पीएम मोदी की प्रेरणा से हमारी सरकार ने देश के सेवा के लिए जिन सैनिकों ने अपना बलिदान दिया, अपने आपको समर्पित किया ऐसे शहिदों को हमारी सरकार में 50 लाख की सहायता राशि देने का कार्य हुआ, उनके परिवार के सदस्यों को सरकारी सर्विस देती है, सैनिकों के सम्मान में स्मारक बनाने का कार्य करती है। कहा कि हर सैनिक के प्रति भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी सम्मान का भाव रखते है। कहा कि डबल इंजन की सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है और आपके संवर्धन के लिए हमेशा तत्पर है। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सुबेदार मेजर मार्कण्डेय सिंह, कर्नल रणजीत उपाध्याय, मुहम्मद सदरूद्दिन अंसारी, काशीनाथ तिवारी, मुरली सिंह, विजय नारायण सिंह, भुवनेश्वर यादव सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों का अंगवस्त्रम एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, एमएलसी विशाल सिंह, सपना सिंह, कर्नल रणजीत उपाध्याय, दयाशंकर पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी एवं सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने किया। एडीजी जोन वाराणसी राजकुमार, आईजी के. सत्यनारायण, जिलाधिकारी आर्यका आखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थित थें।
-
जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ ने पदाधिकारीयों संग की बैठक, कहा…..





गाजीपुर। हर पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी का चिंतन करे। हर जिम्मेदार कार्यकर्ता कम से कम महिने मे दो प्रवास करे। और प्रवास पुर्व सूचना के साथ समय और स्थान तय करके हो यह बात शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गाजीपुर लोकसभा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के बीच जिला पदाधिकारियों तथा लोकसभा विधानसभा चुनाव संचालन समिति को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा संघर्षशील कार्यकर्ताओं के बल पर हम लक्ष्य लेकर कार्य करें। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ सदैव लड़ाकू होता है पर लड़ाई निर्णायक हो इसके लिए हमारी तैयारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मै आभारी हूँ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिन्होंने अपने व्यस्तम समय मे से समय निकाल कर गाजीपुर के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर टीम भावना और सकारात्मक सोच से काम करे। टीम भावना से किया गया कार्य सदैव बेहतर परिणाम देता है। सभी लोग लगकर कार्य करेंगे और लक्ष्य को जीतकर रहेंगे। बैठक का वृत्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल विस्तार के तत्काल बाद प्रथम आगमन उत्तर प्रदेश मे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन मे उनकी बातों को जन जन मे ले जाकर उत्तर प्रदेश की सभी सीट जितने के लक्ष्य को पुर्ण करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने तथा संचालन लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने किया। बैठक मे प्रदेश सह प्रभारी सुनिल जोशी, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, सुब्रत पाठक, अमरपाल मौर्य, कमलावती सिंह, एम एल सी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, दयाशंकर सिंह, सुशील उपाध्याय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दया शंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छे लाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
-
आईटीआई मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते जेपी नड्डा और योगी, देखें लाइव वीडियो

गाजीपुर। शुक्रवार को आईटीआई मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को सम्बोधित करते हुए। इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, एम एल सी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पूर्व विधायक संगीता बलवंत, पूर्व विधायक अलका राय, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौजूद हैं।
-
जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ सैनिकों को कर रहे सम्बोधित, देखे वीडियो

गाजीपुर। नगर स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए। इस दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौजूद हैं।
-
वृद्ध महिला के लिए क्राइम ब्रांच टीम के सिपाही ने किया रक्तदान



गाजीपुर। एक असहाय वृद्ध महिला के लिए क्राईम ब्रान्च के सर्विलांस सेल में कार्यरत दिनेश कुमार ने रक्तदान कर नया जीवन दिया। बता दें कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक वृद्ध असहाय महिला को बी.पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता थी। वृद्ध महिला की कोई संतान नहीं है परिवार में केवल वृद्ध पति-वृद्ध पत्नी के अलावा कोई नहीं है इसलिए भर्ती वृद्ध महिला के वृद्ध पति बहुत परेशान थे। जिसकी जानकारी कुंवर वीरेन्द्र सिंह के माध्यम से सर्विलांस सेल में कार्यरत कांस्टेबल दिनेश कुमार को हुई। कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बिना समय गवाएं मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उसके बाद भर्ती वृद्ध महिला और उनके वृद्ध पति से मिलकर कुशल क्षेम पूछकर चले गए। पूर्व में भी वृद्ध महिला को कुंवर वीरेन्द्र सिंह ने स्वयं रक्तदान किया था। इस नेक कार्य के लिए वृद्ध महिला और उनके पति ने दिनेश कुमार और कुंवर विरेंद्र सिंह की भावुक होकर धन्यवाद किया।

-
20 जनवरी को शहर के कई क्षेत्रों में रहेगा रूट डायवर्जन

गाजीपुर। 20 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा का जिले में आगमन हो रहा है। जिसको लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रो में रूट डायवर्जन किया गया है। जिसमें महाराजगंज से शहर की तरफ कार्यक्रम मे शामिल होने वाले वाहन के अलावा समस्त गाड़ियां जंगीपुर होकर अपने गंतव्य तक जायेगी। हेतिमपुर से ए0आर0टी0ओ आफिस, हेतिमपुर से पी0जी कालेज, आदर्श बाजार, करण्डा, जाने वाले वाहन बन्द रहेगे। मोहम्मदाबाद, कासिमाबाद से आने वाले वाहन आलमपट्टी से मोहम्मदपुर चौराहा, जमानियां तिराहा, जंगीपुर होकर हाई-वे से होकर गन्तव्य को जायेगे। सुहवल, रेवतीपुर, जमानियां से आने वाले वाहन जमानिया तिराहा, जंगीपुर होकर हाई-वे गन्तव्य को जायेगे। दुल्लहपुर, शादियाबाद से आने वाले वाहन मीरनपुर शक्का से बदरीचन्द पोखरा, जमानिया तिराहा होकर गंतव्य को जायेगे। जंगीपुर से आने वाले वाहन बदरीचन्द पोखरा, मीरनपुर शक्का से बदरीचन्द पोखरा, जमानिया तिराहा से होकर गन्तव्य को जायेगे। इसके अतिरिक्त शहर के अन्दर छावनी लाइन से पी0जी0कालेज, आदर्श बाजार से विकास भवन, विकास भवन से भुतहिया ताड़, बड़ी बाग चुंगी से सेन्ट जांन्स स्कूल सरैया छावनी लाईन, सम्राट ढाबा गेट से छावनी लाईन चौराहा प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। इस रूट डायवर्जन की जानकारी यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने दी।
-
घर में घुसकर महिला की हत्या

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित फुल्लनपुर कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। दोपहर बाद जब बेटा लौटा तो उसने लहूलहुान शव देखकर शोर मचाया। महिला की कूच कूचकर हत्या कर दी गई। महिला का शव आवास में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सरिता सिंह 40 वर्ष पति सुरेन्द्र सिंह निवासी डांडी थाना बिरनो पांच वर्ष पहले फुल्लनपुर क्षेत्र में जमीन लेकर मकान बनवाए थे और वही निवास करते थे। गुरुवार की दोपहर सरिता की हत्या कर दी गई और मौके से हत्यारे फरार हो गए। घटना के समय पुत्री 18 वर्ष परीक्षा देने गई थी। जबकि पुत्र 14 वर्ष बाहर खेल रहा था। इनकी शादी वर्ष 2004 में हुई थी। सरिता के पति एक माह पूर्व ही अवकाश समाप्त कर डियूटी पर वापस लौटे थे। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी, शहर कोतवाल और क्राइम ब्रांच टीम पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है।
-
नेपाल विमान हादसा:परिजनों से मिले अजय राय,की यह मांग

नेपाल प्लेन क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, सरकार से आश्रितों को 50 लाख रुपए और नौकरी की मांग


गाज़ीपुर। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय अपने गृह जनपद गाजीपुर के दौरे पर थे, वे प्लेन क्रैश पीड़ितों से मिलकर उनकी पीड़ा समझी और सरकार से प्रत्येक परिवार को 50 लाख रुपए और हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। गुरुवार को प्रांतीय अध्यक्ष सुबह जिलाध्यक्ष सुनील राम एवम अन्य लोगों के साथ अपने पैतृक गांव मलसा के शिवपूजन इंटर कॉलेज के 83 वें वार्षिकोत्सव में पहुचे, और विद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिए, वहां कालेज की प्रबंधकीय समिति के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही विद्यालय के बच्चों ने स्वागत में गीत संगीत व अन्य कार्यक्रमो से अजय राय का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार का धन्यवाद करते हुए उपस्थित छात्रों और आगंतुकों को बताया कि वे भी इसी मिट्टी के हैं और ये वीरों और शहीदों की भूमि है। उन्होंने छात्रों से कहा कि ये विद्यालय काफी पुराना और पठन पाठन के क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, यहां से एक से बढ़कर एक विभूतियों ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है, आप लोग भी मन लगाकर पढ़ें और अपनी मिट्टी का नाम दुनियाँ भर में रौशन करे।
इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विंध्यवासिनी राय की पत्नी के दुखद निधन पर देवरिया गांव में जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी, और उसके बाद अजय राय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिर्जा अशफाक बेग, मोहम्मदाबाद के कुछ दिन पूर्व हुए इंतेक़ाल के बाद दरवाजे पहुँच कर उनके शोक संतप्त परिजनों से मिले व सांत्वना व्यक्त की।
इसके बाद कॉंग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय कासिमाबाद क्षेत्र के अलावलपुर पहुचे जहां पिछले 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना में दुखद हादसे में 4 स्थानीय युवकों की मौत हो गई थी। उन सभी के दरवाजे पर जाकर प्रांतीय अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी को सदैव उनके साथ खड़ा बताया। अजय राय ने कहा कि चारों मृतकों के शवों को आदरपूर्वक जल्द से जल्द गाज़ीपुर लाया जाए, इसके लिए कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम जिलाधिकारी से मिलेंगे और उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रत्येक मृतकों को 50 – 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जाए। क्योंकि ये सभी अपने परिवार की रीढ़ की हड्डी थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने सभी जाति, धर्म और मजहब को जोड़ने का कार्य किया है और कॉंग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस यात्रा से पूरे भारत को पैदल चलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा ‘7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किलोमीटर लंबी, 150- दिवसीय पदयात्रा है, जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करते हुए कश्मीर तक जा रही है। जिसमें राहुल गांधी दिन में लोगों से मिल रहे हैं और जोड़ रहे हैं, जिसका फल जल्द ही देशहित में मिलने वाला है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने प्लेन क्रैश पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते कहा की प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए, उन्होंने कहा कि हम जिलाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द मृतकों के शवों को उनके घर लेन की मांग करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुनील राम के साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, रवि कांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा, आनंद राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना,सुनील साहू ,संदीप विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान पंकज राय, मंसूर जैदी, करुणानिधि राय,आलोक यादव, आशुतोष गुप्ता, रामभद्र पाठक, धर्मेंद्र पासी, सुमन चौबे, अनुराग पांडे, मनीष राय , राकेश राय, झुन्ना शर्मा, विश्वनाथ जायसवाल, कैलाशपति कुशवाहा, चंद्रिका सिंह ,मोहन चौहान ,ओमप्रकाश राजभर,अवधेश साहू, माधव कृष्ण, प्रमोद कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।




-
जिले में जनसभा को सम्बोधित करेंगे सीएम, डीएम ने किया निरीक्षण


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आगमन जनपद मे 20 जनवरी 2023 को निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री 11.15 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन वाराणसी से प्रस्थान कर 11.40 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन पहुचेगे। तत्पश्चात 11.50 बजे से 12.15 बजे तक पवहारी बाबा आश्रम मे दर्शन पूजन एवं बूथ अध्यक्षों के साथ चाय। 12.15 बजे पवहारी बाबा आश्रम से प्रस्थान कर 12.25 बजे से 12.50 बजे तक नन्द रेजीडेन्सी, बंशीबाजार मे पूर्व सैनिको के साथ संवाद एवं उनका सम्मान करेगे। 12.50 बजे से 13.20 बजे तक आरक्षित। 13.20 बजे नन्दरेजीडेन्सी से प्रस्थान कर जनसभा स्थल आई0टी0आई0 मैदान मे 13.30 बजे से 14.30 बजे तक जनसभा करेगें। 14.30 बजे आई0टी0आई जनसभा से प्रस्थान कर 14.35 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुचकर 14.40 बजे से 15.00 बजे तक लोकसभा संचालन समिति एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरान्त 15.15 बजे हैलीपैड पुलिस लाईन गाजीपुर पहुचेगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम स्थल आईटीआई मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था और शौचालय का निरीक्षण किया। इसके बाद पवहारी बाबा आश्रम का भी निरीक्षण किया। वहां पर भी साफ-सफाई शौचालय इत्यादि की व्यवस्था को देखा।









