-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जमीन से कब्जा हटा कर सिटी फारेस्ट बनाने का दिया निर्देश




गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एंव जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में हुई। बैठक में उपरोक्त समितियो में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने समिति के प्रगति योजनाओ पर प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में वर्ष 2022-23 मे विभिन्न विभागो द्वारा रोपित पौधो की जीवितता प्रतिशत एंव वर्ष 2023-24 मे वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य की जानकारी ली। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने वर्ष 2023-24 हेतु पौधरोपण हेतु कुल विभागीय लक्ष्य की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 26 विभागो हेतु कुल 30,61,716 एंव वन विभाग द्वारा 12,00200 का लक्ष्य निर्धारित है। कुल मिलाकर वर्ष 2023-24 में कुल 42,61,916 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस वर्ष नगरीय क्षेत्रो एवं स्कूली बच्चो में फलदार पौधो का वितरण कर पौध रोपण कराने की बात कही तथा सभी नगर पालिका एवं पंचायत क्षेत्रो में खलिहान, चारागाह, उसर, बंजर आदि ऐसे भूमि जो खतौनी मे दर्ज है तथा अन्य किसी के कब्जे मे है का चिन्हाकन करते हुए कब्जा हटा कर वहा सिटी फारेस्ट बनाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बनाया गया सिटी फारेस्ट ही नगर पालिका क्षेत्र का ‘‘लंग्स‘‘ होगा। इसके अतिरिक्त उन्होने पालिटेक्निक, आई टी आई, पशुपालन, मण्डी एवं अन्य विभागो की खाली पड़ी जमीनो को चिन्हित वहा सिटी फारेस्ट लगाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात गंगा समिति की बैठक में उन्होने विभिन्न एजेण्डा बिन्दू पर समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकरी का आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित थे। -
सेमीफाइनल मैच से फाइनल में पहुंचा करमपुर और वाराणसी




गाजीपुर। गाजीपुर गोल्ड कप मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच डी एच ए गाजीपुर और एन ई आर वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें एन ई आर वाराणसी ने डी एच ए गाजीपुर को 3-0 से पराजित कर के फाइनल मे प्रवेश किया। दूसरा मैच अंबुज हॉकी एकेडमी बनाम करमपुर के मध्य खेला गया जिसमें करमपुर 3-2 विजयी रहा और फाइनल मे प्रवेश किया। पहले मैच मे एन ई आर की तरफ से 3 गोल हुआ जिसमे पहला गोल 14 मिनट मे अनुज सिंह ने किया वही दूसरा गोल 34 वे मिनट मे पंकज कुमार तथा 37 वे मिनट मे तीसरा गोल राजेंद्र यादव ने किया। वही दूसरा सेमी फ़ाइनल मैच मे करमपुर के तरफ से पहला गोल दूसरे मिनट मे अर्पित राजभर, दूसरा गोल 25वे मिनट मे अमित यादव तथा तीसरा गोल 32वे मिनट मे सतीश यादव ने किया। वही अम्बुज हॉकी अकेडमी की तरफ से पहला गोल 19वे मिनट मे अब्दुल कादिर तथा 22वे मिनट मे मुनीश अहमद ने किया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका मे आशीष सिंह, बृजेश यादव तथा मुहम्मद सफी ने निभाई वही टेक्नीकल टेबल मुहम्मद मोइन देश दीपक श्रीवास्तव ने संभाला। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अम्बुज श्रीवास्तव, अरविन्द यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी, गयासुद्दीन आजाद, नफीस अहमद हॉकी कोच, विवेक कुमार सम्मी, अमरजीत शाहू, अजय विक्रम सिंह, राजेंद्र यादव, मुहम्मद कौनैन, मुहमद शाहिद मुहम्मद इलियास, राजू एवं अन्य खिलाडी एव खेल प्रेमी मौजूद रहे।
-
9 लोगों को पर हुआ एफआईआर


विद्युत चोरी में 9 पर एफआईआर और 12 लोगो की खोली गई लाइन।




गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर शहर क्षेत्र के महुवाबाग, राजागंज, मुफ्तिपुरा, टाउनहाल में मंगलवार को सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली चेकिंग किया गया। इस दौरान कुल 48 घरों को चेक किया गया वही 5 उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। पकड़े गए सभी लोगो के खिलाफ रौजा बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर छेत्र में 4 टीम गठित करके विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 48 घरों की जांच हुई। मौके पर 8 लोगो को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। वही 3 लाख रुपए विभाग में बकायेदारों से जमा कराया गया और 13 लोगो का 50 हजार से ऊपर बकाया पर लाइट पोल से डिस्कनेक्ट की गई। उन्होंने बताया की जिसका भी बकाया पर लाइट खुली है उसको अगर बिना पैसा जमा किए कोई भी उपभोक्ता लाइट जोड़ कर विद्युत उपभोग करेगा तो उनके उपर सीधे एफआईआर दर्ज करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया की मीटर बाईपास करके कोई भी उपभोक्ता विद्युत उपभोग न करे और अपने अपने बिजली बिल का बकाया भुगतान तत्काल कर दे। अन्यथा की स्थिति में चेकिंग के दौरान अगर अनियमितता पाई गई तो विभागीय कार्यवाही होगी जिसके जिम्मेदारी उपभोक्ता की होंगे। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह, अमित गुप्ता, लाइनमैन हामिद अंसारी, नईम अहमद, अमरनाथ राम, अमरनाथ यादव, शिवपूजन राम सहित जेएमटी के साथ साथ समस्त टीम एवम संविदा व मीटर रीडर मौजूद रहे। -
वृद्धा पेंशन लाभार्थी कराएं अपने आधार कार्ड का प्रमाणित



गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने समस्त वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को सूचित किया है कि अपने आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही 25 दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करा लें। जनपद में कुल 105182 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के सापेक्ष अभी तक कुल 15229 लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही लंबित है, जिन वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों द्वारा आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही करा ली गयी है, उनके पेंशन का भुगतान निदेशालय, समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। यदि कोई वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी अपने आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही निर्धारित तिथि तक नही कराते है, तो उनकी पेंशन भुगतान निदेशालय समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संभव नही होगा।
-
डीएम के चयनित विद्यालयों का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण, हुआ भूमि पूजन





गाजीपुर। शासन की महत्वपूर्ण योजना ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा चयनित नगर क्षेत्र के कुल 14 परिषदीय विद्यालयों में सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाना है। जिसके क्रम में मंगलवार को नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रायगंज 2 का भूमि पूजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं ईoओo नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र के विद्यालयों का कायाकल्प हेतु कुल 14 विद्यालयों का चयन किया गया था। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में कक्षा- कक्ष में टाईलीकरण, दिव्यांग शौचालय, बालक/ बालिका शौचालय, रनिंग वाटर, इंटरलॉकिंग आदि कार्यों का संपादन किया जाना है। जिसके तहत आज नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रायगंज 2 में सौंदर्यीकरण की आधारशिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा रखा गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प शासन की महत्वकांक्षी योजना है जिसके तहत 19 पैरामीटर्स निर्धारित है। उन्हीं पैरामीटर्स पर विद्यालयों के संतृप्तिकरण का कार्य जारी है और निरंतर समीक्षा करते हुए 100 प्रतिशत संतृप्तिकरण का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद कुंवर बहादुर सिंह, अवर अभियंता विवेक बिंद, शंकुल शिक्षक पीयूष श्रीवास्तव,अदनान अहमद,एआरपी शीला सिंह, फरजाना बेगम उपस्थित रहे।
-
महिलाओं को किया गया जागरूक




गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक पर लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान सहेंगे नहीं कहेंगे, प्रोग्राम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बीएमएम, बीसी सखी आदि महिलाओं को सरकार द्वारा चल रही योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, बाल सेवा योजना के बारे में एवं हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु समस्त हेल्पलाइन नंबर व सखी वन स्टॉप सेंटर के विषय में सोमवार को बताया गया। इस अवसर पर वन स्टाफ सेंटर-1090 प्रियंका प्रजापति, डीसी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी, सी0डी0पी0ओ0मनिहारी, महिल कल्याण आधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, केस वर्कर वन स्टाप सेन्टर उपस्थित रही। कार्यक्रम मे महिलाओं को शपथ भी दिलायी गई एवं एक रैली भी निकाली गयी। डीसी मनरेगा द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
-
करमपुर ने डी.एल.डब्ल्यू को मात देकर मैच किया अपने नाम




गाजीपुर। गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे तीन मैच खेले गये। जिसमें पहला मैच अम्बुज हॉकी ऐकेडमी गाजीपुर एंव भुड़कुड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें अम्बुज हॉकी एकेडमी 6-0 से विजयी रही। दूसरा मैच गाजीपुर ‘‘ए‘‘ एंव गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमे गाजीपुर ‘‘ए‘‘ ने गोरखपुर को 7-1 से मात देकर मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता का तीसरा मैच करमपुर एंव डी0एल0 डब्ल्यू वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें करमपुर ने डी0एल0 डब्ल्यू वाराणसी को 5-4 से मात दी। गाजीपुर गोल्ड कप के पहले मैच में अम्बुज हॉकी एकेडमी गाजीपुर की तरफ से खेलते हुए अवनीश 12 वे मिनट, कृष्ण मोहन 18 वे, रोहन 32 वें, कृष्ण मोहन 34 वे, अब्दुल कादिर ने 38 एवं 39 वे मिनट में गोल दाग कर भुड़कुडा को 6-0 से पराजित किया। दूसरा मैच गाजीपुर ‘‘ए‘‘ एवं गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें गाजीपुर ‘‘ए‘‘ की तरफ से विजेन्द्र 15 वें, राजू 21वे, सफी 26 वे, राजन 28वे, आकिब 32 वे एवं 35 वे, सम्सी ने 39 वें मिनट गोल दागा। वही गोरखपुर की तरफ मात्र 1 गोल सूर्या सिंह ने 29 वे मिनट मे किया। तीसरा मैच करमपुर बनाम डी0 एल0 डब्ल्यू वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमे करमपुर की तरफ से अमित यादव 4वे एवं 5वे मिनट, सतीश यादव 21 वे तथा सत्यम यादव ने 27 वे मिनट मे गोल दागा। वही डी0 एल0 डब्ल्यू वाराणसी की तरफ से हरिकेश 7 वे , शेखर 13 वें, अमित प्रभाकर 30 वे, एंव चन्दू कुमार ने 35 मिनट में गोल दाग कर दोनो टीमो को बराबरी पर ला दिया। ट्राईवेकर मे करमपुर ने डी0 एल0 डब्ल्यू वाराणसी को 5-4 से हराकर मैच अपने नाम किया।प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका सफी, अजय गुप्ता, आशीष एवं बृजेश यादव ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर मोईन, देश दीपक श्रीवास्तव एंव रवि गुप्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, नफीस अहमद हॉकी कोच, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, शाहिद, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, कोनैन, इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
-
शिक्षकों के फर्जी तैनाती का लगाया आरोप


गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के मदरसा जामिया अरबिया मलिकुल उलूम में फर्जी तरीके से 2 शिक्षकों की तैनाती का मामला प्रकाश में आया है। मदरसा में अंजुम सिद्धकी और मोहम्मद जाहिद अली की तैनाती प्रबंधन की मिलीभगत से हुई है। इस मामले में शिकायतकर्ता सेराज अहमद ने आरोप लगाया है कि अंजुम सिद्धकी की जन्मतिथि उनके विद्यालय जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के अभिलेख के अनुसार 1 मार्च 1974 दर्ज है जबकि मदरसा के सर्विस रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि 1 जुलाई 1980 दर्ज है। उनकी तैनाती आलिया स्तर के मदरसा में हुई है। वहीं मोहम्मद जाहिद अली की तैनाती तहतानिया स्तर पर हुई है। इसमें भी दस्तावेज में काफी हेरफेर की गई है। सेराज ने आरोप लगाया कि इसके पूर्व नूरुस्लाम और मोहम्मद अख्तर अली जो फर्जी तरीके से अध्यापक के पद पर काम कर रहे थे उनकी जीपीएफ राशि मदरसा के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह खां ने धोखाधड़ी करके निकाल ली है।
-
एसपी ऑफिस का आरक्षी बना हाईकोर्ट का अपर निजी सचिव



गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विगत 5 वर्ष से आई.जी.आर.एस. शाखा में नियुक्त आरक्षी चन्द्र प्रकाश साहनी ने हाईकोर्ट इलाहाबाद के प्रतिष्ठित पद “अपर निजी सचिव” (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर चयनित होकर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। यह साबित कर दिया है कि कोई भी अपने पुरूषार्थ व ज्ञानार्जन से किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकता है। इस सफलता पर प्रकाश चंद्र ने सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया। प्रकाश चंद्र ने पुलिस विभाग जैसी चुनौतीपूर्ण नौकरी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करते हुए अपने अध्ययन को जारी रखा। चन्द्र प्रकाश ने अपनी इस सफलता पर कहा कि “सफलता कभी एकांगी नहीं होती, इसमें कई हकदार है, परिवार के साथ पुलिस विभाग काफी अहम रहा है। इन्होंने अपनी सफलता का मुख्य श्रेय अपने माता-पिता के संस्कार और विश्वास को दिया है, जो पेशे से अध्यापक है। चंद्र प्रकाश मूल रूप से जनपद गोरखपुर निवासी है। ये दैनिक अखबारों के संपादकीय लेख को अपने सफलता में विशेष योगदान मानते है एवं ऑनलाइन शिक्षा को भी काफी तवज्जों देते हैं।
-
आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को एसपी ने दी बधाई




गाजीपुर। सोमवार को आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत हुए 6 आरक्षीयों को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती महोदय ने बैच लगाकर सम्मानित किया और पदोन्नति की सभी आरक्षियों को बधाई दी। आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर मारकोनी, दीपक कुमार पांडे, कृष्णकांत पांडे, बालकृष्ण मौर्य और निलेश यादव शामिल हैं। इसके अलावा करीब जिले में 144 आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत हुए हैं।





