Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • पेंशनरों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

    पेंशनरों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

    गाजीपुर। शनिवार को जिला पंचायत सभागार मे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। पेंशनर दिवस पर पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित हुए। कुल 19 पेंशनरों को साल व प्रमाण-पत्र देकर अपर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

  • 18 को शपथ ग्रहण सम्मान समारोह स्थगित

    18 को शपथ ग्रहण सम्मान समारोह स्थगित

    ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक मंत्री एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष का 18 दिसंबर 2022 को शपथ ग्रहण समारोह किया गया था।जिसको जिला अध्यक्ष रोशनलाल, जिला संरक्षक जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री ईश्वर यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद गुड्डू, की सहमति से अपरिहार्य कारणों से दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है। यह जानकारी जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने दी। शपथ ग्रहण की अंतिम तिथि पृथक से निश्चित किया जाएगा।

  • किसानों की समस्याएं सुन डीएम ने दिया निर्देश, कहा…..

    किसानों की समस्याएं सुन डीएम ने दिया निर्देश, कहा…..

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को पातालगंगा मंडी में किसानों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी। पातालगंगा मंडी सड़क (फुटपाथ) पर लगती है। इसके लिए मौके पर तहसीलदार को जमीन तलाशने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। कहा कि जमीन की उपलब्धता होने पर मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने सब्जियों, फलों की पैकिंग के लिए पैक हाउस निर्माण के लिए जमीन तलाशने के लिए भी निर्देश दिए ताकि किसानो के कृषि उत्पाद को देश मे ही नही बल्कि इसके अलावा विदेशों में भी भेजा जा सके। पातालगंगा से सब्जियां पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश सहित दूसरे देशों को जाती हैं जिसमें किसानों को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए सरकार कृत संकल्प है। बैठक में उपस्थित किसानों एवं व्यवसायियों ने बिजली, पानी, लाइट, बैंक एटीएम, अलाव सड़क के चौड़ीकरण आदि सुविधाओं की मांग जिलाधिकारी से की जिसपर जिलाधिकारी ने हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी भावरकोल, तहसीलदार, सचिव मंडी मोहम्मदाबाद, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, उद्यान अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान और व्यवसाई उपस्थित थे।

  • पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का एसपी ने किया शुभारम्भ

    पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का एसपी ने किया शुभारम्भ

    गाजीपुर। गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ शनिवार को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे मेजर ध्यान चन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यह प्रतियागिता 17 दिसम्बर 2022 से 21 दिसम्बर 2022 तक संचालित रहेगी। सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने उपस्थित मुख्य अतिथि को अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया तथा हॉकी खिलाड़ी राजेन्द्र यादव (रेलवे) ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डी0 एच0 ए0 गाजीपुर एवं डी0 एच0 ए0 मऊ के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में दोनो टीमो मे काटें की टक्कर रही, जिसमे मुकाबला 01-01 पर बराबरी पर छूटा। जिसमें मऊ की तरफ से 12 वे मिनट पर उमाशंकर यादव ने गोल दागा। इसके तुरन्त बाद ही जनपद गाजीपुर की तरफ से 15 वें मिनट पर राहुल यादव ने गोल करके दोनो टीमो को बराबरी पर ला दिया। मैच के समाप्ति तक दोनो टीमे 01-01 पर  ड्रा रही। दोनो टीमो के बीच ट्राईवेकर में जनपद गाजीपुर  05-04 से विजयी रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट गाजीपुर के गोलकीपर वीरू को दिया गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच  शिवकाल भैरव एकेडमी अठगावां सैदपुर एवं विवेक हॉकी एकेडमी वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें शिवकाल भैरव एकेडमी अठगावा  02-शून्य से विजयी रही।

    अठगावा की तरफ से जय हिन्द यादव ने दूसरे एंव नीरज यादव ने 30वे मिनट में गोल दाग कर बढत बनायी। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका अजय गुप्ता एवं बृजेश यादव ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर भारतीय वायु सेना (सेवा0निवृ0) योगेश सिंह एवं नीरज साहू एंव जावेद अहमद (यू0पी0पी0) उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन किया तथा अपने सम्बोध मे खिलाड़ियो को  कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने को कहा। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया  इस 05 दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 12 टीमे प्रतिभाग करेगी जिसमें मुख्यतः विवेक सिंह हॉकी एकेडमी वाराणसी, डी एच ए मऊ, कमरपुर हॉकी एकेडमी, शिवकाल भैरव स्पोर्टस एकेडमी अठगांवा सैदपुर, डी एच ए गाजीपुर सम्मिलित है। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, नफीस अहमद हाकी कोच, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, सुरजीत सिंह यादव, आमिर अंसारी, देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।              

  • डीएम के आदेश पर होटल और ढाबा मालिक पर मुकदमा दर्ज

    डीएम के आदेश पर होटल और ढाबा मालिक पर मुकदमा दर्ज

    गाजीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु ने बताया कि एलपीजी के अनाधिकृत भण्डारण एवं घरेलू गैस के दुरूपयोग की रोक-थाम करने के लिये शुक्रवार को जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाकर होटलों, रेस्टोरेण्टों, मिठाई की दुकानों एवं ढाबों की जॉंच की गयी। चेकिंग में नन्द रेजीडेन्सी की जॉंच में इनके रसोईघर में एक ही स्थान पर 12 भरे व्यवसायिक गैस सिलेण्डर व 4 खाली व्यवसायिक गैस सिलेण्डर मौजूद पाये गये। विस्फोटक अधिनियम 1884 भारत सरकार के राजपत्र संख्या 804 भाग-2 खण्ड-3- उपखण्ड (प्रथम) अध्याय-6 के बिन्दु संख्या-44 के प्रस्तर-ग एवं शासनादेश संख्या 416 द्वारा किसी भी स्थान पर 100 किग्रा से अधिक एलपीजी का भण्डारण करना प्रतिबन्धित है। चूॅंकि एल0पी0जी सिलेण्डर अत्यधिक ज्वलनशीन पदार्थ है और बिना विस्फोटक लाईसेन्स आदि के 100 किग्रा से अधिक एलपीजी के भण्डारण की अनुमति नहीं है। चेकिंग के दौरान मौके पर 12 भरे व्यवसायिक सिलेण्डरों में भरे एलपीजी का वजन लगभग 228 किग्रा है। उक्त होटल गाजीपुर शहर में गाजीपुर वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित है। होटल में काफी मात्रा में एलपीजी सिलेण्डर भण्डारण से कभी-भी कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका है। इनका उक्त कृत्य विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं लिक्विफाईड पेट्रोलियम गैस (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एवं डिस्ट्रिीव्यूशन) आर्डर 2000 के विभिन्न प्राविधानों के प्रतिकूल है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेेणी में आता है। इसके बाद न्यू सम्राट ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेन्ट खुशहाली (गाजीपुर-वाराणसी हाईवे) की जॉंच में पाया गया कि इनके द्वारा 4 घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रयोग व्यवसायिक रूप से किया जा रहा था। इनका उक्त कृत्य लिक्विफाईड पेट्रोलियम गैस (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एवं डिस्ट्रिीव्यूशन) आर्डर 2000 के विभिन्न प्राविधानों के प्रतिकूल है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। जिलाधिकारी के अनुमोदन आदेष शुक्रवार के क्रम में नन्द रेजीडेन्सी, बंषी बाजार के अशोक कुमार दूबे, जनरल मैनेजर, नन्द रेजीडेन्सी एवं विवेकानन्द पाण्डेय पुत्र सच्चिदानन्द पाण्डेय, मार्केटिंग मैनेजर नन्द रेजीडेन्सी के विरूद्ध आवष्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत थाना-कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0597 /2022 दर्ज कराया गया। न्यू सम्राट ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेन्ट खुशहाली (गाजीपुर-वाराणसी हाईवे) के नागेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामाधार कुशवाहा, रामाश्रय सिंह कुशवाहा पुत्र रामाधार सिंह कुशवाहा एवं अभिषेक कुशवाहा पुत्र नागेन्द्र कुशवाहा निवासी ग्राम- गिरधारीपुर (छावनी लाईन) थाना-कोतवाली के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत थाना-कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0598/2022 शुक्रवार की रात्रि को दर्ज कराया गया है। जनपद के समस्त होटल संचालकों, ढाबा संचालकों, रेस्टोरेन्ट संचालकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानोें के मालिकों को कड़ी हिदायत दी जाती है कि किसी भी दषा में घरेलू गैस सिलेण्डर का प्रयोग व्यवसायिक रूप से न करें और किसी भी स्थान पर विस्फोटक अधिनियम 1884 द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में एलपीजी सिलेण्डर का भण्डारण भी न करें और न ही कोई व्यक्ति गैस सिलेण्डरों की रीफिलिंग करे। समस्त सरकारी/गैर सरकारी गैस एजेन्सी संचालको को निर्देषित किया जाता है कि समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नियमानुसार ही व्यवसायिक गैस कनेक्शन निर्गत करें/गैस सिलण्डरों की  आपूर्ति करें। यदि किसी भी व्यक्ति/ प्रतिष्ठान/ गैस एजेन्सी संचालक द्वारा उपर्युक्त निर्देषों का अनुपालन नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

  • चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने किया कई बूथों का निरीक्षण

    चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने किया कई बूथों का निरीक्षण


    गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारर्दशी तरिके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर पंचायत बहादुर गंज के कई बुथो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैम, विद्युत, शौचालय, पेयजल आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कमियों को अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने का सम्बन्धित को निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद सहित अन्य सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • 18 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह

    18 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह

    पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक पदाधिकारियों का 18 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह

    गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक मंत्री एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष का 18 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। साथ ही प्रदेश कमेटी में सम्मिलित प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह किया जाएगा। इस कार्यक्रम मैं सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने जनपद के समस्त सफाई कर्मचारियों पदाधिकारियों महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य पूर्व पदाधिकारी सभी कर्मचारी गण से 18 दिसंबर को स्टार पैलेस में समय 10 बजे से उपस्थित होने की अपील किया है। यह सूचना सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल एवं जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी ने संयुक्त रूप से दिया है।

  • पिस्टल और तमंचा के साथ तीन गिरफ्तार

    पिस्टल और तमंचा के साथ तीन गिरफ्तार

    गाजीपुर। खानपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर पिस्टल, देशी तमंचा, कारतूस बरामद किया। खानपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साईकिल सवार तीन व्यक्ति को उचौरी पाखीपुर बार्डर के बहदग्राम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम नरेन्द्र राजभर उर्फ छोटू पुत्र चन्द्रिका राजभर निवासी नसीरपुर थाना सैदपुर उम्र 22 वर्ष, भगवानदास पुत्र लालजी राम निवासी दुर्जनपुर थाना सैदपुर उम्र करीब 21 वर्ष, कुतुबुद्दीन पुत्र मो0 वकील निवासी ग्राम माहपुर थाना सैदपुर उम्र 22 वर्ष बताया। गिरफ्तार व्यक्तियो की तलाशी लेने पर 1 देशी पिस्टल .32 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 2 तमंचा देशी .315 बोर और 2 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। देशी पिस्टल व तंमन्चा कारतूस के सम्बन्ध मे थाना पर तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

  • नगर पालिका चुनाव को लेकर डीएम एसपी ने की बैठक, दिया सख्त निर्देश

    नगर पालिका चुनाव को लेकर डीएम एसपी ने की बैठक, दिया सख्त निर्देश


    गाजीपुर। राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव के तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा संबंधित अधिकारियों से निकाय वार तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रों पर लाइट, शौचालय, पानी की जो भी व्यवस्था हो उसे दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर आयोग के निर्देशानुसार शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अब तक किए गए कार्यों के समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कभी भी आचार संहिता लग सकती है इसलिए नगर निकाय चुनाव को संपन्न करने हेतु जिसको जो दायित्व सौंपा गया है वह उसके अनुसार अपनी कार्यवाई सुनिश्चित कर ले ताकि व्यवस्था दुरुस्त रहें। उन्होने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथो पर पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया।  उन्होने  समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी को आबकारी अधिकारी के साथ टीम सक्रिय करते हुए  अभियान चलाकर अवैध शराब पर प्रतिबन्ध लगाने तथा तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दबंगो द्वारा छोटे समुदाय के लोगो को वोट डालने  से रोकने की शिकायत न आने पाये, वोट देना सभी का अधिकार है इसके लिए पूर्व मे ही जॉच कर संज्ञान में ले लिया जाये, कि इस तरह की घटना जनपद में कही भी न घटित हो। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को अगले 3 दिनों मे समस्त बूथो का स्थलीय सत्यापन करते हुए वहा की मूलभूत व्यवस्थाओ का जायजा लेने तथा चुनाव प्रभावित करने वालो  को चिन्हित कर उनपर 107/16 की कार्यवारी करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह  ने  नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर से  दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा  अपने आचरण व्यवहार को निष्पक्ष रखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही करेगे तथा शासन की गाइड लाईन के अनुसार ही शस़्त्रो को जमा कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होने अवैध शराब पर पाबन्दी लगाते हुए इसकी बराबर जॉच करने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी, गोपी नाथ सोनी, एस पी ग्रामीण, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अम्बिका दुबे ने दिलाई शपथ

    नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अम्बिका दुबे ने दिलाई शपथ


    ग्राम रोजगार सेवक संघ का जनपदीय अधिवेशन सम्पन्न
    नागेंद्र यादव पांचवी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित,जिलामंत्री का गुलाब बिंद को मिला


    सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र सिंह एवम अतिविशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी राजेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ


    संघ के प्रांतीय महामंत्री सहित प्रदेश कार्यकारिणी एवम समीपवर्ती जनपदों के शीर्ष नेता भी रहे उपस्थित


    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ,जिलामंत्री ओम प्रकाश यादव के साथ परिषद की पूरी टीम ने दी शुभकामना


    गाजीपुर।उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार संघ का भव्य सम्मेलन एवम अधिवेशन लंका मैदान स्थित सभागार में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।जिसमे मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष,भूपेंद्र सिंह,प्रदेश महामंत्री अनिल द्विवेदी ,अरुण मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता,परिषद जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे,ओमप्रकाश यादव,सूर्यभानु राय,बैजनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय सहित समीपवर्ती जिलों के अध्यक्ष महामंत्री को अंग वस्त्र अलंकरण ,अंग वस्त्रम,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।भव्यता पूर्ण आयोजन से अभिभूत प्रदेश कार्यकारिणी ने नागेंद्र यादव के नेतृत्व को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान देकर गाजीपुर का गौरव बढ़ा दिया।अपने संबोधन में संघ के मुख्य अतिथि ने भविष्य में बड़े एवम कड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि आप लोगों ने साथ दिया तो 2024 से पूर्व रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी की तरह नियमित करा कर पूरे भारत में नए इतिहास का सृजन करूंगा।कार्यक्रम में उपस्थित मंडलीय एवम समीपवर्ती जनपदों के अध्यक्ष महा मंत्रियों ने नागेंद्र यादव के नेतृत्व का अनुकरण करने की सलाह दी।समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ,जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव ने ग्राम रोजगार सेवक संघ को स्थानीय स्तर पर हर न्यायपूर्ण संघर्ष में सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने का वचन दिया।ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यभानु राय,ग्राम बिकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि रोजगार सेवक एवम पंचायत सचिव का रिश्ता अटूट है यदि कोई भी विभागीय अधिकारी इस संगठन के सदस्यो पर उत्पीड़न की कार्यवाही करेगा तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे।
    कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, अम्बिका दूबे, अरुण मिश्रा, ओमप्रकाश यादव सूर्यभानु राय रहे।कार्यक्रम का अध्यक्षता गुलाब बिंद,व संचालन सूबेदार स्नेही ने संयुक्त रूप से किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार धन्यवाद ज्ञापित कर पुन:नई जिम्मेदारी का सम्पूर्ण निष्ठा एवम ईमानदारी से पालन करने की बात कही।नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ अम्बिका प्रसाद दूबे ने दिलाई।इस कार्यक्रम में राजकुमार चौबे अरविंद कुशवाहा जमाल अख्तर अनिल द्वेदी सुरेंद्र यादव चंद्रप्रकाश सिंह रामबिलास यादव विकाश अतुल सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News