Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • इनामियां अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इनामियां अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने अवैध शराब कारोबार व अवैध शस्त्र से संबंधित विभिन्न घटनाओं में शामिल शातिर अपराधी व गैंगस्टर का वांछित 15 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ बिहारीगंज डगरा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी दौरान मु0अ0स0 179/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट का वांछित और पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित 15000 के अपराधी युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम सिंहपुर थाना सैदपुर को सुबह 4 बजे अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर जिले के कई थानों में अपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलीस टीम में खानपुर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, सिधौना चौकी प्रभारी फूलचन्द पाण्डेय, कांस्टेबल प्रद्युमन सिंह, का० विनय कुमार, का० अंकित कुमार और का० राजेश कुमार शामिल रहे।

  • स्कूटी सवार लड़की को डंफर ने रौंदा, मौत

    स्कूटी सवार लड़की को डंफर ने रौंदा, मौत

    स्कूटी सवार मामा के घर जा रही लड़की को डंफर ने रौदा,मौत


    गाजीपुर। (जंगीपुर) माँ और बहन के साथ स्कूटी पर सवार मामा के घर जा रही लड़की की बीच रास्ते मे डम्फर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गया। डम्फर के धक्के से माँ और बहन बुरी तरह से घायल हो गईं। मौके से डम्फर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बता दें कि मंगलवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ापुरा (सट्टीमस्जिद) निवासी एहसान अहमद की छोटी बेटी कायनात (15वर्ष) अपनी माँ नजमा और बहन मुन्तशा तीन सवारी स्कूटी पर बैठकर बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर स्थित (शहाबुद्दीनपुर) गाँव जा रही थी। तीनो अभी जंगीपुर बाजार से फोर लेंथ हाइवे के पास ही पहुंची थी तब तक वाराणसी की तरफ से तेज गति से आ रही डम्फर गाड़ी ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सबसे पीछे बैठी कायनात की कमर से निचे वाले भाग पर डंफर चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। माँ नजमा और बहन मुन्तशा अपनी आँखो के सामने बहन के मौत का मंजर देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। मौके से डंफर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुँचे जंगीपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने मृतक के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी उसके बाद शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने डम्फर गाड़ी को थाने ले आई।

  • मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई की 4 करोड़ 40 लाख की संपत्ति कुर्क

    मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई की 4 करोड़ 40 लाख की संपत्ति कुर्क

    मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई की 4 करोड़ 40 लाख की संपत्ति कुर्क

    गाज़ीपुर।मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य मंसूर अंसारी एवं पत्नी आबदा अंसारी की मोहम्मदाबाद एवं शहर में स्थित चार भू-संपत्ति एवं मकान को सोमवार को मुनादी कर कुर्क कर लिया गया। पुलिस टीम ने चार करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति की कुर्की करने की कार्रवाई की है। माफिया के अलावा गैंग सरगना और सक्रिय सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
    आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के करीबी एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा अवैध रूप अर्जित किए गए धन से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माफिया के करीबी एवं गैंग के सक्रिय सदस्य यूसुफपुर निवासी मंसूर अंसारी और पत्नी आबदा अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन दोनों द्वारा अवैध तरीके से धन, भू-संपत्ति एवं अचल संपत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बीते 17 नवंबर को आख्या रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। एसपी ओमवीर सिंह द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर डीएम आर्यका अखौरी ने बीते 19 नवंबर को कुर्की का आदेश दिया गया था।इसके आधार पर राजस्व एवं पुलिस टीम ने मंसूर अंसारी एवं उसकी पत्नी आबदा अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई चार भू-संपत्ति को कुर्क किया गया। यूसुफपुर एवं शहर स्थित अचल संपत्तियों को मिलाकर राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने 4 करोड़ 40 लाख की संपत्तियों को कुर्क कर लिया।मंसूर अंसारी के खिलाफ गाजीपुर के अलावा मऊ में भी विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।

  • जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म षताब्दी समारोह के अवसर पर सोमवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमें कुल 8 टीमो ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उपजिलाधिकारी आकाश कुमार के द्धारा किया गया। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव (सेवानिवृत क्रीड़ा अधिकारी), ग्यासूद्वीन अहमद जिला सचिव हॉकी, अमरजीत सिंह जिला सचिव एथलेटिक्स संघ, मोईन खान, सुदामा राम, क0 सहायक, संगीता यादव फुटबाल प्रषिक्षिका, जैनेन्द्र कुमार एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव ,क्रीड़ा अधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुओं व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मैच संचालन राकेष कुमार द्वारा किया गया। आज 4 मैच हुआ। प्रथम मैंच गोराबाजार बनाम उतरौली जिसमें उतरौली 01-00 से विजयी रही, द्वितीय मैंच कुर्रा बनाम अटवॉ फत्तेहपुर जिसमें कुर्रा 06-00 से विजयी रही, तीसरा मैंच नेहरू स्टेडियम बनाम सिकन्दरपुर जिसमें नेहरू स्टेडियम 02-01 से विजयी रही, चौथा मैंच राधिका इण्टर कालेज बनाम एम0एच0 स्कूल जिसमें एम0एच0 04-02 से विजयी रही, जिसका सेमीफाईनल व फाईनल मैंच दिनांक 22 नवंबर को खेला जायेगा।

  • गाजीपुर में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

    गाजीपुर में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

    गाजीपुर। सोमवार को करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। थाना पुलिस ने करोड़ो रुपये की ठगी करने वाला और 15 हजार का इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी ने राहुल शर्मा अधिकृत हस्ताक्षरी भूमि एक्जिम प्रा0लि0, 204/205 समृद्धि कामर्शियल काम्प्लेक्स माइंड स्पेस चिचोली बंदर रोड, मलाड वेस्ट मुम्बई की तहरीर पर 52 लाख रूपये के गबन से सम्बन्धित मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। विवेचना के दौरान यह तथ्य पाया गया कि अभियुक्त उपेन्द्र राय पुत्र प्रदीप राय निवासी ग्राम गोड़उर थाना करीमुद्दीनपुर हालपता- 303 ब्लूम बर्ग टावर ओमेक्स हाईट, विभूतिखण्ड, गोमतीनगर लखनऊ द्वारा अपनी पत्नी मयूरी राय व साली सृष्टी राय के साथ मिलकर राहुल शर्मा को झांसे मे डालकर कमलकोच फैक्ट्री जयपुर राजस्थान का फर्जी डायरेक्टर बनकर राहुल से 52 लाख रूपया लेकर गबन कर लिया गया। वापस मांगने पर जान माल की धमकी उपेंद्र राय द्वारा दिया गया। इस प्रकार की अभियुक्त द्वारा कई घटनायें कारित की गयी है। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अजमानतीय अधिपत्र तथा धारा 82 सीआरपीसी की आदेशिकायें 27.09.2022 को जारी की गयी थी। जिसका तामिला विवेचक द्वारा कराया जा चुका है। आदेशिकाओं का तामिला कराये जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय मे उपस्थित नही हो रहा था। धारा 82 सीआरपीसी का उल्लंघन करने पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 174क भादवि का मुकदमा भी पंजीकृत किया जा चुका है तथा अभियुक्त के विरुद्ध रुपये 15 हजार का ईनाम भी घोषित है। विवेचक द्वारा की गयी समस्त विवेचनात्मक कार्यवाहियो व एकत्र साक्ष्य को प्रयाप्त पाते हुए न्यायालय द्वारा अभियुक्त से सम्बन्धित सम्पत्तियो के सन्दर्भ मे धारा 83 सीआरपीसी (कुर्की) की कार्यवाही करने हेतु आदेश पारित किया गया है। जिसके क्रम में अभियुक्त उपेंद्र राय सोमवार को स्वयं थाने पर आकर हाजिर हुआ। बता दें कि उपेंद्र राय का रेखारानी पत्नी सन्तोष कुमार के लखनऊ स्थित फ्लैट मे किराये पर रहना तथा नियत खराब होने पर किराया न देना व फ्लैट को अपने पक्ष मे हड़प लेना और वादिनी को मारना पीटना व गाली गुप्ता देना। अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा विनोद मिश्रा का मारने पीटना व छीनाझपटी करना व तोडफोड करना। गुमान सिंह से व्यवसाय मे लगाने हेतु 1 करोड 75 लाख रुपया लेना लाभांश व मूलधन मांगने पर अभियुक्त व उसके परिजनो द्वारा जान से मारने का प्रयास करना व धमकी देना। मुकदमानिरीक्षक अनिल सिंह के भाई से 15 लाख रुपया जांच के नाम पर लेना। राहुल शर्मा से इलेक्ट्रीक बसो की सप्लाई हेतु 52 लाख रूपये लेना लाभांश व मूलधन मांगने पर जानमाल की धमकी देना। मनीष कुमार मिश्रा से इलेक्ट्रीक बसो की सप्लाई हेतु 26 लाख 40 हजार 310 रूपये लेना लाभांश व मूलधन मांगने पर जानमाल की धमकी देना। थाना करीमुद्दीनपुर के आरोप पत्र पर न्यायालय के आदेश धारा 82 सीआरपीसी की अवहेलना करना। लखनऊ (विवेचनाधीन) वादी मनीष कुमार मिश्रा को मु0अ0सं0 659/22 लिखवाने पर वाट्सएप के माध्यम से गाली गुप्ता व धमकी देना जैसे कई मामलों में उपेंद्र राय के ऊपर दर्जनों मुकदमा दर्ज है।

  • कर्मचारी अनिश्चित कालीन करेंगे कार्य बहिष्कार

    कर्मचारी अनिश्चित कालीन करेंगे कार्य बहिष्कार

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध सभा ।


    गाजीपुर। अपनी मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को लालदारवाजा पावर हाउस पर विरोध सभा किया। जिसमे जिला संयोजक निर्भय सिंह ने बताया कि राज्य विद्युत परिषद का जल्द से जल्द गठन किया जाय। बिजली कर्मचारियों, अवर अभियंताओं व अभियंताओं की न्याय संगत समस्याओ का समाधान किया जाय। उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगमों में शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की स्वेछाचारित विभाग के सेवा नियमो व श्रम अधिनियमों एवम मानवाधिकारों के कानून के इतर कार्मिकों से कार्य लिए जाने, अव्यवहारिक लक्ष्यो के आधार पर समीक्षा कर बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से उत्पीड़न कर ऊर्जा निगमों में शिखर प्रबंधन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर औद्योगिक शांति को भंग करने के अलोकतांत्रिक प्रयास पर तत्काल रोक लगाई जाए। सह संयोजक अभिषेक राय ने बताया कि सभी बिजली कर्मचारियों एवम अभियंताओं को पूर्व की भांति 9 वर्ष कुल 14 वर्ष एवम कुल 19 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नत पद के समयबद्ध वेतमान प्रदान किए जाए। सभी बिजली कर्मियों /सेवा निवृत कर्मियों को कैशलेश इलाज की सुविधा प्रदान सहित इलेक्ट्रिसिटी रिफार्म एक्ट 1999 ट्रांसफर स्कीम 2000 एवम 25 जनवरी 2000 को उ0 प्र0 सरकार एवम विद्युत कर्मचारी सयुक्त संघर्ष समिति के मध्य हुवे समझौते के अनुसार बिजली कर्मियों को मिल रही रियाती बिजली की सुविधा ( एलएमवी-10) पूर्ववत जारी रखी जाय। जिला संयोजक निर्भय सिंह कहा की 22 नवंबर को समस्त जनपद मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जायेगा। 28 नवंबर सायं 5 बजे समस्त जनपदों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 29 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सभी जनपदों पर समस्त विद्युत कर्मचारी व अभियंता अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध सभा में मुख्य रूप से सहायक अभियंता मिठाईलाल,शेखर सिंह जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित खरवार अवर अभियंता पंकज सिंह, नीरज सोनी,अविनाश सिंह,अमित गुप्ता विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह,जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा,जिला मंत्री विजयशंकर राय,विष्णु राय,बिजेंद्र यादव,सलीम अंसारी,प्रवीण पाण्डेय,बृजेश,सुजीत यादव,राघवेंद,विनय पांडेय,महेश त्रिपाठी,शशिकांत मौर्य,रमेश यादव,मनीष राय,अरविंद श्रीवास्तव,अमित सिंह,पीतांबर कुशवाहा,अश्वनी सिंह,अजय विश्वकर्मा,प्रवीण सिंह,भानु सिंह,अनुराग सिंह,सुरेंद्र सिंह,नौशाद,मुन्ना,विनय तिवारी,बरूण राय,मनोहर यादव, आजाद सहित समस्त विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।

  • व्यापारियों और दुकानदारों के साथ एसपी ने की बैठक, कहा……

    व्यापारियों और दुकानदारों के साथ एसपी ने की बैठक, कहा……

    गाजीपुर। रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं तथा ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले दुकानदारों के साथ बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राहक बंधुओं से अपनी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा अन्य सुरक्षा के उपाय करने के लिए सलाह दी गई। उन्होंने दुकानदारों से उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें पूर्ण सुरक्षा व शांति का विश्वास दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारी बंधुओं से सुरक्षा से संबंधित सुझाव लिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए आग्रह किया। उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। व्यापारीयों को पूर्ण सुरक्षा व शांति व्यवस्था का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभीषेक कुमार के साथ सभी सर्किलों के सीओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

  • परशुराम मय हो गया ब्राम्हण जनसेवा मंच का छठवां स्थापना दिवस समारोह

    परशुराम मय हो गया ब्राम्हण जनसेवा मंच का छठवां स्थापना दिवस समारोह

    गाजीपुर। ब्राह्मण सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है अपनी त्याग, तपस्या एवं बलिदान के बल पर वह निरन्तर समाज का नेतृत्व करता रहा है। ब्राह्मणत्व के बल पर ही वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्श को प्रतिस्थापित किया जा सकता है। रामराज्य की परिकल्पना की धुरी ब्राह्मण को बनना होगा। समाज को शैक्षिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, उत्थान के लिए यह आवश्यक है कि हम सभी एक होकर मार्गदर्शन एवं नेतृत्व करें। उक्त बातें उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने रविवार को लंका मैदान के सभागार में ब्राह्मण जन सेवा मंच मे 6वें स्थापन दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा। इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि के सम्मान में पुष्कर उपाध्याय एवं गणेश मिश्र गोलू ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। जनसेवा मंच के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने मंच की आख्या प्रस्तुत करते हुए स्वागत सम्बोधन किया।

    समारोह को सम्बोधित करते पूर्व भा.ज.पा अध्यक्ष रामतेज पाण्डेय ने एकता पर बल देते हुए कहा कि हर हाल में एकता बनाकर रखनी है। भा.ज.पा नेता वीके त्रिवेदी ने राजनैतिक मजबूती पर बल दिया। पूर्व विधायक अमिताम अनिल ‘ ने मंच के महत्व कि चर्चा की एवं अनेक कार्यों को सराहा। समारोह में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अम्बिका दुबे ने नौजवानों मे जोश भरते हुए नेतृत्व को सफल बनाने की बात कही। समारोह में जीवन रक्षक फाउण्डेशन के शीर्षदीप शर्मा एवं आयुषी द्विवेदी योगा गोल्ड चैम्पियन का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता महंत पी.एस दास एवं संचालन भगवती प्रसाद तिवारी ने किया।

    समारोह में प्रमुख रूप से प्र.अरुण चौबे, ए. निधि मिश्र, अभय पाण्डेय, राजीव उपाध्याय काग्रेस नेता, पप्पू पंडित, वीरेंद्र चौबे, विजय शंकर पाण्डेय, मृत्युंजय मिश्र, प्रो० श्रीमान पाण्डेय, विजय शंकर चतुर्वेदी, विवेकानद पाण्डेय, निमेष पांडेय, रामेश उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी, दीपक उपाध्याय, शिवम उपाध्वाप, सुगांमा तिवारी, दीपक तिवारी, संजीव पान्डेय, विशाल पाण्डेय, विष पाण्डेय, विनोद मिश्रा, विनोद उपाध्याय, राम मनोज तिवारी, जय नारायण, विशाल पाण्डेय, प्रमोद उपाध्याय, विन्देश्वरी उपाध्याय, मुनीर मिश्र, मनोज बाबा, अमित, सपा नेता राज कुमार पाडेप, शिवम चौबे, अत्रा चौबे, दीपक तिवादी, राम प्रताप नारायण मिश्र, गोविंद तिवारी, प्रभाकर पाण्डेय, सुधाकर पाठक, लक्ष्मीकात, शिवम उपाध्याय, विजय मिश्रा, राजेश उपाध्याय मौजूद थे। मंच के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने आभार किया।

  • पिंक शौचालय और आरओ प्लान्ट का नपा ने किया लोकार्पण

    पिंक शौचालय और आरओ प्लान्ट का नपा ने किया लोकार्पण

    गजब! नगर पालिका ने फिर किया पिंक शौचालय व आर0ओ0 वाटर प्लान्ट का लोकार्पण


    गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के लोकार्पण का सिलसिला बदस्तुर जारी है। इसी क्रम में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर पालिका ने महात्मा गांधी वार्ड के गांधी पार्क में 5 सीटर पिंक शौचालय (महिलाओं के लिए) एवं महुआबाग में ओपियम फैक्ट्री से ददरीघाट तक नए गेट खुलने वाले स्थान के पास आर0ओ0 वाटर प्लान्ट का लोकार्पण सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सरिता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ के तहत बनने वाली पिंक शौचालय की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है जिसका उदाहरण पिंक शौचालय का लोकार्पण है। उन्होंने अन्य विकास कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कुछ कर्मचारियों को पी0पी0ई0 किट वितरित किया गया। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका अपनी जनता को सभी स्तर पर जनसुविधा देने हेतु लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे बहुमुखी विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि हम प्रत्येक क्षेत्र में सड़को, गलियों व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण, आर0ओ0 वाटर प्लान्ट, हैण्डपम्प का मरम्मत व नया अधिष्ठापन, कुओं का सुन्दरीकरण, घाटो पर महिलाओं के वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम की स्थापना, ओवर हेड टैंकों की सफाई-रंगाई-पोताई, पम्प हाउस की मरम्मत, नए ट्यूबवेल की स्थापना, उर्दूबाजार में सामुदायिक भवन का निर्माण और छावनी लाइन में कूड़ा निस्तारण हेतु चले रहे निर्माण कार्य पर प्रकाश डाला। श्री अग्रवाल ने महुआबाग में आर0ओ0 वाटर प्लान्ट के बारे में बताया कि यहाँ की क्षेत्रीय जनता की गंभीरतापूर्वक माँग पर यह आर0ओ0 वाटर प्यूरी फायर लगाया गया है जिसकी टैंक 500ली0 व 150ली0 प्रतिघंटा पानी देने की क्षमता है जिससे यहाँ के गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग, स्कूली छात्र-छात्राएं व बाहर से आने-जाने वालों को इसका भरपूर लाभ मिल सकेगा।

    अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने पिंक शौचालय के बारे में शासन की मंशा एवं उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि अब तो गूगल पर सर्च कर यह देखा जा सकता है कि जहाँ पर हम खड़े हैं वहाँ से कितनी दूरी पर शौचालय उपलब्ध है। पिंक शौचालय के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ राजनैतिक कार्यकत्र्ता अजय सिंह वं संचालन सोमेश मोहन राय एवं महुआबाग आर0ओ0 वाटर प्लान्ट के कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रमों में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा नेता भगवती राय, वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व प्रबन्धक स्टेट बैंक मारकण्डेय सिंह, गिरजाशंकर पाण्डेय, एडवोकेट अजय पाठक, कुंवर बहादुर सिंह, सरिता गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद/प्रतिनिधि समरेन्द्र सिंह, अमरनाथ दुबे, शेषनाथ यादव, दिग्विजय पासवान, अनिल वर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, सरिता गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, सुशील वर्मा, संजय कटियार, नफीस भाई, नन्हें भाई, नेहाल अहमद, हरिलाल गुप्ता, शहबान अली, अजय राय दारा, कमलेश बिन्द, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त जेई विवेक बिन्द, सन्त कुमार, नीरज कुमार मानु, अर्चना भट्ट, जयसूर्य भट्ट, बड़े महाराज, गर्वजीत सिंह, अनूप सिंह, प्रमोद गुप्ता, भानु केशरी, योगेश शुक्ला आदि मौजूद थे।

  • अविलम्ब समस्याओं का निस्तारण करें अधिकारी:डीएम

    अविलम्ब समस्याओं का निस्तारण करें अधिकारी:डीएम

    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  की अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमे 178 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 467 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी  ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News