-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने रोका कई अधिकारियों का वेतन


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं यथा-निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प, जर्जर भवन पुननिर्माण और मध्याह्न भोजन इत्यादि के क्रियान्वयन के संबंध में राइफल क्लब सभागार में बैठक आहूत की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी (बे0शि0) ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत, अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी गण ने प्रतिभाग किया। इस बैठक में मुख्य रूप से ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकरण की ब्लॉकवार समीक्षा के साथ विद्यांजलि पोर्टल के संचालन एवं सी0एस0आर0 के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्याें के विषय में सोसाइटी का गठन, निपुण भारत लक्ष्य की प्राप्ति की अद्यतन प्रगति एवं आगामी होने वाले निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के उपरान्त कुल 100 विद्यालय भवनों के पुनर्निमाण हेतु कार्यदायी संस्था के चयन, मध्याह्न भोजन योजना इत्यादि विषयों पर जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। बैठक के समीक्षोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत समस्त 19 पैरामीटर्स पर शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण हेतु पंचायत विभाग, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत को कार्य पूर्ण कराने का निर्देश देने के साथ ही साथ निपुण लक्ष्य को समयान्तर्गत प्राप्त कर जनपद को ‘‘निपुण जनपद’’ बनाने की प्रभावी रणनीति आदि विषयों पर यथावश्यक निर्देश दिये गये। एम0डी0एम0 टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का कम निरीक्षण करने के संबंध में जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी तथा सदस्यो को अपना-अपना मासिक निरीक्षण शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया एवं प्रेरणा इन्सपेक्शन पोर्टल पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम निरीक्षण करने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारी, भांवरकोल, बाराचवर, बिरनो, रेवतीपुर एवं करण्डा के खण्ड शिक्षा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। कहा कि अपने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर त्वरित कार्यवाही की जायें। बैठक में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत, अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी गण ने प्रतिभाग किया।
-
260 छात्राओं की हुई जांच

किशोर स्वास्थ्य मंच 2022 के तहत 260 छात्राओं की गई जांच


गाजीपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोर स्वास्थ मंच 2022 का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज मुहम्मदाबाद पर बुद्धवार को वृहद रूप से आयोजित किया गया। जहां पर 260 छात्राओं का जांच किया गया और जांच के उपरांत उन्हें सलाह और एनीमिया ,आयरन और आईएफए की गोली दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की तरफ से कॉलेजों में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्देश दिया गया था। उसी के क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद में किशोर स्वास्थ्य मंच 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों का हीमोग्लोबिन जांच कर एनिमिया व अन्य बीमारियों की पहचान एवं संदरभन साथ एनीमिया, आयरन और आई एफ ए की गोलियों के साप्ताहिक सेवन की जानकारी दिया गया। इस दौरान उन्हें पोषण के महत्व के बारे में और प्रतिभागियों को किशोरी सूरक्षा योजना, विशेषकर मेन्स्टूअल हाईजीन, लिंग हिंसा , तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व उनके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।


छात्रों को एनीमिया यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद तथा भाषण प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर सरिता यादव, द्वितीय स्थान प्राप्त पार्वती कुमारी तथा तृतीय स्थान पर सुहानी कक्षा 9 की रही। सभी को अधीक्षक डॉ आशीष राय के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में 260 छात्राओं की जांच किया गया जिसमें आरबीएसके की टीम डा आर के वर्मा, आशा सिंह स्टाफ नर्स, रंजना देवी एएनएम , मोहित एल टी , कालीचरण के साथ साथ विद्यालय से प्रमीला चौहान एवं श्रीमती ममता सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार ने किया एवं विद्यालय प्रबंध समिति का कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन




गाजीपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए बुधवार को जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के महाविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर बापू महाविद्यालय, मलिकपुरा महाविद्यालय एवं भुरकुंडा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं में किवज में प्रथम स्थान एरम अमानी, द्वितीय स्थान गौतम विश्वकर्मा व तृतीय स्थान विकेश पटेल ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली वर्मा, द्वितीय स्थान अंगूरी खातून व तृतीय स्थान उम्मे रुमान ने प्राप्त किया और निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विकेश पटेल, दितीय स्थान इरम अमानी व तृतीय स्थान अनुष्का सिंह ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक रसायन विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ अकबरे आजम ने छात्राओं से ज्ञानात्मक एवं कुशलता के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने एवं दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओं को यातायात से होने वाली दुर्घटना एवं उनसे सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के निर्णायक गण पीयूष, राजेश, सुमन, डॉ उमाशंकर और डॉक्टर विकास सिंह थे।


-
झंडा दिवस पर एसपी ने दी झंडे को सलामी, कहा……



गाजीपुर। बुधवार को पुलिस लाइन में “झंडा दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा सर्वप्रथम पुलिस के झंडे को फहरा कर झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा झंडा दिवस के महत्व के बारे में वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया गया। उन्होंने पुलिस के झंडे के इतिहास के बारे में बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके सम्मान एवम सुरक्षा के लिए कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित किया।


-
शिक्षक संघ के महामंत्री बने मनोज



गाजीपुर। मंगलवार को पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ के महामंत्री पद का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें महामंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी आमने-सामने थे। डॉ मनोज कुमार सिंह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष को 40 वोट मिले तो वही प्रतिद्वंद्वी रहे वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ अमरजीत यादव को 35 वोट प्राप्त हुए। 5 वोट से डा मनोज कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी रहें डॉ दिनेश कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशी को शपथ ग्रहण कराया। नवनिवार्चित महामंत्री डॉ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मैं अपने आचरण एवं कार्य से शिक्षकों एवं महाविद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक वातावरण एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगा, मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिससे शिक्षकों एवं महाविद्यालय की गरिमा पर आँच आए। बता दें कि महाविद्यालय में कुल 75 शिक्षकों ने अपने मत का प्रयोग किया। शत् प्रतिशत मतदान हुआ, शिक्षक संघ चुनाव को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने बारह बजे के बाद छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी थी, जिससे महाविद्यालय में सभी का प्रवेश वर्जित था।


-
समिति की बैठक में डीएम ने ली योजनाओं की जानकारी, मांगा स्पष्टीकरण



गाजीपुर। जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं ऋण जमानुपात वृद्धि समिति हेतु विशेष उपसमिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न सम्पन्न हुआ। बैठक में जिला सहकारी बैंक के जी एम के अनुपस्थित होने पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकरी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, ऋण जमानुपात, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, पीएम स्वनिधि, पी एम एफ एम ई, एक जनपद एक उत्पाद योजना, राष्ट्रीय शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा जनपद में इन योजनाओ की 1 अप्रैल 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक की प्रगति की जानकारी ली। बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक शिव शंकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिलाधिकारी ने योजनाओ मे लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति वाले बैको के प्रति नाराजगी की तथा जिला सहकारी बैंक के जी एम के अनुपस्थित होने पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। कहा कि सभी बैंक सरकार प्रायोजित योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण वितरित करें तथा अकारण पत्रावलियों को अस्वीकृत ना करें। उन्होंने ऋण जमानुपात को 45 तक बढ़ाने हेतु सभी बैंकों को मोनीटेरेबल एक्शन प्लान बनाने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्षेत्रों यथा कृषि , संबंधित आधारभूत संरचनाएं मैं, सूक्ष्म , लघु और मझोले उद्यम और निर्यात आदि के क्षेत्रों में ऋण वितरण के लिए नाबार्ड द्वारा तैयार की गई संभाव्यता युक्त ऋण योजना का अनावरण किया। नाबार्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिले के सभी बैंकों द्वारा इन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को प्रदान किए जाने के लिए 3051 करोड़ रुपए की ऋणसंभावना का आकलन किया है। डी डी एम नाबार्ड ने कृषि अवस्थापना निधि के तहत बैंकों को ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरित करने के लिए कहा। जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत, सभी बैंकों को ऋण वितरित करने के लिए कहा गया। कृषि अवस्थापना निधि के तहत केंद्र सरकार द्वारा 3 प्रतिशत के ब्याज पर अनुदान है। इस योजना के तहत यदि कोई कृषक उत्पादक संघ या मंडी समिति बैंकों से ऋण लेती है तो राज्य सरकार भी ब्याज पर 3 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान प्रदान करती है।कृषक उत्पादक संघों के द्वारा कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) के लिए राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के बैंक लोन पर कृषि विभाग द्वारा 3 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जाएगा। डीडीएम नाबार्ड ने सदन को यह अवगत कराया की जिले के बैंकों को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का कैंप लगाकर, सभी योजनाओं के प्रति लोगों मैं जागरूकता लाने के लिए, सभी बैंकों को कैंप लगाने के लिए नाबार्ड के द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसका सही तरीके से प्रयोग कर लोगों को जागरूक किया जाए। डीडीएम नाबार्ड ने यह भी अवगत कराया कि बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक और जिला सहकारी बैंक को मोबाइल एटीएम वैन प्रदान किए गए हैं। जिससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले ग्रामीण, एटीएम कार्ड का प्रयोग करके इस मोबाइल एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। डीडीएम नाबार्ड ने कृषि विभाग से अनुरोध किया कि मधुमक्खी पालन के लिए वर्किंग कैपिटल का वित्त मान निर्धारित करें जिससे इस कार्य से जुड़े किसानों को लाभ मिल सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, जिला अग्रणी प्रबन्धक शिव शंकर, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा विभिन्न बैंकों के समन्वयक उपस्थित रहे।
-
साइबर सेल ने पीड़ितों के लाखों रुपए दिलाए वापस


गाजीपुर। मंगलवार को साइबर सेल द्वारा साइबर अपराध के पीड़ितों का कुल 6 लाख 52 हजार 500 रुपए वापस कराने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई। बता दें कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत और प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही हेतु दिये गये, आदेश -निर्देश के अनुपालन के तहत आवेदको के अवैध ट्रांजेक्शन होने की शिकायत पर प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 वैभव मिश्रा अपने टीम के साथ प्रकरण का अध्ययन कर अवैध ट्रांजेक्शन जिन पेमेंट गेटवे के माध्यम से हुए थे, संबंधित कम्पनी / मर्चेन्ट को त्वरित रूप से जरियें मेल पत्राचार कर एवम् दूरभाष पर सम्पर्क कर अवैध ट्रांजेक्शन रोकने एवं ट्रांजेक्शन की जानकारी प्रदान करने संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर आवश्यक कार्यवाही की गयी, जिसके बाद कुल 6 ऑफलाइन / ऑनलाईन आवेदक के प्राप्त प्रार्थना पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदको की गाढ़ी कमाई कुल 652500 को खातें में वापस कराया गया। अपनी मेहनत की कमाई पुनः प्राप्त होने पर आवेदको द्वारा साइबर कार्यालय उपस्थित होकर समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। शिकायत करने वाले पीड़ित प्रणव विक्रम सिंह निवासी रेवतीपुर 20 हजार, रामचन्द्र प्रसाद निवासी थाना कोतवाली 20 हजार, सुशील कुमार निवासी थाना नंन्दगंज 49 हजार 500, मोहम्मद नसीम थाना खानपुर 20 हजार, दयाशंकर थाना नंन्दगंज 40 हजार और मनोज थाना करण्डा का 5 लाख 3 हजार साइबर सेल ने वापस दिलाया। ऐसे बनाए जाते है लोग साइबर अपराध के शिकार। साइबर ठगों द्वारा लोगों को फोन और ईमेल करके किसी को लाटरी लगने का मैसेज, किसी को फोन करके उसका बैंक अकाउण्ट हैक होने व कार्ड बंद होने का डर दिखाकर जानकारी कर लेतें हैं और किसी को एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर ठगी का शिकार बना लेतें हैं। पीड़ितों की धनराशि वापस कराने वाली टीम में उ0नि0 वैभव मिश्रा प्रभारी साइबर सेल, का0 मुकेश कुमार साइबर सेल, का0 राजकुमार साइबर सेल, का0 विकास श्रीवास्तव साइबर सेल, का0 शिव प्रकाश यादव साइबर सेल और महिला कांस्टेबल प्रतिभा शुक्ला शामिल रही।
सावधानीयांकभी किसी मेसेंज पर विश्वास नहीं करे।
बैंक के संबंध में कोई भी मेसेज प्राप्त होने पर बैंक जाकर ही जानकारी प्राप्त करें।
फोन काल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन कतई नही करे।
अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मिडिया पर शेयर नहीं करे।
फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ विडियो कॉलिंग न करें।
अज्ञात स्रोत से प्राप्त किसी भी प्रकार के लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक/स्कैन ना करें।
रिमोट एप जैसे टीम व्यूवर एनीडेस्क, क्विक सपॉट किसी के कहने पर इंस्टाल नही करे।
पैसे की प्राप्ती करने हेतु कभी भी एम0पिन या यू०पी०आई० पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है। -
इनामियां अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने अवैध शराब कारोबार व अवैध शस्त्र से संबंधित विभिन्न घटनाओं में शामिल शातिर अपराधी व गैंगस्टर का वांछित 15 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ बिहारीगंज डगरा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी दौरान मु0अ0स0 179/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट का वांछित और पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित 15000 के अपराधी युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम सिंहपुर थाना सैदपुर को सुबह 4 बजे अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर जिले के कई थानों में अपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलीस टीम में खानपुर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, सिधौना चौकी प्रभारी फूलचन्द पाण्डेय, कांस्टेबल प्रद्युमन सिंह, का० विनय कुमार, का० अंकित कुमार और का० राजेश कुमार शामिल रहे।
-
स्कूटी सवार लड़की को डंफर ने रौंदा, मौत

स्कूटी सवार मामा के घर जा रही लड़की को डंफर ने रौदा,मौत

गाजीपुर। (जंगीपुर) माँ और बहन के साथ स्कूटी पर सवार मामा के घर जा रही लड़की की बीच रास्ते मे डम्फर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गया। डम्फर के धक्के से माँ और बहन बुरी तरह से घायल हो गईं। मौके से डम्फर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बता दें कि मंगलवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ापुरा (सट्टीमस्जिद) निवासी एहसान अहमद की छोटी बेटी कायनात (15वर्ष) अपनी माँ नजमा और बहन मुन्तशा तीन सवारी स्कूटी पर बैठकर बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर स्थित (शहाबुद्दीनपुर) गाँव जा रही थी। तीनो अभी जंगीपुर बाजार से फोर लेंथ हाइवे के पास ही पहुंची थी तब तक वाराणसी की तरफ से तेज गति से आ रही डम्फर गाड़ी ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सबसे पीछे बैठी कायनात की कमर से निचे वाले भाग पर डंफर चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। माँ नजमा और बहन मुन्तशा अपनी आँखो के सामने बहन के मौत का मंजर देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। मौके से डंफर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुँचे जंगीपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने मृतक के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी उसके बाद शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने डम्फर गाड़ी को थाने ले आई। -
मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई की 4 करोड़ 40 लाख की संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई की 4 करोड़ 40 लाख की संपत्ति कुर्क


गाज़ीपुर।मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य मंसूर अंसारी एवं पत्नी आबदा अंसारी की मोहम्मदाबाद एवं शहर में स्थित चार भू-संपत्ति एवं मकान को सोमवार को मुनादी कर कुर्क कर लिया गया। पुलिस टीम ने चार करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति की कुर्की करने की कार्रवाई की है। माफिया के अलावा गैंग सरगना और सक्रिय सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के करीबी एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा अवैध रूप अर्जित किए गए धन से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माफिया के करीबी एवं गैंग के सक्रिय सदस्य यूसुफपुर निवासी मंसूर अंसारी और पत्नी आबदा अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन दोनों द्वारा अवैध तरीके से धन, भू-संपत्ति एवं अचल संपत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बीते 17 नवंबर को आख्या रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। एसपी ओमवीर सिंह द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर डीएम आर्यका अखौरी ने बीते 19 नवंबर को कुर्की का आदेश दिया गया था।इसके आधार पर राजस्व एवं पुलिस टीम ने मंसूर अंसारी एवं उसकी पत्नी आबदा अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई चार भू-संपत्ति को कुर्क किया गया। यूसुफपुर एवं शहर स्थित अचल संपत्तियों को मिलाकर राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने 4 करोड़ 40 लाख की संपत्तियों को कुर्क कर लिया।मंसूर अंसारी के खिलाफ गाजीपुर के अलावा मऊ में भी विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।






