-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर वसूली करने का दिया निर्देश




गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरुवार को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज से सम्बद्ध 300 बेड ट्रेनिंग अस्पताल गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मे कई जगह कमियां पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर वसूली का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान काम बन्द मिला, जिसका उन्होने कारण भी पूछा। कार्यदायी संस्था द्वारा फरवरी 2023 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को अपने सुपरविजन मे मजदूरो की संख्या बढाकर कार्य कराने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डा0 आन्नद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकरी डा0 हरगोविन्द, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



-
छात्र नेता ने उठाया हमीद सेतु पुल का मुद्दा, दिया डीएम को पत्रक



गाजीपुर। गुरुवार को समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पत्रक सौंपा। इस पत्रक में वीर अब्दुल हमीद सेतु पुल पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने, पुल के दोनों तरफ दस फीट कि जाली लगाने तथा ओवर लोड वाहनों का प्रवेश वर्जित करने से संबंधित था। दीपक उपाध्याय ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद के नाम पर बने गंगा पुल पर कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है जिससे रात के समय आवागमन करने में दुर्घटना घटने कि स्थिति प्रायः बनी रहती है और साथ ही अंधेरे के आड़ में बालू का खेल खनन माफिया व प्रशासन के साठ-गाठ से जोर-शोर से किया जाता रहा है। कहा कि पुल पर बालू के आवागमन से उसके दोनों तरफ बालू के ढेर पड़े हैं जो तेज हवायें चलने पर आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होते हैं तथा पुल के दोनों तरफ जालीदार जाली नहीं होने से लगातार छात्र-छात्राओं द्वारा पुल से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या किया जा रहा हैं। इन सभी मामले को लेकर आज जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया है और शीघ्र इसपर कारवाई कि मांग कि गयी है, उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी आर्या अखौरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जनहित में तत्काल प्रभाव से स्ट्रीट लाइट लगवाने व पुल के दोनों साइड जालीदार जाली लगाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक गौण, शैलेश यादव, राहुल, अश्वनी राय इत्यादि मौजूद थे ।
-
गाजीपुर के जिला पंचायत विभाग के कार्यों का बीजेपी सांसद ने मांगा ब्यौरा

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कार्यो की मांगी पूरी जानकारी,एमपी के पत्र से जिला पंचायत परिषद में हड़कंप

ग़ाज़ीपुर। जिला पंचायत परिषद द्वारा कराये जा रहे कार्यों में भारी अनियमिततायें होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि जिला पंचायत परिषद की ओर से जिले में कराये जा रहे विकास कार्यों में भारी अनियमितता की तमाम शिकायत बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को मिली। जिसपर सांसद ने जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी से कार्यों की पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने जिला पंचायत परिषद के वित्तीय वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के कार्यों की पूरी जानकारी का ब्यौरा तलब किया है। बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भारी अनियमितता की शिकायत मिलने पर एएमओ से दो दिन के अंदर विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने अपने लेटर पैड पर पत्र लिख कर यह जानकारी मांगी है। मालूम हो कि 15 नवम्बर को सांसद की ओर से एएमओ को पत्र जारी किया गया। इस पत्र में सांसद ने दो वित्तीय वर्ष में हुए जिला पंचायत के सभी कार्यो की विस्तृत जानकारी भौतिक सत्यापन के साथ मांगी है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह सारी जानकारी विशेष पत्र वाहक के जरिये उन्हें दो दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाए। ताकि वे आगे की कार्यवाही कर सके। इस पत्र से जिला पंचायत कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। -
एमजेआरपी स्कूल के बच्चों को एसपी ने सिखाया यातायात नियमों का पाठ



गाजीपुर। गुरुवार को एसपी ओमवीर सिंह ने एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से यातायात नियमों का पालन खुद करने व उनके माता पिता को इन नियमों का पालन करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित कुछ सवाल एसपी से किया गया। बच्चों का सवाल सुनकर एसपी ने जवाब दिया। इस दौरान विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों को वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया तथा उसके प्रति जागरूक किया गया। एसपी ने बच्चों से साइबर अपराध तथा उससे बचने के उपायों एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने के लिए जागरूक किया। इस यातायात जागरूकता अभियान के दौरान स्कूल में क्षेत्राधिकारी यातायात गौरव कुमार, यातायात प्रभारी ब्रिज मोहन अपने पुलिसकर्मियों संग मौजूद रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न चौराहे पर चेकिंग की गई जिसमें 247 चालान व 11500 शमन शुल्क किया गया।


-
मुख्तार अंसारी की पत्नी खिलाफ नोटिस चस्पा


गाजीपुर। नंदगंज पुलिस ने बुधवार को नगर कोतवाली के सैय्यदबाड़ा में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी को बयान के लिए 91 सीआरपीसी एवं 41 ए सीआरपीसी की नोटिस चस्पा की गई। साथ ही टीम ने बताया कि आफ्सा द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।नंदगंज थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि आफ्सा अंसारी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में बयान के लिए सैय्यदबाड़ा स्थित आवास पर नोटिस चस्पा की गई है। इस संबंध में उच्च न्यायालय को अवगत कराते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-
बिना अनुमति आरक्षण सूचना वायरल करने पर कम्प्यूटर आपरेटर पर गिरी गाज


गाजीपुर। वर्तमान समय में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया चल रही है। जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद के स्तर से आरक्षण नियमावली एवं नगर पालिका अधिनियम के प्राविधानों के आधार पर कक्षो का आरक्षण कर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कार्यालय को प्रेषित किया गया था। किन्तु कक्षो के आरक्षण सम्बन्धी सूचना प्रकाशन हेतु शासन से अनुमति के पूर्व ही नगर पालिका परिषद गाजीपुर के कक्षो का आरक्षण सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। तत्पश्चात जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त कक्षो के आरक्षण बिना उच्च स्तर के अनुमति के सोशल मीडिया में वायरल होने की जॉच की गयी। जिसमे नगर पालिका के सेवा प्रदाता कम्प्युटर आपरेटर अनिकेत पटेल द्वारा बिना उच्च स्तर के अनुमति के पालिका के अन्य कर्मचारियों को प्रेषित किया जाना पाया गया जो कि वायरल होने का प्रथम दृष्टया कारण था। फलस्वरूप अनिकेट पटेल को नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सेवाप्रदाता कम्प्युटर आपरेटर कार्य से हटा दिया गया हैं। पालिका के अन्य समस्त कर्मचारियो को सख्त चेतावनी दी गयी है कि भविष्य मे विभाग से सम्बन्धित नियमानुसार गोपनीय रखने वाले प्रकरणो को बिना सक्षम स्तर की अनुमति के यदि गोपनीयता भंग की जाती है तो उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
-
छुट्टा पशु मिले तो रुकेगा वेतन और होगी कार्यवाही:डीएम




गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब में हुआ। बैठक में पशुओ के लिए माह सितम्बर एंव माह अक्टूबर 2022 के भरण पोषण एवं सहभागिता योजना में अनुमोदन हेतु सहमति चाही गयी, परन्तु जिलाधिकारी द्वारा जॉचोरान्त ही अनुमोदन/सहमति का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा सौभाग्य योजना अन्तर्गत उपस्थित पशु चिकित्सकों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो के परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये। उन्होने नगर एवं हाई-वे पर घूम रहे छुट्टा पशुओ की शिकायत पर फटकार लगाते हुए सम्बन्धित अधिकारी/अधिशासी अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी के क्षेत्र मे छुट्टा पशु विचरण करते पाये गये तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी एवं सम्बन्धित का वेतन रोका जायेगा। उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने निमार्णाधीन वृहद गोवंश आश्रय स्थल पीपनार, कान्हा गोशाला जमानिया व सादात, निराश्रित गोवंशो के ठण्ड से बचाव, गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण, क्रिटिकल गैप्स योजना एवं अन्य बिन्दुओ पर पर चर्चा की गयी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत, एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
एसपी ने बच्चों को किया जागरूक, कहा……



गाजीपुर। बुधवार को नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुजुर्गा रोड स्थित एक स्कूल में यातायात नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित कुछ सवाल पुलिस अधीक्षक से किया गया, जिसका जवाब बहुत ही सरलता के साथ ओमवीर सिंह द्वारा दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों को वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया तथा उसके प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध तथा उससे बचने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए जिससे हम साइबर अपराध का शिकार न हो सके।


-
किसान का बेटा बना प्रदेश महासचिव

किसान का बेटा अंशु बना प्रदेश महासचिव

गाजीपुर। कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता मनिहारी ब्लाक के करसाही गांव निवासी दिवांशु पाण्डेय उर्फ अंशु पर शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए पदोन्नति कर युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया है। गाजीपुर में युवा कांग्रेस के बैनर तले किए गए संघर्षों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे ने अंशु पर भरोसा जताया और उनको दी गई नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने की ओर नई दिशा दिखाई। पदोन्नति होने के बाद अंशु ने कहा हमारे राष्ट्रीय पटल पर जहां एक मजदूर के बेटे के रूप में मलिकार्जुन खरगे द्वारा नेतृत्व दिया जा रहा है वही प्रदेश स्तर पर मुझ जैसे किसान के बेटे को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व के साथ विशेष धन्यवाद प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय को देता हूं। जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया है।





