Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री का योगदान अद्वितीय

    ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री का योगदान अद्वितीय

    गाजीपुर। (सादात) पूर्व शिक्षामंत्री एवं समता कालेज के संस्थापक स्व. कालीचरण यादव को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विद्यालय में रविवार को आयोजित सादे समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा, प्रबंधक इंजी. सभाजीत यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. रणजीत यादव, अभिषेक यदुवंशी, डॉ. रणवीर यादव, सर्वेश कुमार यादव, डा. विंध्याचल यादव, जितेन्द्रनाथ पाण्डेय, सुदामा विश्वकर्मा, जगदीश, वंशनरायन यादव, संतोष यादव आदि ने पूर्व शिक्षामंत्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा ने स्व. कालीचरण यादव के सामाजिक व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने न सिर्फ जनपद अपितु पूरे प्रदेश को शिक्षा जगत में एक अलग पहचान देने का काम किया। उन्होंने राजनीतिक लाभ के चलते कभी भी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। कहा कि उनकी पहचान निष्पक्षता, निर्भीकता, कर्मठता तथा समाजसेवी के रूप में रही है, जबकि आज के राजनीतिज्ञों में इन चीजों का अभाव है। समता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत सिंह ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना और उनके विचारों को आत्मसात करना ही सही मायने में उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। समता कालेज के प्रबंधक एवं उनके सुपुत्र इंजी. सभाजीत यादव ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गरीब परिवार के होने के बावजूद उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। इसी का नतीजा रहा कि शिक्षक होने के साथ ही डा. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राजनीति में भी उतरे और प्रदेश को शिक्षामंत्री के रूप अलग पहचान दिलाने का काम किये।

  • अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में लोक भाषा और लोक संस्कृति पर हुई चर्चा

    अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में लोक भाषा और लोक संस्कृति पर हुई चर्चा

    गाजीपुर। लोक साहित्य तथा संस्कृति के आयाम भारतीय परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी महिला पीजी कॉलेज में दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। प्रथम सत्र में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रोफेसर आनंद सिंह ने कहा कि लोक को समझने के लिए सामंती प्रवृत्ति से छुटकारा पाना होगा ताकि नए सिरे से जनतांत्रिक और समावेशी प्रक्रियाओं का निर्माण कर संस्थाएं गढी जा सके। नेपाल से आए शिवनंदन जयसवाल ने भोजपुरी के विस्तार हेतु सार्थक प्रयास किए जाने पर बल दिया। गुजरात से चौधरी विमल कुमार बाबू सिंह ने दक्षिण गुजरात की बासवा जनजाति के लोकगीतों पर अपने शोध पत्र का वाचन किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के शोध छात्र राकेश कुमार ने जनजातियों परंपराओं के विश्लेषण से संबंधित शोध पत्र प्रस्तुत किया। नई दिल्ली से आई शोध छात्रा विजयलक्ष्मी ने एड्स जागरूकता हेतु संचार माध्यमों की उपादेयता पर अपना शोध पत्र पढ़ा। जनसत्ता के संपादक सूर्यनाथ सिंह ने लोक को बाजार द्वारा हडपे जाने की प्रक्रिया की विवेचना की। सत्र की अध्यक्षता कर रहे ज्योतिष जोशी ने संस्कृति के विचार और लोक पक्ष पर बात की। इस सत्र में वंशिका सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अंजली सिंह इत्यादि ने भी शोध पत्र का वाचन किया। इस तकनीकी सत्र का संचालन डॉ संतन कुमार राम ने किया। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता लीबिया के प्रोफेसर अनिल प्रसाद रहे। इन्होंने अपने कांतापुरा उपन्यास के माध्यम से कहानी कहने की लोक परंपरा की नई शैली को उद्घाटित किया। इनके अनुसार बच्चों को लोक कथाओं को बताने से उनकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है तथा अपने प्रकृति एवं आसपास के प्रति जिज्ञासा एवं सूझ का विकास होता है।

    डॉ संतोष कुमार सिंह ने हिंदी सिनेमा के गीतों में लोक स्वर की बात करते हुए हिंदी सिनेमा के भोजपुरी गीतों का मधुर गायन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ अतुल यादव ने समाज में लोक साहित्य के स्थानांतरण की प्रक्रिया पर चर्चा की। जबकि डॉ विवेकानंद पांडे ने भोजपुरी सिनेमा में लोकगीतों एवं संगीत की परंपरा पर प्रकाश डाला जिससे हमारी लोक भाषा एवं लोक संस्कृति समृद्ध होती है। सत्र की अध्यक्षता काशी हिंदू विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर संजय कुमार ने किया । आपने मौखिक एवं लिखित साहित्य के अंतर को समझाते हुए बताया कि हर वाचिक साहित्य लोग नहीं है तथा हर लिखित शास्त्र नहीं है। भोजपुरी लोक कहानियां का उदाहरण देते हुए देशज ज्ञान की समृद्ध विरासत की चर्चा की। अंतिम सत्र का संचालन डॉ शिव कुमार एवं आभार ज्ञापन डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। इसी सत्र में डॉ विकास सिंह ने प्राचीन उपासना पद्धति के विकास, प्रो अनिता कुमारी ने लोक कथा साहित्य की प्राचीन परंपरा, डॉ संगीता मौर्य लोक एवं स्त्री, डॉ राजेश यादव ने लोक संस्कृति और व्यवहारवादी राजनीति पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सेमिनार के समापन सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी ने किया तथा मुख्य वक्ता पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ अवध बिहारी सिंह रहे। सेमिनार का समापन वक्तव्य भोजपुरी साहित्यकार एवं कजरी पर बहुत चर्चित पुस्तक के लेखक हीरालाल मिश्र ने दिया। इस सत्र का संचालन डॉ विकास सिंह ने एवं आभार ज्ञापन सेमिनार के संयोजक काजी फरीद आलम ने किया। सेमिनार के दूसरे दिन लोक साहित्य एवं संस्कृति पर अत्यंत सारगर्भित एवं गंभीर विमर्श हुआ। इसमें लगभग भारत के 20 प्रांतों से एवं कई देशों के विद्वानों ने अपना वक्तव्य दिया। सेमिनार के अंतिम सत्र के रूप में लोक कलाओं का प्रदर्शन हुआ। इसके अंतर्गत पवन बाबू, रोहित प्रधान, अविनाश पांडे एवं जनपद तथा आसपास के स्थानीय लोक कलाकारों ने अपने लोक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर लोक कलाओं के संरक्षण एवं सतत प्रदर्शन की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज, डॉ जितेंद्र नाथ राय, प्रोफ़ेसर उमाशंकर प्रसाद, डॉ अमित यादव, डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ बालेन्दु विक्रम, शेरखान, डॉ राकेश पांडे, डॉ सुशील कुमार तिवारी एवं दूर-दूर से आए शोधार्थी, प्राध्यापक गण एवं सुधि छात्राएं एवं लोक कलाकार एवं सम्मानित श्रोता गण उपस्थित रहे।

  • महिला पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आगाज

    महिला पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आगाज

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “लोक साहित्य एवं संस्कृत के आयाम” भारतीय परिप्रेक्ष्य, विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को समारोह पूर्वक आगाज आकाशवाणी की वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रख्यात लोक साहित्यकार प्रोफेसर नीरजा माधव ने किया। उन्होंने कहा कि वेद से पहले लोक आता है। महर्षि वाल्मीकि ने लोक से प्रेरित होकर ही रामायण की रचना की। हमारे तीज त्यौहार हमारी लोक परंपरा को ही दिखाते हैं। भारतीय मन के बिना भारतीय लोक संस्कृति को समझना मुश्किल है। इसके पूर्व जीवनोदय शिक्षा समिति गाजीपुर के सदस्य एवं समारोह के संयोजक काजी फरीद आलम ने सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष डॉ राम नारायण तिवारी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत गीत, पुष्प एवं बैज अलंकरण द्वारा किया। मारीशस से पधारी डॉ विनोद बाला एवं तुर्की से आई प्रोफेसर एस टी जस्सल ने अपने लोक आख्यान के माध्यम से इसके वैश्विक स्वरूप को स्पष्ट करते हुए लोक की ताकत एवं महत्ता को रेखांकित किया। वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि जिस देश की विरासत सुरक्षित नहीं रह सकती वह देश सुरक्षित नहीं हो सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने डॉ राम नारायण तिवारी को लोक पुरुष की संज्ञा दी। आपके अनुसार जो प्राकृतिक रूप से स्वत ढंग से विद्यमान है वही लोक है। भारतीय लोग ताकतवर है। क्योंकि वह भगवान राम को भी कठघरे में खड़ा करने का साहस रखता है। हमारे संस्कारों में हमारा लोक उभरकर सामने आता है। आज लोक कलाकारों को बाजार भी मिला है, लेकिन हमें बाजार से अपने लोक को बचाना होगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा के लिए डॉ पी सी अभिलाष, डॉ भुनेश्वर दुबे, प्राथमिक शिक्षा के लिए रणधीर यादव, नियोजित शिक्षक बिहार के आशीष दुबे तथा सरस्वती विद्या मंदिर के राम उग्रह पांडे का संस्था द्वारा सम्मान किया गया। सेमिनार के प्रथम सत्र का संचालन हिंदी के विद्वान प्राध्यापक डॉ निरंजन कुमार यादव एवं संयोजन में सहयोग डॉ शिव कुमार, डॉ जितेंद्र नाथ राय और डॉक्टर शेरखान द्वारा किया गया।


    समारोह के द्वितीय सत्र में डॉ विश्वनाथ मिश्र राजनीती शास्त्री आर्य महिला पीजी कॉलेज, वाराणसी डॉ मंजीत सिंह कुंवर पीजी कॉलेज, बलिया डॉ लाल बहादुर यादव जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा डॉ राम बहादुर मिश्र अवधी विद्वान ने लोक के संबंध में अपने उद्गार व्यक्त किए। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ शांति स्वरूप सिंह ने किया तथा सत्र का संचालन डॉक्टर राकेश पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफ़ेसर डॉ अनिता कुमारी ने किया। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की एक प्रमुख विशेषता लोक कलाओं का प्रदर्शन एवं संगीतकारों का जमावड़ा रहा। संस्कृत संध्या के तहत तीसरे सत्र में लोक कलाओं का मनभावन प्रदर्शन रहा। जिसमें पवन बाबू ने देवी गीत, साल्टू राम एवं साथियों ने धोबी नृत्य, रामसेवक खरवार ने कहारवा नृत्य तथा मदन राय, के के पंडित रतन ओझा, जिया लाल ठाकुर एवं आशीष दुबे ने गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दर डॉ श्रीकांत पांडे एवं अमरीश चौबे सेवानिवृत्त आईएफएस ने संयुक्त रूप से किया तथा तीसरे सत्र की अध्यक्षता सौदागर सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ सानंद सिंह, प्रोफेसर आनंद सिंह, उबेदुर रहमान, डॉ राघवेंद्र पांडे, प्रोफेसर एके मिश्रा, डॉ सुशील कुमार तिवारी, डॉ अविनाश शरण राय एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं आर्य महिला महाविद्यालय वाराणसी की छात्राएं एवं विभिन्न प्रदेशों से आए विद्वान प्राध्यापक गण एवं शोध छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • डीएम ने रोका वेतन, दिया एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

    डीएम ने रोका वेतन, दिया एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में 50 लाख से ऊपर की निर्माणधीन परियोजना की समीक्षा बैठक शनिवार को राइफल क्लब सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास, सी एन डी एस जल निगम जौनपुर, लोक निर्माण विभाग, यू पी सिडको, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन वाराणसी, आजमगढ़, सी0एल0डी0एफ गाजीपुर, उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी लि0 कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी लि0 गाजीपुर के परियोजना प्रबन्धक अनिल कुमार सिंह के बैठक में अनुपस्थित होने पर स्पष्टिकरण तथा जिला उद्यान अधिकारी एंव जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा नरियांव उर्फ उमरगंज मे ग्रामीण पाईप पेयजल परियोजना जिसके कार्य पूर्ण होने की तिथि 2018 थी जिसकी भौतिक प्रगति 62 प्रतिशत होेने पर तथा उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लि0 निर्माण खण्ड ईकाई वाराणसी द्वारा जनपद गाजीपुर के पुलिस लाईन में 150 पुलिस कर्मियों हेतु बैरक जी-8 का निर्माण कार्य पूर्ण करने की तिथि फरवरी 2021 तक होनी थी, जिसमे पैसा पूरा प्राप्त होने पर भी भौतिक प्रगति 44 प्रतिशत है। जिसपर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज कराते हुए रविवार शायं तक एफ आई आर की कॉपी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन-जिन निर्माण कार्याे की धनराशि उपलब्ध है तथा प्रगति कम है वहां मजदूरो की संख्या बढाते हुए कार्य में प्रगति लाया जाये तथा जिन परियोजनाओ में बजट का अभाव है उसे जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्राचार कर बजट का आवंटन किया जाय। जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्र की सड़को को जिसका एक सप्ताह पूर्व निरीक्षण कर गढढामुक्त कराने का निर्देश दिया गया था उस पर अभी तक कोई भी कार्य प्रारम्भ न होने की स्थिति में नाराजगी व्यक्त करते हुए 20 नवम्बर 2022 की तारीख देकर सड़को को सही कराते हुए गढढामुक्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि अन्यथा अगली एफ आई आर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध की जायेगी। उन्होने लोक निर्माण के तीनो खण्ड के अधिकारियो को जनपद में गढढामुक्ती की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्ता पूर्ण  एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, संख्याधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।

  • जिले में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल के किसानों को मिलेगा फायदा

    जिले में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल के किसानों को मिलेगा फायदा

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत ’शहनाई पैलेस’ में उन्होंने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि गाजीपुर  में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कहा कि इसकी कुल लागत 61.87 करोड़, 30 करोड़ केन्द्रांश, 20 करोड़ राज्यांश तथा 11.87 करोड़ मण्डी परिषद का अंश स्वीकृति किया जा चुका है। विभिन्न श्रेणी की अत्याधुनिक 113 नग दुकाने, प्रशासनिक भवन, अन्य बहुउद्देश्यीय अवसंरचनाओं का निर्माण होना है। उन्होने कहा कि मार्केट में आधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण मत्स्य सम्बन्धित सभी घटक यथा थोक/फुटकर व्यापार, रंगीन मछलियों का व्यापार, मत्स्य बीज हेतु आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना मत्स्य आहार, मत्स्य रोग निवारक मत्स्य उत्पादकों की उपलब्धता एक छत के नीचे संगठित रूप से किया जा सकेगा। मण्डी की स्थापना से वाराणसी मण्डल के साथ-साथ पूर्वाचल के समस्त जनपदों में मात्स्यिकी विकास से खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालको के मत्स्य उत्पादों का उचित मूल्य, रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे साथ ही अन्य राज्यों में मत्स्य निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा कि उ0प्र0 राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा परियोजना निर्माण हेतु टेण्डर की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मत्स्य पालन और उनसे जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में मछुआ समाज का कल्याण हुआ है। आगे भी निरंतर उत्थान हेतु सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के निर्देशन में मछुआ समाज कल्याण हेतु अलग से बजट तैयार हुआ और मछुआ समाज का हक और अधिकार उनके घर तक पहुंच सकें इसके लिए मत्स्य विभाग के माध्यम से उनको लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि मैं लगातार अपने समाज का मुद्दा विधानसभा और दिल्ली में जाकर उठाता रहा हूं, उन्ही प्रयासों का परिणाम यह हुआ कि आज केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठाना शुरू कर दिया है।

  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 87095 मामलों का हुआ निस्तारण

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 87095 मामलों का हुआ निस्तारण

    गाजीपुर। शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह- II  जनपद न्यायाधीश द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत मे न केवल मुकदमो का निस्तारण किया जाता है, बल्कि पक्षकारों के मध्य परस्पर बैमनस्यता भी समाप्त हो जाती हैं। राकेश कुमार- VII नोडल अधिकारी, लोक अदालत द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 109511 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 87095 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग आदि के 6531 मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 17762 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 62802 मामले निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 146553773 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित हुआ। दीवानी न्यायालय द्वारा कुल 82729394 रूपए के संबंध में आदेश पारित किया गया तथा राजस्व न्यायालयों एवं बैंक में कुल 63824379 रूपए के संबंध में सुलह-समझौता हुआ। इस लोक अदालत की सफलतापूर्वक समाप्ति पर नोडल अधिकारी द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारी, वादकारी और अधिवक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 98 वाद निस्तारित किये गये व कुल-54525000 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित किया गया। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर द्वारा 59 वाद निस्तारित किये गये जिसमें से 1 मामलों में पति-पत्नी में सुलह कराकर उन्हे न्यायालय से एक साथ विदा किया गया।
    पूर्णकालिक सचिव द्वारा जनपद न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता, मीडियाकर्मी तथा पुलिस एवं प्रशासन विभाग के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  

  • गाजीपुर एसपी हुए मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध, जिले के नए एसपी बने ओमवीर सिंह

    गाजीपुर एसपी हुए मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध, जिले के नए एसपी बने ओमवीर सिंह

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात 11 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे का भी नाम शामिल हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे का तबादला कर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से ओमवीर सिंह को गाजीपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

  • विवेकानन्दवासियों को नगर पालिका ने दिया लाखों का तोहफा

    विवेकानन्दवासियों को नगर पालिका ने दिया लाखों का तोहफा

    नगर पालिका ने किया विवेकानन्द वार्ड के दो सड़को का लोकार्पण

    गाजीपुर। नगर पालिका द्वारा वार्ड नं0 3 विवेकानन्द में 28 लाख की लागत से नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रभात नगर कालोनी में जिस प्रकार का सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण कर प्रभात लाने का काम सरिता अग्रवाल ने किया है वास्तव में आज प्रभात नगर कालोनी के नामकरण की पुष्टि हो रही है। विकास का सूरज कभी अस्त न हो इसकी जिम्मेदारी आम जनता की होती है भविष्य में आपको निर्णय करना है। नगर पालिका ने जिस प्रकार से विभिन्न क्षेत्रों में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है वह प्रशंसनीय है। नगर की गलियों को ढक्कनयुक्त नाली बनाकर उसी लेबल में सड़क बनाकर उस सड़क को चौड़ा करना अपने आप में एक बेहतरीन कार्य दर्शाता है। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित हैं। हमने बहुत सारे विकास कार्य किए और लगातार विकास का क्रम जारी है। उन्होंने स्वच्छता को लेकर लोगों से समय से कूड़ा देने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि तुलसी सागर पश्चिमी में कालिका प्रसाद के मकान से सुशीला श्रीवास्तव के मकान होते हुए जग्गन सिंह यादव के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का निर्माण 12 लाख की लागत से एवं प्रभात नगर कालोनी में मनोज यादव के मकान से रितु राय के मकान तक नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का निर्माण 16 लाख कुल 28 लाख की लागत का लोकार्पण कर जनता को सुपुर्द कर दिया गया है। नगर पालिका लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। नगर में आर0ओ0 वाटर प्लान्ट, कुओं का सुन्दरीकरण, घाटो पर चेंजिंग रूम, दिशा निर्देशन बोर्ड, ओवर हैण्ड टेंको की मरम्मत, रंगाई-पोताई, पम्प हाउस का मरम्मत, हैण्डपम्पो का रिबोर व नया अधिष्ठापन आदि कार्य तीव्र गति से चल रहा है। नगर पालिका विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है। डा0 व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा की और जनता से 2019 की भूल को न दोहराने की अपील की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट समरप्रताप सिंह, रासबिहारी राय, दिनेश बिन्द, अनन्त सिंह अध्यक्ष विशिष्ठ बी0टी0सी0 सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारे सिंह, संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार सुभाषचन्द्र व आभार प्रकाश सभासद प्रतिनिधि रूपक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री सुरेश बिन्द, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संतोष जायसवाल, विजय कुमार मुन्ना, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, निखिल राय, जावेद अहमद, सुधीर मिश्रा, गोरख सिंह, अमित सिंह, अरूण कुमार श्रीवास्तव, खुशबू वर्मा, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव के अलावा सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अनिल वर्मा, संजय राम, कमलेश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अजय राय दारा, कुंवर बहादुर सिंह, विनोद कुशवाहा, कमलेश बिन्द, नफीस भाई, नन्हें भाई, नेहाल अहमद के अतिरिक्त संतोष पाठक, बंटी श्रीवास्तव, अजय गुप्ता सोनू, शाश्वत सिंह, भानु केशरी, अनूप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, चंचल सिंह, मुन्ना राम, सुखराम यादव आदि मौजूद थे

  • डीएम ने दी किसानों को सलाह, कहा….

    डीएम ने दी किसानों को सलाह, कहा….

    गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिती मे ग्राम अतरौली तहसील सदर में शिवमुनि के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गयी। इस दौरान 43.03 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 23.130 किग्रा उपज तौलाई के दौरान प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 53.14 कुन्तल उपज जनपद में पैदावार अनुमानतः लगाया गया।
    जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी, जिससे उन्हे अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय सिंह,  तहसीलदार अभिषेक राय और ग्राम प्रधान दीना नाथ उपस्थित रहे।

  • जिले में 5 जेट्टियों का होगा निर्माण, डीएम और एमएलसी ने देखा सीएम का लाइव प्रसारण

    जिले में 5 जेट्टियों का होगा निर्माण, डीएम और एमएलसी ने देखा सीएम का लाइव प्रसारण

    गाजीपुर। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी एवं आर्थिक सहायता के माध्यम से 746 करोड़ की लागत से जलमार्ग विकास परियोजना के तहत अर्थगंगा की संकल्पना पर उत्तर प्रदेश में जलमार्ग संख्या 1 ( गंगा नदी के तटों पर 15 स्थानों पर वाराणसी से लेकर बलिया तक आधुनिक सामुदायिक जेट्टियों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को इन 15 सामुदायिक जेट्टियों में से 7 जेट्टियों का लोकार्पण तथा 8 जेट्टियों का शिलान्यास मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा संत रविदास घाट वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस उपलक्ष्य पर कलक्टर घाट मे शुक्रवार को कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण दिखाया गया। जनपद मे भी 5 जेट्टियों का निर्माण किया जाना है, जिसमे चोचकपुर, दुनगुनपुर, सैदपुर, जमांनियां एवं कलक्टर घाट पर जेट्टियों का निर्माण किया जायेगा। इन सामुदायिक जेट्टियों पर नाव के ठहराव एवं यात्रियों के उतरने चढ़ने के हेतु उचित व्यवस्था तथा तट पर आने वाले यात्रियों के ठहराव एवं विश्राम हेतु एक विश्राम स्थल इत्यादि सहित विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन सामुदायिक जेट्टियों के निर्माण के उपरांत एक समझौते के तहत जिला प्रशासन / स्थानीय संस्थाओं को स्थानांतरित कर दिया जाएगा जो आगे इसे उपयोग में लाने हेतु उचित माध्यम से रखरखाव एवं परिचालन की व्यवस्था देखेंगे। आरंभ में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण 2 साल के समझौते के तहत निर्माण करने वाली संस्था के माध्यम से इसकी रखरखाव हेतु व्यवस्था करेगा। इन सामुदायिक जेट्टियों के माध्यम से नदी तट पर रहने वाले किसान, छोटे व्यापारी, उद्यमी, मछुआरे एवं अन्य नागरिकों को नदी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने एवं नदी के आर-पार परिवहन को सुगम बनाया जा सकेगा। इनके निर्माण से आस पास के क्षेत्र में लघु औद्योगिक इकाईयों को बल मिलेगा तथा रोजगार की बढ़ोतरी होगी। इस कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रभुनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, सी0ओ सिटी गौरव सिंह, एस0पी0 सिटी गोपीनाथ सोनी, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, एम एल सी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News