Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • डीएम ने विधायकों संघ की बैठक, बनी पर्यटन प्रस्ताओं की सूची

    डीएम ने विधायकों संघ की बैठक, बनी पर्यटन प्रस्ताओं की सूची

    गाजीपुर। जिला पर्यटन एवं सस्कृति परिषद की बैठक जिलाधिकारी मगंलवार को आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिह एवं सदर विधायक जैकिशुन साहू की उपस्थित रहे। बैठक में जनप्रतिनिधयों ने जनपद के प्रमुख घाटो, मंदिरो का सौन्दर्यीकरण, हिस्टोरिकल प्लेस का निर्माण, डाल्फिन प्वाईन्टस, साईवेरियन पक्षियो हेतु ताल का सौन्दर्यीकरण सहित जनपद के ऐसे ऐतिहासिक एवं साहित्याकार जिनका निवास जिले में है उनके भवनो के डेवलेपमेन्ट के लिए प्रस्ताव दिये गये। जिसपर जिलाधिकारी ने प्रस्तावो का सर्वे करने के बाद स्टीमेट तैयार कर शासन को प्रेषित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियो संग वार्ता में बताया कि जनपद मे सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से पर्यटन के विकास हेतु अत्यधिक सम्भावनाए है। इसी के दृष्टिगत जनपद के जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर पर्यटन विकास हेतु उनके प्रस्तावो को लेकर उसकी सूची बनायी गयी है। जिसका सर्वे कराने के उपरान्त स्टीमेट तैयार कर शासन को प्रेषित किया जायेगा। जिससे जनपद की ब्रांन्डिग हो और यहां टूरिज्म का वातावरण बने। उन्होने कहा कि उम्मीद है कि अगले आने वाले समय में जनपद मे टूरिज्म की एक अलग पहचान बनेगी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी दिव्या तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • 11 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

    11 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सम्पन्न

    7 नवम्बर को 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विकास भवन में धरना / प्रदर्शन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजेंगे मांग-पत्र

    सूर्यभान राय चेयरमैन संघर्ष समिति मनोनीत

    गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा के कार्यकारिणी की बैठक खजुरिया तिराहा स्थित परिषद के कैम्प कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 7 नवम्बर को प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वाहन पर 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विकास भवन में आयोजित धरना / प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर व्यापक चर्चा करते हुए आन्दोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने जनपद के समस्त कर्मचारी / शिक्षक / श्रमिक संगठनों से आपसी मतभेद भूल कर आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की।
    मांगों में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप में बहाल करने, कैशलेश चिकित्सा व्यवस्था बहाल कर अभियान चलाकर कर्मचारियों, पेंशनरों के हेल्थ कार्ड बनाने, संविदा, आउट सोर्ससिंग पर कार्यरत आंगनबाड़ी, रसोइया, रोजगार सेवक, मनरेगा कार्मिक, एन०आर०एच०एम० कम्प्यूटर आपरेटर, पी०आर०डी० महिला / पुरुष होमगार्ड, अतिथि वक्ताओं सहित अन्य ऐसे सभी कार्मिकों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, 1 अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित प्रशिक्षणाधीन राजस्व लेखपाल व अन्य संवर्गों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित करने, ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों की प्रथम पदोन्नति सफाई नायक, द्वितीय पदोन्नति, ब्लाक पर्यवेक्षक, तृतीय पदोन्नति जिला निरीक्षक पर करने आदि प्रमुख मांगे हैं।

    कार्यकारिणी की बैठक में डिप्लोमा ई० महासंघ, ग्राम पंचायत / ग्राम विकास अधिकारी संघ, उ०प० प्राथमिक शिक्षक संघ सिंचाई संघ, जल निगम कर्मचारी संघ, नगर पालिका, राजकीय आढ०टी०आई०आई० सम्भागीय परिवहन संघ उद्यान उद्योग, कृषि चकबन्दी लेखपाल राजस्व निरीक्षक संघ कोषागार कर्मचारी संघ, जिला पंचायत पी0डब्लू0डी0 मिनी एसो0 यू०पी० एजुकेशनल मिनी एसो० यूनानी आयुर्वेद कर्मचारी संघ, रोजगार सेवक संघ आंगनबाड़ी, आई०सी०डी०एस मिनी एसो० व महिला सुपरवाइरज एसो०, विकास भवन कर्मचारी संघ, राज्य आपूर्ति परिषद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, राजकीय वाहन चालक संघ, बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई, वन विभाग कर्मचारी संघ, माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद, निबन्धन लिपिक संघ शिक्षामित्र संघ, ग्राम्य प्रयोगशाल सहायक संघ, खाद्य सुरक्षा, वाटा माप अराजपत्रित अधिकारी, संघ टोक्यो कम्पाउन्डर संघ, राजकीय कुष्ठ कर्मचारी संघ, सेवायोजन कर्मचारी संघ, ट्यूबवेल टेक्नीशियन कर्मचारी संघ, मनरेगा कर्मचारी संघ सहित अन्य विभागों के कर्मचारी संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक को मुख्य रूप से मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, बरमेश्वर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र यादव व सूर्यभान राय, पवन पाण्डेय, संजय पाण्डेय, इं० सुरेन्द्र प्रताप , बैजनाथ तिवारी, कु० सविता सिंह, उपेन्द्र तिवारी, उग्रसेन कुमार, रामप्रताप यादव, मंजय यादव, गजराज रावत, नौशाद आलम, नागेन्द्र यादव, अनिल त्रिपाठी, संतोष यादव, सुबाष सिंह, जमुना यादव, हरेराम यादव, कृष्णा यादव, अशोक सिंह, विनोद कुमार, महेन्द्र यादव, बबुआ यादव, अजय मिश्रा, रामाश्रय यादव, संदीप यादव, माघवेन्द्र यादव, सत्य प्रकाश सिंह, अभय कुमार तिवारी, जितेन्द्र पाण्डेय, डा भास्कर दुबे, प्रवीण कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे व संचालन जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया।

  • फिर शुरू हुआ यातायात माह एसपी ने की अपील, कहा……

    फिर शुरू हुआ यातायात माह  एसपी ने की अपील, कहा……

    गाजीपुर। यातायात माह नवंबर में शुरू होता है। इस दौरान पुलिस का पूरा जोर लोगों को जागरूक करने पर रहता है। इसके तहत ट्रैफिक इंचार्ज सुशील मिश्रा अपने पुलिसकर्मीयों के साथ सड़कों पर खड़े होकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज द्वारा वाहन चालकों को संकेतों व सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। वाहन चालकों में पेंफ्लेट भी बांटे जा रहे हैं। नवंबर में हर साल यातायात माह मनाया जाता है। इस दौरान पुलिस सख्ती करने के साथ लोगों को जागरूक करती है। इसके अलावा यातायात पुलिस की ओर से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा यातायात माह-नवम्बर का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक ने मगंलवार को पुलिस कार्यालय से यातायात माह-नवम्बर 2022 का शुभारंभ किया। यातायात जागरुकता के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय मे उपस्थित लोगों को यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारियाँ दी। इस दौरान रैली व ई-रिक्शा वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षित यातायात और सुनिश्चित कराने के लिए लोगों को हेलमेट पहनने, सेफ्टी बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करते हुए सावधानी पूर्वक रोड पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने का सुझाव दिया गया। उन्होंने रोड सेफ्टी के प्रति लोगो को जागरुक किया तथा यातायात नियमो के प्रति जागरुक रहकर उनका पालन करने की अपील की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी यातायात गौरव सिंह व शहर कोतवाल तेजबहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • रन फार यूनिटी मे डीएम ने लिया भाग, दिलाई सभी को शपथ

    रन फार यूनिटी मे डीएम ने लिया भाग, दिलाई सभी को शपथ

    गाजीपुर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, भारत रत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयन्ती जनपद में उत्साह, उमंग एंव हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनपद में जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग व्यापार मंडल आदि के समन्वय से एक विशाल रन फार यूनिटी दौड़ एवं मार्च पास्ट का आयोजन सोमवार को राइफल क्लब से नेहरू स्टेडियम तक किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त 100 गांवो में भी रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘ राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप मे मनाये जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, नागरिको, व्यापार मण्डल, स्कूली छात्र-छात्राओ को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम स्थल पर सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल एंव अन्य महापुरूषो के जीवन पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राइफल क्लब परिसर से एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी रन फार यूनिटी मे प्रतिभाग किया। युवा, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं समाजसेवी एन सी सी, लुर्दस कान्वेट बालिका इण्टर कालेज, डी ए वी इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, नेहरू युवा केन्द्र के वालेंटियर, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग दल, रा0सिटी इण्टर कालेज, एवं खिलाड़ीगण रन फार यूनिटी दौड़ मे सरदार बल्लभ भाई पटेल का एक ही सपना-अखंड भारत देश हो अपना, अनेकता में एकता- हिंद की विशेषता, देश को आगे बढ़ाना है-रन फार यूनिटी मनाना है, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा , हमारी एकता हमारी पहचान है-तभी तो हमारा देश महान है, के गगनभेदी नारो  के साथ दौड़ रहे थे। एकता दौड़ राईफल क्लब परिसर से कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए जिलाधिकारी आवास, पीरनगर चौराहा, विकास भवन चौराहा होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर जिलाधिकारी एंव अन्य अधिकारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, नागरिको, स्कूली छात्र-छात्राओ को ‘‘सत्य निष्ठा‘‘ की शपथ दिलाई।

    जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश जब आजाद हुआ तो कई रियाशतो में बटा था। इस सब रियाशतो को जोड़कर अखण्ड भारत बनाने का कार्य निःसंदेह बहुत ही कठिन था। परन्तु सरदार बल्लभ भाई पटेल की सूझ-बूझ के एवं नेक आदर्शाे के बदौलत ही एक अखण्ड भारत का सपना साकार हुआ। आज हम इस अखण्ड भारत के वासी है जहा हर जाति, मजहब, भाषा वर्ग सम्प्रदाय के लोग रहते है फिर भी हम लोग अपने आप को भारतीय कहते है। हमारा कर्तव्य है कि अखण्ड भारत को एक सूत्र मे पिरो कर रखे। अनेकता मे एकता ही भारत की विशेषता है। उन्होने कहा कि इसे बरकरार रखने के लिए हमारे युवा पीढ़ी का आगे आने की जरूरत है तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शो को अपने अन्दर आत्मसात कर देश ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश एवं अपने जनपद को भी सबके प्रयासो से अग्रणी बनाना है। तब जाकर  ही सरदार बल्लभ भाई पटेल को हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेगे। उन्होने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर जो संकल्प लिया है उसका अक्षशः पालन करे एवं दूसरो को भी कराये तथा उसको धरातल पर लाने के लिए सरदार पटेल के आदर्शो पर चलते हुए भारत की अखण्डा एवं एकता बनाये रखे। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता  ने कहा कि भारत  देश में कई तरह की विभिन्नताए है लेकिन विभिन्नताए होने के बावजूद भी सबसे पहले हम भारतीय है तथा भारत हमारे लिए सर्वाेपरी है। उन्होने कहा कि अग्रेजो ने जब भारत को आजाद किया तो उन्होने भारत को कई छोटी-छोटी रियाशतो में आजाद किया। लगभग 562 ऐसी रियाशते थी जिन्हे भारत मे सम्मिलित करना बहुत ही कठिन था। परन्तु सरदार बल्लभ भाई पटेल के अथक प्रयास ने ही ऐसी छोटी-बड़ी रियाशतो को भारत मे विलय कराकर एक अखण्ड भारत का सपना साकार किया। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने सूचना विभाग के माध्यम से लगाई गयी सरदार बल्लभ भाई पटेल एंव अन्य महापुरूषो के जीवन पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट मेटेरियल एकत्रीकरण 32000 के सापेक्ष 34612 किलो का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इसके  समापन अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं सिंगल  यूज प्लास्टिक एकत्रित कर स्टेडियम में समापन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुजीत कुमार मिश्रा, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला दिव्यागं अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र कपिल देव , समस्त विद्यालयो के प्रधानार्चा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सचालन नेहरू युवा केन्द्र लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।  

  • लूदर्स कॉन्वेंट की बटालियन और कैडेट्स के रैली को डीएम ने किया रवाना

    लूदर्स कॉन्वेंट की बटालियन और कैडेट्स के रैली को डीएम ने किया रवाना

    गाजीपुर। लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज 28 यूपी गर्ल्स बटालियन की इकाई की एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोन्सा द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात राइफल क्लब से नेहरू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत एक रैली निकाली गई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स एवं गाइड ने भाग लिया। इस रैली का प्रारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम में पूनम वर्मा, सुनीत सर और कैप्टन रीता सिंह भी उपस्थित रहीं।

  • राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए स्वयं को करना पड़ेगा समर्पित:दुर्गेश श्रीवास्तव

    राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए स्वयं को करना पड़ेगा समर्पित:दुर्गेश श्रीवास्तव

    गाजीपुर। विकास भवन के सभागार में भारत की एकता के प्रतीक लौह पुरुष और प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला, और कहां की भारत को एक सूत्र में बांधने का जो प्रयास पटेल जी द्वारा किया गया था, वह बहुत ही सार्थक रहा। उसका बस एक ही कारण था की पटेल जी के अंदर त्याग की भावना थी। वह अपने जीवन में किसी भी प्रकार के प्रलोभन को स्वीकार नहीं किए, और व्यक्तिगत लाभ के बारे में नहीं सोचा तब जाकर के आज हमारे देश इस स्थिति में खड़ा है। जिसका पूरा श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राजेश यादव द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर विकास भवन सभागार में बैठे सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कर्मचारियों से अपील किया गया कि जो भी जहां भी जिस कार्य में लगे हैं वह व्यक्तिगत प्रलोभन के भावना से बच कर के कार्य करें और भारत को अखंड बनाने के लिए पहले स्वयं को राष्ट्रहित में समर्पित करें तब जाकर के अपने देश के महान पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना पूर्ण होगा।
    कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मृत्युंजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डीसी मनरेगा विकास भवन, इम्तियाज अहमद, सुरेश यादव, मनोज कुमार, आलोक श्रीवास्तव, अजमत, जितेंद्र सिंह, केदार सोनकर, संतोष कुमार, अनिल गुप्ता, रवि कुमार, मनोज कुमार यादव, राजबहादुर, राधेश्याम यादव, अजय मिश्रा, अनिल कुमार, रामधनी, कुंदन सिन्हा, संतोष कुमार, राजेश यादव, राजेश श्रीवास्तव, रितेश, संजय, अमित, अभिषेक राय, महबूब व अमरनाथ आदि मौजूद रहे। संचालन विजय शंकर राय ने किया।

  • पटेल की जयंती पर एसपी ने दिलाई शपथ, किया दौड़ को रवाना

    पटेल की जयंती पर एसपी ने दिलाई शपथ, किया दौड़ को रवाना

    गाजीपुर। 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती पुलिस लाइन में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया गया, जिसमें एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे सहित अन्य अधिकारियों ने सर्वप्रथम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहां उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की पुलिस अधीक्षक ने शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा हमारे देश को आजाद कराने में किए गए योगदान से सभी को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस लाइन से “एकता के लिए दौड़” (रन फॉर यूनिटी) को हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक ने रवाना किया। इस दौड़ में पुरुष एवं महिला आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर पीजी कॉलेज चौराहा होते हुए एसपी आवास से बड़ा महादेवा मंदिर गेट से वापस पीजी कॉलेज होते हुए पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सरदार वल्लभभाई पटेल के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।

  • महापुरुषों को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, लिया संकल्प

    महापुरुषों को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, लिया संकल्प

    गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के पूर्व गृह मंत्री/उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इन दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव को देश का महान नेता बताते हुए कहा कि यह दोनों महापुरुष देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे और आजादी की लड़ाई के महान सेनानी थे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर वह आजादी के आंदोलन में कूद पड़े और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण किया। देश अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बारदोली आंदोलन के नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल जी सम्पूर्ण देशवासियों के मन में बसते हैं। वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी आज भी प्रासंगिक हैं। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ देश की आजादी की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने आचार्य नरेन्द्र देव को समाजवादी आंदोलन की आत्मा बताया और कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्र राष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वह स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षाविद् थे। देश को आजाद कराने का उनका जुनून उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में खींच लाया। वह गांधी के साथ काफी दिनों तक जेल में रहे। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से अशोक कुमार बिंद, मदन सिंह यादव, चौथी यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव, चन्द्रिका‌ यादव, सिंकदर कन्नौजिया, नफीसा बेगम, रामसिंह यादव, फिरोज जमाल अंसारी, अतीक अहमद राईनी, शेर अली राईनी, रतन पाल, राजेश यादव, पवन यादव, आरिफ खां, रामाशीष यादव, नन्हें, पंकज यादव, मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • महापुरुषों को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, लिया संकल्प

    महापुरुषों को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, लिया संकल्प

    गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के पूर्व गृह मंत्री/उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इन दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव को देश का महान नेता बताते हुए कहा कि यह दोनों महापुरुष देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे और आजादी की लड़ाई के महान सेनानी थे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर वह आजादी के आंदोलन में कूद पड़े और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण किया। देश अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बारदोली आंदोलन के नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल जी सम्पूर्ण देशवासियों के मन में बसते हैं। वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी आज भी प्रासंगिक हैं। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ देश की आजादी की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने आचार्य नरेन्द्र देव को समाजवादी आंदोलन की आत्मा बताया और कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्र राष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वह स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षाविद् थे। देश को आजाद कराने का उनका जुनून उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में खींच लाया। वह गांधी के साथ काफी दिनों तक जेल में रहे। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से अशोक कुमार बिंद, मदन सिंह यादव, चौथी यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव, चन्द्रिका‌ यादव, सिंकदर कन्नौजिया, नफीसा बेगम, रामसिंह यादव, फिरोज जमाल अंसारी, अतीक अहमद राईनी, शेर अली राईनी, रतन पाल, राजेश यादव, पवन यादव, आरिफ खां, रामाशीष यादव, नन्हें, पंकज यादव, मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ का हुआ आयोजन

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ का हुआ आयोजन

    राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

    गाजीपुर। 31 अक्टूबर भारत के इतिहास की महत्पूर्ण तिथि है। इस दिन भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा स्वाधीन भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल के जन्म दिवस पर आज राष्ट्र कृतज्ञ भाव से अपने नेताओं को श्रद्धापुष्प अर्पित कर रहा है। इसी क्रम में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए महावि के अंग्रेजी बिभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय राय ने भारत की एकता एवं अखंडता के लिए सरदार पटेल के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि जर्मनी के चांसलर बिस्मार्क की भांति पटेल ने छोटे-छोटे रजवाड़े-स्टेट्स का एकीकरण कर एक स्वम्प्रभु राष्ट्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। उनके इस महती योगदान को स्मरण करते हुए भारत सरकार ने 1914 से उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमे शिक्षकों कर्मचारियों तथा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इसके साथ ही एकता, अखंडता एवम सुरक्षा का संदेश देने के लिए 3 किमी की दौड़ आयोजित की गयी। जिसका संयोजन डॉ. विलोक सिंह, एनसीसी प्रभारी ने किया। कार्यक्रम में प्रो. रामधारी राम, सत्येंद्र राय, सुरेंद्र प्रसाद, मुन्ना, मनोज राम, पुष्करदेव सारस्वत तथा छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News