Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • बीना शुल्क जमा किए नहीं होगा ईंट भट्ठा का संचालन

    बीना शुल्क जमा किए नहीं होगा ईंट भट्ठा का संचालन

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सूचित किया है कि विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग, लखनऊ 2 नवम्बर, 2022 में ईट भट्टा सत्र 2022-23 में ईट भट्ठों के संचालन पर ईट भट्ठा मालिकों से पायो के आधार पर विनियमन शुल्क ¼Regulating Fees½  लिये जाने का निर्णय लिया गया है। शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि ईंट भट्ठा स्वामी को http://upmines.upsde.gov.in  पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आवेदन शुल्क 2000/-, ईट भट्ठा स्वामी का विवरण, भट्ठा स्थल का विवरण, भट्ठा का प्रकार (सामान्य / जिग-जैग), पायों की संख्या, ईट-भट्ठा स्वामी को आवेदन पत्र के साथ ईट भट्ठे के सम्बन्ध मे रायल्टी/विनियमन शुल्क बकाया न होने का शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा। फीड की गयी सूचना के अनुसार ईट भट्ठों में पायों की संख्या के आधार पर विनियमन शुल्क एवं पलोथन की धनराशि अग्रिम रूप से पोर्टल पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से आनलाइन भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के लेखाशीर्षक ‘‘0853-अलौह खनन तथा धातूकर्म उद्योग-102- खनिज रियायत शुल्क किराया और स्वत्व शुल्क‘‘ में जमा की जायेगी। विनियमन शुल्क जमा करने पर ईट-भट्ठा स्वामी पोर्टल से ‘‘विनियमन शुल्क जमा का प्रमाण पत्र “ जनित कर सकेंगे तथा आनलाईन माध्यम से पूर्व में विनियमन शुल्क जमा किये जाने की दशा में ईट भट्ठा स्वामी द्वारा पोर्टल पर रजिस्टर किया जायेगा तथा भट्ठे के सापेक्ष जमा चालान की मूल प्रति सम्बन्धित खान अधिकारी को प्रस्तुत करेगा। खान अधिकारी द्वारा चालान का सत्यापन कर भट्ठे के सापेक्ष पोर्टल पर जमा धनराशि का विवरण अंकित किया जायेगा। विनियमन शुल्क ¼Regulating Fees½ जमा किये जाने के उपरान्त ही ईट भट्ठे का संचालन किया जायेगा। देय धनराशि जमा किये बिना संचालित ईट भट्ठों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। ईट भट्ठा में काम में आने वाली पलोथन मिट्टी (बलुई मिट्टी) के लिये देय विनियमन शुल्क की धनराशि के अतिरिक्त 10 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। 30 नवंबर 2022 तक जमा की गयी विनियमन शुल्क की धनराशि पर किसी प्रकार का ब्याज देय नहीं होगा, किन्तु उक्त तिथि के उपरान्त जमा की गयी धनराशि पर नियमानुसार ब्याज देय होगा।

  • भारी वाहन नहीं अब हल्के वाहन ही कर सकेंगे सेतु पर आवागमन

    भारी वाहन नहीं अब हल्के वाहन ही कर सकेंगे सेतु पर आवागमन

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सूचित किया है कि अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लो०नि०वि०, वाराणसी के द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में ताड़ीघाट-बारा मार्ग नवघोषित राष्ट्रीय मार्ग संख्या-124सी का भाग है, जिसके 39 किमी पर कर्मनाशा नदी पर दीर्घ सेतु निर्मित है। दीर्घ सेतु का कन्डीशन का सर्वे कराया गया है। सर्वे के उपरान्त उक्त सेतु की मरम्मत एवं रिहेबिलिटेशन का कार्य कराया जाना नितान्त आवश्यक है। अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लो0नि0वि0, वाराणसी द्वारा सुझाव दिया गया है कि उक्त सेतु के मरम्मत तक सेतु के रास्ते भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित किया जाय। मात्र हल्के वाहनों को 20 किमी./घण्टे की रफ्तार से आवागमन सुनिश्चित कराया जाए। उपरोक्त के दृष्टिगत ताड़ीघाट-बारा मार्ग नवघोषित राष्ट्रीय मार्ग संख्या-124सी के 39किमी पर कर्मनाशा नदी पर निर्मित दीर्घ सेतु से अग्रिम आदेश तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा तथा हल्के वाहनों को 20 किमी./घण्टे की रफ्तार से आवागमन की अनुमति दी जाती है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

  • सड़को की खराब स्थिति देख भड़की डीएम, दिया सख्त निर्देश

    सड़को की खराब स्थिति देख भड़की डीएम, दिया सख्त निर्देश

    गाजीपुर। प्रदेश सरकार जहां जनपद की सड़को के लिए बेहद गम्भीर है वही जनपद के निर्माण /कार्यदायी संस्थाओ के कान पर जूॅ तक नही रेंग रही। आये दिन जनपद के लोगो द्वारा सड़को के सम्बन्ध में शिकायत की जा रही है। बता दें कि जर्जर एंव गढंढायुक्त सड़को के कारण जहां आवागन बाधित हो रहा है वही दुर्घटनाए कम होने का नाम नही ले रही है। इसी दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न सड़को व मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़को की दयनीय स्थिति, सड़को पर सीवर पाईप लाईन डालकर बनाये गयी सडको मे हुई अनियमितता देखकर नाराज हुई। जिसपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय के अधिकारियों को फटकार लगाईं। जिलाधिकारी ने आज नगर के विभिन्न सड़को/मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी/निर्माण संस्था के अधिकारियो को फटकार लगाते हुए आगामी 15 नवम्बर 2022 तक जनपद की समस्त जर्जर एवं गढंढायुक्त सड़को को सही कराते हुए जनपद को गढ़ढामुक्त कराते हुए चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चोचकपुर मार्ग 2 किमी तक, महादेवा मन्दिर से एस पी बगला मार्ग, एन एच-29 से एस पी कार्यालय मार्ग, सिचाई विभाग चौराहा से शिव मन्दिर तक सम्पर्क मार्ग, सिचाई विभाग चौराहा से बड़ी बाग चुंगी मार्ग एवं लंका अंधऊ बाईपास मार्ग से बिन्दु होटल होेते हुए मिरनापुर तक सम्पर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सडको को मानक के अनरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, अवर अभियन्ता नगर पालिका एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

  • गंगा दूतों ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

    गंगा दूतों ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

    गाजीपुर। नगर के सिकंदरपुर गंगा व्यवस्था समिति और नेहरु युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा उत्सव के अवसर पर सिकंदरपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें गंगा दूत एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। गंगा घाटों पर फैले फूल- माला, प्लास्टिक आदि कचरे को एकत्रित किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा उत्सव का उद्देश्य गंगा नदी को 4 नवंबर 2008 को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था। इस अवसर पर प्रति वर्ष गंगा नदी के संरक्षण के लिए जन जागरूकता का आयोजन किया जाता है। गंगा दूत विभिन्न गंगा से सटे ग्रामों में स्वच्छता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, वृक्षारोपण ,गंगा शपथ आदि का आयोजन करते हैं। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने सभी को गंगा शपथ दिलाया। कहा कि मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हम सभी युवाओं को आगे आना होगा तभी गंगा की धारा अविरल एवं निर्मल होगी। उन्होंने बताया की छठ पर्व के बाद भारी मात्रा में गन्ना पत्तों के अवशेष, काफी मात्रा में गणेश लक्ष्मी की विसर्जित मूर्ति तथा पटाखों और प्लास्टिक का कचड़ा काफी था। जिसे पूजन करने वाले श्रद्धालुओं ने पूजन के बाद यही छोड़ दिया था। जिससे घाट के किनारे गंदगी का अंबार था। आज जनसहयोग से उसे साफ कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय, अभिनव सिंह, निमेष पांडेय, पवन सिंह, अनिल राय, शुभम प्रकाश त्रिपाठी, हर्षजीत, शाश्वत, दीपक आदि लोग उपस्थित थे। सभी के प्रति आभार सिंकदरपुर गंगा व्यवस्था समिति के संयोजक गर्वजीत सिंह ने प्रकट किया।

  • सैकड़ों लाभार्थियों को सपना सिंह ने दिया स्मार्टफोन

    सैकड़ों लाभार्थियों को सपना सिंह ने दिया स्मार्टफोन

    गाजीपुर। जनपद के युवाओ को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों मे स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में स्मार्ट फोन वितरण योजना को धरातल पर उतारने के लिए महाविद्यालयो, आई टी आई, पालिटेक्निक संस्थानो आदि के लाभार्थियो को डेटा के आधार पर जनपद के सभी विभिन्न तहसीलो में आज स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमे इस योजना अन्तर्गत तहसील सदर के स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय में गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में 818 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह स्मार्ट फोन लाभार्थियों को उत्तम शिक्षा/तकनिकी शिक्षा को बढ़ावा एवं रोजगार मे सहायता प्रदान करेगा। गुरूवार को कुल 10060 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयो/विद्यालयो/संस्थानो/आई0टी0आई0/पालिटेक्निक संस्थानों में जंगीपुर विधानसभा में 3 महाविद्यालय/विद्यालयों में -1148, सैदपुर तहसील में 7 महाविद्यालय/विद्यालयों में कुल 2548, मु0बाद तहसील में 3 महाविद्यालय/विद्यालयों में 430, कासिमाबाद तहसील के 4 विद्यालयों में 1069 एवं जखनियॉ में 10 महाविद्यालय/विद्यालयों में 4048 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इसी प्रकार 4 नवम्बर को रोस्टर के अनुसार विभिन्न महाविद्यालयो/विद्यालयो/संस्थानो/आई0टी0आई0/पालिटेक्निक संस्थानों में स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा।

  • ब्लाक में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई:डीएम

    ब्लाक में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई:डीएम


    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा बैठक गुरूवार को देर शाम राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है उसमें कराये जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा कम प्रगति वाले विकास खण्डो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 17 विभागो के लक्षित इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक  विकास  खण्डो में सादात प्रदेश में 17 वे रैंक, बिरनो 25वे, देवकली 36 वे, रेवतीपुर 59 वे तथा मरदह 69 तथा बाराचवर सबसे पीछे 89 रैंक पर स्थित है। उन्होने कहा कि  आकाक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न पैरामीटर्स पर व्यापक कार्य कराते हुए प्रदेश मे चयनित आकाक्षांत्मक विकास खण्डो मे टॉप छः में स्थान बनाने की बात कही। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्कम विकास खण्डा में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

  • मानक पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

    मानक पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

    3 दिनों में पूरा करें मानक नहीं तो होगी कार्रवाई

    गाजीपुर। जनपद में चल रहे अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के द्वारा ट्वीट कर ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । जिस के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ऐसे अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई के लिए टीम बना दिया है। और टीम लगातार कार्यवाही करने का दावा कर रहा है। सैदपुर तहसील में चल रहे ऐसे अस्पतालों को तीन दिवस के अंदर मानक पूरा करने का निर्देश सैदपुर के एसडीएम ने दिया है। अन्यथा की दशा में उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके सरोज ने बताया कि गुरुवार को सैदपुर के एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर एक बैठक की गई। जिसमें ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसडीएम ने रणनीति बनाई है। जिसके तहत क्षेत्र में चलने वाले सभी निजी अस्पतालों को अगले 3 दिन में मानक को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है। मानक ना पूरा करने वाले चिकित्सालय के खिलाफ आगामी दिनों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुभाष सिंह यादव ,बीपीएम प्रदीप सिंह के साथ है अन्य लोग मौजूद रहे।

  • लाखों के लागत से बने दो शौचालय को नगर पालिका ने किया जनता को समर्पित

    लाखों के लागत से बने दो शौचालय को नगर पालिका ने किया जनता को समर्पित

    नगर पालिका ने फिर किया दो शौचालय का लोकार्पण


    गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला युद्ध स्तर पर लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर पालिका ने कचहरी स्थित 10 सीटर सार्वजनिक शौचालय व 4 सीटर मूत्रालय (जिसमें एक दिव्यांगजन के लिए भी बना है) लगभग 11 लाख की लागत का लोकार्पण न0पा0परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजकीय सिटी इण्टर कालेज के पूर्व प्रवक्ता व्यासमुनि राय द्वारा किया गया। मालूम हो कि एक दिन पूर्व भी लंका मैदान के रामजानकी मंदिर के पास 3 सीटर शौचालय व 2 सीटर मूत्रालय का भी लोकार्पण किया गया है। इस अवसर सरिता अग्रवाल ने बतया कि कचहरी के समीप 10 सीटर शौचालय, 4 सीटर मूत्रालय, बाथरूम के अतिरिक्त दिव्यांगजनों के सुविधा हेतु भी शौचालय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है और हम सब नगर की जनता को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित हैं। व्यासमुनि राय ने बताया कि नगर पालिका की अध्यक्ष अपने सभासदों को साथ लेकर लगातार विकास कार्य के प्रति बेहद गंभीरता से लगी हुयी है और शासन का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास को जमीन पर उतारने का काम कर रही है साथ ही नगर का चहुंमुखी विकास किया है।

    पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सड़क, गली, शौचालय, आर0ओ0वाटर प्लान्ट, कुओं का सौन्दर्यीकरण, घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम, ओवर हैण्ड टंकियों की सफाई-रंगाई-पोताई, प्रत्येक चैराहा, तिराहे पर दिशा निर्देशन बोर्ड आदि कार्य के बारे में अवगत कराया। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने इस अवसर पर पालिका के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान को मूर्त रूप में धरातल पर काम करने हेतु पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, विश्वप्रकाश अकेला, मनोज बिन्द, गुलाम कादिर राइनी, सोमेश मोहन राय, नफीस अहमद, रूपक तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन अजय गुप्ता (सोनू) ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से न0पा0 अवर अभियन्ता विवेक बिन्द, एस0आई0 एहसान आलम, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, सभासद/प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, अमरनाथ दुबे, दिग्विजय पासवान, संजय राम, सोमेश मोहन, अजय राय दारा, रूपक तिवारी, नेहाल अहमद, नन्हें खाँ, कमलेश श्रीवास्तव, कमलेश बिन्द, सुशील वर्मा, सहबान अली, कुँवर बहादुर सिंह, विनोद कुशवाहा के अलावा पारस बिन्द, अभिनव सिंह, निखिल राय, ऋषभ राय, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, लाले यादव, बब्लू जायसवाल, संतोष राय, संजय चैरसिया, नवनीत सिंह, प्रमोद गुप्ता, संतोष पाठक, हर्षजीत सिंह, योगेश शुक्ला, विरेन्द्र चैहान, सुनील वर्मा, रमेश कुशवाहा, रामकरण कुशवाहा आदि उपस्थित है।

  • यातायात माह: सैकड़ों वाहनों का हुआ चालान, वसूला हजारों का जुर्माना

    यातायात माह: सैकड़ों वाहनों का हुआ चालान, वसूला हजारों का जुर्माना

    गाजीपुर। नवंबर माह यातायात माह होता है। इस दौरान यातायात पुलिस का पूरा जोर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने पर रहता है। इस यातायात माह का शुभारंभ मंगलवार को एसपी रोहन पी बोत्रे ने किया। यातायात माह का शुभारंभ होते ही यातायात प्रभारी एक्टिव मोड में दिखें। बता दें कि शहर के कई क्षेत्रों में जाकर सुशील मिश्रा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों को तोड़ने वालो का चालान करना शुरू कर दिया।

    इस दौरान यातायात प्रभारी लंका, रोजा सहित विभिन्न चौराहों पर चेकिंग की। जिसमें उन्होंने 341 चालान किया और 26500 जुर्माना वसूला। सुशील मिश्रा ने जमानिया बस स्टैंड पर यातायात जागरूकता अभियान के तहत ऑटो और बस ड्राइवरों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बस और ऑटो चालकों को संकेतों व सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति प्रेरित किया। इसके अलावा यातायात पुलिस की ओर से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारियाँ दी जा रही हैं।

  • सर पर “भगवत गीता” लिए कथा में पहुंचे मनोज सिन्हा

    सर पर “भगवत गीता” लिए कथा में पहुंचे मनोज सिन्हा

    मुहम्मदाबाद। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को पुर्वाह्न 10 बजे अपने पैतृक गांव मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा सपरिवार घर पहुंचे। जहां परिवार के अन्य सभी सदस्य ठाकुर जी के दरबार में पुजा अर्चना कर वाराणसी के विद्वान ब्राह्मण आचार्य पं कृष्णा दिक्षित के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन ब्राह्मणों के द्वारा आज से भागवत पाठ के शुभारंभ हेतु संकल्प और पुजा अर्चना वैदिक मंत्रों तथा विधि विधान से कराया गया। सभी अनुष्ठान और पुजा कार्य में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पुरे आस्था श्रद्धा के साथ परिवार के साथ पुजा कार्य मे सहयोग करते रहे। बता दें कि मनोज सिन्हा कल दो दिवसीय व्यक्तिगत दौरे पर सायंकाल गाजीपुर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचे और लोगों से औपचारिक भेंट मुलाकात कर सपरिवार रात्रि प्रवास अपने शास्त्री नगर स्थित आवास पर कर आज प्रातः काल पुरे काफिले के साथ पैतृक घर भागवत कथा पाठ के निमित्त पहुंचे।

    मनोज सिन्हा परिजनों सहित हजारों ग्रामीण महिलाओं पुरुषों के साथ मोहनपुरा गांव के नजदीक मगई नदी तट पर पुजा हेतु जल लेने पहुंचे। जहां विधि विधान मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण जनों के नेतृत्व में नदी तट पर देवताओं का आह्वान और पूजन कर कलश यात्रा जल लेकर भागवत कथा परिसर पहुंची। जहां परिवार सहित ग्रामीण जन कलश लेकर चल रहे थे वहीं मां मनोज सिन्हा “भागवत गीता” सर पर लिए थे। कलश यात्रा में बीच बीच में लोग देवताओं के जयकारे भी लगाए जा रहे थे‌। यह कथा लगातार सोमवार 7 नवम्बर तक प्रतिदिन चलती रहेगी तथा मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, प्रो शोभनाथ यादव, सुनिल सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्रा, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, डा मुराहु राजभर, अजीत सिंह, मनोज सिंह एवं चतुर्भुज चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे‌।

Uttar Pradesh Fast News