-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
आए दिन एंबुलेंस में गूंज रही किलकारी

108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई एंबुलेंस सेवा जाति धर्म से ऊपर उठकर सिर्फ मानव सेवा का कार्य पिछले कई सालों से लगातार कर रही है। आए दिन एंबुलेंस का लाभ आमजन को मिलता दिख रहा है। ऐसा ही कुछ 7 नवंबर को हुआ जब सदर ब्लाक के गाजीपुर घाट से गर्भवती के प्रसव के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया और बताए गए लोकेशन पर पायलट और ईएमटी के द्वारा क्विक रिस्पांस कर पहुंचा गया। और जब गर्भवती को लेकर एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र के लिए चली लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।
102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि ग्राम पंचायत गाजीपुर घाट जो सदर ब्लाक के अंतर्गत आता है। यहां से एक कॉल 108 नंबर के एंबुलेंस के लिए आया और बताया गया कि जगीरू निशा पत्नी समसुद्दीन को प्रसव पीड़ा है। जिसकी जानकारी पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गीरजेश कुमार और पायलट अखिलेश के द्वारा बताए गए लोकेशन पर 108 एंबुलेंस को लेकर पहुंचे। जहां पर गर्भवती व परिजनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा किया गया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गिरजेश कुमार और परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही महिला का प्रसव कराया गया। जहां पर महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
-
डिप्टी सीएम के साथ मनोज सिन्हा के घर गाजीपुर पहुंचे ये मंत्री




गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक घर पर आयोजित भंडारे मे भाग लेने के लिए मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा जाने के लिए लखनऊ से एक ही साथ हवाई जहाज से अंधऊ हवाई अड्डे पर अपराह्न 1 बजे पहुंचे। जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व मे स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, डा विजय यादव, विनोद अग्रवाल, प्रो शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह चंचल, राजेश राजभर, संकठा मिश्रा, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजन प्रजापति, पप्पू सिंह, सुरेश बिंद, डा अरविन्द मिश्रा प्राचार्य मेडिकल कालेज, डा संचीत, डा अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, तहसीलदार अभिषेक , प्रतिभा मिश्रा एसडीएम, गौरव कुमार क्षेत्राधिकारी, हेमंत राव बीएसए, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, अशोक सिंह, उत्पल राय और संजीव जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।
-
डीएम ने की राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग बैठक, कहा…..




गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर होने वाले विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध मे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो को मतदाता सूचि में सम्मिलित मतदाताओ के आधार नम्बर जुड़वाने तथा आयोग द्वारा निर्धारित 4 विशेष अभियान तिथियो पर अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओ के नाम बढवाने मे सहयोग प्रदान करने हेतु अपने-अपने पार्टी से सम्बन्धित पोलिंग स्टेशनवार बूथ लेविल एजेन्ट की नियुक्ति कर बूथ लेविल आफिसर के साथ कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके अनुसार समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर, 2022 को किया जायेगा । 9 नवम्बर, 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक दावे / आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा उक्त अवधि में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ पदाभिहित स्थानों पर दावे/ आपत्तियां प्राप्त करने हेतु कुल 4 विशेष अभियान की तिथि जिसमें 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर , 2022 (रविवार) 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार) तथा 4 दिसम्बर, 2022 (रविवार) निर्धारित की गयी है । दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण 26 दिसम्बर 2022 तक एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 है। उन्होने बताया कि विशेष अभियान की तिथियों को छोड़कर शेष दिनों में बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य किया जायेगा। बी0 एल0 ओ0 द्वारा घर-घर सत्यापन के दौरान आश्रयहीन, घुमन्तू जन जाति, बघुआ मजदूरों, विकलांग आदि व्यक्तियों का पात्रतानुसार मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि अभी तक आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु 1 जनवरी अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने की व्यवस्था नियत की गयी थी, जिसे अब आयोग द्वारा परिवर्तित करते हुये वर्ष में चार अर्हता तिथियां नियत की गयी है। अतः घर-घर सर्वे के दौरान यदि कोई मतदाता 1 जनवरी की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को अर्ह हो रहे है तो उन सभी अर्ह मतदाताओं से फार्म -6 प्राप्त कर लिया जायेगा और यथासमय उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा वर्तमान में प्रचलित फार्मों को 1 अगस्त, 2022 से संशोधित कर दिया गया है। अतः इस पुनरीक्षण में संशोधित फार्म -6 , 6 ए , 6 बी , 7 एवं 8 प्रयोग में लाये जायेंगे, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने बताया कि आयोग के नवीनतम् दिशा निर्देश के अनुसार संशोधित फार्म-6 नया नाम सम्मिलित कराने के लिये, फार्म -6 ए प्रवासी मतदाताओं के लिये , फार्म-6बी मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं के आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु, फार्म-7 किसी प्रविष्टि के अपमार्जन हेतु तथा फार्म-8 किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने, स्थान परिवर्तन हेतु प्रयोग में लाया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, रविकान्त राय कांग्रेस, निजामुद्दीन खॉ समाजवादी पार्टी, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, अमेरिका सिंह यादव भा0क0पा0, अखिलेश कुशवाहा बसपा, कमलेश्वर प्रसाद कांग्रेस, उपस्थित थे।
-
गाजीपुर में एम्बुलेंस बना लेबर रूम

एक बार फिर 108 एंबुलेंस बना लेबर रूम

गाजीपुर। 102 और 108 एंबुलेंस जब अपनी सेवा 2012 में शुरू की थी तब विभाग और सरकार को भी यह उम्मीद नहीं थी की एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए जीवनदायिनी बन जाएगी। लेकिन लगातार गाजीपुर के ग्रामीण इलाकों में एंबुलेंस सेवा लेबर रूम बन कर प्रसव पीड़िता को नया जीवन देने के साथ ही जच्चा बच्चा के लिए मुफीद साबित होता दिख रहा है। ऐसा ही एक मामला मनिहारी ब्लॉक के दिलावल पट्टी से आया। गर्भवती को लेकर एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र के लिए चला लेकिन की रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एंबुलेंस में प्रसव कराया गया। जहां गर्भवती ने कन्या को जन्म दिया।
108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 5 नवंबर को मनिहारी ब्लॉक के दिलावल पट्टी से फोन कॉल आया। बताया गया की प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस की जरूरत है। जिसके बाद बताएंगे लोकेशन पर पायलट अशोक और ईएमटी राजविजय के द्वारा एंबुलेंस लेकर पहुंचा गया। वहां से गर्भवती प्रेमा देवी पत्नी राजन राजभर को लेकर एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र के लिए चली । लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण आशा कार्यकर्ता मनीषा देवी और ईएमटी राज विजय के साथ ही परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया गया। उसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर जच्चा बच्चा को एडमिट कराया गया। जहां पर स्टाफ नर्स माधुरी देवी ने जच्चा और बच्चा को देखा और दोनों को सुरक्षित बताया।
-
टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ स्कूल ने दूसरे ट्राफी पर जमाया कब्जा

टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल ने दूसरे ट्राफी पर जमाया कब्जा
सनबीम स्कूल प्रथम, दूसरी शाह फ़ैज़ व तीसरे पर एमजेआरपी स्कूल ने जमाया कब्जा
रविवार को नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन



ग़ाज़ीपुर। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ ग़ाज़ीपुर के तत्वाधान में प्रथम डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में किया गया था। इस मौके पर टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सह सचिव कुमार नंद ने खिलाड़ियों को खेल के बारे में टेक्निकल जानकारी दी। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के कुल छह स्कूल शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, एमजेआरपी, माउंट लिटरा, एस एस देव पब्लिक स्कूल व न्यू शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल ने दूसरे स्थान पर, प्रथम पर सनबीम स्कूल व तीसरे पर एमजेआरपी स्कूल रहा। उन्होंने बताया कि एकल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में आलोक रंजन, अभिजीत सिंह व डबल प्रतियोगिता में अमन सिंह, प्रियांशु यादव व अभिनव राय सेकंड रनर अप रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तसनीम कौसर ने टेनिस बॉलीबॉल को हवा में उछाल कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को किसी न किसी खेल में प्रतिभाग कराये। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरसीज सिंह, उपाध्यक्ष विनय सिंह व सह सचिव अभिषेक तिवारी सहित आदि लोग ने विजयी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
गाजीपुर:अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे मनोज सिन्हा



गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे। बता दें कि लोकसभा 2019 चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े और वर्तमान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के घर रविवार को सुबह अपने पैतृक गांव जाने से मनोज सिन्हा औपचारिक भेंट मुलाकात करने पहुंचे। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कादिर राईनी और उनके परिजनों से भेंट मुलाकात कर लगभग 15 मिनट तक उनके घर पर बैठे रहे।
इस अवसर पर पुर्व मंत्री विजय मिश्र, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुनिल सिंह, अर्जुन सेठ, नगर अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, गिरधारी जायवाल, विनोद कुशवाहा, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह,बाल विजय कुमार राय, संतोष जायसवाल, संकठा मिश्रा, अभिनव सिंह, संजीव गुप्ता, निरज मानू व संतोष चौहान आदि उपिस्थत रहे।

-
भाजपा सरकार पर जमकर गरजे विधायक, कहा……


गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव की तैयारी एवं किसानों की समस्यायों पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची से विलोपित किये गये वैध नामों की सूची शपथपत्र के साथ 7 नवम्बर तक जिला कार्यालय में जमा करने का तथा साथ ही साथ जल्द से जल्द सदस्यता रशीद जमा करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उपस्थित जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर रहा है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने संगठन के लोगों से गंभीर होने की हिदायत दिया और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीर होकर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से काटे गये नामों की सूची बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव आयोग की चुनौती को स्वीकार कर इस काम को बखूबी पूरा करने का काम करेगा और चुनाव आयोग के समक्ष यह सूची प्रस्तुत कर देगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश अराजकता की लपेट में है। भाजपा सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार चरम पर है। चारों तरफ खुलेआम गुंडई जारी है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। गरीबों की जिंदगी भाग्य भरोसे है। बढ़ती मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। सदर विधायक किशन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश और प्रदेश की जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हैं। डेंगू बुखार से चलते पूरा प्रदेश दहशत में हैं। अस्पतालों में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज और दवाओं के नाम पर मरीजों के साथ खुलेआम लूट हो रही हैं। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया है, न साफ सफाई हो रही हैं न फागिंग की कोई व्यवस्था है। सरकार की इस दुर्व्यवस्था के चलते जनता में गहरा आक्रोश है। भाजपा सरकार जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने में नाकाम साबित हो रही हैं। भाजपा के मंत्री हवा हवाई और झूठे प्रचार करने में व्यस्त हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से योगेन्द्र राय,निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, गोपाल यादव, बृजदेव खरवार, आशा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, गोपाल यादव, जैहिंद यादव, छोटे लाल यादव, अनिल यादव, अवधेश यादव, राजेंद्र यादव, प्रदीप राजभर, कमलेश यादव, अमित ठाकुर, अम्बिका यादव, भानु यादव, आत्मा यादव, कमलेश यादव, मारकंडेय यादव, रामदरश बनवासी, रामाशीष सिंह यादव, अहमर जमाल, विशाल मद्धेशिया, अश्वनी कुमार यादव, रीना यादव, रिपु सिंह यादव, सुग्गु सिंह यादव, वंशराज यादव, रामजन्म चौहान, गिरीश गोड़, नफीसा बेगम, रामनारायन यादव, रणजीत यादव, रामकरेश यादव, द्वारिका यादव, रमेश सिंह यादव, कंचन रावत, दिनेश यादव, राजेश गोड़ आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
-
कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन,दी चेतावनी

डेंगू सहित संक्रामक रोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था करे सरकार:सुनील राम

गाजीपुर।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेश में फैल रहे डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियां को लेकर शनिवार को सरजू पांडे पार्क में राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सदर तहसीलदार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्राप्त कर राज्यपाल तक भेजने का आश्वासन दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि डेंगू सहित विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था कर आमजन को इन बीमारियों से निजात दिलाने सरकार को समुचित कदम उठाना चाहिए। प्रदेश में जिस तरह से डेंगू का फैलाव हो रहा है यह एक चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी इसके लिए प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कर आमजन की सुरक्षा की मांग करती है ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है उसे ठीक करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए ।
उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा की सरकार को आमजन की कोई चिंता नहीं है अस्पतालों में दुर्व्यवस्था फैली हुई है ,सफाई का कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है यदि सरकार की यही रवैया रहे तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए वाध्य होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह ,सतीश उपाध्याय ,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुधांशु तिवारी, दिव्यांशु पांडे ,संजय गुप्ता, संजय सिंह ,मुस्ताक अली ,मोहनराम, शंभू ,कुशवाहा ,महेंद्र कुशवाहा ,हरिओम दुबे ,अभिषेक आदि लोग मौजूद थे।
-
25 हजार की इनामियां महिला हुई गिरफ्तार


गाजीपुर। स्वाट टीम और करण्डा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। उन्होंने मु0अ0सं0 307/20 धारा 409/420 भा0द0वि0 व 13(1)(क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 25000 की इनामिया अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0 307/22 धारा 409/420 भा0द0वि0 व 13(1)(क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता साबित्री देवी पत्नी दीनदयाल ग्राम गोशन्देपुर थाना करण्डा जो लगभग 2 वर्षो से उपरोक्त मुकदमा मे फरार चल रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस द्वारा अभियुक्ता पर धारा 82/83 सी0आर0पी0सी0 (कुर्की) की कार्यवाही भी की गई लेकिन नाही वह गिरफ्तार हुई और न ही अदालत में पेश हुई। सावित्री की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में शनिवार की सुबह पुलिस और स्वाट टीम द्वारा अभियुक्ता को ग्राम गोशन्देपुर से थाना करण्डा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के उपर थाना करण्डा पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाला टीम में प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय, प्रभारी स्वाट टीम रामश्रय राय और उ0नि0 सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
-
विजिलेंस की रेड में 42 लोगों पर हुआ एफआईआर

विजिलेंस की मार्निग रेड,42 पर एफआईआर।


गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता मोहन राकेश के निर्देशन पर महाराजगंज उपकेंद्र के ग्राम बावेड़ी, बुढनपुर में विजिलेंस और विभागीय टीम द्वारा मार्निग रेड की गई। जिसमें विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शेखर सिंह ने बताया कि ग्राम बावेड़ी में रेड के दौरान 9 लोगों को बिना कलेक्शन लिए हुए अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। वही 10 लोगों को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया जिसमें सभी लोगो के खिलाफ धारा 135 के तहत बिजीलेंस थाना रौजा पर एफआईआर कराया गया एवं 9 लोगो के ऊपर पूर्व में बकाए पर कटी केबिल बिना बिल का भुगतान किए बगैर अवैध तरीके से केबिल जोड़ने पर धारा 138 (B) में भी एफआईआर कराया गया और ग्राम बुढनपुर में कुल 7 लोगों को मीटर बाईपास करते हुए विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया। वहीं 7 लोगों को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया, जिसमें सभी के उपर एफआईआर कराया गया। आगे उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा जो भी 10 हजार से ऊपर के बकायेदार है वे लोग तत्काल अपना बिल का भुगतान कर दे और जिसका कनेक्शन नही है वे लोग तत्काल अपना कनेक्शन करा ले। मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग न करे अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर विविध विभागीय कार्यवाही करते हुवे एफआईआर दर्ज की जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से बिजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश सिंह, बिजीलेंस जेई पंकज चौहान, अवर अभियंता नीरज सोनी सहित पुलिस बल मौजूद रही।





