Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • छात्रसंघ ने स्व मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा…..

    छात्रसंघ ने स्व मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा…..

    गाजीपुर। छात्रसंघ के द्वारा धरतीपुत्र स्व.मुलायम सिंह यादव के देहांत के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र नेताओं द्वारा नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संपूर्णानंद यादव ने दुखद मन से कहा की देश की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। आदरणीय नेता जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हैं। वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी पीजी कॉलेज के सोनू यादव ने कहा कि देश के कद्दावर नेता उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। नेताजी जी ने गरीबों और मजलूमों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। राजनीत से लेकर के शिक्षा स्तर तक को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए छात्र नौजवानों को प्रेरित करते रहें। नेता जी हम सबके दिलों में हमेंशा जिंदा रहेगें। ईश्वर नेता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें। वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रवि प्रकाश यादव ने कहा कि सपा के संस्थापक, कुशल राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शमुलायम सिंह यादव जी का निधन बहुत ही दुःखद है। राजनैतिक क्षेत्र की ये अपूर्णीय क्षति है। प्रभु से कामना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकसंतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस शोक सभा में उपस्थित छात्र नेता चंद्रजीत सिंह यादव, अभिषेक गोंड ,अजीत यादव ,चंदन यादव ,अनिल यादव ,अभिषेक यादव ,मंजीत यादव ,अंकित यादव, अमित यादव,अमन यादव, चंद्र प्रकाश यादव आदि छात्र नेता मौजूद रहे।

  • धरती पुत्र मुलायम सिंह को विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा….

    धरती पुत्र मुलायम सिंह को विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा….

    लखनऊ। सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। उन्होंने सोमवार की सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सैफई ले जाया गया। सैफई में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में देश और प्रदेश से लोग आए । जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें लोगों का बड़ा हुजूम देखने को मिल रहा है। हर कोई अपने नेता को आखिरी बार देखना चाहता है। इस दौरान गाजीपुर के जंगीपुर से विधायक डा वीरेंद्र यादव ने सैफई पहुंच कर संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि देश की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। सपा संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नेता जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि नेता जी का नाम मुलायम था पर उनके संकल्प और मनोबल लोहे से भी ज्यादा मजबूत थे। कहा कि नेता जी सबके दिलों में जिंदा रहेगें। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें।

  • गाजीपुर आएंगे मनोज सिन्हा, जाने प्रोटोकॉल

    गाजीपुर आएंगे मनोज सिन्हा, जाने प्रोटोकॉल

    गाजीपुर आएंगे मनोज सिन्हा, जाने प्रोटोकॉल

    ग़ाज़ीपुर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आगमन जिले में 14 अक्टूबर को हो रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार 14 अक्टूबर को दिन में 12 बजे वाराणसी हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से ग़ाज़ीपुर पहुंचेंगे। 2 बजे पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचेंगे। तत्पश्चात यहां से 4 बजे सड़क मार्ग से अपने गांव मोहनपुरा जाएंगे।8 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • नेकी की दिवार को व्यवस्थित रूप से करें संचालित:डीएम

    नेकी की दिवार को व्यवस्थित रूप से करें संचालित:डीएम

    गाजीपुर। रेडक्रास सोसाईटी सेवा भाव से बनी होती है और उसमे जो भी सदस्य होते है वे समाज मे बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए इस संस्था से जुडते है। जनपद में इसे पुनर्जीवित करने एवं समाज मे अच्छा से अच्छा कार्य हो, जिसके हेतु संस्था मे उर्जावान लोगो को सम्मिलित किया जाये, अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार किया जाये एवं कुछ अन्य कार्य जैसे की ‘‘नेकी की दिवार जो पूर्व मे बनी हुई है को और व्यवस्थित रूप देकर उसे संचालित करने का कार्य करें जिससे जरूरत मंद लोगो को पुराने कपड़े उपलब्ध हो सके , दिव्यांग बच्चो को कैम्प लगाकर जैकेट का वितरण एंव स्कूलो में हाईजीन का प्रमोट करने के लिए साबुन का वितरण एवं अन्य विषयो पर चर्चा की गयी। उक्त बातें सोमवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी की बैठक जिला पंचायत सभागार मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सदस्यों का परिचय प्राप्त करने के उपरान्त पिछली बैठक के एजेण्डा विन्दू की समीक्षा एंव क्या-क्या निर्णय लिए गये है की जानकारी ली। पिछली बैठक की कार्यवाही की कार्यवृत्ती उलब्ध न होने का कारण पूछनें पर बताया गया कि संस्था में नियुक्त सचिव का आवास जनपद से बाहर होने के कारण उनका आगमन कम होता है जिससे कार्य प्रभावित होता है, जिसपर जिलाधिकारी ने उर्जावान व्यक्ति को रेडक्रास सोसाईटी का सचिव बनाने को कहा। क्योकि सचिव जब एक्टिव नही रहेगे तो कार्य प्रभावित ही होगां। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने रेडक्रास सोसाईटी के द्वारा टी बी के मरीज को गोद लेने तथा पोर्टल पर फीड कराने को कहा। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के उद्देश्य को आम जन मे प्रचार-प्रसार, पंपलेट के माध्यम से बताया जाए जिससे की रेड क्रॉस सोसाइटी में कार्य सुचारू रूप से हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, रेडक्रास सोसाईटी से सरदार दर्शन सिंह, रवि कांत राय एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

  • सीएम के निर्देश का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों को डीएम ने दी चेतावनी

    सीएम के निर्देश का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों को डीएम ने दी चेतावनी

    गाजीपुर। प्रायः देखा जा रहा है कि उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट/तहसीलदार, नायब तहसीलदार, तहसील मुख्यालय में रात्रि निवास न करके जिला मुख्यालय पर निवास करते है। जब कि मुख्यमंत्री एवं शासन स्तर से निर्देशित किया गया है कि उपजिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार अपने तैनाती तहसील मुख्यालय पर निवास करेगें और प्रतिदिन कार्यदिवस में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनेगें और उसका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायेगें। साथ ही अपने सी०यू०जी०/व्यक्तिगत मोबाईल पर प्राप्त होने वाली कॉलों को स्वयं रिसीव करेगें और तदनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेगें या करायेगें। परन्तु ऐसा नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति शासन की मंशा के प्रतिकूल है। इसको लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने तहसील/विकास खण्ड मुख्यालय पर ही निवास करेगें और प्रतिदिन कार्यदिवस में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनेगें और उसका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करेगें। साथ ही अपने सी०यू०जी०/व्यक्तिगत मोबाईल पर प्राप्त होने वाली कॉलों को स्वयं रिसीव करेगें और कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। यदि इसमें किसी प्रकार की उदासीनता बरती जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी।

  • समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

    समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

    गाजीपुर। नगर निकायो के निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक मतदान स्थल पर बी एल ओ की नियुक्ति, आयोग की वेबसाईट पर बी एल ओ का पता फीडिंग, मतदाता सूची में अभी तक कितने मतदाता सूची का ड्राफ्ट पूर्ण कर लिया गया है तथा कितने ड्राफ्स निर्वाचक नामावली का कार्य अवशेष है की जानकारी ली। बी एल ओ की दैनिक कार्योे की समीक्षा तथा आयोग की वेबसाईट पर नियमित फिडिंग की स्थिति तथा बी एल ओ के कार्याे की समीक्षा सम्बन्धित सुपरवाईजर और उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है अथवा नही की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पं0 एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • दान उत्सव:मरीजों में वितरित हुआ पोषण सामग्री

    दान उत्सव:मरीजों में वितरित हुआ पोषण सामग्री

    दान उत्सव कार्यक्रम में टीबी एवं पीएलएचआईवी मरीजों में वितरित हुआ पोषण सामग्री

    ग़ाज़ीपुर।महात्मा गांधी के जन्मदिन के 1 सप्ताह तक दान उत्सव मनाया जाता है। जिसको लेकर आज क्षय रोग विभाग व ज्योति ग्रामीण संस्थान के द्वारा टीबी मरीज वह पीएलएचआईवी मरीजों में पोषण से संबंधित किट वितरण करने का कार्य किया गया। ताकि यह लोग भी स्वस्थ होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

    जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि टीबी के मरीज जिनका इलाज उनके विभाग के द्वारा किया जाता है। और उन्हें समय-समय पर विभाग के द्वारा देखरेख भी किया जाता है। इसके अलावा मौजूदा समय में टीबी मरीजों को जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं संस्थाओं को गोद लिए जाने का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्योति ग्रामीण संस्थान के द्वारा पांच टीवी मरीजों को गोद लिया गया है। इसके अलावा पीएलएचआईवी मरीज जिन का इलाज जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर से किया जाता है। एवं उनकी देख केअर एंड सपोर्ट सेंटर (सीएससी) के द्वारा किया जाता है।

    उन्होंने बताया कि आज महात्मा गांधी के जन्मदिन के बाद चलने वाले दान उत्सव कार्यक्रम के तहत ज्योति ग्रामीण संस्था के द्वारा जो 5 मरीजों को गोद लिया गया था। इसके अलावा अन्य मरीजों को जिनकी कुल संख्या 42 थी उन्हें इस संस्था के माध्यम से पोषण सामग्री का वितरण किया गया। ताकि वह स्वस्थ होकर समाज की मुख्यधारा में लौट सकें। साथ ही साथ प्रधानमंत्री के द्वारा जो 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना देखा गया है वह भी पूरा किया जा सके।

    इस कार्यक्रम में केयर एंड सपोर्ट सेंटर के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आरती सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज सिंह, टीआई प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार, डॉ दिनेश सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी, पीजी कॉलेज, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, सुरेश सिंह यादव, मुरली मनोहर वर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

  • लोगों को इससे बचने के बताए गए तरीके

    लोगों को इससे बचने के बताए गए तरीके

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को इससे बचने के बताए गए तरीके

    ग़ाज़ीपुर।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस जो प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाता है इसी को लेकर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन सीएमओ डॉक्टर गोविंद सिंह की अध्यक्षता में किया गया और इस अवसर पर लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक रहना है और अन्य को करना है इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

    सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया की हर साल 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने मिलकर वर्ष 1992 में 10 अक्टूबर के दिन ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ सेलिब्रेट करने की घोषणा की थी। उसके बाद से यह दिन प्रत्येक वर्ष मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर बनाए रखने के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने और मेंटल हेल्थ के मुद्दों को लेकर समाज में मौजूद स्टिग्मा को कम करना भी है। हर साल इसे एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष डब्लूएचओ ने ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2022’ की थीम ‘मेकिंग मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग फॉर ऑल ए ग्लोबल प्राइयॉरिटी’ रखी है।

    उन्होंने बताया की हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग इसपर ध्यान नहीं देते। फिजिकल और मेंटल हेल्थ एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। किसी भी एक पहलू को नजरअंदाज करना दूसरे पहलू को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करता है। बड़े-बूढ़े से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चे भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो इस प्रॉब्लम को छिपाने की जगह उस पर ध्यान देने की जरूरत है। वरना आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है।

    इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, डॉक्टर संजय कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉक्टर विनय शंकर, डॉ नवीन कुमार सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण के कामायनी दुबे, रवि शंकर चौरसिया के साथ ही अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

  • लाखों रुपए की सड़क को नगर पालिका ने किया जनता को समर्पित

    लाखों रुपए की सड़क को नगर पालिका ने किया जनता को समर्पित

    23 लाख की लागत से निर्मित सड़क व नाली का लोकार्पण नगर पालिका द्वारा किया गया


    गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में चल रहे विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद द्वारा इन्द्रपुरी कालोनी में बनाए गए सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा लोकसभा गाजीपुर के संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस प्रकार से पालिका अध्यक्ष व उनके पति विनोद अग्रवाल द्वारा अपने सभी सभासदों के सहयोग से भेदभाव, क्षेत्रवाद एवं जातिवाद से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर नगर का बहुमुखी विकास किया है वह एक अद्भुत मिसाल है। जिस प्रकार से पालिका अध्यक्ष योजनाबद्ध तरीके से नगर के विकास का मानक तय करती है एवं इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं कि कौन सी सड़क बननी सबसे आवश्यक है उसको प्राथमिकता के आधार पर काम कराती है, ऐसी सोच बेहद प्रशंसनीय है। प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए दिन-रात प्रयास करते रहते हैं। सरिता अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर पालिका नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के आपूर्ति हेतु लगातार प्रयास कर रही है एवं कृत संकल्पित भी है। पानी, सफाई, रोशनी, सड़क एवं सभी चीजों को बेहतर करने का प्रयास किया गया है एवं आमजनता से सहयोग की भी कामना करती हूँ। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि ‘‘वार्ड नं0 6 के इन्द्रपुरी कालोनी में अर्बन बैक से अंगद राय, सुधीर प्रधान के मकान से केशव राय के मकान होते हुए आबकारी कार्यलय के सामने तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण’’ लगभग 23 लाख की लागत से किया गया है जो आज आमजन की सुविधा हेतु लोकार्पित किया गया है। उन्होंने इस सड़क के बनने में विलम्ब पर खेद भी व्यक्त किया। उन्होंने नगर पालिका द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए सड़कों के निर्माण के अतिरिक्त हैण्डपम्प मरम्मत, पम्प हाउस मरम्मत, ओवर हैण्ड टैंक की सफाई-रंगाई-पोताई, कुँओं का सौन्दर्यीकरण, मार्ग निर्देशन पट्ट आदि की चर्चा करते हुए हाउस टैक्स-वाटर टैक्स (स्वकर) में 50 प्रतिशत की कमी को लागू करने के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा0 यू0सी0 राय ने भी नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की जो जिम्मेदारियाँ होती है और जनता की जो अपेक्षाएँ होती है उनपर शत प्रतिशत खरा उतरने का कार्य अग्रवाल दम्पत्ति ने किया है। कार्यक्रम को गुलाम कादिर राईनी, अमरनाथ दुबे, निर्गुणदास केशरी, गिरधारी जायसवाल, दिनेश बिन्द ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव राय एवं संचालन अजय गुप्ता (सोनू) ने किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष नन्दू कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, नीरज कुमार मानू, महामंत्री अजय कुशवाहा, सूर्यप्रकाश यादव, बंगाली वर्मा, रेनु गुप्ता, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, रूपेश सिंह, विपिन कुमार एवं सभासद/प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव (धीरू), दिग्विजय पासवान, शेषनाथ यादव, समरेन्द्र सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, कमलेश बिन्द, विनोद कुशवाहा, रूपक तिवारी, शहबान अली के अलावा अंगद राय, जवाहर राय, चन्द्रमा प्रसाद, सुधीर प्रधान, विन्ध्याचल प्रजापति, अनिल श्रीवास्तव, राजेश राय (अधिवक्ता), कमलेश राय, रामानुज राय, प्रमोद गुप्ता, भानु केशरी, गिरधर गोपाल चैरसिया, डिम्पल वर्मा, अनूप सिंह, आदि लोग मौजूद थे।

  • लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे मुलायम सिंह यादव:रामधारी

    लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे मुलायम सिंह यादव:रामधारी

    लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे मुलायम सिंह यादव

    गाज़ीपुर।मेंदाता हास्पिटल में कई दिनों से मौत से संघर्ष कर रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की लम्बी बीमारी के उपरांत आज सुबह 8बजकर 16मिनट पर निधन हो गया । उनके निधन के उपरांत पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि पूरा देश मर्माहत है। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि देश के समाजवादी आंदोलन को अपूर्णीय क्षति हुई है।वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे, वह आजीवन लोकतंत्र की रक्षा के लिए कृत संकल्प थे । वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। नेता जी के “रोटी कपड़ा सस्ती होगी,दवा पढ़ाई मुफ्ती होगी” नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब उनकी राजनीति के केन्द्र में थे । उनके संघर्षशील व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन से आज देश के गरीबों, शोषितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज पूरी तरह से खामोश हो गयी है। आज पार्टी का कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि इस देश का गरीब, पिछड़ा, शोषित,दलित और अल्पसंख्यक अपने को अनाथ हुआ महसूस कर रहा है। वह सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे। उनका गाजीपुर जनपद से अटूट रिश्ता था । वह अपने भाषणों में अक्सर इस बात का जिक्र करते थे कि सैफई अवश्य हमारी जन्मभूमि है लेकिन गाजीपुर हमारा दिल है। वह सम्बन्धों के धनी थे ,सम्बन्ध निभाने में उनका कोई जोड़ नहीं था। सम्बन्धों को निभाने में वह कभी-कभी दलीय सीमा भी तोड़ देते थे। उन्होंने कहा कि उनका कृतित्व वर्षों- वर्षों तक याद किया जाएगा।‌ उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर गरीबों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव अमेरिका यादव, पूर्व विधायक रामनारायन कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव पूर्व मंत्री सुधीर यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, गोपाल यादव, मारकंडेय यादव,डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह, फिरोज जमाल,जवाहिर यादव,आरिफ खां, जुम्मन खां, सिकंदर कन्नौजिया,चन्द्रिका यादव,रामयश यादव,विजय शंकर यादव, आदित्य यादव , मोहम्मद अख्तर,रामनगीना यादव,वंशबहादुर कुशवाहा, नरसिंह यादव,हरवंश यादव, ग्यासुद्दीन आजाद आदि उपस्थित थे।शोक सभा का संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार बिंद ने किया।

Uttar Pradesh Fast News