-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने अधिकारियों को दिया ऐसा निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार की देर सायं जिला पंचायत सभागार में समस्त विकास खण्ड अधिकारियों संग बैठक कर शासन की लाभपरक योजनाओं एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, अमृत सरोवर, गो-आश्रय स्थल निर्माण, विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेशन, आधार सीडिंग एवं आपरेशन कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए अधूरे निमार्ण कार्याे को एक सप्ताह मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्ड पर ही रात्रि निवास हेतु निर्देश दिया। उन्होने कहा कि यदि कोई अधिकारी अन्यत्र निवास करता है तो एक सप्ताह में अपनी व्यवस्था कर अपने विकास खण्ड मुख्यालय मे ही निवास करने की व्यवस्था कर ले। उन्होने समस्त अधिकारियो को शासन की लाभपरक योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों तक पहुचाने का निर्देश दिया। कहा कि शिकायतो का निस्तारण करते समय इस बात का ध्यान रखा जाय कि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से भी फीड बैक भी लिया जाये। इसमे किसी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक/डी0डी0ओ0, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।
-
4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुरू होगा स्वास्थ्य बालक-बालिका प्रतियोगिता

22 सितंबर से शुरू होगा स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर

गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। उसी के क्रम में राज्य पोषण मिशन के निदेशक के द्वारा 22 सितंबर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में निर्देश दिया है। जिसको लेकर विभाग के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। गुरुवार से जनपद में चलने वाले 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि निदेशक राज्य पोषण मिशन के द्वारा 22 सितंबर से 30 सितंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में निर्देश दिया गया है। जिसमें कई तरह के गतिविधियों का आयोजन करना है। उन्ही गतिविधियों में से स्वस्थ बालक बालिका का चयन कर उन्हें 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर उनके माता-पिता को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य सुपोषित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करना है। इसकी सफलता में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम प्रधान व पोषण पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस गतिविधि के आयोजन में कई तरह के गतिविधियों का आयोजन करना है। जिसमें 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना । आगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा इस संबंध में बच्चों के परिजनों को जागरूक करना तथा प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करना।
ग्राम प्रधान के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर जानकारी देना, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ सफाई के बारे में विशेष जानकारी देना है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनिटरिंग के साथ ही लंबाई एवं ऊंचाई की फीडिंग पोषण ट्रैकर पर किया जाना। सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के टीकाकरण व अन्य पूरक पोषाहार प्राप्त करने संबंधित अभिलेख रखा जाना । इसके अलावा स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतिस्पर्धा के आयोजन में सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाएं ,यूथ क्लब ,लायंस क्लब, रोटरी क्लब ,आशा आदि का सहयोग भी लिया जाना है।
-
U-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन


ग़ाज़ीपुर।माध्यमिक विद्यालय वाराणसी मंडल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता हुई। स्कूल खेल द्वारा आयोजित होने वाली मंडली क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले की टीम ने फाइनल मैच में चंदौली को 18 रनों से हराकर फाइनल मैच जीता लिया है।
गाजीपुर की तरफ से ओपनर हर्ष यादव ने 39, यश यादव 65 , अभिनव 23 रन बनाए।
गाजीपुर की तरफ से गेंदबाजी में अमन -3, राहुल , प्रखर, हर्ष ने 2-2 व यश ने 1 विकेट लिया।
टीम कोच संजीव कुमार यादव व टीम मैनेजर तरुण कुमार सिंह एवं पूरी टीम का गाजीपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा खेल सचिव विजय शंकर राय ने जोरदार स्वागत किया और खिलाड़ियों को और उत्साह और जोश के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। -
जा रहा था स्वास्थ्य केंद्र,लेकिन रास्ते में ही….

जा रहा था स्वास्थ्य केंद्र,लेकिन रास्ते में ही….

ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा लगातार लोगों में जन प्रियता हासिल करती जा रही है। जिसका ताजा मामला देखने को मिला है सैदपुर ब्लॉक के परसनी गांव में 20 सितम्बर को जहां पर गर्भवती के प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। लेकिन दर्द बढ़ जाने के कारण रास्ते में ही एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराना पड़ा।
108 एंबुलेंस के प्रभारी मो0 फरीद ने बताया कि सैदपुर ब्लॉक के परसनी गांव से प्रभात कुमार का फोन आया कि उनकी पत्नी की प्रसव पीड़ा बढ़ गई है। जिसके लिए एंबुलेंस की जरूरत है जिसके बताए गए लोकेशन पर पायलट विशाल यादव और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुनील कुमार यादव बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस को लेकर पहुंचे। जहां पर गर्भवती और उनके परिजनों को एंबुलेंस में बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन जैसे ही गांव के बाहर पहुंचे गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद पायलट विशाल यादव के द्वारा गाड़ी को सड़क के किनारे रोक दिया गया। ईएमटी सुनील कुमार यादव और घर की महिलाओं के साथ गर्भवती का एंबुलेंस के अंदर ही कराया गया। उसके पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की जांच की और जांच उपरांत दोनों को सुरक्षित बताया।
-
नवागत डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…….



गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्यालयाघ्यक्ष को कहा कि अपने-अपने कार्यालयो पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रह कर जनपद के दूर दराज से आये हुए फरियादियों की समस्याओ/शिकायतो को सुनकर उनका गुणदोष के आधार पर निस्तारण करे। कहा कि कोई भी अधिकारी निर्धारित समयान्तराल में क्षेत्र भ्रमण नही करेगे, जिससे आने वाले फरियादियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। अति आवश्यक कार्य होने पर ही अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी को जनता दर्शन के कार्य मे बैठाकर ही क्षेत्र के कार्याे का निरीक्षण/भ्रमण करेगे। यह निर्देश जिलास्तर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों/कार्यालयाघ्यक्षो को भी पूर्व में दिये गये है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद के दूर दराज से आये फरियादियो की समस्याओ को सुना तथा स्वयं दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी को आज कुल 22 शिकायतकर्ताओ/फरियादियो ने अपने-अपने शिकायतो को लिखित रूप से दिया। उन्होने कहा कि कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न रहे यही शासन की मंशा है। इसलिए अधिकारी अपने-अपने कार्यालयो पर आये फरियादियो की समस्याओ को सुनने के बाद ही क्षेत्र भ्रमण पर निकले जिससे आने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना न पड़े।
-
किसी भी कीमत पर रीलिज नहीं होने देंगे फिल्म



गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को महासभा के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान करने एवं उपहास उड़ानें वाली फिल्म थैंक गॉड के डायरेक्टर इन्द्र कुमार, प्रोड्यूसर भूषण कुमार एवं अभिनेता अजय देवगन, सिध्दार्थ मल्होत्रा एवं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा को सौंपा।
महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाना मानो वालीवुड का शगल बन गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान कायस्थ समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो कायस्थ महासभा लोकतांत्रिक तरीके व शान्ति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रही है। यदि इस फिल्म से बिना आपत्तिजनक दृश्य हटाये और बिना डायलॉग में संशोधन किए फिल्म को रिलीज करने की कोशिश की जायेगी तो आंदोलन उग्र भी हो सकता है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस मसले को लेकर पूरे देश का कायस्थ समाज आंदोलित है। उन्होंने कहा यह कोई छोटा मामला नहीं है। फिल्म थैंक गॉड के इस आपत्तिजनक दृश्य से कायस्थ ही नहीं बल्कि पूरा हिंदू समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज बहुत ही शान्ति एवं न्याय प्रिय कौम है लेकिन इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेताओं की नापाक हरकत से पूरे देश का कायस्थ समाज गुस्से में है और सड़कों पर उतर पड़ा है। समय रहते यदि इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो कायस्थ महासभा लगातार आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होगी और इस फिल्म को किसी भी कीमत पर रीलिज नहीं होने देगी। हम इस फिल्म ही नहीं बल्कि पूरे वालीवुड का बहिष्कार भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र गौड़, परमानन्द श्रीवास्तव,शशि प्रकाश श्रीवास्तव अजय कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव एड., मोहनलाल श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,आन्नद श्रीवास्तव, श्रीवास्तव ,शैल श्रीवास्तव, संदीप वर्मा एड., शिवशंकर सिन्हा, अमर सिंह राठौर, अनूप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एड., सुनील दत्त श्रीवास्तव एड., विजय प्रकाश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। -
जरूरतमंदों के बीच छात्र नेता फहद ने मनाया अपना जन्मदिन



गाजीपुर। छात्रनेता व समाजसेवी फ़हद वहीद ‘फ़ैज़’ ने अपना जन्मदिन महिला अस्पताल में हर साल की तरह इस साल भी मरीजों में फल, दूध, जरूरतमंदों को भोजन कराकर और रक्दान कर किया। समाजसेवी व छात्रनेता फ़हद वहीद ‘फ़ैज़’ ने कहा की ये लोगों का प्यार और सम्मान है कि मेरे द्वारा दृढ़ता से विचलित हुए अग्रीण रहते हुए ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। निश्चित रूप से जब भी किसी ज़रूरतमंद को मेरी आवश्यकता रहेगी हम और हमारी टीम तैयार रहेंगे। इस दौरान मुलायम यादव, इरशाद अहमद, रजनीष मिश्रा, तस्लीम फ़राज़, हैप्पी राय, तंज़ील रज़ी, अंकुर पांडेय, राशिद, रोहित यादव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, दिव्यप्रकाश सिंह व राहुल मिश्रा आदि उपस्थित रहें।

-
नगरपालिका को दी जन आंदोलन की चेतावनी



गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में फाक्सगंज में सेक्टर प्रभारी विक्की यादव के आवास पर आयोजित हुई।
इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ साथ नगर की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गयी और नगरपालिका द्वारा फाक्सगंज वार्ड की उपेक्षा किये जाने पर चिंता व्यक्त किया गया। बैठक में स्थानीय जनता ने फाक्सगंज की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि नगरपालिका फाक्सगंज और हाथीखाना के निवासियों के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार करती आ रही है। सपा समर्थकों की बहुलता के कारण नगरपालिका करती है यहां के नागरिकों के साथ भेदभाव। इस वार्ड के लोगों ने बताया कि पूरा वार्ड अंधेरे में हैं, इस वार्ड में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है, न नाली की व्यवस्था है न सड़क की। लगता ही नहीं कि फाक्सगंज नगरपालिका में शामिल हैं। इस बैठक में इस क्षेत्र के लोगों की समस्यायों के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया गया और नगरपालिका को दी जन आंदोलन करने की चेतावनी। इस बैठक में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगम् वस्त्रम् देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और नगरपालिका चुनाव में पार्टी को विजई बनाने का संकल्प दिलाया। इस बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि नगर में 25वर्षों से भाजपा का कब्जा है लेकिन वह शहर में एक भी ऐसा स्थान विकसित नहीं कर पायी जहां शहर के राजनीतिक, समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता, साहित्यकार, खिलाड़ी एक साथ बैठकर सामाजिक एवं राजनीतिक चिंतन कर सके । उन्होंने कहा कि 25वर्षों में नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्या सड़क,नाली और प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं कर पायी है। उन्होंने सरजू पांडे पार्क का सुंदरीकरण, रौंजा रेलवे ओवरब्रिज, शहर की सुंदर पटरियां, गोराबाजार में बन रहा आडिटोरियम, गोराबाजार स्थित सदर अस्पताल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में जो भी विकास कार्य दिख रहा है वह सब समाजवादी पार्टी की सरकार का किया हुआ है। नगरपालिका में बैठे भाजपा के लोग तो केवल अपना विकास कर रहे है। उन्होंने बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आपके बल पर ही सातों विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम फहरा रहा है। और आपके बल पर ही पार्टी नगर पालिका चुनाव जीतने में भी कामयाब होगी ।उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं । उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की रीतियों नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा पुलिस और विरोधी की लाठी गोली खाकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का काम करता है। हम बूथ कमेटी की उपेक्षा नहीं कर सकते। उनका सम्मान हमारी प्राथमिकता में है। इस बैठक में मुख्य रूप से निजामुद्दीन खां,अहमर जमाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह,सुभाष यादव, विक्की यादव, राकेश कुशवाहा ,छोटू यादव, गुड्डू, विकास यादव,आनन्द प्रकाश, प्रमोद, भानु, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र, संदीप आदि उपस्थित थे। संचालन सेक्टर प्रभारी विक्की यादव ने किया। -
गाजीपुर की नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार


गाजीपुर। नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को कोषागार के डबल लाक में जिलाधिकारी गाजीपुर का पद भार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी 2013 बैच की आई ए एस अधिकारी है। उन्होने 2015-16 में वाराणसी में उपजिलाधिकारी, 2018 में मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, लखनऊ में विशेष शिक्षा सचिव और 13 फरवरी 2021 से भदोही में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुकी है। मगलवार को कोषागार के डबल लाक में नवागत जिलाधिकारी ने शाम 7ः30 बजे पहुचकर जिलाधिकारी गाजीपुर का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय, अपर उपजिलाधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, चीफ कैशियर अनिल श्रीवास्तव, लेखाकार अरविन्द श्रीवास्तव द्वितीय, सजीव कुमार, प्रज्ञान मणि राहुल व संजय कुमार उपस्थित थें।
-
अधिकारियों संग बैठक में केन्द्रीय मंत्री ने दिया निर्देश



गाजीपुर। अन्नपूर्णा देवी राज्यमंत्री (बेसिक शिक्षा) भारत सरकार ने मंगलवार को तहसील सैदपुर के सभाकक्ष में समस्त जनपद स्तरीय एवं कार्यदाई संस्था के अधिकारियों संग विकास एवं निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा उसके क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से शासन की लाभपरक योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया तथा जो भी योजनाएं संचालित होती हैं उसकी बराबर मानिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होने कहां कि सरकार की अपेक्षा है कि सरकार द्वारा जो भी योजनायें चलायी जा रहीं हैै उसका लाभ सभी पात्रों को मिले साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी करें, यही सरकार की मंशा है। उन्होने कहा कि अधिकारी छोटी- छोटी समस्याओं पर भी ध्यान दें तथा उसका निस्तारण करें। मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान जल निगम, नगरीय/ग्रामीण, सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं रसद, कृषि, उर्जा, लो0नि0वि0, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, बाल विकास, नगर विकास, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग, सेवायोजन, वन विभाग, पर्यटन, राजस्व विभाग, लोक शिकायत नियोजन, आदि विभागों की वृहद समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के पश्चात मंत्री ने ग्राम मलिकपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाये जा रहे तालाब का निरीक्षण करने के उपरान्त वहां पर पौधरोपण भी किया एवं उपस्थित ग्रामवासियों से मिलकर सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि/रा, अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी गोपीनाथ सोनी, डी एफ ओ, परियोजना निदेशक, डी सी एन आर एल एम, जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था के अधिकारी उपस्थित रहें।





