Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • जो भी पेंच ढीले हैं उन्हें कस लें

    जो भी पेंच ढीले हैं उन्हें कस लें

    गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक परसपुरा मुहल्ले में स्थित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगरपालिका चुनाव एवं बूथ कमेटी की समीक्षा की गई। इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने हर कीमत पर नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भाजपा की चेयरमैन सरिता अग्रवाल पर महापुरुषों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चेयरमैन ने केवल दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को झालर लाइटों से सजाकर उनकी प्रतिमा स्थल को तो रोशन करने का काम किया है, लेकिन और सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को अंधेरे में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ सुभाष चन्द्र बोस, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,स्वामी विवेकानंद,रविंद्र नाथ टैगोर और सरजू पांडे की प्रतिमा पर झालर लाइट न लगाकर उन्होंने भेदभावपूर्ण बर्ताव किया है। महापुरुषों को पार्टी की नजर से देखने का काम किया है।उन्होंने कहा जिन महापुरुषों की प्रतिमाओं की नगरपालिका चेयरमैन ने उपेक्षा किया है उन सभी का दीनदयाल उपाध्याय जी से कहीं अधिक गौरवशाली इतिहास रहा है । उन्होंने कहा कि जब देश आजादी के 75वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव मना रही हो ऐसे अवसर पर आजादी की लड़ाई के नायक रहे इन महापुरुषों के साथ सौतेलापूर्ण भेदभाव कत्तई ठीक नहीं। समाजवादी पार्टी इन महापुरुषों की उपेक्षा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने जल्द से जल्द इन महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को भी झालर लाइटों से सजाने और सुन्दरी करण करने की मांग किया।
    इस बैठक में उपस्थित नगर प्रभारी अहमर जमाल ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है । शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है।
    इस बैठक में मुख्य रूप सेनगर प्रभारी अहमर जमाल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह,सोनू खां, मखन्चू चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,विनय शंकर, सुनील कुमार, कमलेश,अजय कुशवाहा,प्रवीण, रमेश, जितेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा ने किया।

  • दो भाइयों और काजू की संपत्ति कुर्क

    दो भाइयों और काजू की संपत्ति कुर्क

    दो भाइयों और काजू की संपत्ति कुर्क

    गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी की देखरेख में मुख्तार अंसारी की मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर दर्जी टोला स्थित मकान को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कुर्क करने की करवाई की गई। वहीं प्रशासनिक एक्‍शन की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सील करने के साथ ही विधिक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुरक्षा के तमाम एहतियाती उपाय किए थे। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी की देखरेख में शुक्रवार को पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की नगर के यूसुफपुर दर्जी मुहल्ला स्थित मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी के शक्करपुर स्थित भूखंड को तथा गैंग के सदस्य काजू उर्फ शहनवाज उर्फ काजू कुरैशी का यूसुफपुर मंगल बाजार भूखंड को कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों का कुल 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्याम बहादुर सिंह, सीओ सदर गौरव कुमार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस के जवान शामिल रहे।

  • यातायात प्रभारी ने किया लोगों को जागरूक, कहा…….

    यातायात प्रभारी ने किया लोगों को जागरूक, कहा…….

    गाजीपुर। यातायात पुलिस लगातार बाइक पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने नगर के विशेश्वरगंज, लंका, भुटहियाटाड़, रौजा तिराहा सहित अन्य स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान बाइक सवार जिन दो व्यक्तियों पर पुलिस की नजर पड़ी, उन्हें रोका। इस दौरान उन्हें बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अब बाइक चालक के अलावा पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है।


    इसलिए हर हाल में बाइक पर पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट का प्रयोग करें। ऐसे न करने की दशा में चालान के साथ ही अन्य कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कई बाइक सवार ऐसे भी मिले, जिस पर चालक के साथ ही पीछे बैठने वाले व्यक्ति ने हेलमेट लगाया था, पुलिस ने ऐसे लोगों की सराहना करते हुए नियम का पालन करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही पुलिस ने चारपहिया वाहन चालकों को भी जागरूक करते हुए बताया कि चालक के साथ ही वाहन सवार अन्य व्यक्ति को भी सीट बेल्ट लगाना अनिर्वाय है। नियम का पालन करने की अपील किया। इस संबंध में यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अब बाइक चालक के अलावा पीछे पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि चालक के अलावा बाइक पर पीछे बैठने वाला व्यक्ति के सिर पर यदि हेलमेट नहीं होगा और चारपिहिया वाहन में चालक के अलावा बगल में बैठने वाला व्यक्ति बिना सीट बेल्ट लगाए बैठे पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि चालान से बचना है तो ट्रैफिक रुल तोड़ने से बचे। नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

  • पीएम के जन्मदिन को लेकर लगाई जाएगी प्रदर्शनी

    पीएम के जन्मदिन को लेकर लगाई जाएगी प्रदर्शनी

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 23 सितम्बर 2022 तक जिला पंचायत सभागार में पूर्वान्ह् 10.30 बजे से लगाया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी लगायी जायेगी। जिला सूचना अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया की जिला पंचायत सभागार में पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाएं, नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शनी लगायी गई है जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील है कि जिला पंचायत सभागार में 10:30 बजे पहुंच कर कार्यक्रम को भव्य बनाया जाय।

  • स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने किया अभूतपूर्व कार्य:सरिता अग्रवाल

    स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने किया अभूतपूर्व कार्य:सरिता अग्रवाल


    गाजीपुर। राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के अंतर्गत लोक भवन लखनऊ के सभागार से आंगनबाड़ी केंद्रों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह का सजीव प्रसारण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 199 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास एवं 501 आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण के साथ-साथ सक्षम पोषण मैनुअल का विमोचन तथा सहयोग एवं बाल पिटारा एप का शुभारंभ किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने इस अवसर पर कहा कि अच्छा स्वास्थ्य व अच्छी शिक्षा को सभी की आवश्यकता है। दोनों क्षेत्रों में वर्तमान सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किया गया जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। कोरोना संकट के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अग्रवाल ने कहा कि आपको जो दायित्व दिया गया है उसका बखूबी निर्वहन करें। सहयोग एवं बाल पिटारा एप से आपके कार्यों में सहायता मिलेगी।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने आंगनबाड़ी कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण हेतु स्थान उपलब्ध हो तो उसका प्रस्ताव भेजे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों ,गर्भवती ,धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहे। कुपोषण को दूर करने के लिए वाटिका का निर्माण कर ताजा फल एवं सब्जियां का उत्पादन करे। अन्त मे उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।सभी का स्वागत बाल विकास शहर की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रावती ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सूचना विज्ञान केंद्र के विनय कुमार सिंह ,अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार पांडे ,प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर श्रीमती मंजू सिंह ,मुख्य सेविका तारा सिंह ,कमलावती देवी सुशीला देवी एवं आशुतोष दिवेदी, सुधीर वर्मा सहित शहर एवं सदर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थी।

  • खनन माफियाओं पर डीएम सख्त

    खनन माफियाओं पर डीएम सख्त

    गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल के सम्बन्ध  विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक मे समीक्षा के दौरान वन विभाग, विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ, नगर पालिका परिषद जमानियां तथा नगर पंचायत जंगीपुर में सबसे कम वसूली तथा रैकिंग में फिसड्डी होने पर फटकार लगाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त वाणिज्य कर में 68 प्रतिशत, स्टाम्प देय 85 प्रतिशत, आबकारी 81 प्रतिशत वसूली जो लक्ष्य कम रहा है जिसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होने खनन अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी में बाढ स्थिति कम हुई है ऐसे में खनन माफिया सक्रिय होगे इस पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी दशा में अवैध खनन न होने दिया जाये। आबकारी अधिकारी अवैध एंव नकली शराब बिक्री पर नजर बनाये रखे तथा किसी भी दशा में अवैध शराब की तस्करी/ बिक्री न होने दिया जाये। उन्होने कहा कि  यदि जनपद में कही किसी भी व्यक्ति की मृत्यु जहरीली शराब के कारण होती है तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे।  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली  वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होंगे। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण,  दाखिल खारिज , विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थें।

  • मानवाधिकार संगठन ने अधीक्षण अभियंता को सौपा पत्रक

    मानवाधिकार संगठन ने अधीक्षण अभियंता को सौपा पत्रक

    डीएसएचआरडी मानवाधिकार संगठन ने अधीक्षण अभियंता को सौपा पत्रक।

    गाजीपुर। डियोटेड सोसाइटी फ़ॉर ह्यूमन राइट (मानवाधिकार) संगठन के सदस्यों ने प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह (रॉजू) के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्रक सौपा। जिसमे मदनमोहन सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र के मोहल्ला सन बाजार में पिछले 60 वर्षों से एलटी की लाइन है, जिसका तार जर्जर अवस्था मे है। जो आये दिन किसी के घर के ऊपर टूट कर गिरता रहता है जिससे उस मुहल्ले में खतरा बराबर बना रहता है, जबकि उस मुहल्ले में पिछले 5 वर्षों से एलटी की लाइन एबीसी कंडक्टर वायर खींचा गया है जो अभी तक उस लाइट को चालू नही किया गया है। जिसमे उस क्षेत्र के जनता में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकरण में हमलोग उस मुहल्ले वासियों संग अधीक्षण अभियंता को पत्रक के माध्यम से अवगत कराएं है। जिसपर उन्होंने आश्वाशन देते हुवे बताया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा। आगे उन्होंने यह भी बताया कि अगर यहाँ से एक हफ्ते में समाधान नही होता है तो जल्द ही मुख्यमंत्री एव ऊर्जा मंत्री को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। पत्रक देने वालो में मुख्य रूप से सुनील कुमार सोनी (नगर अध्यक्ष) राज तिलक (नगर महासचिव) राकेश कुमार जयसवाल, कमल किशोर केसरी, अनिल विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील यादव, बृजभूषण नाथ, आशुतोष वर्मा, आशीष शर्मा एवं बअमित कुमार सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • एसडीओ के खिलाफ अधीक्षण अभियंता को सौंपा पत्रक, की मांग

    एसडीओ के खिलाफ अधीक्षण अभियंता को सौंपा पत्रक, की मांग

    विद्युतकर्मियो ने किया अधीक्षण अभियंता का घेराव

    सादात एसडीओ को हटाने के लिए सौपा पत्रक

    गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा एव मीटर रीडर संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने मिलकर सादात एसडीओ आर0पी0 यादव के खिलाफ शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता को पत्रक सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि पूर्व में सादात उपखंड के अंतर्गत जितने मीटर रीडर है उनलोगों को आये दिन एसडीओ द्वारा फोन के माध्यम से भद्दी भद्दी गाली देना, हाथ पैर तोड़वाने की धमकी देना एव फील्ड में चोरी से चल रहे कनेक्शनधारियों से पैसा वसूल कर देना इनके लिए आम बात हो गया है। कहा कि आये दिन उस क्षेत्र के रीडरों पर नाजायज दबाव बनाकर आर्थिक एव मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और इनके मनमाफिक कार्य न करने पर गाली गलौज के साथ कार्य से हटाने की भी धमकी प्रतिदिन दी जा रही है, जिससे उस क्षेत्र के सुपरवाईजर अमृत रॉज मिश्रा सहित सभी मीटर रीडर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता को पत्रक देते हुवे दबंग एसडीओ के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुवे हटाने की मांग किया, ताकि उस क्षेत्र में भयमुक्त होकर स्वेच्छा पूर्वक मीटर रीडर फील्ड में बिलिंग सही से कर सके। पत्रक देने में मीटर रीडर विशाल यादव, ओम प्रकाश यादव, दिनेश यादव, हीरा यादव, दीपक यादव, अंबरीश तिवारी, धर्मेंद्र आशुतोष, कमलेश, श्रवन अजय, संजय, राम निवास, बरुन राय, मनोहर यादव, सुनील यादव, रमेश एवं राकेश चौबे उपस्थित रहे।

  • एसडीएम से मिला छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल, लगाया आरोप

    एसडीएम से मिला छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल, लगाया आरोप

    गाजीपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र आकुशपुर में चारदिवारी का निर्माण अराजी संख्या – 91 रकबा आठ बिस्सा छः धूर पर किया जा रहा है। इसके सम्बन्ध में एक छात्र संघ का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा से मिला और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व छात्र नेता व समाजसेवी विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि कास्तकारो कि जमीन भी कब्जा किया जा रहा है और फर्जी मुकदमे में फसाया जा रहा है। कहा कि शासन व प्रशासन का रवैया ठीक नहीं रहा तो उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर शिकायत की जाएगी। छात्र नेता शशांक उपाध्याय ने कहा कि कृषि फार्म इंचार्ज राजेश कुमार वर्मा व अभिनाश राय द्वारा अमरनाथ तिवारी, तारकेश्वर तिवारी व बैजनाथ तिवारी पुत्र चन्द्रमन की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है जो गलत है। छात्र नेता शिवम उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ योगी सरकार द्वारा भू माफियाओं पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और दूसरी तरफ बुलडोजर का डर दिखाकर कास्तकारो की जमीन ली जा रही है। ऐसे में छात्र नेता चुप नहीं बैठेंगे। पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि कास्तकारो पर से मुकदमा वापस नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता व एडवोकेट रूद्रमणी त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी, अभिषेक राय, संदीप राय, भाजपा नेता मोनू तिवारी, कुनाल सिंह शिवम, अभिषेक कुमार अमित चौहान व देवेन्द्र पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद थे।

  • समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

    समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

    गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल झुन्नू लाल चौराहे से कलेक्टर घाट और शास्त्री नगर स्थित नाले को ढकने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सदर को अवगत कराते हुए कहा कि यह नाला अत्यंत खतरनाक हो गया है। इन नालों में आये दिन बच्चें और जानवर गिरते रहते हैं। यह नाला पूरी तरह से जानलेवा बन चुका है । इसका ढका जाना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी कई बार ज्ञापन दे चुकी है लेकिन नगरपालिका प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे स्थानीय जनता के बीच जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी धरना देने का काम करेगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, प्यारे मोहन रावत, रीना यादव, संजय यादव, रामविलास यादव, राहुल पांडे आदि शामिल थे।

Uttar Pradesh Fast News